Wednesday, July 15, 2026 4:19 pm

यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश, आंधी तूफान व बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई, 70 की स्पीड से चलेंगी तेज हवाएं

नई दिल्ली देशभर में पड़ रही गर्मी के बीच उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है। यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश, आंधी तूफान व बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, राजस्थान में अभी हीटवेव चल रही है और 20 अप्रैल के बाद खत्म होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में 18-20 अप्रैल के बीच बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट है। इसके अलावा, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में 18 और 19 अप्रैल को भारी बारिश होने वाली है। 20 अप्रैल को भी बरसात देखने को मिलेगी। इस दौरान कई राज्यों में 70 की स्पीड से तेज हवाएं भी चलने वाली हैं। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में आंधी तूफान देखा गया। गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश में ओले गिरे। ओडिशा, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बरसात हुई। पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव की स्थिति देखी गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 18-21 अप्रैल, हिमाचल प्रदेश में 19 अप्रैल, उत्तराखंड में 18 और 20 अप्रैल को बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट है। साथ ही, 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने वाली हैं। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में 18, 19 और उत्तराखंड में 19 अप्रैल को ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। अन्य राज्यों की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में 18 अप्रैल को आंधी तूफान, बारिश, बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान यहां 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। वहीं, 19 और 20 अप्रैल को भी इन राज्यों में आंधी पानी देखने को मिलेगा। पश्चिमी राजस्थान में 18 और 19 अप्रैल को धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है। पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 18 व 19 अप्रैल, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, साउथईस्ट बिहार, उत्तरी ओडिशा में 18 अप्रैल, अरुणाचल प्रदेश में 22-24 अप्रैल, असम, मेघालय में 18, 19 और 21-24 अप्रैल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 24 अप्रैल को भारी बरसात होने जा रही है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 18 अप्रैल, ओडिशा में 18 और 21 अप्रैल को आंधी पानी देखने को मिलेगा। साथ ही 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। उत्तर पश्चिम भारत के तापमान में अगले 24 घंटे तक कोई बदलाव नहीं आएगा, लेकिन फिर तीन दिनों तक तीन डिग्री तक गिरावट देखने को मिलेगी। उसके बाद फिर से पारा चढ़ेगा और दो से तीन डिग्री सेल्सियस गर्मी और बढ़ जाएगी। मध्य भारत की बात करें तो अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। पूर्वी भारत के मौसम की बात करें तो इसमें तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने जा रही है। recent visitors 26

ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद टीम को मिडिल ऑर्डर में एक विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को टीम में किया शामिल

