ट्रंप प्रशासन ने US ने रद्द किया F-1 वीजा तो भारतीय छात्र ने खोल दिया मोर्चा, अदालत में घसीटा

न्यूयॉर्क संयुक्त राज्य अमेरिका के मिशिगन के सरकारी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले एक भारतीय समेत चार एशियाई छात्रों ने अपने छात्र आव्रजन दर्जे को गलत तरीके से समाप्त किए जाने के बाद अमेरिका से संभावित निर्वासन के खिलाफ ट्रंप प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। भारत के चिन्मय देवरे, चीन के जियांगयुन बु और कियुई यांग और नेपाल के योगेश जोशी ने शुक्रवार को ‘डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी’ (DHS) और आव्रजन अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। चारों छात्रों ने मुकदमा दायर करके आरोप लगाया है कि ‘छात्र एवं विनिमय आगंतुक सूचना प्रणाली’ (SEVIS) में उनके छात्र आव्रजन दर्जे को ‘पर्याप्त नोटिस और स्पष्टीकरण के बिना’ अवैध रूप से समाप्त कर दिया गया। SEVIS एक ऐसा आंकड़ा है जो अमेरिका में गैर-प्रवासी छात्रों और शैक्षणिक विनिमय के तहत आने वाले छात्रों (विनिमय आगंतुक) के बारे में जानकारी एकत्र करता है। बिना कारण रद्द किया गया F-1 छात्र वीजा छात्रों का प्रतिनिधित्व कर रहे मिशिगन के ‘अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन’ ने कहा है कि उन्होंने उन छात्रों की ओर से एक संघीय मुकदमा दायर करके एक आपतकालीन निषेधाज्ञा जारी करने का अनुरोध किया है, जिनकी F-1 छात्र आव्रजन स्थिति को ट्रंप प्रशासन द्वारा बिना किसी वैध कारण और बिना किसी नोटिस के अवैध रूप से और अचानक समाप्त कर दिया गया है।एसीएलयू ने कहा कि मुकदमे में अदालत से इन छात्रों की स्थिति को बहाल करने के लिए कहा गया है ताकि वे अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें और हिरासत और निर्वासन के जोखिम का सामना करने से बच सकें। न अपराध किया, न दोषी ठहराया गया, फिर क्यों ऐक्शन? अदालत में की गई शिकायत में कहा गया है, “उनमें से किसी पर भी अमेरिका में किसी भी अपराध का आरोप नहीं लगाया गया है, न ही उन्हें दोषी ठहराया गया है। किसी ने भी किसी आव्रजन कानून का उल्लंघन नहीं किया है। न ही वे किसी राजनीतिक मुद्दे को लेकर परिसर में विरोध प्रदर्शनों में सक्रिय रहे हैं।” इस शिकायत में डीएचएस सचिव क्रिस्टी नोएम, कार्यकारी आईसीई निदेशक टॉड लियोन्स और आईसीई डेट्रॉयट फील्ड ऑफिस निदेशक रॉबर्ट लिंच का नाम शामिल है। इसी प्रकार के मुकदमे न्यू हैम्पशायर, इंडियाना और कैलिफोर्निया जैसे राज्यों समेत देशभर में दायर किये गए हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही इसी तरह के एक मामले में अमेरिकी जज ने ट्रंप प्रशासन को 21 वर्षीय भारतीय स्नातक कृष लाल इस्सरदासानी को निर्वासित करने से अस्थायी रूप से रोक दिया था, जिसका छात्र वीजा रद्द कर दिया गया था। कृष मई में स्नातक होने वाले हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 38

स्वच्छता बढ़ाने कचरा डिस्पोजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने व स्वच्छ शौचालय के साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर जोर

