जनता कांग्रेस को वोट नहीं दे रही है और वो इसका ठीकरा ईवीएम पर फोड़ रही :वीडी शर्मा

भोपाल अहमदाबाद कांग्रेस अधिवेशन में एक बार फिर कमलनाथ ने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि EVM पर सबको श़क है और ये एक बहुत बड़ा धोखा है। इस बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि राहुल गांधी और कमलनाथ को फोबिया हो गया है। जनता कांग्रेस को वोट नहीं दे रही है और वो इसका ठीकरा ईवीएम पर फोड़ रही है। बता दें कि कांग्रेस लगातार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाती आ रही है। कमलनाथ ने 2023 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद ईवीएम पर संदेह जताया था। राहुल गांधी ने भी हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद ईवीएम पर सवाल उठाए थे। इसी प्रकार दिग्विजय सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे, तरूण गोगोई सहित कई कांग्रेस नेता ईवीएम की विश्वसनीयता पर संदेह ज़ाहिर कर चुके हैं। कमलनाथ ने ईवीएम पर उठाए सवाल गुजरात के अहमदाबाद गुजरात में कांग्रेस का अधिवेशन चल रहा है। इसमें पार्टी के शीर्ष नेता और देशभर से आए प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। यहां पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पत्रकारों से बात करते हुए एक बार फिर ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ‘ईवीएम पर सबको श़क है। EVM एक बहुत बड़ा धोखा है। अमेरिका यूरोप और जापान में ईवीएम का प्रयोग नहीं होता क्योंकि वह जानते हैं कि इसे फिक्स किया जा सकता है।’ वीडी शर्मा का पलटवार इस मुद्दे पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने राहुल गांधी, कमलनाथ और पूरी कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कहा कि ‘कमलनाथ राहुल गांधी को फोबिया हो गया है। इन्हें सपने में भी यही दिखाई देता है। ईवीएम चुनाव नहीं जिताती है..जनता जिताती है। जनता इन्हें वोट नहीं दे रहे हैं तो इसमें ईवीएम का क्या रोल है। कांग्रेस हमेशा धनबल बाहुबल का दुरुपयोग करती रही है। पीएम मोदी ने देश में राजनीति की दिशा बदल दी है और इसीलिए हारने के बाद कांग्रेस और कमलनाथ सहित कई नेता ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि ये बातें पूरी तरह बेबुनियाद हैं और ईवीएम की विश्वसनीय पर किसी तरह का संदेह नहीं किया जा सकता है। recent visitors 62

फर्जीवाड़े की आस्था फाउंडेशन: हाईकोर्ट में फर्जी सदस्यता और अध्यक्षीय टकराव ने खोली संगठन की परतें

