बाइक सवार अपराधियों ने शूटर शाहनवाज की गोली मारकर की हत्या

पटना बिहार की राजधानी पटना में सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के जेपी गंगा पथ पर शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने बहुचर्चित नीलेश मुखिया हत्याकांड में शामिल शूटर सैयद शाहनवाज (28) को गोली मार दी। अपराधियों ने शाहनवाज को तीन गोलियां मारी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर दोनों बदमाश फरार होने में सफल हो गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं। पुलिस फिलहाल सभी बिंदुओं से मामले की छानबीन कर रही है। खाजेकलां थाना क्षेत्र के सोनारटोली का रहने वाला सैयद शाहनवाज शुक्रवार की दोपहर अपने दोस्त मोहम्मद कैश के साथ स्कूटी पर सवार होकर जेपी गंगा पथ के रास्ते पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित सिविल कोर्ट जा रहा था। स्कूटी उसका साथी चला रहा था। मोहम्मद कैश ने बताया कि दोपहर करीब 12.30 बजे वे सुल्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित जेपी गंगा पथ पर खानामिर्जा, मस्जिद घाट के समीप से गुजर रहे थे। तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए और उन्होंने शाहनवाज पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोली लगते ही स्कूटी पर पीछे बैठा शाहनवाज जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद दोनों बदमाश हथियार लहराते हुए बाइक से गांधी मैदान की तरफ फरार हो गए। मो. कैश किसी तरह घायल शाहनवाज को इलाज के लिए पीएमसीएच ले गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि प्रथम दृष्या घटना का कारण आपसी रंजिश अथवा आपराधिक विवाद लग रहा है। शाहनवाज का पुराना आपराधिक इतिहास है। पुलिस गोली मारने वाले अपराधियों की पहचान के लिए जेपी गंगा पथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है। recent visitors 36

UPSRTC में महिला कंडक्टरों को उनके अपने जिले में ही कंडक्टर की नौकरी दी जाएगी

लखनऊ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. सरकार राज्य की रोडवेज बसों में अब 5000 महिलाएं कंडक्टर की भर्ती करने का फैसला लिया है. यह भर्ती उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के तहत संविदा के आधार पर होगी. इस फैसले से न सिर्फ महिलाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी एक मिसाल बनेगा. महिलाओं को मिलेगी गृह जनपद में नियुक्ति महिलाओं की सुविधा के लिए सरकार ने खास इंतजाम किया है. इन महिला कंडक्टरों को उनके अपने जिले में ही नौकरी दी जाएगी. इससे उन्हें घर से दूर नहीं जाना पड़ेगा और वे अपने परिवार के साथ रहकर काम कर सकेंगी. यह कदम महिलाओं को सुरक्षित माहौल में नौकरी करने का मौका देगा और उनके लिए काम व घर के बीच तालमेल बनाना आसान होगा. यूपी परिवहन निगम के नियमों के हिसाब से मिलेगा वेतन इन कंडक्टरों को यूपी परिवहन निगम के नियमों के हिसाब से वेतन मिलेगा. साथ ही, उन्हें काम करने के लिए जरूरी सारी सुविधाएं भी दी जाएंगी. सरकार का मकसद है कि महिलाएं सम्मान और सुरक्षा के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभा सकें. 8 अप्रैल से शुरू होंगे रोजगार मेले भर्ती प्रक्रिया को तेजी और पारदर्शिता से पूरा करने के उद्देश्य से, राज्य के विभिन्न जिलों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है. परिवहन मंत्री ने बताया कि ये मेले निम्नलिखित तिथियों और स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे: 08 अप्रैल 2025: गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी 11 अप्रैल 2025: मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन, आजमगढ़ 15 अप्रैल 2025: सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूटधाम, बांदा, प्रयागराज 17 अप्रैल 2025: नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर वहां मौके पर ही शुरुआती प्रक्रिया पूरी होगी. इसके अलावा, ऑनलाइन आवेदन का भी ऑप्शन है. महिलाएं यूपीएसआरटीसी की वेबसाइट www.upsrtc.com पर जाकर फॉर्म भर सकती हैं. सरकार उठाएगी ट्रेनिंग का पूरा खर्च चयन के बाद महिलाओं को काम सीखने के लिए ट्रेनिंग भी दी जाएगी. यह ट्रेनिंग यूपी कौशल विकास मिशन के तहत होगी. अगर कोई खास ट्रेनिंग चाहिए होगी, तो परिवहन निगम उसका इंतजाम करेगा. ट्रेनिंग से संबंधित सभी खर्चे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) द्वारा उठाए जाएंगे. यह कदम महिलाओं को नौकरी के लिए तैयार करेगा और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. recent visitors 40

