Wednesday, July 15, 2026 11:58 pm

वैवाहिक पत्रिका केले के रेशे और गोबर के मिश्रण से बनाए गए कागज पर मुद्रित की गई, सूती कपड़े की थैली में रखा गया

बुरहानपुर  आधुनिकता की दौड़ में जहां शादी-विवाह के आमंत्रण पत्रिकाएं महंगे कागज और प्लास्टिक से तैयार की जाती हैं, वहीं बुरहानपुर की एक अनोखी पहल ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई मिसाल पेश की है. दरअसल बुरहानपुर की विधायक और पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने अपने बेटे समर्थ चिटनिस के विवाह हेतु जो आमंत्रण पत्रिका तैयार करवाई है, वह न केवल आकर्षण का केंद्र बनी है बल्कि पर्यावरण प्रेमियों के लिए प्रेरणास्रोत भी बन गई है. इको-फ्रेंडली शादी का कार्ड यह विशेष वैवाहिक पत्रिका केले के रेशे और गोबर के मिश्रण से बनाए गए कागज पर मुद्रित की गई है. इसके साथ ही इस पत्रिका को पारंपरिक प्लास्टिक कवर की बजाय बुरहानपुर में पावरलूम से निर्मित सूती कपड़े की थैली में रखा गया है. जिससे यह पूरी तरह इको-फ्रेंडली बन गई है. हजारों की संख्या में यह आमंत्रण पत्र देश के विभिन्न राज्यों मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली और अन्य हिस्सों में प्रेषित की गई है. जो हर स्थान पर सराहना का विषय बनी हुई है. केले के रेशे और गोबर से तैयार कार्ड बुरहानपुर जिले के प्रमुख कृषि उत्पादों केला, गन्ना और कपास को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका की संकल्पना की गई. खास बात यह है कि केले की फसल के बाद बचे तनों से निकाले गए रेशों से यह कागज तैयार किया गया, जिसमें गोबर और कपास का भी समावेश हुआ. इस अनूठे प्रयोग ने स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का एक सशक्त माध्यम बनाया है. कार्ड पर स्वस्तिक, पक्षियों की चहचहाहट इस पत्रिका का डिजाइन भी अत्यंत विचारोत्तेजक है. मुख्य पृष्ठ पर सूर्य का खिलता प्रकाश, स्वस्तिक, पक्षियों की चहचहाहट, हरियाली और पशु-पक्षी जीवन और प्रकृति के सह-अस्तित्व का संदेश देते हैं. साथ ही एकात्म मानववाद के चक्र को विशेष रूप से उकेरा गया है, जो व्यक्ति से लेकर समाज और देश निर्माण तक की सतत प्रक्रिया को दर्शाता है. अर्चना चिटनिस ने कार्ड के जरिए दिया खास संदेश इस नवाचार के पीछे अर्चना चिटनिस का उद्देश्य केवल विवाह निमंत्रण देना नहीं था, बल्कि इसके माध्यम से समाज को यह संदेश देना था कि हम प्रकृति के साथ समरसता में रहकर भी जीवन के मंगल कार्य कर सकते हैं. यह पहल स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, प्लास्टिक मुक्त आयोजनों को प्रोत्साहित करने और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाने का अनूठा उदाहरण है. बुरहानपुर की इस पहल ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि संकल्प हो, तो पारंपरिक आयोजनों को भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अग्रसर किया जा सकता है. यह पत्रिका न केवल एक विवाह आमंत्रण है, बल्कि एक जागरूकता अभियान का स्वरूप भी है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रकृति से जुड़ने की प्रेरणा देता है. recent visitors 22

रोहित शर्मा पर अब पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि उसके जाने का टाइम आ गया है

