Wednesday, July 15, 2026 5:54 pm

एमबी पावर (मध्य प्रदेश) लिमिटेड द्वारा जैतहरी चौक से प्लांट गेट नंबर-2 तक लगाए गए स्ट्रीट लाइट्स

जैतहरी क्षेत्र के नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हिंदुस्तान पावर  के सीएसआर विभाग ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है, कंपनी के द्वारा जैतहरी चौक से लेकर प्लांट के गेट नंबर-2 तक लगभग 01 किलो मीटर लंबे मार्ग पर 40 स्ट्रीट लाइटें स्थापित की गई हैं, बता दें स्ट्रीट लाइटों की स्थापना में आवश्यकता अनुरूप, तकनीकी मापदंड का विशेष ध्यान रखा गया है, जिसके आधार पर स्थानीय जनमानस को बेहतर प्रकाश मिलना सुनिश्चित हो सके, तकनीकी मापदंड के अनुसार प्रत्येक स्ट्रीट लाइट की ऊंचाई 7.5 मीटर रखी गई है और प्रत्येक दो लाइटों के मध्य दूरी लगभग 25-25 मीटर निर्धारित की गई है। आज दिनांक 17.04.25 को गौरव पथ पर स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन समारोह रखा गया, समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में  विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री अनिल गुप्ता, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित, नगर परिषद के अध्यक्ष श्री उमंग गुप्ता, नगर परिषद के उपाध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार राठौर, परिषद के सभापति श्री कैलाश मरावी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख अतिथि श्री अनिल गुप्ता ने कहा, कंपनी स्थानीय विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है, विगत वर्षों में कंपनी ने ग्रामीण क्षेत्र के साथ साथ, नगर में कई विकास के कार्य किए हैं, जिनमें जैतहरी चौक से गेट न. 2 तक सड़क निर्माण कार्य, जैतहरी चौक से जैतहरी पुराना रेलवे फाटक तक सड़क निर्माण कार्य, विभिन्न सामूहिक स्थलों पर वाटर कूलर की व्यवस्था, तहसील, जैतहरी चौक पर हाई मास्ट लाइट, सिद्ध बाबा डुंगरिया का सौंदर्यीकरण इत्यादि कार्य शामिल हैं और हाल ही में नगर परिषद के अनुरोध पर कंपनी के द्वारा 40 नग स्ट्रीट लाइट की स्थापना कराई  गई है। इन सभी कार्यों के लिए हम सभी परिषद की ओर से हिन्दुस्तान पावर का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित श्री उमंग  ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य न केवल इस मार्ग पर रात्रि में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करना है, बल्कि आमजन, स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों एवं वाहन चालकों के लिए अंधेरे को प्रकाश में परिवर्तित कर उनकी सुरक्षा को भी बढ़ाना है। नगर परिषद उपाध्यक्ष रवींद राठौर, परिषद के सभापति कैलाश मरावी ने कंपनी योगदान के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कंपनी प्रबंधन की तरफ से सी एस आर प्रमुख श्री सत्यम सलील और जन संपर्क अधिकारी श्री गौरव पाठक उपस्थित रहे! उन्होंने बताया कि "स्थानीय विकास और सामुदायिक सहयोग हिन्दुस्तान पावर की सीएसआर गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य है। निश्चित तौर पर सड़क पर रोशनी की उचित व्यवस्था से दुर्घटनाओं में कमी आएगी तथा आमजन को सुविधा होगी।" स्थानीय अन्य जनप्रतिनिधियों और उपस्थित समस्त नागरिकों ने इस कार्य के लिए हिंदुस्तान पावर का आभार प्रकट किया और इसे जनहित में एक सराहनीय कदम बताया। recent visitors 25

