Sunday, July 5, 2026 2:08 pm

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रदान किया गया बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ स्पोर्ट्स अवार्ड

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रदान किया गया बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ स्पोर्ट्स अवार्ड खेल पत्रिका स्पोर्ट्स स्टार ने किया सम्मानित भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एसीईएस अवार्ड-2025 के अंतर्गत बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ स्पोर्ट्स का अवार्ड प्रदान किया गया। द हिंदू समाचार पत्र समूह की खेल पत्रिका स्पोर्ट्स स्टार की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. यादव को यह पुरस्कार पत्रिका के संपादक वी.वी. राजशेखर राव तथा नेशनल हेड सतीश मेंडन ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में प्रदान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खेलों को प्रोत्साहन के लिए ग्राम से लेकर राज्य स्तर तक प्रयास किए जा रहे हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक स्टेडियम स्थापित करने के लिए कार्य जारी है। महाविद्यालय और विश्वविद्यालयों में स्पोर्ट्स टीचर्स को महत्वपूर्ण दायित्व देने की प्रक्रिया भी आरंभ की गई है। स्पोर्ट्स स्टार के संपादक वी.वी. राजशेखर राव ने बताया कि प्रदेश में खेल प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध कराई गई अधोसंरचना, प्रशिक्षण व्यवस्था और परम्परागत खेलों को प्रोत्साहन के लिए राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों तथा आवश्यकता के अनुरूप खेल नीतियों को क्रियान्वित करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से ही प्रदेश को ओलम्पिक, पैरा ओलम्पिक, एशियन गेम्स और राष्ट्रीय खेलों में अनेक उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं।   recent visitors 24

अक्षय कुमार ने अमृतसर में दिया जनरल डायर की परपोती को जवाब

अमृतसर अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म 'केसरी 2' गुड फ्राइडे यान 18 अप्रैल के दिन थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है, जो कि जलियावाला बाग हत्याकांड पर आधारित है। इसमें कोर्ट रूम ड्रामा से लेकर उस नरसंहार की सच्चाई दिखाने का प्रयास किया गया है। स्टार्स इस मूवी का जोरों-शोरों से प्रमोशन कर रहे हैं। इसी दौरान 'खिलाड़ी भइया' ने जनरल डायर की परपोती को करारा जवाब दिया है, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। दरअसल, जनरल डायर एक ब्रिटिश अधिकारी थे, जिन्होंने 13 अप्रैल, 1919 को अमृतसर में अपने सैनिकों को बिना किसी चेतावनी के महिलाओं और बच्चों सहित निहत्थे भारतीय नागरिकों की भीड़ पर जलियावाला बाग में गोलियां चलाने का आदेश दिया था। अब इसी पर Kesari 2 आधारित है, जिसका सच करण जौहर अपनी टीम के साथ दिखाने जा रहे हैं। अक्षय कुमार ने अमृतसर में गोल्डन टेम्पल में मत्था टेकने के बाद मीडिया से बात की और उस दौरान कहा, 'एक दिन आप देख लेना, ये फिल्म देखकर या और भी बहुत सारी चीजें पता करके… एक दिन ब्रिटिश एम्पायर अपने आप ही सॉरी शब्द कहेगा। क्योंकि उन्हें खुद एहसास होगा कि हुआ क्या था। क्या किया गया था। आज भी उनकी (जनरल डायर)परपोती ऐसा सोचती हैं कि हम लुटेरे हैं। बस उसी शब्द का जवाब ये फिल्म है। और मैं उम्मीद करता हूं कि वो भी इस फिल्म को देखेंगी। और दिन आएगा जब उनको एहसास होगा कि उनके परदादाजी ने क्या किया था। मैं बस यही कहना चाहता हूं।' करण जौहर का जनरल डायर की परपोती की बातें सुन खौला था खून बता दें कि पोति का नाम कैरोलीन डायर है। उन्होंने एक वीडियो में दावा किया था कि जो भारतीय जलियावाला बाग में इकट्ठा हुए थे, वो 'लुटेरे' थे। उन्होंने अपने दादाजी को एक सम्मानीय शख्स बताया था। कहा था कि भारतीय उन्हें बहुत पसंद करते थे। कैरोलीन ने उस हत्याकांड के पीड़ित परिवार से ये भी कहा था, 'मुझे लगता है कि इतिहास इतिहास है और आपको इसे स्वीकार करना होगा।' इस बारे में जब करण जौहर से पूछा गया था तो उन्होंने कहा था, 'वह अपनी ही दुनिया में जी रही है और किसी भ्रम में है… उसने ऐसी बातें भी कहीं, इससे मेरा खून खौल गया।' recent visitors 24

