पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं को प्रदेश के प्रत्येक जिला में परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र शुरू किए जाए

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंखयक कल्याण राज्यमंत्री( स्वतंत्र प्रभार)श्रीमती कृष्णा गौर ने प्रदेश के सभी जिलों में पिछड़ा वर्ग के छात्र छात्राओं के लिए परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र शुरू करने की बात कही। इन परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र में पिछड़ा वर्ग के छात्र छात्राएं राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और मेडिकल एवं अभियांत्रिकी सहित अन्य पाठयक्रम में प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे ।उन्होंने पिछड़ा वर्ग की छात्रवृत्ति की राशि में बढ़ोतरी करने को भी कहा। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने अपने सुझावों पर चिंतन शिविर में उपस्थित केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री (एसजेएंडई) डॉ. वीरेंद्र कुमार और राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा का ध्यान आकृष्ट कराया। राज्यमंत्री श्रीमती गौर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर 2025 को मंगलवार 8 अप्रैल को संबोधित कर रही थीं। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि चिंतन शिविर के आयोजन में देशभर के राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने सामाजिक न्याय, समावेशन एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण से जुड़े विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया है। उन्होंने कहा कि चिंतन शिविर नीतिगत दिशा तय करने में मील का पत्थर सिद्ध होते हैं। शिविर का आयोजन सामाजिक न्याय विभाग के नीति निर्माण, कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य को ध्यान में रख आयोजित किया गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, विभिन्न राज्यों के सामाजिक न्याय और अधिकारिता के प्रभारी मंत्री और विभागीय अधिकारी चिंतन शिविर में उपस्थित थे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 47

बॉयफ्रेंड संग पकड़ी गई तो पति की कर दी पिटाई, कहा- मेरठ वाला हाल करूंगी, बुरी तरह पीटा और पिस्टल तक तान दी

मेरठ दो साल पहले लव मैरिज करने वाली पत्नी को पति ने अपने आशिक के साथ पकड़ लिया तो दोनों ने उसे बुरी तरह पीटा और पिस्टल तक तान दी। यही नहीं, पत्नी ने उसे मेरठ कांड जैसा हाल करने की धमकी भी दे डाली। मामला दिल्ली से सटे गुरुग्राम की है। सूचना मिलते ही सेक्टर-10 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना के बाद से आरोपी पत्नी ज्योति और उसका प्रेमी नवीन फरार हैं। पुलिस को दी शिकायत में युवक मौसम ने बताया कि वह मूलरूप से झज्जर के गांव का रहने वाला है और कैब चलाता है। वह गुरुग्राम के बसई एन्कलेव में पत्नी ज्योति के साथ रहता है। 6 अप्रैल की रात को वह रोजाना की तरह काम पर गया था लेकिन 7 अप्रैल की सुबह वह जल्दी ही अपने घर वापस आ गया। घर पहुंचने पर पत्नी ज्योति कमरे में नहीं मिली तो वह छत पर गया। वहां उसने देखा कि उसके गांव का ही युवक नवीन उसकी पत्नी ज्योति के साथ हाथों में हाथ डालकर खड़ा है। इस पर मौसम ने उन्हें टोक दिया जो कि नवीन और ज्योति को नागवार गुजरा और उन्होंने मौसम से झगड़ा शुरू कर दिया। नवीन ने उस पर देसी कट्टा तान दिया और उसे पहले डराया, बाद में कट्टे के बट से उसके सिर पर वार कर दिया। मौसम ने पुलिस को बताया कि इस दौरान ज्योति ने नवीन का साथ देते हुए उसे पीछे से पकड़ लिया जबकि नवीन ने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। मौसम ने अपनी जान बचाने के लिए शोर मचाया तो गली वाले एकट्ठे होने लगे और वे दोनों झगड़ा करते हुए सीढियों से गिरते हुए नीचे तक पहुंच गए। यहां मौसम ने नवीन से कट्टा छीन लिया और भागते हुए नवीन को कट्टा फेंक कर मारा जो गली में जा गिरा। इस पर नवीन और ज्योति दोनों मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही सेक्टर-10 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौसम को अस्पताल ले गई। उसकी शिकायत के आधार पर सेक्टर-10 थाना पुलिस ने ज्योति और नवीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मौसम की दो साल पहले पंजाब के मोगा की रहने वाली ज्योति से लव मैरिज हुई थी। वहीं, आरोपी नवीन का पुलिस को आपराधिक रिकॉर्ड पता लगा है। हत्या कर नीले ड्रम में भरने की धमकी के मामले आ रहे हैं सामने मेरठ के सनसनीखेज सौरभ हत्याकांड के बाद एक के बाद एक हत्या कर नीले ड्रम में भरने की धमकी के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में जुड़ा हुआ एक मामला उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से सामने आया था। पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगरलियां मनाते हुए पकड़ लिया। जिसके बाद पत्नी ने उल्टा पति को ही धमकी दे डाली। पति का आरोप है कि पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, तो पत्नी ने पहले तो अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिटाई की। फिर सौरभ हत्याकांड की तरह ड्रम में भरकर ठिकाने लगाने की धमकी दी। पीड़ित पति ने एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई थी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 32

