Sunday, July 5, 2026 2:08 pm

मशहूर सूफी सिंगर हंसराज हंस की पत्नी रेशम कौर पंचतत्व में विलीन हुईं, सामने आई दिल तोड़ने वाली तस्वीरें

मुंबई मशहूर सूफी सिंगर हंसराज हंस और (बीजेपी) के पूर्व सांसद हंस राज हंस की पत्नी रेशम कौर का बुधवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। पत्नी के निधन से सिंगर भी बुरी तरह टूट गए हैं और रेशम का अंतिम संस्कार किया गया, जहां से दिल तोड़ देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। हंस राज हंत की पत्नी रेशम कौर को आज गुरुवार को पंचतत्व में विलीन किया गया। इस दौरान कई जानी-मानी हस्तियां उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुईं। हंस राज हंस की पत्नी का अंतिम संस्कार विधिपूर्वक किया गया और पूरे परिवार और दोस्त मंडली ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यह वक्त हंस राज हंस और उनके परिवार के लिए बेहद कठिन था।   सिंगर अपने हाथों से पत्नी की चिता को अग्नि देते नजर आए। इस दौरान उनका चेहरा बेहद मायूस आए, वहीं उनके बेटों चेहरे पर भी उदासी छाई दिखी। परिवार के अलावा इस दुखद घड़ी में मशहूर गायक मास्टर सलीम, क्रिकेटर शिखर धवन, और अन्य कई लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए और हंस राज हंस के परिवार के साथ दुख साझा किया।  recent visitors 23

1 करोड़ हुआ इलाज का बिल, इलाज करा रही पत्नी को पति अस्पताल में छोड़कर भागा, अब इलाज करने से इंकार

नई दिल्ली कहानी एक ऐसी महिला की है, जिनका आधा शरीर चलना बंद हो चुका है। इतना सितम कम था कि उनका पति भी इलाज का बिल ज्यादा होने के बाद उन्हें अस्पताल में ही छोड़कर चला गया। अब नौबत यहां तक आ गई है कि अस्पताल ने उनके इलाज और देखभाल में असमर्थता जाहिर कर दी है। फिलहाल, मामला कोर्ट पहुंच गया है। मामला पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता का है। पूरा मामला समझें मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि महिला को पति ने सितंबर 2021 में अस्पताल में भर्ती कराया था। तब उन्हें सिर में चोट लगी थी। महिला की न्यूरोसर्जरी समेत कई सर्जरी हुईं। अंत में वह बच तो गईं, लेकिन शरीर ने उनका साथ देना बंद कर दिया। स्थिर हालत होने के बाद भी पति जयप्रकाश गुप्ता ने महिला को घर ले जाने से इनकार कर दिया। क्या बोला पति गुप्ता की तरफ से कोई जवाब नहीं मिले के बाद अस्पताल ने बीते साल मई में पश्चिम बंगाल क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट रेगुलेटरी कमीशन का रुख किया। इसके बाद अस्पताल ने अदालत में जाने का फैसला किया। अब जब कोर्ट में जस्टिस अमृता सिन्हा ने गुप्ता से कारण पूछा, तो उसने कहा कि वह एक दुकान चलाता था और उसके पास पत्नी का ख्याल रखने का साधन नहीं है। अस्पताल की तरफ से पेश हुए वकील का कहना है कि अस्पताल ने महिला का इलाज किया और कई सर्जरी की। साथ ही उनका 6 लाख रुपये का इंश्योरेंस काफी समय पहले खत्म हो चुका है। वकील का कहना था कि बकाया राशि 1 करोड़ रुपये है। वकील ने यह भी कहा है कि गुप्ता ने एक 'वैकल्पिक परिवार' शुरू कर लिया है। जस्टिस सिन्हा ने एडवोकेट जनरल को 9 अप्रैल को पेश होने के निर्देश दिए हैं। साथ ही गुप्ता को भी हाजिर रहने के लिए कहा है। जस्टिस सिन्हा ने इस दौरान पारिवारिक मुद्दों पर कोई बात नहीं की। जबकि, सरकारी वकील ने कहा कि राज्यों के पास मुफ्त सेवाओं वाले शेल्टर होते हैं, लेकिन सरकारी शेल्टर के कर्मचारी बीमारी मरीजों के मामले में जानकार नहीं होते हैं। recent visitors 27

