Sunday, July 5, 2026 12:34 pm

रोजाना साबुन लगाने से स्किन को हो सकता है नुकसान

हेल्दी रहने के लिए अच्छी डाइट के साथ-साथ साफ-सफाई भी बेहद जरूरी है। इसलिए हम रोजाना नहाते हैं। खासकर गर्मियों में पसीने की वजह से रोज नहाना और भी ज्यादा जरूरी होता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या रोज साबुन से नहाना जरूरी है? क्या रोज साबुन से नहाने से कोई नुकसान होता है? आइए डॉक्टर से जानते हैं जवाब। लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सेहतमंद रहने के लिए कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। अच्छे खानपान के साथ-साथ हमारा रहन-सहन भी काफी हद तक हमारी सेहत पर असर डालता है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी हमेशा हाइजीन का ध्यान रखने की सलाह देते हैं। खासतौर पर पर्सनल हाइजीन काफी मायने रखती हैं और इसलिए खुद को साफ रखने के लिए हम रोजाना नहाते हैं। खासकर गर्मियों में नहाना और भी ज्यादा जरूरी होता है, क्योंकि इस मौसम में अक्सर गर्मी की वजह से पसीना आता है, जो कई सारे जर्म्स को बढ़ने का मौका देता है। ऐसे में हेल्दी और साफ रहने के लिए नहाना काफी जरूरी है, लेकिन अब सवाल यह उठता है कि रोज नहाना तो ठीक है, लेकिन क्या रोज साबुन से नहाना जरूरी है। ऐसे में इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमने एलांटिस हेल्थकेयर, नई दिल्ली में डर्मेटोलॉजिस्ट और एस्थेटिक फिजिशियन (एमबीबीएस, एमडी) डॉ. चांदनी जैन गुप्ता से बातचीत की। आइए जानते हैं डॉक्टर की राय- क्या होगा अगर रोज साबुन से नहाएंगे? डॉक्टर बताती हैं कि साबुन, खास तौर पर हार्श साबुन, आपकी स्किन से नेचुरल ऑयल को छीन सकते हैं। ये ऑयल स्किन की नमी को बनाए रखने में मदद करते हैं, इसलिए अगर आप रोजाना साबुन से स्किन धोते हैं, तो आपकी स्किन रूखी और खराब हो सकती है। खासकर सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को यह समस्या ज्यादा महसूस हो सकती है। यही कारण है कि एक्जिमा, सोरायसिस या ड्राई स्किन वाले लोगों को कोमल, मॉइस्चराइजिंग साबुन या सोप-फ्री क्लींजर का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा सकती है। त्वचा के माइक्रोबायोम को नुकसान आपकी त्वचा में बैक्टीरिया का एक डेलिकेट बैलेंस होता है, जो स्किन को संक्रमण से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में अगर आप साबुन से स्किन को ज्यादा साफ करते हैं, तो यह बैलेंस बिगड़ सकता है, जिससे आपकी त्वचा मुहांसे, रूखापन या यहां तक कि संक्रमण जैसी समस्याओं के प्रति ज्यादा सेंसिटिव हो सकती है। गर्म पानी और साबुन का कॉम्बो साबुन का रोजाना इस्तेमाल तब और भी ज्यादा हानिकारक हो जाता है, जब आप हर दिन साबुन के साथ गर्म पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं। गर्म पानी और साबुन के इस कॉम्बो से आपकी स्किन से नमी को हट सकती हैं, जिससे रूखापन और भी ज्यादा बढ़ सकता है। इसलिए इससे बचने के लिए नहाते समय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें और रोजाना साबुन से नहाने से बचें। recent visitors 40

कलेक्टर जैन ने औचक निरीक्षण किया, स्कूल से गायब दो टीचर निलंबित, 29 शिक्षकों की वेतन वद्धि रोकी

