राजगढ़ जिले में लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए बाबूरंगे हाथों गिरफ्तार किया

 राजगढ़ मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने मत्स्य महासंघ के एक आउटसोर्स कर्मचारी मुबारिक गौरी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।यह राशि कथित तौर पर जिलाधिकारी सुरेखा सराफ के लिए ली जा रही थी। यह कार्रवाई इंदौर के मछली ठेकेदार अनवर कादरी की शिकायत पर हुई। जानकारी के मुताबिक, इंदौर के एक मछली ठेकेदार अनवर कादरी ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें राजगढ़ के कुंडलिया डैम में नवंबर 2024 में 7 सालों के लिए मछली पालन का ठेका मिला था, लेकिन राजगढ़ जिला मत्स्य महासंघ की अधिकारी सुरेखा सराफ इसके लिए हर महीने 3 लाख रुपये की रिश्वत मांग रही थीं और न देने पर काम में रुकावट डालने और झूठे आरोप लगाकर टेंडर रद्द करने की धमकी दी है। टीम ने योजना बनाकर कर्मचारी को पकड़ा इसके बाद कादरी ने इसकी शिकायत भोपाल लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक दुर्गेश राठौर से की। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई और निरीक्षक रजनी तिवारी के नेतृत्व में टीम राजगढ़ पहुंची। टीम ने जाल बिछाकर आरोपी मुबारिक गौरी को 1 लाख की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। हालांकि, आरोपी महिला अधिकारी सुरेखा सराफ को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। मामला दर्ज, महिला अधिकारी की तलाश जारी निरीक्षक रजनी तिवारी ने बताया कि सुरेखा सराफ और मुबारिक गौरी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों पर भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7,12 के तहत मामला दर्ज किया गया है। छापेमारी की सूचना मिलते ही अफसर ऑफिस और घर से फरार हो गईं। उनके मोबाइल नंबर भी बंद है। लोकायुक्त की टीम सुरेखा सराफ की तलाश कर रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 16

