मेरठ हत्याकांड मामले के आरोपी 14 दिन बाद एक दूसरे से मिले मुस्कान और साहिल, एक दूजे को देख हुए भावुक

मेरठ मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में आरोपी साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी जेल में बंद हैं. इस बीच खबर है कि उनकी न्यायिक हिरासत और बढ़ गई है. दोनों को अभी 14 दिन और न्यायिक हिरासत में जेल में रहना होगा. उनकी अगली पेशी 15 अप्रैल को होगी. आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुस्कान-साहिल की पेशी हुई. खास बात ये रही कि एक ही कमरे में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा ये पेशी हुई. ऐसे में करीब दो हफ्ते बाद सौरभ के 'कातिल' एक दूसरे से मिले. मेरठ जिला जेल प्रशासन के मुताबिक, 14 दिन बाद साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी एक दूसरे से मिले. उन्होंने एक दूसरे को देखा लेकिन उनके बीच कोई बात नहीं हुई. लगभग दो मिनट तक वे साथ रहे. इस दौरान दोनों भावुक नजर आ रहे थे. पेशी के बाद उन्हें अलग-अलग बैरक में डाल दिया गया. बता दें कि मुस्कान और साहिल को जेल नियमों के तहत अलग-अलग बैरकों में रखा है. दोनों ने एक ही बैरक में रहने की इच्छा जताई थी, लेकिन जेल मैन्युअल के नियमों के कारण यह संभव नहीं हो सका. जेल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जेल के नियमों के अनुसार ही कोई निर्णय लिया जाता है और फिलहाल दोनों को अलग-अलग बैरकों में ही रहना होगा. इसके अलावा मेरठ जेल प्रशासन ने दोनों को उनकी रुचि के अनुसार जेल में कार्य करने की अनुमति दी है. मुस्कान ने सिलाई-कढ़ाई का काम सीखने की इच्छा जताई, जबकि साहिल ने खेती-किसानी में रुचि दिखाई. जेल प्रशासन ने उनकी मांग स्वीकार कर ली और दोनों को उनके कार्यों में शामिल कर दिया गया है. इससे न केवल वे जेल में समय व्यतीत कर सकेंगे, बल्कि उनके आचरण का भी मूल्यांकन किया जाएगा. वहीं, मेरठ जिला जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जेल नियमों के तहत किसी भी बंदी को 10 दिन पूरे होने के बाद कार्य आवंटित किया जाता है. मुस्कान और साहिल दोनों 1 अप्रैल से अपने-अपने चुने हुए कार्यों को शुरू कर चुके हैं. यह प्रक्रिया जेल सुधार प्रणाली का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य कैदियों को कौशल प्रदान करना और उन्हें व्यस्त रखना है. साहिल को मिलेगा प्रतिदिन 50 रुपये का मेहनताना, मुस्कान को नहीं साहिल को खेती के काम में लगाया गया है, जिसे जेल नियमों के तहत ‘नॉन-स्किल्ड वर्कर’ माना जाता है. इसके बदले उसे प्रतिदिन 50 रुपये की मजदूरी मिलेगी. अगर वह खेती करने में असमर्थ रहता है, तो उसे किसी अन्य कार्य में लगाया जाएगा. दूसरी ओर, मुस्कान ने सिलाई-कढ़ाई सीखने का विकल्प चुना है. चूंकि यह प्रशिक्षण कार्य की श्रेणी में आता है, इसलिए उसे इसके लिए कोई मजदूरी नहीं मिलेगी. हालांकि, जब वह पूरी तरह से सिलाई कार्य में दक्ष हो जाएगी और वस्त्रों की सिलाई करने लगेगी, तब उसे वेतन देने की व्यवस्था की जा सकती है. मालूम हो कि मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में 3 मार्च की रात को सौरभ राजपूत की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल ने कर दी थी. दोनों हत्यारोपियों ने कई बार सौरभ के सीने में चाकू से वार किया था, इसके बाद उसकी गर्दन काट दी थी. फिर शव को ड्रम में डालकर ऊपर से सीमेंट का घोल भर दिया था. ये सब करने के बाद दोनों मौज-मस्ती के लिए हिमाचल चले गए थे. लौटने पर जब मुस्कान ने परिजनों को पति की हत्या की बात बताई तो मामले का खुलासा हुआ. पुलिस के मुताबिक, हत्या प्रेम प्रसंग में अंजाम दी गई थी.   recent visitors 35

