नीमच में जैन संतों पर लाठी-डंडों से हमला करने वाले 6 हैवान पकड़े गए, राजस्थान कर रहे थे एक और शर्मनाक काम

नीमच सिंगोली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित बालाजी मंदिर में विश्राम कर रहे 3 जैन मुनि संतों पर बीती रात हमला किया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की है. कलेक्टर हिमांशु चंद्रा और एसपी अंकित जायसवाल सिंगोली पहुंचे. उन्होंने घायल जैन संतों का हालचाल जाना. इसके साथ ही जैन समुदाय को भरोसा दिलाया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 6 आरोपियों को हिरासत में लिया जानकारी के अनुसार जिले के सिंगोली थाना क्षेत्र अंतर्गत कछाला के पास की ये घटना है. यहां स्थित बालाजी मंदिर में 3 जैन मुनि रात्रि विश्राम कर रहे थे. तभी करीब 10 बजे रात असामाजिक तत्वों ने वहां पहुंचकर संतों के साथ बुरी तरह से मारपीट की और उन्हें घायल कर दिया. घटना के बाद जैन समाज के लोगों ने स्थानीय थाना में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई. जिसके बाद सिंगोली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है. ये 6 आरोपी गिरफ्तार     गणपत पिता राजू नायक निवासी चित्तौड़गढ़     गोपाल पिता भगवान निवासी चित्तौड़गढ़     कन्हैयालाल पिता बंशीलाल निवासी चित्तौड़गढ़     राजू पिता भगवान भाई निवासी चित्तौड़गढ़     बाबू शर्मा पिता मोहन शर्मा निवासी चित्तौड़गढ़     नाबालिग घटना के विरोध में शहर बंद इस घटना के विरोध में सोमवार सिंगोली शहर बंद रहा. जैन समुदाय ने कलेक्टर और एसपी से मांग की, कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो. सोमवार सुबह 11 बजे नीमच एसपी अंकित जायसवाल और कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सहित कैबिनेट मंत्री व जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा मौके पहुंचे. उन्होंने जैन संतों से हुई मारपीट के मामले में कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया. नीमच पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने बताया कि "सिंगोली में हुई घटना को लेकर आरोपियों को राउंडप किया है. आरोपियों पर गंभीर धारा में एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे" बदमाशों ने मंदिर के सामने बैठकर शराब पी सिंगोली थाना टीआई भूरा लाल भाभर ने बताया कि जैन संत शैलेष मुनि जी, बलभद्र मुनि जी और मुनींद्र मुनि जी विहार पर हैं। वे सिंगोली से नीमच जा रहे थे। रविवार-सोमवार की रात वे कछाला गांव के पास हनुमान मंदिर में विश्राम के लिए रुके थे। इसी दौरान तीन बाइक से कुछ बदमाश वहां पहुंचे। पहले उन्होंने मंदिर के सामने बैठकर शराब पी। उन्हें जैन मुनि मंदिर में दिखे तो पास जाकर उनसे रुपए रुपए मांगने लगे। जब मुनियों ने मना किया, तो मारपीट शुरू कर दी। जैन मुनि ने बाइक सवार से मांगी मदद जान बचाने के लिए एक जैन मुनि सड़क की ओर भागे। उन्होंने रास्ते से गुजर रहे बाइक सवार से मदद मांगी। उससे समाज के लोगों को फोन करने के लिए कहा। बाइक सवार ने जैन समाज के कुछ लोगों को फोन किया। सूचना पर कछाला गांव के लोग भी आ गए। लोगों को आता देख चार बदमाश भाग निकले, जबकि दो को लोगों ने पकड़ लिया। थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। अस्पताल में जैन मुनियों ने नहीं ली दवा घायल जैन मुनियों को सिंगोली अस्पताल ले जाया गया। जैन परंपरा के अनुसार रात में इलाज नहीं किया जाता, इसलिए घायल मुनियों ने रात में दवा नहीं ली। इलाज नहीं करवाने पर भी वे अड़े रहे। सोमवार सुबह जैन स्थानक भवन में इलाज शुरू किया गया। सूचना पर रात में ही एसपी अंकित जायसवाल भी मौके पर पहुंच गए। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। कलेक्टर हिमांशु चंद्र और एसडीओपी जावद निकिता सिंह ने भी घायल जैन मुनियों का हालचाल जाना। क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सकलेचा भी मौके पहुंचे। जैन समाज बोला– आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हो समाज के प्रदीप जैन ने कहा- रविवार रात करीब 10:30 बजे मुनि महाराज कछाला गांव के हनुमान मंदिर में सोए हुए थे। यहां पर करीब 6-7 बदमाशों ने उनके साथ लाठी-डंडे से बुरी तरह से मारपीट की। उनके कपड़े फाड़ दिए। राहगीरों से जानकारी मिली, तब हम वहां पहुंचे। संतों से निवेदन कर अपने साथ लाए। वह सिंगोली आना नहीं चाहते थे। रात में जैन समाज के संत खान-पान नहीं करते हैं, इसलिए उन्होंने रात में दवाई भी नहीं ली, इलाज भी नहीं कराया। एक संत के सिर पर गंभीर चोट है। प्रशासन से मांग है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। घटना पर स्थानीय गांववालों का फूटा गुस्सा कछाला गांव के बालाजी मंदिर में जैन मुनियों पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में वे सिंगोली थाना पहुंचे और प्रदर्शन किया। गांववालों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि इस घटना से गांव बदनाम हो रहा है। एसपी ने कहा- सभी आरोपियों को राउंडअप किया इस मामले में नीमच एसपी अंकित जायसवाल का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने जैन मुनि महाराज के साथ मारपीट की है। इस मामले में सिंगोली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। रात में ही सभी आरोपियों को राउंडअप किया गया है। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सखलेचा बोले- घटना अहिंसा के सिद्धांतों के खिलाफ जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा- यह घटना न केवल समाज की शांति और अहिंसा के सिद्धांतों के खिलाफ है, बल्कि मानवीय मूल्यों का भी अपमान है। मैंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई के लिए कहा है। बीजेपी बोली- आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई बीजेपी प्रवक्ता आशीष अग्रवाल ने X पर लिखा पूज्य जैन मुनियों के साथ हुई घटना अत्यंत निंदनीय है। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की ओर से ये घटना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के संज्ञान में लाई गई। इसके बाद सिंगोली पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की। रात में ही टीम बनाकर पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी रखती है। recent visitors … Read more

