प्रधानमंत्री जी का श्री आनंदपुर धाम के आध्यामिक आयोजन में पधारना ऐतिहासिक अवसर: विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को अशोकनगर जिले के ईसागढ़ स्थित श्री परमहंस अद्वैत मत श्री आनंदपुर धाम पहुंचकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आगमन की तैयारियों का निरीक्षण कर की चर्चा भोपाल अशोकनगर जिले के ईसागढ़ स्थित श्री परमहंस अद्वैत मत श्री आनंदपुर धाम में 11 अप्रैल, शुक्रवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आगमन की तैयारियों का निरीक्षण भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को धाम के दर्शन उपरांत किया। इस दौरान श्री आनंदपुर धाम के ट्रस्टी श्री सोनू महात्मा जी एवं श्री सोमनाथ महात्मा जी से तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने आवश्यक चर्चा की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी 11 अप्रैल शुक्रवार को अशोकनगर जिले के ईसागढ़ स्थित श्री परमहंस अद्वैत मत श्री आनंदपुर धाम में आयोजित कार्यक्रम में पधार रहे हैं। श्री आनंदपुर धाम का आयोजन धार्मिक एवं आध्यात्मिक है। हम सबका सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री जी मध्यप्रदेश की धरती पर पुनः पधार रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के आगमन को लेकर लाखों संगत, क्षेत्र की जनता सहित प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता बहुत उत्साहित हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी भारत के धर्म और आध्यात्म की परंपरा को पूरी दुनिया में स्थापित करने का कार्य कर रहे हैं। श्री आनंदपुर धाम की देश में लाखों संगत हैं जो भारत की सनातन संस्कृति व आध्यात्म के लिए समर्पित हैं। निष्काम सेवा भाव से भक्त के पथ को अग्रसर करना ही श्री आनंदपुर धाम का मूल कार्य है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि देश में विदेशी आक्रांताओं के शासन के दौरान भारत की सनातन परंपरा, धर्म और आध्यात्म को बचाए रखने और उसके उत्थान में मंदिर, मठों और श्री आनंदपुर धाम जैसे आध्यात्मिक केंद्रों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही है। ऐसे में श्री परमहंस अद्वैतमत श्री आनंदपुर धाम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का पधारना एक ऐतिहासिक अवसर है। इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री श्री दिलीप अहिरवार, संभाग प्रभारी श्री विजय दुबे, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष ऊषा अग्रवाल, विधायक श्री जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, श्री बृजेन्द्र सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अजय यादव, प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व सांसद श्री केपी यादव, जिला अध्यक्ष श्री आलोक तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष श्री नीरज मनोरिया, श्री शिवेन्द्र यादव, पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री उमेश रघुवंशी आदि उपस्थित रहे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 27

जनसुनवाई में प्राप्त 62 आवेदनों की हुई सुनवाई

डिंडोरी कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी। आवेदकों द्वारा विभिन्न समस्याओं से संबंधित 62 आवेदन प्रस्तुत किये गए जिनका त्वरित निराकरण किया। जिन आवेदन पत्रों का निराकरण नहीं हो पाया उनके लिए आवेदकों को समय सीमा दी गई। आज जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत  अनिल कुमार राठौर, एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, डिप्टी कलेक्टर श्री रामबाबू देंवागन सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।           जनसुनवाई में आज ग्राम मोहदा निवासी आवेदिका नानवती बाई आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि पिछले 5-6 महीनों से स्वतः ही उनका बीपीएल से नाम हटा दिया गया है, जिससे उन्हें राशन नहीं मिल रहा है। आवेदिका ने पुनः अपना नाम पुनः बीपीएल में जुड़वाने की मांग की। कलेक्टर श्रीमती मारव्या ने संबंधित अधिकारी को उक्त प्रकरण पर उचित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। इसी प्रकार बताया आवेदिका संयोगिता सोनी ने अपनी जमा की गई ओडीओपी योजना की धनराशि को वापस दिलवाने की मांग की है। आवेदक अरविंद कुमार द्वारा जल परिवहन के भुगतान में 11 माह की देरी की शिकायत करते हुए शीघ्र भुगतान कराने की मांग की। ग्राम पंचायत भर्राटोला के ग्रामीणों ने पंचायत भवन निर्माण हेतु स्थान परिवर्तन की माँग की। उनका कहना है कि भवन निर्माण की पुरानी जगह पर निर्माण कार्य संभव नहीं है, जिससे ग्राम विकास में रुकावट आ रही है। आवेदक नीलेश कुमार सोनी ने पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त नहीं मिलने पर किस्त की राशि भुगतान कराने की मांग की। अजय कुमार सोंधिया ने ग्राम रोजगार सहायक एवं सचिव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि जॉब कार्ड में हेराफेरी कर कार्यों को पूर्ण दिखाया गया और राशि जीआरएस के साथ मिलकर हड़प ली गई। वहीं ग्राम चाँदवानी के चेतराम ने पटवारी पर गलत रिकॉर्डिंग और  नक्शा बदलने का आरोप लगाया, जिससे उनकी फसल पर अन्य लोगों ने कब्जा कर लिया। कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने जनसुनवाई में प्राप्त उक्त सभी आवेदन पत्रों का प्राथमिकता से निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया। साथ ही आवेदनों का निराकरण कर आवेदकों को सूचित करने को कहा।        जनसुनवाई में आज राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग और खाद्य आपूर्ति विभाग से संबंधित पेयजल, भूमि सीमांकन, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना, उपचार सहायता आदि के संबंध में आवेदन प्राप्त हुए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 19

