Thursday, July 16, 2026 2:44 am

प्रदेश का सबसे बड़े शहर इंदौर में NEET PG exam का एक भी सेंटर नहीं

इंदौर इंदौर में 15 जून से नीट पीजी की परीक्षा होने वाली है, लेकिन इस बार इंदौर में इसके लिए परीक्षा सेंटर ही नहीं बनाया गया है,जबकि प्रदेश का सबसे बड़ा शहर होने के कारण इंदौर में पीजी की परीक्षा देने वाले इंदौर में सबसे ज्यादा विद्यार्थी है। इंदौर से सेंटर नहीं बनाए जाने से विद्यार्थी भी हैरान है। उनका कहना है कि दूसरे शहरों में परीक्षा देने जाएंगे तो होटलों में रुकना होगा। परीक्षा की तैयारियां भी वहां ठीक से नहीं हो सकती है। इंदौर में भी सेंटर दिया जाना चाहिए था। हर साल इंदौर में सेंटर दिया जाता है। इससे परीक्षार्थियों को  आसानी होती है। इंदौर में एक सरकारी और दो निजी मेडिकल काॅलेज है। मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा नीट पीजी में इंदौर के ही छात्र परीक्षा देते है। इनकी संख्या हजारों में है। इसके बावजूद इंदौर के बजाए भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सतना और उज्जैन में परीक्षा सेंटर बनाए गए है। यह परीक्षा 15 जून को होगी। इंदौर के हजारों विद्यार्थियों के सेंटर दूसरे शहरों में आए है। इस कारण अब उन्हें वहां होटलों या रिश्तेदारों के घर रुककर परीक्षा की तैयारी करना होगी और पेपर देने जाना होगा।   recent visitors 22

