प्रदेश के कई जिलों में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में चौकसी बढ़ी, वक्फ बिल को लेकर UP में पुलिस अलर्ट

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने बुधवार को लोकसभा वक्फ संशोधन बिल पेश किया। इस बिल को लेकर यूपी के कई जिलों में अलर्ट किया गया है। मथुरा, आगरा और लखनऊ में विशेषकर मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में पुलिस बल को अलर्ट कर दिया गया है। इसके प्रदेश के कई जिलों में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में चौकसी बढ़ी। उधर, डीजीपी के आदेश के बाद सभी पुलिसकर्मियों के अवकाश भी निरस्त कर दिए गए हैं। बताते चलें कि केंद्र सरकार वक्फ बिल में कुछ संशोधन कर उसे लोकसभा में पास करने की तैयारी कर रही है। वक्फ संशोधन बिल को लोकसभा में भाजपा सरकार पास करने को बुधवार को बिल पेश कर रही है। डीआईजी/ एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने पुलिसकर्मियों के अवकाश निरस्त कर वापस बुलाया है। मथुरा में मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस बल तैनात मथुरा जिले भर में पुलिस बल को अलर्ट कर दिया है। विशेषकर मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस बल को तैनात किया गया है। मुस्लिम बहुल इलाकों में पुलिस बल भ्रमण कर रही है। डीग गेट, मटिया गेट, भरतपुर गेट, चौक बाजार, दरेसी रोड पर पुलिस बल भ्रमणशील है। सीओ सिटी भूषण वर्मा, इंस्पेक्टर गोविंदनगर कमलेश सिंह, कोतवाली प्रभारी देव पाल सिंह पुंडीर पुलिस टीम के साथ भ्रमण कर रहे हैं। लखनऊ में बढ़ी चौकसी वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर लखनऊ में पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है।पुलिस ने लखनऊ के 11 संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई।सभी स्थान पुराने लखनऊ के हैं।विधानभवन के आसपास विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए. गाड़ियां लगाई हैं। पुराने लखनऊ में सतखंडा, रूमी गेट, चौक समेत कई स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ी। आरएएफ, एसएसबी, पीएसी ने रूट मार्च किया। आगरा में ड्रोन से निगरानी आगरा में जामा मस्जिद के आसपास पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई है। पुलिस ने कई जगह बैरियर लगाए गए हैं। सुबह से कई जगहों पर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में खास नजर है। ड्रोन से सभी क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है। पाबंदी चार लोग से ज्यादा कहीं खड़े होने पर लगाई गई है।पुलिस सोशल मीडिया पर भी खास तौर से नजर रखेगी। recent visitors 29

न्यायालय मे विचाराधीन व्यवसायिक भूमि कृषि भूमि मे परिवर्तित , आवेदक ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कि भूमिका पर उठाया सवाल

