Sunday, July 5, 2026 8:56 am

दुनिया की सबसे महंगी चाइल्‍ड स्टार ने कमाई के मामले में कई बड़े स्टार्स को छोड़ा पीछे

लॉस एंजिल्स क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे रईस चाइल्ड आर्टिस्ट कौन है और उसकी कमाई कितनी है? इस चाइल्ड आर्टिस्ट ने 17 साल की उम्र में ही जेंड्या और टिमोथी चालमेट जैसे स्टार्स को कमाई में पीछे छोड़ दिया था। अब इतनी कमाई करती है कि आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस भी शरमा जाएंगी। 17 साल की उम्र में ही इस चाइल्ड आर्टिस्ट ने एक रोल के लिए 85 करोड़ रुपये की फीस वसूली थी, और कमाई के मामले में कई बड़े स्टार्स को भी पछाड़ दिया। जिस चाइल्ड आर्टिस्ट की हम बात कर रहे हैं, उनका नाम है मिली बॉबी ब्राउन। वह दुनिया की सबसे अमीर चाइल्ड आर्टिस्ट हैं। उन्होंने Enola Holmes 2 के लिए साल 2022 में 10 मिलियन डॉलर (85 करोड़ रुपये) फीस ली थी। उस वक्त वह 17 साल की थी। यह दावा जुलाई 2022 की कुछ रिपोर्ट्स में किया गया। इतनी कमाई के साथ मिली ब्राउन उस वक्त हाइएस्ट पेड स्टार थीं। मिली ब्राउन ने 'एनोला होम्स 2' को प्रोड्यूस भी किया था। 'स्ट्रेंजर थिंग्स' से मिली ब्राउन को मिला स्टारडम मिली बॉबी ब्राउन को 'स्ट्रेंजर थिंग्स' से बड़ी चर्चा मिली थी, और फिर वह 'एनोला होम्स 2' और 'मॉर्डन फैमिली' जैसे प्रोजेक्ट्स से छा गईं। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि मिली ब्राउन ने 'स्ट्रेंजर थिंग्स' के तीसरे सीजन के लिए 2 मिलियन डॉलर यानी 17 करोड़ रुपये फीस ली थी। उस वक्त वह मात्र 14 साल की थीं। हॉलीवुड ही नहीं, बॉलीवुड के कई स्टार्स को भी पछाड़ा इस तरह मिली ब्राउन 10 मिलियन डॉलर यानी 85 करोड़ की फीस के साथ दुनिया की सबसे ज्यादा फीस पाने वालीं चाइल्ड स्टार बन गईं। उन्होंने जेंड्या को भी पछाड़ दिया, जिन्होंने 'ड्यून' के लिए 6-8 मिलियन डॉलर फीस ली थी। और तो और हॉलीवुड स्टार निकोल किडमैन भी 10 मिलियन डॉलर से कम फीस लेती हैं। और तो और बॉलीवुड में भी दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया भट्ट और करीना तक प्रति फिल्म इससे कम फीस लेती हैं। यही नहीं, बॉलीवुड के चाइल्ड आर्टिस्ट भी ज्यादा से ज्यादा 6-7 लाख रुपये फीस लेते हैं। अब 22 साल की हो चुकी हैं मिली बॉबी ब्राउन मिली बॉबी ब्राउन 17 साल की उम्र में दुनिया की सबसे ज्यादा फीस पाने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट रहीं, और अब वह 22 साल की हो चुकी हैं। उन्हें साल 2016 में आए नेटफ्लिक्स के शो Stranger Things से पॉपुलैरिटी मिली थी। तब वह 11 साल की थीं। वह अभी तक उस शो में काम कर रही थीं। इसके अलावा वह 'गॉडज़िला: किंग ऑफ द मॉन्सटर्स', 'डेमसेल' और 'द इलेक्ट्रिक स्टेट' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। recent visitors 30

