Sunday, July 5, 2026 10:12 am

एक जिला एक उत्पाद को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला हुई आयोजित

Ladli Laxmi Yojana in many districts of Madhya Pradesh

डिण्डौरी राज्य औषधि पादप बोर्ड मध्य प्रदेश के देवारण्य योजना अंतर्गत एक जिला एक औषधि उत्पादन परियोजना के संबंध में आयुष विभाग डिण्डोरी द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र डिण्डोरी में दो दिवसीय प्रशिक्षण सरस्वती पूजन दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में आयुष चिकित्सा अधिकारी सहित उद्यानिकी विभाग के अधिकारी,कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एवं विषय विशेषज्ञ द्वारा जिला स्तर पर एक एक जिला एक औषधि उत्पाद अंतर्गत चयनित तुलसी के बारे में कृषि संग्रहण, भंडारण, विपणन विक्रय आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। इसमें कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर पी.एल.अंबुलकर, डॉक्टर रेणु पाठक, डॉक्टर श्वेता मसराम उपसंचालक उद्यान की विभाग के द्वारा उक्त विषय में प्रशिक्षण दिया गया । औषधि फसल तुलसी की उन्नत कृषि एवं उत्पाद के संग्रहण के संबंध में जानकारी दी गई प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के रूप में सफल कृषक व भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने जैविक कृषि व औषधीय पौधों के महत्व के बारे में संक्षिप्त जानकरी दिए । इस कार्यक्रम में जिला आयुष अधिकारी डॉ.संतोष परस्ते, शिवकुमार झरिया ग्रामीण आजीविका मिशन से पुरुषोत्तम, वर्षा मरकाम,डॉक्टर समीक्षा सिंह, डॉक्टर गायत्री श्याम, डॉक्टर अनुपम परस्ते, डॉ राजीव साहू, डॉ भूपेंद्र मथानिया, डॉक्टर रतन सिंह धुर्वे, डॉ आशीष सैयांम, डॉ संदीप वाडकर, डॉ रवि परस्ते, डॉक्टर खुशबू गुलवानी, डॉक्टर शुभम देवी परस्ते, डॉक्टर रंजीत धुर्वे उपस्थित रहे प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनों के द्वारा ब्लॉक स्तर पर महिला स्वास्थ्य सहायता समूह कृषक एवं वन समिति के सदस्यों की ट्रेनिंग कराई जाएगी यह प्रशिक्षण अप्रैल माह में विकास खंड स्तर पर होगा । recent visitors 23

नरेन्द्र सिंह कुशवाह बोले – भिण्ड विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर तक पहुंचेगा सिंचाई के लिए नहरों का पानी

भिण्ड चंबल बैराज से नहरों में पानी छोड़ने के बाद आज मध्य दिन नहरों का पानी भिण्ड विधानसभा की सीमा पर पहुंचने पर विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह दबोह भटमासपुरा पहुंचकर पानी का जायजा लिया तथा इसके दो दिन पहले सोनी गांव में पहुंचकर गेट का मुआयना किया तथा भिंड की ओर आने वाली सभी नहरों के गेट खोलने के निर्देश भी दिए। विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के प्रयासों से जल संसाधन मंत्रालय ने 18.70 करोड़ रुपए से अधिक की राशि नहरों और सिंचाई सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। मंत्री तुलसी सिलावट ने इस संबंध में विधायक कुशवाह को पत्र लिखकर सूचित किया है।  विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि यह राशि वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में इसे शामिल किया गया है। जल संसाधन मंत्री सिलावट ने बजट स्वीकृति की सूचना पत्र लिखकर विधायक को सूचना दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिंचाई को सृदृढ़ करने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विभिन्न परियोजनाओं के लिए यह राशि मंजूर की गई है। विधायक कुशवाह के अनुसार इन परियोजनाओं में भिण्ड विधानसभा क्षेत्र की 46 में करीब 30 ग्राम पंचायतों क्षेत्रों में लाभ होगा। इस बजट से चंबल नहर प्रणाली के नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण का कार्य कराया जाएगा। इस राशि से भिण्ड विधानसभा क्षेत्र में 3.62 लाख हैक्टेयर से अधिक में सिंचाई सुविधा मजबूत होगी। विधायक कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हमेशा किसान हित में कोई भी कदम उठाने से पीछे नहीं रहते हैं। जब हमने यह मांग  सरकार के समक्ष रखी तो एक माह के भीतर ही बजट की व्यवस्था कर दी गई है। सामान्य तौर पर नहरों की स्थिति ठीक न होने से टेल एंड तक नहर का पानी नहीं पहुंंच पाता था, जिससे नहरों के अंतिम छोर पर बसे गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ता था। यह बजट और कार्य स्वीकृत करने के लिए विधायक कुशवाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्मयंत्री डॉ. मोहन यादव एवं जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट का आभार व्यक्त किया है। विधायक ने कहा कि यह कार्य जल्द शुरू होंगे, जिनका जल्द ही किसानों को लाभ मिलेगा। विधायक ने इस संबंध में विधानसभा के बजट सत्र में तारांकित प्रश्न उठाया था जिसका जवाब 24 मार्च को जल संसाधन मंत्री ने देते हुए बजट स्वीकृत की बात कही थी। recent visitors 23

