Sunday, July 5, 2026 11:19 am

महासमुंद : निष्प्रयोज (कंडम) सामग्रियों की नीलामी 28 अप्रैल को

   महासमुंद कार्यालय जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन की सरकारी निष्प्रयोज (कंडम) सामग्रियों की 28 अप्रैल 2025 को प्रातः 11ः00 बजे नीलामी की जाएगी। नीलामी कार्यालय जिला सेनानी नगर सेना महासमुंद में होगी। इच्छुक खरीददार नीलामी तिथि से एक दिन पूर्व कार्यालयीन समय में आकर नीलामी की जाने वाली सामग्री का अवलोकन कर सकते हैं। खरीददार को बोली लगाने के पूर्व एक हजार रुपए नगद प्रतिभूति राशि कार्यालय में जमा करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।   recent visitors 22

ऐपल से टक्‍कर की तैयारी में Oneplus 13T

Education mafia is commercializing education

नई दिल्ली जहां एक समय पर बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन्स का बोलबाला था, वहीं अब कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन्स का समय बड़े स्‍तर पर वापस आ रहा है। कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने मिनी स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं। OnePlus 13T भी इन्हीं में से एक हो सकता है। मंगलवार को कंपनी ने यह फोन अपने अप्रैल फूल डे वीडियो में टीज किया था। अब इसकी बैटरी को लेकर नई जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि OnePlus 13T में 6200mah की बैटरी हो सकती है। बताया जा रहा है कि OnePlus 13T में 6200mah की बैटरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो मिनी स्मार्टफोन्स में आम तौर पर मिलने वाली कम बैटरी बैकअप की शिकायत दूर हो सकती है। यह लोगों के बीच छोटी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन्स के क्रेज को वापस ला सकता है। OnePlus ने टीज किया नया फोन अप्रैल फूल डे के दिन OnePlus ने अपनी 13 सीरीज के लाइनअप में मिनी मॉडल को टीज किया था। OnePlus 13T के नाम से आने वाली इस डिवाइस को लेकर OnePlus चाइना के प्रेजीडेंट ली जी ने भी हिंट दिया है कि OnePlus 13T की बैटरी कैपेसिटी का नंबर '6' से शुरू होगा। इसका मतलब साफ है कि इस स्मार्टफोन में कम से कम 6000mah की बैटरी होने वाली है। इस तरह एक मिनी फोन होने के बावजूद OnePlus 13T में हम OnePlus 13 जितनी बैटरी देख पाएंगे। यह छोटे स्क्रीन साइज की वजह से बेहतर बैटरी बैकअप दे पाएगा। यही वजह कि OnePlus दावा कर रही है कि OnePlus 13T अब तक की सबसे अच्छे बैटरी बैकअप वाला फोन साबित होगा। सिलिकन कार्बन बैटरी का कमाल! दरअसल कुछ समय से स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों ने सिलिकन कार्बन बैटरियों का इस्तेमाल करना शुरू किया है। इसे आप बैटरी की दुनिया में एक नया अपग्रेड समझ सकते हैं। ऐसी बैटरियों के इस्तेमाल से स्मार्टफोन में कम जगह में ज्यादा एमएएच दे पाना संभव हो गया है। इससे बड़ी कैपेसिटी की बैटरी होने के बावजूद स्मार्टफोन की मोटाई या वजन पर कोई असर नहीं पड़ता। जानकारों का यह भी मानना है कि जैसे-जैसे इस तकनीक पर आधारित बैटरियों का इस्तेमाल चलन में आएगा वैसे-वैसे स्मार्टफोन्स में 6000 से 8000mah की बैटरी कैपेसिटी आम हो जाएगी। इससे लोगों को लंबा बैटरी बैकअप और फोन को बार-बार चार्ज करने के झंझट से छुट्टी मिलेगी। इस नई तकनीक का इस्तेमाल फिलहाल चीनी कंपनियां ज्‍यादा कर रही हैं। Samsung, Apple और Google की ओर से इस तकनीक को अपनाया जाना बाकी है। इससे पहले भी Oneplus 13T के कुछ स्पेक्स लीक हुए थे। उसमें पता चला था कि यह 6.2 इंच की डिस्‍प्‍ले के साथ आएगा और 80W की चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इसमें आपको 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश देखने को मिल सकता है। यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी सपोर्ट करेगा। recent visitors 38

