बरेली समेत पूरे मंडल में आंधी के साथ बारिश, गिरे सैकड़ों पेड़

बरेली बरेली समेत पूरे रुहेलखंड क्षेत्र में शुक्रवार की रात मौसम में बदलाव हुआ। रात करीब 11 बजे तेज आंधी के साथ ही बारिश शुरू हो गई। बरेली में आंधी-बारिश ने करीब आधे शहर की बिजली गुल कर दी। वहीं, बारिश ने तापमान में भी कमी लाने का काम किया। आंधी से देहात क्षेत्रों में नुकसान हुआ है। कई जगह सड़कों पर पेड़ गिर गए, जिससे आवागमन भी बाधित हुआ है। बारिश से खेतों में कटा पड़ा गेहूं भीग गया, जिससे किसानों की परेशान फिर बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार बरेली मंडल समेत आसपास के इलाकों में गरज-चमक संग 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-बारिश के संकेत हैं। मंडल में वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। बरेली में शुक्रवार रात को बादल घिरने के बाद तेज आंधी का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। अचानक आए इस बदलाव की वजह से लोगों को दिक्कत का सामना भी करना पड़ा। शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। बिजली निगम के मुताबिक, बरेली के किला, डेलापीर, कोहड़ापीर, राजेंद्र नगर, कुतुबखाना, मढ़ीनाथ, हरूनगला, जगत पुर, मिशन उपकेंद्र ठप हो गए। पिछले शुक्रवार को भी आंधी आने से यहां नुकसान हुआ था। इसे भी पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सका। एक सप्ताह में दूसरी बार 33 केवी चार लाइन ब्रेक डाउन हुई है। इससे 80 हजार से अधिक उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा चौपला, जीजीआईसी रोड, पवन विहार, गार्डन सिटी, सैलानी, सिंधु नगर में भी बिजली गुल हो गई। बिजली अधिकारियों का कहना है कि फॉल्ट तलाश कर बिजली सुचारू कराने में टीम लगी हुई हैं। बदायूं में फसलों को नुकसान बदायूं जिले में पिछले कई दिनों से तापमान बढ़ता जा रहा था। तेज धूप और गर्मी की वजह से लोगों का घर और ऑफिस से निकलना मुश्किल हो गया था। शुक्रवार की रात मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश का असर खेती पर देखने को मिला है। खेतों में कटा पड़ा गेहूं भीग गया तो मक्के की फसल खेतों में गिर गई। औरछी गांव, परमानंदपुर गांव, खेड़ा दास, सिसरका बझेड़ा नूतन आदि गांवों में आंधी के साथ गरज-चमक से ओलावृष्टि हुई। इस दौरान खेत में पड़ा भूसा और गेहूं की फसल भीग गई। एमएफ हाईवे के पास पेड़ और बिजली का खंबा गिर गया। कई जगहों पर भराव होने से लोगों को दिक्कत हुई। इसी तरह इस्लामनगर में तेज हवा के साथ बारिश हुई। बिजली के खंभे गिरने से कई इलाकों में बिजली गुल रही। पीलीभीत जिले में शुक्रवार रात आई आंधी और बारिश से शहर से लेकर देहात तक बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। शहर में छतरी चौराहे से स्टेशन जाने वाले मार्ग पर मकान का छज्जा गिरने से सड़क पर खाड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई। कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। आंधी के बाद से आधे बिलसंडा नगर की बिजली रात से गुल है। वहीं बीसलपुर में भी रात 12 बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सड़कों पर गिरे पेड़ बीसलपुर से पीलीभीत मार्ग, बरेली मार्ग, बिलसंडा मार्ग व शाहजहांपुर मार्ग पर कई स्थानों पर पेड़ भी गिरे, जिससे आवागमन बाधित हो गया। शनिवार सुबह पेड़ों को हटवाकर आवागमन बहाल कराया गया। बीसलपुर-पीलीभीत और बीसलपुर-शाहजहांपुर रेल मार्ग पर आंधी में कुछ पेड़ गिरने की सूचना है, जिन्हें शनिवार तड़के हटा दिया गया। मझोला-पीलीभीत मार्ग पर न्यूरिया थाने के सामने विशाल का पेड़ जड़ से उखाड़ कर गिर गया था। recent visitors 37

