इंदौर मेट्रो का किराया हुआ तय, पीएम मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी, टेस्टिंग और स्टेशन की तैयारी पूरी

इंदौर इंदौर मेट्रो को लेकर यात्रियों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। एमपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मेट्रो के कमर्शियल रन की पूरी तैयारी कर ली है। प्रायोरिटी कॉरिडोर पर मेट्रो को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक चलाया जाएगा। पहले हफ्ते में यात्री बिलकुल फ्री सफर कर सकेंगे, जबकि अगले तीन हफ्तों तक छूट के साथ टिकट मिलेगा। गांधीनगर से सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर तीन तक दोनों दिशाओं से मेट्रो 50 फेरे लगाएगी। इसका संचालन सुबह आठ से रात आठ बजे तक किया जाएगा। मेट्रो में पहले सप्ताह निश्शुल्क यात्रा कर सकेंगे। हालांकि अभी तक संचालन की तारीख तय नहीं हुई है। प्रधानमंत्री कार्यालय से पीएम द्वारा मेट्रो के शुभारंभ की तारीख तय होना बाकी है। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल निगम लिमिटेड ने रविवार को इंदौर में मेट्रो का किराया तय कर दिया। यह किराया सभी 28 स्टेशनों के लिए तय किया गया है, लेकिन शुरुआत में 5.9 किमी के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर ही मेट्रो का संचालन किया जाएगा। प्रायोरिटी कॉरिडोर पर इसका न्यूनतम किराया 20 रुपये और अधिकतम किराया 30 रुपये रहेगा। यह किराया मेट्रो का संचालन शुरू होने के साथ ही लागू होगा। पहले सप्ताह लोग निश्शुल्क मेट्रो की यात्रा का लुफ्त उठा सकेंगे। इसके बाद धीरे-धीरे टिकट दर लागू होगी और यात्री अलग-अलग छूट के साथ तीन माह तक यात्रा कर सकेंगे। प्रत्येक 30 मिनट में मिलेगी मेट्रो प्रायोरिटी कॉरिडोर पर सुबह आठ से रात आठ बजे तक मेट्रो चलेगी। प्रत्येक 30 मिनट में मेट्रो का संचालन किया जाएगा। गांधीनगर से सुपर कॉरिडोर के स्टेशन नंबर तीन तक 25 फेरे और स्टेशन नंबर तीन से गांधी नगर तक 25 फेरे लगाएगी। शुरुआत में मेट्रो के तीन से चार कोच सेट चलाए जाएंगे। एक कोच सेट में तीन मेट्रो कोच (डिब्बे) होते हैं। प्रायोरिटी कॉरिडोर तक लोगों को पहुंचाने के लिए मप्र मेट्रो रेल निगम लि. एआईसीटीएसएल की बसों का संचालन करने पर विचार कर रहा है। सिटी बस का किराया यात्रियों को अलग से देना होगा, जो एआईसीटीएसएल तय करेगा। ऐसे समझें यदि कोई यात्री अपने प्रारंभिक स्टेशन से लेकर अगले दो स्टेशन की यात्रा करता है तो उसे 20 रुपये किराया लगेगा, लेकिन यदि उसे अपने प्रारंभिक स्टेशन से लेकर अगले तीन से पांच स्टेशन तक की यात्रा करना है तो किराया 30 रुपये देना होगा। इसी तरह आगे के स्टेशनों के लिए टिकट की दर लागू होगी। पहले सप्ताह सफर फ्री, बाद में मिलेगी छूट     प्रथम सप्ताह – बेस फेयर में 100 प्रतिशत छूट     दूसरा सप्ताह – बेस फेयर में 75 प्रतिशत छूट     तीसरा सप्ताह – बेस फेयर में 50 प्रतिशत छूट     तीन माह तक – बेस फेयर में 25 प्रतिशत छूट पीएम मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी खबर है कि इंदौर मेट्रो को हरी झंडी पीएम नरेंद्र मोदी खुद दिखा सकते हैं। मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने इस संबंध में सरकार को पत्र भेज दिया है और अब तारीख मिलने का इंतजार है। टेस्टिंग और स्टेशन की तैयारी पूरी मेट्रो के सभी 5 स्टेशन पूरी तरह तैयार हैं। लिफ्ट, एस्केलेटर, टिकट काउंटर, इलेक्ट्रिकल सेक्शन जैसे सभी जरूरी इंतजाम पूरे हो चुके हैं। इंदौर यलो लाइन का प्रायोरिटी रूट 5.9 किमी लंबा है। कॉमर्शियल रन के दौरान हर स्टेशन पर मेट्रो सिर्फ 2 से 5 मिनट में पहुंचेगी। CMRS का फाइनल निरीक्षण हो चुका है 24-25 मार्च को CMRS ने मेट्रो का फाइनल निरीक्षण किया। गांधी नगर से TCS चौराहे तक कुल 6 किमी के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर मेट्रो दौड़ेगी। जानकारी विवरण रूट गांधी नगर से स्टेशन नंबर 3 फेरे रोज़ाना 50 (25-25 दोनों तरफ़ से) संचालन का समय सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक ट्रेन का अंतराल हर 30 मिनट में एक मेट्रो कुल स्टेशन (पूरा नेटवर्क) 28 प्रायोरिटी कॉरिडोर स्टेशन 5 दूरी (प्रायोरिटी कॉरिडोर) 5.9 किमी स्टेशन पर समय हर स्टेशन पर 2–5 मिनट निरीक्षण 24–25 मार्च को CMRS द्वारा अंतिम निरीक्षण किराया चार्ट ज़ोन यात्रा किए गए स्टेशन किराया (₹) ज़ोन 01 1 से 2 स्टेशन ₹20 ज़ोन 02 3 से 5 स्टेशन ₹30 ज़ोन 03 6 से 8 स्टेशन ₹40 ज़ोन 04 9 से 11 स्टेशन ₹50 ज़ोन 05 12 से 14 स्टेशन ₹60 लंबी दूरी 15 या उससे अधिक ₹80   recent visitors 47