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने सीएसके के खिलाफ टॉस जीता, चुनी बल्लेबाज़ी

नई दिल्ली आईपीएल 2025 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होगा। यह मैच चेन्नई में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने टीम में दो बदलाव किए हैं। डेवन कॉन्वे को जेमी ओवरटन और राहुल त्रिपाठी की जगह मुकेश कुमार को मौका दिया गया है। वहीं, दिल्ली की टीम को बड़ा झटका लगा है क्योंकि फाफ डु प्लेसी आज मैच नहीं खेल रहे हैं। चेन्नई की टीम अभी तक आईपीएल में बहुत प्रभावशाली नजर नहीं आई है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम बिल्कुल बदले हुए अंदाज में दिख रही है। चेन्नई के बल्लेबाज अभी तक चल नहीं पाए हैं। वहीं, इस मैच में उसके कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की उपलब्धता भी संदिग्ध है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या महेंद्र सिंह धोनी इस मैच में चेन्नई की कप्तानी संभालेंगे? DC की प्लेइंग इलेवन 1. केएल राहुल 2. जैक फ्रेजर मैक्गर्क 3. अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर) 4. अक्षर पटेल (कप्तान) 5. ट्रिस्टन स्टब्स 6. समीर रिजवी 7. आशुतोष शर्मा 8. विपराज निगम 9. कुलदीप यादव 10 मिचेल स्टार्क 11. मोहित शर्मा इंपैक्ट प्लेयर्स: मुकेश कुमार, करुण नायर, दर्शन नालकंडे, डोनोवाना फरेरा, त्रिपूर्ण विजय CSK की प्लेइंग इलेवन 1. डेवन कॉन्वे 2. रचिन रविंद्र 3. ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान) 4. विजय शंकर 5. रविंद्र जडेजा 6. एमएस धोनी (विकेटकीपर) 7. आर अश्विन 8. नूर अहमद 9. मुकेश चौधरी 10 खलील अहमद 11. मथीशा पथिराना इंपैक्ट प्लेयर्स: शिवम दुबे, कमलेश नागरकोटि, जेमी ओवरटन, शेख रशीद, नाथन एलिस दिल्ली को झटका, चेन्नई के लिए गुड न्यूज चेन्नई सुपर किंग्स ने टीम में दो बदलाव किए हैं। डेवन कॉन्वे को जेमी ओवरटन और राहुल त्रिपाठी की जगह मुकेश कुमार को मौका दिया गया है। वहीं, दिल्ली की टीम को बड़ा झटका लगा है क्योंकि फाफ डु प्लेसी आज मैच नहीं खेल रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने सीएसके के खिलाफ टॉस जीत लिया है। अक्षर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। recent visitors 30

वक्फ विधेयक पर इंडिया ब्लॉक में शामिल दलों के बीच ही एक राय नहीं बन पा रही,शिवसेना-यूबीटी नहीं जाएगी SC

