मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 59.75 करोड़ रूपए के 22 कार्यों का शिलान्यास, 3.64 करोड़ रूपए की लागत के पांच कार्यों का लोकार्पण

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को 63 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने जिला मुख्यालय जशपुर में आयोजित कार्यक्रम में 59.75 करोड़ रुपये के 22 कार्यों का भूमिपूजन और 3.64 करोड़ रुपये के 5 कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें जय स्तंभ चौक के सौंदर्यीकरण, छात्रावासों के निर्माण, सामुदायिक भवन, कम्पोस्ट सेंटर और आरआर सेंटर जैसी जनोपयोगी परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री द्वारा भूमिपूजन किए गए कार्यों में नगर पालिका परिषद, पुलिस विभाग, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल और पंचायत एवं ग्रामीण सड़क विकास विभाग से जुड़े 22 महत्वपूर्ण विकास कार्य सम्मिलित हैं। इनमें बीटी रोड, सीसी रोड, नालियों और स्टॉर्म वॉटर ड्रेन, सामुदायिक भवन, सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, स्ट्रीट लाइट विस्तार, तालाब और पार्क उन्नयन, छात्रावास भवन और सड़क निर्माण कार्य प्रमुख हैं। जय स्तंभ चौक सौन्दर्यीकरण और उन्नयन कार्य का लोकार्पण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के जय स्तंभ चौक में 23 लाख 86 हजार की लागत से कराये गए सौन्दर्यीकरण और उन्नयन कार्य का लोकार्पण किया। भारत के स्वतंत्रता दिवस कीे यादगार के रूप में स्थापित जय स्तंभ चौक का उन्नयन कार्य किया गया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जय स्तंभ चौक वर्षों तक आने वाली पीढ़ियों को हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग बलिदान और राष्ट्र भक्ति की प्रेरणा देता रहेगा, राष्ट्रसेवा हेतु सभी को प्रेरित करता रहेगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह परियोजनाएं जशपुर जिले के समग्र विकास और नागरिकों की सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि करेंगी। उन्होंने सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम में सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और नागरिक उपस्थित थे। recent visitors 30

आज हनुमानगढ़ के दौरे पर रहेंगे सीएम भजनलाल, किसानों के साथ संवाद कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

  हनुमानगढ़ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 8 अप्रैल को प्रस्तावित हनुमानगढ़ दौरे को लेकर सोमवार को जिले में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप देने में पूरी मुस्तैदी दिखाई। जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत तथा जिला प्रभारी एवं खाद्य सुरक्षा एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा दो दिवसीय दौरे पर जिले में ही रहे। जिला कलेक्टर कानाराम एवं एसपी अरशद अली ने नियुक्त किए गए मौका मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर बैठक की। जिला कलेक्टर ने व्यवस्थाओं को समयबद्ध, चौकसी के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री के यात्रा कार्यक्रम अनुसार निरीक्षण किए जाने वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में मौजूद जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत तथा जिला प्रभारी एवं खाद्य सुरक्षा एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने लखूवाली हेड पर मुख्यमंत्री के प्रस्तावित निरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लखूवाली हेड, घग्घर नदी और डायवर्जन कैनाल का निरीक्षण भी किया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 8 अप्रैल को जयपुर से रवाना होकर भठिंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हरिके बैराज का निरीक्षण कर वे मल्लेवाला हेड, बल्लेवाला हेड, बीकानेर कैनाल, फिरोजपुर फीडर और इंदिरा गांधी नहर का हवाई निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे लोहागढ़ हेड का निरीक्षण कर वे हनुमानगढ़ के लखूवाली हेलीपैड पर पहुंचेंगे। दोपहर 2 बजे लखूवाली हेड, घग्घर डायवर्जन चैनल और घग्घर नदी पुल का निरीक्षण करेंगे। अंत में दोपहर 4 बजे सर्किट हाउस, जंक्शन में भाखड़ा नहर क्षेत्र के किसानों के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात वे श्री गंगानगर के लिए रवाना होंगे। प्रभारी मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने बीते 15 महीनों में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में नहरों और खालों का निर्माण करीब 50 वर्ष पूर्व हुआ था, जिनकी मरम्मत की आवश्यकता थी। इसको ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी नहर परियोजना (आईजीएनपी) के खालों के पुनर्निर्माण हेतु 2024 में 1400 करोड़ और 2025 में 1900 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा की है। इससे किसानों को एक-दो अतिरिक्त सिंचाई चक्र का लाभ मिलेगा, जिससे उनकी आय में भी वृद्धि होगी। उन्होंने यह भी बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत राज्य सरकार 9000 रुपये प्रतिवर्ष दे रही है, जिसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया जाएगा। साथ ही गेहूं के लिए देश में सबसे अधिक 2575 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सेम की समस्या के समाधान के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं, जिनका समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नहरों में जल प्रदूषण रोकने के लिए पंजाब और केंद्र सरकार को पत्र लिखे गए हैं और इस समस्या का समाधान भी शीघ्र किया जाएगा। उन्होंने सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु बजट में विशेष प्रावधान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। recent visitors 31