साई सुदर्शन ने बताया- आईपीएल में मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने से टी20 में बेहतर बल्लेबाज बनने में मदद मिली

बेंगलुरु गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुजरात टाइटंस की तरफ से मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने से उन्हें टी20 क्रिकेट में बेहतर बल्लेबाज बनने में मदद मिली। सुदर्शन में बुधवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 49 रन की महत्वपूर्ण पारी खेल कर अपनी टीम को आठ विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। सुदर्शन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘यह (आईपीएल में) मेरा चौथा साल है, इसलिए मुझे लगता है कि इससे मुझे काफी अनुभव मिला है। मुझे कुछ मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला। गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए नेट्स में मुझे काफी तेज गेंदबाजी का सामना करना पड़ा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि सबसे महत्वपूर्ण चीज जिसने मेरे खेल को बेहतर बनाने में मदद की है या जिस तरह से मैंने अपनी टी20 बल्लेबाजी में सुधार किया है, वह खेल का समय है जो मुझे यहां मिलता है और टाइटंस के साथ मुझे अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेंदबाजों के साथ अभ्यास का मौका मिलता है।’’ आईपीएल के मौजूदा सत्र में अभी तक 186 रन बनाने वाले सुदर्शन ने कहा, ‘‘इन तीन सालों में मैंने बहुत कुछ सीखा है। मुझे लगता है कि इससे मुझे खेल को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिली है और खेल की बुनियादी बातों को भी समझने में मदद मिली है।’’ इस बीच आरसीबी के मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने कहा कि पहले सात ओवरों में चार विकेट खोने से उनकी टीम के लिए परिस्थितियां मुश्किल हो गई थी। फ्लावर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी की लेकिन इस बीच हमने कुछ महत्वपूर्ण विकेट गंवाए। इससे मैच का पासा पलट गया। अगर आप पावर प्ले में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं तो इससे आपके लिए परिस्थितियां मुश्किल हो जाती हैं।’’ recent visitors 30

Indore municipal corporation: 8 हजार करोड़ का बजट पेश, तख्तियां लेकर पहुंचे कांग्रेसी पार्षद

