Sunday, July 5, 2026 11:52 am

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

लखनऊ लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 16वां मुकाबला शुक्रवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने जारी सीजन में तीन मुकाबले खेले हैं और दो में उसे हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ को दिल्ली कैपिटल्स ने एक करीबी मुकाबले में हराया था। इसके बाद टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराया। लेकिन तीसरे मैच में पंजाब किंग्स से आठ विकेट से हार गए। वहीं पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले गंवाए थे। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली टीम को पहले मैच में चेन्नई और दूसरे मैच में गुजरात ने हराया था। मुंबई ने कोलकाता के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। मुंबई ने जीता टॉस मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा हुए चोटिल मुंबई इंडियंस के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा घुटने में लगी चोट के कारण लखनऊ के खिलाफ मैच से बाहर हो गए हैं। उन्हें शुक्रवार को प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी। लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग इलेवन लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, आकाश दीप, अवेश खान मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): विल जैक, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिशेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विग्नेश पुथुर   recent visitors 37

कंधे के दर्द काे दूर करने के ल‍िए अपनाएं ये तरीके

आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोग अपनी सेहत का ख्‍याल नहीं रख पा रहे हैं। न समय पर खाना हो पाता है और न ही सोना। लोग ऑफ‍िस में घंटों बैठकर काम करते हैं। इससे उन्‍हें कई तरह की समस्‍याएं हो सकती हैं। ऐसे में हमें थकान घेरे रहती है। जोड़ाें में दर्द होने लगता है। इनमें से एक आम समस्‍या है, और वो है कंधों का दर्द होना। आज के समय में ज्‍यादातर लोग कंधों के दर्द से परेशान हैं। यह दर्द हल्का भी हो सकता है और कभी-कभी इतना तेज कि रोजमर्रा के कामों को करना भी मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी कंधों के दर्द से परेशान हैं तो हम आपको इसके पीछे का कारण बताने जा रहे हैं। इस लेख में हम ये भी जानेंगे क‍ि इस भयंकर दर्द से छुटकारा कैसे पाया जा सकता है। आइए जानते हैं वि‍स्‍तार से- गलत मुद्रा में बैठना अगर आप लंबे समय तक झुककर बैठते हैं या फ‍िर गलत तरीके से सोते हैं तो इससे कंधे की मांसपेशियों पर तनाव पड़ता है। यही कारण है क‍ि कंधों में दर्द शुरू हो जाता है। भारी सामान उठाना अगर आप जरूरत से ज्‍यादा भारी सामान उठाते हैं तो इससे भी कंधे की मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता है, जिससे दर्द हो सकता है। आपको भारी सामान उठाते समय ध्‍यान देने की जरूरत है। फ्रोजन शोल्डर जब कंधे के जोड़ के आसपास के कनेक्टिव टिश्यू (जो एक अंग को दूसरे अंग से जोड़ने का काम करते हैं) ठोस, संक्रमित और जाम हो जाते हैं, तो इससे भी कंधों को मूव करने में दर्द होने लगता है। इसे फ्रोजन शोल्डर के नाम से जाना जाता है। गठिया बढ़ती उम्र के साथ-साथ गठिया की समस्या हो सकती है, जिससे जोड़ों में सूजन और दर्द होता है। ऐसे में कंधों में दर्द होने का आम कारण गठ‍िया भी हो सकता है। कंधे के दर्द से ऐसे पाएं राहत     गर्म और ठंडी सिकाई करें। दरअसल, बर्फ की सिकाई से सूजन कम होती है और दर्द में राहत मिलती है। वहीं गर्म पानी की सिकाई से मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।     हल्के कंधे घुमाने वाले व्यायाम करने से जकड़न कम होती है। नियमित रूप से योग और स्ट्रेचिंग करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं।     सरसों या नारियल के तेल से मालिश करने से भी मसल्‍स को आराम मिलता है। हालांक‍ि मसाज के लिए किसी एक्‍सपर्ट की मदद लें।     कंप्यूटर पर काम करते समय पीठ और गर्दन को सीधा रखें।     अगर दर्द लगातार बना रहता है, तो डॉक्टर से संपर्क करें।   recent visitors 45

राज्यपाल के दंतेवाड़ा आगमन पर आत्मीय स्वागत

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका के आज दंतेवाड़ा आगमन पर कारली हैलीपेड में वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक चैतराम अटामी, जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया । इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ सी.आर. प्रसन्ना एवं दंतेवाड़ा कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, सहित जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। recent visitors 28

हिंदू संगठनों राम नवमी पर रैली निकालने की इजाजत तो मिल गई है लेकिन शर्तें भी लगाई, हाई कोर्ट ने अब आदेश जारी किया

