प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला में शामिल हुए आष्टा विधायक

आष्टा संविधान निर्माता, भारत रत्न, "बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान" को लेकर आज भोपाल में प्रदेश स्तरीय  कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न हुआ । आयोजित कार्यशाला में शामिल होने आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर भोपाल पहुचे ओर आयोजित एक दिवसीय  कार्यशाला में शामिल हुए । आयोजित उक्त कार्यशाला को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राष्ट्रीय महासचिव श्री दुष्यंत गौतम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, प्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य एवं अजा मोर्चा के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश स्तरीय वक्ता कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। एवं सभी वरिष्ठ राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का मार्गदर्शन मार्गदर्शन प्राप्त हुआ । Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 34

जम्मू के शहीदी चौक में ही रोक, प्रदर्शनकारियों और पुलिस में हुई झड़प, जम्मू में माहौल तनावपूर्ण

जम्मू सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा हाल ही में दायर आरोपपत्र के प्रकाश में मोदी सरकार की प्रतिशोध और धमकी की राजनीति के खिलाफ आज जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पी.सी.सी.) ने जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू में जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा के साथ-साथ कांग्रेस के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। तारिक हमीद कर्रा का कहना है कि उन्होंने यह प्रोटेस्ट कांग्रेस ऑफिस से लेकर ई.डी. के दफ्तर गांधीनगर तक जाना था लेकिन उन्हें पुलिस ने जम्मू के शहीदी चौक में ही रोक दिया। इस प्रदर्शन में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 31

राज्य आनंद संस्थान खुशहाली, आत्म-संतोष और सामूहिक सद्भाव बढ़ाने के लिए प्रयासरत

भोपाल राज्य आनंद संस्थान जीवन में खुशहाली, आत्म-संतोष और सामूहिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए सतत कार्यरत है। आनंद शिविरों के माध्यम से इस दिशा में सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं। आनंद शिविर का आयोजन शासकीय एवं अशासकीय आनंदकों के लिए किया जाता है। इन शिविरों का उद्देश्य प्रतिभागियों को परिपूर्ण जीवन जीने की विधा सिखाना एवं सकारात्मक दृष्टिकोण को विकसित करना है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य आनंद संस्थान श्री आशीष कुमार ने बताया कि जीवन में 'आनंद' के साथ प्रत्येक कार्य करना चाहिए। विभाग का उद्देश्य आनंद एवं सकुशलता को मापने के पैमानों की पहचान तथा उन्हें परिभाषित करना है। राज्य में आनंद का प्रसार करने की दिशा में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय के लिये दिशा-निर्देश तय करने का कार्य भी किया जा रहा है। आनंद की अवधारणा का नियोजन नीति निर्धारण और क्रियान्वयन की प्रक्रिया की मुख्य धारा में लाना, आनंद की अनुभूति के लिये एक्शन प्लॉन एवं गतिविधियों का निर्धारण भी किया जा रहा है। निरंतर अंतराल पर निर्धारित मापदण्डों पर राज्य के नागरिकों की मनःस्थिति का आंकलन करना, आनंद की स्थिति पर सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार कर प्रकाशित करना, आनंद के प्रसार माध्यमों, उनके आंकलन के मापदण्डों में सुधार के लिये लगातार अनुसंधान करना और आनंद के विषय पर ज्ञान संसाधन केन्द्र के रूप में कार्य करने का कार्य आनंद विभाग द्वारा किया जा रहा है। अल्पविराम परिचय सत्र आयोजित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, कटनी में विकासखंड ढीमरखेड़ा के प्रधानाध्यापकों के लिए नेतृत्व क्षमता विकास पर पांच दिवसीय कार्यशाला और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में "आनंद विभाग" का संक्षिप्त परिचय एवं रोचक गतिविधियों के माध्यम से "चिंता का दायरा बनाम प्रभाव का दायरा" विषय पर प्रेरक सत्र आयोजित किया गया। सत्र में उपस्थित शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता प्रदर्शित की और चिंतनशील चर्चा में भाग लिया। आगामी दिनों में भी इस सत्र का आयोजन अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों में किया जाएगा, ताकि सभी प्रतिभागी इस महत्वपूर्ण विषय से लाभान्वित हो सकें।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 23

ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़: महादेव सट्टा एप से जुड़े 14 अंतर्राज्यीय सटोरियों को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर  ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. महादेव सट्टा एप के जरिए देशभर में फैले ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 8 अंतर्राज्यीय समेत कुल 14 सटोरियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी महादेव एप के पैनलों L 95 LOTUS, LOTUS 651 और LOTUS 656 के जरिए कोलकाता और गुवाहाटी (असम) में बैठकर सट्टा चला रहे थे. सभी सटोरिये IPL 2025 के सीजन में ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे. इस कार्रवाई में झारखंड के 3, मध्यप्रदेश के 2, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार के एक-एक और छत्तीसगढ़ के 6 सटोरिए शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से सट्टा संचालन में इस्तेमाल किए जा रहे कुल 67 मोबाइल फोन, 8 लैपटॉप, 4 राउटर, 94 ATM कार्ड, 15 सिम कार्ड, 32 बैंक पासबुक, 3 चेकबुक, 1 सिक्योरिटी कैमरा, 4 पावर एक्सटेंशन बोर्ड और सट्टा हिसाब-किताब से जुड़ी 3 कॉपियां बरामद की हैं, जिसकी कुल कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है. आरोपियों के खिलाफ थाना देवेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 73/25 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4(क), 7 एवं बीएनएस की धाराएं 318(4), 61(2), 112(2), भारतीय तार अधिनियम 25सी के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है. साथ ही आगे धारा 336, 338, 340 बीएनएस भी जोड़ी जा रही है. 500 बैंक खातों से करोड़ों की लेन-देन आरोपियों ने रकम के लेन-देन के लिए लगभग 500 बैंक खातों का इस्तेमाल किया, जिसमें करोड़ों रुपए का लेन-देन हुआ है. इन खातों की जानकारी संबंधित बैंकों से मंगाई जा रही है और 1500 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. कैसे हुई कार्रवाई? पुलिस को 13 अप्रैल को स्थानीय इनपुट मिला, जिसके आधार पर आरोपी निखिल वाधवानी को देवेंद्र नगर इलाके में गिरफ्तार किया गया. इसके बाद आरोपी से पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने कोलकाता और गुवाहाटी (असम) में रेकी करते हुए कोलकाता में रेड कार्रवाई करते हुए न्यू टाउन राजघर स्थित आशियाना अपार्टमेंट से 06 आरोपी और राजारहाट स्थित तुलसी विहार अपार्टमेंट से 02 आरोपी तथा गुवाहाटी में रेड कार्रवाई कर बेलटोला स्थित महेन्द्री अपार्टमेंट से 06 आरोपी सहित कुल 14 आरोपियों को ऑनलाइन सट्टा संचालित करते रंगे हाथ पकड़ा गया. आरोपियों द्वारा महादेव ऐप के पैनल L 95 LOTUS, LOTUS 651 तथा LOTUS 656 से सट्टा संचालित किया जा रहा था. आईपीएल 2025 में अब तक 17 मामलों में 41 गिरफ्तार एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने इस आईपीएल सीजन में अब तक 17 मामलों में 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन मामलों में कुल 72.27 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया गया है. आरोपी Gajanand app, Mr Bean, Winpro-in, DiamondÛch999-com, Wood777, ClassicÛch-99-com, FunÛch app, VazirÛch-com, Unclebet9-com, Kingdombook9-com, Shubhlabh app, Gold363 app जैसे प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर रहे थे. कोलकाता से गिरफ्तार किए गए आरोपी पंकज वासवानी – बिलासपुर (छ.ग.) रवि सजनानी – रायपुर (छ.ग.) रोशन कुमार ठाकुर – दरभंगा (बिहार) प्रतीक सोनी – बिलासपुर (छ.ग.) संदीप अमरानी – कटनी (म.प्र.) अंकुल मिश्रा – पश्चिमी सिंहभूम (झारखंड) दीपांशु गुप्ता – पश्चिमी सिंहभूम (झारखंड) ताज्जु मसीह – गुरदासपुर (पंजाब), वर्तमान में भिलाई गुवाहाटी से गिरफ्तार किए गए आरोपी कुशल साहू – बिलासपुर (छ.ग.) जीत सिंह – दुर्ग (छ.ग.) सूजल रूपरेला – रायपुर (छ.ग.) अनुराग डहरिया – छिंदवाड़ा (म.प्र.) हरदीप सिंह – पश्चिमी सिंहभूम (झारखंड) भानू सिंह राजपूत – आगरा (उ.प्र.) Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 28

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ‘विंध्य की माटी का गौरव’: उप मुख्यमंत्री

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज अपने भोपाल स्थित निज निवास पर भारतीय थलसेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी एवं उनकी धर्मपत्नी का सपरिवार आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि विंध्य अंचल की धरती से निकलकर भारतीय सेना के सर्वोच्च पद पर पहुंचे जनरल उपेंद्र द्विवेदी ‘विंध्य की माटी के गौरव’ हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जनरल उपेंद्र द्विवेदी को देश की सीमाओं की सुरक्षा में उनकी वीरता, नेतृत्व क्षमता एवं अनुकरणीय सेवाओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जनरल द्विवेदी विंध्य क्षेत्र के उन अनमोल रत्नों में से हैं, जिन पर सम्पूर्ण प्रदेश को गर्व है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि जनरल द्विवेदी जैसे व्यक्तित्वों से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30

नॉर्थ कोरिया में महिलाओं के कपड़ों से लेकर उनके हेयरस्टाइल तक पर सरकार का नियंत्रण, सेनेटरी पैड्स तक बैन!