गरियाबंद जिले में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने सुशासन तिहार में मिली शिकायतों पर एक्शन लिया, CMO सस्पेंड, 15 को नोटिस, 20 दिन का दिया अल्टीमेटम

रायपुर  छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने सुशासन तिहार में मिली शिकायतों पर एक्शन लिया है। उन्होंने फिंगेश्वर के सीएमओ को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही, कई अधिकारियों को नोटिस भी भेजा गया है। यह कार्रवाई शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने के चलते की गई है। कलेक्टर अग्रवाल ने कहा है कि जनता की शिकायतों का समाधान 20 दिनों के भीतर करना अनिवार्य है। 15 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस गरियाबंद जिले में सुशासन तिहार चल रहा है। इस दौरान कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने लापरवाह अधिकारियों पर सीधी कार्रवाई की है। फिंगेश्वर नगर पंचायत के सीएमओ चंदन मानकर को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया गया है। इसके अलावा, 15 से ज्यादा अफसरों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। एक लाख से ज्यादा आवेदन आए कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने बताया कि सुशासन तिहार में 1 लाख 45 हजार 984 आवेदन मिले हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी शिकायतों का समाधान 20 दिनों के अंदर करना होगा। अगर किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर अग्रवाल ने समीक्षा बैठक में कहा कि 'जनता की शिकायतें हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। ये सिर्फ कागज़ नहीं, भरोसे का दस्तावेज़ हैं। बैठक में अनुपस्थित मिले अधिकारियों पर भी कार्रवाई बैठक में तीन एसडीएम, दो जनपद सीईओ और पांच सीएमओ अनुपस्थित थे। कलेक्टर ने इन सभी को नोटिस जारी किया है। साथ ही, कई विभागों के जिला अधिकारियों के गैरहाजिर रहने पर भी नाराजगी जताई गई है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ जीआर मरकाम और अपर कलेक्टर नवीन भगत भी मौजूद थे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आवेदनों की डिजिटल एंट्री, मॉनिटरिंग और समाधान पर हर दिन रिपोर्ट दें। जनता की शिकायत गंभीरता से लें अधिकारी कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से लें और उनका समय पर समाधान करें। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुशासन तिहार का उद्देश्य जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करना है। इसके लिए सभी अधिकारियों को मिलकर काम करना होगा। recent visitors 31