देश में लॉन्च हुई नई 2025 Skoda Kodiaq, जानें क्या है कीमत और फीचर्स

हैदराबाद  Skoda Auto India ने भारतीय बाजार में अपनी दूसरी-जनरेशन की Skoda Kodiaq को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसके Sportline ट्रिम को 46.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उतारा है, जबकि इसके Laurin & Klement (एलएंडके) ट्रिम को 48.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर लॉन्च किया गया है. बता दें कि Skoda India पहले की तरह ही नई Skoda Kodiaq को भारत में स्थानीय रूप से असेंबल करना जारी रखेगी और इसमें मौजूदा 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन लगाया जाएगा. दूसरी-जनरेशन की एसयूवी में विकासवादी स्टाइलिंग, पहले से ज्यादा फीचर्स के साथ बिल्कुल नया इंटीरियर और पावर में भी मामूली बढ़ोतरी की गई है. Skoda ने नई Kodiaq के लिए बुकिंग शुरू कर दी है और इसकी डिलीवरी 2 मई से शुरू होगी. 2025 Skoda Kodiaq का एक्सटीरियर डिजाइन नई Skoda Kodiaq पिछली-जनरेशन की एसयूवी की तुलना में थोड़ी ज़्यादा गोल दिखती है, जिसकी खासियत शार्प डिज़ाइन लैंग्वेज थी. इसमें स्प्लिट हेडलैंप सेटअप को बरकरार रखा गया है, लेकिन इसमें नए एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप सिग्नेचर हैं, जो ग्रिल तक फैले हुए हैं. बम्पर के दोनों किनारों पर फंक्शनल एयर वेंट्स दिए गए हैं, और बोनट पर भी अच्छे पावर बल्ब लगाए गए हैं. व्हीलबेस में कोई बदलाव नहीं इस कार के प्रोफाइल की बात करें तो L&K ट्रिम में 18-इंच के अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं, जिसके लिए नया एयरो-ऑप्टिमाइज़्ड लुक और डी-पिलर के लिए कंट्रास्टिंग फ़िनिश दी गई है. रियर प्रोफाइल की बात करें, तो नई Kodiaq में लाइट बैंड से जुड़े नए सी-आकार के टेल-लैंप लगाए गए हैं. आकार की बात करें, तो इसके व्हीलबेस को 2,791 मिमी के साथ अपरिवर्तित रखा गया है, लेकिन इसकी कुल लंबाई 59 मिमी तक बढ़ गई है. Skoda Kodiaq Sportline ट्रिम में ग्रिल, विंग मिरर, डी-पिलर गार्निश और रियर बम्पर के लिए ब्लैक-आउट फिनिश इस्तेमाल की गई है. इसमें 18-इंच के अलॉय के लिए स्पोर्टियर डिज़ाइन भी है. 2025 Skoda Kodiaq का इंटीरियर वैसे तो इसका एक्सटीरयिर अभी भी पुराने Skoda Kodiaq से काफी मिलता-जुलता है, लेकिन इसके इंटीरियर को कंपनी ने पूरी तरह से नया डिजाइन दिया है. इसके डैशबोर्ड में विंग्ड डिज़ाइन दिया गया है, जिसमें नया 13-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम सबसे बड़ा अपडेट है. इसमें HVAC कंट्रोल के लिए तीन फिजिकल डायल भी दिया गया हैं. नेविगेशन फीड के साथ नया 10-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 'Skoda' बैजिंग (स्पोर्टलाइन पर तीन-स्पोक) के साथ नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील है. दूसरी पंक्ति की सीटों को स्पेस एडजस्ट करने के लिए आगे और पीछे खिसकाया जा सकता है, और उनमें रिक्लाइन फ़ंक्शन भी है. 2025 Skoda Kodiaq के फीचर्स नई Skoda Kodiaq के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें कॉन्फ़िगरेबल एम्बिएंट लाइटिंग, एक पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, एक 13-स्पीकर कैंटन साउंड सिस्टम, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, मेमोरी फंक्शन के साथ पावर-एडजेस्टेबल फ्रंट सीट्स, मसाज फंक्शन के साथ हीटेड/वेंटिलेटिड फ्रंट सीट्स (L&K), हीटिंग के साथ स्पोर्ट्स सीट्स (Sportline), जेस्चर कंट्रोल के साथ एक इलेक्ट्रिक टेलगेट, एक 360-डिग्री कैमरा और पार्क असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. 2025 Skoda Kodiaq के सेफ्टी फीचर्स सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो नई Skoda Kodiaq में 9 एयरबैग, ईएससी, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक, मल्टी-कोलिजन ब्रेक, ड्राइवर अटेंशन और स्लोनीसिटी मॉनिटर, तथा डिसेंट कंट्रोल के साथ हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. 2025 Skoda Kodiaq का पावरट्रेन इसमें मिलने वाले इंजन की बात करें, तो नई Skoda Kodiaq में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन लगाया गया है, जो अब 203bhp की पावर और 320Nm का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करता है. यह इंजन पिछले Kodiaq की तुलना में पावर 13bhp ज़्यादा पावर देता है, लेकिन इसके टॉर्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इस इंजन के साथ 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, और Kodiaq के दोनों ट्रिम में ऑल-व्हील ड्राइव स्टैण्डर्ड तौर पर मिलता है. Skoda का दावा है कि ARAI-रेटेड फ्यूल दक्षता 14.86kpl की है. recent visitors 364