मध्‍य प्रदेश में गर्मी का कहर जारी, 7 जिलों में टूटा रिकॉर्ड, नर्मदापुरम में 44 के पार पहुंचा पारा

भोपाल  मध्य प्रदेश के कई शहरों में गर्मी का कहर जारी है। प्रदेश में दो दशक बाद अप्रैल महीने में ही जून जैसा तापमान देखने को मिल रहा है। गुजरात-राजस्थान से आ रहीं गर्म हवाओं के कारण भीषण गर्मी पड़ रही है। जिसकी वजह से तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। सोमवार को नर्मदापुरम और रतलाम सबसे गर्म रहे, जबकि प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में सीजन की सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी। ऐसी ही गर्मी मंगलवार को भी पड़ेगी। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रतलाम और नीमच समेत 8 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इंदौर, उज्जैन और धार में रातें गर्म रहेंगी जबकि श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, गुना, नीमच, मंदसौर और रतलाम में लू का अलर्ट है। 9 और 10 अप्रैल को भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में भी हीट वेव चलने की संभावना है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से 11 अप्रैल को प्रदेश के कई शहरों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे पहले तेज गर्मी का असर बना रहेगा। सभी शहरों में सीजन का सबसे गर्म दिन सोमवार को मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार, नर्मदापुरम में 44.3 डिग्री और रतलाम में 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सीजन में पहली बार भोपाल-इंदौर समेत सभी पांच बड़े शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार रहा। भोपाल में 41.6 डिग्री, इंदौर में 40.6 डिग्री, ग्वालियर में 41.7 डिग्री, उज्जैन में 42 डिग्री और जबलपुर में 40.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। ऐसा रहेगा अप्रैल में मौसम     पहला सप्ताह ऐसा रहा: रात का तापमान सभी संभागों में सामान्य से 2-3 डिग्री ज्यादा 21-24 डिग्री सेल्सियस बना रहा। वहीं, दिन में पश्चिमी गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान इंदौर, सागर और नर्मदापुरम संभागों में सामान्य से ज्यादा 39 से 44 डिग्री तक पहुंच गया। उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर समेत बाकी संभागों में यह 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पहले सप्ताह रतलाम में लू चल चुकी है। वहीं, बाकी शहरों में गर्म हवाओं से गर्मी बढ़ी रही।     दूसरा सप्ताह: इंदौर, उज्जैन और चंबल संभाग में रात का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री ज्यादा यानी 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। पूर्वी नम हवाओं के कारण थोड़ी राहत के साथ भोपाल, जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और नर्मदापुरम संभाग में तापमान सामान्य यानी 22-24 डिग्री बना रहेगा। इंदौर, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग में तापमान सामान्य से बढ़कर 41 से 43 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 2 से 3 दिन लू भी चल सकती है। इस दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है, लेकिन वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से दक्षिणी हिस्से में बादल जरूर छा सकते हैं।     तीसरा सप्ताह: उत्तर-पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने के साथ इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, नर्मदापुरम संभागों में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। पूरे प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 2 से 3 दिन लू चल सकती है। हल्की बारिश होने की संभावना है।     चौथा सप्ताह: उत्तर-पश्चिमी हवाओं के लगातार जोर पकड़ने के साथ न्यूनतम तापमान पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक यानि 27 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। दिन के साथ रातें भी गर्म हो जाएंगी। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में पारा 43-45 डिग्री जबकि इंदौर, उज्जैन-भोपाल सहित बाकी प्रदेश में 41 से 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। बंगाल क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से अप्रैल के आखिरी में 3 से 4 दिन तक लू का असर रह सकता है। अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा मध्यप्रदेश में मार्च से गर्मी के सीजन की शुरुआत हो जाती है। इसी ट्रेंड के अनुसार अगले 3 महीने तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने मई तक 15 से 20 दिन हीट वेव चलने का अनुमान जताया है। अप्रैल-मई में 30 से 35 दिन तक गर्म हवा चल सकती है। अप्रैल-मई में सबसे ज्यादा गर्मी जिस तरह दिसंबर-जनवरी में सर्दी और जुलाई-अगस्त में सबसे ज्यादा बारिश होती है, उसी तरह गर्मी के दो प्रमुख महीने अप्रैल और मई हैं। इस बार मार्च के दूसरे पखवाड़े में पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मार्च महीने के आखिरी में ही टेम्प्रेचर बढ़ने लगता है, लेकिन इस बार ऐसा मौसम नहीं रहा। आखिरी 3 दिन वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से पारे में गिरावट हुई। अप्रैल के पहले पखवाड़े में मौसम का असर मिला-जुला रहेगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 26

