ब्रिटिश फूड व्लॉगर भारतीय रेलवे में फूड डिलेवरी की तेजी को लेकर काफी आश्चर्य में दिखा, बोला – ब्रिटेन के इस मामले में भारत से सीख लेना चाहिए

मुंबई सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वीडियोज वायरल होता ही रहतो हैं। कभी यह वीडियोज लोगों की जिज्ञासा का कारण बनते हैं तो कभी लोगों के लिए एक मनोरंजन का साधन बन जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक ब्रिटिश फूड व्लॉगर भारतीय रेलवे में फूड डिलेवरी की तेजी को लेकर काफी आश्चर्य में दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं वह यह भी कहता नजर आता है कि ब्रिटेन के इस मामले में भारत से सीख लेना चाहिए। सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर जॉर्ज बकले नाम का यह इन्फ्लुएंसर बताता है कि वह भारत की यात्रा पर है और यहां पर उसने एक बहुत ही अजीब चीज देखी है। वह बताता है हमें वाराणसी जाते समय भूख का अहसास हुआ तो हमने जोमैटो से कानपुर सेंट्रल पर खाना लाने का ऑर्डर कर दिया। जब हम कानपुर सेंट्रल पर पहुंचे तो हमारा खाना वहां आ गया। इसके लिए हमें केवल 345 रुपए देने पड़े यह बहुत ही बेहतर बात है। बकले ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया उसके कैप्शन में उन्होंने लिखा की ब्रिटेन को इससे सीख लेने की जरूरत है। आपको बता दें कि ट्रेन में यात्रा करते समय आप आईआरसीटीसी के मान्यता प्राप्त किसी भी एप के जरिए अपना खाना ऑर्डर कर सकते हैं जो आपके द्वारा बताए गए स्टेशन पर ट्रेन के रुकने के समय पर पहुंच जाएगा। इसके लिए आपको बस दस अंकों का पीएनआर नंबर देना होगा। बकले के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अपने-अपने हिसाब से प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, "यह तो कुछ भी नहीं है एक बार तो मैंने अपनी ट्रेन यात्रा के दौरान पिज्जा ऑर्डर किया था और वह हमारे पास गरमागरम पहुंचा था।" एक और यूजर ने लिखा कि फूड डिलेवरी कोई रॉकेट साइंस नहीं है.. लेकिन तब भी हम कर लेते हैं। एक और यूजर ने लिखा कि यह देखकर अच्छा लगा कि आप भारत में अपना अच्छा समय बिता रहे हैं और यहां के कल्चर को सराह रहे हैं। हां, कभी-कभी कुछ गलत काम हो जाते हैं लेकिन वह दुनिया में कहीं भी हो सकते हैं…आपका कंटेंट बहुत अच्छा है। recent visitors 59