सेहत दुरुस्त बनाने के लिए पपीता किसी वरदान से काम नहीं

Ambulance scam 900crore in MP

हेल्दी रहने के लिए अपनी डाइट में लोग कई ऐसे फूड्स शामिल करते हैं, जो उन्हें सभी पोषक तत्व दें और सेहत से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाए। पपीता ऐसा ही एक सुपरफूड है, जिसे डाइट में शामिल करने से सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं। खासकर कच्चा पपीता ज्यादा फायदेमंद होता है। यह जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स और शक्तिशाली एंजाइम्स से भरपूर होता है। यह पपेन से भरा होता है, जो एक पाचन एंजाइम है, जिससे प्रोटीन को तोड़ने में मदद मिलती है। साथ ही यह गट हेल्थ को भी बेहतर बनाता है। विटामिन सी, विटामिन ए, फोलेट, पोटेशियम और फाइबर से भरपूर होने की वजह से कच्चा पपीता पाचन बेहतर बनाता है और स्किन को भी हेल्दी बनाता है। ये सभी फायदे आप हफ्ते में सिर्फ 3 बार इसे खाकर भी पा सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे हफ्ते में 3 बार कच्चा पपीता खाने के बेमिसाल फायदे- ब्लड शुगर कंट्रोल करें कच्चे पपीते का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) कम होता है, जिससे यह डायबिटीज के मरीजों के लिए शानदार साबित होगा। लो जीआई होने की वजह से यह ब्लड शुगर लेवल को अचानक बढ़ने से रोकता है। साथ ही कच्चे पपीते में मौजूद हाई फाइबर कंटेंट शुगर अब्जॉर्प्शन को धीमा कर देते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इम्युनिटी बढ़ाएं अगर आप अपनी इम्युनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो विटामिन सी से भरपूर कच्चा पपीता डाइट में जरूर शामिल करें। यह इम्यून सिस्टम मजबूत करने और बीमारियों से बचाव में करने में मदद करता है। हफ्ते में सिर्फ तीन दिन इसे खाने से आपकी सेहत में कई तरह के बदलाव हो सकते हैं। हार्ट हेल्थ बेहतर करे कच्चे पपीते में पोटैशियम भी होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। साथ ही इसमें मौजूद हाई फाइबर कंटेंट हेल्दी कोलेस्ट्रॉल लेवल को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। वेट मैनेजमेंट में मददगार लो कैलोरी और हाई डाइटरी फाइबर से भरपूर कच्चा पपीता लंबे समय तक पेट भरा रखता है। इससे आपको भूख कम लगती है और आप ज्यादा खाने से बचते हैं। इसके अलावा, कच्चे पपीते के एंजाइम फैट के टूटने में मदद कर सकते हैं, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। पाचन के लिए गुणकारी पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान लोगों के लिए भी कच्चा पपीता गुणकारी होता है। इसमें पपेन होता है, जो प्रोटीन को तोड़ने में मदद करने वाला एक एंजाइम है। यह ब्लोटिंग और अपच को कम करने में मदद करता है। साथ ही पेट के एसिड और एसिड रिफ्लक्स को बेअसर करने में मदद करता हैं। इसके अलावा यह गैस्ट्राइटिस या अल्सर वाले लोगों के लिए फायदेमंद होता है। आंखों के लिए फायदेमंद कच्चे पपीते में पाया जाने वाला विटामिन-ए आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ऐसे में इसे डाइट में शामिल करने से उम्र संबंधी मेकुलर डिजनरेशन को रोकने में भी मदद मिलती है। साथ ही आई हेल्थ बेहतर होती है। स्किन को हेल्दी बनाए विटामिन ए और सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर कच्चा पपीता फ्री रेडिकल्स से लड़ने, उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करने और स्किन को रंगत को बढ़ावा देने में मदद करता है। ये पोषक तत्व त्वचा की लोच बनाए रखने और डैमेज को रोकने के लिए जरूरी हैं। recent visitors 46