कोलकाता पश्चिम बंगाल में राम नवमी के दिन रैली निकालने को लेकर कोलकाता पुलिस द्वारा इजाजत न मिलने पर आक्रोश दिख रहा था। इस मामले में हाई कोर्ट ने अब आदेश जारी किया है, जिसमें हिंदू संगठनों राम नवमी पर रैली निकालने की इजाजत तो मिल गई है लेकिन शर्तें भी लगाई गई हैं, जिसके तहत रैली में हथियार इस्तेमाल नहीं किए जाएंगे। दरअसल, कोलकाता पुलिस ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए जीटी रोड के रास्ते पिछले 15 वर्षों से चली आ रही पारंपरिक रामनवमी शोभायात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। दूसरी ओर इसके जवाब में अंजनी पुत्र सेना नामक संगठन ने इस पारंपरिक मार्ग पर रैली निकालने की अनुमति के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और इसी पर अब कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। हिंदू संगठनों ने मांगी थी परमिशन जिस रूट से यात्रा के लिए पुलिस ने परमिशन दी थी, वह अंजनी पुत्र सेना, वीएचपी और दुर्गा वाहिनी के लोगों को मंजूर नहीं था। हिंदू संगठन पुराने रूट पर ही यात्रा की मांग कर रहे थे। ऐसे में कोर्ट ने हिदू संगठनों की मांगों को कलकत्ता हाई कोर्ट द्वारा मान लिया है। उन्हें उसी पुराने रूट से यात्रा की अनुमति दी गई गई है। हाई कोर्ट ने इजाजत के साथ लगाई हैं शर्तें हालांकि, हाई कोर्ट ने कई तरह की शर्तें भी लगाई हैं। इसके तहत लोगों को कहा गया है कि किसी भी तरह की कोई बाइक रैली नहीं होगी। कोर्ट ने हथियार या गोला-बारूद नहीं होगा। रैली में डीजे या बाइक नहीं होगी। सभी रैलियां जीटी रोड के एक ही मार्ग पर होंगी। पुलिस को स्थिति का ध्यान रखने को कहा गया है। हिंदू संगठनों का कहना है कि यह लगातार दूसरा साल है, जब प्रशासन ने इस जुलूस पर रोक लगाई है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार को ‘जय श्री राम’ के नारे से परेशानी है। इन विवादों के बीच पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने रामनवमी के अवसर पर शांति की अपील करते हुए कहा कि सभी को पूजा करने का अधिकार है, लेकिन किसी को भी दंगा जैसी स्थिति पैदा नहीं करनी चाहिए। recent visitors 34

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया एसआईपीएफ विभाग द्वारा विकसित चैटबॉट का लोकार्पण

जयपुर,  प्रदेश के लगभग 12.5 लाख कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को जीपीएफ और राज्य बीमा खातों की जानकारी अब एक क्लिक पर प्राप्त हो सकेगी । राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग द्वारा विकसित चैटबॉट के माध्यम से उन्हें यह जानकारी प्राप्त होगी। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री कार्यालय से इस चैटबॉट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा किया गया यह नवाचार राज्य के लाखों कार्मिकों और पेंशनर्स के लिए ऋण आदि की सुविधा में साहूलियत देने वाला महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार द्वारा सूचना तकनीक एवं अन्य नवाचारों के द्वारा जन-सुविधाओं को सुलभ करने की दिशा में कदम उठाये जा रहे है। उसी कडी में यह महत्वपूर्ण पहल है। ऋण की पात्रता, खाते की राशि आदि जानकारी एक क्लिक पर- शासन सचिव वित्त (व्यय) नवीन जैन ने बताया कि विकसित किये गए एआई आधारित चैटबॉट के माध्यम से एसआईपीएफ मोबाईल एप, वेबसाईट एवं पोर्टल पर हिंदी एवं अग्रेजी भाषा में राज्य कार्मिक उनके राज्य बीमा एवं जीपीएफ योजना के तहत ऋण एवं आहरण की पात्रता, खाते जमा राशि, मनोनीत व्यक्ति की जानकारी आसानी से तथा किसी भी समय प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवाल चैटबॉट पर उपलब्ध होगे, कार्मिक जिस सवाल पर क्लिक करेंगा उसको उसका जवाब तत्काल प्राप्त हो जायेगा। निदेशक राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग हेमपुष्पा शर्मा ने इस दौरान सभी का स्वागत करते हुए कहा कि विभाग सभी कार्मिकों का आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए कृत संकल्पित है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने विभाग द्वारा तैयार किए गए ब्राउजर का भी विमोचन किया। इस दौरान संयुक्त शासन सचिव, वित्त (बीमा) धन लाल शेरावत सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। recent visitors 34