भारत हिंदू समाज का घर है, संघ जीवन है: संघ प्रमुख भागवत

कानपुर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन मधुकर भागवत ने सोमवार को कारवालोनगर में नवनिर्मित प्रदेश के पहले संघ भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में संघ कार्यकर्ता मौजूद रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए समाज को कार्य करना होगा। भारत हिंदू समाज का घर है। संघ जीवन है। संघ का कार्य सबके जीवन में सुचिता और करुणा लाना है। भागवत ने बाबा साहब को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हिंदू समाज को विषमता से बाहर लाने का काम किया। भागवत पांच दिन शहर में ही प्रवास करेंगे। अपनी इस यात्रा के दौरान वह क्षेत्र और कानपुर प्रांत से जुड़े प्रचारकों के साथ बैठक कर अक्तूबर में होने वाले संघ के शताब्दी वर्ष की कार्ययोजना तैयार करेंगे। इसे पूरे देश में अभियान के तौर पर लागू किया जाएगा। प्रचारकों के साथ करेंगे बैठक शाम को वह क्षेत्र, प्रांत, विभाग, जिला प्रचारकों के साथ बैठक कर सेवा, समरसता, पर्यावरण के क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों पर भी चर्चा करेंगे। इसमें घर-घर तुलसी वितरण, प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाली हानियों पर भी बातचीत की जाएगी। वह 15 तथा 16 अप्रैल को संघ के छह आयाम में से एक सेवा विभाग के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 15 को ही कोयला नगर और 16 को निराला नगर की शाखा में शामिल होने जाएंगे। 17 को संघ की प्रांत कार्यकारिणी के साथ संघ शताब्दी वर्ष में संघ पंच परिवर्तन को लेकर चर्चा की जाएगी। राजस्थानी लाल पत्थरों से बना है संघ भवन नवनिर्मित चार मंजिल संघ भवन में राजस्थान से लाए गए लाल पत्थरों का प्रयोग किया गया है। भवन की पेंटिंग गोबर मिश्रित विशेष पेंट से कराई गई है। भवन का मुख्य द्वार और चारदीवारी भी लाल पत्थर से बनाई गई है। भवन के बेसमेंट में पार्किंग के अलावा एक बड़ी लाइब्रेरी की स्थापना भी की गई है। यहां पर सभी हिंदू धर्मों, इतिहास को बताने वाले साहित्य और ज्ञानवर्धक पुस्तकें रखी गई हैं। भागवत ऐसे पहले सर संघ चालक हैं, जो उत्तर प्रदेश के किसी संघ भवन में पहली बार प्रवास कर रहे हैं। अभी तक जब भी उनका कानपुर या प्रदेश के किसी भी जिले में आना हुआ है, उनका प्रवास संघ कार्यालयों की जगह किसी अन्य स्थान पर ही रहा है। अभी तक प्रदेश में संघ की अपनी कोई ऐसी जगह नहीं थी। recent visitors 40

नगर सेना के जवानों ने अग्निशमन सेवा दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

बलौदाबाजार  14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह में विस्फोटक सामग्री और कपास से भरे जहाज में लगी आग को बुझाते समय अग्निशमन सेवा के 66 जवान शहीद हो गए थे। उनकी कुर्बानी को याद करते हुए आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के अग्निशमन सेवा में कार्यरत नगर सेना के जवानों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और नगर में रैली निकालकर लोगों को अग्नि सुरक्षा के उपाय बताते हुए जागरूक किया। नगर सैनिकों ने इस दौरान जागरूकता अभियान चलाकर आम नागरिकों को अग्निकांड से बचाव के उपाय भी बताए। पैम्फलेट वितरण कर गार्डन चौक में लाइव डेमो भी दिया गया। नगर सेना के जवान जितेंद्र बंजारे ने बताया कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह में एक जहाज में आग लग गई थी, जिसे बुझाते समय अग्निशमन सेवा के 66 अधिकारी-कर्मचारी शहीद हुए थे। उनकी याद में प्रतिवर्ष हम यह जागरूकता अभियान चलाते हैं, ताकि हर किसी को अग्निकांड से बचाया जा सके। उन्होंने अपील की कि आग लगने पर घबराएं नहीं, शांत तरीके से बचाव करें और हमें याद करें। हमारे निःशुल्क नंबर 101 और 112 पर कॉल करें। इसके अलावा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के फायर स्टेशन में भी सूचना दी जा सकती है – संपर्क नंबर: 07727-299484, 94791-90629। साथ ही अपील की गई कि घरों में ज्वलनशील पदार्थों को बच्चों की पहुंच से दूर रखें, खाना बनाते समय आवश्यक सावधानी बरतें तथा आग लगने पर बिल्कुल न घबराएं। विश्व हिंदू परिषद ने किया सम्मान विश्व हिंदू परिषद द्वारा अग्निशमन सेवा दिवस पर नगर सेना के जवानों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर परिषद के सदस्य विनय गुप्ता ने कहा कि मैं मुंबई बंदरगाह में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देता हूँ तथा उनके कर्तव्य को याद करता हूँ। आज जब कहीं भी आगजनी की घटना होती है, हमारे जवान अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों की जान-माल की रक्षा करते हैं। आज इन्हें सम्मानित कर हमें गौरव का अनुभव हो रहा है। recent visitors 47