50 प्रतिशत से कम रिजल्ट देने वाले प्राचार्य और शिक्षकों को करें स्थानांतरित : मंत्री कुँ. विजय शाह

भोपाल जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह ने कहा है कि कम रिजल्ट देने वाले शिक्षकों के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि बच्चों के परीक्षा में प्राप्तांकों का प्रतिशत यदि 50 प्रतिशत से कम रहता है तो ऐसे प्रिंसिपल और ऐसे शिक्षकों को उस विदयालय में रहने का कोई अधिकारी नहीं है उनका स्थानांतरण तुरंत किया जाए। बच्चों के भविष्य के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। मंत्री डॉ. विजय शाह ने कहा कि अधिकारियों को मोटीवेशनल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि आपको शत प्रतिशत परिणाम चाहिए तो संवेदनशीलता के साथ सकारामक सोच भी रखना होगी।मंत्री डॉ. शाह जनजातिय विभाग के दो दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यक्रम के समापन अवसर पर अधिकारियों के साथ अपने अनुभव साझा कर रहे थे। उन्होंने कहा विभाग एक परिवार की तरह हैं, जिस तरह परिवार में माता-पिता मुखिया होते हैं। आयुक्त श्रीमन शुक्ल ने अपनी कार्य कुशलता और तत्परता से विभाग को एक नई दिशा दी है। अधिकारी छात्रावास में करें रात्रि-विश्राम मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि जिले में पदस्थ अधिकारी अपने जिलों में स्थित छात्रावासों में बच्चों के साथ रात्रि-विश्राम करें। आप चाहते हैं कि छात्रावासों की दशा में व्यवस्थाओं में सुधार हो तो आपको 15 दिन में एक रात छात्रावासों में बच्चों के साथ रूकना होगा। जब आप बिस्तर पर सोयेंगे तो बिस्तरों की हालत सुधरेगी। उनके साथ खाना खायें। आपको भी मालूम होना चाहिए कि वे किस प्रकार का भोजन कर रहे हैं। उनके रहने के कमरे, बाथरूम आदि में अपने आप सुधार आएगा। बच्चों के साथ वक्त बितायेंगे तो वे अपने मन की बात आपसे कह सकेंगे। आपके रूकने से अन्य कर्मचारी भी काम के प्रति गंभीर होंगे। अब कहेंगे जय हिन्द मैडम मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि स्कूलों में उपस्थति के समय जब टीचर बच्चों का नाम पुकारते हैं तो बच्चे प्रतिउत्तर में यस मैडम या यस सर नहीं कहेंगे। अपना नाम सुनने पर उपस्थिति दर्ज कराने के लिए वे जय हिन्द सर अथवा जय हिन्द मैडम कहेंगे। ट्रायबल मीट का होगा आयोजन मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि शासकीय सेवा में काम के तनाव को कम करने के लिए साल में एक बार ट्रायबल मीट का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार से रविवार तक चलने वाली इस मीट के आयोजन में अधिकारी कर्मचारी अपने परिवार के साथ भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि सभी लोग माता-पिता को भी इस विभागीय मीट में साथ लेकर आयें।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 25

मध्यप्रदेश में नशा मुक्ति, भिक्षावृति उन्मूलन के लिये प्रयास है जारी : मंत्री कुशवाह