MLA उषा ठाकुर ने कहा, भगवान देख रहे हैं, अपना वोट देते समय अपनी ईमानदारी न खोएं

इंदौर मध्य प्रदेश की बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने पैसे, शराब और तोहफों के बदले वोट देने वालों को जमकर सुनाई. कहा कि लोकतंत्र को बेचने वाले ऐसे लोग ऊंट, भेड़, बकरी, कुत्ते और बिल्ली के रूप में पुनर्जन्म लेंगे. इंदौर की महू विधानसभा क्षेत्र के हसलपुर गांव में एक बैठक में की गई महिला विधायक की टिप्पणी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद विपक्षी कांग्रेस ने विधायक की 'रूढ़िवादी सोच' के लिए आलोचना की. बीजेपी विधायक ने लोगों से लोकतंत्र की रक्षा करने का आग्रह करते हुए कहा, "भाजपा सरकार की लाड़ली बहना योजना और किसान सम्मान निधि जैसी कई योजनाओं के माध्यम से प्रत्येक लाभार्थी के खाते में हजारों रुपए आते हैं. इसके बाद भी अगर वोट 1,000-500 (रुपए) में बिकते हैं, तो यह इंसानों के लिए शर्म की बात है." मतदान की गोपनीयता का जिक्र करते हुए MLA ठाकुर ने कहा, भगवान देख रहे हैं, अपना वोट देते समय अपनी ईमानदारी न खोएं. जो लोग पैसा, साड़ी, गिलास और शराब लेकर तटस्थ हो गए हैं, वे अपनी डायरी में लिख लें कि वे अगले जन्म में ऊंट, भेड़, बकरी, कुत्ते और बिल्ली जरूर बनेंगे. जो लोग लोकतंत्र को बेचेंगे, वे यही बनेंगे. यह लिख लें. मेरी भगवान से सीधी बातचीत है, यकीन मानिए." उन्होंने आगे कहा कि किसी को भी भाजपा को ही वोट देना चाहिए, जो राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की सेवा करती है. इन टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर ठाकुर ने एक न्यूज से कहा कि वह ग्रामीण मतदाताओं के बीच जागरूकता फैलाने की कोशिश कर रही थीं. विधायक ने कहा, "लोकतंत्र हमारा जीवन है. सरकार संविधान के प्रावधानों के अनुसार लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाएं चलाती है. वह साल के 12 महीने जनता की सेवा करती है. ऐसे में अगर कोई व्यक्ति चुनाव के दौरान किसी भी स्थिति में पैसे, शराब या अन्य सामग्री के लिए अपना वोट बेचता है, तो यह अक्षम्य अपराध है." उन्होंने अपने बयान का बचाव करते हुए कहा, "हमें अपने कर्मों के आधार पर अगला जन्म मिलता है. अगर हमारे कर्म बुरे हैं, तो हमें मनुष्य के रूप में पुनर्जन्म नहीं मिलेगा." मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मृणाल पंत ने कहा कि ठाकुर का बयान न केवल उनकी "रूढ़िवादी सोच" को दर्शाता है, बल्कि महू में भाजपा नेताओं के बीच अंदरूनी खींचतान की ओर भी इशारा करता है.   recent visitors 43

रेलवे ने अब खानपान के 60 आइटमों को महंगा किया, कचौड़ी भी 12 की बजाए अब 15 रुपये की मिलेगी

ग्वालियर  उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों से ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों की जेब पर अब खानपान का बोझ बढ़ने जा रहा है। इसका कारण है कि रेलवे ने अब खानपान के 60 आइटमों को महंगा कर दिया है। ये नई रेट लिस्ट अलाकार्ट यानी रेलवे स्टेशन पर बनाकर बेचने वाले आइटमों पर लागू होगी। इसके अंतर्गत स्टेशन पर अब 16 के बजाय 20 रुपये में दो समोसे मिलेंगे। वहीं कचौड़ी के लिए भी यात्रियों को 12 के बजाय 15 रुपये चुकाने होंगे। रेलवे द्वारा एक आदेश जारी कर अपने सभी जन आहार केंद्र, रिफ्रेशमेंट रूम, स्टाल्स में बिकने वाले खाद्य पदार्थों के दामों में वृद्धि कर दी है। इधर… ग्वालियर स्टेशन पर सेंसर हो रहा खराब तो बंद किया एस्केलेटर ग्वालियर रेलवे स्टेशन पुनर्विकास योजना के अंतर्गत काम धीमी गति से चल रहा है। सवा दो साल बीतने के बाद भी स्टेशन का काम 55 प्रतिशत ही पूरा हो पाया है। स्टेशन पर बने पुराने 36 सीढ़ियों वाले फुटओवर ब्रिज को हटाकर रेलवे ने 64 सीढ़ियों वाला नया एफओबी बना दिया। साथ ही बगल में एस्केलेटर भी लगा दिया, लेकिन यह एस्केलेटर दिखावे का साबित हो रहा है। जानसन कंपनी के इस एस्केलेटर का सेंसर जरा सी हलचल को पकड़कर चालू हो जाता है और जब यात्रियों का आवागमन नहीं होता, तो स्वत: ही बंद हो जाता है। 19 एस्केलेटर और 21 लिफ्ट लगानी है जब शुरूआत में कंपनी ने यह एस्केलेटर लगाया, तो कुछ ही दिन में इसका सेंसर खराब हो गया। ऐसे में अब सेंसर को खराब होने से बचाने के लिए एस्केलेटर को ही बंद कर दिया जाता है। चूंकि कंपनी को 19 एस्केलेटर और 21 लिफ्ट लगानी हैं और ये काम पूरा होने के बाद ही रेलवे को हैंडओवर होना है। कंपनी के जिम्मे है मरम्मत का काम ऐसे में एस्केलेटर खराब होने पर एक साल तक मरम्मत कंपनी के जिम्मे है। इसका नतीजा यह है कि यात्रियों को भारी-भरकम सामान लेकर सीढ़ियां चढ़नी-उतरनी पड़ रही हैं। हालांकि रेलवे के अधिकारियों का दावा है कि एस्केलेटर खराब होने की स्थिति में उसे तुरंत ठीक करने के प्रयास किए जाते हैं। कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने की तैयारी नईदुनिया टीम ने बुधवार और गुरुवार को स्टेशन पर एस्केलेटर की स्थिति देखी, तो पाया कि ज्यादातर एस्केलेटर बंद ही रहता है। यात्रियों को सीढ़ियों से ही चढ़ना-उतरना पड़ रहा है। ये शिकायतें जब झांसी मंडल के अधिकारियों तक पहुंचीं, तो अब एस्केलेटर चालू रहे, इसके लिए बाकायदा 12-12 घंटों की शिफ्ट में आउटसोर्स कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने की तैयारी की जा रही है। recent visitors 21