मंत्री सुश्री भूरिया ने किया डुंगर बाबा नी जड़ी बूटियों नु जोवनार कार्यशाला का शुभारंभ

भोपाल महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि वर्तमान में पारम्परिक चिकित्सा पद्धति और औषधीय वनस्पतियों से जुड़े सदियों पूराने ज्ञान को सहेजने और अगली पीढ़ी तक पहुँचाना अत्यंत आवश्यक है। झाबुआ जिले में पारम्परिक औषधीय ज्ञान को संरक्षित करने की ऐतिहासिक पहल की गई है। "डुंगर बाबा नी जड़ी बूटियों नु जोवनार" कार्यशाला का आयोजन सराहनीय है। उन्होंने कहा कि झाबुआ की धरती पर लोक ज्ञान का अपार भंडार है। इस कार्यशाला में 75 से अधिक पारम्परिक जड़ी-बूटी विशेषज्ञों को एकत्रित किया गया है। मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि जिले के सभी विकासखंडों से एकत्रितहुएइन विशेषज्ञों ने इस अंचल में पाये जाने वाले जड़ी बूटियों का परम्परागत ज्ञान साझा किया है। उन्होंने कहा कि यह परम्परागत ज्ञान विलूप्त न हो जाये और आने वाली पीढ़ियों तक इसके हस्तांतरण के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया है। मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि पूरी दुनिया ने कोरोना काल में आयुर्वेद की शक्ति को पहचाना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में आयुष चिकित्सा पद्धतियों को अपनाने पर जोर दिया है और देश भर में आयुर्वेद का विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि ज्ञान बांटने से बढ़ता है और इसी से परम्परागत ज्ञान को लिपीबद्ध करने से इसको संरक्षित किया जा सकेगा। मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि भविष्य में सभी जानकारियों का सुव्यवस्थित संकलन कर हिन्दी और अंग्रेजी में दस्तावेज तैयार किये जायेगें। इसमें जड़ी बूटियों के नाम, स्त्रोत, प्रयोग विधि, मात्रा, उपलब्धता और उपचार की प्रक्रिया को विस्तार से दर्ज किया जायेगा। कलेक्टर सुश्री नेहा मीणा ने जानकारी देते हुए बताया है कि पिछले 6 माह में जिले के सभी विकासखंडों में जड़ी बुटी विशेषज्ञों का सर्वेक्षण कर 157 विशेषज्ञों की सूची तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि यह प्रयास केवल जानकारी का संग्रह नहीं बल्कि परम्परिक चिकित्सा पद्धति के दस्तावेजीकरण की एक सशक्त शुरूआत है। recent visitors 29

मनीषा रानी ने रोहित शेट्टी के लिए सुनाया ऐसा हिप हॉप रैप, सुनकर लोटपोट ही नहीं, सीट से पलट गए कई

मुंबई मनीषा रानी एक बार फिर अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत रही हैं। इस बार न तो वो कॉमेडी कर रहीं और न ही डांस, दरअसल उन्होंने 'हिप हॉप इंडिया सीजन 2' पर अपना ऐसा रैप सुनाया जिसे सुनकर वहां हर कोई लोटपोट हो गया। इतना ही नहीं, मनीषा का साथ देने के लिए रैप म्यूजिक पर नजर आईं मलाइका अरोड़ा। डांस रियलिटी शो 'हिप हॉप इंडिया सीजन 2' में रेमो डिसूजा और मलायका अरोड़ा जज की कुर्सी पर नजर आ रहे हैं। इस बार इस शो के गेस्ट बने रोहित शेट्टी और मनीषा ने खास उनके लिए एक ऐसा रैप तैयार किया, जिसे सुनकर सभी अपनी-अपनी सीट से उठ खड़े हुए और सबने खूब ठहाके लगाए। हिप-हॉप डांस रियलिटी शो को होस्ट कर रहीं मनीषा अमेज़ॅन एमएक्स प्लेयर पर भारत का पहला हिप-हॉप डांस रियलिटी शो को होस्ट करने वाली मनीषा ने। पहले मनीषा ने रैप सुनाया और फिर म्यूजिक सही नहीं बताकर इसे स्लो चलाने को कहा। इसपर मलाइका उठ खड़ी हुईं और कहा- मैं तुम्हारे लिए जाती हूं वहां पर और मैं बजाती हूं। इसके बाद वो गाना शुरू करती हैं- आरा हिले छपरा हिले, दूर-दूर के लड़का हिले एक अदा हमरी ये जालिम, कश्मीर से कलकत्ता हिले हिले न शेट्टी जी के दिल का ये कमरा कोई सिंघम से संगम कराय दियो हमका सोशल मीडिया पर खूब हो रही मनीषा की तारीफ मनीषा के इस रैप को सुनकर जहां कई लोग बैठे-बैठे पलट गए, वहीं कुछ अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे थे। सोशल मीडिया पर भी मनीषा के इस रैप की जमकर तारीफ हो रही है। एक ने कहा- ये DJ वाले बाबू ने ठीक से नहीं बजाया, DJ आपने मस्त गाया है। लोग मनीषा की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। recent visitors 36