नई दिल्ली आईपीएल 2025 में खराब फॉर्म से जूझ रही चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टीम ने मुंबई इंडियंस के पूर्व विस्टफोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को बीच सीजन में अपने स्क्वॉड में शामिल किया है। ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद टीम को मिडिल ऑर्डर में एक विस्फोटक बल्लेबाज की कमी खल रही थी। ब्रेविस के आने के बाद सीएसके को मिडिल ऑर्डर में एक ऐसा बल्लेबाज मिलेगा जो तेजी से रन बनाने में सक्षम है। चेन्नई ने साउथ अफ्रीका के इस खिलाड़ी को 2.2 करोड़ रुपए में शामिल किया है। 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2025 का सीजन अभी तक निराशाजनक रहा है। टीम ने खेले 7 में से 5 मुकाबले गंवाए हैं और 2 में ही उन्हें जीत मिली है। इस खराब प्रदर्शन के चलते टीम IPL 2025 पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें पायदान पर लगी हुई है। ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद टीम ने बीच सीजन में कप्तान भी बदला, मगर धोनी की अगुवाई में भी टीम के परफॉर्में में ज्यादा सुधार नहीं देखने को मिला है। ऐसे में अब टीम को स्क्वॉड में बदलाव करना पड़ा है। सीएसके के पास एक विदेशी खिलाड़ी का स्लॉट शेष था, जिस वजह से उन्हें बीच सीजन में सीएसके ने भारतीय खिलाड़ी की जगह साइन किया है। आईपीएल की मीडिया एडवाइचरी के अनुसार, “चेन्नई सुपर किंग्स ने चोटिल गुरजपनीत सिंह की जगह डेवाल्ड ब्रेविस को शामिल किया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के शेष मैचों के लिए चोटिल गुरजपनीत सिंह की जगह दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को शामिल किया है।" डेवाल्ड ब्रेविस ने 81 T20 खेले हैं और 162 के हाईएस्ट स्कोर के साथ 1787 रन बनाए हैं। उन्होंने 2023 में साउथ अफ्रीका के लिए अपना T20I डेब्यू किया और अब तक 2 T20I खेले हैं। ब्रेविस पहले मुंबई इंडियंस (MI) का हिस्सा थे, जहां उन्होंने 10 मैच खेले थे। वह INR 2.2 करोड़ में CSK में शामिल होंगे। डेवाल्ड ब्रेविस ने इससे पहले अपने सोशल मीडिया पर येल्लो कलर की इमेज पोस्ट कर फैंस को सीएसके में शामिल होने का हिंट दे दिया था। उनका यह पोस्ट देख फैंस उन्हें पहले से ही बधाई देने लग गए थे। ऋतुराज गायकवाड़ के बाहर होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को मिडिल ऑर्डर में एक विस्फोटक बल्लेबाज की तलाश है। टीम लगातार राहुल त्रिपाठी को मौका दे रही है, मगर यह भारतीय खिलाड़ी लगातार सीएसके को निराश कर रहा है। अब सीएसके को ब्रेविस जैसे बल्लेबाज की तलाश है जो बीच के ओवर में रन गति को बढ़ा सके और लंबी पारी खेल सकी। recent visitors 33

अमृत भारत स्टेशन योजना की प्रगति और ट्रैक की स्थिति की हुई गहन समीक्षा

भोपाल पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी ने आज खंडवा से रानी कमलापति स्टेशन तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलखंड की संरचना, पटरियों की स्थिति, सिग्नलिंग प्रणाली, क्रॉसिंग्स एवं सेफ्टी संबंधित अवसंरचनाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण का उद्देश्य न केवल संरक्षा व्यवस्था की समीक्षा था, बल्कि स्टेशनों पर “अमृत भारत स्टेशन योजना” के अंतर्गत चल रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन भी करना था। खिरकिया स्टेशन – संरक्षा पर विशेष ध्यान निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक  श्री त्रिपाठी ने खिरकिया स्टेशन पर विशेष रूप से संरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म किनारे सुरक्षा संकेतों, फाटक संचालन, पॉइंट्स एवं सिग्नल इंटरलॉकिंग की स्थिति की बारीकी से जांच की। स्टेशन यार्ड एवं सिग्नलिंग के संरक्षा उपायों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। इसके साथ ही उन्होंने “अमृत भारत स्टेशन योजना” के तहत हो रहे प्रारंभिक विकास कार्यों की प्रगति देखी और अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टेशन को यात्री सुविधा की दृष्टि से और अधिक उन्नत बनाया जाए। हरदा स्टेशन – पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा हरदा स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक  ने “अमृत भारत स्टेशन योजना” के अंतर्गत तेजी से हो रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति को सराहा। उन्होंने प्लेटफॉर्म विस्तार, वेटिंग हॉल, शौचालय, पेयजल सुविधा, फुट ओवर ब्रिज और अन्य यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। साथ ही सुरक्षा से संबंधित इंटरलॉकिंग सिस्टम, पॉइंट्स और क्रॉसिंग्स की कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समयबद्धता, गुणवत्ता एवं यात्री हित को सर्वोपरि मानते हुए सभी कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए। बनापुरा स्टेशन – यात्री सुविधाओं एवं संरक्षा का संतुलित मूल्यांकन बनापुरा स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक  श्री त्रिपाठी ने यात्री सुविधा के साथ-साथ संरक्षा के दृष्टिकोण से भी गहन निरीक्षण किया। उन्होंने टिकट काउंटर, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म शेड, प्रकाश व्यवस्था एवं संकेत बोर्ड की स्थिति का मूल्यांकन किया। साथ ही यार्ड में पॉइंट्स, क्रॉसिंग्स एवं ट्रैक की स्थिति को देख सुरक्षा मानकों की पुष्टि की गई। यहां चल रहे अमृत भारत योजना के अंतर्गत स्टेशन भवन और यात्री संरचनाओं के निर्माण कार्यों की प्रगति की भी सराहना की गई। निरीक्षण के उपरांत मंडल रेल प्रबंधक  श्री देवाशीष त्रिपाठी ने कहा – “संरक्षा हमारी प्राथमिकता है और यात्री सुविधा हमारा संकल्प। भोपाल मंडल द्वारा स्टेशनों के पुनर्विकास, संरचना सुदृढ़ीकरण और यात्रियों को सुगम सेवाएं प्रदान करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि हर स्टेशन पर एक सुरक्षित, स्वच्छ और आधुनिक वातावरण यात्रियों को मिले।” इस निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल अभियंता (दक्षिण) श्री अभिषेक मिश्रा, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता श्री राव अभिषेक, मंडल परिचालन प्रबंधक (माल) श्री प्रमोद कुमार तिवारी, मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री पंकज कुमार दुबे, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी श्री ममलेश यादव सहित अन्य अधिकारी एवं पर्यवेक्षकगण उपस्थित रहे। recent visitors 20