फर्जीवाड़े की आस्था फाउंडेशन: हाईकोर्ट में फर्जी सदस्यता और अध्यक्षीय टकराव ने खोली संगठन की परतें  जांच में फर्जी निकले हस्ताक्षर और सील, कई वर्षों से चल रहा था फर्जीवाड़ा इंदौर सामाजिक संस्था आस्था फाउंडेशन एक बड़े विवाद में फंस गई है। संगठन से जुड़े 21 पदाधिकारियों पर फर्जी दस्तावेज़ बनाकर हाईकोर्ट में पेश करने, फर्जी सदस्यता सूची तैयार करने और पदाधिकारी चुनने के नाम पर धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप है। परदेशीपुरा पुलिस ने इन सभी के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और साजिश की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले की शिकायत संस्था के पूर्व अध्यक्ष अनिल शांतिलाल सांघवी निवासी स्कीम-74, विजय नगर ने की थी। शिकायत में उन्होंने संस्था के भीतर वर्षों से चुनाव न होने, फर्जी तरीके से पदाधिकारियों की सूची तैयार कर कोर्ट में पेश करने और संस्था के नाम पर निर्णय लेने का आरोप लगाया। पुलिस जांच में सामने आया कि 14 जनवरी 2021 को संस्था के पदाधिकारी चुने जाने का दावा करते हुए दो अलग-अलग सूची तैयार की गई। एक सूची में श्वेता चौकसे को अध्यक्ष बनाया गया, जबकि दूसरी सूची में जयनारायण चौकसे को। विवाद तब और गहराया जब एक सूची में सहायक पंजीयक की जाली सील लगाकर हाईकोर्ट में याचिका (क्रमांक 8695) के साथ पेश की गई। टीआई कपिल शर्मा के अनुसार, वर्ष 2016 में संस्था की सामान्य बैठक में शांतिलाल को सचिव और डॉ. रमेश बदलानी को अध्यक्ष चुना गया था। यह जानकारी पंजीयन कार्यालय में भी दर्ज है। इसके बावजूद डॉ. बदलानी ने कथित तौर पर संस्था के असत्य दस्तावेज़ तैयार करवाए और फर्जी सदस्यों के साथ मिलकर संगठन पर नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश की। एफआईआर में जिन 21 पदाधिकारियों को आरोपी बनाया गया है, उनमें श्वेता चौकसे, ध्रुव गुप्ता, आशिष जयसवाल, विशाल चित्तौड़ा, संदीप शेखर, वीराट जयसवाल, उपेंद्र तोमर, राकेश सहदेव, मनोज अग्रवाल, सागर शेखर जैसे नाम शामिल हैं। इन पर आरोप है कि इन्होंने जानबूझकर फर्जी सदस्यों की सूची तैयार की और सरकारी रिकॉर्ड में गुमराह करने वाले दस्तावेज़ प्रस्तुत किए। टीआई का कहना है कि पुलिस ने जब दस्तावेजों की जांच की तो स्पष्ट हो गया कि दोनों सूचियों में न केवल अध्यक्ष बदल दिए गए थे, बल्कि कई हस्ताक्षर और सील भी फर्जी पाई गई। प्रारंभिक जांच में ये भी पाया गया कि कुछ नामों को बिना सहमति के सदस्य दिखाया गया। फिलहाल मामला हाईकोर्ट में लंबित है लेकिन एफआईआर के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि संस्था के भीतर लंबे समय से अंदरूनी सत्ता संघर्ष चल रहा था, जिसे अब कानूनी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ विस्तृत जांच शुरू कर दी है और विभिन्न शासकीय कार्यालयों से दस्तावेज़ मंगवाए जा रहे हैं। recent visitors 27

एक्ट्रेस Gauahar Khan ने फैंस को दी खुशखबरी, दूसरी प्रेग्नेंसी किया अनाउंस …

मुंबई बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान और उनके पति जैद दरबार के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दे दी है. दरअसल कपल दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं. वे पहले से एक बेटे के माता-पिता हैं. वहीं जैद और गौहर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है. जिसके बाद फैंस और तमाम सेलेब्स उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं. दूसरी बार मम्मी-पापा बनने वाले हैं गौहर-जैद गौहर और जैद ने अपने सोशल मीडिया पर एक प्यारी रील वीडियो शेयर की हैं. वीडियो में दोनों को एक साथ म्यूजिक पर डांस करते और झूमते देखा जा सकता है. बाद में, दोनों एक साथ पोज देते हैं और फिर गौहर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखती हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए गौहर ने कैप्शन में इमोशनल मैसेज भी लिखा. गौहर ने लिखा, "बिस्मिल्लाह!! आपकी दुआओं और प्यार की जरूरत है. लव स्प्रेड कर दुनिया को नचाओ.गाजा बेबी2." फैंस और सेलेब्स दे रहे बधाई जैसे ही गौहर खान और जैद दरबार ने गुड न्यूज शेयर की. वैसे रही फैंस ने कमेंट सेक्शन में लव, ब्लेसिंग्स और हार्ट इमोजी पोस्ट करने शुरू कर दिए. वही कई सेलेब्स ने भी कपल को बधाई दी है. टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने कमेंट में लिखा, “ मुबारक हो.” गौहर और जैद ने 2020 में की थी शादी बता दें कि गौहर खान और जैद दरबार ने 25 दिसंबर, 2020 को मुंबई में शादी की थी. इस जोड़े ने अपने करीबी लोगों की मौजूदगी में एक ड्रीमी फंक्शन में निकाह किया था. उन्होंने 10 मई, 2023 को अपने बेटे ज़ेहान का वेलकम किया था. ये जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपनी लाइफ से जुड़ी हर अपडेट शेयर करती रहती हैं. फैंस भी कपल की तस्वीरों से लेकर वीडियो पर खूब प्यार बरसाते हैं. recent visitors 35