झांसी-खजुराहो हाईवे पर ओटापुरवा गांव के पास हुई दुर्घटना, बाइक पर सवार तीन की मौत

छतरपुर  झांसी खजुराहो नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हो गए। घटना ओटापुरवा गांव के पास सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। हादसे में घायल दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद बमीठा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में मिजाजी लाल अहिरवार (45 साल), शिवम (2 साल), भावना (3 साल) की मौत हो गई है। वहीं बादल (6 साल), काजल (5 साल) घायल हो गए हैं। यह सभी भैरा गांव के निवासी हैं। यह लोग ओटापुरवा में ललता अहिरवार के यहां आयोजित कार्यक्रम में आये थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ये वापस अपने गांव भैरा जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। मिजाजी की पत्नी सुरिक्षत है। दो बच्चे घायल हो गए हैं, उनको एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी लगते ही वह बमीठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा। बताया गया है कि यह सभी लोग एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। recent visitors 20

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज एवं वन आदि प्राकृतिक संसाधनों से भरा हुआ एक समृद्ध राज्य

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी स्थित शहीद स्मारक भवन में लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा को नये दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज एवं वन आदि प्राकृतिक संसाधनों से भरा हुआ एक समृद्ध राज्य है। यहां लौह अयस्क, कोयला, टीन, बक्साइड, चूना पत्थर से लेकर लिथियम सहित अन्य महत्वपूर्ण खनिज पर्याप्त मात्रा मौजूद हैं। इसी तरह वन संसाधनों के मामलों में भी छत्तीसगढ़ एक अग्रणी राज्य है। राज्य में मौजूदा संसाधनों का बेहतर ढंग से इस्तेमाल कर मोदी की गारंटी के अनुरूप देश के साथ साथ छत्तीसगढ़ को भी 2047 तक विकसित राज्य बनाना है। इसके तहत राज्य में सभी समाज और वर्गों के विकास के पर जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है। यहां कृषि औजारो के निर्माण सहित विभिन्न शिल्प कलाओं के निर्माण में लौह शिल्पकारों की प्राचीन काल से ही अहम भूमिका रही है। हमारे प्रदेश के हर क्षेत्र एवं हर गांव में लौह शिल्प से जुड़े शिल्पकार निवासरत है और वो अपनी जीविकोपार्जन के लिए ही नहीं बल्कि अपने परम्परागत व्यवसाय के माध्यम निर्माण के क्षेत्र में अहम भागदारी निभा रहे। नवनियुक्त अध्यक्ष विश्वकर्मा के नेतृत्व में बोर्ड शिल्पकारों के उत्थान एवं शिल्प कला को नई ऊंचाइया प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज महत्वपूर्ण दिन है। आज हमने प्रदेश के लिए 20 अग्निशमन वाहनों का लोकार्पण किया। गर्मी के दिनों में आग लगने की घटना अधिक होती है। उनसे बचाव के लिए अग्निशमन वाहन उपयोगी साबित होंगे। आज कैबिनेट की बैठक में राज्य के छोटे व्यापारियों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए छत्तीसगढ़ बकाया कर, ब्याज एवं शास्ति के निपटान (संशोधन) अध्यादेश-2025 के प्रारूप में निहित संशोधन का अनुमोदन किया है। जिसके अनुसार राज्य सरकार छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहित करेगी और 10 साल से अधिक पुराने लंबित मामलों में 25 हजार रूपए तक की वैट देनदरियों को माफ करेगी। इससे 40 हजार से अधिक व्यापारियों को लाभ होगा और 62 हजार से अधिक मुकदमेबाजी के मामलों में कमी आएगी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान के कैम्पस की स्थापना को मंजूरी प्रदान की गई। यह कैम्पस नवा रायपुर में स्थापित होगा। इस संस्थान की स्थापना से फैशन शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश के युवाओं को नए अवसर मिलेंगे और फैशन उद्योग