550 से अधिक स्वच्छता लक्षित इकाइयों का रूपांतरण, खुले में कचरा फेंकने, गंदगी करने पर दंड का प्रावधान रायपुर. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव की पहल पर शहरों में स्वच्छ शौचालय उपलब्ध कराने तथा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने 57 करोड़ 70 लाख रुपए जारी किए गए हैं। नगरीय प्रशासन विभाग ने स्वच्छ एवं सर्वसुविधायुक्त शौचालयों के लिए 144 नगरीय निकायों को 42 करोड़ 58 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से 1389 शौचालयों की मरम्मत की जाएगी। इसके साथ ही स्वच्छता श्रृंगार योजना के तहत सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव एवं संधारण के लिए 15 करोड़ 12 लाख रुपए भी मंजूर किए गए हैं। इस राशि से सामुदायिक शौचालयों के उन्नयन के कार्य किए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के निर्देश पर नगरीय निकायों में स्वच्छता अभियान की गति को और तेज करने, कचरा डिस्पोजल की व्यवस्था को सुदृढ़ करने, नागरिकों को स्वच्छ शौचालय उपलब्ध कराने तथा उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक करने विभिन्न मदों से राशि जारी की गई है। इस राशि से शौचालयों की मरम्मत, सफाई तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के काम प्राथमिकता से किए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालय एक सुविधा से कहीं अधिक आम नागरिकों के दैनिक जीवन का हिस्सा है। पूर्ववर्ती सरकार द्वारा सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों की उपेक्षा के कारण नगरीय निकायों में शौचालयों की स्थिति जर्जर थी, वे उपयोग के लायक नहीं थे। राज्य सरकार ने शौचालयों की आवश्यकताओं को देखते हुए स्वच्छ एवं सर्वसुविधायुक्त शौचालय सुनिश्चित करने के लिए राशि जारी की है। उन्होंने कहा कि हम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति सजग करने के साथ ही उन्हें स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। श्री साव ने बताया कि नगरीय निकायों के सार्वजनिक स्थलों जैसे बाजार, बस स्टैंड, चौक-चौराहे एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में मिशन मोड पर स्वच्छता लक्षित इकाइयों (CTUs) का चिन्हांकन कर स्वच्छता के कार्य किए जा रहे हैं। अब तक ऐसे 550 से अधिक स्थानों को सीटीयू या जीवीपी (Garbage Vulnerable Point) के रूप में चिन्हित कर स्वच्छ किया जा चुका है। इन स्थलों पर खुले में कचरा फेंकने या दोबारा गंदगी करने वालों के लिए दंड का प्रावधान भी किया गया है। विभिन्न संस्थाओं और गतिविधियों के माध्यम से बढ़ाई जा रही सहभागिता उप मुख्यमंत्री साव शौचालयों की गुणवत्ता में सुधार लाने नियमित रूप से समीक्षा कर रहे हैं। नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने भी नगरीय निकायों के आयुक्तों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को नागरिकों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। लोगों में जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा सभी नगरीय निकायों को प्रचार-प्रसार (आईईसी) मद से आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। वॉल पेंटिंग, वेस्ट-टू-आर्ट से बनी कलाकृतियों तथा बैक लेन सौंदर्गीकरण के माध्यम से स्वच्छता संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं। शैक्षणिक संस्थानों, गैर सरकारी संगठनों, स्वसहायता समूहों आदि के सहयोग से स्वच्छता पखवाड़ा, सफाई चौपाल, नुक्कड़ नाटक, प्लॉग रन, स्वच्छता शपथ जैसे कार्यक्रमों से नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। केंद्र सरकार के सहयोग एवं राज्य सरकार की निरंतर कोशिशों से शहरों में स्वच्छता अभियान को नई गति मिली है। प्रदेश के सभी नगरीय निकाय स्वच्छता के इस जन आंदोलन से और अधिक प्रतिबद्धता से जुड़ गए हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 33

नीमच में जैन संतों से मारपीट, पथराव को निंदनीय बताते हुए कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि संतों पर हमले किए जा रहे हैं: धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री