टीम इंडिया में वापसी का सपना संजोय IPL खेल रहे हैं साई सुदर्शन, बोले- मैं GT को हर मैच में जीत दिलाऊं तो…

नई दिल्ली गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन इस समय रेड हॉट फॉर्म में चल रहे हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2025 में खेले अभी तक 5 मुकाबलों में 54.60 की लाजवाब औसत के साथ 273 रन बनाए हैं। वह इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में दूसरे पायदान पर हैं। साई के इस उम्दा प्रदर्शन के दम पर गुजरात टाइटंस 5 में से 4 मैच जीतने में सफल रही है। 23 साल का यह युवा खिलाड़ी ऐसे ही लगातार प्रदर्शन कर टीम इंडिया में वापस अपनी जगह बनाना चाहता है। बता दें, साई सुदर्शन ने भारत के लिए 3 वनडे और 1 टी20 मैच खेला है। जियोहॉटस्टार के प्रेस रूम में साई सुदर्शन ने कहा, "देश के लिए खेलना हर किसी का सपना होता है। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए आईपीएल जैसा एक बहुत अच्छा मंच मिला है और अगर हम अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो हम निश्चित रूप से देश के लिए खेलते हैं, हमें अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।" उन्होंने आगे कहा, "लेकिन मुझे लगता है कि अभी सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि टीम को क्या चाहिए, उस समय और खेल में उस पॉइंट पर स्थिति की क्या जरूरत है। अगर मैं वास्तव में अच्छा प्रदर्शन करता हूं और उसमें इतना निरंतर रहने की कोशिश करता हूं और जब भी संभव हो अपनी टीम को जीत दिलाता हूं, तो मुझे लगता है कि अन्य चीजें इसका बाय-प्रोडक्ट बन जाएंगी।" सुदर्शन ने कहा कि वह मुख्य कोच आशीष नेहरा और कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम मैनेजमेंट द्वारा उन्हें दी गई फ्रीडम का अधिकतम लाभ उठाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "जिस तरह से आशु पा और शुभमन मुझे बैटिंग में फ्रीडम देते हैं, वे कभी भी प्लानिंग में दखलअंदाजी नहीं करते हैं। वे मुझे वह करने की पूरी फ्रीडम देते हैं जो मैं करना चाहता हूं। लेकिन साथ ही, वे मुझे सलाह देते रहते हैं कि कौन सा बेहतर है, मैं क्या सुधार कर सकता हूं, मैं किन सिचुएशन में सुधार कर सकता हूं, कुछ बेहतर विकल्प या बेहतर मैच-अप जो मैं ले सकता हूं। वे हमेशा मुझे सही इनपुट देते हैं, लेकिन साथ ही, मुझे वह करने की पूरी आजादी देते हैं जो मैं करना चाहता हूं।" recent visitors 33

रामेश्वर शर्मा ने जीतू पटवारी के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा है कि आरएसएस को हराना ‘शेखचिल्ली का सपना’ है