ग्रामीण अचलों में में निकाली गई अंबेडकर की शोभा यात्रा

सतना कोटर रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र के कोटर क्षेत्र के गांव गांव याद किये गये भारत रत्न से सम्मानित भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रजरवार, अबेर, नगर पंचायत कोटर, मैनपुरा, लखनवाह, सेमरी, घोरकाट, घोरकटी, बूड़ा, उमरी तिहाई, चूंद कला, बिहरा, लौलाछ, मगरवार, थथौरा, गोलहटा, देवरा, चितगढ, में मंचीय कार्यक्रम के बाद शोभायात्रा निकालकर बड़े हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई बाबासाहेब अम्बेडकर जी की 134वीं जयंती समारोह का कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य रूप से मोतीलाल साकेत रजरवार, हरिप्रकाश सतनामी, गोकुल सिंह, अरुण सिंह, विपिन, शोभनाथ साकेत अबेर, बंशपती सिंह बबलू कोटर पार्षद, छेदीलाल, राजेश, प्रेमलाल, पंकज, नीरज,रामकेश वर्मा, नंदीलाल रावत कोटर, सुनील चौधरी, सुरेश, रजनीश अच्छेलाल साकेत उमरी तिहाई, ग्राम पंचायत इटौर सरपंच प्रतिनिधि अवधेश सिंह, पिंटू सिंह इटौर, सचिन, रामकलेशराकेश, महेन्द्र, संदीप साकेत, रामनरेश कोल मैनपुरा, श्रीमती ज्योति भारती, निकिता राव, मोहनलाल, रावेन्द्र, कमलेश, गुलज़ारी लाल, कृष्ण कांत, मोहित, रामराम, लालू कोल रजरवार, रिंकू, संकेत कुमार, सम्पत, शिवम्, सौरभ, हेमंत साकेत घोरकाट, समयलाल, राकेश, दशाई लखनवाह, रामनारायण,बोलबचन, धीरु, रोहित साकेत, अजय रावत घोरकटी, सोनू, नीरज सतनामी बिहरा, संतोष राकेश, राजेश साकेत देवरा, गौरव, विनोद, प्रमोद, रावेन्द्र, शारदा साकेत बूड़ा, रोहणी, गेंदलाल, बीरेंद्र, रामकरण, डॉ सुखलाल चौधरी सेमरी, जयप्रकाश मुकेश राजेश साकेत गोलहटा, सुरेन्द्र महदेवा, बबलू बौद्ध, सत्यनारायण, बेदमनी रखौधा एवं कई हजारों की संख्या में जनता जनार्दन ने सम्मिलित होकर अम्बेडकर जयंती के साथ साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक समरसता आपसी भाईचारे में सामंजस्य बनाने के लिए भरी हूंकार, सभी सहयोगियों को को बहुत बहुत धन्यवाद आभार। recent visitors 27

एनएचएआई द्वारा सैटेलाइट आधारित टोलिंग सिस्टम एक मई से लागू करने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया: केंद्र सरकार