मुंबई वक्फ (संशोधन) विधेयक पर इंडिया ब्लॉक में शामिल दलों के बीच ही एक राय नहीं बन पा रही कि उन्हें इसका विरोध करना है या समर्थन. जहां एक ओर कांग्रेस और डीएमके ने संसद से पारित इस विधेयक को असंवैधानिक बताते हुए इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, वहीं इंडिया ब्लॉक में शामिल उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना-यूबीटी ने विधेयक के खिलाफ सर्वोच्च अदालत नहीं जाने की बात कही है. हालांकि, उद्धव सेना ने इस बिल का लोकसभा और राज्यसभा में पुरजोर विरोध किया था. लेकिन अब पार्टी का कहना है कि उसके लिए यह फाइल अब बंद हो चुकी है. बिहार के किशनगंज से कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने वक्फ (संशोधन) विधेयक की संवैधानिकता को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. वह इस बिल को लेकर बनीं जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) के सदस्य भी थे. इस बारे में पूछे जाने पर शिवसेना-यूबीटी के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा, 'हम सुप्रीम कोर्ट नहीं जाएंगे. हमने हमारा काम कर दिया है. जो कहना था, जो बोलना था वो सब संसद के दोनों सदनों में हो गया. हमारे लिए ये फाइल अब बंद हो गई है.' वक्फ बिल उद्योगपतियों के फायदे के लिए: राउत शिवसेना-यूबीटी नेता संजय राउत ने वक्त बिल को लेकर भाजपा की आलोचना की थी और इसे उद्योगपतियों के फायदे के लिए बनाया गया एजेंडा बताया था. अपना पक्ष रखते हुए संजय राउत ने कहा था, 'वक्फ बिल का हिंदुत्व से कोई लेना-देना नहीं है. यह एक सामान्य बिल है. अगर कोई इसे हिंदुत्व से जोड़ रहा है तो वह मूर्ख है. अगर इस बिल से कोई संबंध है तो इसका साफ मकसद है कि भविष्य में कुछ उद्योगपतियों के लिए वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर कब्जा करना आसान हो जाए.' बता दें कि वक्फ (संशोधन) विधेयक को लोकसभा और राज्यसभा की मंजूरी मिल गई है और इसे राष्ट्रपति के पास उनके अनुमोदन के लिए भेजा गया है. राष्ट्रपति की मुहर लगने के बाद यह विधेयक कानून बन जाएगा और केंद्र सरकार द्वारा गजट अधिसूचना जारी होने के साथ ही यह पूरे देश में लागू हो जाएगा. लोकसभा में वक्फ बिल के समर्थन में 288 वोट पड़े, जबकि विपक्ष में 232 वोट. वहीं, राज्यसभा में इस बिल के समर्थन में 128 वोट पड़े, जबकि विरोध में 95 वोट. राज्यसभा में वक्फ बिल के विरोध में बोलने को लेकर एनसीपी सांसद प्रफुल्ल पटेल ने शिवसेना-यूबीटी सांसद संजय राउत पर कटाक्ष भी किया था. प्रफुल्ल पटेल ने किया था संजय राउत पर कटाक्ष प्रफुल्ल पटेल जब वक्फ बिल पर राज्यसभा में भाषण दे रहे थे, उस वक्त संजय राउत सदन में नहीं थे. एनसीपी सांसद की बात पर शिवसेना-यूबीटी सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कुछ कहना चाहा तो उन्होंने कहा-यूबीटी आप मत बोलिए, क्योंकि आप दूसरी पार्टी में थीं. तब तक संजय राउत सदन में आ गए. उनके आते ही प्रफुल्ल पटेल ने बाबरी मस्जिद विध्वंस और बंबई धमाकों का जिक्र करके उन पर तंज कसा. प्रफुल्ल पटेल ने संजय राउत की ओर इशारा करते हुए कहा, '…आ गए, हमारे दोस्त आ गए. बाला साहेब ठाकरे  कहते थे कि उन्हें अभिमान है कि शिव सैनिकों ने बाबरी मस्जिद गिराई….और 92-93 के मुंबई दंगों में मेरे शिव सैनिकों ने हिंदुओं की रक्षा की. हमारे संजय भैया पहले टक…टक…टक…टक बोलते थे, लेकिन आज उन्हें समझ नहीं आ रहा है क्या बोलूं क्या नहीं.' उनके इस बयान पर संजय राउत ने संसद के बाहर मीडिया से बातचीत में पलटवार किया. राउत ने कहा कि प्रफुल्ल पटेल को बाबा साहेब की याद आनी नहीं चाहिए. अपने पिता समान शरद पवार को खंजर घोंप कर भाग गए और अब निष्ठा की बात करते हैं. उन्होंने कहा, 'प्रफुल्ल पटेल के किसके साथ संबंध थे, इकबाल मिर्ची और दाउद से…? ये आरोप मैं नहीं लगा रहा हूं, नरेंद्र मोदी ने ये आरोप लगाए थे और आप नहीं मानते तो ईडी की चार्जशीट पढ़ लें. ये चाटुकारिता करके वहां चले गए और बच गए, पर हम लोग डरने वाले नहीं हैं. इस तरह के लोगों को मैं वॉर्न करना चाहता हूं कि फिर से हमारे साथ कुछ करेंगे तो हमारे पास भी आपका पूरा कच्चा चिट्ठा है. ये लोग हमको क्लीन चिट दे रहे हैं. आप बीजेपी में जाइए और क्लीन चिट खरीद लीजिए.' उनके इस बयान के बाद प्रफुल्ल पटेल ने संजय राउत को एक्स पर टैग करते हुए लिखा, 'अंगूर खट्टे हैं…'. उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, 'बेहतर होता कि मेरे चरित्र और इतिहास के बारे में बात करने से पहले पवार साहब से जानकारी ले लेते.'   recent visitors 60