उमरिया  मध्यप्रदेश के उमरिया जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने स्कूल चलें हम अभियान के तहत स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही प्रिंसिपल और एक शिक्षा की वेतन वृद्धि रोकने के साथ-साथ 29 शिक्षकों की वेतन वृद्धि रोकने हेतु कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।  दरअसल, सस्तरा स्थित प्राथमिक शाला का निरीक्षण करने कलेक्टर पहुंचे थे। इस स्कूल में तीन शिक्षक पदस्थ हैं। जिसमें से एक शिक्षक प्रेग्नेंट होने के कारण छुट्टी में थी। स्कूल में हेडमास्टर करूणा शरणागत मौजूद थी। वहीं अनीता टोप्पों अनुपस्थित थी। इस दौरान कलेक्टर ने स्कूल में अनुपस्थित शिक्षक अनीता टोप्पों की एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए हैं। ऐसे ही उच्च स्तरीय विद्यालय पिनौरा में निरीक्षण के दौरान स्कूल में पदस्थ 29 शिक्षकों द्वाराप्रवेश उत्सव संबंधी समस्त तैयारियां नहीं करने और बच्चों की उपस्थिति कम पाए जाने पर शाला की प्राचार्य लीला अग्रवाल की वेतन वृध्दि रोकने और सभी 29 शिक्षकों की एक-एक वेतन वृध्दि रोकने संबंधी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं शासकीय प्राथमिक शाला महुरा में कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान पाया कि स्कूल ही बंद थी। इस दौरान वहां पदस्थ दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया। recent visitors 38

स्थापना दिवस पर भाजपा करेगी विभिन्न कार्यक्रम

Congress spokesperson Sangeeta Sharma

रायपुर  भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस पर पखवाड़े भर कार्यक्रम आयोजित करेगी. इस अवसर पर 6 अप्रैल को स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इस दौरान एक तरफ जहां भाजपा गांव-गांव तक पहुंचेगी, वहीं दूसरी ओर ध्वज फहराकर और सेल्फी लेकर सोशल मीडिया में कार्यकर्ता अपलोड करेंगे. इस बात की जानकार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर, पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय की मौजूदगी में आयोजित प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि BJP_FOR_VIKSIT_BHARAT टैग का सोशल मीडिया में उपयोग किया जाएगा. 7 और 8 अप्रैल को दो दिवसीय कार्यक्रम होंगे. वहीं 9 और 10 अप्रैल मंडल में संगोष्ठी का आयोजन होगा. इसके अलावा कार्यकर्ता सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा. लक्ष्मी वर्मा ने बताया कि 10, 11 और 12 अप्रैल को बीजेपी गांव चलो अभियान चलाएगी. स्वच्छता मिशन के तहत गांव में अभियान चलाया जाएगा. 13 और 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के दौरान मूर्तियों की साफ-सफाई की जाएगी. 15 अप्रैल को संगोष्ठी में अंबेडकर की जीवनी बताई जाएगी, इसमें कांग्रेस ने डॉ. भीमराव अंबेडकर का जो अपमान किया था, उसका भी जिक्र होगा. recent visitors 21

पंजुआन-खबल गांव में 2 संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा घर में घुस परिवार को बनाया बंधक, फैली दहशत

कठुआ उधमपुर-कठुआ सीमा के पास मजालता तहसील के चोरे पंजुआन-खबल गांव में 2 संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा कथित तौर पर एक परिवार को बंधक बनाने, भोजन और मोबाइल फोन छीनने और भाग जाने के बाद तलाशी अभियान जारी है। रिपोर्ट के अनुसार मजालता के एक परिवार ने सुरक्षाबलों को सूचना दी कि रात करीब 8 बजे 2 संदिग्ध उनके घर में घुसे। वे 2 घंटे तक रुके और उन्हें बंधक बनाए रखा। भोजन करने और मोबाइल फोन छीनने के बाद संदिग्ध मौके से भाग गए। इस सूचना के मिलने पर सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सी.आर.पी.एफ. की टीमों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। recent visitors 19

प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और ज़मीनी कार्यकर्ताओं के सामंजस्य और समर्पित प्रयास से प्राप्त हुए सकारात्मक परिणाम