महिला समृद्धि योजना से जुड़े सवाल पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- ‘जब कोई सरकार बनती है तो बजट आवंटन आवश्यक है

नई दिल्ली दिल्ली में गरीब महिलाओं को 2500 रुपए मासिक आर्थिक सहायता का दावा करके सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आम आदमी पार्टी (आप) लगातार घेरने में जुटी हुई है। नेता विपक्ष आतिशी की ओर से बार-बार सरकार से पूछा जा रहा है कि महिलाओं के खाते में पैसे कब आएंगे? इस बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इंटरव्यू में विस्तार से इस योजना पर बात की और बताया कि क्यों इसमें वक्त लग रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जल्दबादी में 'आप' सरकार की तरह गलती नहीं करना चाहती हैं। महिला समृद्धि योजना से जुड़े एक सवाल के जवाब में रेखा गुप्ता ने कहा, 'जब कोई सरकार बनती है तो बजट आवंटन आवश्यक है, योजना की रूपरेखा, नियम बनाने पड़ते हैं। रजिस्ट्रेशन पूरा करना होता है और उसकी जांच होती है। यह एक ही बार पैसा देने की योजना नहीं है। हमें एक टिकाऊ रूपरेखा बनानी ताकि केवल योग्य लाभार्थियों को फायदा मिले। 'आप' सरकार ने योजनाओं की घोषणा कागजों पर की लेकिन एक साल से ज्यादा चला नहीं पाई। हम भी वही गलती नहीं करना चाहते हैं।' मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने गरीब महिलाओं के लिए मदद का वादा किया। हमें सावधानीपूर्वक योग्यता की शर्तें तय करनी हैं ताकि दुरुपयोग को रोका जा सके, जैसा कि ईडब्ल्यूएस स्कीमों में होता कि फायदा अक्सर अयोग्य लोगों को मिल जाता है। किर्यान्वयन में समय लगता है, लेकिन हम अपने हर वादे को पूरा करेंगे। सीएम ने कहा, 'हमें नियम और शऱ्तें बनानी हैं। हमें ऐसी रूपरेखा बनानी है कि सही लोगों को ही फायदा मिले।' गुप्ता ने 'आप' पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने पंजाब में इसी तरह का वादा किया लेकिन तीन साल बात भी लागू नहीं किया है। आलोचना करना उनका राजनीतिक खेल है और इसमें कोई वजन नहीं। उन्हें अपना रिकॉर्ड देखना चाहिए। उन्होंने दिल्ली में 10 साल पहले मुफ्त वाई-फाई देने का वादा किया था। मुझे बताइए दिल्ली के किस हिस्से में मुफ्त वाई-फाई है। उन्होंने अपनी खुशी के मुताबिक सरकार चलाई। दूसरी तरफ हम मौजूदा योजनाओं को चालू रखेंगे और नई भी लाएंगे। मुख्यमंत्री ने इसके लिए कोई विशेष तारीख देने से इनकार करते हुए कहा कि विधानसभा सत्र अभी समाप्त हुआ है और सरकार को अभी एक महीना ही हुआ है। उन्होंने कहा कि एक महीने पुरानी सरकार से योजनाओं को इतनी जल्दी लागू करने की उम्मीद नहीं की जा सकती है। सीएम ने कहा, 'नया वित्त वर्ष 1 अप्रैल को शुरू होता है। हमने बस अभी बजट पेश किया है। यह एक बहुत बड़ा काम था। हमें ओपनिंग बैलेंस का आकलन करना है और यह देखना है कि वित्तीय स्थिरता के साथ कितने लाभार्थियों को मदद दे सकते हैं। हम इस योजना को फंड देने के लिए वेतन देना नहीं रोक सकते हैं। हमें दोनों प्राथमिकताओं में बैलेंस रखना होगा।' दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री ने कहा कि यह काफी चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कल्याणाकारी योजनाओं पर सब्सिडी देने के साथ ही इन्फ्रास्ट्रक्चर में भी निवेश करना है। पूंजीगत निवेश आवश्यक है। पिछली सरकार ने अस्पतालों के प्रॉजेक्ट अधूरे छोड़ दिए। स्कूल और कॉलेज बनाने में विफल रही और दिल्ली के 12 सरकारी कॉलेज में वेतन नहीं दे सकी। सीएम ने कहा, 'हम सुनिश्चित करेंगे कि वेतन दिए जाएं, इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास हो और सभी सेक्टर में शासन प्रभावशाली हो।' recent visitors 35

नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि को ऐसे करें प्रसन्न

नवरात्रि का सातवां दिन मां कालरात्रि को समर्पित है. इस दिन मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरुप की पूजा-आर्चना की जाती है. मां दुर्गा के इस स्वरूप को बहुत ही विकराल बताया गया है. मां कालरात्रि का वर्ण काला है, तीन नेत्र हैं, खुल हुए केश, गले में मुंड माला धारण किए हुए गंधर्भ की सवारी करती हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां कलरात्रि की पूजा करने से व्यक्ति के मन से भय का नाश होती है. सभी प्रकार के बाधाएं दूर होती हैं. इसके अलावा मोक्ष की प्राप्ति भी होती है. ऐसे करें मां कालरात्रि को प्रसन्न? चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्र को प्रसन्न करने के लिए सुबह उठकर स्नान कर साफ सुथरे वस्त्र धारण करें. सबसे पहले मां कालरात्रि के सामने दीपक जलाकर अक्षत, रोली, फूल, फल आदि मंत्रोउच्चार करते हुए अर्पित करें. मां कालरात्रि को लाल रंग के पुष्प अति प्रिय हैं, इसलिए पूजा में गुड़हल या गुलाब के फूल अर्पित करें. इसके बाद दीपक और कपूर जलाकर मां कालरात्रि की आरती करने के बाद लाल चंदन या रुद्राक्ष की माला से मंत्र जाप करें. आखिर में मां कालरात्रि को गुड़ का भोग लगाए साथ ही गुड़ का दान भी करें. ऐसा करने शुभ फलदायी माना जाता है. मां कालरात्रि का प्रिय भोग कालरात्रि का प्रिय भोग गुड़ हैं. मान्यता है कि नवरात्रि के सातवें दिन की पूजा में मां को गुड़ या उससे बनी मिठाईयों का भोग लगाने से वह प्रसन्न होती है. मां कालरात्रि के मंत्र मां कालरात्रि का प्रार्थना मंत्र एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता। लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्त शरीरिणी॥ वामपादोल्लसल्लोह लताकण्टकभूषणा। वर्धन मूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयङ्करी॥ मां कालरात्रि की स्तुति मंत्र या देवी सर्वभूतेषु माँ कालरात्रि रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥   मां कालरात्रि का ध्यान मंत्र करालवन्दना घोरां मुक्तकेशी चतुर्भुजाम्। कालरात्रिम् करालिंका दिव्याम् विद्युतमाला विभूषिताम्॥ दिव्यम् लौहवज्र खड्ग वामोघोर्ध्व कराम्बुजाम्। अभयम् वरदाम् चैव दक्षिणोध्वाघः पार्णिकाम् मम्॥ महामेघ प्रभाम् श्यामाम् तक्षा चैव गर्दभारूढ़ा। घोरदंश कारालास्यां पीनोन्नत पयोधराम्॥ सुख पप्रसन्न वदना स्मेरान्न सरोरूहाम्। एवम् सचियन्तयेत् कालरात्रिम् सर्वकाम् समृध्दिदाम्॥ मां कालरात्रि की आरती जय जय अम्बे जय कालरात्रि। कालरात्रि जय-जय-महाकाली । काल के मुह से बचाने वाली ॥ दुष्ट संघारक नाम तुम्हारा । महाचंडी तेरा अवतार ॥ पृथ्वी और आकाश पे सारा । महाकाली है तेरा पसारा ॥ खडग खप्पर रखने वाली । दुष्टों का लहू चखने वाली ॥ कलकत्ता स्थान तुम्हारा । सब जगह देखूं तेरा नजारा ॥ सभी देवता सब नर-नारी । गावें स्तुति सभी तुम्हारी ॥ रक्तदंता और अन्नपूर्णा । कृपा करे तो कोई भी दुःख ना ॥ ना कोई चिंता रहे बीमारी । ना कोई गम ना संकट भारी ॥ उस पर कभी कष्ट ना आवें । महाकाली मां जिसे बचाबे ॥ तू भी भक्त प्रेम से कह । कालरात्रि मां तेरी जय ॥ जय जय अम्बे जय कालरात्रि। recent visitors 36