डोंगरगढ़ : जनपद पंचायत सभापति उमेश साहू ने ग्राम पिपरिया में राजबाई कँवर के कच्चे आवास प्लस 2.0 में शामिल करने किया सर्वेक्षण

 पिपरिया  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जनपद के जनप्रतिनिधि द्वारा मोर दुआर साय सरकार महाभियान अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पात्र हितग्राहियों की पहचान हेतु आवास सर्वेक्षण में शामिल हो रहे है। इसके तहत जनपद पंचायत सभापति उमेश साहू द्वारा जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के ग्राम पिपरिया में  राजबाई कँवर के कच्चे आवास का प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 में शामिल करने के लिए सर्वेक्षण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को समय पर सर्वेक्षण कराने के लिए प्रेरित किया। सर्वे के दौरान  वार्ड पंच केशव कँवर.रोजगार सहायक एवं ग्रामवासी उपस्थित थे। recent visitors 24

खंडवा के कलेक्टर गुप्ता को सीएम भोपाल में करेंगे सम्मानित

भोपाल  खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार वर्ष 2022-23 से सम्मानित किया जाएगा। ये पुरस्कार उन्हें उनके प्रशासनिक नवाचारों के लिए प्रदान किया जाएगा। देवास के बाद खंडवा में पदस्थ हुए कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने यहां भी नवाचारों की श्रृंखला जारी रखी है। हाल ही में उन्होंने स्कूली बच्चों के लिए चेयर्स प्रतियोगिता और कोडिंग प्रोग्राम जैसी अभिनव पहल शुरू की है। वहीं, लंबे समय से लंबित दादाजी मंदिर ट्रस्ट का मामला भी सफलतापूर्वक  सुलझाया गया है। इस पुरस्कार के लिए प्रदेशभर से कुल 14 अधिकारियों का चयन किया गया है। भोपाल में होने वाले एक विशेष समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा ये पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कलेक्टर ऋषव गुप्ता को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार’ मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए घोषित मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार की सूची में खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता का नाम भी शामिल  है। उन्हें यह पुरस्कार देवास जिले में उनके कार्यकाल के दौरान शिक्षा क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण नवाचार के लिए दिया जाएगा। उन्होंने देवास के स्कूलों में स्मार्ट टीवी के माध्यम से डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा दिया जिसे मानव संसाधन विकास की श्रेणी में श्रेष्ठ नवाचार के रूप में चुना गया है। मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा सम्मानित खंडवा में पदस्थ होने के बाद से ही कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जनहितकारी योजनाओं और नवाचारों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अनिल सुचारी के अनुसार पुरस्कार स्वरूप ऋषव गुप्ता को 1 लाख की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भोपाल में आयोजित एक विशेष समारोह में दिया जाएगा। प्रदेशभर से कुल 14 अधिकारियों को इस पुरस्कार से नवाज़ा जाएगा। recent visitors 30