स्वस्थ तन-मन के लिए योग को करें अपनी दिनचर्या में शामिल : मुख्यमंत्री

रायपुर, योग आत्मा, मन और शरीर को संतुलित करने का सबसे बड़ा माध्यम है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्वपटल पर स्थापित किया और आज पूरी दुनिया भारत की इस प्राचीन विधा को अपनाकर आरोग्य की प्राप्ति कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित गरिमामयी समारोह में अध्यक्ष  रूपनारायण सिन्हा ने आज शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने संतों का अभिवादन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री साय ने योग आयोग के नव-नियुक्त अध्यक्ष  सिन्हा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि  सिन्हा को छत्तीसगढ़ को जोड़ने और स्वस्थ रखने की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जनसेवा को समर्पित उनका सामाजिक जीवन और सांगठनिक दायित्वों के लंबे अनुभव का लाभ योग आयोग के साथ ही प्रदेशवासियों को भी मिलेगा। 2017 में स्थापित योग आयोग की अब तक की यात्रा शानदार रही है और  सिन्हा के नेतृत्व में यह नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि भारत में योग ऋषि-मुनियों की देन है और वे इस सुंदर परंपरा के संवाहक भी हैं। योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है और इसका अर्थ है जुड़ना या एकजुट होना, जो शरीर और चेतना के मिलन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के प्रयासों से ही योग रूपी इस चेतना का विश्वभर में विस्तार हुआ और संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने को मान्यता दी। श्री साय ने कहा कि योग विश्वभर में विभिन्न रूपों में प्रचलित है और इसकी लोकप्रियता निरंतर बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी से अपील करते हुए कहा कि हमें स्वस्थ तन-मन के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए और भावी पीढ़ी को योग से जोड़कर इसका महत्व समझाना चाहिए। योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योग सभी के लिए है और सभी को जोड़ने का काम करता है। संगठन में काम करते हुए सदैव मैंने लोगों को जोड़ने का कार्य किया है और आज मुझे योग आयोग के माध्यम से सभी को जोड़ने की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।  सिन्हा ने कहा कि प्रकृति में अनेक महत्वपूर्ण संपदाएं उपलब्ध हैं, परंतु इनमें सर्वश्रेष्ठ मानव संपदा है। मुख्यमंत्री जी ने मुझे मानव संपदा को स्वस्थ रखने का जिम्मा सौंपा है और इसे पूरा करने के लिए योग को जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।हमारे प्रधानमंत्री जी नियमित योग करते हैं। उनकी ऊर्जा और कार्यक्षमता से आज सारी दुनिया वाकिफ है।  सिन्हा ने योग की विश्वव्यापी लोकप्रियता और प्रासंगिकता पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक संपत अग्रवाल, विधायक अनुज शर्मा, डॉ. रामप्रताप सिंह, संजय श्रीवास्तव, महामंडलेश्वर हरिहरानंद महाराज, पूज्य संत उदयनाथ जी महाराज, वासु देवानंद जी महाराज, समाज कल्याण विभाग के सचिव भुवनेश यादव, संचालक समाज कल्याण  रोक्तिमा यादव सहित पूजनीय संत समाज, योग आचार्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। recent visitors 28

डी.ए.व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

अम्बिकापुर जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि लोक शिक्षण संचालनालय अटल नगर रायपुर के द्वारा जारी पत्र के निर्देशानुसार शैक्षणिक रूप से पिछड़े विकासखण्डों में पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप योजना अन्तर्गत संचालित डी.ए.व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में शासकीय एवं आर.टी.ई. कोटा के तहत् प्री प्राथमिक के प्रारंभिक कक्षाओं (केजी1/एलकेजी) में निःशुल्क प्रवेश हेतु आवेदन 15 मई 2025 तक संबंधित विकासखण्ड के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा किया जाना है।  जिले के सभी 07 विकासखण्डों में संचालित डी.ए.व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलों में शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए नर्सरी की प्रारंभिक कक्षा में प्रवेश हेतु शिक्षा का अधिकारी नियम अन्तर्गत 25 प्रतिशत एवं निःशुल्क शासकीय कोटा अन्तर्गत 8 प्रतिशत दोनों श्रेणी के लिए प्रवेश हेतु आवेदन किया जा सकता है। संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्रवेश हेतु आवेदन पत्र प्राप्त कर 15 मई 2025 तक भरे हुये आवेदन  मय आवश्यक दस्तावेज सहित जमा किया जा सकता है। प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता, चयन प्रक्रिया एवं आरक्षित सीटों के संबंध में विस्तृत जानकारी संबंधित विकासखण्ड कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।   recent visitors 23