रायगुड़ेम पहली बार पहुंचा कोई मंत्री, गृह मंत्री ने जवानों के साथ बाइक में किया सफर, ग्रामीणों के साथ लगाई चौपाल

सुकमा लम्बे समय से नक्सलियों के कब्जे में रहा रायगुड़ेम के इतिहास में पहली बार कोई मंत्री लोगों की सुध लेने के लिए पहुंचा. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपनी पहली आमद में लोगों के साथ चौपाई लगाकर उनकी समस्याएं सुनी. नक्सलियों को देख-देखकर ऊब चुके ग्रामीणों के लिए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात किसी उत्सव से कम नहीं था. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाने से पहले जगरगुंडा के रायगुड़ेम में जवानों से मुलाकात की. इस दौरान बस्तर आईजी पी. सुंदरराज, सीआरपीएफ डीआईजी सूरजपाल वर्मा, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, एसपी किरण चव्हाण, सीआरपीएफ कमांडेंट नवीन मौजूद थे. इसके बाद बाइक में सवार होकर बीहड़ इलाके में पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मुलाकात की. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कल से दौरा बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. पहले दिन वे राज्य के प्रमुख नेताओं और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. वहीं दूसरे दिन याने 5 अप्रैल को गृहमंत्री शाह बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे बस्तर पंडुम महोत्‍सव के समापन कार्यक्रम में हिस्‍सा लेंगे. यहां वे मां दंतेश्वरी के दर्शन करेंगे. इसके अलावा एंटी-नक्सल अभियान के ऑपरेशन कमांडरों के साथ संवाद भी करेंगे. recent visitors 22

गर्मियों में पहने लिनेन के कपड़े

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और इसी के साथ लोगों के खानपान और पहनावे में भी बदलाव होने लगा है। इस मौसम में लोग न सिर्फ हल्का खाना पसंद करते हैं, बल्कि कपड़े भी हल्के ही पहनना चाहते हैं। ऐसे में लिनेन एक बढ़िया ऑप्शन है, इस मौसम में कुछ लाइट पहनने का। गर्मी के मौसम में लिनेन कपड़े आपको कूल रखने के साथ क्लासी और खूबसूरत भी दिखाते हैं। चाहे कैजुअल हो या पार्टी लुक ये किसी भी वॉर्डरोब का बेहतरीन एडिशन हो सकते हैं। वुमन के लिए लिनेन से बने कई ऑप्शन मौजूद हैं, जिन्हें आप ओकेजन के हिसाब से पहन सकती हैं। आइए इस कूल और कम्फर्टेबल लिनेन पर डालते हैं एक नजर: लिनेन शॉर्ट्स ये शॉर्ट्स लाइटवेट, ब्रीदेबल और गर्मियों के लिए परफेक्ट होते हैं। इन्हें आप कैजुअल आउटिंग या फिर छुट्टियों वाले मोड में पहन सकती हैं। कम्प्लीट लुक के लिए आप इसे लिनेन टॉप के साथ पेयर करें। लिनेन श्रग ये किसी भी आउटफिट की खूबसूरती बढ़ा सकता है। सस्टेंबल मटेरियल से बने होने की वजह से आप इन्हें कैजुअल और स्पेशल दोनों ही लुक के लिए पहन सकती हैं। लिनेन शर्ट वुमन के लिए प्योर लिनेन शर्ट हर दिन पहने जाने के लिए डिजाइन किया गया है। चाहे आप दफ्तर में हों या फिर वर्क फ्रॉम कर रही हों ये आपको रिलेक्स और कूल रखती है। लिनेन टॉप इस टॉप को किसी भी ओकेजन पर पहना जा सकता है। इसे इस तरह तैयार किया गया है कि आपका लुक और भी क्लासी लगे। लिनेन को-ऑर्ड सेट कम से कम स्टाइल में भी ये आपके लुक में एक स्मार्ट ट्विस्ट लेकर आता है। ये कई रंगों के ऑप्शन के साथ आता है। परफेक्ट समर लुक के लिए आप इसे सैंडल्स के साथ पेयर कर सकती हैं। लिनेन जॉगर पैंट ऑफिस, पार्टी या किसी भी मौके लिए यह परफेक्ट लुक देती है। कूल व स्टाइलिश लुक के लिए जॉगर पैंट को क्रॉप टॉप के साथ पेयर करें। वीकेंड आउटिंग के लिए आप इसके साथ कैजुअल टी-शर्ट भी पहन सकती हैं। लिनेन ड्रेस ये किसी भी ओकेजन के लिए एक स्टाइलिश और सोबर लुक देती है। बीच या दोस्तों के साथ नाइट आउट के लिए ये बिल्कुल परफेक्ट है। इसे हर समर वॉर्डरोब में होना चाहिए। recent visitors 40