राजस्थान में 12वीं पास युवाओं के लिया 13,252 पदों पर भर्ती, 1 मई तक करें आवेदन

राजस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। राज्य सरकार ने नेशनल हेल्थ मिशन और राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसायटी के तहत 13,252 पदों पर भर्ती निकाली है। इन भर्तियों के लिए 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 1 मई तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा और रिजल्ट की तिथि इन भर्तियों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का आयोजन जून में होगा। परीक्षा 2 से 12 जून तक अलग-अलग कैटेगरी में आयोजित की जाएगी। इसके बाद आंसर-की जून-जुलाई में जारी होगी, और अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी जाएंगी। फाइनल रिजल्ट 13 नवंबर तक जारी किया जाएगा। परीक्षा प्रक्रिया और चयन – परीक्षा कंप्यूटर या टैबलेट आधारित होगी। – परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों में से दोगुना उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाए जाएंगे। – चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है। परीक्षा पैटर्न – परीक्षा 200 अंकों की होगी और 2 घंटे की अवधि की होगी। – प्रश्न सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और गणित से पूछे जाएंगे। आयु सीमा और आवेदन शुल्क – उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। – आरक्षित श्रेणी को नियमानुसार उम्र में छूट मिलेगी। – आवेदन शुल्क: – सामान्य और क्रीमीलेयर OBC – 600 रुपये – नॉन-क्रीमीलेयर OBC और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग – 400 रुपये – SC/ST उम्मीदवार – 400 रुपये आवेदन प्रक्रिया 1. rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। rsmssb.rajasthan.gov.in 2. नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें। 3. अधिसूचना पढ़ें और नियमों के अनुसार आवेदन करें।   recent visitors 35

नया टैक्स रिजीम और ओल्ड टैक्स रिजीम दोनों में कुछ अहम परिवर्तन, TDS में भी हुआ बदलाव

नई दिल्ली 1 अप्रैल से नया फाइनेंशियल ईयर शुरू हो गया है, और इस दिन से ही बजट में हुए बदलाव लागू हो गए हैं। इन बदलावों के तहत, नया टैक्स रिजीम और ओल्ड टैक्स रिजीम दोनों में कुछ अहम परिवर्तन किए गए हैं। खास बात यह है कि इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने न्यू टैक्स रिजीम में 12 लाख रुपये तक कमाने वालों के लिए टैक्स को शून्य कर दिया है, जिसका फायदा टैक्सपेयर को होगा। नया टैक्स रिजीम: क्या बदला? नए टैक्स रिजीम में 0 से लेकर 24 लाख रुपये तक की कमाई पर अलग-अलग टैक्स स्लैब लगाए गए हैं। सबसे खास बात यह है कि अगर किसी व्यक्ति की सालाना आय 12 लाख रुपये तक है, तो उसे कोई टैक्स नहीं देना होगा। इसके अलावा, सैलरी बेस्ड लोगों को 75,000 रुपये का स्टैंडर्ड डिडक्शन मिलेगा, जिससे उनकी टैक्सेबल आय पर राहत मिलेगी। यहां तक कि अगर किसी की सैलरी 20 लाख से 24 लाख रुपये के बीच है, तो उसे 25 प्रतिशत टैक्स देना पड़ेगा। अब यह नया टैक्स स्लैब ओल्ड टैक्स रिजीम से थोड़ा अलग है, क्योंकि ओल्ड रिजीम में ऐसी कोई छूट नहीं मिलती। इनकम टैक्स स्लैब (रुपए में)       इनकम टैक्स रेट (%) 0-4,00,000                                   0 4,00,001-8,00,000                        5 8,00,001-12,00,000                      10 12,00,001-16,00,000                    15 16,00,001-20,00,000                    20 20,00,001-24,00,000                    25 24,00,001 and above                   30 ओल्ड टैक्स रिजीम: कौन सा बेहतर विकल्प? हालांकि, ओल्ड टैक्स रिजीम को ज्यों का त्यों रखा गया है, इसमें टैक्सपेयर को कई फायदे मिल सकते हैं। अगर आप HRA (हाउस रेंट अलाउंस), होम लोन या मेडिकल खर्चों जैसी डिडक्शन का लाभ लेते हैं, तो ओल्ड टैक्स रिजीम आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। ओल्ड टैक्स रिजीम में आपको 80C, 80D और होम लोन के ब्याज पर डिडक्शन मिलता है, जो नए टैक्स रिजीम में नहीं मिलेगा। अगर आपकी आय 15 लाख रुपये से ज्यादा है और आप डिडक्शन का फायदा उठाते हैं, तो ओल्ड रिजीम में आपका टैक्स कम हो सकता है। वहीं, न्यू टैक्स रिजीम में टैक्स स्लैब भले कम हों, लेकिन डिडक्शन न मिलने से टैक्स ज्यादा हो सकता है। आय सीमा (रुपए )                     कर दर (%) 2,50,000 तक                    शून्य (कोई कर नहीं) 2,50,001 – 5,00,000        5% 5,00,001 – 10,00,000     20% 10,00,000 से अधिक         30% कौन सा विकल्प चुनें? अगर आप ज्यादा डिडक्शन का लाभ लेते हैं, जैसे कि HRA, होम लोन या मेडिकल खर्च, तो ओल्ड टैक्स रिजीम आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। वहीं, अगर आपकी आय कम है और आप ज्यादा डिडक्शन नहीं ले पाते, तो न्यू टैक्स रिजीम आपके लिए बेहतर हो सकता है। टैक्सपेयर को अपनी आय, खर्च और निवेश के आधार पर दोनों रिजीम्स का सही मूल्यांकन करना चाहिए ताकि वह अपनी टैक्स योजना को सही ढंग से बना सके। TDS सीमा में बदलाव इस बार बजट में TDS (टैक्स डिडक्शन एट सोर्स) की सीमा भी बढ़ाई गई है। रेंट से होने वाली इनकम पर TDS की सीमा 2.4 लाख से बढ़ाकर 6 लाख रुपये कर दी गई है। इसके अलावा, वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक FD पर ब्याज आय पर TDS की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई है। इसी तरह, प्रोफेशनल सर्विस पर TDS की सीमा 30 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई है। इन बदलावों का असर यह होगा कि कम आय वाले व्यक्तियों पर TDS का बोझ कम होगा और उनकी नकदी प्रवाह में सुधार होगा। recent visitors 38