नई दिल्ली रोहित शर्मा की शुरुआत आईपीएल 2025 में अच्छी नहीं रही। हालांकि, पिछली तीन पारियों में फिर भी उन्होंने कुछ रन बनाए हैं, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। पहले मैच में शून्य, दूसरे मैच में 8, तीसरे मैच में 13, चौथे मैच में 17, पांचवें मैच में 18 और अब छठे मैच में 26 रन की पारी उन्होंने खेली। पांच बार मुंबई इंडियंस को आईपीएल चैंपियन बना चुके रोहित शर्मा का बल्ले से खराब दौर जारी है। इसको लेकर अब पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि उसके जाने का टाइम आ गया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे रोहित शर्मा ने 16 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली। उनको पैट कमिंस ने आउट किया। अब तक आईपीएल 2026 की 6 पारियों में रोहित शर्मा ने 14 से भी कम के औसत से 82 रन ही बनाए हैं। वीरेंद्र सहवाग ने रोहित को अपनी विरासत बचाने के बारे में चेताया और यहां तक ​​कहा कि शायद अब समय आ गया है कि वह इस प्रारूप से दूर जाने पर विचार करें। क्रिकबज पर बात करते हुए सहवाग ने कहा, "अगर आप रोहित के पिछले 10 सालों के आईपीएल नंबरों को देखें, तो उन्होंने सिर्फ एक बार 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। इसलिए वह ऐसा खिलाड़ी नहीं है जो सोचता है कि उसे 500 या 700 रन बनाने की जरूरत है। अगर वह सोचता है, तो वह ऐसा कर सकता है। जब वह भारतीय कप्तान बना, तो उसने कहा कि वह ऐसा खिलाड़ी बनना चाहता है जो पावरप्ले का फायदा उठाना चाहता है और मौकों का फायदा उठाना चाहता है, इसलिए वह अकेले ही सारे त्याग करना चाहता है, लेकिन वह इस तथ्य पर विचार नहीं कर रहा है कि दिन के अंत में जब वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा है, तो यह आपकी विरासत है जिसको नुकसान पहुंच रहा है।" सहवाग ने आगे कहा, "अब उसका जाने का टाइम आ गया है और रिटायर होने से पहले, आप प्रशंसकों को आपको याद रखने के लिए कुछ देना चाहेंगे, ना कि ऐसे क्षण जो उन्हें यह सोचने पर मजबूर करें कि वे उसे क्यों नहीं ड्रॉप कर रहे हैं। 10 गेंदें एक्स्ट्रा लें, लेकिन कम से कम खेलें और खुद को मौका दें। वह कई बार बैक ऑफ द लेंथ गेंदों पर पुल शॉट खेलने पर आउट हो जाता है। इसलिए उसे तय कर लेना चाहिए कि एक पारी में वह पुल शॉट बिल्कुल नहीं खेलेगा, लेकिन उसे यह कौन समझाएगा? कोई तो होना चाहिए जो उसे सामान्य क्रिकेट खेलने के लिए कहे। जब मैं वहां था, तो सचिन, द्रविड़ या गांगुली मुझे सामान्य क्रिकेट खेलने के लिए कहते थे।" recent visitors 26

मंत्री श्रीमती राजवाड़े का औचक निरीक्षण लपरवाह अधिकारी निलंबित

रायपुर महिला एवं बाल विकास विभाग ने बालोद जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी किशन टंडन क्रांति को कर्तव्यों में घोर लापरवाही और विभागीय योजनाओं के संचालन में गंभीर अनियमितताओं के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस आशय का आदेश विभाग ने जारी कर दिया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने विगत 15 अप्रैल को बालोद दौरे के दौरान शासकीय योजनाओं एवं आमजनों की सुविधा को देखते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का निरीक्षण किया था जिसमें कई खामियां उजागर हुईं। श्रीमती राजवाड़े के निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी टंडन जिला मुख्यालय से अनुपस्थित पाए गए, जबकि यह अपेक्षित था कि वह स्वयं मंत्री के दौरे के समय उपस्थित रहकर कार्यक्रमों की प्रगति प्रस्तुत करें। निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र पाररास (इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 18/1) में फर्जी उपस्थिति दर्ज, पोषण ट्रैकर ऐप में अधूरी प्रविष्टियां, सखी वन स्टॉप सेंटर की निष्क्रियता और करकाभांठ केंद्र में गंदगी जैसे कई गंभीर मुद्दे सामने आए। साथ ही, विभागीय बैठकों में नियमित अनुपस्थिति का आरोप भी टंडन पर है। इन सभी खामियों को गंभीर मानते हुए मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने समीक्षा बैठक में नाराज़गी जताते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। नतीजतन, किशन टंडन को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत निलंबित कर, निलंबन अवधि में महिला एवं बाल विकास विभाग, बिलासपुर में स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्हें इस दौरान जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। recent visitors 25

