नवरात्री पर कुक्कुट विकास निगम के संविदा कर्मचारियों की पांचवे दिन भी हढ़ताल जारी।

नवरात्री पर कुक्कुट विकास निगम के संविदा कर्मचारियों की पांचवे दिन भी हढ़ताल जारी।

The strike of contract employees of Poultry Development Corporation continues for the fifth day on Navratri. भोपाल, ब्यूरो रिपोर्ट ! कुक्कुट विकास निगम के संविदा कर्मचारी निरन्तर पांचवे दिन भी हडताल पर है पशुपालन मंत्री लखन पटेल द्वारा तीन बार बैठक कर पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रमुख सचिव उमाकान्त उमराव, एवं कुक्कुट निगम के प्रबंध संचालक डॉ.राजू रावत, एवं अपने विशेष सहायक पी सी जैन, को निर्देशित किया गया था कि संविदा कर्मचारियों की नस्ती पर तत्काल निर्णय लेकर संविदा निति को लागू करे उसके उपरान्त भी भी अभी तक आदेश जारी नही हो पाए और कर देरी पर देरी की जा रही है। जब कि कुक्कुट विकास निगम में समकक्षता का निर्धारण भी दो बार किया जा चुका है। सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र दिनांक 22/07/2023 में उल्लेखित कंडिका कमांक 31 से 3.5 तक की कार्यवाही दिनांक 10.08.2023 तक कर ली जाना चाहिये थी एवं शासन के द्वारा संविदा पद/कर्मचारीयों के संबध में सभी निगम/मंडलो से जानकारी भी चाही गई थी जिसमें कुक्कुट विकास निगम द्वारा संविदा कर्मचारियो की जानकारी शासन को निरंक प्रेषित की गई है जबकि निगम में 47 संविदा कर्मचारी कार्यरत है। गलत जानकारी प्रेषित किये जाने पर भी संबधित अधिकारी पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। कुक्कुट विकास निगम के संविदा निति लागु नहीं होने का सिर्फ छोटा सा कारण है कि 10.08.2023 के बाद संविदा निति लागू करने की कार्यवाही की जा सकती है अथवा नहीं। जिसके सबंध में मंत्री जी के निर्देशानुसार सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय से अभिमत प्राप्त किया जाना है किन्तु मंत्रालय में फाईल को एक टेबल से दूसरे टेबल पर घुमाया जा रहा है। यह कोई पहला मामला नही है कि मंत्री में उपर अफसरशाही हावी हो रही है देखना यह है कि कब तक शासन प्रशासन मंत्री जी निर्देशो मे रूची लेकर कुक्कुट विकास निगम के संविदा कर्मचारी की नस्ती में अभिमत प्राप्त कर संबधित समस्या का निराकरण कर संविदा निति तत्काल लागू कर संविदा कर्मचारियो को राहत देते है। रमेश राठौर ने सरकार को दी चेतावनी म.प्र. संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के अध्यक्ष श्री रमेश राठौर के द्वारा मांग पूरी होने तक हडताल पर रहेगे, कुक्कुट विकास निगम को जल्द जल्द आदेश जारी करने होगे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 79

टीएस सिंह देव का बड़ा बयान बोले – प्रभु श्रीराम ने रावण के साथ जो किया, वैसा ही अब सरकार नक्सलियों के साथ कर रही है

अंबिकापुर छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया है. टीएस सिंह देव ने रामनवमी के अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम ने रावण के साथ जो किया, वैसा ही अब सरकार नक्सलियों के साथ कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि श्रीराम ने रावण को पहले शांति संदेश भेजा था, कि शांति का रास्ता अपनाओ. मुख्य धारा से जुडो. लेकिन रावण ने राम की बात नही सुनी. रावण को शांति प्रस्ताव भेजने के बाद भी जब बात नहीं बनी, तो श्रीराम ने रावण के वध के लिए शस्त्र उठाया. यही अब नक्सलियों के खिलाफ भी हो रहा है. पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव ने कहा कि सरकार ने पहले नक्सलियों के साथ शान्ति से वार्ता करने का प्रयास किया, मुख्यधारा से जोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन नक्सली नहीं माने. ऐसे में अब नक्सलियों को हथियार का जवाब हथियार से देना पड़ रहा है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 20