अब WhatsApp स्टेटस में फोटो के साथ लगाए म्यूजिक

नई दिल्ली WhatsApp अब सिर्फ एक मैसेजिंग ऐप नहीं रह गया है। Meta द्वारा खरीदे जाने के बाद से WhatsApp में नए-नए फीचर्स जोड़े जाते रहे हैं। इसी कड़ी में अब WhatsApp पर Instagram का एक खास फीचर लाया गया है। आप अब WhatsApp स्टेटस में फोटो के साथ म्यूजिक भी लगा पाएंगे। अभी तक फोटो के साथ म्यूजिक लगाने का फीचर WhatsApp पर उपलब्ध नहीं था। इस फीचर के आने के बाद से सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी खुश नजर आए हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें इस फीचर का काफी समय से इंतजार था। इस फीचर के आने से पहले तक WhatsApp यूजर्स स्टेटस में लगाई जाने वाली फोटोज के साथ किसी तरह का ऑडियो नहीं लगा सकते थे। इसके लिए उन्हें अन्य ऐप्स का सहारा लेना पड़ता था। अब यूजर्स आसानी से अपने फोटोज के साथ म्यूजिक भी स्टेटस में शेयर कर पाएंगे। WhatsApp स्टेटस में इस तरह लगाएं गाने WhatsApp स्टेटस में फोटोज के साथ गाने लगाने के लिए पहले चेक कर लें कि आप WhatsApp का नया वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं या नहीं। अगर आप WhatsApp का पुराना वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो हो सकता है कि यह फीचर आपके लिए उपलब्ध न हो। गूगल प्ले स्टोर या ऐप्पल ऐप स्टोर पर जाकर WhatsApp को अपडेट कर लें। इसके बाद- इस तरह से म्‍यूजिक का आइकन बना हुआ दिखाई देता है।     अपने मोबाइल में WhatsApp ऐप खोलें।     ऐप में नीचे द‍िख रहे अपडेट्स टैब पर जाएं।     स्टेटस लगाने के लिए फोटो को सिलेक्‍ट करें।     फोटो के ऊपर दिखाई दे रहे म्यूजिक के ऑप्शन पर टैप करें।     पसंदीदा गाने को चुनें और स्टेटस को पोस्ट करें। कोई और इस्‍तेमाल नहीं कर पाएगा इसे बता दें कि स्टेटस अपडेट पर शेयर किये गये म्यूजिक को कोई दूसरा एक्सेस नहीं कर पाएगा, क्योंकि यह चैट की तरह ही एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ आएगा। iOS यूजर्स के लिए यह फीचर फिलहाल डेवलपमेंट में है। अगर आप iOS यूजर हैं, तो WhatsApp को नए वर्जन पर अपडेट रखें ताकि लॉन्च होने के बाद यह आपके लिए उपलब्ध हो सके। पहले भी आते रहे हैं नए-नए फीचर्स WhatsApp पहले भी इसी तरह के कई कमाल के फीचर्स समय-समय पर लॉन्च करता रहा है। कुछ समय पहले WhatsApp ने चैट्स की सुरक्षा के लिए उन्हें लॉक करने का फीचर उपलब्ध कराया था। इसके अलावा डॉक्यूमेंट स्कैन करने का फीचर, टाइपिंग इंडिगेटर और वॉइस नोट्स ट्रांस्क्रिप्शन फीचर भी WhatsApp ने हाल ही में पेश किया था। recent visitors 42

मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 50 लाख की ठगी

Ladli Laxmi Yojana in many districts

बिलासपुर छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगारों से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने मंत्रालय में पहुंच का दावा करते हुए 10 से ज्यादा युवाओं से करीब 50 लाख रुपये ठग लिए. ठगी का शिकार हुए लोगों ने जब कई साल इंतजार के बाद भी नौकरी नहीं मिलने पर पैसे वापस मांगे, तो आरोपी टालमटोल करने लगा. पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी फुटबॉल प्रशिक्षक जावेद खान के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. सरकारी नौकरी का दिया झांसा पुलिस के मुताबिक, तखतपुर क्षेत्र के निगारबंद निवासी दीपक राजपूत, जो नेहरू नगर में रहकर एमए की पढ़ाई कर रहा था, वह 2021-22 से जिला पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था. फिजिकल ट्रेनिंग के दौरान उसकी मुलाकात जावेद खान से हुई, जिसने खुद को फुटबॉल खिलाड़ी और खेल विभाग, मंत्रालय रायपुर का कर्मचारी बताया. ऐसे दिया नौकरी का लालच जावेद खान ने अक्टूबर 2021 में दीपक समेत अनिश राजपूत, सूरज राजपूत, प्रताप राजपूत, जगमीत सिंह खालसा, हर्षवर्धन ठाकुर, शिल्पा ठाकुर, अविनाश साहू, श्यामू कश्यप जैसे 10 से ज्यादा युवाओं को भरोसा दिलाया कि वह मंत्रालय रायपुर में सरकारी नौकरी लगवा सकता है. उसने यह भी दावा किया कि वह अब तक 15-20 लोगों को नौकरी दिला चुका है. जावेद ने युवाओं को अपने घर बुलाकर कहा कि यदि वे सरकारी नौकरी चाहते हैं, तो कुछ पैसे एडवांस देने होंगे. वह एडवांस पेमेंट के बदले चेक देने का वादा करता था. युवाओं से उसने 50% रकम एडवांस और बाकी 50% नौकरी लगने के बाद देने को कहा. 10-12वीं की मार्कशीट समेत लिए जरूरी दस्तावेज दीपक राजपूत ने दिसंबर 2021 से फरवरी 2022 के बीच 5 लाख रुपये कैश में जावेद को दिए. इसके अलावा, अन्य युवाओं ने भी सरकारी नौकरी की लालच में लाखों रुपये आरोपी को दे दिए. जावेद ने सभी से 10वीं-12वीं की अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, फोटो और कोरे कागज पर साइन करवा लिए. तीन साल बाद भी नहीं लगी नौकरी, तब हुआ अहसास युवाओं ने सालों तक नौकरी लगने का इंतजार किया, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने रुपये वापस मांगे. आरोपी जावेद खान बहाने बनाने लगा और रकम लौटाने से इनकार कर दिया. जब पीड़ितों को एहसास हुआ कि वे ठगी के शिकार हो गए हैं, तो उन्होंने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने किया केस दर्ज पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जावेद खान के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस ठगी में कोई और भी शामिल था. recent visitors 23

वक्फ बोर्ड के कामकाज में पारदर्शिता लाएगा वक्फ संशोधन बिल, बढ़ेगी वक्फ बोर्ड की आय : डॉ. सनवर पटेल