गांधी मेडिकल कॉलेज में नियुक्तियों पर हाईकोर्ट सख्त, दोषियों पर हो कार्रवाई

भोपाल गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल में लैब असिस्टेंट और तकनीशियन पदों पर हुई नियुक्तियों को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस विवेक जैन की युगलपीठ ने गठित जांच कमेटी को 6 सप्ताह में जांच पूरी करने के आदेश जारी किये हैं. युगलपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. 'नियमों को ताक पर रखकर की गई नियुक्तियां' भोपाल निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट वीर सिंह लोधी ने हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की है. यह जनहित याचिका गांधी मेडिकल कॉलेज में हुई नियुक्तियों को लेकर है. जिसमें आरोप लगाते हुए कहा गया है कि "गांधी मेडिकल कॉलेज में साल 2021 में लैब असिस्टेंट और तकनीशियन पदों पर नियमों को ताक में रखकर नियुक्तियां की गई थीं." 'जांच कमेटी ने नहीं की कोई कार्रवाई' याचिका की सुनवाई के बाद याचिकाकर्ता वीर सिंह लोधी की तरफ से बताया गया कि "नियुक्तियों पर सवाल उठने और शिकायत होने पर जांच के लिए 1 मई 2024 और 19 सितंबर 2024 को पारित आदेश के बाद डॉ संजय जैन के नेतृत्व में 3 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था. जांच कमेटी गठित होने के बावजूद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई." '6 सप्ताह में जांच कमेटी पेश करे अपनी रिपोर्ट' हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस विवेक जैन की युगलपीठ ने याचिका का निराकरण करते हुए अपने आदेश में कहा है कि "6 सप्ताह में कमेटी अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट पेश करे. रिपोर्ट पेश होने के 3 दिनों की अवधि में उसकी प्रति याचिकाकर्ता को प्रदान की जाए. रिपोर्ट के आधार पर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. याचिकाकर्ता की तरफ से अधिवक्ता अक्षांश श्रीवास्तव ने पैरवी की." recent visitors 44

हार्दिक पांड्या ने पर्पल कैप के लिए ठोकी दावेदारी, ऑरेंज कैप की रेस में कूदे सूर्यकुमार यादव

