Sunday, July 5, 2026 3:16 pm

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुप्रसिद्ध कवि, लेखक एवं पत्रकार पद्मभूषण पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती (04 अप्रैल) पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री साय ने पंडित माखन लाल चतुर्वेदी को स्मरण करते हुए कहा कि उनकी रचनाओं में प्रकृति प्रेम, त्याग, बलिदान और देशभक्ति का अनुपम संगम दिखाई देता है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पंडित माखनलाल चतुर्वेदी ने अपनी प्रभावशाली लेखनी के माध्यम से जनमानस में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत की और उन्हें स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान बिलासपुर के सेंट्रल जेल में लिखी गई उनकी प्रसिद्ध कविता ‘पुष्प की अभिलाषा’ आज भी लोगों के हृदय में देशभक्ति की भावना का संचार करती है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि चतुर्वेदी जी की उत्कृष्ट रचनाएं, उनमें निहित राष्ट्रप्रेम और संवेदना भावी पीढ़ियों के मन में सदैव देशभक्ति की भावना का संचार करती रहेंगी। recent visitors 15

रायपुर : पी.ई.टी. एवं पी.पी.एच.टी. प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ

रायपुर छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए पी.ई.टी. एवं पी.पी.एच.टी. की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन पत्र व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2025 सायं 5 बजे तक है। प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 08 मई 2025 दिन गुरूवार को राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। recent visitors 42

वेब सीरीज पंचायत 4 की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, प्राइम वीडियो पर इस दिन देगी दस्तक

social worker Mrinalini Sengar extended support

अमेजन प्राइम वीडियो ने ‘पंचायत’ के फैंस के लिए बड़ी अनाउंसमेंट की है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इसके नए सीजन की रिलीज डेट का ऐलान किया है। जी हां, इस सीरीज की शुरुआत साल 2020 में हुई थी। आज इस सीरीज को पांच साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में अमेजन प्राइम वीडियो ने अनाउंस किया कि ‘पंचायत 4’ 2 जुलाई के दिन रिलीज होगी। कब आएगा नया सीजन? अमेजन प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर बताया कि ‘पंचायत’ का चौथा सीजन 2 जुलाई के दिन ओटीटी पर दस्तक देगा। इसके साथ ही मेकर्स ने वादा किया है कि ‘पंचायत 4’ में और भी ज्यादा ड्रामा, ठहाके और इमोशनल मोमेंट्स देखने को मिलेंगे, जो फुलेरा की इस दुनिया को फैंस के और करीब ले जाएगी। पंचायत 4 की स्टार कास्ट ‘पंचायत 4’ में जीतेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा नजर आएंगे। इसे प्रोड्यूस द वायरल फीवर (TVF) ने किया है। चंदन कुमार ने इसकी कहानी लिखी है और दीपक कुमार मिश्रा व अक्षत विजयवर्गीय इसे डायरेक्ट किया है। यहां खत्म हुई थी ‘पंचायत 3’ की कहानी ‘पंचायत 3’ के अंत में दिखाया गया था कि फुलेरा के प्रधान पति (रघुवीर यादव) को गोली लग जाती है। फुलेरा गांव के लोग इसका इल्जाम विधायक जी (पंकज झा) के गुंडों पर मढते हैं। ऐसे में सचिव जी (जितेंद्र कुमार) और विधायक के लोगों के बीच भयंकर लड़ाई होती है। लड़ाई के बाद विधायक यह स्पष्ट करता है कि उसने गोली नहीं चलवाई थी। ऐसे में ‘पंचायत सीजन 4’ में पता लगेगा की आखिरकार प्रधान जी पर गोली किसने चलवाई थी? recent visitors 46

उदयपुर पुलिस ने लूट करने वाले चार आरोपी को किया गिरफ्तार

उदयपुर उदयपुर पुलिस ने मोबाइल और नकदी लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और दो विधि से संघर्षरत बाल अपचारियों को निरुद्ध किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने 45 से अधिक वारदातें करने की बात स्वीकार की है। उनके कब्जे से 11 मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पुलिस कार्रवाई और जांच पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा और वृत्ताधिकारी सूर्यवीर सिंह राठौड़ के सुपरविजन में थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस ने घटनास्थलों के आसपास 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पूर्व में अपराधों में शामिल अभियुक्तों पर नजर रखी। इस दौरान आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अपराधियों का खुलासा गिरफ्तार अभियुक्तों में राहुल मीणा, प्रभु मीणा, अनिल मीणा और रोशन मीणा शामिल हैं, जबकि दो अन्य नाबालिग हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने 45 से अधिक मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली। लूट के बाद वे मोबाइल को सस्ते दामों पर बेचकर उस पैसे से मौज-मस्ती और नशा करते थे। प्रमुख घटनाएं     11 जनवरी 2025: खरपीणा पुलिया के पास एक व्यक्ति से चाकू व तलवार दिखाकर नगदी लूटी गई।     19 मार्च 2025: सेक्टर 14 में एक महिला की बेटी से मोबाइल छीनकर बदमाश फरार हो गए।     23 मार्च 2025: मिराज मोर्निंग रोड पर एक युवक से मोबाइल लूटा गया।     18 मार्च 2025: परसाद कस्बे में एक दुकानदार से चाकू की नोक पर मोबाइल और नगदी लूटी गई।     4 मार्च 2025: लक्ष्मी मंदिर के पास दिल्ली निवासी एक व्यक्ति से झपट्टा मारकर मोबाइल छीना गया।     20 मार्च 2025: उम्मेद विला होटल के पास राहगीर से मोबाइल लूटा गया।   recent visitors 40