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा प्रदेश के हर क्षेत्र में उच्च स्तरीय चिकित्सकीय सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में ग्वालियर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण योजना की गहन समीक्षा की उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जल संसाधन मंत्री एवं ग्वालियर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण तथा उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने जय आरोग्य अस्पताल, ग्वालियर में सीटीवीएस (कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी) विभाग के आवश्यक पदों की स्वीकृति का प्रस्ताव तैयार करने और अस्पताल भवन के उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों को शीघ्रता एवं प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र में उच्च स्तरीय चिकित्सकीय सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। बैठक में ग्वालियर क्षेत्र के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों के अधोसंरचना विकास, मैन पॉवर, उपकरण उपलब्धता की विस्तारपूर्वक समीक्षा कर आवश्यक व्यवस्थाओं के उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश सरकार समस्त अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य है कि नागरिकों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बाहर न जाना पड़े। इसके लिए आवश्यक अधोसंरचना विकास, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता और चिकित्सकीय स्टॉफ की पर्याप्त नियुक्ति सुनिश्चित की जा रही है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत सांवेर विधानसभा क्षेत्र के स्वास्थ्य संस्थानों के उन्नयन के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संदीप यादव, आयुक्त तरुण राठी, तथा संचालक नीरज कुमार सिंह उपस्थित रहे।   recent visitors 31

माही भाई- ट्राय करना है तो हम ही कर लेते हैं, तुम बस रन आउट मत कर देना, सूर्यकुमार यादव ने शिवम दुबे के ले लिए मजे

नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरकार इस आईपीएल में लगातार 5 हार के सिलसिले को खत्म कर दिया। उसने सोमवार को लखनऊ सुपर जॉइंट्स को 5 विकेट से शिकस्त दे दी। महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई की इस जीत के हीरे रहे और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। इस मैच के बाद मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने शिवम दुबे के मजे ले लिए। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में महेंद्र सिंह धोनी और शिवम दुबे की तस्वीर के साथ उनके बीच काल्पनिक बातचीत लिखी जो काफी मजेदार है। ऋतुराज गायकवाड़ के घायल होने के बाद सीएसके की बागडोर संभालने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने लखनऊ के खिलाफ 'बेस्ट फिनिशर' की अपनी ख्याति के अनुरूप बल्लेबाजी की। उन्होंने 11 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और एक छक्के जड़े। बिग हिटर शिवम दुबे ने उनका अच्छा साथ दिया और 37 गेंदों में नाबाद 43 रन की बेहतरीन लेकिन धीमी पारी खेली। चेन्नई के सामने जीत के लिए 167 रनों का लक्ष्य था। धोनी 15 ओवर खत्म होने के बाद जब बल्लेबाजी के लिए आए तब चेन्नई का स्कोर 111 रन पर 5 विकेट था। तब उसे जीत के लिए अभी 56 रन और बनाने थे और गेंदें बची थीं 30। धोनी ने आते ही आक्रामक खेल से चेन्नई को मैच में वापस ला दिया। लंबे-लंबे छक्के जड़ने के लिए मशहूर शिवम दुबे पहले से क्रीज पर मौजूद थे और उनकी आंखें जमी हुई थी लेकिन धोनी तो धोनी हैं। उन्होंने शिवम दुबे पर दबाव ही नहीं बनने दिया और खुद ही 236 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बटोरकर चेन्नई की झोली में जीत डाल दी। इसी चीज को लेकर सूर्यकुमार यादव ने शिवम दुबे के मजे लिए हैं। सूर्यकुमार यादव की इंस्टा स्टोरी सूर्यकुमार यादव ने चेन्नई की पारी के दौरान धोनी और दुबे के बीच बातचीत के वक्त की एक तस्वीर को इंस्टा स्टोरी बनाया है। उस पर उन्होंने जो कैप्शन दिया है, वो काफी मजेदार है। उसका भाव कुछ ऐसे है कि धोनी दुबे से कहते हैं कि मुझे बस रन आउट मत कराना, बाकी तो मैं देख लूंगा। सूर्या का कैप्शन कुछ यूं है- माही भाई- स्ट्राइक देंगे तो तुम बना लेगा? माही भाई- ट्राय करना है तो हम ही कर लेते हैं। तुम बस रन आउट मत कर देना। दरअसल, डोमेस्टिक क्रिकेट में शिवम दुबे और सूर्यकुमार यादव दोनों ही एक ही टीम मुंबई की तरफ से खेलते हैं। दोनों में अच्छी दोस्ती है और आईपीएल में दोनों अलग-अलग टीमों से खेलते हैं। यही वजह है कि दुबे की धीमी पारी पर सूर्या ने अपने अंदाज में चुटकी ली है। recent visitors 28

चीता परियोजना संचालन समिति ने कुनो नेशनल पार्क से गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में कुछ चीतों को स्थानांतरित करने की अनुमति दी