बिजनौर में पत्नी ने रस्सी से गला घोंटा किया पति का कत्ल

बिजनौर उत्तर प्रदेश में एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यूपी के मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड के जैसे ही बिजनौर जिले में भी एक महिला ने अपने पति को मार डाला। पत्नी ने हत्या के बाद पति को हार्ट अटैक आने का शोर मचा दिया, लेकिन पूरे मामले का पर्दाफाश पोस्टमार्टम से हो गया। पोस्टमार्टम में सामने आया है कि रेलकर्मी की हत्या हुई है, उसे गला घोंटकर मारा गया है। हार्ट अटैक से उसकी मौत नहीं हुई है। जैसे ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो सभी चौंक गए। इसके बाद पुलिस ने पत्नी से पूछताछ की तो मामला खुलता चला गया। अब बिजनौर पुलिस ने पति की हत्या के आरोप में पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभी यह जांच कर रही है कि पत्नी ने किसके साथ मिलकर पति की हत्या की। चार अप्रैल को पत्नी ने दीपक को मार डाला बिजनौर के नजीबाबाद इलाके से यह सनसनीखेज मामला सामने आया है। हल्दौर थाना इलाके के मोहल्ला आदर्श नगर में पत्नी और एक साल के बेटे के साथ किराये पर रहने वाले दीपक कुमार (29) रेलवे स्टेशन नजीबाबाद के कैरिज एंड वैगन में तैनात तकनीकी कर्मचारी थे। बीते चार अप्रैल को दीपक की घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। हालांकि हार्ट अटैक का शोर मचाकर पत्नी खुद ही चिकित्सक के पास ले गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने का चौंकाने वाला खुलासा हुआ। इस पर मृतक के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि नौकरी और फंड हड़पने के लिए पत्नी ने हत्या की है। 17 जनवरी 2024 को हुआ था प्रेम विवाह दरअसल, हल्दौर के गांव मुकरंदपुर के रहने वाले दीपक कुमार का चौहड़पुर नहटौर निवासी शिवानी से 17 जनवरी 2024 को प्रेम विवाह हुआ। दीपक पत्नी के साथ नजीबाबाद के आदर्श नगर में किराये के मकान में रह रहा था। शुक्रवार की दोपहर शिवानी ने पति दीपक को हार्ट अटैक की जानकारी फोन से सास और देवर को दी। पति को एक निजी अस्पताल और वहां से समीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गई। जहां चिकित्सकों ने भर्ती नहीं किया। पति के शव को पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहती थी शिवानी बिजनौर जिला अस्पताल ले जाने पर दीपक को मृत घोषित कर दिया गया। शिवानी अपने पति के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहती थी, मगर परिजनों ने गले पर निशान देखकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया कि गला घोंटे जाने से दीपक की मौत हुई है। पुलिस ने शिवानी को पकड़कर पूछताछ की। सीओ नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि शिवानी पूछताछ में लगातार गुमराह करती रही। बाद में उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि हत्या करते वक्त उसके साथ कौन था। प्रेम प्रसंग से लेकर दूसरे पहलुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है। सास के साथ मारपीट करती थी शिवानी दीपक की मां पुष्पा और भाई पीयूष ने बताया कि शिवानी का ससुराल पक्ष के प्रति व्यवहार सही नहीं था। सास से भी वह मारपीट करती थी। घर में लगातार चल रहे विवाद के चलते 15 दिन पहले ही दीपक पत्नी को नजीबाबाद ले आया था। उसने किराए का मकान लेकर उसे अपने संग रख लिया। दीपक के एक वर्षीय पुत्र वेदांत है। शिवानी स्नातक थी। आरोप है कि पति की मौत के बाद मृतक आश्रित में नौकरी और फंड पाने की चाहत में शिवानी ने किसी के साथ मिलकर दीपक की हत्या की है। …तो रस्सी से घोंटा गया गला पुलिस के अनुसार, रस्सी से गला घोंटा गया है। जिस वक्त वारदात को अंजाम दिया गया, उस समय रेल कर्मी कुछ खा रहा था। पोस्टमार्टम किए जाते वक्त भी उसके गले में खाद्य पदार्थ फंसा हुआ मिला है। हत्या होना स्वीकारा, साथ में कौन रहा एसपी सिटी के अनुसार पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में शिवानी हत्या किया जाना तो कबूल कर चुकी है। मगर उसके साथ कौन था, इस पर लगातार गुमराह कर रही है। शुरुआत में एक युवक का नाम पुलिस को बताया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो युवक ने बता दिया कि उसका कोई संबंध नहीं है। फिलहाल पुलिस दूसरे आरोपी का नाम उगलवाने का प्रयास कर रही है।  दीपक वर्ष 2021 में सीआरपीएफ मणिपुर में भर्ती हुआ था। सीआरपीएफ नौकरी छोड़कर दीपक ने मार्च 2023 में रेलवे की नौकरी ज्वाइन की थी। रेलकर्मी की हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए मृतक की पत्नी से पूछताछ की जा रही है। हत्या करने की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है। प्रेम प्रसंग या अन्य कोई पहलू है, सभी पर गहनता से पड़ताल की जा रही है। संजीव वाजपेयी, एसपी सिटी, बिजनौर  Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30

रोडवेज बस व कार की जोरदार भिड़ंत, एक महिला की मौत, नौ घायल

सलूंबर जयसमंद स्टेट मेगा हाईवे पर रोडवेज बस व कार की जोरदार भिड़ंत होने से कार में सवार एक महिला की मौत हो गई, वहीं परिवार के तीन सदस्यों सहित नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार एक ही परिवार के चार जने कार में सवार होकर उदयपुर से अपने घर खुदरड़ा आसपुर लौट रहे थे, तभी ओड़ा के समीप सामने से आ रही रोडवेज की बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं कार में सवार सुशीला कुंवर पत्नी राजेंद्र सिंह चौहान, पुष्पराज पुत्र राजेंद्र सिंह चौहान, नरेन्द्र सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह चौहान व बेटी गिरिराज कुंवर बुरी तरह कार में फंस गए। सूचना मिलते ही जावर माइंस थाना प्रभारी पवन सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और राहगीरों व ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को लहूलुहान हालत में कार से बाहर निकालकर उदयपुर अस्पताल पहुंचाया लेकिन इस दौरान सुशीला कुंवर की रास्ते में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतका की बेटी गिरिराज कुंवर की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर बस में सवार छह यात्रियों को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद रोडवेज चालक मौके से फरार हो गया, जिससे काफी देर तक मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने वाहनों को साइड में करवाकर रास्ता खुलवाया। पुलिस के अनुसार 20 अप्रैल को नरेंद्र सिंह की शादी होने वाली थी, इसे लेकर परिवार के सभी सदस्य खरीदारी करने उदयपुर गए थे। इधर राजेंद्र सिंह चौहान अपने बेटे की शादी की पत्रिका बांटने सेमारी गए थे। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में शोक छा गया। वहीं परिवार में होने वाली शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं। बहरहाल पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को चौकी परिसर में खड़ा करवाया है। वहीं महिला का शव उदयपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां परिजनों द्वारा रिपोर्ट देने के बाद पोस्टमार्टम होगा। प्रथम दृष्टया ओवरटेक के चलते हादसा होने की बात बताई जा रही है। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30

