जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से लंबे वक्त से क्रिकेट से दूर हैं, जानिए लेटेस्ट फिटनेस अपडेट

नई दिल्ली टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से लंबे वक्त से क्रिकेट से दूर हैं। इस वजह से वह चैंपियंस ट्रॉफी में भी नहीं दिखे थे और न ही आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते दिख रहे हैं। अप्रैल के पहले हफ्ते तक उनके पूरी तरह ठीक होने की उम्मीद थी लेकिन अब इसकी संभावना बहुत कम है। फैंस को अपने पसंदीदा गेंदबाज को फिर से ऐक्शन में देखने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। इसकी वजह ये है कि बुमराह की चोट को पहले जितना गंभीर समझा गया था, असल में वह उससे कहीं ज्यादा गंभीर है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम किसी जल्दबाजी में भी नहीं दिखना चाहती क्योंकि वह नहीं चाहेगी कि मैदान पर वापसी के बाद इस स्टार गेंदबाज की दिक्कतें फिर बढ़ जाएं। वैसे अच्छी खबर ये है कि बुमराह ने नेट पर गेंदबाजी शुरू कर दी है लेकिन अभी वह पूरी ताकत और क्षमता से गेंद नहीं फेंक रहे हैं। फिलहाल, सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में बीसीसीआई की मेडिकल टीम बहुत सावधानी से उनकी निगरानी कर रही है। टीम उनकी क्रिकेट के मैदान पर वापसी को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी में नहीं है क्योंकि इसके दीर्घकालिक नुकसान हो सकते हैं। जल्दबाजी हुई तो बुमराह स्ट्रेस फ्रैक्टर का शिकार हो सकते हैं। दरअसल, हड्डी में बहुत ही मामूली क्रैक होने को स्ट्रेस फैक्चर बोलते हैं जो आम तौर पर लगातार दौड़ने, ऊपर-नीचे कूदने की वजह से होता है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम पूरी तरह मुतमईन हो जाना चाहती है कि बुमराह 100 प्रतिशत फिट हैं और चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं। मीडिया ने एक सूत्र के हवाले से लिखा है, 'बुमराह की चोट थोड़ी ज्यादा गंभीर है। मेडिकल टीम ये सुनिश्चित करना चाहती है कि वह स्ट्रेस फैक्चर का शिकार न हों। बुमराह खुद भी बहुत सावधान हैं। वह सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में गेंदबाजी कर रहे हैं लेकिन पूरी क्षमता से गेंदबाजी में अभी और समय लग सकता है। इसके लिए कोई निश्चित समयसीमा तय नहीं हुई है लेकिन उम्मीद है कि वह अप्रैल के मध्य तक वापसी कर सकते हैं।' जसप्रीत बुमराह पिछले साल टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेलते दिखे हैं। क्रिकेट फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आईपीएल के ठीक बाद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैच खेलने हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 25