शाहपुर पुलिस ने 48 घंटे के अंदर किया अंधे कत्ल का खुलासा

डिंडोरी 48 घंटे में हुआ खुलासा दिनांक 05/04/2025 को थाना शाहपुर क्षेत्रांन्तर्गत ग्राम गनवाही निवासी रूपालाल यादव ने थाना में सूचना दर्ज कराया था कि उसके लड़के भूपेन्द्र कुमार यादव उम्र 34 वर्ष निवासी गनवाही की लाश ग्राम गनवाही एवं मुड़की के बीच मुड़की डेम में बने पुल के नीचे पानी में पड़ी हुई है तथा पुल के ऊपर खून फैला हुआ है सूचना पर थाना शाहपुर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई जांच पर मृतक भूपेन्द्र यादव की मृत्यु किसी धारदार हथियार से सिर में गर्दन में गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा लाश का पानी में फेंका जाना पाया गया जिस पर अपराध क्र0 125/2025 धारा 103(1), 238 BNS का अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध पंजीबद्ध किया गया पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी श्रीमति वाहिनी सिंह, अति० पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी डॉ.  अमित वर्मा के निर्देश में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शहपुरा  मुकेश अभिद्रा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर विवेचना प्रारंभ की गई अंधेकत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए विवेचना के दौरान पाया गया कि प्रकरण का आरोपी चन्द्रभान उर्फ चंदू मसराम पिता लम्मू सिंह मसराम उम्र 29 वर्ष निवासी गनवाही थाना शाहपुर का राजस्थान मजदूरी करने गया था होली के समय वापस आने पर पत्नि के द्वारा लगातार मोबाईल में बात करने से वह मृतक भूपेन्द्र के ऊपर पत्नि के साथ संबंध होने का शक करने लगा था इस बात को लेकर पत्नि तथा मृतक एवं मृतक के परिवार वालों से भी कहा सुनी हुई थी इसी बाद बिवाद के कारण आरोपी की पत्नि घर छोड़कर चली गई है इसी वजह से आरोपी द्वारा दिनांक 04/04/2025 को रात्रि में अपने एक नाबालिक साथी के साथ मिलकर जब मृतक भूपेन्द्र यादव ग्राम मुड़की तरफ गया हुआ था जिसकी जानकारी लेने अपने एक नाबालिक साथी को भेजा था जो नाबालिक साथी द्वारा मृतक की ग्राम मुडकी में होने की सूचना आरोपी को देने पर घटना स्थल मुडकी डेम की बड़ी पुल के पास घात लगाकर छिपकर मृतक के आने का इंतजार किया जब मृतक रात्रि 12 बजे वापस अपने गांव गनवाही की ओर लौट रहा था तब बड़ी पुल में ही मृतक को अपने नाबालिक साथी के साथ मिलकर धारदार हथियार कुल्हाड़ी से मृतक के सिर में गर्दन में कई वार कर गंभीर चोट पहुंचाकर उसकी हत्या कर दिया और अपने नाबालिक साथी अपचारी बालक के साथ मिलकर बोरे में पत्थर भरकर बोरे को मृतक के पहने हुए लोवर से बांधकर पुल से नीचे बांध के पानी में फेंक दिया और मृतक की मोटरसायकल क्र. MP52ZB 1518 को भी आरोपी द्वारा अपने नाबालिक साथी के साथ मिलकर बांध में पानी में पुल के दूसरे तरफ से नीचे पानी में फेंक दिया गया था। घटना स्थल निरीक्षण एवं घटना स्थल से एकत्र किए गये खून के साथ पड़े हुए मृतक के बाल एवं अन्य भौतिक साक्ष्य के आधार पर अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में निरीक्षक थाना प्रभारी हरिशंकर तिवारी के द्वारा SDRF रेस्क्यू टीम के द्वारा पानी से मृतक के शव का निकलाने एवं पानी में फेंकी गई मृतक की मोटरसायकल को बरामद करते हुए आरोपी चन्द्रभान सिंह उर्फ चन्दू मसराम एवं अन्य एक अपचारी बालक को गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त आलाजरर कुल्हाड़ी एवं घटना वक्त पहने हुए आरोपियों कपडे, आरोपी की मोटरसायकल जप्ती की गई है प्रकरण का आरोपी चन्द्रभान मशराम एवं उसके नाबालिक साथी को हिरासत में लेकर न्यायालय पेश किया गया है। प्रकरण के आरोपियों तक पहुंचने एवं उन्हे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश करने में निरीक्षक थाना प्रभारी हरिशंकर तिवारी सहा. उपनिरीक्षक संतोष उईके, रामप्रसाद यादव, प्रआर 283 राजकुमार जायसवाल, प्रआर 309 छोटेलाल देशिया, आरक्षक कमलेश भवेदी, उज्जवल यादव, बृजेश मरावी एवं  प्रधान आरक्षक मुकेश प्रधान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 23