भोपाल सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देहरादून (उत्तराखण्ड) में दो दिवसीय "भिक्षावृति, ट्रांसजेंडर व्यक्ति एवं नशा मुक्ति" चिंतन शिविर में शामिल हुए। चिंतन शिविर केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। शिविर में सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय के राज्यमंत्री द्वय श्री रामदास अठावले और श्री बीएल वर्मा तथा प्रदेश की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वंतत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर सहित देश के अन्य प्रदेशों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। मंत्री श्री कुशवाह ने चिंतन शिविर में मध्यप्रदेश में नशामुक्ति अभियान, ट्रांसजेंडर व्यक्तियों तथा भिक्षावृति उन्मूलन के क्षेत्र में किये गये प्रयासों के संबंध में बताया। मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि देश को भिक्षामुक्त बनाने के लिये केन्द्र सरकार, राज्य सरकार, जिला प्रशासन, मंदिर ट्रस्ट, शहरी स्थानीय निकाय एवं विभिन्न हितधारकों के साथ समन्वित कार्यवाही कर भिक्षावृति में लिप्त व्यक्तियों का पुनर्वास कर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे है इसी कड़ी में प्रदेश के 7 धार्मिक, पर्यटन एवं ऐतिहासिक शहर-भोपाल, इन्दौर, उज्जैन, जबलपुर, खण्डवा (ओंकारेश्वर), रतलाम एवं छतरपुर (खजुराहो) में "स्माईल भिक्षावृति योजना" प्रारंभ की गई है। उन्होंने बताया कि ट्रांसजेंडर के लिये उभयलिंगी व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम 2019, व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) नियम 2021, बनाये जाकर 17 जून 2022 से प्रदेश में प्रभावशील है। प्रदेश में भारत सरकार के ट्रांसजेण्डर पोर्टल से 844 ट्रांसजेण्डर व्यक्तियों के परिचय पत्र, प्रमाण पत्र जारी किये गये है इन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री स्वैच्छा अनुदान, पेंशन योजना, संबल योजना एवं खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभांवित किया जा रहा है। मंत्री श्री कुशवाह ने बताया कि नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश में नशामुक्त अभियान में 50 हजार से अधिक सामुदायिक जनजागृति कार्यक्रम (कम्युनिटी अवयरनेस प्रोग्राम), 31 से अधिक ग्रामों में एवं 20 हजार से अधिक शैक्षणिक संस्थाओं को नशामुक्त भारत अभियान से जोड़ा गया है। देश में सर्वाधिक 11 हजार 500 से अधिक वॉलिटींयर्स पंजीकृत किये गये है तथा 4 लाख 20 हजार जागरूकता गतिविधियाँ संचालित की गई है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 37

सांसद बर्क ने भड़काऊ बयान दिया था, इस मामले में थाने बुलाकर तीन घंटे से ज्यादा समय तक एसआईटी ने दागे दर्जनों सवाल

संभल संभल हिंसा में समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क से मंगलवार को एसआईटी ने थाने बुलाकर तीन घंटे तकत पूछताछ की। इस दौरान उनसे दर्जनों सवाल दागे गए। नवंबर में शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इसमें चार लोगों की जान चली गई थी। पुलिस ने सांसद जियार्रहमान बर्क के खिलाफ भी इसी मामले में एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने आरोप था कि बर्क ने भड़काऊ बयान दिया था। हालांकि हिंसा वाले दिन बर्क शहर में नहीं थे। पिछलो दिनों बर्क के घर पूछताछ के लिए पुलिस टीम पहुंची थी। सांसद के मौजूद नहीं होने पर नोटिस घर पर मौजूद लोगों को रिसीव कराई थी। नोटिस के बाद ही मंगलवार सुबह 11 बजे सांसद बर्क नखासा कोतवाली पहुंचे। उनके साथ सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता सुलेमान खान भी मौजूद रहे। दिल्ली से मंगलवार सुबह संभल पहुंचे सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने नखासा कोतवाली पहुंचने से पहले अपने आवास पर पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि मेरी तबियत ठीक नहीं है, लेकिन मैं देश का जिम्मेदार नागरिक और जन प्रतिनिधि हूं। कानून का सम्मान करता हूं और जांच में पूरा सहयोग करूंगा। वह 11 बजे नखासा कोतवाली पहुंचे। थाने के बाहर उनके समर्थन में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की मौजूदगी से यह साफ झलका कि सांसद को स्थानीय बार और कानूनी बिरादरी का भी समर्थन है। संभल हिंसा में समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क से मंगलवार को एसआईटी ने थाने बुलाकर तीन घंटे तकत पूछताछ की। इस दौरान उनसे दर्जनों सवाल दागे गए। नवंबर में शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इसमें चार लोगों की जान चली गई थी। पुलिस ने सांसद जियार्रहमान बर्क के खिलाफ भी इसी मामले में एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने आरोप था कि बर्क ने भड़काऊ बयान दिया था। हालांकि हिंसा वाले दिन बर्क शहर में नहीं थे। पिछलो दिनों बर्क के घर पूछताछ के लिए पुलिस टीम पहुंची थी। सांसद के मौजूद नहीं होने पर नोटिस घर पर मौजूद लोगों को रिसीव कराई थी। नोटिस के बाद ही मंगलवार सुबह 11 बजे सांसद बर्क नखासा कोतवाली पहुंचे। उनके साथ सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता सुलेमान खान भी मौजूद रहे। दिल्ली से मंगलवार सुबह संभल पहुंचे सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने नखासा कोतवाली पहुंचने से पहले अपने आवास पर पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि मेरी तबियत ठीक नहीं है, लेकिन मैं देश का जिम्मेदार नागरिक और जन प्रतिनिधि हूं। कानून का सम्मान करता हूं और जांच में पूरा सहयोग करूंगा। वह 11 बजे नखासा कोतवाली पहुंचे। थाने के बाहर उनके समर्थन में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की मौजूदगी से यह साफ झलका कि सांसद को स्थानीय बार और कानूनी बिरादरी का भी समर्थन है।|#+| थाने के अंदर बर्क से तीन घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ चली। करीब ढाई बजे थाने से बाहर आए बर्क ने कहा कि जांच अभी जारी है। मुझसे जो सवाल पूछे गए, सभी का जवाब दिया है। हालांकि उन्होंने सवालों के बारे में बताने से इनकार कर दिया। इतना कहा कि जांच की प्रक्रिया चल रही है हम पूरा सहयोग कर रहे हैं। बर्क से ठीक पहले जामा मस्जिद के सदर जफर अली से पूछताछ हुई थी और उन्हें गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का आरोप है कि उन्होंने भी बर्क को लेकर कुछ आरोप लगाए हैं। उन आरोपों की भी बारीकी से पड़ताल की जा रही है, ताकि निष्पक्ष व पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जा सके। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 44