17 चेक के जरिए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के बैंक खाते से 31 लाख की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के बैंक खाते से 31 लाख 11 हजार 300 रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह रकम 17 चेक के जरिए चंदन कुमार दास और अमित महतो के खातों में ट्रांसफर की गई, जबकि इनका कंपनी से कोई लेन-देन नहीं था। प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बैंक ऑफ इंडिया की राजबंधा मैदान स्थित शाखा में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी का खाता है, जहां से चेक बुक जारी की गई थी। हालांकि, जिन 17 चेक के जरिए पैसे ट्रांसफर किए गए, उनकी मूल प्रतियां अब भी कंपनी के पास सुरक्षित हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि जिन चेक से राशि ट्रांसफर हुई, उन पर “छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड” लिखा हुआ था, जबकि असली खाता “छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड” के नाम पर है। यानी, धोखाधड़ी के लिए नकली चेक तैयार किए गए। प्रबंधक ने दर्ज कराई FIR कंपनी के प्रबंधक ने इस मामले की शिकायत विद्युत मंडल सेवा भवन से दर्ज कराई, जिसके बाद सरस्वती नगर थाने में अज्ञात ठगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस अब इस घोटाले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इतनी बड़ी रकम कैसे ट्रांसफर हुई। बैंक अधिकारियों को दी गई जानकारी घोटाले की भनक लगते ही कंपनी के अधिकारियों ने बैंक पहुंचकर बैंकिंग ट्रांजेक्शन पर रोक लगाने की मांग की। इससे आगे किसी भी फर्जीवाड़े को रोका जा सकेगा। ऐसे हुआ मामले का खुलासा जब कंपनी ने बैंक स्टेटमेंट की जांच की तो पाया कि कई संदिग्ध ट्रांजेक्शन हुए हैं। इसके बाद अधिकारियों ने उन चेकों की पड़ताल की, जिनके जरिए पैसे ट्रांसफर हुए थे। जांच में पता चला कि वे चेक असली नहीं थे, बल्कि उनमें कंपनी का नाम तक गलत लिखा गया था। बहरहाल, पुलिस और बैंक अधिकारी इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रहे हैं। अब यह देखना होगा कि आखिर यह घोटाला सिर्फ दो लोगों तक सीमित था या फिर इसके पीछे कोई बड़ा रैकेट काम कर रहा है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 19

सड़क परियोजनाओं से औद्योगिक एवं व्यापारिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश को 4 सड़क परियोजनाओं की मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश को सड़क अधोसंरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से मध्यप्रदेश को सड़क अधोसंरचना निर्माण और क्षेत्रीय विकास में एक बड़ी सौगात दी गई है। उन्होंने कहा कि ये सड़कें प्रदेश के विभिन्न हिस्सों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी और औद्योगिक एवं व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देंगी। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को मध्यप्रदेश के लिए 4 महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं की कुल लागत 4302.93 करोड़ रुपये है। उन्होंने सोशल मीडिया 'एक्स' पर मध्यप्रदेश को मंजूर की गई इन परियोजनाओं की जानकारी साझा की है। केन्द्र सरकार के इस अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आशा जताई है कि ये सड़क परियोजनाएं प्रदेश में यातायात व्यवस्था को सहज एवं सुगम बनाने के साथ आर्थिक विकास को गति देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि देश में सड़क अधोसंरचना नेटवर्क को दिनों-दिन मजबूत किया जा रहा है और मध्यप्रदेश को भी इसका भरपूर लाभ मिल रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा मध्यप्रदेश के लिए स्वीकृत की गईं सड़क परियोजनाएं          भोपाल जिले में संदलपुर से नसरुल्लागंज बायपास तक (राष्ट्रीय राजमार्ग-146बी) के 43.200 किमी खंड को 4-लेन में बदलने के लिए 1535.66 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।          विदिशा और सागर जिले में राहतगढ़ से बेरखेड़ी तक (राष्ट्रीय राजमार्ग-146) के 10.079 किमी हिस्से को 4 लेन बनाने के लिए 731.36 करोड़ रुपये मंजूरी दी गई है।          सागर जिले में लहदरा गांव जंक्शन से बेरखेड़ी गुरु गांव जंक्शन तक (राष्ट्रीय राजमार्ग-146 से राष्ट्रीय राजमार्ग-44) ग्रीनफील्ड 4-लेन सागर पश्चिमी बायपास (20.193 किमी) के निर्माण के लिए 688.31 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।          ग्वालियर शहर के पश्चिमी हिस्से में 28.516 किमी लंबाई के एक्सेस कंट्रोल्ड 4-लेन बायपास के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 1347.6 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 39