TATA IPL: Punjab's second consecutive win

 इंदौर इंदौर नगर निगम का बजट कार्यक्रम शुरू हो चुका है। गुरुवार सुबह अटल बिहारी वाजपेयी परिषद सभागृह अटल सदन में बजट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस साल नए टैक्स का प्रावधान नहीं किया गया है और पुराने टैक्स में भी वृद्धि नहीं की गई है। 8 हजार 174 करोड़ का बजट है जिसमें कई विकास योजनाएं हैं। बिल घोटाले पर भिड़े नेता बजट सत्र शुरू होते ही कांग्रेस और भाजपा पार्षदों के बीच बजट पर हंगामा हुआ, खासतौर पर फर्जी बिल घोटाले को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाए। इस बार नगर निगम क्षेत्र में 29 गांवों में सीवरेज और ड्रेनेज लाइन का काम भी किया जाएगा। राज्य सरकार ने इस कार्य के लिए 300 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। बजट से पहले ही शुरू हो गया हंगामा सुबह 11 बजे नगर निगम सभागृह सदन की कार्रवाई शुरू हुई। सभापति मुन्ना लाल यादव ने पहले दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सदन की कार्रवाई दस मिनट के लिए स्थगित कर दी। बैठक शुरू होते ही कांग्रेस पार्षदों ने फर्जी बिल घोटाले का मुद्दा उठाया। भाजपा के पार्षद बजट के मुद्दे पर बात करने के लिए जोर देते थे और हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने बजट भाषण पढ़ा। उन्होंने कहा कि इस बार कोई नया कर नहीं लगाया और न ही कर में वृद्धि की गई है। सड़कों और पुलों के लिए बड़ी योजना   शहर में नई सड़कें बनाई जाएंगी और पुराने पुलों की मरम्मत की जाएगी। ट्रैफिक समस्या को हल करने के लिए प्रमुख चौराहों पर नए सुधार किए जाएंगे। स्वच्छता पर विशेष जोर इंदौर की सफाई व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। कचरा प्रबंधन में नई तकनीक का इस्तेमाल होगा, जिससे शहर की स्वच्छता पहले से बेहतर होगी। पर्यावरण संरक्षण हरित इंदौर अभियान के तहत शहर में बड़े पैमाने पर पेड़ लगाए जाएंगे और नए पार्क विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा, जल संरक्षण को लेकर भी कई योजनाएं लाई जाएंगी। डिजिटल सेवाओं का विस्तार नगर निगम की सेवाओं को डिजिटल किया जाएगा ताकि लोग घर बैठे ही जरूरी काम कर सकें। ऑनलाइन टैक्स भुगतान, शिकायत निवारण और अन्य सुविधाओं को और आसान बनाया जाएगा। कर्मचारियों के लिए राहत नगर निगम कर्मचारियों के वेतन और सुविधाओं में सुधार करने को लेकर कुछ बड़े फैसले लिए गए हैं। स्थायीकरण की मांग पर भी विचार किया जाएगा।”इंदौर को और ज्यादा विकसित और सुविधाजनक बनाने के लिए हमने यह बजट तैयार किया है। हमारा फोकस स्वच्छता, इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल सेवाओं पर रहेगा, जिससे जनता को अधिक सहूलियत मिलेगी।”अब देखना होगा कि इस बजट की घोषणाएं कितनी तेजी से जमीनी स्तर पर अमल में आती हैं। क्या निगम प्रशासन अपने वादों को पूरा कर पाएगा या फिर यह सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहेगा? ये देखना होगा। महापौर ने नेता प्रतिपक्ष के सवालों का दिया जवाब बजट भाषण के पहले कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौक से ने सवाल खड़े किए थे। कि पहले सवालों के जवाब दिए जाएं इसके बाद आपके बजट भाषण को सुना जाएगा। इसी दौरान महापौर ने आश्वासन देते हुए कहा था। आप पूरा भाषण सुनाएं आपके सवालों के जवाब भाषण में मिल जाएंगे। कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष ने सवाल खड़े किए थे। एक हज़ार करोड रुपए के डैनेज घोट के मामले में अब तक क्या करें कदम उठाए गए। इसको लेकर जवाब मांगा था। इसके सवाल के जवाब देते हुए । महापौर ने 1000 करोड रुपए के घोटाले को लेकर कहा मामले में सभी दोषी फिलहाल जेल के अंदर है। और जो ठेकेदार है उनके लगभग 1000 करोड़ के ही बिल नगर निगम ने रोक हैं। जनता के टैक्स के पैसे का हिसाब बराबर दिया जाएगा। एक हजार करोड़ का राजस्व मिला इस साल निगम ने एक हजार करोड़ का राजस्व एकत्र किया है। इस बार बजट में सड़क निर्माण पर ज्यादा फोकस किया जाएगा। तीन साल बाद उज्जैन में लगने वाले सिंहस्थ मेले के मद्देनजर शहर में कई मार्गों को जोड़ा किया जाएगा। इंदौर में 30 से ज्यादा मास्टर प्लान सड़कों को चौड़ा किया जाना है। इस प्रोजेक्ट पर ही डेढ़ हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नर्मदा के चौथे चरण के लिए भी बजट में बड़ी राशि रखी जाएगी। जलूद में नगर निगम सोलर प्लांट भी लगा रहा है। इसके अलावा चौथे चरण के लिए पाइप लाइन भी बिछाई जाएगी। इसके अलावा नगर निगम सीमा में शामिल 29 गांवों में सीवरेज और ड्रेनेज लाइन के काम होना हैै। राज्य सरकार ने भी इसके लिए राशि जारी की है। 300 करोड़ रुपये इस पर खर्च होंगे। सफाई के लिए संसाधनों की खरीदी के लिए भी स्वास्थ्य विभाग मद में पिछले साल की तुलना में ज्यादा बजट रहेगा। उधर बजट सम्मेलन के दौरान कांग्रेेस पार्षद दल ने भाजपा परिषद को घेरने की तैयारी की है। फर्जी बिल घोटाले के मुद्दे पर कांग्रेस पार्षद हंगामा कर सकते है। recent visitors 26

