मानसिक रूप से बीमार निकला सलमान खान को धमकी देने वाला शख्स

मुंबई बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले एक शख्स को पुलिस ने गुजरात के वडोदरा जिले से ढूंढ निकाला है। मंगलवार को पुलिस ने जानकारी दी कि यह 26 साल का युवक मानसिक रूप से अस्थिर है और उसका इलाज चल रहा है। रविवार को मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर एक मैसेज आया, जिसमें सलमान खान को धमकी दी गई थी। मैसेज में कहा गया था कि सलमान की गाड़ी को बम से उड़ा दिया जाएगा और उनके घर में घुसकर उन पर हमला किया जाएगा। सलमान को पहले से ही वाई-प्लस सिक्योरिटी दी गई है, लेकिन इस धमकी के बाद मुंबई की वर्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2)(3) के तहत आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया। साथ ही, पुलिस ने सलमान के बांद्रा स्थित घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी। मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि यह धमकी वडोदरा के वाघोडिया तालुका में रहने वाले एक शख्स ने भेजी थी। वडोदरा के पुलिस अधीक्षक रोहन आनंद ने जानकारी देते हुए कहा कि सोमवार को मुंबई पुलिस की एक टीम वाघोडिया पुलिस के साथ उस शख्स के घर पहुंची। जांच में सामने आया कि यह 26 साल का युवक मानसिक रूप से अस्थिर है और उसका इलाज भी चल रहा है। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए मुंबई आने का नोटिस दिया और वापस लौट आई। सलमान खान को पहले भी कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। पिछले साल अप्रैल में दो बाइक सवारों ने सलमान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार गोलियां चलाई थीं। इसके अलावा लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने भी सलमान को धमकियां दी थीं। गैंग ने सलमान से बिश्नोई समुदाय से माफी मांगने को कहा था, क्योंकि सलमान पर 1998 में एक काले हिरण के शिकार का आरोप लगा था। इन धमकियों के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान को वाई-प्लस सिक्योरिटी दी थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ  रश्मिका मंदाना भी हैं। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है।  recent visitors 50

Inspiring teachings of Ramakrishna Paramahamsa: शरीर ही नहीं, मन की भी होनी चाहिए सफाई

Inspiring teachings of Ramakrishna Paramahamsa

Inspiring teachings of Ramakrishna Paramahamsa: Not only the body, but the mind should also be cleansed लाइफस्टाइल डेस्क: Inspiring teachings of Ramakrishna Paramahamsa उन संतों में से थे, जिनका आचरण साधारण नहीं, बल्कि अलौकिक था। उनका व्यवहार सहज, ईश्वर के प्रेम में डूबा हुआ था। वे कभी भक्तिभाव में रोने लगते, कभी अचानक आनंद से झूमने लगते थे। कई बार मां काली की मूर्ति के सम्मुख समाधि की अवस्था में पहुंच जाते थे। उनके शिष्य यह भलीभांति जानते थे कि उनके गुरु हर कार्य अपने ही अद्भुत अंदाज में करते हैं। एक ऐसा काम था, जिसे परमहंसजी अत्यंत एकाग्रता और गहराई से करते थे, वह काम था उनका लोटा मांजना यानी साफ करना। परमहंसजी के पास एक साधारण पीतल का लोटा था, जिसका उपयोग वे केवल निजी कार्यों के लिए करते थे। किंतु वह लोटा उनके लिए केवल एक बर्तन नहीं था। वे दिन में तीन से चार बार उसे रगड़-रगड़ कर चमकाते। सुबह उठते ही और रात को सोने से पहले लोटा मांजना उनकी दिनचर्या का हिस्सा था। वे अंगूठे से भीतर-बाहर उसे इतनी लगन से मांजते कि उसमें प्रतिबिंब साफ दिखाई देने लगे। Inspiring teachings of Ramakrishna Paramahamsa शिष्य प्रतिदिन यह दृश्य देखते और चकित होते, एक आत्मज्ञानी संत, जिनके लिए संसार का कोई आकर्षण नहीं, वह एक लोटे को इतनी लगन से क्यों साफ करते हैं? एक दिन शिष्यों ने पूछा कि – “गुरुदेव, ये लोटा तो हम भी साफ कर सकते हैं, फिर आप ही इसे इतनी तन्मयता से क्यों मांजते हैं? क्या यह कोई विशेष लोटा है?” रामकृष्ण परमहंस मुस्कराए, उनकी आंखों में करुणा और ज्ञान की चमक थी। उन्होंने कहा, “हां, ये लोटा विशेष है, क्योंकि ये मेरा मन है। मैं जब इस लोटे को मांजता हूं तो ये नहीं सोचता कि ये सिर्फ पीतल का बर्तन है। मैं इसे प्रतीक मानता हूं अपने मन का। जिस प्रकार इस पर दिन भर धूल जमती है, ठीक वैसे ही हमारे मन पर भी हर पल विचारों की गंदगी जमा होती रहती है। अगर मैं एक बार भी इसकी सफाई छोड़ दूं तो ये गंदा हो जाएगा, जैसे मन की गंदगी इंसान को भ्रमित कर देती है। लोटे को मांजते समय मैं खुद को याद दिलाता हूं कि अपने मन को भी इसी श्रद्धा, सतर्कता और नियमितता से साफ करना चाहिए, क्योंकि एक गंदा मन, हमें पाप की ओर धकेल सकता है।” Read more: हिमाचल 78वां स्थापना दिवस विशेष : CM सुक्खू पांगी में, जिलों में मंत्री फहराएंगे तिरंगा रामकृष्ण परमहंस की सीख हमें न केवल अपने शरीर और आसपास की, बल्कि अपने मन की पवित्रता की भी चिंता करनी चाहिए। जब तक मन शुद्ध नहीं होगा, तब तक कर्म और भावनाएं भी पवित्र नहीं हो सकतीं। यदि मन पर ध्यान नहीं देंगे तो मन हमें पथभ्रष्ट कर सकता है। बाहरी सफाई के साथ ही हमें मन के नकारात्मक विचारों को दूर करते रहना चाहिए, तभी जीवन में सुख-शांति आ सकती है। recent visitors 99