पर्दे पर एक बार फिर एक साथ नजर आएंगे सलमान खान और संजय दत्त‍

मुंबई सलमान खान और संजय दत्त‍ पर्दे पर एकबार फिर एकसाथ दस्‍तक देने वाले हैं। बीते दिनों 'सिकंदर' की रिलीज के बीच सलमान खान ने इस फिल्‍म को लेकर हिंट दिया था। जबकि संजय दत्त ने 'द भूतनी' के ट्रेलर लॉन्‍च पर कंफर्म किया कि वह अपने भाईजान के साथ फिल्‍म करने वाले हैं। अब ताजा जानकारी ये है कि इस फिल्‍म का टाइटल तय हो गया है। फिल्‍म का नाम 'गंगा राम' होगा और इसमें गांव की कहानी होगी और धमाकेदार एक्‍शन होगा। और तो और इसी साल फिल्‍म की शूटिंग भी शुरू होने वाली है। 'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट में बताया गया है कि 'गंगा राम' ग्रामीण बैकड्रॉप पर एक धमाकेदार देहाती एक्शन फिल्म होगी। सूत्रों के हवाले से बताया गया है, 'सलमान और संजू, गंगा राम नाम की एक देहाती एक्शन फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं। इसमें दोनों लीड रोल में होंगे। इस फिल्‍म को सलमान खान अपने बैनर SKF (सलमान खान फिल्‍मस) के तहत प्रोड्यूस करेंगे।' सलमान-संजय दत्त एकसाथ, मतलब थ‍िएटर्स में जश्‍न सलमान और संजय दत्त का एकसाथ पर्दे पर आना, दोनों ही सुपरस्‍टार्स के फैंस के लिए किसी सौगात की तरह है। दोनों असल जिंदगी में भी एक-दूसरे के सबसे करीबी दोस्‍त हैं। फिल्‍म को लेकर इसकी टीम बहुत ही रोमांचित है। खासकर एक्शन सेट-अप में दोनों OG सुपरस्‍टार्स को देखना मतलब, सिनेमाघरों में जश्‍न का माहौल होगा। कृष अहीर करेंगे डायरेक्‍ट, अल्‍फा मेल वाली कहानी 'गंगा राम' को कृष अहीर डायरेक्‍ट करेंगे। यह उनकी बतौर डायरेक्‍टर डेब्‍यू फिल्‍म होगी। कृष अहीर पिछले 5 साल में सलमान खान फिल्‍म्‍स की कई प्रोजेक्‍ट्स का हिस्‍सा रहे हैं। रिपोर्ट में आगे बताया गया है, 'गंगा राम, का मकसद दर्शकों को बड़े पर्दे पर विजुअल ट्रीट देना है। इसमें दो दिग्गजों – सलमान खान और संजय दत्त – को एक साथ दिखाया जाएगा। कहानी में वो सब है, जिसे आज की दुनिया में 'अल्‍फा मेल' का तमगा दिया जाता है।' जून या जुलाई में शुरू हो जाएगी 'गंगा राम' की शूटिंग 'गंगा राम' की शूटिंग इसी साल जून या जुलाई 2025 के आसपास शुरू होने वाली है। हालांकि, सलमान और उनकी SKF की टीम किसी दूसरे स्टूडियो के साथ भी साझेदारी की कोशिश कर रही है, ताकि फिल्‍म के VFX और बड़े बजट से कहीं समझौता ना हो। 'साजन' और 'चल मेरे भाई' के बाद अब 'गंगा राम' नब्‍बे के दशक में पैदा हुए दर्शकों में सलमान खान और संजय दत्त को लेकर हमेशा से एक अलग क्रेज रहा है। फिल्‍मी जोड़ी से कहीं अधिक इसकी वजह असल जिंदगी में दोनों की गहरी दोस्‍ती है। साल 1991 में 'साजन' फिल्‍म में दोनों एकसाथ आए थे। इसके बाद 2000 में 'चल मेरे भाई' में दोनों दोस्‍त साथ थें। इसके बाद 'ये है जलवा', 'रेडी', 'सन ऑफ सरदार' और 'रेडी' जैसी फिल्‍मों में दोनों ने एक-दूसरे के लिए कैमियो रोल किए हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30