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप एक बार फिर से कैंसर से जूझ रहीं

मुंबई फिल्म निर्देशक और लेखिका व अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप एक बार फिर से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग लड़ रही हैं। ताहिरा का ब्रेस्ट कैंसर सात साल बाद एक बार फिर उभर आया है। इसकी जानकारी खुद ताहिरा ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। ताहिरा ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी ताहिरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट साझा करते हुए ये बताया है कि सात साल बाद उनका ब्रेस्ट कैंसर फिर से उभर आया है। ताहिरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “सात साल की परेशानी या नियमित जांच की शक्ति, यह आपका एक नजरिया है। मैं दूसरे वाले के साथ जाना चाहती हूं और उन सभी को यह सुझाव देती हूं जिन्हें नियमित मैमोग्राम कराने की जरूरत है। मेरे लिए दूसरा चरण है। मुझे यह अभी भी है।” जिंदगी में आने वाली मुश्किलों का करें सामना इस नोट को साझा करने के साथ ही ताहिरा ने एक कैप्शन भी लिखा है। इस कैप्शन में लेखिका ने एक कहावत लिखी ‘जब जिंदगी आपको नींब देती है, तो नींबू पानी बनाइए।’ इसका मतलब है कि जब भी जीवन में मुश्किलें आएं तो उनका भी लाभ उठाएं। आगे ताहिरा ने नींबुओं की ही ओर इशारा करते हुए लिखा कि जब जिंदगी आप पर बहुत उदार हो जाती है और उन्हें फिर से आपके सामने फेंकती है, तो उन्हें शांति से अपने पसंदीदा काला खट्टा ड्रिंक में निचोड़ें और अच्छे व सकारात्मक इरादों के साथ इसे पीएं। क्योंकि एक तो यह एक बेहतर ड्रिंक है और दूसरा आप जानते हैं कि आप इसे एक बार फिर अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। जाहिर है कि इस कवाहत के जरिए ताहिरा ने एक सकारात्मक संदेश दिया है। उनका कहना है कि जिंदगी में जो भी परेशानी आए उसका डटकर सामना करें। ताहिरा ने आगे कहा कि यह एक संयोग है कि आज विश्व स्वास्थ्य दिवस है। इस मौके पर हम अपनी क्षमता के हिसाब से खुद को स्वस्थ रखने के लिए जो कर सकते हैं, वो करें। 2018 में पहली बार ताहिरा को ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था ताहिरा कश्यप को 2018 में अपने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता चला था। इसके बाद उन्होंने कीमो थेरेपी के जरिए अपना इलाज कराया था। लंबे इलाज के बाद ताहिरा स्वस्थ हो गई थीं। पिछले महीने उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक संदेश साझा किया था जिसमें उन्होंने अपने बाल्ड सिर को गले लगाते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की थी, जो किमोथेरेपी का एक प्रभाव है। उन्होंने अपने उपचार के दौरान कैद किए गए कई पल भी पोस्ट किए थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 29