सुरक्षित, स्वच्छ और मानक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध– राज्य मंत्री पटेल

भोपाल लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य मंत्री श्री पटेल ने भोपाल स्थित सीईएस एनालिटिकल एंड रिसर्च लेबोरेट्री का निरीक्षण किया। यह प्रयोगशाला मध्यप्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अंतर्गत अनुबंधित है, जहाँ खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विविध प्रकार के वैज्ञानिक परीक्षण किए जाते हैं। राज्य मंत्री श्री पटेल ने प्रयोगशाला की कार्यप्रणाली, परीक्षण प्रक्रियाओं, उपकरणों और गुणवत्ता मानकों की विस्तृत जानकारी ली तथा बेहतर पारदर्शिता, कार्यक्षमता और सटीक परिणाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रयोगशाला में कार्यरत रसायन वैज्ञानिकों एवं विश्लेषकों से संवाद कर राज्य में खाद्य सुरक्षा की वर्तमान स्थिति, चुनौतियों और सुधार की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। राज्य मंत्री श्री पटेल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रयोगशाला में सभी परीक्षण कार्य निर्धारित समय-सीमा और मानकों के अनुरूप निष्पादित किए जाएं।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 16

भावी पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए सहकारिता की गतिविधियां संचालित की जाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वर्ष 2025 को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। प्रदेश में सहकारिता की पहुंच बढ़ाने और सतत विकास में सहकारिता के योगदान के लिए ग्राम और वार्ड स्तर पर गतिविधियों का संचालन किया जाए। सहकारी सोसायटियों के सुदृढ़ीकरण के लिए नवाचार और सूचना प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देते हुए सहकारिता के सेट-अप में कार्पोरेट संस्कृति को विकसित करने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के "ज्ञान पर ध्यान" के मंत्र को साकार करने और विकसित भारत के लिए भावी पीढ़ी की सहकारिता का आधार तैयार करने के उद्देश्य से गतिविधियां संचालित की जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तरीय शीर्ष समिति की मंत्रालय में हुई बैठक को संबोधित कर रहे थे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा से छूटे किसानों को चिन्हित कर उन्हें सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राजस्व, किसान कल्याण तथा एवं विकास, पशुपालन एवं डेयरी और मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग समन्वित रूप से गतिविधियां संचालित करें। पैक्स के सशक्तिकरण और उन्हें अधिक समर्थ और सक्षम बनाने के लिए अन्तर्विभागीय समन्वय से कार्य किया जाए। शासकीय योजनाओं के कन्वर्जेंस में पैक्स के सदस्यों को प्राथमिकता दी जाए। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा भारत सरकार की पहल पर वर्ष-2025 को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किया गया है। "सहकारिताएं एक बेहतर दुनिया का निर्माण करती हैं" इसकी थीम है, जो वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में सहकारी मॉडल की प्रभावशीलता को दर्शाती है। साथ ही यह वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों को लागू करने के प्रयासों में सहकारिता के योगदान पर भी प्रकाश डालती है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 25