अब इमरजेंसी में डायल 100 नहीं, सभी इमरजेंसी हेल्पलाइन अब एक नंबर 112 पर होंगी

भोपाल  मध्य प्रदेश में 12 अलग-अलग इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबरों को अब एक ही नंबर 112 से जोड़ा जाएगा। यह काम केंद्र सरकार के निर्देश पर किया जा रहा है। इसके लिए एक कॉमन डैशबोर्ड बनाया जायेगा। इसमें सभी 12 हेल्पलाइन से जुड़ी इमरजेंसी कॉल आएंगी। हालांकि कॉल उसी विभाग को भेजी जाएगी, जो मदद करेगा। बता दें कि  इस विषय को लेकर गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मंत्रालय में बैठक हुई। बैठक में यह भी तय हुआ कि मई में भोपाल में एक बड़ा सेमिनार होगा। इसमें 112 हेल्पलाइन को अंतिम रूप दिया जाएगा। वहीं प्रदेश में चल रही चार तरह की एम्बुलेंस सेवाएं भी 112 नंबर से जोड़ी जाएंगी।  वहीं डायल 100 , एम्बुलेंस, महिला हेल्पलाइन, चाइल्डलाइन सहित तमाम हेल्पलाइन 112 में मर्ज होंगी। प्रदेश में चल रही चार तरह की एम्बुलेंस सेवाएं भी 112 नंबर से जोड़ी जाएंगी। एमपीआरडीसी और एनएचएआई हाईवे पर एम्बुलेंस सुविधा देते हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवांस लाइफ सपोर्ट और बेसिक लाइफ सपोर्ट वाली चार एम्बुलेंस सेवाएं चल रही हैं। बैठक में यह भी तय हुआ कि मई में भोपाल में एक बड़ा सेमिनार होगा। इसमें 112 हेल्पलाइन को अंतिम रूप दिया जाएगा। पुलिस की दूरसंचार शाखा नोडल एजेंसी पुलिस की दूरसंचार शाखा 112 हेल्पलाइन के लिए नोडल एजेंसी है। भदभदा रोड स्थित पुलिस की दूरसंचार शाखा में डायल 100 का कॉल सेंटर पहले से ही मौजूद है। कुछ और सुविधाएं बढ़ाकर इसे 112 हेल्पलाइन के लिए तैयार किया जा रहा है। डायल 100 , एम्बुलेंस, महिला हेल्पलाइन, चाइल्डलाइन सहित तमाम हेल्पलाइन 112 में मर्ज होंगी। निर्देश जारी किए हैं ^बैठक में 12 हेल्पलाइन की एक कॉमन हेल्पलाइन 112 में मर्ज होने की समीक्षा की गई। पुलिस मुख्यालय को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किये हैं। जेएन कंसोटिया, एसीएस -गृह विभाग Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 24

पर्यटन नगरी खजुराहो में गर्मी के मौसम में कम हुए पर्यटक, खजुराहो से सभी फ्लाइटें बंद!