वीआईटी भोपाल में आईपीआर जागरूकता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का सफलतापूर्वक समापन हुआ

भोपाल वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय के आईपीआर सेल ने मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (एमपीसीएसटी) के सहयोग से 17-18 अप्रैल, 2025 को “भविष्य को सशक्त बनाने के लिए आईपीआर जागरूकता” पर प्रतिष्ठित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का सफलतापूर्वक समापन किया। विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (डब्ल्यूआईपीओ) द्वारा सूचीबद्ध इस संगोष्ठी का उद्देश्य अकादमिक शोध और नवाचार-संचालित विकास में बौद्धिक संपदा अधिकारों (आईपीआर) के बढ़ते महत्व को उजागर करना था। दूसरे दिन, कार्यक्रम में डॉ. टी. पवन कुमार (प्रधान वैज्ञानिक – रसायन विज्ञान और आईपीआर, आईएमएमटी भुवनेश्वर), श्री परवेज कुद्रोली (प्रधान सहयोगी, खुराना एंड खुराना और आईआईपीआरडी) और प्रो. आई. ए. पलानी (आरएंडडी प्रमुख, आईआईटी इंदौर) सहित प्रख्यात विशेषज्ञों द्वारा ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किए गए।  इन सत्रों ने उपस्थित लोगों को पेटेंट रणनीतियों, कॉपीराइट कानूनों और अनुसंधान और नवाचार प्रक्रियाओं में आईपी प्रथाओं के एकीकरण पर व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया। देश भर से छात्रों, शिक्षकों और शोधकर्ताओं की उत्साही भागीदारी के साथ, संगोष्ठी ने संवाद, सीखने और ज्ञान साझा करने के लिए एक इंटरैक्टिव और सहयोगी मंच के रूप में कार्य किया। चर्चाओं ने बौद्धिक संपदा को विचार से लेकर वास्तविक दुनिया के प्रभाव तक की यात्रा में एक प्रमुख चालक के रूप में देखने की आवश्यकता पर जोर दिया। अपने समापन भाषण में, आईपीआर सेल की संयोजक डॉ. शिव मंजरी गोपालिया ने संगोष्ठी के मुख्य बिंदुओं का सारांश दिया और शिक्षा जगत में आईपीआर के साथ निरंतर जागरूकता और सक्रिय जुड़ाव के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम के आयोजन में उनके समर्पित प्रयासों के लिए डॉ. अक्षरा मकरारिया के साथ-साथ आईपीआर सेल के सदस्य डॉ. मोनिका संकट, डॉ. सनाय नाहा और डॉ. अंकुर बेहर को विशेष धन्यवाद दिया गया। आयोजकों ने आईपी जागरूकता को बढ़ावा देने और अनुसंधान में नवाचार और कानूनी चेतना की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए यह प्रभावशाली मंच प्रदान करने के लिए वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय का हार्दिक आभार व्यक्त किया। recent visitors 20