बैक्टीरियल वेजिनोसिस महिलाओं में होने वाली समस्या

बैक्टीरियल वेजिनोसिस, वजाइना (योनि) में होने वाला एक सामान्य प्रकार का इन्फेक्शन है। न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन की रिपोर्ट बताती है दुनिया की 3 में से 1 महिला इससे प्रभावित होती है। ऐसे में भावनगर, गुजरात की ऑब्सटेट्रिक्स एंड गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. पूजा घोरी बता रही हैं कि कैसे यह सामान्य इन्फेक्शन आपके लिए परेशानी का कारण बन जाता है और इससे कैसे बचा जा सकता है। क्या है बैक्टीरियल वेजिनोसिस? ये वजाइना में बैक्टीरिया के ज्यादा मात्रा में बढ़ जाने की वजह से होने वाला इन्फेक्शन है। वैसे हेल्दी वजाइना में बैक्टीरिया मौजूद होते हैं और एक-दूसरे को बैलेंस करने का काम करते हैं। कई बार “बैड” बैक्टीरिया की संख्या ज्यादा बढ़ जाती है और वो “गुड” बैक्टीरिया पर हावी होने लगते हैं। इस स्थिति में वजाइना में बैक्टीरिया का ये संतुलन बिगड़ जाता है और बैक्टीरियल वेजिनोसिस की समस्या हो जाती है। आम है ये समस्या 15-44 साल की महिलाओं में होने वाली ये एक सामान्य समस्या है। ये सामान्यतौर पर सेक्सुअली एक्टिव महिला में होता है। कई बार कुछ महिलाओं में नेचुरली बैक्टीरिया ज्यादा संख्या में पैदा हो सकते हैं और उनमें बैक्टीरियल वेजिनोसिस होने की आशंका रहती है। इन्हें ज्यादा रहता है खतरा     प्रेग्नेट महिलाओं को     कंडोम का इस्तेमाल न करने वालों को     यूट्रस में आईयूडी लगा हो     एक से ज्यादा सेक्स पार्टनर वालों को     डूश का इस्तेमाल करने वालों को     अगर आप कोई एंटीबायोटिक ले रहे हों पहचान कैसे करें लगभग 84% में बैक्टीरियल वेजिनोसिस के लक्षण नजर नहीं आते हैं। अगर आपको इसके लक्षण नजर आ रहे हैं, तो वो इस तरह हो सकते हैं:     वजाइना से क्लाउडी, ग्रे रंग का डिस्चार्ज होना     डिस्चार्ज से मछली जैसी तेज बदबू आना     वजाइना में खुजली या असहजता महसूस होना     यूरिन करने के दौरान जलन होना इस तरह करें बचाव     साफ-सफाई का ध्यान रखें     डूशिंग न करें     ज्यादा मात्रा में प्रोबायोटिक्स लें     वजाइना को बिना खुशबू वाले साबुन से अच्छी तरह धोएं     वजाइना और एनस की सफाई आगे से पीछे की ओर करें     पीरियड के दौरान बार-बार पैड बदलें     वर्कआउट के बाद पसीने वाले कपड़ों में न रहें     सेक्स के दौरान कंडोम का इस्तेमाल करें     ब्रीदेबल अंडर गारमेंट्स पहनें     सेक्स पार्टनर की संख्या सीमित रखें     खुशबू वाले मेंस्ट्रुअल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें     पब्लिक वॉशरूम का इस्तेमाल करने से बचें वजाइनल पीएच इस टेस्ट से पता चलता है कि आपका डिस्चार्ज कितना एसिडिक है। पीएच का ज्यादा स्तर कई बार बैक्टीरियल वेजिनोसिस की ओर इशारा करता है। recent visitors 42