श्रेयस अय्यर का धमाका, दूसरी बार इस अवॉर्ड को किया अपने नाम

मुंबई टीम इंडिया के विस्फोटक मिडल-ऑर्डर बैटर श्रेयस अय्यर ने मार्च महीने के लिए आईसीसी का प्रतिष्ठित 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड जीता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने मंगलवार को ये ऐलान किया। अय्यर को न्यूजीलैंड के जैकब डफी और रचिन रविंद्र से कड़ी टक्कर मिली। अय्यर ने चैंपियंस ट्रॉफी में बल्ले से गदर मचा दिया था। उन्होंने टूर्नामेंट में 243 रन ठोके थे और हाईएस्ट रन-स्कोरर थे। श्रेयस अय्यर की विस्फोटक पारियों ने टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बनने में बड़ी भूमिका निभाई। प्लेयर ऑफ द मंथ चुने जाने पर श्रेयस अय्यर की प्रतिक्रिया आईसीसी ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर श्रेयस अय्यर की प्रतिक्रिया छापी है। प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजे जाने के बाद उन्होंने कहा, 'मैं मार्च महीने के लिए आईसीसी के मेन्स प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने पर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह अविश्वसनीय तौर पर स्पेशल है, खासकर उस महीने में जब हमने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी उठाई हो- एक ऐसा पल जिसे हमेशा संजोकर रखेंगे।' फरवरी के लिए शुभमन गिल चुने गए थे सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर श्रेयस अय्यर से पहले भारत के शुभमन गिल ने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता था। उन्हें फरवरी महीने के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर चुना गया था। इस तरह लगातार दो महीनों से टीम इंडिया के खिलाड़ी आईसीसी के इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड को अपने नाम कर रहे हैं। श्रेयस अय्यर ने चैंपियंस ट्रॉफी में किया था कमाल अय्यर ने चैपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के खिलाफ लीग मुकाबले में 79 गेंद पर 98 रनों की पारी खेली थी। इसी तरह उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 45 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली। फाइनल में भी उनका बल्ला खूब गरजा। न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में अय्यर ने 48 गेंदों पर 62 रन बनाए थे और भारत को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। आईपीएल में भी खूब रन बरसा रहा श्रेयस अय्यर का बल्ला श्रेयस अय्यर का बल्ला इस आईपीएल सीजन में भी खूब रन बरसा रहा है। पंजाब किंग्स के कप्तान ने अबतक 5 मैचों में 208 के स्ट्राइक रेट से 250 रन बना चुके हैं। recent visitors 46