सुशासन तिहार :30 अप्रैल तक आवेदनों का निराकरण किया जाएगा, कलेक्टर ने कहा किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

 महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज सभी जिला अधिकारियों की बैठक लेकर सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का त्वरित गुणवत्तापूर्ण और गंभीरता पूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुशासन तिहार,समाधान शिविर, मोर दूआर साय सरकार आदि की तैयारी की समीक्षा की। ज्ञात है कि सुशासन तिहार के पहले चरण में 08 अप्रैल से 13 अप्रैल 2025 तक महासमुंद जिले के पांचों जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों से कुल 1 लाख 80 हजार 212 आवेदन प्राप्त हुए।  इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे। सभी जनपद, नगरीय निकाय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे। कलेक्टर विनय लंगेह के मार्गदर्शन में जिले के सभी पांच जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में सुशासन तिहार का प्रथम चरण 08 से 11 अप्रैल 2025 तक सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस चार दिवसीय जनभागीदारी अभियान में नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए अपनी समस्याएं एवं आवश्यकताओं को लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराई।ग्राम पंचायतों से लेकर नगर पंचायत कार्यालयों तक आमजन ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन निर्धारित समाधान पेटियों में जमा किए गए। जिनका निराकरण संबंधित विभागों द्वारा चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।      उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार 2025 के तहत सभी प्राप्त आवेदनों की साफ्टवेयर में प्रविष्टि कर संबंधित विभागों को सौंपा जा रहा है और एक माह के भीतर उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि सोमवार से नियमित तौर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की जाएगी। आगामी तीन दिन में सभी आवेदन पोर्टल में एंट्री सुनिश्चित करें। प्राप्त आवेदनों का अवलोकन कर उन्हें संबंधित विभागों को आगामी तीन दिन में भेज दिया जाए।कलेक्टर ने कहा कि 30 अप्रैल तक सभी आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी विभागों को प्राप्त आवेदनों की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आवेदनों के निराकरण में गंभीरता बरते।   कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए हैं कि वे सुशासन तिहार के सुव्यवस्थित आयोजन और इसके अंतर्गत प्राप्त होने वाले आवेदनों के तत्परता से निराकरण को सुनिश्चित करें। तीसरे चरण में प्रत्येक जिले की आठ से 15 ग्राम पंचायतों के मध्य समाधान शिविर लगाया जाएगा। निकायों में भी आवश्यकतानुसार शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आमजन को उनके आवेदन की स्थिति से अवगत कराया जाएगा और यथासंभव आवेदन का त्वरित निराकरण भी किया जाएगा। शेष समस्याओं का निराकरण एक माह के भीतर कर सूचना दी जाएगी। समाधान शिविरों में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और हितग्राहीमूलक योजनाओं के आवेदन प्रपत्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे। recent visitors 25

सीपत, मस्तूरी, मल्हार की अस्पतालों का हो रहा कायाकल्प, कलेक्टर ने लिया जायज़ा, कार्य पूर्ण करने दिए निर्देश