डिंडोरी कभी अतिक्रमण विरोधी मुहिम को लेकर तो कभी नालों पर पट्टे वितरित करने को लेकर डिंडोरी का राजस्व विभाग हमेशा से ही सुर्खियों मे रहा है, लेकिन हद तो तब हो जाती है जब कार्यालय कलेक्टर से महज 200 मीटर कि दूरी पर स्थित व्यवसायिक प्रयोजन कि लगभग 1600 वर्गफ़ीट भूमि को कृषि भूमि मे परिवर्तित कर दिया जाये। हालाकि उक्त भूमि पोर्टल पर अब भी व्यवसायिक उपयोग कि दिखाई जा रही है। लेकिन मामला संगीन है कि क्यों और कैसे.? व्यवसायिक उपयोग कि भूमि को कृषि भूमि मे परिवर्तित कर दिया गया। वह भी तब जब मामला सिविल न्यायालय मे विचाराधीन हो। यहॉँ तक कि उक्त भूमि का मामला तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी ने भी खारिज कर दिया था। कलेक्टर के पास पहुंचा मामला — सोमवार के दिन डिंडोरी निवासी आवेदक शैलेष मिश्रा ने कार्यालय कलेक्टर डिंडोरी मे एक शिकायत पत्र सौंप कलेक्टर डिंडोरी से यह प्रार्थना कि है कि न्यायालय से निर्णय होने तक उक्त भूमि के पंजीयन कार्य मे रोक लगाते हुये सम्पूर्ण मामले कि जांच कर कार्यवाही किये जाने कि मांग कि है। प्रचलन मे है न्यायालयीन प्रकरण — आवेदक शैलेष मिश्रा ने पत्र मे स्पष्ट तौर पर उल्लेखित किया है कि खसरा क्रमांक 136/13/6 रकबा लगभग 4 डिसमिल जो कि नरेश मिश्रा पिता स्व. जगत नारायाण मिश्रा के नाम पर राजस्व अभिलेख मे दर्ज है। और उक्त भूमि को राजस्व अभिलेख मे ही व्यवसायिक प्रयोजन का दर्शाया गया है एवं भूमि मुख्य मार्ग पर स्थित है जिसके  चारों ओर व्यवसाय संचालित हैँ।जिसका त्रुटिपूर्ण बटवारा होने के चलते जिला सत्र न्यायालय डिंडोरी मे विचाराधीन है। क्यों कि उक्त भूमि के बटवारे मे बहन सीमा एवं रजनी को उनका अधिकार नहीं दिया गया है। तत्कालीन अधिकारी ने किया था ख़ारिज — आवेदक शैलेष मिश्रा ने पत्र मे इस बात का उल्लेख भी किया है कि नरेश मिश्रा मौक़े का  फायदा उठाकर भूमि का विक्रय करना चाहता है, तथा नरेश मिश्रा के द्वारा विक्रय अनुमति हेतु तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिसमे सभी तथ्यों पर अवलोकन उपरान्त तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी ने विक्रय अनुमति मे रोक लगा दी थी। राजस्व अधिकारी कि भूमिका पर सवाल –– कलेक्टर डिंडोरी को सौपे गये पत्र मे शैलेष ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कि भूमिका पर सवाल उठाते हुये पारित आदेश को भी संदेहास्पद बताया है शैलेष के मुताबिक उक्त भूमि मे दूकान निर्मित होने व उसके चारों ओर व्यवसाय संचालित होने जिसका रकबा महज 4 डिसमिल है को कृषि मद मे परिवर्तित किया जाना उचित नहीं है। पंजीयन कार्यालय मे अटकी फ़ाइल — पत्र के माध्यम से शैलेष ने यह भी अवगत कराया है कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के आदेश का फायदा उठाते हुये नरेश मिश्रा दलालो और सर्विस प्रोवाइडरो से सांठ – गाँठ कर उक्त भूमि को दिनांक 29/03/25 को उप पंजीयक कार्यालय मे प्रस्तुत कर दिया गया है, जहाँ खसरे मे व्यवसायिक प्रयोजन दर्ज होने के कारण उप पंजीयक द्वारा पंजीयन कार्य को रोककर रखा गया है। बहरहाल जब हमने इस सम्बन्ध मे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डिंडोरी से उनके फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इनका कहना है — निरिक्षण का प्रावधान डी आर करते हैँ,हमारा काम दास्तावेजों के आधार पर फोटो के आधार पर काम करना है। अभी उनकी रजिस्ट्री नहीं हुई है डिसीजन नहीं हुआ है और ना ही भूमि खसरे मे दर्ज हुई है। इसलिए रजिस्ट्री नहीं हो सकती। recent visitors 16