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने शुक्रवार को स्पष्टीकरण जारी करते हुए उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिसमें एक मई से राष्ट्रीय स्तर पर सैटेलाइट आधारित टोलिंग सिस्टम लागू करने की बात कही गई थी। सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि कुछ मीडिया हाउस की रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एक मई से राष्ट्रीय स्तर पर सैटेलाइट आधारित टोलिंग सिस्टम लागू हो जाएगा और यह मौजूदा फास्टैग आधारित टोल कलेक्शन सिस्टम को रिप्लेस करेगा। मंत्रालय ने आगे कहा, "हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय या भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा सैटेलाइट आधारित टोलिंग सिस्टम एक मई से लागू करने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है।" टोल प्लाजा पर वाहनों की निर्बाध, बिना किसी परेशानी के आवाजाही को सक्षम करने और यात्रा के समय को कम करने के लिए चुनिंदा टोल प्लाजा पर 'एएनपीआर-फास्टैग बेस्ट बैरियर-लैस टोलिंग सिस्टम' लागू किया जाएगा। मंत्रालय ने बताया कि यह एडवांस टोलिंग सिस्टम 'ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन' (एएनपीआर) टेक्नोलॉजी, जिसमें नंबर प्लेट से वाहनों की पहचान की जाती है और 'फास्टैग सिस्टम', जो कि रेडियो-फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) पर काम करता है, दोनों का मिश्रण होगा। इस सिस्टम के तहत वाहनों से टोल हाई परफॉर्मेंस वाले एएनपीआर कैमरा और फास्टैग रीडर्स के माध्यम से लिया जाएगा, जिसमें वाहनों को टोल प्लाजा पर रुकने की आवश्यकता नहीं होगी। मंत्रालय के मुताबिक, अगर वाहन चालक टोल पर भुगतान नहीं करते हैं तो उन्हें ई-नोटिस दिया जाएगा और उनका फास्टैग भी रद्द किया जा सकता है और जुर्माना भी लगाया जा सकता है। भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क पर करीब 855 प्लाजा हैं, जिनमें से 675 सरकारी हैं, जबकि 180 या उससे अधिक निजी ऑपरेटरों द्वारा मैनेज किए जाते हैं। इस महीने की शुरुआत में, एनएचएआई ने बढ़ती लागतों के कारण देश भर में राजमार्गों और एक्सप्रेसवे के टोल शुल्क में औसतन 4 से 5 प्रतिशत की वृद्धि की थी। recent visitors 39

भाजपा के गांव चलो-बस्ती चलो अभियान के तहत विधायक गोपालसिंह इंजीनियर पहुचे सिद्दीकगंज, रामदेवरा मन्दिर में की सफाई

आष्टा आष्टा भाजपा के स्थापना दिवस से शुरू हुआ गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत आज आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर रजत जयंती ग्राम सिद्दीकगंज पहुचे । भाजपा मगरदा मंडल द्वारा गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत आयोजित बस्ती चलो अभियान के दौरान विधायक ने ग्राम पंचायत सिद्दीकगंज की बस्तियों का भ्रमण किया । बस्ती में विधायक ने मप्र शासन की योजनाओं के हितग्राहियों से मुलाकात की एवं उनेह किन किन योजनाओं का लाभ मिल रहा है,लाभ प्राप्त होने में कोई परेशानी तो नही हो रही है,गरीब कल्याण योजना का निशुल्क अनाज मिल रहा है,आवास योजना का किस किस को लाभ मिल,किसान सम्मान निधि खाते में आ रही है या नही,सहित अन्य योजनाओं की जानकारी ली। बस्ती के लोगो ने योजनाओं का लाभ मिल रहा है कि जानकारी दी । बस्ती चलो अभियान के तहत अनुसूचित जाति के सरपंच महेंद्र काजले के निवास पहुचे ओर उनके साथ भोजन किया । सिद्दीकगंज के तालाब का निरीक्षण किया एवं उसे जनभागीदारी से गहरीकरण करने का पंचायत को निर्देश दिये विधायक ने गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत बस्ती की प्रतिभावान बच्चियों का स्वागत सम्मान किया । बस्ती में स्तिथ रामदेवरा मन्दिर की सफाई कर स्वछता अभियान चलाया। बस्ती में संगोष्ठी का आयोजन रखा गया । इस अवसर पर विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर के साथ राकेश सिसोदिया,अनुसूचित जनजाति वर्ग के सरपंच महेंद्र काजले, हरेंद्र ठाकुर, राजेंद्र धारवा, नीरज सोलंकी, अरुण श्रीवास्तव,रेवाराम पटवा, राकेश सेन,धर्मेंद्र मालवीय, राहुल बडगूजर,धर्मेंद्र मालवीय कातला सरपंच सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे। recent visitors 23

सुशासन तिहार के मद्देनजर कलेक्टर के मार्गदर्शन में आवेदन को गंभीरता से लिया मात्र 24 घंटे के भीतर समाधान कर दिया गया