मऊगंज जिले में 4000 हजार रुपए की रिश्वत लेते एपीओ का वीडियो वायरल

 मऊगंज  मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले बड़ा मामला सामने आया है। जहां मनरेगा प्रभारी नीतू सिंह पर नंदन फल योजना के तहत फायदा पहुंचाने की एवज में 4000 हजार रुपए की रिश्वत मांगती दिख रही है।  दरअसल, हितग्राही मंगल सिंह और त्रियुगीनारायण मिश्रा ने इस पूरे मामले की शिकायत प्रशासन से की है। फरियादी ने बताया कि वह छह महीने पहले मऊगंज जनपद आए थे। यहां पर उन्होंने सरकार की नंदन फल योजना के तहत पौधारोपण करने के लिए ग्राम पंचायत में आवेदन दिया था। जिसे पंचायत स्तर पर स्वीकृति मिल गई थी। आगे फरियादी ने बताया कि आवेदन ईएश और टीएस भी हो गया था। फाइल मरेगा अतिरिक्त कर्मचारी नीतू सिंह के पास पहुंची थी। उन्होंने छह महीने बीत जाने के बाद भी जियो टैगिंग नहीं की। योजना का फायदा लेने के लिए देने होंगे 4 हजार रुपए फरियादी ने बताया कि जब वह एक महीने पहले नीतू सिंह के चेंबर में गए थे। वहां पर उन्हें बैठाया गया और कहा कि यदि योजना का फायदा लेना है तो 4 हजार रुपए देने होंगे। तब हमारे पास केवल 3 हजार रुपए ही थे। जो कि नीतू सिंह को दे दिए। इसके बाद नीतू सिंह ने पैसे अपने हाथ में लेकर गिने और अलमारी में रख दिए। बावजूद इसके उन्होंने 500 रुपए और मांगने की बात कही। इस पूरे मामले पर सीईओ मऊगंज रामकुशल मिश्रा ने कहा कि जिला पंचायत सीईओ ने वायरल वीडियो मुझे भेजा है। जांच कर रिपोर्ट मांगी है। एक-दो दिन में मैं जांच कर रिपोर्ट भेजूंगा, जो कलेक्टर के पास जाएगी। हालांकि, पत्रिका इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। इधर, कलेक्टर संजय कुमार जैन ने वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत रीवा के सीईओ को जांच कराने के निर्देश दिए हैं। recent visitors 24

01663/01664 रानी कमलापति–सहरसा–रानी कमलापति ग्रीष्मकालीन विशेष साप्ताहिक ट्रेन (13-13 ट्रिप)

01663/01664 रानी कमलापति–सहरसा–रानी कमलापति ग्रीष्मकालीन विशेष साप्ताहिक ट्रेन (13-13 ट्रिप) भोपाल मंडल के रानी कमलापति,नर्मदापुरम एवं इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेगी भोपाल रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में, गाड़ी संख्या 01663/01664 रानी कमलापति – सहरसा – रानी कमलापति साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (13-13 ट्रिप) चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के नर्मदापुरम एवं इटारसी स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी। गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापति – सहरसा साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (13 ट्रिप) गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापति – सहरसा विशेष ट्रेन दिनांक 07 अप्रैल 2025 से 30 जून 2025 तक प्रत्येक सोमवार को रानी कमलापति स्टेशन से शाम 16:30 बजे प्रस्थान कर, (उसी दिन) मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए शाम 17:40 बजे नर्मदापुरम, शाम 18:15 बजे इटारसी स्टेशन एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद अगले दिन दोपहर 15:15 बजे सहरसा स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 01664 सहरसा – रानी कमलापति साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (13 ट्रिप) गाड़ी संख्या 01664 सहरसा – रानी कमलापति विशेष ट्रेन दिनांक 08 अप्रैल 2025 से 01 जुलाई 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को शाम 18:30 बजे सहरसा स्टेशन से प्रस्थान कर, अगले दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए शाम 18:35 बजे इटारसी, शाम 19:20 बजे नर्मदापुरम एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद अगले दिन रात 21:10 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी के हाल्ट: रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर जं., बरौनी जं., बेगूसराय, खगड़िया जं., मानसी जं. स्टेशनों पर रुकेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें। recent visitors 28

पी.ई.टी. एवं पी.पी.एच.टी. प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ

my secretnews logo

रायपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए पी.ई.टी. एवं पी.पी.एच.टी. की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन पत्र व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2025 सायं 5 बजे तक है। प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 08 मई 2025 दिन गुरूवार को राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। recent visitors 28