मोटोरोला का नया स्‍मार्टफोन motorola edge 60 fusion भारत में लॉन्‍च

नई दिल्ली मोटोरोला का नया स्‍मार्टफोन motorola edge 60 fusion भारत में लॉन्‍च हो गया है। नए मोटो फ्यूजन फोन में 6.7 इंच का 1.5K रेजॉलूशन वाला कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जो pOLED पैनल वाला है। डिस्‍प्‍ले में 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। 12 जीबी तक रैम दी गई है। 256 जीबी इंटरनल स्‍टाेरेज मिलता है। नया मोटोरोला फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर चलता है। इसमें इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, 5500 एमएएच बैटरी, 68 वॉट चार्जिंग जैसी खूबियां दी गई हैं। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर से पावर्ड है। और क्‍या खास है motorola edge 60 fusion में, क्‍या है इसकी कीमत, आइए जानते हैं। motorola edge 60 fusion की कीमत motorola edge 60 fusion को तीन कलर्स- पैनटोन स्लिपस्ट्रीम, पैनटोन जेफायर और पैनटोन अमेजोनाइट कलर्स में लाया गया है। इसके 8GB + 256GB मॉडल के दाम 22,999 रुपये हैं। फोन के 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 24999 रुपये है। इस फोन की सेल 9 अप्रैल की दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। मोटोरोला के ऑनलाइन स्‍टोर और प्रमुख रिटेल स्‍टोर्स से भी इसे लिया जा सकेगा। motorola edge 60 fusion पर डिस्‍काउंट motorola edge 60 fusion के साथ लॉन्‍च ऑफर्स भी आए हैं। एक्सिस बैंक और IDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से फोन खरीदने पर 2 हजार रुपये का ऑफ लिया जा सकता है। फ्लिपकार्ट से फोन लेने पर 2 हजार रुपये की एक्‍सचेंज वैल्‍यू दी जा रही है। फोन खरीदने पर रिलायंस जियो की तरफ से 10 हजार रुपये के बेनिफ‍िट दिए जा रहे हैं। motorola edge 60 fusion के प्रमुख फीचर्स motorola edge 60 fusion में 6.7 इंच का FHD+ डिस्‍प्‍ले है, जिसका रेजॉलूशन 2712 x 1220 पिक्‍सल्‍स है। यह एक OLED डिस्‍प्‍ले है। HDR10+ और 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट डिस्‍प्‍ले में मिलता है। डिस्‍प्‍ले में कोर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास 7आई का प्रोटेक्‍शन दिया गया है और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है। मीडियाटेक का प्रोसेसर, 12 जीबी तक रैम motorola edge 60 fusion में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 12 जीबी तक रैम दी गई है। इंटरनल स्‍टोरेज 256 जीबी तक मिलता है। स्‍टोरेज को एसडी कार्ड लगाकर और बढ़ाया जा सकता है। नया मोटोरोला फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर रन करता है। फोन में डुअल सिम स्‍लॉट दिया गया है। एसडी कार्ड का स्‍लॉट अलग से मिलता है। recent visitors 43

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस जवानों को नक्सल विरोधी ऑपरेशन की सफलता पर दी बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश की धरती को नक्सल गतिविधियों से मुक्त करने के लिए राज्य पुलिस बल का अभियान तेजी से जारी है। उन्होंने कहा कि मंडला जिले में नक्सली कार्यों में संलिप्तों के साथ हुई भीषण मुठभेड़ में हमारे हॉकफोर्स के जवानों ने 14-14 लाख रुपए की इनामी 2 महिला नक्सली को मार गिराया है। मृतक नक्सली की शिनाख्त प्रतिमा और ममता नाम से हुई है। इनके कब्जे से हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद भी जब्त किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को मीडिया को दिये संदेश में नक्सलवाद के खात्मे पर पुलिस जवानों का हौसला बढ़ाया और उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिंसक गतिविधियों के खिलाफ राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में नक्सलवाद को जड़ से सफाये के लिए चलाए जा रहे अभियान में हमारे जवान पूरी सक्रियता के साथ कार्रवाई कर रहे हैं। मध्यप्रदेश की पावन धरा में नक्सलियों के लिए कोई स्थान नहीं है। हमारा यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि बीते एक साल में मध्यप्रदेश में 10 से ज्यादा नक्सलवारी मारे जा चुके हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की एक और घटना का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि रतलाम जिले में स्पेशल पुलिस फोर्स द्वारा फिरोज नामक एक वांछित आतंकी की गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर रही है।   recent visitors 31

खंडवा में पैदल यात्रा पर निकले जैन मुनि को वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत

