डेज्ड एंड कन्फ्यूज्ड’ एक्टर निकी कैट का 54 साल की उम्र में निधन, मौत की वजह का नहीं हुआ खुलासा

लॉस एंजिल्स 'डेज्ड एंड कन्फ्यूज्ड' फिल्म के एक्टर निकी कैट का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। हॉलीवुड स्टार 2000 के दशक की फॉक्स ड्रामा 'बोस्टन पब्लिक' में हैरी सीनेट और 2003 की 'स्कूल ऑफ रॉक' में रेजर के किरदार के लिए फेमस थे। उनकी मौत 8 अप्रैल 2025 को कैलिफोर्निया के बरबैंक में हुई। इसकी पुष्टि उनके वकील ने की है। हालांकि, मौत की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। फ्लिन पिक्चर कंपनी के संस्थापक ब्यू फ्लिन ने इस चौंकाने वाली खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने 1995 में निकी कैट के साथ उनकी फिल्म 'जॉन्स' में काम किया था। उन्होंने कहा, 'बहुत ही प्रतिभाशाली एक्टर निकी कैट के बहुत जल्दी चले जाने की खबर सुनकर दिल टूट गया – भगवान तुम्हें आशीर्वाद दें मेरे दोस्त। 1995 में मेरी पहली फिल्म 'जॉन्स' में तुम्हें जानना और तुम्हारे साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी। शांति से आराम करो भाई।' बतौर चाइल्ड एक्टर की थी शुरुआत निकी कैट को बतौर चाइल्ड एक्टर 1980 में ‘फैंटेसी आइलैंड’ के एपिसोड में पहला रोल मिला। उसके बाद उन्होंने फिल्म ‘अंडरग्राउंड एसेस’, और ‘चिप्स’ और ‘वी’ के एपिसोड में काम किया। इस फिल्म से मिला था स्टारडम हालांकि, रिचर्ड लिंकलेटर की 1993 की क्लासिक फिल्म 'डेज़्ड एंड कन्फ्यूज्ड' में उनकी असाधारण भूमिका ने उन्हें स्टारडम की राह पर ला खड़ा किया। फिल्म और टीवी से दूर उन्होंने वीडियो गेम 'स्टार वार्स: नाइट्स ऑफ द ओल्ड रिपब्लिक II – द सिथ लॉर्ड्स' में एटन रैंड की आवाज दी। निकी ने साल 2004 में ऑफ-ब्रॉडवे अटलांटिक थिएटर कंपनी में वुडी एलेन के नाटक 'ए सेकंड हैंड मेमोरी' में भी एक्टिंग की थी। अपने चमकदार करियर के दौरान निकी ने जॉर्ज क्लूनी, व्हूपी गोल्डबर्ग, मेरिल स्ट्रीप और कई अन्य सहित हॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर की। एनी मोर्स से शादी और तलाक पर्सनल लाइफ की बात करें तो 'ग्रेमलिन्स' एक्टर ने 1999 में एनी मोर्स से शादी की थी, लेकिन 2001 में इनका तलाक हो गया था। recent visitors 56

मध्य प्रदेश में 24 घंटे बाद दिखेगा मौसम में बड़ा बदलाव, आज 11 जिलों में आंधी-बारिश के आसार, जानें शहरों का हाल