गो रक्षकों ने सैकड़ों गोवंश से भरे ट्रक रुकवाए, पुलिस से हुआ विवाद

बांसवाड़ा जिले से होकर बड़ी मात्रा में गोवंश की तस्करी की आशंका के चलते कल देर रात गो रक्षकों ने कई ट्रकों को रुकवा दिया। इन 52 ट्रकों में करीब 350 से अधिक गोवंश थे, जिन्हें मध्यप्रदेश की सीमा पर रोक लिया गया। बाद में इन गोवंशों को बांसवाड़ा जिले की विभिन्न गौशालाओं में उतारा गया, जहां उनके चारे-पानी की व्यवस्था की गई। बताया जा रहा है कि ये गोवंश नागौर के मेड़ता में आयोजित बलदेव पशु मेले से लाए जा रहे थे और इन्हें पुलिस सुरक्षा के साथ मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था। हालांकि गोरक्षा से जुड़े कार्यकर्ता  बिना वैध दस्तावेजों के गोवंश के परिवहन को लेकर सवाल उठा रहे हैं। सूचना मिलते ही जिले के बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और गौ रक्षा से जुड़े कार्यकर्ता सक्रिय हो गए और उन्होंने विभिन्न स्थानों पर रात में ट्रकों को रुकवाया। ट्रकों में बड़ी संख्या में गोवंश देखकर कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। पुलिस को जब मामले की जानकारी दी गई कि गोवंश मेले से लाए जा रहे हैं और मध्यप्रदेश ले जाए जा रहे हैं, तो उसने सुरक्षा के मद्देनजर ट्रकों को एस्कॉर्ट किया। लेकिन जब ट्रक मध्यप्रदेश सीमा पर पहुंचे तो वहां के अधिकारियों ने उन्हें राज्य में प्रवेश नहीं दिया, जिसके चलते सभी ट्रकों को वापस लाकर बांसवाड़ा की गौशालाओं में गोवंश को उतारा गया। गौ रक्षा समिति से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि यदि मेले से लौटने संबंधी दस्तावेज थे, तो मध्यप्रदेश पुलिस ने ट्रकों को क्यों रोका? यह संदेह पैदा करता है और इसकी गहन जांच की आवश्यकता है। संभावना जताई जा रही है कि इन गोवंश की तस्करी की जा रही थी। इधर बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत ने मामले में राजस्थान सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जो मार्ग बताया गया वह बांसवाड़ा होकर नहीं गुजरता। ऐसे में स्पष्ट है कि गोवंश को बूचड़खाने ले जाया जा रहा था और राज्य सरकार इसमें शामिल लोगों को संरक्षण दे रही है। साध्वी माही दीदी ने भी पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि बार-बार बदलते बयानों से संदेह गहरा रहा है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।   recent visitors 44