भोपाल में राज्य सेवा के अधिकारियों के संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का CM डॉ मोहन ने किया शुभारंभ

भोपाल  मध्य प्रदेश के भोपाल में सीएम डॉ मोहन यादव ने राज्य सेवा के अधिकारियों के संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षण से व्यक्ति और प्रशिक्षण से व्यक्तित्व बनता है। शिक्षण-प्रशिक्षण का महत्व बहुत महत्वपूर्ण है। सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने राज्य सेवा के अधिकारियों के संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षण से व्यक्ति बनता है। प्रशिक्षण से व्यक्तित्व बनता है। शिक्षण हुआ है प्रशिक्षण की शुरुआत हो रही है। शिक्षण-प्रशिक्षण का महत्व बहुत महत्वपूर्ण है। परिवार में, मित्रों के बीच व्यवहार की परीक्षा होगी। परीक्षा का दौर सतत चलता रहेगा। आप समझें हम हैं क्या, हम कर क्या रहे हैं। जल से बर्फ बनता है तो जल नहीं रह जाता है। बर्फ पिघला तब जल बनता है। दोनों के गुणधर्म अलग-अलग हैं। उन्होंने कहा कि आपका अब नया अध्याय है। अब आप जल से बर्फ बनने जा रहे हैं। सबसे पहले खुद को खुद से जानें, आपकी नौकरी की आयु निश्चित है, लेकिन पारिवारिक रिश्तों की कोई आयु नहीं है। ये समझना जरूरी है। सभी बातों का निचोड़ हमें ही निकालना है। दक्षता से अपने काम को निभाना है। आउट ऑफ बॉक्स सोचने की आदत डालें। हम हर पांच साल में परीक्षा देकर आते हैं। आप 35 साल तक रहेंगे। इस कार्यक्रम में 25 डिप्टी कलेक्टर, 22 डीएसपी और 36 नायब तहसीलदार प्रशिक्षण शामिल हुए है। आपको बता दें कि राज्य सिविल सेवा अधिकारियों के 83 चयनित अफसरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 27