धन वर्षा के नाम पर 200 लड़कियों के साथ गंदा खेल, प्राइवेट पार्ट की करते थे पूजा, फिर बनाते थे अश्लील वीडियो

संभल यूपी के संभल में गिरफ्तार अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य धन वर्षा के नाम पर लड़कियों से गंदा खेल करते थे। इसके पास 200 लड़कियों के अश्लील वीडियो मिले हैं। दरअसल, यह गिरोह लोगों को धन वर्षा कराने के नाम पर फंसाकर ठगी करते थे। धनवर्षा गिरोह गरीब लड़कियों के परिवारों को झांसे में लेकर तंत्र क्रिया करता था। तंत्र क्रिया के दौरान परिवार के लोगों को बाहर कर दिया जाता था और तंत्र क्रिया के दौरान लड़कियों के प्राइवेट पार्ट की पहले पूजा कर, फिर तंत्र क्रिया शुरू होती थी। तंत्र क्रिया के बाद लड़कियों के साथ क्या होता था, उन्हें खुद भी जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि उनका वीडियो बना लिया जाता था। इन वीडियो को पोर्न साइट को बेचने का भी शक है। गिरोह का खुलासा तब हुआ जब राजपाल नामक युवक के अपहरण और तंत्र क्रिया कर उसे मारने के प्रयास की सूचना थाना धनारी पुलिस को मिली। गिरोह लोगों को नकदी की बारिश कराने का लालच देता है। गरीब परिवार को शिकार बनाते थे। वे किसी दुर्लभ वस्तु (जैसे- 20 नख का कछुआ, दो मुंहा सांप, उल्लू, विशेष नंबर के नोट) पर तांत्रिक क्रिया की बात करते थे। युवतियों को टीटी (कोड भाषा) कहा जाता था और इन्हें तांत्रिक क्रिया के लिए तैयार किया जाता था। गिरोह के सदस्य गरीब परिवारों को यह कहकर फंसाते थे कि उनकी लड़की विशेष गुणों वाली है और उसके ऊपर तांत्रिक क्रिया करने से धन की बारिश होगी। इसके बाद लड़़कियों के साथ गंदा खेल करते थे। तंत्र-मंत्र की आड़ में तस्करी गिरोह तंत्र क्रिया से धनवर्षा का झांसा देकर गरीब लड़के-लड़कियों की तस्करी कर यौन शोषण करता था और दुर्लभ वन्य जीवों की अवैध तस्करी में भी शामिल था। गिरोह का नेटवर्क दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान में फैला हुआ था। यह लोग किसी विशेष वस्तु (जिसे आर्टिकल कहा जाता था) पर तंत्र क्रिया के नाम पर लोगों को ठगते थे। वर्तमान में आगरा में गिरोह का नेटवर्क तेजी से फल फूल रहा था। जहां से पुलिस ने इन सभी आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी पकड़ने में जुटी है। गिरोह सात से आठ साल से सक्रिय हैं और सैकड़ों लोगों को शिकार बना चुके हैं। गिरोह से ये चीजें हुईं बरामद गिरोह से पुलिस ने मोबाइल फोन, तांत्रिक विधाओं में प्रयुक्त सामग्री, दुर्लभ कछुआ और अवैध हथियार बरामद किए हैं। गिरोह के मोबाइल फोन से 200 अश्लील वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली हैं, जिनसे इनके काले कारनामों का खुलासा हुआ है। गिरोह के 14 सदस्य हो चुके हैं गिरफ्तार पुलिस ने इस गिरोह के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिनमें तीन गुरु (कारीगर) और बाकी गिरोह के अन्य सदस्य शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में आगरा के यमुना ब्रिज का स्टेशन मास्टर रघुवीर पुत्र बाबूराम निवासी श्याम बिहार कॉलोनी ट्रांस यमुना आगरा भी शामिल है। इनमें गुरु राघवेंद्र पुत्र स्व. देवी दयाल भास्कर निवासी अमर बिहार कालोनी ट्रांस यमुना आगरा, सोनू उर्फ अन्ना पुत्र बलराम निवासी गांव व थाना भरतना इटावा फिरोजाबाद, पप्पू पुत्र छोटे लाल निवासी ग्राम जलालपुर फतेहाबाद आगरा है। इसके अलावा रिंकू पुत्र हरिओम निवासी लहरा नगंला श्याम थाना जुनावई संभल, अजय सिंह पुत्र जमुना सिंह निवासी चमरपुरा थाना रजपुरा संभल, दुर्जन पुत्र स्वं बलवन्त सिंह निवासी मो. करम घरम नरौरा थाना नरौरा बुलन्दशहर, संतोष पुत्र मुलायम सिंह निवासी नगंला मदिहा थाना कोतवाली देहात एटा जिला एटा, राघवेन्द्र पुत्र स्व देवी दयाल भास्कर निवासी अमर विहार कालोनी थाना ट्रांस यमुना जनपद आगरा, आकाश पुत्र शीलेन्द्र सिंह निवासी गढी कल्याण थाना नारकी जिला फिरोजाबाद, कप्तान सिंह पुत्र गुलाबसिंह निवासी विघापुरम थाना ट्रांस यमुना जनपद आगरा, संजय चौहान पुत्र एल एस चौहान पुत्र निवासी न्यू आगरा थाना न्यू आगरा, डी.एन त्रिपाठी पुत्र रामललित निवासी शास्त्रित्त् पुरम थाना सिकन्दरा जिला आगरा, जयप्रकाश भारद्वाज पुत्र पूरनन्द निवासी सेक्टर 07 बधूला थाना जगदीशपुरा जिला आगरा, लाल सिंह पुत्र रामबीर निवासी ग्राम धौर्रा थाना अहमदपुर जिला आगरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। recent visitors 44