कवर्धा : संभागायुक्त राठौर ने कबीरधाम जिले का किया आकस्मिक निरीक्षण

कवर्धा : संभागायुक्त राठौर ने कबीरधाम जिले का किया आकस्मिक निरीक्षण संभाग आयुक्त मेडिकल कॉलेज की तैयारियों, अस्पताल की व्यवस्थाओं और जनमन योजना के कार्यों की ली समीक्षा कवर्धा दुर्ग संभाग के आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने आज कबीरधाम जिले के आकस्मिक निरीक्षण के तहत जिला अस्पताल, प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़क सहित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण से पूर्व उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में स्वीकृत मेडिकल कॉलेज की तैयारियों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।       सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में संभागायुक्त राठौर ने कहा कि मेडिकल कॉलेज जैसे महत्वपूर्ण संस्थान की स्थापना जिले के स्वास्थ्य और शैक्षणिक ढांचे के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगी। उन्होंने मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए शासन एवं प्रशासन स्तर पर की जा रही कार्यवाही, भूमि चिन्हांकन, निर्माण की कार्ययोजना, स्टाफ की नियुक्ति और संसाधनों की व्यवस्था आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।        बैठक एवं निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय त्रिपाठी ने संभागायुक्त को प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत स्वीकृत पीएम आवास, सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी भवन, सामुदायिक भवन, विद्युत विस्तार तथा पेयजल व्यवस्था की तैयार कार्ययोजना और प्रगति की जानकारी दी। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी.एल. राज ने मेडिकल कॉलेज की अब तक की प्रगति की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की और विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ मोनिका कौडों, नरेंद्र पैकरा, सीएमएचओ डॉ बी.एल. राज, सिविल सर्जन डॉ केशव ध्रुव, पीएमजीएसवाई के कार्यपालन अभियंता संतोष ठाकुर, आदिम जाति विकास विभाग के सहायक आयुक्त स्वर्णिम शुक्ला सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और आधारभूत संरचना की वस्तुस्थिति का लिया जायजा        दुर्ग संभाग के आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने बैठक के बाद कवर्धा जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का दौरा किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। संभागायुक्त राठौर ने सबसे पहले पंजीयन कक्ष और औषधि वितरण कक्ष का निरीक्षण किया, जहां मरीजों को दी जा रही दवाओं और पंजीयन प्रक्रिया की वस्तुस्थिति को परखा। इसके पश्चात उन्होंने आपातकालीन वार्ड, मेडिकल वार्ड और बाह्य रोगी ओपीडी विभाग का निरीक्षण कर वहां मौजूद मरीजों की स्थिति और सुविधा की जानकारी प्राप्त की। संभागायुक्त राठौर ने हाल ही में प्रारंभ किए गए डिजिटल रेडियोलॉजी विभाग का अवलोकन करते हुए सीटी स्कैन, एक्स-रे तथा सोनोग्राफी यूनिट का जायजा लिया। उन्होंने इन सेवाओं से प्रतिदिन लाभान्वित हो रहे मरीजों की संख्या की जानकारी ली और आधुनिक तकनीक के समुचित उपयोग के निर्देश दिए। गर्मी के प्रभाव को देखते हुए राठौर ने आपातकालीन वार्ड को वातानुकूलित करने के निर्देश दिए ताकि गंभीर अवस्था में भर्ती मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके।गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अस्पताल में ठंडे पानी की व्यवस्था, पंखों की स्थिति और समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने डायलिसिस यूनिट की स्थिति, मशीनों की संख्या और मरीजों को मिलने वाली सुविधा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। संभागायुक्त राठौर ने भर्ती मरीजों से संवाद कर व्यवस्थाओं पर लिया फीडबैक       संभागायुक्त राठौर ने अस्पताल परिसर की बिल्डिंग के बेहतर उपयोग पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन भवन का उपयोग मरीजों की सुविधाओं के विस्तार के लिए किया जाए। साथ ही निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ और पोषक भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए। महिला वार्ड के निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त राठौर ने भर्ती महिलाओं से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याएं जानी और अस्पताल की व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया। इस दौरान जंगल, रेंगाखार पेंड्रीपानी क्षेत्र से उपचार के लिए पहुँचीं मरीज श्रीमती जानकी यादव से चर्चा करते हुए उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जानकारी ली। संभागायुक्त राठौर ने पीएम-जनमन योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़क का किया निरीक्षण        संभागायुक्त राठौर ने इसके पश्चात बोड़ला विकासखंड के ग्राम सिंघनपूरी का दौरा किया, जहां उन्होंने पीएम जनमन योजना के अंतर्गत सिंघनपूरी से बैगाडेरा तक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। यह सड़क 4 किलोमीटर लंबी है और इसे 2 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण स्थल पर पहुँचकर सड़क निर्माण की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और कार्य समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। संभागायुक्त राठौर ने कहा कि यह सड़क बैगा आदिवासी समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण आधारभूत सुविधा होगी। इससे इन दूरस्थ इलाकों में आवागमन की सुविधा में सुधार होगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक इनकी पहुंच आसान होगी। recent visitors 27