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 43 रनो से हराया, फिर हुई इंटरनेशनल बेइज्जती, न्यूजीलैंड ने किया वनडे सीरीज में सूपड़ा साफ

माउंट माउंगानुई न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया। पहले टी20 सीरीज में 4-1 से हराया। फिर वनडे सीरीज में 3-0 से हराया। इस तरह न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया। बारिश के कारण तीसरा वनडे 42-42 ओवर का हुआ। न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 264/8 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान 40 ओवर में 221 रन पर ऑल आउट हो गई। न्यूजीलैंड ने यह मैच 43 रन से जीत लिया। माइकल ब्रेसवेल को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। खराब रही पाकिस्तान की बल्लेबाजी पाकिस्तान की बैटिंग अच्छी नहीं रही। बाबर आजम के अलावा कोई और बल्लेबाज नहीं चला। इमाम-उल-हक चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए। अब्दुल्लाह शफीक और बाबर आजम ने मिलकर स्कोर को 73 तक पहुंचाया। शफीक ने 56 गेंदों में 33 रन बनाए। उस्मान खान ने सिर्फ 12 रन बनाए। बाबर ने अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 58 गेंदों में 50 रन बनाए। कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 37 और तैय्यब ताहिर ने 33 रन बनाए। बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। पाकिस्तान की टीम 2 ओवर पहले ही ऑल आउट हो गई। न्यूजीलैंड के बेन सियर्स ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। जैकब डफी को दो विकेट मिले। माइकल ब्रेसवेल समेत तीन गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला। पाकिस्तान का घटिया प्रदर्शन पाकिस्तान के लिए यह दौरा बहुत निराशाजनक रहा। टीम टी20 और वनडे दोनों सीरीज हार गई। बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने निराश किया। टीम को अपनी गलतियों से सीखना होगा। न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने हर विभाग में पाकिस्तान को हराया। टीम ने दिखाया कि वे कितने मजबूत हैं। इस हार के बाद पाकिस्तान टीम की काफी आलोचना हो रही है। न्यूजीलैंड की शानदार बल्लेबाजी इससे पहले, मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 264 रन का स्कोर बनाया। राइस मारियू ने अपना पहला अर्धशतक बनाया और माइकल ब्रेसवेल ने भी अर्धशतक जड़ा। डेरिल मिचेल ने 2,000 रन पूरे किए। बारिश के कारण मैच को 42 ओवर का कर दिया गया था। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन न्यूजीलैंड ने मजबूत स्कोर खड़ा किया। बारिश की वजह से मैच थोड़ा देर से शुरू हुआ। मैदान गीला होने के कारण खेल 90 मिनट की देरी से शुरू हुआ। पाकिस्तान ने टॉस जीता और न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहा। राइस मारियू ने शानदार शुरुआत की। उन्होंने 61 गेंदों में 58 रन बनाए। यह उनके वनडे करियर का पहला अर्धशतक था। डेरिल मिचेल ने भी अच्छी बल्लेबाजी की और 43 रन बनाए। इस मैच में उन्होंने वनडे क्रिकेट में 2,000 रन भी पूरे किए। अब उनके 52 मैचों में 2,041 रन हो गए हैं, जिसमें उनका औसत 49.7 है। माइकल ब्रेसवेल ने तेजी से बनाए रन कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने अंत में तेजी से रन बनाए। उन्होंने 40 गेंदों में 59 रन बनाए। उनकी पारी की मदद से न्यूजीलैंड ने आखिरी 19 ओवरों में 99 रन जोड़े। ब्रेसवेल ने 6 छक्के लगाए। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने शुरुआत में अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने नहीं दिया। लेकिन ब्रेसवेल ने तेजी से रन बनाकर न्यूजीलैंड को एक अच्छा स्कोर तक पहुंचाया। मारियू ने निक केली के साथ पारी की शुरुआत की, लेकिन केली जल्दी आउट हो गए। इसके बाद मारियू ने हेनरी निकोल्स के साथ 74 रनों की साझेदारी की। मारियू को सुफियान मुकीम ने LBW आउट किया। मुकीम ने अपनी फिरकी से मारियू को चकमा दिया। पाकिस्तान के आकिफ जावेद ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। मिचेल ने टिम सीफर्ट के साथ मिलकर 61 रनों की साझेदारी की। न्यूजीलैंड ने 32 ओवरों में 165 रन बनाए थे। ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान के गेंदबाज न्यूजीलैंड को कम स्कोर पर रोक देंगे। लेकिन ब्रेसवेल ने तेजी से रन बनाकर मैच का रुख बदल दिया। पाकिस्तान ने इस सीरीज में तीसरी बार टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। लेकिन यह रणनीति उनके लिए सफल नहीं रही। न्यूजीलैंड ने पहले दो मैच 73 और 84 रनों से जीते थे। पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में तीसरी बार टॉस जीता और पहले गेंदबाजी की। यह रणनीति पहले दो मैचों में असफल रही, जिसे न्यूजीलैंड ने 73 और 84 रनों से जीता। recent visitors 36