OnePlus 13T में होगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट

नई दिल्ली OnePlus 13T को लेकर हाइप बनी हई है। इसके कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ Snapdragon 8 Elite चिपसेट का कॉम्बीनेशन OnePlus के चाहने वालों के सर चढ़ कर बोल रहा है। हालांकि अभी फोन को लेकर कोई ऑफीशियल जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन एक लीक हुई वीडियो में इसके डिजाइन की झलक मिली है। इस वीडियो के बाद इस फोन के पिछले रेंडर्स सही साबित होते दिख रहे हैं। बता दें कि हाल ही में स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने सिलिकॉन कार्बन बैटरी तकनीक का इस्तेमाल करना शुरू किया है। इससे स्मार्टफोन को कॉम्पैकट रखते हुए बड़ी बैटरी दे पाना संभव हो पाया है। इस तकनीक के साथ कई कंपनियां अपने कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं। Oneplus का 13T मॉडल भी इन्हीं में से एक होने वाला है। OnePlus 13T का डिजाइन लीक्ड वीडियो में OnePlus 13T की झलक मिली है। इसे देखकर पता चलता है कि OnePlus 13T का कैमरा मॉड्यूल गोल न होकर चौकोर होगा। जैसा कि पहले बताया जा रहा था यह फोन 3 कैमरों के साथ आ सकता है। वीडियो में दिखे डिजाइन से भी इस बात की पुष्टी होती दिख रही है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा चुका है कि इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 50 मेगापिक्सल का 2X टेलिफोटो लेंस मिल सकता है। वहीं तीसरा कैमरा एक अल्ट्रावाइड लेंस होने की संभावना है। एक बार फिर बता दें कि ऑफिशियल जानकारी सामने आना अभी बाकी है। ऑनलाइन कुछ लोग इस डिजाइन को पसंद करते हुए लिख रहे हैं कि वह ऐसा ही डिजाइन OnePlus की मुख्य सीरीज में भी देखना चाहते हैं। वहीं जिन्हें यह डिजाइन पसंद नहीं आया उन्होंने इसे iPhone की कॉपी बताया। वीडियो में और क्या दिखा? लीक हुए वीडियो में दिखाया गया है कि OnePlus 13T अच्छे वेट बैलेंस के साथ आने वाला है। वीडियो में एक शख्स इस फोन को उंगली पर घुमाता दिख रहा है। इसी तरह से OnePlus चाइना के प्रेजिडेंट लुइस ली ने एक पेन पर फोन को बैलेंस करती फोटो चीनी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इन तमाम तरीकों से कंपनी दिखाना चाहती है कि एक 6000mah जितनी बड़ी बैटरी के साथ आने वाला स्मार्टफोन बहुत अच्छे से वेट को बैलेंस करता है। बता दें कि अच्छे वेट बैलेंस का मतलब है कि यूजर इसे ज्यादा समय तक हाथ में पकड़ पाएंगे। और क्या नया आ रहा है? Oneplus ने फोन में शॉर्टकट बटन होने की भी हिंट दी है। दरअसल अभी तक Oneplus के फोन्स में अलर्ट स्लाइडर देखने को मिलता था। वहीं अब बताया जा रहा है कि इसे बदलकर कंपनी iPhone जैसा एक्शन बटन फोन में दे सकती है। यूजर्स इस बटन के फंक्शन को अपने हिसाब से कस्टमाइज कर पाएंगे। recent visitors 58

आंबेडकर जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने किया माल्यार्पण, उनके योगदान को किया याद