अभिनेता सलमान की कार को बम से उड़ाने की धमकी, घर में घुसकर मारने का वॉट्सऐप मैसेज, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

मुंबई बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। एक अज्ञात ने वर्ली में परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर भाईजान को घर में घुसकर जान से मारने और उनकी कार को बम से उड़ाने का मैसेज भेजा है। पुलिस ने उस अंजान शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। सलमान खान को इससे पहले भी कई बार इस तरह के कई मैसेज आए थे, लेकिन जब पुलिस ने जांच की या ह‍िरासत में लेकर पूछताछ किया तो उन लोगों ने कहा था कि उन्‍होंने मैसेज मस्‍ती में किए थे। हालांकि, पुलिस कोई भी ढ‍िलाई नहीं बरत रही है। परिवहन विभाग को मिले वॉट्सऐप पर धमकी के बाद इसकी जांच शुरू हो गई है। सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमें पर पिछले साल आज ही के दिन यानी 14 अप्रैल, 2024 को गोलीबारी की घटना हुई थी। अब ठीक एक साल बाद उसी तारीख 14 अप्रैल, 2025 को एक्टर के लिए धमकीभरा मैसेज आया। साल 2024 में स‍िनेमा के 'सिकंदर' को कई रैंडम घमकी मिली थी। पुलिस ने जांच की थी और सुरक्षा को देखते हुए, उनके अपार्टमेंट की बालकनी को बुलेटप्रूफ बनाया गया था। साथ ही एक्टर को Y+ सिक्योरिट मिली है और वह कड़ी सुरक्षा में रहते हैं। उनकी कार भी बुलेटप्रूफ है। सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान का खतरा बताया जाता है। इसी गिरोह ने बीते साल एक्‍टर के घर पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी। काले हिरण केस में भले कोर्ट ने सलमान खान को बरी कर दिया है, लेकिन बिश्नोई गैंग उनसे माफी मंगवाना चाहता है। हालांकि सलमान के पिता सलीम खान का कहना है कि जब मौत लिखी होगी, वो आ जाएगी। किसी के धमकाने से कुछ नहीं होगा। सलमान खान को नहीं है डर साल 2023 में भी सलमान खान को गैंगस्टर गोल्डी बरार की तरफ से कथित रूप से धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। 2022 में भी एक्टर को घर पर एक लेटर मिला था, जिसमें उन्हें धमकाया गया था। 2024 में दो अंजान लोगों ने तो उनके पनवेल फार्महाउस में घुसने की भी कोशिश की थी। सलमान खान ने भी अपने ऊपर मंडरा रहे खतरों पर कहा था, 'भगवान, अल्लाह सब ऊपर है। जितनी उमर लिखी है, उतनी लिखी है। बस यहीं है।' उन्होंने कहा था कि वह घर से शूटिंग पर जाते हैं और शूटिंग से गैलेक्सी आते हैं। recent visitors 52

उज्जैन में हनुमान जनमोत्स्व पर बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 10000 हजार श्रद्धालुओं को एक साथ परोसी प्रसादी