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 18वें सीजन के ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में कौन चल रहा है? इसका जवाब आपको इस स्टोरी में मिल जाएगा। ऑरेंज कैप इस समय निकोलस पूरन के सिर पर है, लेकिन टॉप 5 की रेस में सूर्यकुमार यादव की एंट्री फिर से हो चुकी है। वहीं, पर्पल कैप पर इस समय नूर अहमद का कब्जा है, लेकिन यहां भी मुंबई इंडियंस के एक प्लेयर ने दावेदारी पेश की है, जो खुद कप्तान हार्दिक पांड्या हैं। वे टॉप 5 में पहुंच चुके हैं। आईपीएल 2025 के ऑरेंज कैप की बात करें तो निकोलस पूरन इस रेस में सबसे ऊपर बने हुए हैं। नंबर दो पर साई सुदर्शन का कब्जा है, जबकि नंबर तीन पर मिचेल मार्श हैं। यही तीनों खिलाड़ी टॉप 3 में काफी समय से चल रहे हैं। हालांकि, मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने गुरुवार 17 अप्रैल को टॉप 5 में जगह बना ली, जबकि नंबर चार से उन्होंने श्रेयस अय्यर को खिसका दिया। वे 250 रनों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। सूर्या ने 265 रन बना लिए हैं। वे चौथे नंबर पर हैं। 4. सूर्यकुमार यादव – 265 रन आईपीएल के 18वें सीजन के पर्पल कैप की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनर नूर अहमद 12 विकेटों के साथ शीर्ष पर हैं। लंबे समय से उनके सिर पर पर्पल कैप है, जबकि अन्य स्थानों पर बदलाव देखने को मिल रहा है। इस समय चौथे से पांचवें स्थान तक के गेंदबाज के खाते में 11-11 विकेट हैं। हार्दिक पांड्या ने टॉप 5 में जगह बना ली है। उनके अलावा कुलदीप यादव, खलील अहमद और शार्दुल ठाकुर भी पांचवें स्थान पर हैं। 2. कुलदीप यादव – 11 विकेट 4. हार्दिक पांड्या – 11 विकेट 5. शार्दुल ठाकुर – 11 विकेट recent visitors 31