भोपाल  बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने जीतू पटवारी के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा है कि आरएसएस को हराना ‘शेखचिल्ली का सपना’ है। उन्होंने कहा कि ‘आरएसएस को तो चाचा नेहरू और इंदिरा गांधी भी नहीं हरा पाए।’ बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने एक दिन पहले कहा था कि ‘आरएसएस और बीजेपी एक हैं। इनके विचार और व्यवहार भी एक हैं। इन्हें एक ही दृष्टि और दृष्टिकोण से देखने की जरूरत है! अब इनके मिलकर लड़ने की जरूरत है।’ रामेश्वर शर्मा ने कहा कि आरएसएस का कार्यकर्ता सत्ता के लिए नहीं, बल्कि हिंदुस्तान की संस्कृति के लिए लड़ता है। वह राम, कृष्ण, गौतम बुद्ध और गुरु नानक की संस्कृति को बचाने के लिए लड़ता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आरएसएस से इसलिए नहीं लड़ सकती क्योंकि वह झूठी बिरयानी खाने में मस्त है, आतंकवाद का समर्थन करने में व्यस्त है और पाकिस्तान व जिन्ना की भाषा बोलने में डूबी हुई है। ‘RSS को हराना कांग्रेस का शेखचिल्ली का सपना’ रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के आरएसएस को हराने और उसके खिलाफ मिलकर लड़ने के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को हराना असंभव है। उन्होंने कहा कि इसे हराने का सपना देखना “शेखचिल्ली के सपने” की तरह है। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि न तो जवाहरलाल नेहरू और न ही इंदिरा गांधी आरएसएस को हरा सके और आगे भी। शर्मा ने कहा कि “आरएसएस को आपके अब्बा चाचा नेहरू भी नहीं हरा पाए। चाचा नेहरू ने आरएसएस को हराने की कोशिश की, कई षड्यंत्र रचे, स्वयंसेवकों को जेल में डालने की साजिश की। इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर स्वयंसेवकों पर ज्यादती की, उनके साथ क्रूर व्यवहार किया गया, उन्हें मारा गया, सताया गया, उनकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। लेकिन संघ का स्वयंसेवक देहनिष्ठ कार्यकर्ता है, उसका ध्येय है मैं रहूं न रहूं, मेरा हिंदुस्तान रहना चाहिए।” कांग्रेस को आड़े हाथों लिया उन्होंने कहा कि आरएसएस का कार्यकर्ता सत्ता के लिए नहीं, बल्कि हिंदुस्तान और उसकी संस्कृति के लिए लड़ता है। रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस ने गांधी के विचारों को छोड़कर सत्ता को हथियाने का चरित्र अपनाया है। और सत्ता चाहे व्यक्तियों को मारकर सत्ता ली जाए या देश को जलाकर सत्ता हासिल की जाए..यही इनका इतिहास रहा है। लेकिन जब तक आरएसएस है, न हिंदुस्तान का विभाजन हो सकता है और न ही देशद्रोही ताकतें पनप सकती हैं। साथ उन्होंने कहा कि आरएसएस को कोई नहीं हरा सकता। संघ को हराना सिर्फ कांग्रेस का शेखचिल्ली का सपना है।   recent visitors 59

मुख्यमंत्री साय ने पदभार ग्रहण करने पर डॉ. रामप्रताप सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर स्थित बीओसी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन एवं बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से 44 हजार 940 श्रमिको को 15.37 करोड़ रूपये डी.बी.टी. के जरिये श्रमिकों के बैंक खाते में अंतरित की। मुख्यमंत्री साय ने पदभार ग्रहण करने पर डॉ. रामप्रताप सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल श्रमिक हित में बेहतर कार्य करेगा। श्रम मंत्री देवांगन ने कार्यक्रम में श्रमिकों को राशि अंतरण के मौके पर कहा कि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव की सरकार में प्रदेश के श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों का लगातार योजनाओं का लाभ तेजी से मिल रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनो के बेहतरी के लिये कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिये लगातार आर्थिक मदद दी जा रही है। बीते सवा साल में श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगभग 500 करोड़ रूपये श्रमिकों के बैंक खाते में अंतरित किये जा रहे है। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरूण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वन मंत्री केदार कश्यप खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल रमेश बैस (पूर्व राज्यपाल), विधायक धरमलाल कौशिक, श्रीमती रायमुनि भगत, पुरन्दर मिश्रा अनुज शर्मा श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा, सचिव सह श्रमायुक्त, श्रीमती अलरमेलमंगई डी., छ.ग.भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सचिव, गिरीश कुमार रामटेके, अपर श्रमायुक्त एस.एल.जांगड़े एवं श्रीमती सविता मिश्रा सहित निगम, मंडल, आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यगण के साथ-साथ श्रमिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।      छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की योजनाओं के अंतर्गत डी.बी.टी. के माध्यम से अंतरित की गई राशि में निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निशुल्क गणवेश एवं पुस्तक कॉपी हेतु सहायता राशि योजना के तहत 30,585 श्रमिकों को 04 करोड़ 05 लाख 25 हजार रूपये, मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत 1055 श्रमिकों को 02 करोड़ 11 लाख, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना के तहत 3480 श्रमिकों को 52 लाख 19 हजार 500, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के तहत 32 श्रमिको को 32 लाख, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत 102 श्रमिको के उत्तराधिकारी को 01 करोड़ 10 लाख, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत 70 हितग्राहियों 12 लाख 60 हजार 595, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 2461 श्रमिकों के पुत्रियों को 4 करोड़ 92 लाख, 20 हजार, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 4237 हितग्राहियों को 87 लाख 25 हजार, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना के तहत 1048 श्रमिको को 36 लाख 19 हजार 780, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के अंतर्गत 177 हितग्राहियों को 35 लाख 40 हजार, मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना के तहत 1687 श्रमिकों को 62 लाख 48 हजार 782, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना के अंतर्गत 05 हितग्राहियो को 39 हजार 500 रूपये  एवं  निर्माण श्रमिको के बच्चे हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना के 01 हितग्राही को 50 हजार रूपये शामिल है। recent visitors 28