उज्जैन  बाबा महाकाल की नगरी कहे जाने वाले उज्जैन में हनुमान जयंती पर एक अनूठा नजारा देखने को मिला। यहां के आंबापुरा में एक बड़ा आयोजन हुआ। जयवीर हनुमान मंदिर में विशाल भंडारा आयोजित किया गया। इसमें 10 हजार से ज्यादा भक्तों ने प्रसाद लिया। इस आयोजन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया। 13 अप्रैल को हुए इस कार्यक्रम में भगवान की पूजा और आरती की गई। समाजसेवी से लेकर जन सामान्य तक सभी लोगों ने इसमें आगे आकर भागीदारी की। एक व्यक्ति ने बताया कि यह आयोजन पिछले 20 सालों से हो रहा है। इस साल भक्तों की संख्या बहुत ज्यादा थी, इसलिए गोल्डन वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम को बुलाया गया। सुबह से लगा रहा भक्तों का जमघट हनुमान जन्मोत्सव पर जयवीर हनुमान मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह से ही मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद महाआरती का आयोजन हुआ। फिर भगवान को भोग लगाया गया और भंडारा शुरू हुआ। भंडारे में भक्तों को बड़े ही प्रेम से खाना परोसा गया। उन्हें टेबल-कुर्सी पर बैठाकर दाल, बाफले, लड्डू और कढ़ी की प्रसादी दी गई। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी वहां मौजूद थी। टीम के एशिया हेड डॉ मनीष विश्रोई और जज वेदांत जोशी ने आयोजन करने वाली समिति को सर्टिफिकेट दिया। 13 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पहले भगवान का विशेष पूजन-अर्चन और महाआरती की गई। आयोजक समाजसेवी सुनील चावंड के अनुसार पिछले 20 वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस वर्ष गोल्डन वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम को बुलाया गया। 20 सालों से लगातार चल रहा भंडारा। भगवान को भोग अर्पित करने और आरती के बाद भंडारा शुरू हुआ। श्रद्धालुओं को टेबल-कुर्सी पर बिठाकर दाल, बाफले, लड्डू और कड़ी की प्रसादी परोसी गई। वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम के एशिया हेड डॉ. मनीष विश्रोई और जज वेदांत जोशी ने आयोजन समिति को प्रमाण पत्र सौंपा। डॉ. विश्रोई ने बताया कि समिति को 10 हजार लोगों को भोजन कराने का लक्ष्य दिया गया था। लेकिन इससे कहीं अधिक श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से भोजन कराया गया। इस दौरान समाजसेवी नारायण यादव सहित अन्य समिति सदस्य भी मौजूद रहे। करीब 10 हजार श्रध्दालु भंडारे में शामिल हुए। 70 लोगों की टीम ने बनाया भोजन इस भंडारे के लिए रविवार को सुबह से ही करीब 70 लोगों की टीम भोजन बनाने में जुट गई थी। भंडारे के लिए 45 क्विंटल बाफले का आटा, 7 क्विंटल तुवर दाल, 5 क्विंटल दही, 30 किलो बेसन, 200 लीटर छाछ, लड्डू के लिए सामग्री 6 क्विंटल सूजी, 200 लीटर दूध, 25 डिब्बा देसी घी के, 60 किलो ड्राई फ्रूट्स शामिल थे। लक्ष्य से कहीं ज्यादा लोग आए समिति को 10 हजार लोगों को भोजन कराने का लक्ष्य दिया गया था। पर समिति ने जितने लोगों को खाना खिलाने का सोचा था, उससे कहीं ज्यादा लोगों को खिलाया और वो भी अच्छे से। इस भंडारे को सफल बनाने के लिए 70 लोगों की टीम ने बहुत मेहनत की। वे रविवार सुबह से ही भोजन बनाने में जुट गए थे। भंडारे में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी बहुत ज्यादा थी। भक्तों ने भी किया योगदान भारी संख्या में भक्तों ने मिलकर भंडारे को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। यह आयोजन हर साल होता है और हर साल इसमें भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस साल गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने से आयोजन और भी खास हो गया। recent visitors 37

रुबीना दिलैक का ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के साथ-साथ ‘बैटलग्राउंड’ में देखने को मिलेगा जलवा