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अरविंद जोशी के निधन पर किया शोक व्यक्त

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माधवाश्रम न्यास गौशाला के संस्थापक व पूर्ण अध्यक्ष अरविंद जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अरविंद जोशी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह एवं वर्तमान में अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश भैयाजी जोशी के बड़े भाई थे। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने परिजन के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए, बाबा महाकाल से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।   recent visitors 15

ट्रंप सरकार का कर्मचारियों के लिए चीनी नागरिकों के साथ सेक्स पर बैन, नया नियम जारी

वाशिंगटन अमेरिकी सरकार ने चीन में अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों, साथ ही परिवार के सदस्यों और सुरक्षा मंजूरी प्राप्त ठेकेदारों पर चीनी नागरिकों के साथ किसी भी प्रकार का रोमांटिक या यौन रिश्ता रखने पर प्रतिबंध लगा दिया है। ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को इस बारे में जानकारी मिली है। मामले से अवगत चार लोगों ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर एपी को इस नीति के बारे में बताया जिसे जनवरी में अमेरिकी राजदूत निकोलस बर्न्स ने चीन छोड़ने से कुछ समय पहले लागू किया था। कुछ अमेरिकी एजेंसियों ने पहले से ही ऐसे रिश्तों को लेकर सख्त नियम लगा रखे हैं। हालांकि, अन्य देशों में अमेरिकी राजनयिकों के लिए स्थानीय लोगों के साथ ‘डेटिंग’ करना और उनसे शादी तक करना भी असामान्य नहीं है। पिछले साल गर्मियों में इस नीति को सीमित रूप में लागू किया गया था, जिसके तहत अमेरिकी कर्मियों को चीन में अमेरिकी दूतावास और पांच वाणिज्य दूतावासों में गार्ड एवं अन्य सहायक कर्मचारियों के रूप में काम करने वाले चीनी नागरिकों के साथ ‘‘रोमांटिक और यौन रिश्ता’’ रखने पर रोक लगा दी गई थी। प्रतिबंध से अवगत दो लोगों ने ‘एपी’ को बताया कि नई नीति पर पहली बार पिछली गर्मियों में चर्चा हुई थी। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी संबंधी प्रतिनिधि सभा की चयन समिति ने टिप्पणी के अनुरोध का जवाब नहीं दिया। नई नीति के दायरे में मुख्य भूमि चीन में अमेरिकी मिशनों को शामिल किया गया है, जिसमें बीजिंग में दूतावास और गुआंगझू, शंघाई, शेनयांग और वुहान में वाणिज्य दूतावास के साथ हांगकांग के अर्द्ध-स्वायत्त क्षेत्र में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास शामिल हैं। यह चीन के बाहर तैनात अमेरिकी कर्मियों पर लागू नहीं है। recent visitors 22

मारुति सुजुकी इन मॉडलों की कीमतों में करेगी बढ़ोतरी

नई दिल्ली देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने घोषणा की है कि वह 8 अप्रैल 2025 से अपने यात्री वाहनों (PVs) की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है. यह वृद्धि इनपुट लागत, संचालन खर्च, नियामकीय बदलाव और नए फीचर्स को जोड़ने के कारण की जा रही है. मॉडल कीमत में वृद्धि Grand Vitara 62,000 रुपए तक Eeco 22,500 रुपए तक WagonR 14,000 रुपए तक Ertiga 12,500 रुपए तक XL6 12,500 रुपए तक Dzire Tour S 3,000 रुपए तक Fronx 2,500 रुपए तक मारुति ने कहा कि वह खर्चों को कम करने और ग्राहकों पर प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन बढ़ती लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों तक पहुंचाना जरूरी हो गया है. Nexa और Arena आउटलेट्स पर कौन-कौन सी कारें बिकती हैं? मारुति अपनी गाड़ियां दो अलग-अलग चैनलों से बेचती है:  Nexa आउटलेट्स: Ignis, Baleno, Ciaz, Fronx, Grand Vitara, Jimny, XL6, Invicto  Arena आउटलेट्स: Alto K10, S-Presso, Celerio, Eeco, WagonR, Swift, Dzire, Brezza, Ertiga गौरतलब है कि जनवरी 2025 में मारुति ने पहले ही अपनी कारों की कीमतों में 4% तक की बढ़ोतरी की थी. आमतौर पर, हर साल दो बार वाहन निर्माता कंपनियां कीमतों में संशोधन करती हैं. अन्य कार निर्माता भी बढ़ा रहे हैं कीमतें मारुति के अलावा Hyundai, Tata Motors, Mahindra & Mahindra और Kia India ने भी अप्रैल 2025 से अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने की घोषणा की है. क्या आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो 8 अप्रैल से पहले बुकिंग करवाने पर आपको कीमतों में बढ़ोतरी से बचने का मौका मिल सकता है! recent visitors 35