S26 Ultra से S Pen हटा सकता है Samsung!

नई दिल्ली सैमसंग ने इस साल अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Ultra लॉन्च किया था। यह अपने पिछले मॉडल के मुकाबले एक माइनर अपग्रेड था। अब रिपोर्ट्स निकल कर आ रही हैं कि अगले साल आने वाले Samsung Galaxy S26 Ultra में सैमसंग कुछ ऐसा कर सकता है जो शायद लोगों का पसंद न आए। दरअसर कुछ लीक्स निकल कर आए हैं कि सैमसंग S26 Ultra में S Pen न देने पर विचार कर रहा है। बता दें कि इस साल लॉन्च हुए S25 Ultra के S Pen से भी सैमसंग ने ब्लूटूथ फंक्शनैलिटी को हटा दिया था। क्या दावा कर रही हैं रिपोर्ट्स जब सैमसंग ने इस साल के S25 Ultra के S Pen से ब्लूटुथ फंक्शनैलिटी को हटाया था, तो इंटरनेट पर लोगों ने काफी नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद कहा जा रहा था कि सैमसंग अपने अगले मॉडल में ब्लूटूथ फंक्शनैलिटी को वापस ला सकता है। हालांकि अब सामने आ रही रिपोर्ट्स कुछ और ही दावा कर रही हैं। बताया जा रहा है कि सैमसंग अपने अगले फ्लैगशिप से S Pen को हटा कर फोन की बैटरी 7000mah करने पर विचार कर रहा है। S Pen को मिलेगी नई जगह! रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सैमसंग अगले फ्लैगशिप में बैटरी कैपेसिटी को बढ़ाने के लिए S Pen की जगह बदल सकता है। हो सकता है कि S26 Ultra में S Pen फोन के पीछे मैगनेट्स की मदद से अटैच किया जा सके। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में यह भी आया है कि S26 Ultra में S Pen के लिए खास तरह का फोन कवर भी आ सकता है। यह सैमसंग की फोल्ड सीरीज के जैसा हो सकता है। जिसमें S Pen के लिए एक खास तरह का फोन कवर सैमसंग लेकर आता है। बड़ी बैटरी या S Pen? इस बात में दो राय नहीं है कि अगर S26 Ultra में 7000mah की बैटरी मिलती है, तो फोन का बैट्री बैकअप कमाल का होगा। इसकी बड़ी वजह फोन में इस्तेमाल होने वाला फ्लैगशिप प्रोसेसर भी होगा। फ्लैगशिप प्रोसेसर कम बैट्री खर्च करते हैं और बड़ी बैट्री के साथ ये कॉम्बीनेशन अच्छा रह सकता है। हालांकि इस बात को लेकर संशय है कि सैमसंग के फ्लैगशिप को पसंद करने वाले लोग S Pen के बिना इसे कितना पसंद करेंगे। बता दें कि S Pen सैमसंग के फ्लैगशिप की पहचान रही है। पहले सैमसंग की नोट सीरीज में S Pen देखने को मिलता था। बाद में सैमसंग ने इसे अपनी फ्लैगशिप S सीरीज के अल्ट्रा मॉडल के साथ देना शुरू कर दिया। recent visitors 58