भोपाल  मंगलवार से एक बार फिर मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बुधवार से तापमान में इजाफा होते ही लू चलने लगेगी।इससे पहले आज सोमवार को मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। एमपी मौसम विभाग ने आज रीवा शहडोल संभाग के रीवा, सतना, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 16 अप्रैल से चलेगी हीटवेव 16 अप्रैल से प्रदेश में लू का असर देखने को मिलेगा। खासकर ग्वालियर, चंबल और इंदौर संभाग के जिलों में लू चलेगी। इनमें मंदसौर, नीमच रतलाम, गुना, श्योपुर और शिवपुरी सहित कुछ जिलों में हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है। एमपी मौसम विभाग ताजा पूर्वानुमान पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर और उसके आसपास के क्षेत्र पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात और पूर्वोत्तर एमपी और आसपास हवा के ऊपरी भाग में भी बना एक चक्रवात अब कमजोर हो गया है, जिसके असर से मौसम में बदलाव आने लगा है। 16 अप्रैल से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयीन क्षेत्र में सक्रिय होने से तापमान बढ़ेगा और गर्मी का असर तेज होगा।     रविवार को खरगोन के महेश्वर में तेज बारिश और ओले गिरे। सतना में तेज आंधी के साथ बारिश हुई।     अशोकनगर, सिंगरौली में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली।     नर्मदापुरम में 40.2 डिग्री, खंडवा-धार में 40.1 डिग्री, खरगोन और नरसिंहपुर में 40 डिग्री रहा।     भोपाल में 38.8 डिग्री, इंदौर में 38.6 डिग्री, ग्वालियर में 36 डिग्री, उज्जैन में 38.5 डिग्री और जबलपुर में पारा 37.4 डिग्री दर्ज किया गया।     सबसे कम पचमढ़ी में 32.8 डिग्री रहा। नौगांव में 34 डिग्री, रीवा-सीधी में 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा। कमजोर हो रहा सिस्टम सिर्फ पांच स्थानों को छोड़ बाकी जगहों पर अधिकतम पारा 40 डिग्री से नीचे बने रहे। नर्मदापुरम 40.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। इसके बाद सबसे ज्यादा तपिश धार और खंडवा में 40.1 डिग्री दर्ज की गई। राजधानी भोपाल में पूरे दिन तेज धूप के बीच अधिकतम पारा 38.7 डिग्री रहा। मौसम विभाग की मानें तो अब सिस्टम कमजोर हो रहा है। ऐसे में सोमवार के बाद प्रदेशभर के शहरों में तापमान में दो से तीन डिग्री तक इजाफा हो सकता है। इन जिलों में आंधी-तूफान अलर्ट रविवार तड़के 4 बजे सतना-मैहर जिले में आंधी-तूफान के साथ कुछ देर तेज बारिश हुई। कई जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिर गए। सुबह 6.30 से 8 बजे के बीच दो घंटे में 8.5 मिमी बारिश हुई। दोपहर में मौसम साफ हुआ, पर शाम 7.30 बजे फिर बारिश हुई। रीवा में भी ऐसे ही हालात रहे। मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। खेतों में काटकर रखी गेहूं की फसल भीग गई। मौसम विभाग ने सिंगरौली, सतना, उमरिया, कटनी, मैहर, बुरहानपुर, बड़वानी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, बैतूल, खंडवा, खरगोन, शिवपुरी, मुरैना, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पांढुर्णा में बारिश के साथ ओलावृष्टि अलर्ट जारी किया है। ऐसा रहेगा अप्रैल में मौसम     पहला सप्ताह ऐसा रहा: रात का तापमान सभी संभागों में सामान्य से 2-3 डिग्री ज्यादा 21-24 डिग्री सेल्सियस बना रहा। वहीं, दिन में पश्चिमी गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान इंदौर, सागर और नर्मदापुरम संभागों में सामान्य से ज्यादा 39 से 44 डिग्री तक पहुंच गया। उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर समेत बाकी संभागों में यह 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पहले सप्ताह रतलाम में लू चल चुकी है। वहीं, बाकी शहरों में गर्म हवाओं से गर्मी बढ़ी रही।     दूसरा सप्ताह: इंदौर, उज्जैन और चंबल संभाग में रात का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री ज्यादा यानी 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। पूर्वी नम हवाओं के कारण थोड़ी राहत के साथ भोपाल, जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और नर्मदापुरम संभाग में तापमान सामान्य यानी 22-24 डिग्री बना रहेगा। इंदौर, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग में तापमान सामान्य से बढ़कर 41 से 43 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 2 से 3 दिन लू भी चल सकती है। इस दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है, लेकिन वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से दक्षिणी हिस्से में बादल जरूर छा सकते हैं।     तीसरा सप्ताह: उत्तर-पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने के साथ इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, नर्मदापुरम संभागों में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। पूरे प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 2 से 3 दिन लू चल सकती है। हल्की बारिश होने की संभावना है।     चौथा सप्ताह: उत्तर-पश्चिमी हवाओं के लगातार जोर पकड़ने के साथ न्यूनतम तापमान पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक यानि 27 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। दिन के साथ रातें भी गर्म हो जाएंगी। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में पारा 43-45 डिग्री जबकि इंदौर, उज्जैन-भोपाल सहित बाकी प्रदेश में 41 से 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। बंगाल क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से अप्रैल के आखिरी में 3 से 4 दिन तक लू का असर रह सकता है। recent visitors 37

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन संघर्ष की अनुपम मिसाल है। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने हमें एक ऐसा संविधान दिया जो भारत को लोकतंत्र, समानता और न्याय की मजबूत नींव प्रदान करता है। मुख्यमंत्री साय ने बाबा साहब के विचारों को युगप्रेरक बताते हुए कहा कि आज का दिन हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम उनके आदर्शों पर चलें, और एक समावेशी, समतामूलक और न्यायप्रिय समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। recent visitors 39

गोविंद लाल वोरा लाइब्रेरी का स्व. मधुकर खेर स्मृति रायपुर प्रेस क्लब परिसर में शुभारंभ हुआ