सिन्धी सभ्यता-सुहिणी सभ्यता का प्रतीत होगा इस वर्ष पारिवारिक सिन्धी मेला में टप्पू सेना करेगी धमाल

Sindhi culture and beautiful culture will be seen this year in the family Sindhi fair, Tappu Sena will make a splash भोपाल, ( ब्यूरो रिपोर्ट ) । Sindhi culture and beautiful culture सिन्धी मेला समिति द्वारा दिनांक 12 एवं 13 अप्रैल को लालघाटी स्थित सुंदरवन गार्डन में दो दिवसीय पारिवारिक सिन्धी मेले का आयोजन किया जा रहा है। सिन्धी मेला समिति का यह आयोजन इस वर्ष अपने 28वे वर्ष में प्रवेश कर रहा है। सिन्धी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी व महासचिव नरेश तलरेजा ने बताया कि इस मेले की तैयारियों को लेकर कबीर कुटिया में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें समस्त साथियों को उनकी ज़िम्मेदारी सौपी गई। इस वर्ष मेले में और भी आकर्षक बनाने के लिए तारक मेहता उल्टा चश्मा के फेम टप्पू सेना गोली, गोगी एवं टप्पू को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। साथ ही हिंदुस्तान में अपनी कला के दम पर अपनी अलग पहचान बना चुकी देसी लेडी गागा (पिंकी मैदासानी, पिकॉक) को भी इस सिंगिंग के लिये आमंत्रित किया गया है, इसके साथ ही युवाओं और बच्चों की पसंद को ध्यान में रखते हुए सिम्फ़ोनी बैंड ( शुभम नाथानी) की प्रस्तुति भी इस वर्ष मेले के आकर्षण का केन्द्र रहेगी। इस वर्ष यह पारिवारिक मेला सिन्धी सभ्यता सुहिणी सभ्यता का प्रतीत होगा, जिसमें सिन्धियत के अनेक रंगो को दर्शाया जायेंगा, साथ ही अपनी सिन्धी सांस्कृति को इस मेले के माध्यम से युवाओं को अवगत कराया जायेगा। मेले की शुरुआत भगवान झूलेलाल के बहिरणा साहिब व द्वीप प्रज्वलन के साथ की जायेगी, साथ ही गीत संगीत मनोरंजन के लिए भी कई कलाकारो को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए झूलो के साथ साथ ऊठ और घोड़ों की सवारी, सिन्धी फन क्विज, म्यूजिकल चेयर रेस और छेज (सिन्धी डांडिया) की भी विशेष प्रस्तुति होगी। साथ ही विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इसके अलावा सिन्धी व्यंजनों के स्टाल भी इस दो दिवसीय सिन्धी मेले में आकर्षण का केंद्र रहेंगे। सिन्धी मेले में वरिष्ठ समाजसेवी स्व. उत्तमचंद ईसरानी, स्व. दादा गोविंदराम बतरा, स्व. शौकत राय कटारिया और स्व. काका कीमत राय नागदेव जी की स्मृति में सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाज सेवियों को भी सम्मानित किया जाएगा। साथ ही चेटीचंड पर आयोजित झूलेलाल शोभायात्रा में सम्मिलित झांकियों में से श्रेष्ठ झांकियों को सिन्धी सेंट्रल पंचायत द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा शान ए सिंधयित, ओल्ड इज गोल्ड, लकी फैमिली ऑफ द ईव जैसे पुरस्कारों का वितरण भी किया जाएगा। इस आयोजन के लिए श्रीमती किरण वाधवानी को संयोजिका एवं मोहन देवरख्यानी, महेश नगरानी को सह संयोजक के रूप में मनोनीत किया गया है। Read more: एमपी के 8 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट: भोपाल-जबलपुर में आंधी चलने के आसार; सिवनी-पचमढ़ी में तापमान गिरा इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रमुख रूप से विधायक एवं सिन्धी मेला समिति के संरक्षक भगवानदास सबनानी, के.एल. दलवानी, घनश्याम पंजवानी, वासु गोलानी, जयपाल सचदेव, अमर दावानी, तरुण मूलचंदानी, अशोक माटा सहित समाज के गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में मात्रशक्ति का प्रतिनिधित्व माया पंजवानी, शकुन देवरख्याणी, सरला दलवानी, वर्षा कोटवानी, चेतना वाधवानी, भावना नागरानी, मीना भागचंदानी, किरण बत्रा, पूजा भाटिआ, भावना जगवानी आदि ने किया। साथ ही समिति की युवा शक्ति से कपिल भाटिआ, सुनील मंगवानी, करन भागचंदानी, हरीश मेघानी, दीपक राजानी आदि भी शामिल हुए। साथ ही विभिन्न मोहल्ला पंचायतों के पदाधिकारी भी इस मीटिंग में शामिल हुए। recent visitors 95

दिल्ली में म्यांमार जैसे भूकंप का दावा करने वाला ’12वीं पास वैज्ञानिक’, मशीन बना लेने का दावा