महापौरों ने शहर के विकास के लिए मुख्यमंत्री से रखी अपनी-अपनी बात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के सभी नगर निगमों में विकास समिति बनाई जाएगी। अपने शहर के विकास के लिए डॉक्टर, इंजीनियर, सिटी प्लानर, प्रोफेसर, लेक्चरर, टीचर सब मिलकर काम करेंगे। हमने इसी बजट में शहरों में विकास समिति बनाने का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के महापौरों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महापौर शहर के प्रथम नागरिक हैं। नगर और नागरिकों के विकास के लिए पूरी क्षमता, समर्पण और सेवा भावना से काम करें। उन्होंने कहा कि हमारे शहर विकास के मामले में अव्वल रहें, इसके लिए नगर विकास के रोडमेप पर लगातार चर्चा की जाएगी। म.प्र. महापौर संघ के अध्यक्ष पुष्यमित्र भार्गव (महापौर इंदौर) के नेतृत्व में प्रदेश के 12 शहरों के महापौर ने सोमवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में सौजन्य भेंट की। महापौरों ने शहर के विकास के लिए अपनी-अपनी बात रखी। भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल, सागर महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, रीवा महापौर अजय मिश्रा, खंडवा महापौर सुअमृता यादव, रतलाम महापौर प्रह्लाद पटेल, देवास महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, छिंदवाड़ा महापौर विक्रम आहाके, कटनी महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, बुरहानपुर महापौर सुमाधुरी पटेल और सिंगरौली महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल ने प्रदेश के पवित्र शहरों में शराबबंदी लागू करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्पगुच्छ देकर एवं अंगवस्त्रम् ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया। जल गंगा जल संवर्धन अभियान के कामों को दें प्राथमिकता मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। जल बचाना बेहद जरूरी है। इसलिए सभी महापौर अपने निगम क्षेत्रों में इस अभियान के तहत प्राथमिकता से जल संरक्षण के काम कराएं और जन सहभागिता से इस अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में औद्योगीकरण के लिए प्रयास जारी हैं। नगर निगम अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रस्ताव दें। बच्चों, अकांक्षी युवाओं को कैरियर डेवलपमेंट कैंप या व्यक्तित्व सुधार शिविर आदि लगाएं। अपने जन बल (समर्थन) का उपयोग शहर के विकास में करें। नगर सरकार की अवधारणा को मजबूत बनाने के लिए काम करें। निगम मित्तव्यता बरतें, अपने खर्च कम करें और विकास के कामों के लिए राजस्व जुटाएं। हर साल नए नए काम करें और आय अर्जन के स्रोत सृजित करके आत्मनिर्भर बनने की ओर आगे बढ़ें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को महापौर संघ के अध्यक्ष ने मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में महापौरों के लिए प्रोटोकॉल बनाए जाने, इनके वित्तीय अधिकार बढ़ाए जाने, नगर निगमों में अधिकारियों व कर्मचारियों की कमी की पूर्ति किए जाने और महापौरों को एक-एक सुरक्षाकर्मी भी दिए जाने की मांग की गई है।   recent visitors 35

जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, MY Bharat पोर्टल पर मेगा एवेंट के रूप में लॉन्च किया

भोपाल जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने जल गंगा संवर्धन अभियान को MY Bharat पोर्टल पर मेगा एवेंट के रूप में लॉन्च किया है। इस अभियान का उद्देश्य समाज की भागीदारी से जल संग्रहण संरचनाओं का निर्माण, सफाई, मरम्मत और जल प्रदूषण में कमी जैसे कार्यों को बढ़ावा देना है। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा विकसित MY Bharat पोर्टल एक डिजिटल प्लेटफार्म है जो युवाओं को राष्ट्र विकास के विविध कार्यक्रमों से जुड़कर सकारात्मक बदलाव के अवसर प्रदान करता है। इस पोर्टल के माध्यम से जिले अपने जल संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों को पब्लिश करेंगे और युवाओं को “जल दूत” के रूप में पंजीकृत कर उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। प्रत्येक ग्राम से युवाओं को प्रेरित कर जलदूत बनाया जाएगा, जिन्हें पोर्टल से प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। अब तक 54 हजार से अधिक लोग 'जलदूत' के रूप में पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा चुके है। पंजीकृत जलदूत अभियान से जुड़े इवेंट्स में भाग लेकर अपने अनुभव, फोटो और वीडियो पोर्टल पर साझा कर सकेंगे। संपूर्ण प्रक्रिया की निगरानी व समन्वय की जिम्मेदारी जिला स्तर पर मनरेगा के वरिष्ठ डाटा प्रबंधक, जिला परियोजना अधिकारी अथवा जिला स्तर के अन्य किसी उपयुक्त अधिकारी को जिला स्तर एवं नोडल अधिकारी के रूप में सौंपी गई है।   recent visitors 33