महाकाल अन्नक्षेत्र में भक्तों के लिए मेन्यू को नए सिरे से किया जा रहा तय, भक्तों को सात्विक भोजन प्रसाद मिलेगा

 उज्जैन महाकाल मंदिर (Mahakal Mandir) के अन्नक्षेत्र में अब भक्तों को सुबह नाश्ते में पोहा मिलेगा। एक-दो दिन में नई व्यवस्था शुरू होगी। कुछ समय बाद पोहा के साथ जलेबी या लड्डू के रूप में एक मिष्ठान भी परोसा जाएगा। नए सिरे से मैन्यू निर्धारित करने की भी योजना है। बता दें सुबह नाश्ते में पोहा वितरण की योजना पहले भी थी, लेकिन इसे भक्तों का प्रतिसाद नहीं मिला और समिति को योजना बंद करना पड़ी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा देशभर से भगवान महाकाल के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को नाश्ता व भोजन उपलब्ध कराने की है। इसके लिए अन्नक्षेत्र में सुधार व विस्तार की योजना बनाई जा रही है। एक-दो दिन में गर्मा-गर्म नाश्ता मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में सुरेंद्र सिंह अरोरा, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह व मंदिर के अधिकारियों के साथ दो-तीन दौर की बैठक कर चुके हैं। ताजा बैठक में भस्म आरती में शामिल होने वाले दर्शनार्थियों के साथ सुबह दर्शन करने आने वाले भक्तों को पोहे का नाश्ता कराने का निर्णय लिया गया। इस पर अमल शुरू हो गया है, एक-दो दिन में भक्तों को गर्मा-गर्म नाश्ता मिलने लगेगा। इससे लिए दर्शनार्थियों को निर्गम द्वार तथा महाकाल महालोक स्थित काउंटर से कूपन लेकर अन्नक्षेत्र में प्रवेश करना होगा। मेन्यू का निर्धारण होगा     बताया जाता है बैठक में अन्नक्षेत्र में प्रसादी का मेन्यू फिर से निर्धारित करने का निर्णय भी लिया गया है। भक्तों को कम तेल व कम मिर्च मसाले का सात्विक भोजन प्रसाद ही मिलेगा।     प्रतिदिन सब्जी, दाल आदि बदल-बदल कर परोसे जाएंगे। अभी दानदाता जो सब्जी दान कर देते हैं, अन्नक्षेत्र प्रबंधन उसे ही बना देता है। ऐसे में कई बार भक्तों को कई दिन तक लगातार लौकी, गिलकी खिलाई जाती है।     महाकाल अन्नक्षेत्र में भक्तों को सुबह के समय पोहे का नाश्ता कराया जाएगा। एक दो दिन में नई योजना शुरू होगी। आने वाले दिनों में एक मीठा भी परोसा जाएगा। अन्नक्षेत्र का मैन्यू भी तय होगा। -एसएन सोनी, उप प्रशासक, महाकालेश्वर मंदिर   recent visitors 22