नई दिल्ली दिल्ली में म्यांमार की तरह 7 की तीव्रता से भूकंप की 'भविष्यवाणी' करने वाले विकास कुमार का दावा है कि उन्होंने जलजले का पूर्वानुमान लगाने वाली मशीन बना ली है। हालांकि, '12वीं पास इस वैज्ञानिक' का दावा गलत निकला। विकास की भविष्यवाणी से पैनिक फैलने से रोकने के लिए राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) को सामने आना पड़ा। एनसीएस साफ किया कि यह दावा आधारहीन है। एनसीएस की ओर से यह भी बताया गया कि विकास ने बिना मंजूरी अपने स्तर पर इस तरह का दावा किया है, जबकि भूकंप का पूर्वानुमान लगा पाना अभी तक संभव नहीं है। क्या किया गया था दावा विकास जियो सेंसिंग की ओर से अपने लेटर हैड पर एक बयान जारी करते हुए दिल्ली और नेपाल में तेज भूकंप की चेतावनी 31 मार्च को की थी। उन्होंने लिखा, 'दिनांक 31 मार्च 2025 की सुबह 7:15 पर भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली (ANDSS) से प्रथम सिग्नल दिल्ली से उत्तर-दक्षिण की तरफ 20 डिग्री पर सिग्नल प्राप्त हो रहा है जिसकी दूरी 100 किलोमीटर है। यह भूकंप 3 से 5 मेग्नीट्यूड के बीच में आ सकता है एवं द्वितीय सिग्नल भारत नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में प्राप्त हो रहा है, जिसकी दूरी 300 किलोमीटर है। यह भूकंप का सिग्नल दिल्ली से उत्तर-पूर्व की तरफ 45 डिग्री पर मिल रहा है। यह भूकंप 5 से 7 मेग्नीट्यूड के बीच में आ सकता है। कृपया सतर्क रहें एवं 24 घंटे के अंदर आ सकता है। यह भूकंप की सूचना गणेश नगर पांडव नगर दिल्ली में लगी हुई मशीन से प्राप्त हुई है।' गलत निकला विकास का दावा विकास की ओर से किया गया दावा गलत निकला। बताए गए समय के दो दिन के बाद भी दिल्ली या नेपाल में कोई भूकंप दर्ज नहीं किया गया है। इससे पहले भी विकास ने कई दावे किए थे जो सही नहीं निकले। कौन हैं विकास? दरअसल विकास कुमार 'विकास जियो सेंसिंग प्राइवेट लिमिटेड' नाम का स्टार्टअप चलाते हैं। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले विकास का दावा है कि उन्होंने एक मशीन तैयार की है जो भूकंप आने से पहले चेतावनी देने में सक्षम है। महज 12वीं तक पढ़े विकास के यूट्यूब चैनल से पता चलता है कि वह लंबे समय से भूकंप पर शोध करने और अलर्ट सिस्टम बनाने पर काम कर रहे हैं। विकास का कहना है कि वह गरीबी की चलते आगे पढ़ाई जारी नहीं रख पाए, लेकिन वह भूकंप पर लंबे समय से काम कर रहे हैं। विकास ने यूपी, दिल्ली और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर अपनी मशीन भी स्थापित की है, जिसके जरिए वह भूकंप की पूर्व चेतावनी मिलने का दावा करते हैं। काम आई थी विकास की एक मशीन विकास के बारे में जानकारी जुटाते हुए कुछ मीडिया रिपोर्ट्स भी मिले जिनमें बताया गया है कि उन्होंने उत्तराखंड के सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों से बात करने के लिए विकास के बनाए एक कम्युनिकेशन सिस्टम का ही इस्तेमाल किया गया था। recent visitors 34