आरपीएफ ने पकड़ा 11 किलो गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

रायपुर रायपुर रेल मंडल के आरपीएफ कमांडेंट ने विशेष ड्राईव चलाकर गांजा तस्कर और अवैध वेंडर्स पर कार्रवाई के निर्देश दिए है. यही कारण है कि अब विशेष ड्राईव में ही आरपीएफ को गांजा तस्कर दिखाई देते है. दुर्ग आरपीएफ पोस्ट ने ऐसे ही एक गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है. सूत्रों के मुताबिक रेसुब पोस्ट दुर्ग व विखुशा रायपुर के साथ ऑपरेशन नारकोस के तहत मुखबीर की सूचना के आधार पर रेसुब पोस्ट दुर्ग प्रभारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक एमएल यादव, उप निरीक्षक सनातन थानापति,  आरक्षक एसआर मीना, उप निरीक्षक एसके वर्मा आरक्षक निर्मल कुमार सिंह विखुशा रायपुर के साथ गाड़ी संख्या 12843 पूरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस के पीछे के सामान्य कोच पर सफर कर रहे 2 यात्री को समय 10.40 बजे घेरा बंदी कर पकड़कर गाड़ी से उतारा गया, उसके पास रखे भूरे रंग का बैग को चेक करने पर मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया. आरपीएफ के मुताबिक आरोपियों का नाम समीर मोहम्मद शेख पिता मोहम्मद शेख उम्र 45 वर्ष साकिन लोहदा थाना पहाड़ी जिला चित्रकूट उत्तर प्रदेश और रामविलास साहू पिता बच्छराज साहू उम्र 22 वर्ष साकिन बारी गली कारगिल चौक कस्तूरबा नगर बिलासपुर थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है.  उनके बैग से कुल 6 पैकेट मादक पदार्थ गांजा जिसका कुल वजन 11 किलो 100 ग्राम  पाया कीमत 2,22,000/- (दो लाख बाइस हजार  रुपये) बताया जा रहा है. पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ये ओडिशा के केसिंगा से इसे ला रहे थे. आरोपियों को शासकीय रेल पुलिस थाना दुर्ग को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया है, जहां आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. recent visitors 37

शिक्षित बेरोजगारों के लिए रोजगार पाने का मौका, जॉब फेयर 15 अप्रैल को

रायपुर  नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर द्वारा मंगलवार 15 अप्रैल को जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। इस जॉब फेयर में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। जॉब फेयर में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ें। बता दें कि इस जॉब फेयर का आयोजन राजभवन के पीछे, पुराना पुलिस मुख्यालय स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर के कार्यालय में मंगलवार, 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। इस जॉब फेयर में निजी क्षेत्र के नियोजक मोनेट टॉल्क बिजनेस एवं पीवीआर आइनॉक्स लिमिटेड रायपुर द्वारा सेल्स जॉब, बेक ऑफिसर, टेली कॉलर, सर्विस एसोसिएट, टेक्निशियन एवं एक्सिक्यूटिव एकाउंट आदि के 34 पदों पर पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। शैक्षणिक योग्यता उक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों को न्यूनतम 12वी पास से स्नातक (बी.कॉम), आई.टी.आई. (इलेक्ट्रॉनिक) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। कितनी मिलेगी सैलरी? बता दें कि चयन के पश्चात आवेदकों को उनके पद के अनुसार 15 हजार से 26 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। नोट: इन पदों पर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के नौकरी के इच्छुक एवं योग्य आवेदक, निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बायोडाटा, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता व अनुभव प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय, रायपुर में भी संपर्क कर सकते हैं। recent visitors 31

भारतीय वायुसेना के विमान पर हवा में उड़ान के दौरान साइबर अटैक, जानें क्या है पूरा मामला