बांग्लादेश में धर्म नहीं बदलने पर हिंदू नेता की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या

ढाका  बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब उत्तरी बांग्लादेश के दिनाजपुर जिले में हिंदू समुदाय के एक प्रमुख नेता को घर से अगवा किया गया और बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बांग्लादेश के मीडिया आउटलेट में ये जानकारी दी गई है। 'डेली स्टार' अखबार ने पुलिस और परिवार के हवाले से बताया कि ढाका से लगभग 330 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम में दिनाजपुर के बसुदेबपुर गांव के निवासी भाबेश चंद्र रॉय का शव बृहस्पतिवार को बरामद किया गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भाबेश चंद्र इलाके में हिंदू समुदाय के प्रमुख नेता थे, जो बांग्लादेश पूजा उद्यापन परिषद की बिराल इकाई के उपाध्यक्ष भी थे। हिंदू नेता को घर से किया गया अगवा रॉय की पत्नी शांतना ने ‘द डेली स्टार’ को बताया कि उन्हें (रॉय) शाम करीब 4:30 बजे एक फोन आया। उन्होंने (शांतना) दावा किया कि अपराधियों ने घर पर उनकी मौजूदगी की पुष्टि करने के लिए यह फोन किया था। लगभग 30 मिनट बाद, दो मोटरसाइकिल पर चार लोग आए और कथित तौर पर भाबेश को परिसर से अगवा कर ले गए। इसमें बताया गया कि रॉय को नाराबारी गांव ले जाया गया, जहां उनके साथ क्रूरता से मारपीट की गई। कई प्रत्यक्षदर्शियों ने भी हमलावरों को भाबेश को अगवा करके ले जाते देखा। पिटाई के बाद घर के बाहर छोड़ गए हमलावर रिपोर्ट के अनुसार, बाद में हमलावरों ने भाबेश को एक वैन में लाकर उसके घर के बाहर डाल दिया। उन्हें तुरंत बिराल उपजिला स्वास्थ्य परिसर ले जाया। इसके बाद उन्हें दिनाजपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिराल पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी ने कहा कि पुलिस संदिग्धों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए काम कर रही है। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा जारी बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाओं को रोकने में मोहम्मद यूनुस की सरकार नाकाम रही है। ढाका स्थित एक मानवाधिकार संगठन ऐन ओ सालिश केंद्र (AsK) ने पिछले महीने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि बांग्लादेश भर में हिंदू समुदाय के घरों, मंदिरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की कुल 147 घटनाओं की रिपोर्ट है। इन घटनाओं में करीब 408 घरों में तोड़फोड़ की गई, जिसमें आगजनी के 36 मामले शामिल हैं। इसके अलावा अल्पसंख्यक समुदाय के व्यापारिक प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की 113 घटनाएं, अहमदिया संप्रदाय के मंदिरों और मस्जिदों पर हमले की 32 घटनाएं और 92 मंदिरों में मूर्तियों को तोड़ने की 92 घटनाएं सामने आई हैं। सितंबर 2024 में देश के प्रमुख बंगाली दैनिक प्रथम अलो ने बताया कि अवामी लीग सरकार के पतन के बाद पूरे देश में अल्पसंख्यक समुदायों, खासकर हिंदू समुदाय पर हमलों की कई घटनाएं हुई हैं। कई इलाकों में हिंदुओं के घरों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और पूजा स्थलों पर अभी भी हमले हो रहे हैं। recent visitors 30