भोपाल आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम के तहत खंडवा ज़िले ने स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में असाधारण प्रगति की है। नीति आयोग ने जिले के उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की है। नीति आयोग ने प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिये खंडवा ज़िले को 3 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की है। इस उपलब्धि के लिये ज़िले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और कुपोषण के खिलाफ व्यापक रणनीति अपनाने के प्रयास प्रमुख रहे हैं। खंडवा की यह उपलब्धि पूरे मध्य प्रदेश के लिए गर्व का विषय: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि खंडवा की यह उपलब्धि पूरे मध्य प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार हो रहा है। आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम के तहत इस तरह की सफलता प्रदेश के अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि यह उपलब्धि खंडवा प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा और एएनएम के सतत प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों, मैदानी कार्यकर्ताओं की सराहना की है। फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स को निरंतर प्रशिक्षित कर कार्यक्षमता में की गई वृद्धि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि ज़िले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिये योजनाबद्ध प्रयास किए गए। ज़िले में प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया। आउटरीच स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कर दूरस्थ इलाकों में चिकित्सा सुविधा पहुंचाई गई। इसके साथ ही फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स को निरंतर प्रशिक्षित कर उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि की गई। हाई रिस्क प्रेगनेंसी की समय पर पहचान कर संस्थागत सुरक्षित प्रसव किया गया सुनिश्चित ज़िले में मातृ स्वास्थ्य में सुधार के लिये गर्भवती महिलाओं के पंजीयन, जांच और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए नवीन प्रसव केंद्र स्थापित किए गए। चिन्हित उप-स्वास्थ्य केंद्रों को प्रसव सुविधा से सुसज्जित किया गया, जिससे घर पर प्रसव के मामलों में उल्लेखनीय कमी आई। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान कर उनका समुचित उपचार सुनिश्चित किया गया। ‘लक्ष्य’ एवं नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स (एनक्यूएएस) के तहत ज़िले की 25 स्वास्थ्य संस्थाओं को उन्नत किया गया, जिससे मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिल रही हैं। छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण और कुपोषित बच्चों की विशेष देखरेख ज़िले में शिशु स्वास्थ्य में सुधार के लिए समेकित प्रयास किए गये। सम्पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करने के साथ कुपोषण निदान की सघन कार्यवाही से सकारात्मक परिणाम मिलना प्रारम्भ हुए। ‘मिशन इंद्रधनुष’ के तहत छूटे हुए बच्चों को चिन्हित कर उन्हें पूर्ण टीकाकरण के दायरे में लाया गया। कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें पूरक पोषण योजनाओं से जोड़ा गया। आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से शिशु पोषण और देखभाल पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को किया सशक्त जिले में 177 उप-स्वास्थ्य केंद्रों को ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ के रूप में क्रियाशील किया गया, जिससे ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हुईं। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत लक्ष्य से अधिक मरीजों की पहचान कर उन्हें उपचारित किया गया। नॉन-कम्युनिकेबल डिसीज़ (एनसीडी) कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच के लिए व्यापक अभियान चलाया गया, जिससे मरीजों का समय पर उपचार संभव हुआ। स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण में पुरस्कार राशि से किए जायेंगे विकास कार्य कलेक्टर खंडवा श्री ऋषभ गुप्ता ने कहा कि नीति आयोग द्वारा प्राप्त 3 करोड़ रुपए की राशि को स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण के चिन्हित क्षेत्रों में निवेश किया जाएगा, जिससे ज़िले के विकास को और गति मिलेगी। recent visitors 29

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी पहुंचे अयोध्या, रामलला के किए दर्शन

अयोध्या मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव, दीपक चहर, तिलक वर्मा और करण शर्मा ने अयोध्या में रामलला के दर्शन कर रामलला के आशीर्वाद लिए. इसके बाद सपत्नी सूर्यकुमार यादव ने हनुमानगढ़ी पर पूजा और दर्शन किया. इस दौरान हनुमानगढी के मुख्य पुजारी हेमंत दास ने पूजा कराई. बता दें कि लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 4 अप्रैल को मुंबई इंडियंस का मुकाबला LSG से होगा. मैच से पहले मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने रामलला के दर्शन किए. जिसकी फोटो क्रिकेटर्स ने अपने सोशल मीडिया में शेयर की है. भारतीय T20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कड़ी सुरक्षा में किया दर्शन पूजन किया. जिसका वीडियो भी सामने आया है. हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 में शुरुआत के अपने 2 मुकाबले हार चुकी है. वहीं अपने आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज करके आ रही है. ऐसे में मुंबई जीत के ट्रैक पर बरकरार रहना चाहेगी. हालांकि, मुंबई को लखनऊ की टीम के सामने कई चुनौतियों का सामना करना होगा. लखनऊ को उसके होम ग्राउंड में हराना एक टफ टास्क साबित होने वाला है. recent visitors 31

आर.बी.सी. 6-4 के तहत 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 03 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बोकरामुड़ा खुर्द के मृतक जुगल साय गोड़ तथा सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत सर्पदंश से मृत्यु होने पर ग्राम पैकिन के मृतक श्री तिलकराम भोई एवं बिच्छू के डंक मारने से मृत्यु होने पर ग्राम केन्दुढार की मृतिका तुजला निषाद के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। recent visitors 25