गाजा में चल रहे युद्ध को समाप्त करने के वास्ते सभी बंधकों को छोड़ने के लिए तैयार

गाजा इजरायल की ताबड़तोड़ कार्रवाई से हमास के हौंसले पस्त होते नजर आ रहे हैं। फिलिस्तीन के इस कट्टरपंथी संगठन ने एक महत्वपूर्ण घोषणा में कहा है कि वह गाजा में चल रहे युद्ध को समाप्त करने के वास्ते सभी बंधकों को छोड़ने के लिए तैयार है। हमास ने कहा है कि वह इजरायली सेना की पूर्ण वापसी और फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई के बदले सभी इजरायली बंधकों को रिहा करने के लिए तैयार है। यह बयान हमास के वरिष्ठ अधिकारी खलील अल-हय्या ने गुरुवार को एक टेलीविजन भाषण में दिया। इस प्रस्ताव को गाजा में डेढ़ साल से अधिक समय से चल रहे संघर्ष को खत्म करने की दिशा में एक संभावित कदम के रूप में देखा जा रहा है। हमास का प्रस्ताव हमास के वरिष्ठ अधिकारी खलील अल-हय्या ने कहा, "हम एक व्यापक समझौते के लिए तैयार हैं, जिसमें सभी इजरायली बंधकों की रिहाई, इजरायल में कैद फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई, गाजा युद्ध का अंत और क्षेत्र के पुनर्निर्माण की शुरुआत शामिल हो।" हालांकि, हमास ने स्पष्ट किया कि वह इजरायल की उस मांग को स्वीकार नहीं करेगा जिसमें उसे अपने हथियार डालने होंगे। अल-हय्या ने इजरायल के 45 दिन के अस्थायी युद्धविराम प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया, जिसमें हमास के हथियार डालने की शर्त शामिल थी। हमास ने यह भी कहा कि कोई भी समझौता स्थायी युद्धविराम, इजरायली सेना की पूर्ण वापसी और गाजा के पुनर्निर्माण की गारंटी पर आधारित होना चाहिए। एक वरिष्ठ फिलिस्तीनी अधिकारी ने कहा, "इजरायल का नवीनतम प्रस्ताव युद्ध को पूरी तरह समाप्त करने की घोषणा नहीं करता और केवल बंधकों को प्राप्त करना चाहता है।" संघर्षविराम का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए कर रहे नेतन्याहू- हमास अल-हय्या ने इजराइल द्वारा प्रस्तावित 45 दिन की अस्थायी संघर्षविराम योजना को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि अब हमास किसी भी "आंशिक समझौते" को स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू संघर्षविराम का इस्तेमाल केवल अपने राजनीतिक फायदे के लिए कर रहे हैं। उन्होंने रॉयटर्स के हवाले से कहा, "नेतन्याहू और उनकी सरकार आंशिक समझौतों का इस्तेमाल अपनी उस राजनीतिक नीति को आगे बढ़ाने के लिए करते हैं, जिसका मकसद नरसंहार और भुखमरी के जरिए युद्ध को जारी रखना है — भले ही इसके लिए अपने ही बंधकों की बलि क्यों न देनी पड़े। हम इस नीति को लागू करने का हिस्सा नहीं बनेंगे।" हमास की इस सख्त स्थिति से मिस्र के मध्यस्थों द्वारा युद्धविराम को बहाल करने की कोशिशों को और झटका लग सकता है। काहिरा में इस हफ्ते हुई बातचीत बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई। हमास ने इजरायल की उस मांग को भी खारिज कर दिया है, जिसमें संगठन से अपने हथियार छोड़ने की शर्त रखी गई थी। हमास ने साफ कहा है कि वह तभी बचे हुए 59 इजराइली बंधकों को छोड़ेगा, जब इजराइल युद्ध को पूरी तरह समाप्त करने पर सहमत होगा। इजरायल ने तेज किए हमले इधर, इजरायली सेना ने गाजा पर अपने हमले तेज कर दिए हैं। गुरुवार को हुए हवाई हमलों में गाजा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कम से कम 32 फिलिस्तीनियों की मौत हुई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। जबालिया में संयुक्त राष्ट्र संचालित एक स्कूल पर हमले में छह लोगों की जान गई। इजराइल ने दावा किया कि वहां एक हमास कमांड सेंटर था। वहीं, हमास ने यह जानकारी दी कि इजरायली-अमेरिकी सैनिक एडन अलेक्जेंडर को बंधक बनाकर रखने वाले लड़ाकों से उनका संपर्क टूट गया है। बताया गया कि जिस स्थान पर अलेक्जेंडर को रखा गया था, वहां इजराइली हमले हुए। हमास ने एक वीडियो संदेश में बंधकों के परिवारों को चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसे हमलों में उनके प्रियजन मारे जा सकते हैं। 2023 से चल रहा संघर्ष यह युद्ध 7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुआ, जब हमास ने दक्षिणी इजरायल पर एक आश्चर्यजनक हमला किया, जिसमें इजरायली अधिकारियों के अनुसार 1,200 लोग मारे गए और 251 लोग बंधक बनाए गए। इसके जवाब में, इजरायल ने गाजा पर व्यापक सैन्य अभियान शुरू किया, जिसमें गाजा स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार अब तक 51,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं। हमास का कहना है कि वर्तमान में उसके पास 59 बंधक हैं, जिनमें से 24 के जीवित होने की उम्मीद है। इजरायल में जनता का दबाव इजरायल में, बंधकों की रिहाई को प्राथमिकता देने की मांग बढ़ रही है। सैकड़ों पूर्व मोसाद और वायुसेना कर्मियों ने सरकार से युद्ध को रोककर बंधकों की रिहाई पर ध्यान देने का आह्वान किया है। तेल अवीव में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, जहां लोग बंधकों की सुरक्षित वापसी के लिए समझौते की मांग कर रहे हैं। एक प्रदर्शनकारी, योना श्निट्जर ने कहा, "गाजा में बंधकों की स्थिति सामान्य नहीं होनी चाहिए। यह दिल दहलाने वाला है।" recent visitors 56

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, भोपाल मंडल से गुजरने वाली 26 ट्रेनें इन तारीख को रहेंगी कैंसिल