  भोपाल, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत वक्फ संशोधन बिल का सभी को स्वागत करना चाहिए। इस बिल का विरोध न भारत के मुसलमान कर रहे हैं ना बाकी लोग कर रहे हैं। हर कोई इसका स्वागत कर रहा है। इसका विरोध सिर्फ कांग्रेस और सपा जैसे राजनीतिक दल कर रहे हैं, जो मुस्लिमों के हितैषी नहीं हैं, बल्कि उनका इस्तेमाल वोट बैंक की तरह करना चाहते हैं। इस बिल का विरोध ऐसे लोग भी कर रहे हैं जो वक्फ बोर्ड की आड़ में भू-माफिया बनकर मोटी कमाई कर रहे हैं। यही लोग देश की जनता को भड़काने का षडयंत्र रच रहे हैं। को मध्यप्रदेश सहित देशभर के दो करोड़ लोगों से सुझाव लेने के बाद वक्फ संशोधन बिल लाया गया है। ऑनलाइन भी सुझाव लिए गए हैं। यह बिल वक्फ कानून की विसंगतियां दूर करने के साथ मुस्लिम समाज के गरीबों-महिलाओं और जरूरतमंदों के लिए अंत्योदय का कार्य करेगा। डॉ. सनवर पटेल ने कहा कि यह बिल वक्फ बोर्ड की संपत्तियों के असली हकदारों को उनका हक दिलाने के लिए लाया गया है। वक्फ बोर्ड के कामकाज में वक्फ संशोधन बिल पारदर्शिता लाएगा और वक्फ बोर्ड की आय भी बढ़ेगी। यह संशोधन विधेयक देश के भाईचारे और मुस्लिम समाज के हित व मुस्लिम समाज के जरूरतमंद लोगों के हक में है। मुस्लिमों के हर वर्ग का होगा सशक्तीकरण वक्फ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 1995 में वक्फ एक्ट लाई थी और 2013 में चुनाव से ऐन वक्त पहले कांग्रेस सरकार ने उसमें संशोधन किया। मुस्लिमों को वोट बैंक मानने वाली कांग्रेस पार्टी को न मुस्लिम समाज की भलाई की चिंता थी और न वक्फ बोर्ड के कामकाज में पारदर्शिता की फिक्र थी। मुस्लिम समाज के हितों के लिए मोदी सरकार वक्फ संशोधन बिल लाई है। डॉ. पटेल ने कहा कि मुस्लिमों में भी बोहरा, खानी, पसमांदा जैसे कई समाज हैं, लेकिन इन्हें वक्फ बोर्ड में कोई प्रतिनिधित्व प्राप्त नहीं था। यह मुस्लिम समाज के ही अंग हैं जिनको वर्तमान वक्फ अधिनियम में कोई प्रतिनिधत्व नहीं था। इन समाजों ने कई बार बोर्ड में प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग की थी। डॉ. पटेल ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लाए गए वक्फ संशोधन बिल से इन वर्गों के साथ-साथ महिलाओं को भी वक्फ बोर्ड में प्रतिनिधित्व मिल सकेगा। इससे महिला सहित सभी वर्गों का सशक्तीकरण होगा। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित संशोधनों के बाद वक्फ बोर्ड को लगभग 12000 करोड़ की आय होने का अनुमान है और ये पैसे मुस्लिम समाज के ही काम आएगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में वर्तमान में 15008 वक्फ संपत्तियां हैं। वर्ष 2020 में पट्टा नियम लागू किया गया। अगर पट्टा नियम के हिसाब से देखा जाए तो मध्यप्रदेश में वक्फ संपत्तियों से प्रति वर्ष को 100 करोड़ की आय होनी चाहिए, लेकिन कानून की विसंगतियों और कांग्रेस नेताओं के अवैध कब्जे के कारण वक्फ संपत्तियों से प्रतिवर्ष दो करोड़ की ही आय हो रही है। कानून में संशोधन के बाद वक्फ बोर्ड की आय बढ़ेगी, जिसका उपयोग गरीब मुस्लिमों के बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार में खर्च होगा। झूठ, भ्रम और विरोध की राजनीति करती है कांग्रेस भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सरवर पटेल ने कहा कि विपक्ष की जिम्मेदारी होती है कि वह सकारात्मक सुझाव भी दे, हर बात का विरोध न करे। लेकिन कांग्रेस हमेशा विचार-विमर्श से भागती रही है और विरोध की राजनीति करती है। आर्टिकल-370, ट्रिपल तलाक और जीएसटी के संबंध में संसद में जो विशेष सत्र आयोजित किए गए थे, कांग्रेस पार्टी इनमें भी शामिल नहीं हुई। राजनीति के लिए नए संसद भवन, सेंट्रल विस्टा का विरोध भी कांग्रेस का ऐसा ही कदम था। सीएए के बारे में कांग्रेस ने भ्रम फैलाया कि इससे मुस्लिमों की नागरिकता छिन जाएगी। कांग्रेस पार्टी बताए कि बीते पांच सालों में कितने मुस्लिमों की नागरिकता छीनी गई है? अगर ये सच नहीं था, तो क्यों देश में डर और भ्रम का माहौल बनाया गया, क्यों शाहीन बाग हुआ और क्यों सड़कों पर चक्काजाम करके तथा रेलें रोककर आम जनता को परेशान किया गया? सच्चर कमेटी की सिफारिशों का विरोध कर रही कांग्रेस भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सरवर पटेल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने मुस्लिमों के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए वर्ष 2005 में सच्चर कमेटी का गठन किया था, जिसने वर्ष 2006 में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। लेकिन कांग्रेस की सरकार इस रिपोर्ट को वर्ष 2014 यानी करीब 8 साल तक दबाकर बैठी रही, क्योंकि उसका उद्देश्य कभी भी मुस्लिमों का कल्याण नहीं रहा। प्रस्तावित वक्फ संशोधन बिल के अनुसार वक्फ बोर्ड और वक्फ ट्रिब्यूनल में सच्चर कमेटी की सिफारिशों के अनुसार ही काम होगा। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि कांग्रेस पार्टी उस सच्चर कमेटी की सिफारिशों का ही विरोध करने लगी है, जिसका गठन उसकी ही सरकार ने किया था। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री एम एजाज खान, प्रदेश प्रवक्ता श्री पंकज चतुर्वेदी, श्री अजय सिंह यादव एवं पैनलिस्ट श्री शिवम शुक्ला उपस्थित रहे।   recent visitors 28

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला

कोलकाता कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का 15वां मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा। दोनों टीमें जारी सीजन में संघर्ष कर रही हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने पहले ही मुकाबले में आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल खड़ा कर दिया था लेकिन उसके बाद से टीम को लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। गत चैंपियन टीम ने तीन मुकाबले खेले हैं और सिर्फ एक जीत नसीब हुई है। सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन) सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, इशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), कामिंडु मेंडिस, सिमरजीत सिंह, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, जीशान अंसारी कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग इलेवन कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मोइन अली, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, रमनदीप सिंह हैदराबाद ने जीता टॉस सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।   recent visitors 39