सुशासन तिहार से वास्तव में निराकरण से जनता के दिलों में खुशियों की बयार बहने लगी

 रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में प्रदेश में सुशासन तिहार की शुरुआत की गई है, जो कि सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं की व्यापक सफलता का प्रतीक बन चुका है। इस तिहार का उद्देश्य है आम जनता तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाना और उन्हें सशक्त बनाना। वास्तव में निराकरण से जनता के दिलों में खुशियों की बयार बहने लगी है। जनता से सरोकार और संवाद करने वाली सरकार जनता की हितों के लिए उनके द्वारा दिए गए आवेदनों का गम्भीरता से निराकरण कर रही है, जिसका असर दिखाई दे रहा है। पतेरापाली के युगेश्वरी को मिला नया आशियाना  महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत अमलीडीह के आश्रित ग्राम पतेरापाली की निवासी श्रीमती युगेश्वरी ध्रुव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्के मकान के लिए सुशासन तिहार के दौरान आवेदन प्रस्तुत किया। उनकी इस आवश्यक मांग को प्रशासन ने प्राथमिकता से संज्ञान में लिया। “मोर द्वार साय सरकार“ अभियान के तहत जिले की टीम तुरंत उनके घर पहुँची। त्वरित सर्वेक्षण के बाद यह स्पष्ट हुआ कि वे योजना की पात्र हैं। उनका नाम आवास प्लस सर्वे 2.0 में दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उनके मकान का निर्माण शुरू हो जाएगा। वर्षों से एक पक्के घर का सपना संजोए बैठी श्रीमती ध्रुव की आंखों में अब उम्मीद की चमक है। वह सपना, जो कभी दूर और धुंधला लगता था, अब सरकार की पहल से एक नई सुबह की तरह उनके जीवन में उजाला भरने को तैयार है। अब वह दिन दूर नहीं जब उनका आशियाना केवल एक कल्पना नहीं, बल्कि जीती-जागती सच्चाई होगा। गौरतलब है कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन पूरी सजगता और तत्परता से कार्य कर रहा है। दीपा को मिलेगा मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण का लाभ इसी बीच सुशासन तिहार 2025 के दौरान आयोजित एक शिविर में महासमुंद के वार्ड नं. 25 कुम्हार पारा की रहने वाली कु. दीपा साहू ने मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत आवेदन किया। आवेदन क्रमांक 25270180824120 के माध्यम से उनकी पात्रता की जांच की गई और वे इस योजना के लिए पात्र पाई गईं। जिले के श्रम पदाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही इस विशेष योजना के अंतर्गत दीपा को 20,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जो 01 मई 2025 को सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। इस सहायता से अब दीपा अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख पाएंगी। उनका सपना है कि वे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें और भविष्य में एक प्रेरणादायक शिक्षिका बनें ताकि वे और भी बेटियों को शिक्षा के महत्व से जोड़ सकें। recent visitors 23

जाति विशेष पर टिप्पणी में अनुराग कश्यप के खिलाफ शिकायत दर्ज

मुंबई हाल ही में अनुराग कश्यप फिल्म ‘फुले’ की रिलीज पर लगी रोक को लेकर नाराज नजर आए थे। इसके लिए उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए नाराजगी भी जताई थी। इसी बीच उन्होंने एक जाति विशेष को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए टिप्पणी कीं। अब इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट के एक वकील ने अनुराग कश्यप के खिलाफ मुंबई पुलिस में आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज करा दी है।   अनुराग के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत एडवोकेट आशुतोष जे. दुबे ने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें बताया कि निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ उन्होंने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। एडवोकेट ने अपनी पोस्ट में लिखा है, 'अनुराग कश्यप की जाति विशेष को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी बहुत ही अपमानजनक है। नफरत फैलाने वाली ऐसी बातें समाज में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।'    क्या है पूरा मामला कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अनुराग कश्यप ने अपना गुस्सा जाहिर किया। वह फिल्म ‘फुले’ की रिलीज पर लगी रोक, इसमें की गई सेंसरशिप से नाराज दिखे। निर्देशक ने सरकार को भी आड़े हाथों लिया। दरअसल, मामला कुछ यूं हैं कि फिल्म ‘फुले’ में जातिवाद के विषय को लेकर कहानी कही गई है। यह फिल्म समाज सुधारक ज्योतिबा और सावित्रीबाई फुले की जीवन पर आधारित है। उन्होंने दलितों और महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने अथक प्रयास किए। इनकी शिक्षा पर जोर दिया। इस फिल्म में सेंसरबोर्ड ने कई बदलाव करने को कहे, इस बात से ही अनुराग नाराज नजर आए। इसी बीच उन्होंने एक जाति विशेष को लेकर भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।  recent visitors 40