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

कोटा कोटा से श्योपुर जा रहे स्टेट हाईवे नंबर 70 पर मंगलवार सुबह करीब आठ बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। सुल्तानपुर थाना इलाके में तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इनमें पति-पत्नी और बेटा शामिल हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन पलट गए और सड़क से नीचे उतर खाई में गिर गए। सुल्तानपुर थाना अधिकारी सत्यनारायण मालव ने बताया कि कार कोटा से सुल्तानपुर होकर बारां जिले के मांगरोल के पास रामपुरा भगतान जा रही थी। वहीं बाइक सवार लियाकत श्योपुर से इटावा सुल्तानपुर होकर अपने गांव भौंरा जा रहा थे। हादसा मोरपा गोराजी के पास हुआ। मालव का कहना है कि भीषण हादसे में बाइक सवार सड़क से काफी दूर झाड़ियां में जा गिरे।   इधर, मौके पर 108 एंबुलेंस पहुंची और इनको सुल्तानपुर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई गई। घटना में बाइक सवार भौंरा निवासी लियाकत उर्फ बीरा, उसकी पत्नी सितारा, बेटा लईक (8 माह ) और साले की लड़की जोया (17) की मौत हो गई। घटना के बाद सुल्तानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। दुर्घटना में दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कार सवार लोगों को भी चोटें आई है, इन्हें भी अस्पताल ले जाया गया। recent visitors 35

कोरबा में नगर निगम के लाखों रुपए का एक्सिस बैंक ने किया गबन, प्रबंधन तलब

कोरबा नगर निगम कोरबा को मालूम हुआ कि सीएमएस कंपनी के द्वारा डेली कलेक्शन की जो राशि एक्सिस बैंक को भेजी जा रही है। वह जमा ही नहीं हुई। यह राशि कोई छोटी-मोटी नहीं बल्कि 79 लाख 42 हजार रुपये है। वर्ष 2023 से जनवरी 2024 तक का यह किस्सा बताया जा रहा है। मामला प्रकाश में आने पर नगर निगम में इस बारे में सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि बैंकिंग संस्थान के खिलाफ बीएनएस की धारा के अंतर्गत गबन का प्रकरण दर्ज किया गया है। आगे विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा कि मामला एक्सिस बैंक की कोरबा शाखा में हुए कथित गबन से जुड़ा है। जिसमें नगर पालिका निगम कोरबा के खाते से 79,42,274 रुपये की राशि गायब होने का आरोप है। प्रदीप कुमार सिकदार ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई है। जो नगर पालिका निगम कोरबा में प्र. सहायक लेखा अधिकारी हैं। आरोप है कि तत्कालीन एक्सिस बैंक प्रबंधन ने उक्त राशि का गबन किया है। मामले की जांच के लिए नगर पालिका निगम कोरबा द्वारा जांच समिति गठित की गई थी, जिसने अपनी रिपोर्ट में पाया कि एक्सिस बैंक की कोरबा शाखा में निगम के खाते में उक्त राशि जमा नहीं की गई थी। इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए एफआईआर दर्ज की गई है। मामले के मुख्य बिंदु: – आरोपी: तत्कालीन एक्सिस बैंक प्रबंधन, शाखा पावर हाउस रोड कोरबा – गबन की गई राशि: 79,42,274 रुपये – मामले की जांच: नगर पालिका निगम कोरबा द्वारा जांच समिति गठित की गई थी – कार्रवाई: एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है recent visitors 22

मौसम ने छत्तीसगढ़ में बदली करवट, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग सहित 24 जिलों में आज बूंदाबांदी के आसार

रायपुर छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से पिछले एक हफ्ते से मौसम बदला हुआ है। 4 दिन आंधी बारिश का अलर्ट है, वहीं 24 जिलों में आज बूंदाबांदी की संभावना है। आंधी बारिश के बावजूद सबसे ज्यादा गर्म राजनांदगांव है, जहां 39 डिग्री टेम्प्रेचर है। हीं अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में बदलाव के आसार नहीं है। उसके बाद अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। रायपुर में दिन का तापमान सामान्य से कम आज धूप-छांव वाला मौसम होगा। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। रायपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। सोमवार को दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री था जो सोमवार को लुढ़क कर 37.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 1.7 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री ज्यादा था। बिलासपुर में 3 डिग्री लुढ़का दिन का पारा यहां सोमवार को दिन का पारा सामान्य से करीब 3 डिग्री कम रहा। जिसकी वजह से लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रात का पारा 23.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक यहां अगले 2 दिन अधिकतम तापमान में गिरावट होगी। रायपुर में धूप- छांव भरा रहा मौसम सोमवार को राजधानी रायपुर में धूप- छांव वाला मौसम रहा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। रविवार को दिन का टैम्प्रेचर 39.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो कि, सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री ज्यादा था। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण रविवार को सरगुजा संभाग के कुछ स्थानों में बूंदाबांदी हुई। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री रहा। जो नॉर्मल टेम्प्रेचर से 3 डिग्री कम था। वहीं रात का पारा 21.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो कि, सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा। recent visitors 35

शिक्षा का अधिकार प्रथम चरण में ऑनलाइन आवेदन 1,04,317 आवेदन मिले, एक और दो मई को होगा सीटों का आवंटन