लखनऊ आंबेडकर जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के हजरतगंज स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके योगदान को याद किया। इस मौके पर उनके साथ उनकी कैबिनेट के सहयोगी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी ने डॉ. आंबेडकर के योगदान को याद करते हुए एक्स पर कहा कि सर्वसमावेशी, सर्वहितग्राही, उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों से दीप्त, एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को समृद्ध करते भारतीय संविधान के शिल्पकार, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! वे सच्चे अर्थों में 'भारत रत्न' एवं लोकतंत्र की जीवंत पाठशाला थे। समतामूलक एवं न्यायप्रिय समाज की स्थापना के लिए उनका संघर्ष हम सभी को अनंत काल तक प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।   सर्वसमावेशी, सर्वहितग्राही, उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों से दीप्त, एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को समृद्ध करते भारतीय संविधान के शिल्पकार, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! recent visitors 41

स्व. गोविंद लाल वोरा स्मृति पुस्तकालय का शुभारंभ, विस अध्यक्ष ने लाइब्रेरी में किताबों के लिए स्वनिधि से 1 लाख रुपये की घोषणा की

  रायपुर स्व. मधुकर खेर स्मृति रायपुर प्रेस क्लब परिसर में आज स्व. गोविंद लाल वोरा स्मृति पुस्तकालय का शुभारंभ हुआ। स्व. गोविंद लाल वोरा फाउंडेशन और रायपुर प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह शामिल हुए। स्पीकर डॉ रमन सिंह और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल ने लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक और वोरा परिवार के सदस्य अरुण वोरा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश से उमेश त्रिवेदी, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, अमृत संदेश अखबार के प्रधान संपादक गिरीश वोरा, वरिष्ठ पत्रकार अरुण पटेल शामिल हुए। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने लाइब्रेरी में किताबों के लिए स्वनिधि से 1 लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 30 दिन के भीतर किताबों के लिए राशि हस्तांतरित कर दी जाएगी। स्व गोविंद लाल वोरा को याद करते हुए डॉ रमन सिंह ने उनकी शालीनता और जीवन पर्यंत पत्रकारिता करते रहने की बातें साझा की। उन्होंने कहा, मेरे मुख्यमंत्री रहते और उससे पहले भी कभी भी वोरा जी ने मुझसे किसी काम के लिए नहीं कहा। उन्होंने याद करते बताया कि मजाक में वे वोरा जी को संपादकों का देवानंद कहते थे। उन्होंने रायपुर प्रेस क्लब के प्रयास की तारीफ की और कहा कि लाइब्रेरी के माध्यम से पत्रकारों को पढ़ने की अच्छी सुविधा मिलेगी। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार उमेश त्रिवेदी ने कहा, भले ही वे मध्यप्रदेश से हैं, लेकिन दोनों प्रदेशों में पत्रकारिता का डीएनए एक ही रहा। उन्होंने रायपुर प्रेस क्लब के प्रयासों की तारीफ की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक अरुण वोरा ने भी लाइब्रेरी की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और प्रेस क्लब के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित विख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल ने किताबों और पढ़ने-लिखने के महत्व के अनुभव साझा किए, राजनांदगांव की लाइब्रेरी में किताब पढ़ने की शुरुआत के प्रसंग साझा करते हुए, उन्होंने पत्रकारों को पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित किया। रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने आगामी दिनों में प्रेस क्लब में वीडियो प्रोडक्शन स्टूडियो, फोटो गैलरी बनाने के योजना साझा की। साथ ही पत्रकारों से, विशेषकर नए पत्रकारों से आग्रह किया कि वे रायपुर प्रेस क्लब की लाइब्रेरी का सदुपयोग करें। रायपुर प्रेस क्लब के महासचिव वैभव शिव पांडे ने भी पत्रकारों को पुस्तकालय में किताब पठन के लिए प्रेरित किया, साथ ही बहुत ही जल्द लाइब्रेरी में हर प्रकार की किताबों के संकलन होने की बात कही। इस मौके पर रायपुर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला, कोषाध्यक्ष रमन हलवाई, संयुक्त सचिव तृप्ति सोनी एवं अरविंद सोनवानी समेत वरिष्ठ पत्रकार और प्रेस क्लब सदस्य शामिल हुए। recent visitors 50