मंदसौर  मध्य प्रदेश में चीतों को बसाने की योजना में एक नया मोड़ आया है। केंद्र सरकार केन्या, दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना से और चीते लाने की बात कर रही है। वहीं, कुछ चीतों को कूनो नेशनल पार्क से गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में भेजने की मंजूरी मिल गई है। समिति ने यह भी कहा है कि चीतों को सड़क मार्ग से ले जाते समय गर्मी जैसे तनाव देने वाले कारकों का ध्यान रखा जाए। 300 किलोमीटर है दोनों जगह के बीच की दूरी गांधी सागर, कुनो से लगभग 300 किलोमीटर दूर है। यह फैसला पिछले हफ्ते हुई एक बैठक में लिया गया। अभी भी यह चिंता बनी हुई है कि गांधी सागर में चीतों के लिए पर्याप्त शिकार है या नहीं और वहां तेंदुए जैसे शिकारी जानवर भी हैं। गांधी सागर को चीतों के दीर्घकालिक संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण जगह माना जा रहा है। इसका लक्ष्य कूनो-गांधी सागर क्षेत्र में 60-70 चीतों की आबादी बनाना है। एक साल से चीतों के लिए तैयार हो रहा गांधी सागर मध्य प्रदेश का वन विभाग एक साल से गांधी सागर को चीतों के लिए तैयार कर रहा है। पहले यह योजना थी कि अफ्रीका से आने वाले चीतों को यहां रखा जाएगा, लेकिन अभी तक भारत और अफ्रीकी देशों के बीच बात नहीं बन पाई है। पहले चरण में, चार-पांच चीतों को अभयारण्य के पश्चिमी भाग में एक बाड़े में छोड़ा जाएगा। 64 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र को घेर लिया गया है और तेंदुओं को वहां से हटा दिया गया है ताकि चीतों और तेंदुओं के बीच लड़ाई न हो। अभी यह तय नहीं हुआ है कि गांधी सागर में कूनो से लाए गए चीतों को छोड़ा जाएगा या उन चीतों को जो अभी भी बड़े बाड़ों में हैं। कूनो के जंगल में घूम रहे 17 चीते कूनो में 26 चीतों में से 17 जंगल में हैं और नौ बाड़ों में हैं। गांधी सागर में शिकार की कमी एक चिंता का विषय है। समिति ने मध्य प्रदेश के अन्य जंगलों से चीतल लाकर शिकार बढ़ाने के प्रयासों पर भी चर्चा की। गांधी सागर में शाकाहारी जानवरों के बाड़े भी हैं ताकि शिकार वहीं पर पैदा हो सके। मध्य प्रदेश वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) सुभारंजन सेन ने कहा कि गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में शिकार बढ़ाने का काम चल रहा है। हमारे पास शिकार के तौर पर फिलहाल चिंकारा, चौसिंघा, नीलगाय और चीतल हैं। चीता परियोजना संचालन समिति देख रही मामला इस पूरे मामले को चीता परियोजना संचालन समिति देख रही है। समिति ने हाल ही में एक वीडियो पर भी बात की। इस वीडियो में वन विभाग द्वारा काम पर रखे गए एक ड्राइवर को चीता फैमिली को पानी पिलाते हुए दिखाया गया था। सदस्यों ने इस पर नाराजगी जताई और वन विभाग को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी कि चीतों के साथ बातचीत के लिए बने नियमों का पालन किया जाए। क्या है चीता परियोजना संचालन समिति का काम चीता परियोजना संचालन समिति का गठन राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने मई 2023 में किया था। इसका काम परियोजना की समीक्षा और निगरानी करना और एक सलाहकार निकाय के रूप में कार्य करना है। प्रोजेक्ट चीता 2022 में शुरू हुआ था। इसके तहत नामीबिया से आठ और दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों को कूनो नेशनल पार्क में लाया गया था। इस परियोजना को उस समय झटका लगा जब इनमें से आठ चीतों और कूनो में पैदा हुए पांच शावकों की मौत हो गई। recent visitors 23