Amazon भी TikTok को खरीदने की दौड़ में हुआ शामिल

नई दिल्ली अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से TikTok को बेचने के लिए मिला समय जल्द पूरा होने वाला है। ऐसे में खबरें आ रही हैं कि जेफ बेजोस की कंपनी Amazon भी TikTok को खरीदने की दौड़ में शामिल हो गई है। हालांकि सिर्फ Amazon ही नहीं है जिसने आखिरी समय पर TikTok को खरीदने के लिए बोली लगाई है। Zoop नाम का स्टार्टअप भी पॉपुलर वीडियो ऐप TikTok को खरीदने की दौड़ में शामिल हो गया है। इस मामले में फिलहाल ताजा जानकारी यह है कि व्हाइट हाउस की ओर से TikTok की डील पर बहुत जल्द मुहर लग सकती है। TikTok की डील को लेकर हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है। अभी बीते दिनों एंड्रेसन होरोविट्ज के TikTok डील की रेस में कूदने की खबर आई थी। अब इसमें Amazon का नाम भी शामिल हो गया है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Amazon ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक को लिखे एक पत्र के जरिए TikTok के यूएस बिजनेस को खरीदने की इच्छा जताई है। Amazon, TikTok डील की रेस में शामिल होने वाला आखिरी नाम है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि कोई भी Amazon की दावेदारी को ज्यादा तवज्जो नहीं दे रहा है। दरअसल, अमेरिका का मानना है कि TikTok उसके नागरिकों के निजी डेटा को चीन भेज सकता है। इसी के चलते पिछले साल अमेरिका में एक कानून पास किया गया था। जिसमें TikTok को किसी अमेरिकी कंपनी को बेचने की शर्त रखी गई थी। पहले यह कानून इसी साल जनवरी में लागू होने वाला था, लेकिन बाद में डोनाल्ड ट्रंप ने इसे बदलकर 5 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया था। बता दें कि इस शर्त को पूरा न करने पर TikTok अमेरिका में बैन हो जाएगा। इस बारे में फिलहाल Amazon ने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। क्या पू हो पाएगी डील? भारत में फिलहाल TikTok ऐप बैन है, लेकिन जिन देशों में यह काम कर रहा है, वहां अब यह सिर्फ एक शॉर्ट वीडियो ऐप नहीं रह गया है। अमेरिका में इस ऐप के 17 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। यह एक शॉपिंग हब भी बन गया है। यहां इंफ्लुएंसर्स लोगों को कई तरीके का सामान खरीदने के लिए प्रभावित करते हैं। बता दें कि TikTok की अपनी ई-कॉमर्स सर्विस TikTok Shop भी है। Amazon भी इसी तरह की सर्विस अपने प्लेटफॉर्म पर लॉन्च करने की असफल कोशिश कर चुकी है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि TikTok को खरीद कर Amazon फिर से अपने बिजनेस में नए फीचर्स जोड़ने की कोशिश करेगी। अमेरिका से आ रही खबरों की मानें तो एंड्रेसन होरोविट्ज, ब्लैक स्टोन, सिल्वर लेक जैसे जाइंट्स को TikTok के बिजनेस का आधा हिस्सा मिल सकता है। वहीं, ओरेकल को TikTok यूएस बिजनेस का डेटा संभालने का काम मिल सकता है। देखना होगा कि TikTok के कितने हिस्से होते हैं और किस-किस के हाथ लगते हैं। recent visitors 34