रतलाम बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदुओं से जातिगत भेदभाव और छुआछूत की भावना खत्म करके हिंदुत्व के नाम पर एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा प्रायोजित है। इसे हिंदुओं को डराने के लिए अंजाम दिया गया है, लेकिन ऐसी साजिशों से हिंदुओं का डरने की जरूरत नहीं है बल्कि ऐसी ताकतों को सबक सिखाना चाहिए। हिंदू डरे नहीं, छुआछूत खत्म हो और हिंदू एक हों, इसके लिए वह अक्टूबर-नवंबर में दिल्ली से वृंदावन तक पैदल यात्रा निकालेंगे। धीरेंद्र शास्त्री ने यह बात मध्य प्रदेश के रतलाम में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कही। आशीर्वचन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे शास्त्री ने कहा कि विभिन्न धार्मिक यात्राओं पर पथराव हिंदुओं और सनातन को डराने के लिए किया जा रहा है। लेकिन ऐसे लोग जान लें, हिंदू न तो झुकेगा, न ही डरेगा और न कभी पीछे हटेगा। अगर तुम्हें पत्थर फेंकना हो तो देशद्रोहियों पर फेंको। बोले- हरे रंग से कोई परेशानी नहीं है लेकिन हम उन लोगों को यह संदेश जरूर देना चाहते हैं कि कायदे में रहोंगे तो ही फायदे में रहोगे। अगर भारत को पाकिस्तान बनाने की कोशिश की गई तो ठठरी और गठरी दोनों बांध दी जाएगी।    मंदिर जाओ, तिलक लगाओ धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हिंदुओं को निडर होने की जरूरत है। वरना जो बंगाल में हुआ है, वह मध्य प्रदेश या किसी और प्रदेश में होगा। किसी जिले में और किसी मोहल्ले में भी होगा, इसलिए गांठ बांध लो। जो इस देश में रहकर राम का नहीं होगा, उसकी भी लंका लगेगी। अभी से एक हो जाओ। कलेक्टर, एसपी, मंत्री सब बनो, लेकिन कट्टर हिंदू जरूर बनो। मंदिर जाओ, तिलक लगाओ।    नीमच में जैन संतों से मारपीट, पथराव को निंदनीय बताते हुए उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि संतों पर हमले किए जा रहे हैं।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30

भविष्य संवारने का सपना लेकर दुबई गए 3 भारतीयों पर पाकिस्तानियों ने किया तलवार से हमला, दो की मौत

दुबई विदेश जाकर मेहनत करके अपने परिवार का भविष्य संवारने का सपना लेकर दुबई गए तेलंगाना के तीन भारतीय नागरिकों पर एक खौफनाक हमला हुआ है, जिसने पूरे राज्य को सदमे में डाल दिया है। 11 अप्रैल को दुबई की एक बेकरी में हुई इस घटना में दो भारतीयों की जान चली गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि हमलावर ने धार्मिक नारे लगाते हुए बेकरी में घुसकर तलवार से हमला कर दिया। क्या है पूरा मामला? इस हमले में तेलंगाना के निर्मल जिले के सौन गांव निवासी 35 वर्षीय अश्तापु प्रेमसागर की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ काम कर रहे निजामाबाद के श्रीनिवास भी जान गंवा बैठे। तीसरे युवक सागर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले की खबर मिलते ही पीड़ितों के परिवारों में कोहराम मच गया है। हमलावर पर गंभीर आरोप परिजनों का आरोप है कि हमला एक पाकिस्तानी नागरिक ने किया, जो धार्मिक नारे लगाते हुए तलवार के साथ बेकरी में घुसा और तीनों भारतीयों पर बेरहमी से वार कर दिया। इस हमले के पीछे की मंशा की जांच की जा रही है।  परिजनों की अपील प्रेमसागर के चाचा ए. पोशेट्टी ने बताया कि वह पिछले 5-6 साल से दुबई में काम कर रहे थे और परिवार की एकमात्र आर्थिक मदद थे। उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं, जिनका अब भविष्य अधर में लटक गया है। परिजन सरकार से पार्थिव शरीर भारत लाने और आर्थिक सहायता देने की अपील कर रहे हैं। केंद्र सरकार का रुख इस दर्दनाक घटना की पुष्टि खुद केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने की है। उन्होंने बताया कि इस हमले से उन्हें गहरा आघात पहुंचा है और उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बात की है। जयशंकर ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद और पार्थिव शरीर भारत लाने का भरोसा दिया है। गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने भी बयान जारी करते हुए कहा कि गृह मंत्रालय विदेश मंत्रालय के संपर्क में है और दुबई पुलिस से त्वरित जांच की मांग की गई है। दुबई स्थित भारतीय दूतावास ने स्थानीय अधिकारियों से संपर्क किया है और जल्द से जल्द जांच पूरी कर हमलावर को सजा दिलाने की मांग की है। मंत्रालय पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 42

‘नीले ड्रम’ का बढ़ता खौफ! पति की रातों की नींद हुई हराम, कहा- साहिब रोज ‘ड्रम’ की तरफ इशारा करती है पत्नी