मुंबई रुबीना दिलैक बेटी के जन्म के सालभर बाद पर्दे पर लौट आई हैं। एक तरफ वह टीवी पर नजर आ रही हैं और दूसरी तरफ OTT पर भी तहलका मचा रही हैं। 'लाफ्टर शेफ्स 2' के साथ-साथ 'बैटलग्राउंड' में उनका जलवा देखने को मिल रहा है। हालांकि इस रियलिटी शो में उनका आसिम रियाज के साथ पंगा हो गया है। काफी बहसबाजी हुई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। एक्ट्रेस ने उन्हें चेतावनी भी दी कि वह अपनी हदें पार न करें। लेकिन गुस्से में तमतमाए आसिम कहां किसी की सुनने वाले हैं। 'अमेजन एमएक्स प्लेयर' पर स्ट्रीम हो रहा रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड' लंबे समय से चर्चा में है। इस शो के एक एपिसोड में आसिम रियाज और फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हन के बीच एक टास्क हुआ था, जिसमें यूट्यूबर को कंधे में बुरी तरह से चोट लगी थी और उन्हें लव कटारिया से रिप्लेस कर दिया गया। हालांकि शो का चार्म बरकरार है क्योंकि चार बर्तन हैं तो खनक सुनाई देगी ही। आसिम रियाज अपनी टीम प्लेयर पर हुए हुस्सा शो के लेटेस्ट प्रोमो वीडियो में आसिम रियाज की टीम से एक लड़की दूसरी टीम की लड़की के खिलाफ मैदान में होती है। यहां आसिम उसे गाइड करते हैं कि कैसे उसे करना है। लेकिन उनकी टीम प्लेयर चांदनी ने एक नहीं सुनी। इस पर वह गुस्सा हो गए और बोले, 'क्या है ये, बल का प्रयोग कर रहे हो भाई। गेम ही नहीं आती किसी को यहां पर। कौन सा एटीट्यूड है तुम्हारी? क्या अचीव कर लिया भाई?' आसिम रियाज को रुबीना दिलैक ने दी नसीहत आसिम रियाज ने चांदनी को दूर से बॉल डालने के लिए कहा लेकिन उसने ऐसा नहीं किया तो वह डांटते हुए बोले, 'तूने ट्राई भी नहीं किया। तुझे मैं बोल रहा हूं। तुझे किस चीज की अकड़ है? कबड्डी खेलने आई है क्या तू?' अब इस पर रुबीना दिलैक ने रिएक्ट किया। उन्होंने आसिम से कहा, 'मेंटर हो, कोच नहीं।' तो आसिम ने कहा- 'हूं मैं कोच भी हूं। तुमको मेरी असल जिंदगी के बारे में कुछ पता नहीं है।' रुबीना दिलैक से आसिम रियाज ने की बदतमीजी रुबीना दिलैक ने आसिम से कहा, 'तुम उसका कॉन्फिडेंस तोड़ रहे हो।' तो 'बिग बॉस 13' रनर-अप ने जवाब दिया, 'मैं उसका कॉन्फिडेंस तोड़ रहा हूं या फिर वो मुझझे ऐसा महसूस करा रही है कि मैं प्रेजेंट नहीं कर रहा हूं। वैसे ये सीरियल नहीं है।' आसिम ने ये 'सीरियल' वाली बात कई बार कही और एक्ट्रेस उन्हें रोकती हुई दिखाई दीं। कहा कि वह उस तरफ न जाएं। शो के होस्ट और क्रिकेटर शिखर धवन ने आसिम को रुबीना से माफी मांगने के लिए कहा। आसिम रियाज से शिखर धवन ने माफी मांगने को कहा आसिम ने बताया कि उनका ऐसा मतलब नहीं था। गहमागहमी में वो बातें निकल गईं। शिखर ने कहा, 'आपने रुबीना से जो कहा वह सही नहीं था। मैं चाहता हूं कि आप उनसे माफी मांगें।' फिर आसिम ने माफी मांगी और कहा कि उन्हें खेद है। एक्ट्रेस बुरा न मानें। रुबीना ने भी माफ कर दिया। इस पर लोगों ने रिएक्ट किया और आसिम रियाज के रवैये को गैरजरूर बताया। साथ ही रुबीना के धैर्य की तारीफ की। recent visitors 47