मोटोरोला का नया edge 60 FUSION मॉडल है खास

मोटोरोला का ये मॉडल है खास Motorola ने पेश किया नया edge 60 FUSION – जो edge 50 fusion से कहीं आगे है! इसमें मिलता है दुनिया का सबसे इमर्सिव 1.5K ऑल 4 साइड कर्व्ड डिस्प्ले, दुनिया का पहला ट्रू कलर^ Sony-LYTIA 700C सेंसर, सेगमेंट का सबसे एडवांस्ड motoAI अनुभव, और मिलिट्री ग्रेड मजबूती, अब सिर्फ 20,999* रुपए की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध ●    motorola edge 60 FUSION अपने पिछले संस्करण (edge 50 fusion) की तुलना में बड़े अपग्रेड के साथ आता है। यह Motorola का अब तक का सबसे शार्प और ब्राइट डिस्प्ले पेश करता है, जिसमें दुनिया का सबसे इमर्सिव Super HD (1220p) ऑल-कर्व्ड डिस्प्ले है, सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ 96.3% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 4500 nits की पीक ब्राइटनेस, और Pantone™ द्वारा मान्यता प्राप्त ट्रू कलर्स* है। motorola edge 60 FUSION ने Pantone™ के मूल्यांकन और ग्रेडिंग मानदंडों को पूरा किया है, जिससे यह वास्तविक दुनिया के Pantone रंगों को सटीक रूप से प्रदर्शित करने में सक्षम है। ●    motorola edge 60 FUSION में 50MP कैमरा सिस्टम दिया गया है और यह दुनिया के पहले तथा सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ True Colour Sony LYTIA™ 700C सेंसर के साथ आता है, जो हर फोटो और वीडियो में अविश्वसनीय लो-लाइट परफॉर्मेंस प्रदान करता है। यह एडवांस्ड कैमरा सिस्टम Moto AI पावर्ड मैजिकल फीचर्स के साथ आता है,जिसमें एडेप्टिव स्टेबिलाइजेशन, एआई फोटो एन्हांसमेंट के साथ-साथ गूगल एआई टूल्स (मैजिक इरेज़र, अनब्लर, मैजिक एडिटर), डुअल कैप्चर और ऑडियो ज़ूम शामिल हैं। ●    डिवाइस सेगमेंट का सर्वश्रेष्ठ AI अनुभव प्रदान करता है, जो motoAI द्वारा संचालित है, जिसमें मैजिक कैनवास (टेक्स्ट को इमेज में बदलने के लिए) और असिस्ट फीचर्स जैसे कैच मी अप, पे अटेंशन, रिमेंबर दिस और रिकॉल शामिल हैं। ●    motorola edge 60 FUSION जबरदस्त ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है, जिसने 16 स्तरों के MIL-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड प्रोटेक्शन को पास किया है, साथ ही यह IP68+IP69 (सबसे उच्च स्तर की वाटर प्रोटेक्शन) और 4 कर्व्ड डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन भी प्रदान करता है। यह सब एक परिष्कृत और आकर्षक डिज़ाइन के साथ प्रीमियम अनुभव प्रदान करते हुए किया गया है। ●    रंगों की वैश्विक प्राधिकरण संस्था, Pantone Color Institute™ के सहयोग से डिज़ाइन किया गया motorola edge 60 FUSION विशेष रूप से क्यूरेट किए गए रंग विकल्पों – PANTONE Amazonite, PANTONE Slipstream और PANTONE Zephyr में उपलब्ध होगा।   ●    motorola edge 60 FUSION भारत में Flipkart, Motorola.in और प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर 9 अप्रैल 2025 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, जिसकी प्रभावी शुरुआती कीमत मात्र 20,999* रुपए होगी। नई दिल्ली, 2 अप्रैल 2025: मोबाइल टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में एक वैश्विक अग्रणी कंपनी और भारत का प्रमुख एआई स्मार्टफोन ब्रांड, मोटोरोला ने आज अपनी नई और बहुप्रतीक्षित edge 60 सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन motorola edge 60 FUSION लॉन्च किया। यह नया स्मार्टफोन अपनी बेहद लोकप्रिय जनरेशन Motorola edge 50 fusion की तुलना में लगभग हर पहलू में एक महत्वपूर्ण अपग्रेड है। इसे उन उपभोक्ताओं के लिए डिज़ाइन