रायपुर  शिक्षा का अधिकार (Right to Education) से निजी स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू है। प्रथम चरण में ऑनलाइन आवेदन 1,04,317 आवेदन मिल चुके हैं। हालांकि अभी दूसरे चरण में आवेदन करने की तिथि निर्धारित है, लेकिन आवेदन शुरू नहीं हुए। दरअसल, पहले चरण की अंतिम तिथि आठ अप्रैल को थी। 2025-26 सत्र में प्रदेशभर के 6,732 स्कूल में प्रवेश दिए जाएंगे। इस सत्र 51,978 सीटों में प्रवेश दिए जाएंगे। दरअसल, शिक्षा सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए केजी-वन और कक्षा पहली में प्रवेश के लिए कार्रवाई जारी है। अब 25 अप्रैल तक नोडल अधिकारी मिले दस्तावेजों की जांच करेंगे। लॉटरी से सीटों का आवंटन एक और दो मई को किया जाएगा। इसके बाद पांच से 30 मई तक चिह्नित स्कूलों में लॉटरी में चयनित विद्यार्थियों को प्रवेश देने की प्रक्रिया चलेगी। दोगुने मिले थे आवेदन, फिर भी नहीं भरी सीटें गौरतलब है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE Admissions) के अंतर्गत बीते सत्र निजी स्कूलों में आठ हजार से अधिक सीटें खाली रह गई हैं। बीते सत्र में प्रदेशभर में 6,749 निजी स्कूलों में 54,367 सीटें थी। इनमें 46,219 में दाखिला हुआ। जबकि 8,000 सीटें खाली रह गई हैं। वहीं, एक लाख 22 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। फिर भी सीटें नहीं भर पाई हैं। यह स्थिति तब बनी है, जब सीटों की संख्या से दोगुना आवेदन आया था। वहीं, रायपुर जिले में लगभग 800 निजी स्कूलों में आरटीई के तहत 6,000 सीटें आरक्षित हैं, जिनमें से लगभग 1,000 सीटें खाली रह गई थी। वहीं, इस सत्र भी ऐसी स्थिति निर्मित हो रही है। प्रदेश में शिक्षा विभाग ने आरटीई के तहत प्रवेश देने के लिए लॉटरी प्रणाली को लागू किया है। इसके तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आरटीई के तहत भरी जानी अनिवार्य हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन होंगे आवेदन प्रदेश में सत्र 2025-26 में 403 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय और 348 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय संचालित है। इन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शिक्षा विभाग ने निर्धारित कर दी है। प्रवेश के लिए आवेदन पांच मई तक कर सकते हैं। इन विद्यालयों में प्रवेश आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जा सकेगा। ऑनलाइन आवेदन सेजेस पोर्टल से करना होगा। एक विद्यार्थी एक विद्यालय के लिए ही आवेदन कर सकेगा। वहीं, पहले चरण की प्रवेश की अन्य आवश्यक कार्रवाई 11 मई से 15 मई को होगा। अधिक आवेदन की स्थिति में लॉटरी के माध्यम से सीट आवंटन छह मई से 10 मई तक होंगे। महतारी दुलार योजना में देना होगा पालक का डेथ सर्टिफिकेट महतारी दुलार योजना अंतर्गत कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों को विशेष प्राथमिकता से प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के लिए आवेदन पत्र के साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमओ) द्वारा जारी पालक का मृत्यु प्रमाण पत्र देना होगा। इसी तरह बीपीएल एवं आर्थिक रूप से कमजोर पालकों के बच्चों को कुल रिक्त सीट के 25 प्रतिशत सीटों के विरूद्ध प्रवेश दिया जाएगा। पालकों को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। कुल रिक्त पदों के 25 प्रतिशत सीटों पर आवेदक बच्चों का प्रवेश लॉटरी सिस्टम से होगा। यानी कंप्यूटर के माध्यम से रेंडमली चयन किया जाएगा। रिक्त सीट के विरूद्ध अधिक पात्र आवेदक होने पर लॉटरी से चयन किया जाएगा। सीटें खाली रहने पर दूसरे चरण की प्रक्रिया द्वितीय चरण नवीन स्कूल पंजीयन, दर्ज संख्या प्रविष्टि एवं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सत्यापन दो जून से 16 जून तक किया जाएगा। फिर छात्र पंजीयन (आवेदन) 20 जून से 30 जून तक होगा। नोडल अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की जांच एक जुलाई से आठ जुलाई तक होगा। लॉटरी एवं आवंटन 14 जुलाई से 15 जुलाई को होगा। स्कूल में दाखिला प्रक्रिया 18 जुलाई से 31 जुलाई तक होगा। recent visitors 29