रायपुर  स्व. मधुकर खेर स्मृति रायपुर प्रेस क्लब परिसर में  गोविंद लाल वोरा लाइब्रेरी का शुभारंभ हुआ। गोविंद लाल वोरा फाउंडेशन और रायपुर प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। डॉ. सिंह और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल ने लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस मौके पर दुर्ग के पूर्व विधायक और वोरा परिवार के सदस्य अरुण वोरा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश से उमेश त्रिवेदी, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, अमृत संदेश अखबार के प्रधान संपादक गिरीश वोरा, वरिष्ठ पत्रकार अरुण पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने लाइब्रेरी में किताबों के लिए स्वनिधि से 1 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 30 दिन के भीतर किताबों के लिए राशि हस्तांतरित कर दी जाएगी। स्व गोविंद लाल वोरा को याद करते हुए डॉ. रमन सिंह ने उनकी शालीनता और जीवन पर्यंत पत्रकारिता करते रहने की बातें साझा की। उन्होंने कहा, मेरे मुख्यमंत्री रहते और उससे पहले भी कभी भी वोरा जी ने मुझसे किसी काम के लिए नहीं कहा। उन्होंने याद करते बताया कि मजाक में वे वोरा जी को संपादकों का देवानंद कहते थे। उन्होंने रायपुर प्रेस क्लब के प्रयास की तारीफ की और कहा कि लाइब्रेरी के माध्यम से पत्रकारों को पढ़ने की अच्छी सुविधा मिलेगी। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार उमेश त्रिवेदी ने कहा, भले ही वे मध्यप्रदेश से हैं, लेकिन दोनों प्रदेशों में पत्रकारिता का डीएनए एक ही रहा है। उन्होंने रायपुर प्रेस क्लब के प्रयासों की तारीफ की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक श्री अरुण वोरा ने भी लाइब्रेरी की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और प्रेस क्लब के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित विख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल ने किताबों और पढ़ने-लिखने के महत्व के अनुभव साझा किए, राजनांदगांव की लाइब्रेरी में किताब पढ़ने की शुरुआत के प्रसंग साझा करते हुए, उन्होंने पत्रकारों को पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित किया। recent visitors 28

शौर्य गाथा एवं शौर्य अलंकरण 2025 का आयोजन 15 अप्रैल को भोपाल में

भोपाल  भारतीय सैन्य शौर्य, बलिदान और देशभक्ति की गाथाओं को जनमानस तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित होने जा रहा है एक गौरवशाली आयोजन  "शौर्य गाथा एवं शौर्य अलंकरण- 2025", जो दिनांक 15 अप्रैल 2025 को शौर्य स्मारक, भोपाल (म.प्र.) में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सायं 5:30 बजे प्रारंभ होगा। इस विशेष आयोजन में परम वीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा की शौर्यगाथा को उनके पिता की जुबानी सुनना एक अत्यंत प्रेरणादायक अनुभव होगा। साथ ही, सेवा में शौर्य और वीरता के नए प्रतिमान रचने वाले वीर नायक श्री नरेंद्रनाथ धर दुबे (डी.आई.जी. बीएसएफ/ एनआईए), जिनके वीरतापूर्ण कारनामों पर आधारित फिल्म “ग्राउंड ज़ीरो” आगामी 25 अप्रैल को रिलीज़ होने जा रही है, उनके शौर्य से परिपूर्ण अनुभवों को स्वयं उनके ही शब्दों में सुनना निस्संदेह भावनाओं से भर देने वाला क्षण होगा।  इस अवसर पर बीएसएफ, एनआईई और अन्य सुरक्षा बलों की अज्ञात लेकिन अद्वितीय वीरता की कहानियाँ भी साझा की जाएँगी। यह कार्यक्रम भारतवर्ष में शौर्य के कीर्तिमान स्थापित करने वाले रणबांकुरों के सम्मान को समर्पित होगा, जिनके साहस और बलिदान ने राष्ट्र की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्य अतिथि एवं विशेष सहभागिता (डॉ.) जी. डी. बक्षी – मेजर जनरल (से.नि.), एसएम, वीएसएम श्री नरेंद्रनाथ धर दुबे – डीआईजी, बीएसएफ, एनआईए श्री जी.एल. बत्रा– परमवीर चक्र विजेता मेजर विक्रम बत्रा के पिता श्री विश्वास कैलाश सारंग – कैबिनेट मंत्री. मध्य प्रदेश शासन               श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी– संस्कृति मंत्री. मध्य प्रदेश शासन        श्रीमती मालती राय-महापौर,भोपाल श्री श्याम शंकर श्रीवास्तव –  मेजर जनरल ((से.नि.) ब्रिगेडियर अरुण खत्री – रक्षा मामलों के विशेषज्ञ         श्री हरि नारायण चारी मिश्रा– पुलिस कमिश्नर, भोपाल स्थान-  शौर्य स्मारक, भोपाल, मध्यप्रदेश तिथि एवं समय-  15 अप्रैल 2025, 🕠 सायं 5:30 बजे से संपर्क 📞 +91-9981126516 📞 +91-9300875902 📞 +91-9827641176 विशेष- यह समारोह देशभक्ति, प्रेरणा और गौरव से ओतप्रोत होगा। सभी राष्ट्रप्रेमी नागरिकों, युवाओं, NCC/एनएसएस कैडेट्स, एवं मीडिया प्रतिनिधियों से इस भव्य कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया जाता है। सादर आमंत्रण सहित शौर्य अलंकरण आयोजन समिति recent visitors 33