मुंबई ऑपरेशन ब्रह्मा म्यांमार को राहत पहुंचा रहा IAF यानी भारतीय वायुसेना का एक विमान साइबर अटैक का शिकार हो गया। खबर है कि यह हमला उस वक्त हुआ, जब विमान राहत सामग्री लेकर म्यांमार जा रहा था। हालांकि, वायुसेना के जांबाजों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा और उन्होंने सूझबूझ से रास्ता निकाला और यात्रा को पूरा किया। अपने सैटेलाइट आधारित जीपीएस सिग्नल में स्पूफिंग के रूप में भारतीय वायुसेना के विमान को साइबर हमलों का सामना करना पड़ा है। अखबार ने सूत्रों क हवाले से बताया है कि म्यांमार के हवाई क्षेत्र में किसने जीपीएस स्पूफिंग की है, इसका पता लगाना मुश्किल साबित हो सकता है। खास बात है कि यहां चीन ने बड़ी रणनीतिक पैठ बना ली है। क्या है जीपीएस स्पूफिंग अखबार से बातचीत में एक सूत्र ने कहा, 'जीपीएस स्पूफिंग आमतौर पर पायलट को गलत कॉर्डिनेट्स देकर उनकी लोकेशन के बारे में गुमराह करता है। यह ऑपरेशनल इलाकों में आम है। म्यामांर में IAF के पायलट्स ने अपना मिशन पूरा करने के लिए फिर INS यानी इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम का सहारा लिया।' ऑपरेशन ब्रह्मा भारत ने 28 मार्च को म्यांमार और थाईलैंड में आए भूकंप से हुई तबाही के बाद त्वरित कदम के रूप में अपना राहत मिशन ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ शुरू किया। ऑपरेशन के हिस्से के रूप में भारतीय सेना आपदा में घायल हुए लोगों को तत्काल देखभाल प्रदान करने के लिए 60 बिस्तरों वाला चिकित्सा उपचार केंद्र स्थापित करेगी। यह सुविधा ट्रामा के मामलों, आपातकालीन सर्जरी और आवश्यक चिकित्सा सेवाओं को संभालने में सक्षम होगी, जिससे स्थानीय स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को सहायता मिलेगी, जो आपदा के कारण बुरी तरह प्रभावित हुई है। भारत 15 टन राहत सामग्री म्यांमार पहुंचा चुका है। recent visitors 42

छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश से गर्मी गायब! अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

रायपुर सोमवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ घंटों के भीतर इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।बेमेतरा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोरबा, मुंगेली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ घंटों के भीतर इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।बेमेतरा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोरबा, मुंगेली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 2 – 3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। रविवार का मौसम राजधानी रायपुर में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा. न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक यानी 25.5 डिग्री दर्ज किया गया. रात में ठंडाकता महसूस की गई. सोमवार को मौसम में हल्की धूप-छांव बनी रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान थोड़ा और बढ़ सकता है. बिलासपुर में पारा गिरा बिलासपुर में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 38 डिग्री सेल्सियस रहा. रात का तापमान 24.7 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में यहां तापमान में और गिरावट हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी और राहत मिल सकती है. सरगुजा संभाग में भी बारिश का असर सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों में भी बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई. अंबिकापुर में रविवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा, हालांकि न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर छत्तीसगढ़ के मौसम बदलाव की वजह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस साइक्लोनिक सर्कुलेशन को माना जा रहा है. ये सिस्टम उत्तर-पश्चिम भारत से लेकर मध्य भारत तक है, जिससे छत्तीसगढ़ भी प्रभावित हुआ है. इससे गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बढ़ी है साथ ही तापमान में अस्थायी गिरावट भी देखने को मिल रही है. recent visitors 51

राज्यपाल ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि राज्यपाल श्री रमेन डेका

रायपुर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज राजभवन में भारत रत्न एवं भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए । राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्षाे से भरा हुआ था। उन्होंने सामाजिक भेदभाव, छूआछूत, असमानता के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम माना और स्वयं इसके उदाहरण बने। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने अनेक उपाधियाँ प्राप्त कीं और देश के पहले विधि मंत्री के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन किया।  राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर न्याय व समतामूलक समाज के निर्माण के लिए सदैव प्रयत्नशील रहे। उन्होंने समाज के शोषित, पीड़ित एवं कमजोर तबके के लोगों के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज जब हम बाबा साहेब को याद कर रहे हैं, तब यह आवश्यक है कि हम केवल औपचारिकताएं न करें, बल्कि उनके विचारों को व्यवहार में उतारें। समता, बंधुत्व और न्याय के सिद्धांत को हमें समाज के प्रत्येक स्तर पर स्थापित करना होगा। इस अवसर पर राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, उप सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। recent visitors 41