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन की होगी वापसी : असित मोदी

मुंबई 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन के कमबैक को लेकर काफी लंबे समय से चर्चा चल रही है। कहा जा रहा था कि असित मोदी ने दयाबेन के रोल के लिए किसी एक्ट्रेस को साइन कर लिया है, और मॉक शूट चल रहे हैं। अब असित मोदी ने खुद कन्फर्म किया है कि 'तारक मेहता…' में दयाबेन की वापसी हो रही है। लेकिन इस किरदार को दिशा वकानी नहीं, बल्कि कोई और एक्ट्रेस निभाएगी। TMKOC के प्रोड्यूसर असित मोदी ने एक इंटरव्यू में बताया कि पूरी टीम दयाबेन के किरदार को वापस लाने की पुरजोर कोशिश कर रही है। असित मोदी ने कहा, 'हम बिल्कुल दया भाभी के किरदार को वापस लाएंगे। लोगों का कहना है कि दया भाभी के जाने के बाद से उन्हें शो पसंद नहीं आया। मैं पूरी तरह से सहमत हूं। हमारी पूरी टीम जल्द से जल्द दया भाभी के किरदार को शो में वापस लाने की कोशिश कर रही है।' असित मोदी ने आगे कहा, 'मैंने दयाबेन के रोल के लिए कुछ एक्ट्रेसेस को चुना है और आप जल्द ही उनसे मिलेंगे। दिशा को शो छोड़े पांच साल हो चुके हैं और हम अभी भी उन्हें याद करते हैं। वह अपने साथी कलाकारों और क्रू का बहुत ख्याल रखती थीं। हमारा मकसद है कि हम दिशा वकानी जैसी कोई कलाकार ढूंढें।' कुछ हफ्ते पर एक सोर्स के हवाले से बताया गया था कि असित मोदी ने दयाबेन के रोल के लिए एक एक्ट्रेस को साइन कर लिया है। उन्हें उसका ऑडिशन पसंद आया और मॉक शूट चल रहे हैं। वहीं, इसी साल जनवरी में अपडेट आया था कि दिशा वकानी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में वापसी नहीं करेंगी। इस बारे में असित मोदी ने 'न्यूज18' से कहा था, 'मैं अभी भी कोशिश कर रहा हूं। मुझे लगता है कि दिशा वकानी वापस नहीं आ सकतीं। उनके दो बच्चे हैं। वह मेरी बहन जैसी है। आज भी, उनके परिवार के साथ हमारा बहुत करीबी रिश्ता है। मेरी बहन दिशा वकानी ने मुझे राखी बांधी है। उनके पिता और भाई भी मेरे लिए परिवार हैं।' recent visitors 28

मांगलिक कार्य, शादी ब्याह समेत अन्य शुभ कार्य शुरू, जून तक लग्न

वैसाख कृष्ण पक्ष प्रतिपदा सूर्य का गोचर सोमवार को सूर्योदय पूर्व से ही अश्विनी नक्षत्र एवं मेष राशि में हो गया है। मेष राशि में प्रवेश करते ही एक माह से चले आ रहे खरमास का समापन भी हो जाएगा। उत्थान ज्योतिष संस्थान के निदेशक ज्योतिर्विद डॉ. पं. दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली ने बताया कि खरमास में विवाह आदि मांगलिक कार्यों के लिए मुहूर्त का अभाव हो जाता है लेकिन सूर्य के मेष राशि में पहुंचने के बाद विवाह आदि शुभ मुहूर्त मिलने की वजह से विवाह की गूंज चहुंओर सुनाई देने लगेगी। खरमास के बाद सोमवार से विवाह शुरू हो गए है, शुभ मूहुर्त आठ जून तक रहेगा। उसके बाद देवगुरु बृहस्पति को वृद्धत्व का दोष लग जाएगा। जिससे विवाह आदि के लिए शुभ मुहूर्त समाप्त हो जाएंगे। इसके बाद पुन: श्री हरि विष्णु के चिरनिद्रा से जागने के बाद 18 नवंबर 2025 से विवाह लग्न आरंभ होगा। विवाह लग्न की तारीख- अप्रैल- 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 25, 26, 29, 30 मई- 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 28, राशियों में दिखेगा प्रभाव- ● मेष : व्यक्तित्व, आकर्षण में वृद्धि। बौद्धिक क्षमता का सदुपयोग होगा। ● वृष : गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि होगा। माता की सेहत सुधरेगी। ● मिथुन : आय, लाभ, पराक्रम एवं पुरुषार्थ में वृद्धि होगा। भाई, बहनों, मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। ● कर्क : परिवार में शुभ कार्य होंगे। धन संबंधित कार्यों में प्रगति होगी। ● सिंह : मनोबल में वृद्धि होगा। व्यक्तित्व में निखार आएगा। ● कन्या : वाणी की तीव्रता में वृद्धि होगा। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। ● तुला : आय, व्यापार, व्यक्तित्व में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है। ● वृश्चिक : सामाजिक, पद, प्रतिष्ठा, परिश्रम में वृद्धि होगी। ● धनु : बौद्धिक क्षमता का विस्तार, अध्ययन में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। ● मकर : सीने की तकलीफ होगी। गृह एवं वाहन सुख में तनाव होगा। ● कुंभ : पराक्रम एवं पुरुषार्थ, सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। ● मीन : वाणी की तीव्रता, अचानक खर्च में वृद्धि होगी। recent visitors 37