मुख्यमंत्री यादव ने कहा- हमारी सरकार ने भी अंबेडकर जी के सिद्धांत अपनाते हुए सर्वहारा वर्ग के लिए कई योजनाएं बनाई

महू  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- डॉ. भीमराव अंबेडकर ने सर्वहारा वर्ग की समानता के लिए आरक्षण लागू कराया। उन्होंने संविधान में वो सभी जरूरी प्रावधान जोड़े, जो देश के भविष्य के लिए पैदा होने वाली समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा- बीती रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंबेडकर जी के जन्मस्थान से दिल्ली आने-जाने के लिए ट्रेन की शुरुआत की है। हमारी सरकार ने भी अंबेडकर जी के सिद्धांत अपनाते हुए सर्वहारा वर्ग के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। सीएम संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की जन्मस्थली महू पहुंचे हैं। यहां उन्होंने डॉ. अंबेडकर की 134वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उधर, भोपाल में बोर्ड ऑफिस चौराहे पर स्थापित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए लगातार लोग पहुंच रहे हैं। इंदौर में गीता भवन चौराहे पर श्रद्धांजलि दी गई। जबलपुर-ग्वालियर समेत कई जगहों पर अंबेडकर अनुयायियों ने रैली निकाली। पीसीसी चीफ बोले- शाह ने संसद में किया बाबासाहेब का अपमान इससे पहले सुबह करीब 9 बजे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी महू में डॉ. अंबेडकर की जन्मस्थली पहुंचे। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पटवारी ने कहा- उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने संसद में बाबासाहेब का अपमान किया है। 13 तारीख को शाह भोपाल आए लेकिन माफी मांगने बाबासाहेब की जन्मस्थली नहीं पहुंचे। उन्हें यहां आकर माफी मांगनी थी। उमड़ा जनसैलाब, डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर के लिए देश के कोने कोने से आई जनता भारत के संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की 134वीं जयंती आज पूरे देश में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जा रही है। मध्यप्रदेश के महू, जो बाबासाहेब की जन्मस्थली है, वहां विशेष आयोजन किए गए हैं। महू समेत देश के तमाम शहरों में डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए जा रहे हैं। बाबासाहेब के अनुयायियों की भारी भीड़ महू पहुंची है, जो उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए दूर-दूर से आए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी पहुंचे महू इससे पहले सुबह करीब 9 बजे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी महू पहुंचकर डॉ. अंबेडकर की जन्मस्थली पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वे भी बाबासाहेब की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों को नमन करने पहुंचे। यह स्पष्ट है कि डॉ. अंबेडकर की विरासत को सभी राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर पर सम्मान दे रहे हैं। गॉर्ड ऑफ ऑनर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा महू महू में डॉ. अंबेडकर जयंती के अवसर पर रात 12 बजे गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान भव्य आतिशबाजी ने माहौल को उल्लासमय बना दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने भी महू पहुंचकर बाबासाहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर गीत और बैंड की आकर्षक प्रस्तुतियां भी की गईं, जो उपस्थित जनसमूह के लिए भावनात्मक और प्रेरणादायक क्षण रहे।  