बिग बॉस फेम हेमा शर्मा के पूर्व पति गौरव सक्सेना एक्टिंग शुरू करने को तैयार

मुंबई, ‘बिग बॉस 18’ की प्रतियोगी हेमा शर्मा के पूर्व पति गौरव सक्सेना ने तलाक के बाद एक्टिंग में कदम रखने का फैसला किया है। अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत के बारे में पूछे जाने पर गौरव ने आईएएनएस को बताया, “एक्टिंग से ज्यादा, मुझे नई चीजें बनाने का शौक है। यूट्यूब हम जैसे लोगों के लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हम अपनी पसंद की चीजें कर सकते हैं। मैं स्क्रिप्ट पर काम करने का आनंद ले रहा हूं और आने वाले महीने में होने वाली शूटिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।” इस प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए गौरव ने कहा, “मैं अच्छी शॉर्ट फिल्मों के रूप में कुछ अच्छी कंटेंट बनाने जा रहा हूं। मैं एक नया शौक तलाशने के लिए उत्सुक हूं।” उनसे जब पूछा गया कि उन्होंने यह फैसला क्यों लिया, तो गौरव ने कहा, “मुझे लगता है कि कभी-कभी आराम से बाहर आना रोमांचक होता है। मैं यात्रा करना और ब्लॉग बनाना भी जारी रखूंगा, क्योंकि मैं 56 से ज्यादा देशों में जा चुका हूं और मुझे लगता है कि दुनिया में बहुत कुछ है।” गौरव ने आगे सवाल का जवाब देते हुए कहा, “एक बिजनेसमैन से एक एक्टर बनना क्या दो अलग-अलग चीजें नहीं हैं?” उन्होंने कहा, “मैं अपनी कंपनी में खुशी-खुशी काम कर रहा हूं। मेरी करियर बदलने की योजना नहीं है। लेकिन क्रिएटिव इंडस्ट्री में नए व्यवसाय की तलाश करूंगा।” तलाक के बाद की अपनी जिंदगी के बारे में बात करते हुए गौरव ने बताया, “तलाक के बाद मैं पहले से ज्यादा शांत महसूस कर रहा हूं। मैं यात्रा कर रहा हूं और वही कर रहा हूं जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है। मेरी कंपनी बहुत अच्छा काम कर रही है और मैं वहां भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं, इसलिए प्रोफेशनली और इमोशनली रूप से मैं बहुत खुश हूं।”   recent visitors 33

गर्मियों में त्वचा रहे निखरी-निखरी

गर्मियों में हमारी त्वचा में तेल की बारीक तह चढ़ने लगती हैं जो कील मुंहासों को निमंत्रण देती है। प्रातः एक गिलास ताज़े पानी में एक नींबू का रस मिलाकर पीने से चेहरे की त्वचा में ताज़गी और निख़ार आता है। साथ ही त्वचा की चिकनाहट दूर होती है और कील मुंहासों की समस्याओं का समाधान होता है। -त्वचा की अतिरिक्त चिकनाहट को दूर करने के लिए गुलाब जल का प्रयोग भी लाभदायक रहता है। इसके लिए आप थोड़े से बेसन में गुलाब जल मिलाएं फिर इस मिश्रण को लेप की भांति चेहरे पर लगाएं। कुछ समय के उपरांत चेहरे को स्वच्छ जल से धो लें, इससे आपके चेहरे की रंगत में निखार आएगा और त्वचा भी चिपचिपाहट से बची रहेंगी। -चेहरे की रंगत निखारने के लिए नारंगी के छिलके बहुत लाभदायक रहते हैं। इन छिलकों को चेहरे और हाथ-पांव पर रगड़ें। इसका रस त्वचा को मुलायम तो बनाता ही है, साथ ही ताज़गी भी प्रदान करता है। -आलू काट कर त्वचा पर मलने से त्वचा के दाग धब्बे दूर हो जाते हैं। अपने चेहरे की त्वचा को स्वच्छ रखें। इसके लिए आप तीन चम्मच मैदा और बेसन लें, थोड़ी-सी हल्दी ले। इन सबको मिलाकर रख लें और जब प्रयोग करना हो उसमें चन्द बूंदे नींबू के रस और जैतून के तेल की मिला लें और उसे चेहरे की त्वचा पर मलें। ताजे पानी से मुंह को अवश्य साफ कर लें। इस मिश्रण विधि का प्रयोग चेहरे की त्वचा पर दिन में दो बार अवश्य करें। इससे आप अपने चेहरे की त्वचा में काफी परिवर्तन महसूस करेंगी। -ग्रीष्म ऋतु में खीरे का प्रयोग जहां तक हो अत्यधिक करें। एक बात का विशेषकर ध्यान रखें कि अपने चेहरे की अतिरिक्त चिकनाहट की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बाजारू लोशन और क्रीम से स्वयं को बचाए रखें, क्योंकि ये लोशन चेहरे की त्वचा को लाभ पहुंचाने के बजाय नुकसान ही पहुंचाते हैं। आपकी त्वचा का सबसे अधिक संबंध आपके आहार से होता है। अतः भोजन हमेशा पौष्टिक आहारों से युक्त ही करें। ग्रीष्म ऋतु में चेहरे को धूप से बचाएं। सौन्दर्य प्रसाधनों का प्रयोग समय के अनुसार करने से चेहरे की त्वचा पर इसका अच्छा प्रभाव पड़ता है जबकि हर समय त्वचा पर सौन्दर्य प्रसाधनों का प्रयोग चेहरे की त्वचा को अनाकर्षक भी बना देता है।   recent visitors 34