अभी तक 1794 करोड़ 82 लाख रूपये का भुगतान किसानों को किया जा चुका: मंत्री राजपूत

भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर प्रदेश में अभी तक एक लाख 25 हजार 631 किसानों से 10 लाख 25 हजार 735 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया जा चुका है। किसानों को उपार्जित गेहूँ का भुगतान भी लगातार किया जा रहा है। अभी तक 1794 करोड़ 82 लाख रूपये का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रूपये है और राज्य सरकार द्वारा 175 रूपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जा रहा है। इस तरह से गेहूँ की खरीदी 2600 रूपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। जिला उज्जैन में एक लाख 93 हजार 362, सीहोर में एक लाख 61 हजार 737, देवास में 90 हजार 740, शाजापुर में 92 हजार 613, इंदौर में 69 हजार 558, भोपाल में 74 हजार 75, राजगढ़ में 66 हजार 47, मंदसौर 42 हजार 909, आगर मालवा में 40 हजार 550, धार में 33 हजार 249, विदिशा में 54 हजार 474, हरदा में 24 हजार 45, खण्डवा में 16 हजार 654, रतलाम में 19 हजार 743, नीमच में 6362, नर्मदापुरम में 8140, झाबुआ में 5710, रायसेन में 14183, बैतूल में 2431, दमोह में 3557, खरगौन में 565, गुना में 1057, सागर में 1053, नरसिंहपुर में 221, छिंदवाड़ा में 185, अशोकनगर में 119, सिवनी में 1313, सतना में 926, मण्डला में 90, दतिया में 43 और अलीराजपुर में 24, मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया जा चुका है। इस वर्ष अभी तक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये 15 लाख 9 हजार से अधिक किसानों ने पंजीयन करवाया है। किसान अब 9 अप्रैल तक पंजीयन करा सकते हैं।  गेहूँ उपार्जन के लिये किसान अब 9 अप्रैल तक करा सकते हैं पंजीयन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि किसानों के हित में रबी विपणन वर्ष 2025-26 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये पंजीयन की अवधि 9 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। पूर्व में पंजीयन की अवधि 31 मार्च 2025 तक निर्धारित की गई थी। मंत्री श्री राजपूत ने किसानों से आग्रह किया है कि जिन किसानों ने अभी तक पंजीयन नहीं करवाया है, वे 9 अप्रैल तक गेहूँ उपार्जन के लिये पंजीयन जरूर करायें। गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रूपये है और राज्य सरकार द्वारा 175 रूपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जा रहा है। इस तरह से गेहूँ की खरीदी 2600 रूपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। उल्लेखनीय है कि गेहूँ उपार्जन के लिये 31 मार्च तक 15 लाख 9 हजार 324 किसान पंजीयन करा चुके हैं। गेहूँ का उपार्जन भी जारी है।   recent visitors 44