छतरपुर  मध्य प्रदेश में नंबर वन और देश में 8वां स्थान पाने वाला खजुराहो एयरपोर्ट वीरान हो गया है. दरअसल, यहां से चलने वाली तमाम फ्लाइटें अब बंद हो चुकी हैं. खजुराहो से दिल्ली, वाराणसी और भोपाल की फ्लाइटें फिलहाल बंद हो गई हैं, जिससे एयरपोर्ट पर सन्नाटा पसर गया है. AAI के सर्वे में प्रदेश में नंबर वन एयरपोर्ट का तमगा हासिल करने वाले खजुराहो से सभी फ्लाइटें बंद होने पर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं. क्यों बंद हुईं खजुराहो एयरपोर्ट से सभी फ्लाइटें? दरअसल, पर्यटन नगरी खजुराहो में गर्मी के मौसम में कम पर्यटक आते हैं. ऐसे में ऑफ सीजन होने और पर्यटकों की घटती संख्या के चलते प्रमुख एयरलाइंस ने अस्थाई रूप से यहां से अपनी उड़ानें बंद कर ली हैं. वहीं कुछ एयरलाइंस ने अन्य कारणों से पूर्व में अपनी उड़ानें बंद कर दी थी. इसी वजह से खजुराहो से दिल्ली, बनारस और भोपाल के बीच एयर कनेक्टिविटी समाप्त हो गई है. AAI रैंकिंग में नंबर वन, पर फ्लाइट एक भी नहीं हाल ही में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी AAI ने सर्वे रिपोर्ट में खजुराहो को मध्यप्रदेश में नंबर-1 रैंकिंग दी थी. वहीं देश में इस एयरपोर्ट को सुविधाओं और कस्टूमर सेटिसफेकशन के लिए 8वां स्थान मिला था. बावजूद इसके एयरपोर्ट पर एक भी फ्लाइट नहीं होने से एयरपोर्ट को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. यात्रियों के लिए अब खजुराहो आने और जाने के लिए ट्रेन और सड़क मार्ग जैसे लंबे विकल्प ही बचे हैं. खजुराहो एयरपोर्ट से ये फ्लाइटें हुईं बंद अप्रैल शुरू होने से एक दिन पहले दिल्ली और बनारस के लिए खजुराहो से जाने वाली इंडिगो फ्लाइट को बंद कर दिया गया. वहीं सब्सिडी नहीं मिलने की वजह से स्पाइस जेट पहले ही खजुराहो-दिल्ली उड़ान को बंद कर चुका है. वहीं, भोपाल से रीवा होते हुए खजुराहो आने वाली फ्लाइट भी डाइवर्ट कर चलाई जाएगी. गौरतलब है कि खजुराहो एयरपोर्ट से आखिरी दिन तकरीबन 250 यात्री और इतने ही वापस गए. फ्लाय बिग की सेवाएं फिर हो सकती हैं शुरू खजुराहो एयरपोर्ट के डायरेक्टर संतोष सिंह के मुताबिक, '' वर्तमान में खजुराहो से कोई भी फ्लाइट उपलब्ध नहीं है लेकिन जल्द ही फ्लाय बिग की सेवाएं यहां से फिर शुरू हो सकती हैं. पहले खजुराहो और रीवा-भोपाल के बीच फ्लाय बिग का 19 सीटर विमान चलाया जा रहा था, जिसकी सेवाएं कुछ समय के लिए बंद हुईं. वहीं आने वाले दिनों में दतिया से खजुराहो होते हुए भोपाल के लिए 12 सीटर विमान चलाया जा सकता है. इसका किराया 999 से 2 हजार रु तक हो सकता है.'' Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 23

इसी माह बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा ऐलान

नई दिल्ली  कौन होगा भारतीय जनता पार्टी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष? यह सवाल लंबे समय से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। जेपी नड्डा का कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद, अब तक नए अध्यक्ष की घोषणा नहीं की गई है, और वह अभी भी एक्सटेंशन पर पार्टी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इस बीच, खबरें थीं कि बीजेपी और आरएसएस नए अध्यक्ष को लेकर एकमत नहीं थे। बीजेपी चाहती थी कि नेतृत्व ऐसा हो, जिसने नड्डा की तरह संगठन को सफलता दिलाई हो, जबकि आरएसएस की प्राथमिकता संगठन से जुड़े, विचारधारा से मजबूत और उसकी नीतियों को आत्मसात करने वाले नेता की थी। हालांकि, 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की नागपुर में हुई मुलाकात के बाद अटकलें तेज़ हो गई हैं कि जल्द ही बीजेपी को नया अध्यक्ष मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार, बीजेपी इस महीने अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर सकती है। संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल के तीसरे हफ्ते तक यह फैसला सार्वजनिक हो जाएगा।वहीं, 4 अप्रैल को संसद सत्र समाप्त होने के बाद इस प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। सिर्फ राष्ट्रीय अध्यक्ष ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के बीजेपी प्रदेश अध्यक्षों के नामों का ऐलान भी अगले कुछ हफ्तों में हो सकता है। कौन बनेगा अध्यक्ष? बीजेपी में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव सिर्फ एक औपचारिक नियुक्ति नहीं होती, बल्कि यह लोकसभा चुनाव 2029 और आने वाले राज्य चुनावों की रणनीति का भी महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 40