पटवारी बोले- शाह ने किया अपमान, भाजपा ने किया पलटवार डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की आज 134वीं जयंती है। प्रदेशभर में उनके अनुयायी इसका जश्न मना रहे हैं। उनकी जन्म स्थली महू में सीएम मोहन यादव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं। दूसरी तरफ बाबा साहेब के नाम पर सियासत भी जारी है। बता दें कि महू पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर निशाना साधा है। पटवारी ने कहा कि कल अमित शाह जी भोपाल में थे, उन्हें यहां आकर नाक रगड़कर माफी मांगनी चाहिए थी। उन्होंने बाबा साहेबा का अपमान किया है। सीएम आ रहे हैं, मुख्यमंत्री यहां शपथ लेते हैं और माफी मांगते हैं तो मैं मानता हूं इस बात कि इन्होंने बाबा साहेबा का जो अपमान किया. उसका इन्हें प्रायश्चित है। पटवारी ने कहा कि भाजपा इतिहास की बात करती है, कब्रों की बात करती है, पांच हजार साल पहले की बात करती है, पर कांग्रेस आने वाले समय की बात करती है। मोदीजी ने कहते हैं सबका साथ, सबका विश्वास, पर अंबानी और अडानी का विकास हुआ है। ये कैसा देश बन रहा है। 13 प्रतिशत लोगों के पास देश की 80 प्रतिशत संपत्ति चली गई, 78 प्रतिशत लोगों के पास 20 प्रतिशत संपत्ति बची है। लोग महंगाई से त्रस्त हैं। लोग दुखी हैं, तो ये दो भारत बन रहे हैं। इसका कोई दोषी है तो वे ये सरकार है, नरेंद्र मोदी हैं। पटवारी ने कहा कि लोकतंत्र की मज़बूती, हर भारतीय के समान अधिकार, हर वर्ग की हिस्सेदारी व संविधान की रक्षा की लड़ाई में बाबा साहब की शिक्षाएं हमेशा प्रेरणा देती रहेंगी! भाजपा का पलटवार बाबा साहेब को लेकर भाजपा नेताओं ने भी कांग्रेस पर जमकर गुस्सा निकाला। महू पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बाबा साहेब भारत की लोकतांत्रिक चेतना के अमिट दीपस्तंभ थे। उनका जीवन संघर्ष, वंचितों के उत्थान की वह अमर कथा है, जो आने वाली पीढ़ियों को समानता, न्याय और अधिकारों के लिए सजग बनाती रहेगी। विजयवर्गीय ने कहा कि बाबा साहेब के लिए कांग्रेस ने क्या किया। इस पवित्र स्मारक को बनाने का श्रेय मुझे मिला था। मैं गौरवान्वित महसूस करता हूं। कांग्रेस ने बाबासाहेब को भारत रत्न नहीं दिया। उनको लोकसभा में भी जाने नहीं दिया गया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आग्रह पर तत्कालीन बीपी सिंह सरकार ने डॉ. अंबेडकर को भारत रत्न दिया। कांग्रेस करती है ढकोसला भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने भी आंबेडकर को नमन किया और कांग्रेस पर हमला बोला। सारंग ने कहा कि हम तो हर समय आंबेडकरजी को आत्मसात करते आए हैं। बाबा साहेब की जन्म स्थली महू में कांग्रेस ने क्या किया। इतने साल सत्ता में रहे पर कोई विकास क्यों नहीं किया। महू को तीर्थ बनाने का काम किया तो भाजपा ने किया। जो स्थान आंबेडकर यादों से जुड़े हैं, उन्हें भाजपा ने तीर्थ जैसा बनाया है। कांग्रेस ने हर समय आंबेडकरजी का अपमान किया। खासकर नेहरूजी ने पूरी जिंदगी आंबेडकरजी की खिलाफत की। उन्हें लोकसभा तक में नहीं पहुंचने दिया। जब आंबेडकरजी चुनाव लड़े तो स्वयं नेहरूजी उनके खिलाफ चुनाव प्रचार करने गए थे। कांग्रेस ने बाबा साहेब के नाम का उपयोग किया, दुरुपयोग किया पर उनके प्रति कभी कृतज्ञता ज्ञापित नहीं की। कांग्रेस सिर्फ ढकोसला करती है। recent visitors 39