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अभिनव पहल सुशासन तिहार जनकल्याण और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। इस अभियान के तहत महासमुंद जिले में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। पिथौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत जंघोरा निवासी मनोहर सिंह पटेल ने आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था, लेकिन तकनीकी कारणवश उनका कार्ड नहीं बन पाया था, जिससे उन्हें योजना को लाभ नहीं मिल पा रहा था। सुशासन तिहार के मद्देनजर कलेक्टर विनय लंगेह के मार्गदर्शन में उनके आवेदन को गंभीरता से लिया गया और मात्र 24 घंटे के भीतर समाधान कर दिया गया।              सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा द्वारा 15 अप्रैल 2025 को सूचना दी गई कि उनका आयुष्मान कार्ड बनकर तैयार हो गया है और अगले ही दिन उन्हें कार्ड हाथों में प्रदान कर दिया गया। इस त्वरित कार्रवाई से प्रसन्न होकर पटेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया । उन्होंने कहा कि सरकार की इस संवेदनशील पहल से मुझे और मेरे परिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा की बड़ी सुविधा प्राप्त हुई है। अब अच्छे इलाज के लिए इस कार्ड का उपयोग कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड एक ऐसा स्वास्थ्य बीमा कार्ड है, जिसके माध्यम से पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज भारत सरकार द्वारा अधिकृत अस्पतालों में प्राप्त होता है।             मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के शहरी एवं ग्रामीण अंचलों में जनसरोकार से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु सजगता और तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है। इस कार्ड के माध्यम से गरीब, वंचित और जरूरतमंद परिवार गंभीर बीमारियों का भी कैशलेस इलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में करवा सकते हैं। इसमें सर्जरी, डायग्नोस्टिक, दवा, भर्ती, और फॉलोअप जैसी सुविधाएं शामिल होती हैं। सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन को आमजन तक पहुंचना है, जहां लोगों की छोटी-बड़ी समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। यह पहल न केवल योजनाओं को धरातल पर उतारने में सहायक है, बल्कि नागरिकों में सरकार के प्रति विश्वास भी बढ़ा रही है। recent visitors 20

अमेरिका अब इस प्रक्रिया में हफ्तों और महीनों तक उलझा नहीं रह सकता, रूस-यूक्रेन शांति के बीच अमेरिका का अल्टीमेटम

रूस रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। अमेरिका ने साफ कर दिया है कि अगर रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते को लेकर जल्द कोई ठोस प्रगति नहीं होती, तो वह इस प्रयास से हाथ खींच लेगा। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने शुक्रवार को पेरिस में यूरोपीय और यूक्रेनी नेताओं से मुलाकात के बाद कहा कि अमेरिका अब इस प्रक्रिया में हफ्तों और महीनों तक उलझा नहीं रह सकता। रूबियो ने कहा, "अब यह तय करना जरूरी है कि क्या यह समझौता अगले कुछ हफ्तों में मुमकिन है या नहीं। हम अब कुछ ही दिनों में यह निर्णय करेंगे। अगर आगे बढ़ने की गुंजाइश दिखती है, तो हम साथ हैं। नहीं तो हमारे पास और भी जरूरी प्राथमिकताएं हैं जिन पर ध्यान देना होगा।" नतीजा नहीं आया तो पीछे हटने को तैयार अमेरिका उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अभी भी इस शांति प्रक्रिया में दिलचस्पी रखते हैं, लेकिन अगर कोई नतीजा नजर नहीं आता तो वह पीछे हटने को तैयार हैं। गौरतलब है कि ट्रंप ने अपने चुनावी वादों में दावा किया था कि वो राष्ट्रपति पद संभालते ही 24 घंटे के भीतर युद्ध खत्म करवा देंगे। हालांकि, पद ग्रहण करने के बाद उन्होंने इस बात में थोड़ी नरमी दिखाई और संकेत दिया कि अप्रैल या मई तक कोई समझौता हो सकता है। तीसरे साल में रूस-युक्रेन युद्ध लेकिन अब जब कोई हल निकलता नहीं दिख रहा, तो अमेरिका ने यह सख्त रुख अपनाया है। रूबियो की यह टिप्पणी बताती है कि अमेरिका में रूसी आक्रमण और वैश्विक कूटनीतिक संकटों को लेकर निराशा बढ़ती जा रही है। अमेरिका के इस रुख से ये भी साफ हो रहा है कि अगर बात नहीं बनी, तो अब अपना-अपना देखना की नौबत आ सकती है। ये बयान ऐसे वक्त में आया है जब युद्ध अपने तीसरे साल में पहुंच चुका है और न तो कूटनीतिक पहलें असर दिखा रही हैं, न ही जमीनी हालात सुधर रहे हैं। recent visitors 24