किया गया है जो एक प्रीमियम स्मार्टफोन की तलाश में हैं, जिसमें शानदार डिज़ाइन और अत्याधुनिक फीचर्स का अनूठा संयोजन हो। शक्तिशाली AI-ड्रिवन अनुभवों के साथ, motorola edge 60 FUSION उपयोगकर्ता के दैनिक कार्यों को अधिक सरल और सहज बनाता है। स्मार्टफोन की कुछ प्रमुख विशेषताओं में दुनिया का सबसे इमर्सिव 1.5K ऑल 4 साइड कर्व्ड डिस्प्ले शामिल है, जिसमें पैनटोन द्वारा प्रमाणित ट्रू कलर* है, दुनिया का पहला और सेगमेंट का सबसे बेहतरीन 100% ट्रू कलर सोनी LYT 700C कैमरा सिस्टम है, जिसमें एडवांस AI LED इमेजिंग फीचर हैं, सेगमेंट के सबसे बेहतरीन AI फीचर हैं, जो विभिन्न जनरेटिव AI, कैमरा और Moto AI असिस्ट फीचर्स के साथ आते हैं। इसके अलावा, स्मार्टफोन में ट्रू MIL-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड प्रोटेक्शन के साथ IP68 और IP69 अंडरवाटर प्रोटेक्शन भी है और यह 3 अलग-अलग पैनटोन क्यूरेटेड शानदार रंगों और प्रीमियम वेगन लेदर फिनिश के साथ आता है। motorola edge 60 FUSION मोटोरोला का अब तक का सबसे शार्प और ब्राइट डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन है। इसमें सेगमेंट का सर्वश्रेष्ठ 96.3% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और सबसे अधिक 45 डिग्री (साइड) व 33 डिग्री (टॉप और बॉटम) कर्वेचर है, जो इसे दुनिया का सबसे इमर्सिव 1.5K ऑल-कर्व्ड डिस्प्ले बनाता है। यह पैनटोन™ द्वारा प्रमाणित ट्रू कलर* के साथ भी आता है। pOLED डिस्प्ले स्क्रीन पर प्रदर्शित प्रत्येक कंटेंट की पूर्ण रंग क्षमता को दर्शाता है, जो उपयोगकर्ताओं को शार्प डिटेल और कम पिक्सेलेशन के साथ एक स्पष्ट, जीवंत तस्वीर का आनंद लेने की सुविधा देता है। इसका 1220p 1.5K सुपर HD रिज़ॉल्यूशन, स्टैंडर्ड Full HD (1080p) डिस्प्ले की तुलना में 13% अधिक रिज़ॉल्यूशन प्रदान करता है। पिछली जनरेशन के motorola edge की तुलना में यह 2.8 गुना अधिक ब्राइट हैं, जिसमें 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है, जो इसे सेगमेंट का सबसे ब्राइट डिस्प्ले बनाता है। उपयोगकर्ता एक जीवंत amOLED HDR10+ डिस्प्ले पर गहरे काले रंग और एक अरब से अधिक रंगों के अनंत कंट्रास्ट का अनुभव कर सकते हैं। इसके अलावा, 100% DCI-P3 कलर गैमट के साथ अधिक ब्राइट और वाइब्रेंट रंगों का आनंद लें सकते हैं, जो सिनेमा-स्तरीय रंग की सटीकता को सुनिश्चित करता है। motorola edge 60 FUSION दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें Pantone™ प्रमाणित ऑल क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले है, यह Pantone के मूल्यांकन और ग्रेडिंग मानदंडों को पूरा करता है, जिससे यह वास्तविक दुनिया के Pantone Colors की पूरी रेंज को सटीक रूप से प्रदर्शित कर सकता है। Pantone SkinTone™ प्रमाणन यह सुनिश्चित करता है कि डिस्प्ले मानव त्वचा के विशाल रंग स्पेक्ट्रम को पूरी तरह से और सटीक रूप से प्रदर्शित करे। इसका अल्ट्राफास्ट 120Hz रिफ्रेश रेट ऐप्स के बीच स्विच करने, गेम खेलने और वेब ब्राउज़िंग को बेहद सरल और गतिशील बनाता है।300Hz लो-लेटेंसी टच रेट के साथ, स्क्रीन का टच रिस्पॉन्स स्टैण्डर्ड डिस्प्ले की तुलना में अत्यधिक तेज़ और सटीक हो जाता है। डिस्प्ले में कुछ अतिरिक्त फीचर्स भी शामिल हैं, जैसे आई केयर, जो SGS-प्रमाणित लो ब्लू लाइट एमिशन के माध्यम से आंखों की सुरक्षा करता है, और DC डिमिंग, जो स्क्रीन की ब्राइटनेस को एडजस्ट करके दिखाई देने वाले फ्लिकर को कम करता है। इसके अलावा, motorola edge 60 FUSION सेगमेंट के सबसे मजबूत Corning® Gorilla® Glass 7i  के साथ आता है, जो 2 गुना बेहतर … Read more