मूवी ट्रेलर के नाम पर फर्जी वीडियो डालने वाले चैनलों पर Youtube का सख्त एक्‍शन

नई दिल्ली Youtube की तरफ से पॉलिसी को लेकर सख्ती बरती जा रही है। यूट्यूब की तरफ से लगातार इसको लेकर कदम उठाए जा रहे हैं। अब एक ऐसा ही मूवी ट्रेलर को लेकर कंपनी मुहिम चला रही है। इसी क्रम में कुछ ऐसे चैनल पर कार्रवाई की गई है जो फर्जी वीडियो अपलोड करते हैं। कई चैनल पर मूवी ट्रेलर के नाम पर फर्जी वीडियो अपलोड किया गया था। अब इन वीडियो पर सख्ती बरती गई है और मोनेटाइजेशन तक को बंद कर दिया गया है। मूवी स्टूडियो की तरफ से फेक मूवी ट्रेलर अपलोड करके मनी क्रिएट की जा रही थी। Youtube ने लिया सख्त कदम यूट्यूब ने ऐसे बहुत सारे चैनल पर कार्रवाई की है जो ऐसे वीडियो पब्लिश कर रहे थे। हॉलीवुड स्टूडियो नाम का एक चैनल AI की मदद से वीडियो बना रहा था और फिर इसे मूवी ट्रेलर के नाम से पब्लिश कर रहा था। यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम से Screen Culture (1.4 million subscribers) और KH Studio (685K subscribers) हटा दिया गया है। इन चैनल्स को अब ऐड रेवेन्यू नहीं मिलने वाला है। क्यों लिया गया फैसला ? Youtube की तरफ से बीते कई महीनों से कॉन्टैन्ट पर काम किया जा रहा है। इसी के तहत चैनल्स के मोनेटाइजेशन पर रोक लगा दी गई है। ये चैनल रिपीट और डुप्लीकेट वीडियो बना रहे थे। यूट्यूब का कहना है कि इसकी वजह से यूजर्स गुमराह हो रहे थे। व्यूज लाने के लिए चैनल्स की तरफ से ऐसा किया जा रहा था। जबकि, यूट्यूब का ये कदम दर्शाता है कि इससे चैनल को वीडियो अपलोड करने से नहीं रोका जाएगा। बस, उसे मिलने वाला रेवेन्यू प्रभावित होगा। AI वीडियो बनाता था एक चैनल Screen Culture की बात करें तो ये चैनल नए वीडियो बनाता था। AI-जनरेटेड फुटेज की मदद से ऐसा किया जाता था। मूवी और ट्रेलर तक भी इसकी मदद से बनाया जाता था। कुछ दिनों पहले, चैनल की तरफ से मूवी और गेम का नया ट्रेलर जारी किया गया था। GTA 6 का इस्तेमाल करके AI-जनरेटेड फुटेज और क्लिप को लिया गया था। KH Studio की बात करें तो ये चैनल अलग वीडियो अपलोड कर रहा था। Fake Movie Trailer चैनल के फाउंडर ने एंड्रॉयड हेडलाइन्स को कहा कि उनके कंटेंट से समाज को कोई नुकसान नहीं हो रहा था। उनका कहना है कि दर्शक पहले ही इसको लेकर जागरूक थे। उन्हें पता था कि ये वीडियो ओरिजनल नहीं हैं। ऐसे में व्यूअर्स को कहीं धोखा नहीं दिया गया है। recent visitors 44