को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित मानव संसाधन भी उपलब्ध हो सकेंगे। भारत में फैशन शिक्षा का यह एक प्रमुख संस्थान है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने भी सभा को संबोधित करते हुए विश्वकर्मा समाज का राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। कहते है भगवान विश्वकर्मा इस सुंदर संसार का सृजन किए। पहले गांव में कोई भी कार्य विश्वकर्मा समाज के लोगों के बिना पूर्ण नहीं हो पाता था चाहे कृषि का कार्य हो या शादी-ब्याह। सभी में लोहे से बने औजारों का उपयोग करते थे। आज लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के माध्यम से ऐसे प्रतिभाशाली शिल्पकारों को पहचान कर उनकी प्रतिभा को निखारने की जरूरत है। उन्होंने लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के नए अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जगदलपुर विधायक किरण देव सिंह ने कहा कि प्रफुल्ल विश्वकर्मा बहुत ही सहज सरल एवं अनुभवी है। वह सभी को साथ में लेकर चलने वाले लोगों में शामिल है। निश्चित ही उनके नेतृत्व में बस्तर से लेकर सरगुजा तक शिल्पकला को एक नया मुकाम मिलेगा। इस अवसर पर महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायकगण सर्वसुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता, भवन एवं अन्य सन्ननिर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ निःशुक्त जन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कवाड़िया, राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष सुमोना सेन, छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्घा, छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा, छग राजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रहल्लाद रजक, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष डॉ. आर. एस. विश्वकर्ता, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के अध्यक्ष शशांक शर्मा, रायपुर विकास प्राधिकारण के अध्यक्ष नंदे साहू, किशोर महानंद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। recent visitors 28

धार में ट्रेलर की टक्कर से महिला की मौत, कार सवार लोग हुए घायल

बाकानेर  धार जिले के बाकानेर के पास बारात लेकर बड़दा पुनर्वास जा रही एक बस अचानक पलटी खा गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं धार के नागेश्वर के पास ट्रेलर की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। बस के नीचे दब गई महिला जानकारी के मुताबिक नागदा जंक्शन से बारात लेकर बड़दा पुनर्वास जा रही बस सुबह 5 बजे मान नदी के किनारे रुकी थी। इसके बाद बारात में शामिल कुछ महिलाएं बस में बैठ गईं और पुरुष बस को धक्का लगाकर स्टार्ट करने की कोशिश करने लगे। सड़क पर ढलान होने की वजह से बस पीछे की ओर आ गई और टीन शेड के ढाबे को तोड़ती हुई पलट गई। घटना में वहां खड़ी एक महिला बस के नीचे आ गई और उसकी वहीं मौत हो गई। घटना के बाद बारातियों में चीख-पुकार मच गई। अंदर बैठी महिलाए जैसे-तैसे बाहर निकलीं। घटना के बाद बाकानेर के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और क्रेन को बुलवाकर नीचे दबी महिला बबीता पति रामुसिंह को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यहां ट्रेलर की टक्कर से महिला की मौत उज्जैन से राजगढ़ जा रहे जैन परिवार के नयन पिता मुकेश अम्बोर जैन निवासी राजगढ़ धार की कार को नागेश्वर के पास ब्रिज पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मारी। ट्रेलर कार को 50 फीट तक घसीटकर ले गया। इसमें महिला पूजा पति नयन जैन 30 वर्ष की स्पॉट पर ही मृत्यु हो गई और नयन जैन 32 वर्ष गंभीर घायल हो गए। नयन को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया। कार में पांच लोग सवार थे। इनमें दो छोटी जुड़वा बच्चियां भी शामिल हैं। recent visitors 42