टैरिफ बढ़ोतरी के कारण ग्लोबल ट्रेड वॉर को लेकर दुनियाभर में टेंशन, इस बीच RBI से राहत की उम्मीद

मुंबई टैरिफ बढ़ोतरी के कारण ग्लोबल ट्रेड वॉर को लेकर दुनियाभर में टेंशन है। इससे शेयर मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस बीच, अब पूरा फोकस भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अगली मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी मीटिंग पर फोकस है। दरअसल, नए वित्त वर्ष में रिजर्व बैंक की पहली मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी बैठक सोमवार, 7 अप्रैल को शुरू हुई। आज मंगलवार को इस बैठक का दूसरा दिन था  गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​​​की अध्यक्षता वाली मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक में लिए गए फैसलों की घोषणा कल बुधवार, 9 अप्रैल को की जाएगी। इस मीटिंग में रेपो रेट में 0.25% की कटौती का अनुमान लगाया गया है। यानी, आने वाले दिनों में लोन सस्ते हो सकते हैं, इससे इएमआई का बोझ भी कम होगा। बता दें कि RBI ने अपनी पिछली बैठक जो कि इसी साल फरवरी में हुई थी, उसमें प्रमुख ब्याज दर रेपो में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर इसे 6.25 प्रतिशत कर दिया था। यह मई, 2020 के बाद रेपो दर में पहली कटौती और ढाई साल के बाद पहला संशोधन था। क्या है डिटेल अलग-अलग एनालिस्ट के मुताबिक, आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी बैठक में राहत भरे ऐलान हो सकते हैं। अधिकांश एनालिस्ट्स का मानना ​​है कि ग्लोबल इश्यूज के बढ़ने से पहले अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए आरबीआई अप्रैल और जून में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। इंडस्ट्रीज के एनालिस्ट का मानना है कि आगामी नीति बैठक में 25 आधार अंकों (बीपीएस) की दर कटौती होगी। मुद्रास्फीति में कमी, आर्थिक वृद्धि में कमी, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट के साथ एनालिस्ट का मानना ​​है कि आरबीआई के पास अब एक्शन करने की गुंजाइश है। हालांकि, आरबीआई किस तरह का रुख अपनाएगा, इस पर कुछ बहस चल रही है। क्या कहती है एसबीआई की रिपोर्ट एसबीआई की एक रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है कि कारोबार से संबंधित शुल्क बाधाओं, मुद्रा में तेज उतार-चढ़ाव और खंडित पूंजी प्रवाह के परस्पर संबद्ध प्रभावों के कारण वैश्विक वृद्धि को महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल, 2025 की नीतिगत समीक्षा बैठक में 0.25 प्रतिशत की दर कटौती की उम्मीद है। दर कटौती के समूचे चक्र में कुल एक प्रतिशत तक की कटौती हो सकती है। जून, 2025 की बैठक में अंतराल रहने के बाद अगस्त एवं अक्टूबर में दो और कटौती हो सकती हैं। बजाज ब्रोकिंग रिसर्च ने कहा कि अमेरिका में भारतीय आयात पर 26 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने से वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि में 0.20-0.40 प्रतिशत तक की गिरावट आ सकती है। इस आर्थिक तनाव का मुकाबला करने के लिए आरबीआई दरों में और कटौती के लिए प्रेरित हो सकता है। पीरामल समूह के मुख्य अर्थशास्त्री देबोपम चौधरी ने कहा कि घटती अमेरिकी ब्याज दरें, मजबूत रुपया और लक्षित स्तर से नीचे गिरती घरेलू मुद्रास्फीति के मेल का एक दुर्लभ अवसर इस समय दिख रहा है। चौधरी ने कहा, ‘‘केंद्रीय बैंक को इस मौके का पूरा फायदा उठाना चाहिए और दर में 0.50 प्रतिशत की कटौती करनी चाहिए।’’ Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 47