रौशन सिंह बने उज्जैन के नए कलेक्टर, सीएम मोहन यादव के करीबी माने जाते

उज्जैन मध्यप्रदेश में नौ आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। आदेश में चार जिलों उज्जैन, अशोकनगर, हरदा और विदिशा के कलेक्टर बदले गए हैं। नए आदेशों में उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह को बनाया गया है। रोशन कुमार सिंह 2022 में उज्जैन नगर निगम आयुक्त का कामकाज संभाल चुके हैं। रोशन कुमार सिंह 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वे मुरैना जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर पदस्थ थे। इसके बाद उन्हें 2022 में उज्जैन नगर निगम कमिश्नर पद पर पदस्थ किया गया था। यहां से उन्हें भोपाल जनसंपर्क और फिर विदिशा कलेक्टर बनाया गया था। सीएम मोहन यादव के करीबी माने जाते हैं रोशन कुमार शिवराज सिंह चौहान के संसदीय मुख्यालय विदिशा में जनसंपर्क विभाग के संचालक रोशन कुमार सिंह को आठ महीने पहले विदिशा कलेक्टर बनाकर भेजा गया था। रोशन कुमार सिंह को सीएम मोहन यादव का करीबी माना जाता है। रोशन कुमार सिंह के बाद अब जनसंपर्क विभाग के संचालक अंशुल गुप्ता को विदिशा का कलेक्टर बनाकर भेजा गया है। अंशुल विदिशा के दूसरे ऐसे कलेक्टर होंगे जो जनसंपर्क संचालक के बाद विदिशा के कलेक्टर की कमान संभालेंगे। नवाचार करने की और हमेशा देते हैं ध्यान रोशन कुमार सिंह ने सीएम हेल्पलाइन के तहत दर्ज शिकायतों के निराकरण के लिए विदिशा जिले में नवाचार किया था। कलेक्टर खुद शिकायतकर्ताओं से बातचीत करते थे। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह रेंडम प्रणाली से अचानक आवेदकों से मोबाइल पर संवाद कर उनके द्वारा दर्ज की गई शिकायतों के निराकरण की जानकारी लेने के साथ ही उनकी संतुष्टि व शिकायत की अद्यतन स्थिति का जायजा चर्चा कर प्राप्त करते थे।   recent visitors 45

दिल्ली के लाल किले स्थित माधवदास पार्क में आयोजित सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का भव्य समापन आज, अमित शाह रहेंगे मुख्य अतिथि

भोपाल दिल्ली के लाल किले स्थित माधवदास पार्क में आयोजित सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का भव्य समापन सोमवार को किया जाएगा। समापन अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। विक्रम संवत के प्रवर्तक सम्राट विक्रमादित्य के जीवन और योगदान पर केंद्रित इस महानाट्य का आयोजन 12 अप्रैल से शुरू हुआ था। तीन दिवसीय इस महामंचन के माध्यम से न केवल सम्राट विक्रमादित्य के शौर्य और संस्कृति संरक्षण के कार्यों को प्रस्तुत किया गया, बल्कि यह आयोजन “सांस्कृतिक अभ्युदय से समृद्धि पथ पर अग्रसर मध्यप्रदेश” थीम पर केंद्रित रहा। आज अंतिम दिन भी यह महानाट्य शाम 6:30 बजे से लाल किले के माधवदास पार्क में मंचित किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से दर्शकों को मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन स्थलों और स्थानीय व्यंजनों से भी रूबरू होने का अवसर मिला है। कार्यक्रम स्थल पर "आर्ष भारत", "मध्यप्रदेश पर्यटन" और "एमपी फूड कोर्ट" जैसी प्रदर्शनियों को विशेष आकर्षण के रूप में शामिल किया गया है, जहां आगंतुकों ने बघेलखंडी, मालवी, विंध्य क्षेत्र के पारंपरिक स्वादों का आनंद लिया। यह आयोजन मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित “विक्रमोत्सव 2025” का हिस्सा है, जो प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में एक सशक्त प्रयास माना जा रहा है।   recent visitors 53