रीवा रीवा जिले के बसेड़ा गांव निवासी हीरालाल साकेत ने अपनी पत्नी से जान का खतरा बताते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। हीरालाल ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी उसे ‘ड्रम’ की धमकी देती है जो मेरठ की चर्चित घटना से मिलती-जुलती है। हीरालाल के मुताबिक उसकी शादी 2015 में हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं। वह अपनी पत्नी की हरकतों से परेशान हैं क्योंकि उनकी पत्नी लगातार ससुराल पक्ष से झगड़ती रही है। इसके अलावा वह देर रात मोबाइल पर किसी से बात करती है और जब हीरालाल इस बारे में पूछते हैं तो उल्टा विवाद करती है। पीड़ित ने बताया कि जब वह अपनी पत्नी को कुछ कहता है या किसी बात का विरोध करता है तो पत्नी उसे ड्रम की ओर इशारा करते हुए धमकी देती है कि वह भी उसे उसी तरह मार डालेगी जैसे मेरठ की घटना में हुआ था। यही नहीं वह बिना बताए मायके चली जाती है और अपनी मर्जी से वापस लौट आती है। हीरालाल का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से वह मानसिक रूप से परेशान हो गए हैं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने पुलिस से पत्नी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। चाकघाट निवासी अशोक कुमार सोनी का भी विवाद इसी तरह एक और मामला सामने आया है जिसमें चाकघाट निवासी अशोक कुमार सोनी अपनी पत्नी और बीमार बच्चे के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस को शिकायत में बताया कि उनके मेडिकल दुकान को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। आरोपियों ने उनकी दुकान में घुसकर सारा सामान बाहर फेंक दिया। अशोक कुमार सोनी ने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 32

हर नागरिक को सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार : उपमुख्यमंत्री शर्मा

राज्य में 15 से 30 अप्रैल तक चलेगा मोर दुआर-साय सरकार महाभियान रायपुर, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज बस्तर जिले के ग्राम शासनकचौरा और हलबा कचौरा में प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण के अंतर्गत 'आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण विशेष पखवाड़ा' के तहत 3 हितग्राहियों के घर जाकर ‘आवास प्लस 2024 (2.0)’ मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से सर्वे किया। ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद किया। उप मुख्यमंत्री के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में भारी उत्साह दिखाई दिया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार को पक्का और सुरक्षित घर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण कार्य समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूरा किया जाएगा, ताकि हर जरूरतमंद को योजना का लाभ मिले।        गौरतलब है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण आवास प्लस 2.0 के तहत सर्वेक्षण के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष पहल पर 15 दिवसीय मोर दुआर-साय सरकार महाभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। मोर दुआर-साय सरकार महाभियान का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के ऐसे ग्रामीण परिवारों की पहचान करना है, जिन्हें अब तक किसी भी आवासीय योजना के तहत पक्का आवास नहीं मिल सका है। उन्हें पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराना है।        इस महाभियान में राज्य के प्रत्येक गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना प्लस 2.0 के हितग्राहियों के सर्वेक्षण का कार्य पूरा किया जाएगा, ताकि योजनांतर्गत आवास की स्वीकृति एवं निर्माण कार्य कराया जा सके। यह महाभियान तीन चरणों में संचालित होगा। पहले चरण में 15 से 19 अप्रैल के बीच जिला और ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं। दूसरे चरण में 20 से 28 अप्रैल तक सभी ग्रामों में ग्राम सभाएं आयोजित कर घर-घर जाकर पात्र परिवारों का सर्वेक्षण किया जाएगा। तीसरे चरण में 29 और 30 अप्रैल को सभी सर्वेक्षणों की पुष्टि, ग्राम सभा की स्वीकृति और सत्यापन कर अंतिम रिपोर्ट तैयार कर राज्य कार्यालय को भेजी जाएगी।       उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्राम शासनकचौरा और हलबा कचौरा में आयोजित कार्यक्रम में स्वयं लाभार्थियों क्रमशः बृन्दावती भारती, दुलारी भारती और गुड्डुराम बघेल से चर्चा करते हुए उनके मकान की स्थिति जानी। उन्होंने ग्रामवासियों से सीधा संवाद करते हुए यह भी कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि कोई भी परिवार बिना पक्के मकान के न रहे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सर्वेक्षण के माध्यम से जो भी पात्र परिवार सामने आएंगे, उन्हें शीघ्रातिशीघ्र योजना में सम्मिलित किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का स्पष्ट लक्ष्य है कि देश के हर नागरिक को सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार मिले, जिसमें पक्का मकान एक बुनियादी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार इस संकल्प के साथ कार्य कर रही है कि कोई भी पात्र नागरिक सरकार की योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में 2024-25 के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत कुल 11,50,315 मकानों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से 9,41,595 मकानों की पहले ही स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। इनमें से 1,78,476 मकान पूर्ण रूप से निर्मित हो चुके हैं और शेष निर्माणाधीन हैं। अब तक कुल 3,59,037 लाभार्थियों को आवास मिल चुका है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते हुए लाभार्थी स्वयं भी मोबाइल ऐप के जरिए अपनी जानकारी अपलोड कर सकेंगे। इस प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सरल बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा GRIH पोर्टल भी विकसित किया गया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 36