बिलासपुर सीपत, मस्तूरी, मल्हार जैसी दूरस्थ ग्रामीण अस्पतालों का कायाकल्प होने लगा है। सीएसआर, डीएमएफ आदि मंदों  का इस्तेमाल कर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती दी जा रही है। कलेक्टर अवनीश शरण स्वयं व्यक्तिगत रुचि लेते हुए इनकी सतत निगरानी कर रहे हैं। श्री शरण ने आज दौरा कर सीपत, मस्तूरी और मल्हार के अस्पतालों में चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने एक माह में शेष निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को जीवनदीप समिति की बैठक लेकर अस्पतालों की छोटी छोटी दिक्कतों को दूर करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मुख्यालय सीपत में रहने वाली दो स्वास्थ्य कर्मियों को परिसर में निर्मित नया आवास तत्काल आबंटित कर दिए। उन्हें सामान शिफ्ट कर रहना शुरू करने कहा ताकि मरीजों की और अच्छे से देखभाल की जा सके। इस अवसर पर एसडीएम प्रवेश पैकरा, सीएमएचओ डॉ. प्रमोद तिवारी, ई ई लोक निर्माण चैन सिंह विंध्यराज,सीईओ श्री जे आर भगत भी उपस्थित थे।        कलेक्टर ने सीपत से दौरे की शुरुआत की। लगभग 57 लाख की लागत से सीपत पीएचसी का कायाकल्प हो रहा है। ग्राम पंचायत, लोक निर्माण विभाग और सीजीएमएससी मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने विभिन्न वार्डों को देखा। सीएसआर मद से लेबर वार्ड में भी एसी सुविधा देने के निर्देश दिए। प्रतीक्षा कक्ष में कुर्सी लगाने के निर्देश भी दिए। परिसर में निर्मित कुछ कर्मचारी आवासों के सुधार करने को भी कहा। अब तक हो चुके कामों की जानकारी ली। प्रति माह इस पीएचसी में लगभग 65 डिलीवरी होती है, जो कि अच्छी प्रगति है। कलेक्टर ने एनक्यूएएस प्रमाण पत्र हासिल करने की तैयारी रखने के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर सीपत में ही बन रहे 50 सीटर कन्या छात्रावास देखने पहुंचे। सीएसआर मद से 80 लाख रुपए में इसका निर्माण किया जा रहा है। धीमी प्रगति पर नाराज़गी दिखाते हुए 1 माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए। मस्तूरी में 1.93 करोड़ की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन बनाया जा रहा है। काम की गति तेज करने को कहा। उन्होंने पुराने जर्जर हो चुके भवन को डिस्मेंटल कर पार्किंग और गार्डन विकसित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर अंत में ऐतिहासिक नगरी मल्हार पहुंचे। अस्पताल में बरसात के मौसम में पानी भर जाता है। इसके निदान के निर्देश सीएमओ और एसडीएम को दिए। डॉग बाइट के 4-5 प्रकरण रोज अस्पताल पहुंच रहे है। एंटी रेबीज इंजेक्शन मौजूद है। अस्पताल तक पहुंचने का मार्ग काफी जर्जर हो चुका है। कलेक्टर ने इसके जीर्णोद्धार का प्रस्ताव देने के निर्देश दिए। recent visitors 32

न्यू डोला का लापता युवक रामनगर पुलिस की सतर्कता से सकुशल दस्तयाब

जबलपुर थाना रामनगर क्षेत्र के अंतर्गत न्यू डोला निवासी प्रभात रैदास पिता राजेस उर्फ राजु रैदास, उम्र 21 वर्ष, जो कि दिनांक 12 अप्रैल 2025 को घर से बिना बताए लापता हो गया था, को पुलिस ने सतर्कता और तत्परता से दस्तयाब कर लिया है। गुमशुदगी की सूचना मिलने पर थाना रामनगर में गुम इंसान क्रमांक 12/25 पर मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया था। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में चलाए जा रहे गुमशुदा व्यक्तियों की खोज अभियान के तहत प्रभात रैदास की तलाश लगातार की जा रही थी। लगातार प्रयासों और सूचना संकलन के आधार पर दिनांक 18 अप्रैल 2025 को प्रभात रैदास को सकुशल बरामद कर लिया गया।  इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सुमित कौशिक, उप निरीक्षक बी.एल. परस्ते और एएसआई अशोक सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। recent visitors 24