कूनो में ज्वाला अपने शावकों के साथ 6 बकरियों शिकार किया, युवक का चीता के झुंड को पानी पिलाने का वीडियो अब जमकर वायरल

श्योपुर  अगर आपका सामना शेर, तेंदुआ या फिर चीते से हो जाए तो क्या होगा. सुनकर ही शरीर में सिहरन दौड़ जाती है. लेकिन अगर कोई व्यक्ति इस भीषण गर्मी में चीतों के झुंड को पानी पिलाए तो इसे पशुओं से बेइंतहा प्रेम कहें या फिर दुस्साहस. ये कहानी कोई काल्पनिक नहीं है. बल्कि सच है. कूनो नेशनल पार्क के चीते शिकार करने के बाद छांव में बैठे हुए थे. इन्हें भीषण गर्मी में पानी की सख्त जरूरत थी. लेकिन आसपास पानी नहीं था. पेड़ की छांव में बैठे 6 चीतों की प्यास बुझाई ऐसे में एक ग्रामीण ने प्लास्टिक का बर्तन पानी से भरा और चीतों के झुंड के पास ले जाकर इसे रख दिया. चीतों ने छककर पानी पीया और फिर पेड़ की छांव में विश्राम करने लगे. दरअसल, कई दिनों से कूनो नेशनल पार्क से चीतों का झुंड बाहर घूम रहा है. इनकी संख्या 6 है. इन चीतों ने उमरी गांव में 6 बकरियों शिकार किया और फिर जमकर दावत उड़ाई. मादा चीता ज्वाला और उसके शावकों के दो वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. इनमें ज्वाला चीता अपने शावकों के साथ बकरियों का शिकार करती नजर आ रही है. बकरियों का शिकार के बाद चीते प्यासे थे वहीं, एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इसमें एक ग्रामीण चीता और उसके शावकों को पानी पिलाते नजर आ रहा है. ये वही चीते हैं, जिन्होंने बकरियों का शिकार करके पेट भरा था. ये चीते पानी नहीं मिलने से परेशान थे, क्योंकि शिकार का भोजन करने के बाद चीतों को पानी की सख्त जरूरत थी. प्यास से परेशान चीते पेड़ के नीचे छांव में बैठकर हांफ रहे थे. उमरी कलां गांव के पास खेतों में जब ग्रामीण सत्यनारायण गुर्जर ने देखा कि चीते प्यास से परेशान हैं तो प्लास्टिक के बर्तन में पानी भरा और चीतों के झुंड के पास ले जाकर रख दिया. चीतों ने छककर पानी पीया. इस घटना से ये बात फिर साबित हो गई कि चीता इंसानों के लिए खतरा नहीं, बल्कि उनके मित्र हैं. हालांकि वन विभाग की टीम चीतों की मॉनिटरिंग भी कर रही हैं. कूनो नेशनल पार्क में 120 चीता मित्र भी हैं कूनो नेशनल पार्क के अधिकारी बताते है "चीतों से इंसानों को कोई खतरा नहीं है. चीते इंसानों को देखकर अपना रास्ता मोड़ लेते हैं. चीतो की निगरानी के लिए कूनो नेशनल पार्क की मॉनिटरिंग टीम सहित वन विभाग की टीम लगातार नजर बनाए हुए है." बता दें कि कूनो नेशनल पार्क में 120 चीता मित्रों को प्रशिक्षण देकर तैयार किया गया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन चीता मित्रों के साथ संवाद किया था. चीता मित्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. खासकर ऐसे समय जब चीते पार्क की सीमा लांघते हैं. चीता मित्रों की अहम जिम्मेदारी ग्रामीणों को जागरूक कर मानव-चीता द्वंद्व रोकने की है. recent visitors 35