खंडवा  खंडवा में नेशनल हाईवे पर जैन मुनि को आयशर वाहन ने रौंद दिया जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। आपको बता दे इंदौर इच्छापुर हाईवे पर मोकलगांव कालका ढाबा के पास इंदौर से नागपुर विहार कर जा रहे  ज्ञानगच्छ समुदाय के गजेंद्रमुनिजी को बुधवार सुबह 6:30 बजे एक आयशर वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। बुधवार को पूज्य महाराज साहब की डोल यात्रा सुबह 12 बजे पंधाना में सिलटिया मुक्तिधाम धाम पहुंची जहां समाज द्वारा जैन पद्धति से अंतिम संस्कार किया गया।   recent visitors 22

पति हाथ जोड़ता रहा, पत्नी उसे चांटे मारती रही…हिडन कैमरा लगाकर रिकॉर्ड कर ली सारी करतूत

सतना मध्य प्रदेश के सतना जिले में घरेलू हिंसा से पीड़ित पति की दास्तान सीसीटीवी वीडियो से उजागर हुई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें पत्नी अपने पति के साथ जमकर मारपीट करती हुई नजर आ रही है। पति हाथ-पैर जोड़कर उसे छोड़ने की गुहार लगा रहा है। यह वीडियो भी देखिए… जानकारी के अनुसार, यह घटनाक्रम 20 मार्च की दोपहर का बताया जा रहा है, जिसमें सतना रेल विभाग में लोको पायलट के पद पर पदस्थ लोकेश माझी को उसकी पत्नी हर्षिता रैकवार, अपनी मां और भाई के साथ मिलकर प्रताड़ित कर रही है। पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी उसे मारती-पीटती है। झूठे मुकदमे दर्ज करवा रही है, और मारपीट करने के बाद आत्महत्या की धमकी भी देती है। मामला सुनने में थोड़ा अजीब है, लेकिन अपनी पत्नी से लंबे समय से प्रताड़‍ित पति ने पत्नी के द्वारा की जाने वाली मारपीट के संबंध में साक्ष्यों को जोडने के लिए अपने कमरे में एक छुपा हुआ कैमरा लगाया और वीडियो रिकॉर्डिंग कर सारे सबूत पन्ना पुलिस अधीक्षक को दिए। वीडियो में साफ तौर से उसकी पत्नी एवं सास के द्वारा बेरहमी से पति के साथ मारपीट की जा रही है और पति हाथ जोड़कर अपनी जिंदगी की भीख मांग रहा है। युवक ने एसपी से की गई शिकायत में लिखा है कि उसकी शादी हर्षित रैकवार के साथ जून 2023 में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। शारीरिक रूप से प्रताड़‍ित कर रहे थे शादी के बाद से उनकी पत्नी, सास व साला रुपये और सोने-चांदी की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़‍ित कर रहे थे। लोकेश कुमार का कहना है कि उसकी बहन भी शादी लायक है। पत्नी माता-पिता की कोई मदद नहीं करने देती। शरीर में कई जगह चोटे आईं युवक का कहना है कि मेरे घर मे कमाने वाला व्यक्ति मैं ही हूं। घर वालों की कोई भी मदद करने पर मेरी पत्नी मारपीट करती है, इसका वीडियो रिकॉर्डिंग भी है। उसका कहना है मेरे साथ लड़ाई करने के बाद पत्नी ने अपनी मां और भाई को बुलाया फिर 20 मार्च को सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। इससे उसके शरीर पर कई जगह चोटे आई थीं। उसने थाना अजयगढ़ में भी आवेदन पत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण यह आवेदन देने की नौबत आई है। आवेदक ने पुलिस अधीक्षक से उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। recent visitors 32

तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत

मुजफ्फरनगर   उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बरला-बसेड़ा मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार के ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी जिससे एक परिवार के 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से मारी जोरदार टक्कर मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात की है जिसमें मेरठ जिले की निवासी खुशनुमा (35), सानिया (15), तैयबा (3) और मिरहा (2) की मौत हो गई। ये सभी कार में सवार थे। उसने बताया कि तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना उस समय हुई जब जुनेद के परिवार के सदस्य ईद के मौके पर रिश्तेदारों से मिलने के लिए कमालपुर (मेरठ) से सहारनपुर के गोपाली गांव जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। recent visitors 32