आगरा-मथुरा हाईवे पर मेटाडोर और रोडवेज के बीच पिस गई कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत

आगरा आगरा-मथुरा हाईवे पर रविवार रात भीषण हादसा हुआ। रुनकता में हीरा लाल प्याऊ कट पर यू-टर्न ले रही मेटाडोर के पीछे चल रही कार के ब्रेक लगाने पर रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। मेटाडोर और बस के बीच में कार पिस गई। कार सवार चालक सहित दो लोगों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाया तब एक घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका। एक मृतक की पहचान दीपक (36) के रूप में हुई है। वह मैनपुरी के थाना भोगांव स्थित कल्याणपुर के थे। घटना रविवार शाम लगभग 8 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि हाईवे पर रुनकता स्थित हीरालाल की प्याऊ के पास कट बना है। मथुरा की ओर से आए एक कंटेनर ने यू-टर्न के लिए ब्रेक लगाए। उसके पीछे एक कार चल रही थी। मेटाडोेर को देखकर कार चालक ने ब्रेक लगा दिए। उनके पीछे रायबरेली डिपो की बस आ रही थी। इसमें 60 से 65 सवारियां थीं। रोडवेज बस के चालक का नियंत्रण नहीं रहा। बस ने कार में टक्कर मारी दी, जिससे कार आगे यू-टर्न ले रहे कंटेनर में जा घुसी। कार टक्कर से बस और मेटाडोर के बीच आकर क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं मेटाडोर हाईवे पर पलट गई। बस की सवारियों में चीख पुकार मच गई। बाद में आसपास के लोग पहुंच गए। उन्होंने कार में सवार लोगों को निकालने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इस दौरान मेटाडोर के चालक ने बाहर निकलकर खुद को बचाया। वहीं बस का चालक भी मौके से भाग निकला। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार बुरी तरह बस और मेटाडोर के बीच फंस गई थी। इसे निकालने के लिए क्रेन को मौके पर बुलाना पड़ा। कार में सवार दोनों युवकों के शव भी बुरी तरह फंसे हुए थे। उन्हें निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। क्रेन की मदद से कार को खींचा गया। इसके बाद दरवाजा हटाकर दोनों लाशों को बाहर निकाला जा सका। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि मृतकों के परिजन को सूचना दी गई है। एक मृतक की जेब में आधार कार्ड मिला था, जिससे पहचान हुई है। परिजन को जानकारी दे दी गई है। वहीं दूसरे मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30

गोदाम से अज्ञात चोरों ने एक हजार किलो कॉपर वायर किया चोरी

अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र स्थित सामोला चौक के पास एक स्क्रैप गोदाम से अज्ञात चोरों ने करीब एक हजार किलो कॉपर वायर चोरी कर लिया। चोरी गए तांबे के वायर की कीमत ढाई से तीन लाख रुपये के बीच आंकी जा रही है। यह वारदात रविवार देर रात की बताई जा रही है, जिसने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार चोरी की यह वारदात मैसर्स दिनेश अग्रवाल के स्वामित्व वाले गोदाम में हुई। गोदाम मालिक दिनेश अग्रवाल ने बताया कि रात को हमेशा की तरह गोदाम बंद कर वे घर चले गए थे। देर रात अज्ञात चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ा और भीतर रखे कॉपर वायर चुरा लिए। हैरानी की बात यह है कि गोदाम में और भी लाखों रुपये का स्क्रैप पड़ा था लेकिन चोरों ने केवल कॉपर वायर को ही निशाना बनाया। अग्रवाल ने बताया कि दरअसल कॉपर वायर महंगे दामों में आसानी से बिक जाता है और इसका खरीददार ज्यादा पूछताछ नहीं करता, इसलिए चोरों को इससे तगड़ा मुनाफा होता है। शायद यही सोचकर चोरों ने इस पर धावा बोला। सुबह गोदाम खोलने पर चोरी की जानकारी मिली, जिसके बाद गोदाम मालिक ने अरावली विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। दिनेश का कहना है कि इस क्षेत्र में इस तरह की यह पहली चोरी की घटना है, जिसके बाद अब वे गोदाम में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बना रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। गौरतलब है कि हाल ही में शहर में ट्यूबवेल से वायर चोरी की घटनाएं भी सामने आई थीं। अब बड़े स्क्रैप गोदाम भी चोरों के निशाने पर आ गए हैं, जिससे पुलिस की सुरक्षा व गश्त व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30