कुछ घरेलू चीजों की मदद से स्ट्रेच मार्क्स होंगे दूर

 क्या आपने कभी आईने में देखकर सोचा है- "काश ये स्ट्रेच मार्क्स न होते!" प्रेग्नेंसी, वजन का उतार-चढ़ाव या हार्मोनल बदलाव, कारण कोई भी हो, लेकिन जब ये सफेद या गुलाबी लकीरें त्वचा पर दिखती हैं, तो अच्छे-अच्छों का कॉन्फिडेंस थोड़ा तो हिल ही जाता है। महंगे क्रीम, सीरम और ट्रीटमेंट्स के वादे तो बड़े-बड़े ब्रांड्स बहुत करते हैं, लेकिन रिजल्ट की बात आती है, तो ज्यादातर मायूसी ही हाथ लगती है। ऐसे में, राहत की बात ये है कि कुछ घरेलू और नेचुरल चीजें हैं जो बिना जेब हल्की किए, आपके स्ट्रेच मार्क्स को धीरे-धीरे गायब कर सकती हैं और वो भी सिर्फ एक महीने में! चलिए जानते हैं ये कौन-सी चीजें हैं और कैसे आप इनका सही इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा जेल एलोवेरा स्किन के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन-E स्किन को रिपेयर करने में मदद करते हैं और स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करने में बेहद कारगर होते हैं। कैसे इस्तेमाल करें? ताजा एलोवेरा जेल लें और प्रभावित जगहों पर हल्के हाथों से 5-10 मिनट तक मसाज करें। इसे रातभर के लिए छोड़ दें और सुबह हल्के गुनगुने पानी से धो लें। रोज़ाना इस्तेमाल करने से असर जल्दी दिखने लगता है। नारियल तेल नारियल तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और स्किन-रिपेयरिंग गुण होते हैं जो त्वचा की कोशिकाओं को फिर से बनाते हैं। यह स्किन को हाइड्रेट करता है और स्ट्रेच मार्क्स को धीरे-धीरे हल्का कर देता है। कैसे इस्तेमाल करें? रोज रात को सोने से पहले शुद्ध नारियल तेल को हल्का गुनगुना करें और स्ट्रेच मार्क्स पर 10 मिनट तक मसाज करें। लगातार एक महीने तक इसे अपनाएं और बदलाव खुद महसूस करें। विटामिन-E कैप्सूल विटामिन-E स्किन को अंदर से रिपेयर करता है और उसकी इलास्टिसिटी बढ़ाने में मदद करता है। यह स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करने और स्किन टोन को सुधारने के लिए जाना जाता है। कैसे इस्तेमाल करें? मार्केट में आसानी से मिलने वाले विटामिन-E कैप्सूल को काटकर उसका तेल निकालें और प्रभावित हिस्सों पर लगाएं। मसाज करते समय इसे एलोवेरा या नारियल तेल के साथ भी मिक्स किया जा सकता है। बेहतर रिजल्ट के लिए अपनाएं ये टिप्स     रोजाना दो बार स्ट्रेच मार्क्स पर इन चीजों का यूज करें।     खूब पानी पिएं ताकि स्किन हाइड्रेटेड रहे।     विटामिन-C और प्रोटीन से भरपूर डाइट लें।     स्क्रबिंग से बचें, ताकि त्वचा को नुकसान न पहुंचे।     सब्र रखें क्योंकि घरेलू नुस्खे धीरे असर दिखाते हैं लेकिन उनका प्रभाव गहरा होता है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 43