सीपीएससी घोटाले में सीबीआई की जांच जारी, छापेमारी कार्रवाई में हुए खुलासे ने प्रदेश की सियासी में उबाल

रायपुर  छत्तीसगढ़ में सीपीएससी घोटाले में सीबीआई की जांच जारी है. गुरुवार को केंद्रीय जांच एजेंसी ने रायपुर और महासमुंद में 5 ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें कई अहम दस्तावेज मिले. छापेमारी कार्रवाई में हुए खुलासे ने प्रदेश की सियासी में उबाल ला दिया है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सीबीआई की कार्रवाई के बाद बड़ा बयान दिया है. हर दिन माफियाराज के नए चेहरे बेनकाब हो रहे : वित्तमंत्री ओपी वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने CGPSC घोटाले में सीबीआई की छापेमारी के बाद कहा कि किसी मां-बाप ने खेत बेचकर फीस भरी थी, किसी ने सपनों में अफसर बनकर घर संवारा था. लेकिन दलालों और भ्रष्टाचारियों ने सब कुछ लूट लिया. सीजीपीएससी घोटाले की जांच में हर दिन माफियाराज के नए चेहरे बेनकाब हो रहे हैं. हमारा संकल्प है घोटाले के हर दोषी को सजा और हर युवा को न्याय दिलाना. बता दें कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाले की जांच में बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर और महासमुंद में एक साथ पांच ठिकानों पर छापेमारी की. इस छापेमारी में कई अहम दस्तावेज और तकनीकी साक्ष्य जब्त किए गए हैं. सीबीआई ने रायपुर के फूल चौक स्थित एक निजी होटल, सिविल लाइन इलाके के एक कोचिंग सेंटर और महासमुंद में एक सरकारी डॉक्टर के आवास पर दबिश दी. इसके अलावा महासमुंद में अभ्यारण्य गेस्ट हाउस और एक अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई की गई है. ये है पूरा मामला CGPSC 2019 से 2022 तक की भर्ती में कुछ अभ्यर्थियों के चयन को लेकर विवाद है. ईओडब्ल्यू और अर्जुंदा पुलिस ने भ्रष्टाचार-अनियमितता के आरोप में मामला दर्ज किया है. CGPSC ने 2020 में 175 पदों पर और 2021 में 171 पदों पर परीक्षा ली थी. प्री-एग्जाम 13 फरवरी 2022 को कराया गया. इसमें 2 हजार 565 पास हुए थे. इसके बाद 26, 27, 28 और 29 मई 2022 को हुई मेंस परीक्षा में 509 अभ्यर्थी पास हुए. इंटरव्यू के बाद 11 मई 2023 को 170 अभ्यर्थियों की सिलेक्शन लिस्ट जारी हुई. आरोप है कि तत्कालीन चेयरमैन सोनवानी ने अपने रिश्तेदारों समेत कांग्रेसी नेता और ब्यूरोक्रेट्स के बच्चों की नौकरी लगवाई है. recent visitors 19