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

धौलपुर आज तड़के एनएच 123 स्थिति सैपऊ कस्बे के अंडरपास पुल के ऊपर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक सैपऊ कस्बे में अंडरपास पुल के ऊपर तड़के करीब 3:00 बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना कंट्रोल रूम से मिलने के बाद सीओ अनूप कुमार एवं थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए और बाइक समेत दोनों शवों को करीब 20 मीटर की दूरी से कब्जे में लिया। हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है और सड़क पर काफी दूरी तक खून बहता मिला है। ये भी पढ़ें: Sirohi News: बीस दिन पहले युवक की हत्या करके फरार हुआ आरोपी पुलिस हिरासत में, एक किशोर भी निरुद्ध पुलिस ने दोनों डेड बॉडी को कब्जे में लेकर सैपऊ राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवा दिया है। दोनों मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। सीओ अनूप कुमार ने बताया दुर्घटना काफी भीषण हुई है, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। मृतकों की पहचान सुनिश्चित होने के बाद दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। एएसआई अजय सिंह ने बताया मृतकों के बैग से वीडियो, फोटो कैमरा समेत फोटोग्राफी के अन्य उपकरण मिले हैं, जिससे दोनों फोटोग्राफर लग रहे हैं। वीडियो कैमरे में हिना मैरिज गार्डन के किसी फंक्शन के लेटेस्ट फुटेज मिले हैं। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 37

मध्य प्रदेश सरकार ने वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद वक्फ संपत्तियों की जांच शुरू कर दी, 14,986 का होगा सत्यापन

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद वक्फ संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के पास कुल 23,118 संपत्तियां हैं, जिनमें से 14,986 संपत्तियों की जांच की जाएगी। इसमें आवासीय, व्यावसायिक और अन्य प्रकार की बेशकीमती संपत्तियां शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत खरबों में आंकी जा रही है। इन संपत्तियों का सत्यापन करने के बाद, सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज किए जाएंगे। सत्यापन प्रक्रिया राजस्व विभाग की सहायता से की जाएगी और राजधानी भोपाल में इसकी शुरुआत हो चुकी है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के मुताबिक, भोपाल जिले में वक्फ संपत्तियों का सर्वेक्षण किया जा रहा है, जिसके परिणाम ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। भोपाल जिले के 81 गांवों में स्थित 777 वक्फ संपत्तियों की जांच पूरी हो चुकी है, जिसमें प्लॉट, मकान और अन्य प्रकार की संपत्तियां शामिल हैं। यह सर्वे क्षेत्र के पटवारियों द्वारा कराया गया है, जिसमें किराए पर देने और कब्जे का रिकॉर्ड भी दर्ज किया गया है। संशोधित वक्फ कानून के तहत इन संपत्तियों का सत्यापन अनिवार्य किया जा रहा है। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड का रिकॉर्ड बताता है कि प्रदेश में कुल 23,118 वक्फ संपत्तियां हैं, जिनमें मकान, दुकान और सार्वजनिक व व्यावसायिक इमारतें शामिल हैं। इन संपत्तियों का प्रबंधन वक्फ बोर्ड करता है और उससे होने वाली आय को जमा करने की जिम्मेदारी भी उसी की है। संशोधित वक्फ कानून के तहत अगर वक्फ बोर्ड किसी संपत्ति पर दावा करता है, तो उसका सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। इसके अलावा, जिन संपत्तियों को लेकर वक्फ बोर्ड और आम व्यक्तियों के बीच विवाद चल रहे हैं, उनका भी सत्यापन किया जाएगा। मध्य प्रदेश में वक्फ संपत्तियों की जांच केंद्र सरकार के संशोधित वक्फ कानून के लागू होने से पहले ही शुरू कर दी गई है। भोपाल के 81 गांवों में स्थित 777 संपत्तियों का सत्यापन पूरा हो चुका है, और प्रदेश में कुल 14,986 संपत्तियों की जांच की जानी है।  Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 34

इंदौर प्रेस क्लब का 63वां स्थापना दिवस, ‘इंदौर का पत्रकारिता घराना’ विषय पर वरिष्ठजनों ने रखे विचार