नर्मदापुरम  उत्तर पूर्व रेलवे के गोरखपुर मंडल के गोरखपुर जंक्शन–गोरखपुर कैंट खंड के मध्य तीसरी लाइन के इंटरलॉकिंग कार्य के कारण भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली निम्नलिखित गाड़ियाँ अपनी निर्धारित तिथियों में निरस्त रहेंगी.     गाड़ी संख्या 11037 पुणे–गोरखपुर एक्सप्रेस 17 अप्रैल एवं 02 मई 2025 को निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 11038 गोरखपुर–पुणे एक्सप्रेस 19 अप्रैल एवं 03 मई 2025 को निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 12511 गोरखपुर–कोचुवेली एक्सप्रेस 27 अप्रैल, 01, 02 एवं 04 मई 2025 को रद्द रहेगी.     गाड़ी संख्या 12512 कोचुवेली–गोरखपुर एक्सप्रेस 30 अप्रैल, 04, 06 एवं 07 मई 2025 को निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 12589 गोरखपुर–सिकंदराबाद एक्सप्रेस 30 अप्रैल 2025 को निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 12590 सिकंदराबाद–गोरखपुर एक्सप्रेस 01 मई 2025 को निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 12591 गोरखपुर–यशवंतपुर एक्सप्रेस 26 अप्रैल 2025 को निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 12592 सिकंदराबाद–गोरखपुर एक्सप्रेस 28 अप्रैल 2025 को निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 12597 गोरखपुर–छत्रपति शिवाजी महाराज ट. एक्सप्रेस 22 एवं 29 अप्रैल 2025 को निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 12598 छत्रपति शिवाजी महाराज ट.–गोरखपुर एक्सप्रेस 23 एवं 30 अप्रैल 2025 को निरस्त रहेगी     गाड़ी संख्या 15017 लोकमान्य तिलक ट.–गोरखपुर एक्सप्रेस 27 अप्रैल से 03 मई 2025 तक प्रतिदिन निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 15018 गोरखपुर–लोकमान्य तिलक ट. एक्सप्रेस 27 अप्रैल से 03 मई 2025 तक प्रतिदिन निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 15023 गोरखपुर–यशवंतपुर एक्सप्रेस 22 एवं 29 अप्रैल 2025 को निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 15024 यशवंतपुर–गोरखपुर एक्सप्रेस 24 अप्रैल एवं 01 मई 2025 को निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 15029 गोरखपुर–पुणे एक्सप्रेस 24 अप्रैल एवं 01 मई 2025 को निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 15030 पुणे–गोरखपुर एक्सप्रेस 26 अप्रैल एवं 03 मई 2025 को निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 15045 गोरखपुर–ओखा एक्सप्रेस 24 अप्रैल एवं 01 मई 2025 को निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 15046 ओखा–गोरखपुर एक्सप्रेस 27 अप्रैल एवं 04 मई 2025 को निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 15065 गोरखपुर–पनवेल एक्सप्रेस 15, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 24, 25, 27, 28, 29 अप्रैल एवं 01, 02, 04 मई 2025 को निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 15066 पनवेल–गोरखपुर एक्सप्रेस 16, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 25, 26, 28, 29, 30 अप्रैल एवं 02, 03, 05 मई 2025 को निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 15067 गोरखपुर–बांद्रा ट. एक्सप्रेस 16, 23 एवं 30 अप्रैल 2025 को निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 15068 बांद्रा ट.–गोरखपुर एक्सप्रेस 18, 25 अप्रैल एवं 02 मई 2025 को निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 20103 गोरखपुर–लोकमान्य तिलक ट. एक्सप्रेस 19 अप्रैल से 02 मई 2025 तक प्रतिदिन निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 20104 लोकमान्य तिलक ट.–गोरखपुर एक्सप्रेस 20 अप्रैल से 03 मई 2025 तक प्रतिदिन निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 22533 गोरखपुर–यशवंतपुर एक्सप्रेस 28 अप्रैल 2025 को निरस्त रहेगी.     गाड़ी संख्या 22534 यशवंतपुर–गोरखपुर एक्सप्रेस 30 अप्रैल 2025 को निरस्त रहेगी. गर्मियों में समर स्पेशल ट्रेन में यात्री लें मजा, रेलवे ने चलाई वापी-दानापुर-वलसाड ट्रेन यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें. उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें. recent visitors 35