नई दिल्ली दुनिया में कई देश हैं जहां कानून सख्त होते हैं, लेकिन कुछ मुल्क ऐसे भी हैं जहां के नियम-कायदे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। ऐसा ही एक देश है नॉर्थ कोरिया, जहां तानाशाह किम जोंग उन का एकछत्र राज चलता है। यहां के अजीबो-गरीब नियमों ने पूरी दुनिया को चौंका रखा है। लेकिन सबसे हैरानी की बात ये है कि इस देश में महिलाओं को पीरियड्स के दौरान इस्तेमाल होने वाले सेनेटरी पैड्स तक से वंचित रखा गया है। नॉर्थ कोरिया में इन सामान्य स्वास्थ्य उत्पादों का इस्तेमाल करना गैरकानूनी है। महिलाएं क्या करती हैं पीरियड्स के दौरान? जहां दुनिया के दूसरे देशों में महिलाएं सेनेटरी नैपकिन, टैंपून, मेंस्ट्रुअल कप और पीरियड पैंटी जैसी सुविधाओं से लैस हैं, वहीं नॉर्थ कोरिया की महिलाएं अब भी पुराने ज़माने की परंपराओं का पालन करने को मजबूर हैं। यहां महिलाएं पीरियड्स के वक्त धुले हुए कपड़े या री-यूजेबल पैड्स का इस्तेमाल करती हैं, क्योंकि वहां सैनिटरी नैपकिन की न तो बिक्री होती है और न ही इसे मंगाने की इजाज़त है। किम जोंग उन के अजीब कानून नॉर्थ कोरिया में सिर्फ यही नहीं, बल्कि महिलाओं के कपड़ों से लेकर उनके हेयरस्टाइल तक पर सरकार का नियंत्रण है। महिलाएं स्कर्ट या ट्राउज़र्स पहन सकती हैं, लेकिन उसकी लंबाई घुटनों से ऊपर नहीं होनी चाहिए। नीली जींस पहनना अपराध है। वहां के नागरिक सिर्फ तीन सरकारी टीवी चैनल ही देख सकते हैं। बाइबल रखना या किसी धर्म का सार्वजनिक रूप से पालन करना सख्त मना है- और अगर कोई ऐसा करता पाया गया, तो उसे मौत तक की सजा दी जा सकती है। कंडोम की बिक्री और इस्तेमाल पर भी पूरी तरह प्रतिबंध है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 27

जेनेटिक काउंसलिंग में समुदाय का सहयोग लिया जाए : राज्यपाल पटेल

भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों में जेनेटिक काउंसलिंग की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। जेनेटिक काउंसलिंग कार्य में मध्यस्थों की भूमिका की संभावनाओं पर कार्य करते हुए समुदाय का सहयोग प्राप्त किया जाए। उन्होंने कहा है कि सिकल सेल एनीमिया आनुवंशिक रोग है। रोग को खत्म करने के लिए वैवाहिक और गर्भधारण संबंधी सावधानियां के बारे में सामुदायिक जन जागृति की दिशा में प्रभावी पहल जरूरी है। जेनेटिक काउंसलिंग कार्य में समुदाय के नेतृत्व और पंचायत पदाधिकारियों का सहयोग भी लिया जाना चाहिए। राज्यपाल श्री पटेल राजभवन में जनजातीय प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल, आयुष मंत्री श्री इंदर सिंह परमार भी मौजूद थे। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि रोगी को स्वस्थ बनाने के सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रमाणित औषधियों और चिकित्सा पद्धतियों को स्वीकार किया जाना चाहिए। मध्यप्रदेश के वनों में प्रचुर मात्रा में वन औषधियों की उपलब्धता है। इन औषधियों के सिकल सेल रोगी को स्वस्थ बनाने के अनुभवों और उपयोग के परीक्षणों के प्रमाणीकरण का कार्य व्यापक स्तर पर तेज गति से किया जाए। लक्ष्य समस्त रोगी और वाहकों को स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिकल सेल एक जटिल रोग है, जो लगभग 21 प्रकार के रोगों का कारण बन सकता है। जरूरी है कि रोग प्रबंधन के कार्य बहुआयामी और एकीकृत स्वरूप में किए जाएं। समस्त रोगियों की उपचार व्यवस्थाओं के साथ ही वाहकों को भी आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सहयोग प्रदान किया जाए। स्वस्थ जीवन शैली के लिए मार्गदर्शन दिया जाए। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि रोग नियंत्रण प्रयासों को व्यक्ति केंद्रित किया जाए। हर स्तर पर औषधियों की पर्याप्त उपलब्धता हो। समस्त रोगियों और वाहकों को उपचार,औषधि और जेनेटिक काउंसलिंग की सेवाएं उपलब्ध हो। उन्होंने छात्रावासों के भोजन में लौह तत्व की उपलब्धता वाले खाद्य पदार्थों को जोड़ने की जरूरत बताई है। गर्भवती महिलाओं की सिकल सेल जांच, जेनेटिक परामर्श और नवजात शिशुओं के वैक्सीनेशन के प्लेटफार्म के रूप में आंगनवाड़ियों को शामिल करने के लिए कहा है। बैठक में जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री दीपक खांडेकर, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव श्री के.सी. गुप्ता, प्रमुख सचिव आयुष श्री डी.पी. आहूजा, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री संदीप यादव एवं अन्य वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30