इंदौर इंदौर प्रेस क्लब के 63वें स्थापना दिवस पर 7, 8 और 9 अप्रैल को इंदौर मीडिया कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। आज सोमवार को इस पत्रकारिता महोत्सव की शुरुआत हुई। पत्रकारिता महोत्सव के पहले सत्र का विषय 'इंदौर का पत्रकारिता घराना' रहा। इस आयोजन में देशभर से पत्रकारिता, फोटोग्राफी और साहित्य जगत की अनेक हस्तियां शामिल हो रही हैं। लिखने का सलीका सीखने को मिला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी ने कहा कि नई दुनिया के बगैर इंदौर के पत्रकारिता घराने की बात करना बेमानी है। वहां की पत्रकारिता सामाजिक सरोकारों से जुड़ी है।  लिखने का सलीका सीखने को मिला। यहां की पत्रकारिता एक तपस्या के जैसी थी। हमने भी इंदौर में 9 सालों तक धुनी रमाई। शब्दों के सितारे रहे इंदौर के पत्रकार वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल ने कहा कि 'घराना' शब्द सिर्फ इंदौर के लिए ही इस्तेमाल होता है। इंदौर से दिल्ली गए पत्रकार शब्दों के सितारे रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता को नई ताकत दी है। उन्होंने बताया कि राजेंद्र माथुर कहा करते थे कि इंदौर की पत्रकारिता ने अपनी एक शैली बनाई और पत्रकारिता को नई धार दी। इंदौर से खिले फूल अपनी खुशबू के साथ राष्ट्रीय पत्रकारिता में मौजूद हैं। घराने को अखबारों ने दी मजबूती अमर उजाला समूह सलाहकार संपादक यशवंत व्यास ने कहा कि इंदौर की पत्रकारिता का अतीत भव्य किस्म का था। इंदौर का घराना सिर्फ इंसानों की बदौलत नहीं है, बल्कि यहां से निकले अखबारों ने इसे मजबूती दी। इंदौर की तासीर, यहां की गलियों चौराहों, भावनाओं से जो दृष्टि विकसित हुई, वही इस घराने में दिखती है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 19

जब न्याय में देरी होती है तो समाज में असंतोष पैदा होता है : हाईकोर्ट

जबलपुर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैथ ने कहा है कि अदालती प्रक्रिया को ई प्रक्रिया के साथ डिजिटल बनाएं। कोर्ट रूम को कार्य स्थल के साथ-साथ कर्म स्थल भी बनाएं। जज, वकीलों की सरल, सुगम, सस्ता न्याय दिलाने में अहम भूमिका होती है। जब न्याय में देरी होती है तो समाज में असंतोष पैदा होता है, अतः न्याय में देरी ना करें। जस्टिस कैथ ने यह विचार जिले के मालथौन में 12 करोड़ से अधिक में तैयार किए गए सिविल कोर्ट भवन का लोकार्पण करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि न्याय में देरी के कारण समाज में असंतोष पैदा होता है। असंतोष पैदा ना हो इसलिए सभी जजो और वकील तत्काल कार्रवाई करते हुए शीघ्रता से मुकदमों का निराकरण करें। उन्होंने कहा कि अदालती प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए डिजिटल सिस्टम लागू करें, जिससे कि सभी काम जल्द से जल्द से किए जा सकें। उन्होंने कहा कि अदालत में बार एवं बेंच का सामान होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार के द्वारा न्यायालय के संसाधनों के लिए पर्याप्त बजट प्रदान किया गया है। इस बजट के माध्यम से अदालतों में सभी आवश्यकताएं पूरी की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सागर एक खूबसूरत शहर है, इसी प्रकार यह भवन भी खूबसूरत है। आप सभी अपने काम को भी खूबसूरत बनाएं। उन्होंने कहा कि यह भवन मात्र पत्थरों की संरचना नहीं है, इस संरचना में न्याय की देवी के माध्यम से समाज को न्याय मिलता है। हाईकोर्ट के जस्टिस एवं सागर जिले के पोर्टफोलियो जज संजय द्विवेदी ने कहा कि भवन निर्जीव होता है, जिसे सजीव बनाने के लिए आप सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह भवन समय पर बना है, इसके लिए जिला प्रशासन के कार्य को धन्यवाद देते हैं। इसी प्रकार तुरंत न्याय करने के लिए जज एवं वकील काम करें। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेश कुमार शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए सागर जिले एवं नवनिर्मित भवन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 42