रीवा नगर जीरो अनट्रीटेड वेस्ट के लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त करे इसके लिए ठोस कार्ययोजना पर करें कार्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा शहर तेज गति से प्रगति कर रहा है और विस्तारित हो रहा है। रीवा शहर में म्युनिसिपल वेस्ट का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में रीवा शहर "जीरो अनट्रीटेड वेस्ट" के लक्ष्य को प्राप्त करे, इसके लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वयन प्रारंभ करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जयंत कुंज में स्थापित 12 एमएलडी क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का संचालन शीघ्र प्रारंभ करने की दिशा में सभी आवश्यक कदम तत्काल उठाए जाएं। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय, भोपाल में रीवा नगरीय क्षेत्र में संचालित सीवरेज, पेयजल आपूर्ति और अन्य विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। नगरीय निकाय रीवा को आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध करायें उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत रीवा नगर निगम क्षेत्र में संचालित पेयजल आपूर्ति योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि नगरीय निकाय रीवा को आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक सहयोग तत्काल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हों और उनकी गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। रीवा को स्मार्ट नगर के रूप में विकसित करने की दिशा में समन्वित प्रयास करें उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा क्षेत्र में पुनर्घंत्वीकरण कार्यों की भी समीक्षा की तथा अधिकारियों से अद्यतन जानकारी प्राप्त कर आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि रीवा नगर को आधुनिक नगरीय सुविधाओं से युक्त स्मार्ट नगर के रूप में विकसित करने की दिशा में सभी विभाग समन्वित प्रयास करें। अपर मुख्य सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री संजय कुमार शुक्ला, आयुक्त नगरीय प्रशासन श्री सिबी चक्रवर्ती, नगर निगम रीवा के आयुक्त श्री सौरभ सोनवड़े सहित नगरीय विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30

प्रदेश में निरंतर बढ़ रहा है सिंचाई का रकबा

भोपाल जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि प्रदेश में बेहतर जल प्रबंधन, जल संरक्षण एवं विभिन्न सिंचाई योजनाओं के माध्यम से सिंचाई का रकबा निरंतर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न मंत्रि-परिषद की बैठक में पार्वती-कालीसिंध-चम्बल लिंक परियोजना अंतर्गत मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ (शिवना) दाबयुक्त सूक्ष्म सिंचाई परियोजना लागत राशि 2932 करोड़ 30 लाख रूपये, सैंच्य क्षेत्र 60 हजार हैक्टेयर की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृत परियोजना से मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ तहसील के 32 ग्राम एवं मंदसौर तहसील के 115 ग्राम लाभान्वित होंगे। जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि इस परियोजना की कुल लागत 3104 करोड़ 60 लाख रूपये है तथा इससे मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ एवं मंदसौर तहसील के 60 हजार हेक्टेयर भूमि में सिंचाई होगी एवं 147 ग्रामों के लगभग 35 हजार किसान परिवार लाभान्वित होंगे। परियोजना अंतर्गत शिवना नदी में बैराज का निर्माण कर वर्षा ऋतु में पम्पिंग के माध्यम से जल उद्वहन कर ग्राम पीथाखेड़ी जागीर में बैलेसिंग रिजर्वायर में जल का संग्रहण कर 44 हजार 500 हेक्टेयर क्षेत्र में और गांधी सागर बांध में जल उद्वहन कर काकासाहेब गाडगिल में जल प्रवाहित करते हुए 15 हजार 500 हेक्टेयर क्षेत्र में इस प्रकार कुल 60 हजार हैक्टेयर में सिंचाई की जाएगी। परियोजना में 133.22 हैक्टेयर निजी भूमि, 42.50 हैक्टेयर वन एवं 630.28 हैक्टेयर शासकीय भूमि प्रभावित होगी। मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि परियोजना के तहत बैराज, इंटेकवेल, पंप हाउस, राजिंग मैन, पाईप नेटवर्क, वितरण प्रणाली एवं स्काडा कार्य प्रस्तावित है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 39