श्री श्री संकटमोचन मंदिर अशोका गार्डन परिसर में अखण्ड रामायण एवं भंडारा

भोपाल मंदिर हनुमान अशोका गार्डन हनुमान धाम में श्रीराम चरित मानस का आठ दिवसीय   पाठ का शुभारंभ 5 अप्रैल प्रातः 10 बजे से 11 अप्रैल 2025 तक निरंतर रहेगा। इस मौके पर बाबा का भव्य श्रृंगार किया जाएगा और  प्रसाद अर्पित किया जाएगा। 12 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान प्रकटोत्सव श्री श्री संकटमोचन मंदिर धाम द्वारा 12 अप्रैल को श्री हनुमान प्रकटोत्सव महापर्व धूमधाम एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा जिसके लिए तैयारियां भी प्रारंभ कर दी गयी है. 12 अप्रैल को हवन पूजन एवं विशाल भण्डारे का आयोजन रखा गया। सभी श्रदालु बंधुओ से अनुरोध है की अधिक से अधिक सख्यां में आकर श्री श्री संकटमोचन हनुमान जी का आशीर्वाद लेऔर प्रसाद ग्रहण करे। जयश्री राम जयश्री राम जयश्री राम जयश्री राम जयश्री राम जयश्री राम   recent visitors 25