हार्दिक पांड्या के इस फैसले से नाखुश दिखे आकाश अंबानी, हार के बार पहुंच गए MI के डगआउट

नई दिल्ली आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के मैच में खूब ड्रामा देखने को मिला। मैच के आखिरी क्षणों में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कई चौंकाने वाले फैसले लिए। इनमें से ही एक फैसले पर मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी भी नाखुश नजर आए। इससे पहले हार्दिक ने तिलक वर्मा को रिटायर कर दिया था। इस फैसले को लेकर पूर्व क्रिकेटर भी हैरानी जता रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या की खूब आलोचना हो रही है। गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस को इस मैच में 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। आखिरी ओवर में ऐसा था हाल लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस को चार गेंदों में 14 रनों की जरूरत थी। उस वक्त हार्दिक पांड्या ने मिचेल सैंटनर को सिंगल से मना कर दिया। अगर यह सिंगल लिया गया होता तो मुंबई इंडियंस को तीन गेंदों में 13 रनों की ही जरूरत होती। हार्दिक के सिंगल मना करने पर एमआई के टीम मालिक आकाश अंबानी हैरान नजर आए। हालांकि उन्होंने कोई गुस्से वाला रिएक्शन तो नहीं दिया, लेकिन उनके चेहरे पर उभरे भाव बता रहे थे कि वह हार्दिक के फैसले से खुश नहीं थे। हालांकि मुंबई की हार के बाद आकाश अंबानी टीम के डगआउट में पहुंचे। वहां पर उन्होंने अपने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। हताश नजर आए हार्दिक पांड्या अंतिम ओवर में मुंबई इंडियंस को कुल 22 रनों की जरूरत थी। हार्दिक ने आवेश खान की पहली गेंद पर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से छक्का मारा। अगली गेंद को उन्होंने मिडविकेट की दिशा में फ्लिक किया और डबल लिया। मुंबई इंडियंस को बाउंड्रीज की जरूरत थी और हार्दिक को लगा कि उनके लिए यह आसान होगा। इसीलिए उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर सैंटनर को सिंगल लेने से मना कर दिया। उस वक्त सैंटनर स्ट्राइकर एंड के करीब थे, लेकिन हार्दिक ने उन्हें वापस भेज दिया। आखिर में हार्दिक भी दो गेंदों पर छक्का नहीं लगा पाए। मैच हारने की निराशा हार्दिक पांड्या के चेहरे पर भी साफ नजर आई। उन्होंने फ्रस्टेशन में अपना बल्ला भी फेंक दिया। तिलक वर्मा के फैसले पर आलोचना इससे पहले तिलक वर्मा को रिटायर करके उनकी जगह मिचेल सैंटनर को बल्लेबाजी के लिए बुलाया गया था। इस फैसले की जमकर आलोचना हुई है। तिलक वर्मा इस मैच में बहुत धाकड़ अंदाज में बल्लेबाजी नहीं कर रहे थे। लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि वह टी20 के आजमाए हुए बल्लेबाज हैं। ऐसे में उनके ऊपर भरोसा नहीं करके मुंबई ने गलत किया। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन बनाए थे। 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 12 रन से मैच हार गई। recent visitors 42