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संभावित टैरिफ ऐलानों से भी बाजार बेखौफ दिखा, सेंसेक्स 592 अंक उछला

मुंबई सेंसेक्स आज यानी 2 अप्रैल को शेयर बाजार में तेजी रही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संभावित टैरिफ ऐलानों से भी बाजार बेखौफ दिखा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 592 अंक चढ़कर 76,616 के स्तर पर, वहीं निफ्टी में 166 अंक की बढ़त रही, ये 23,332 के स्तर पर बंदग हुआ। आज सबसे ज्यादा तेजी रियल्टी सेक्टर में रही। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 2.69% चढ़ा। ऑटो इंडेक्स भी करीब 1% ऊपर था। IT, FMCG, मेटल और फार्मा इंडेक्स में करीब 0.50% की तेजी रही। निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स में मामूली गिरावट रही। शेयर बाजार में आज की तेजी के 3 बड़े कारण 1. ग्लोबल मार्केट्स से मजबूत संकेत एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख रहा, शंघाई हरे रंग में कारोबार कर रहा था, जबकि हांगकांग लाल रंग में रहा। वॉल स्ट्रीट पर, एसएंडपी 500 21.22 अंक या 0.38 प्रतिशत बढ़कर 5,633.07 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 150.60 अंक या 0.87 प्रतिशत बढ़कर 17,449.89 पर बंद हुआ। हालांकि, डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 11.80 अंक या 0.03 प्रतिशत गिरकर 41,989.96 पर बंद हुआ। शेयर बाजार इस समय ट्रंप के संभावित टैरिफ ऐलानों पर करीब नजर बनाए हुए हैं, जिससे निवेशकों के सेंटीमेंट पर असर पड़ सकता है। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वी के विजयकुमार ने कहा, 'ट्रंप आज रेसिप्रोकल टैरिफ का ऐलान करने वाले हैं। इसके बाद ट्रंप टैरिफ को लेकर अनिश्चितता कम होने की उम्मीद है लेकिन व्यापार नीतियों में पिछली अनिश्चिचता को देखते हुए अस्थिरता बनी रह सकती है।' 2. निचले स्तर पर खरीदारी शेयर बाजार में पिछले 2 दिनों की की गिरावट के बाद, आज लार्ज-कैप शेयरों में निचले स्तर पर खरीदारी देखने को मिली। HDFC Bank, Maruti Suzuki, ICICI Bank और कई प्रमुख IT शेयरों में निवेशकों की रुचि बढ़ी। 3. वोलैटिलिटी इंडेक्स (VIX) में गिरावट शेयर बाजार में डर का संकेत देने वाला इंडिया वोलैटिलिटी इंडेक्स (India VIX) आज कारोबार के दौरैान 0.89% गिरकर 13.66 पर आ गया, जिससे संकेत मिलता है कि बाजार में घबराहट कम हो रही है।   ग्लोबल मार्केट में बढ़त एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 0.28% और चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.05% की तेजी रही। वहीं हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.019% गिरकर बंद हुआ। 1 अप्रैल को अमेरिका का डाओ जोंस 0.028% गिरकर 41,989 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.87% की तेजी रही जबकि S&P 500 इंडेक्‍स 0.38% चढ़कर बंद हुआ। 1 अप्रैल को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 5,901 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 4,322 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।   recent visitors 38