दिल्ली कैपिटल्स की जीत का सिलसिला रुका , कप्तान पर ठीकरा फूटा, 12 लाख की लग गई चपत

नई दिल्ली आईपीएल 2025 का 29वां मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए अच्छा नहीं रहा. लगातार 4 मैचों में जीत के बाद उसे न सिर्फ हार झेलनी पड़ी, बल्कि कप्तान अक्षर पटेल को भी जुर्माना भरना पड़ा. उन पर धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल के मौजूदा सीजन में जीत का सिलसिला अपने ही गढ़ में टूट गया, जब मुंबई इंडियंस (MI) ने उसे 12 रनों से मात दी. करुण नायर के 40 गेंदों में 89 रन के बाद मध्यक्रम के चरमराने और आखिर में रन आउट की हैट्रिक के कारण दिल्ली कैपिटल्स को यह हार मिली. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने विज्ञप्ति में कहा, ‘दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण जुर्माना लगाया गया है.’ विज्ञप्ति के अनुसार, ‘यह आईपीएल की आचार संहिता के धीमी ओवर गति से संबंधित अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का सत्र का पहला अपराध था, इसलिए पटेल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.’ कप्तान अक्षर पटेल के प्रदर्शन की बात करें, तो 5 मैचों में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला है और बल्ले से उन्होंने केवल 67 रन बनाए हैं. प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स दूसरे स्थान पर कायम है. recent visitors 44

नक्सल आतंक का पर्याय रहे झीरम घाटी मार्ग से आधी रात लौटे गृह मंत्री विजय शर्मा

सुकमा छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने सुकमा कलेक्ट्रेट में नक्सली हिंसा प्रभावित संवेदनशील क्षेत्र के जनपद सदस्य, सरपंचों के साथ नक्सली मुक्त बस्तर के निर्माण को लेकर चर्चा की, इस बैठक में कलेक्टर देवेश कुमार और एसपी किरण भी मौजूद थे। 13 अप्रैल को बैठक के बाद गृहमंत्री विजय शर्मा  सुकमा से निकलते हैं और उस रास्ते से होकर रायपुर रवाना होते हैं। यहां का नाम सुनते ही दिल दहल उठता है। गृहमंत्री सुकमा से झीराम घाटी मार्ग से होते हुए देर रात को रायपुर लौटे गृहमंत्री विजय शर्मा ने झीरम घाटी से रात को गुजरते समय का वीडियो भी शेयर किया है। झीरम घाटी पर दिन में लोग जाने से कतराते हैं। वहां विजय शर्मा रात में निकले, गृहमंत्री ने आधी रात को जंगल से गुजर कर यह साबित कर दिया कि अब बस्तर में हालात बदल रहे हैं और अब डर नहीं सुरक्षा का विश्वास फैल रहा है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा था कि एक साल के भीतर छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त कर देंगे। झीरम घाटी, छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में स्थित एक नक्सल प्रभावित क्षेत्र है, जो 25 मई 2013 को हुए भीषण नक्सली हमले के लिए कुख्यात है। इस हमले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित 33 लोगों की जान गई थी, जिसमें तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल और नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा शामिल थे।​ झीरम घाटी हत्याकांड छत्तीसगढ़ के राजनीतिक इतिहास में एक काला अध्याय माना जाता है। इस घटना ने राज्य और देश को गहरे सदमे में डाल दिया था। आज भी, यह घटना नक्सलवाद की गंभीरता और उससे निपटने की आवश्यकता की याद दिलाती है।​ recent visitors 41