अमेरिका में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही गुंटूर की छात्रा की टेक्सास के डेंटन सिटी में हिट-एंड-रन की घटना में मौत

गुंटूर  आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले की 23 साल की छात्रा वंगावोलु दीप्ति की टेक्सास के डेंटन सिटी में एक हिट-एंड-रन घटना में मौत हो गई। यह घटना उनकी मास्टर डिग्री पूरी होने से कुछ हफ्ते पहले हुई। 12 अप्रैल की सुबह हुई इस दुर्घटना में एक तेज रफ्तार सेडान ने दीप्ति और उनकी दोस्त स्निग्धा को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। दीप्ति को गंभीर चोटें आईं और 15 अप्रैल को उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। डेंटन पुलिस मामले की जांच कर रही है और जनता से मदद की अपील की है। कैसे हुआ हादसा? दीप्ति 2023 में नरसाराओपेट इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक करने के बाद अमेरिका में नॉर्थ टेक्सास विश्वविद्यालय में कंप्यूटर और सूचना विज्ञान में मास्टर कर रही थीं। दीप्ति और स्निग्धा 12 अप्रैल की सुबह कैरिल अल लागो ड्राइव पर टहल रही थीं। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। यह एक रिहायशी इलाका है। टक्कर लगने के बाद कार चालक वहां से भाग गया। दीप्ति को सिर में गंभीर चोटें आईं। स्निग्धा को भी चोटें आईं। लेकिन वे जानलेवा नहीं थीं। इलाज के दौरान तोड़ा दम घटना के बाद आपातकालीन सेवा वाले तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। दीप्ति को आईसीयू में रखा गया। लोगों ने क्राउडफंडिंग के जरिए लगभग 80,000 डॉलर जुटाए। ताकि उनका इलाज हो सके। लेकिन 15 अप्रैल को दीप्ति ने दम तोड़ दिया। स्निग्धा का इलाज अभी भी चल रहा है। डेंटन पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे कार को ढूंढने में मदद करें। जमीन बेचकर बेटी को भेजा था विदेश दीप्ति के परिवार वाले इस खबर से बहुत दुखी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी आखिरी बात 10 अप्रैल को हुई थी। दीप्ति ने अपने माता-पिता को मई में होने वाले दीक्षांत समारोह में आने के लिए कहा था। उनके पिता हनुमंत राव एक छोटे व्यापारी हैं। उनकी मां रमादेवी एक गृहिणी हैं। उन्होंने अपनी बेटी को विदेश में पढ़ाने के लिए अपनी जमीन का एक हिस्सा बेच दिया था। सोमवार को घर पहुंचेगा शव दीप्ति का पार्थिव शरीर शनिवार को हवाई जहाज से लाया जाएगा और सोमवार को घर पहुंचेगा। जूनियर केंद्रीय मंत्री पेम्मासानी चंद्रशेखर के कार्यालय ने अमेरिका में अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि दीप्ति को तुरंत चिकित्सा सहायता मिले। अब वे उनके डेडबॉडी को वापस लाने की व्यवस्था कर रहे हैं। recent visitors 46

अमेरिका क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता दे सकता है, यूक्रेन शांति समझौते के तहत सहमति के संकेत

 वॉशिंगटन अमेरिका अब रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते के हिस्से के रूप में क्रीमिया पर रूस के नियंत्रण को मान्यता देने को तैयार हो सकता है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है. यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोनों देशों के बीच सीजफायर स्थापित करने के लिए बातचीत कर रहे हैं. 2014 में रूस ने क्रीमिया पर सैन्य कार्रवाई कर कब्जा कर लिया था और वहां एक विवादास्पद जनमत संग्रह कराया था. इस जबरन अधिग्रहण को अमेरिका समेत ज्यादातर देशों ने खारिज कर दिया था. क्रीमिया को रूस का हिस्सा मान लेना, अंतरराष्ट्रीय नियमों से हटकर होगा, जो बलपूर्वक क्षेत्र कब्जा करने को अमान्य मानते हैं. वार्ता की धीमी गति से अमेरिका नाखुश राष्ट्रपति ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो शांति वार्ता की धीमी प्रगति से नाराज बताए जा रहे हैं. शुक्रवार को दोनों नेताओं ने संकेत दिया कि अगर जल्द ही कोई परिणाम नहीं निकला, तो अमेरिका वार्ता से अलग हो सकता है. वार्ता को लेकर ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'यह मामला जितना लंबा खिंचेगा, हमारे इसमें शामिल रहने का औचित्य उतना ही कमजोर होता जाएगा.' उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि दोनों पक्ष जल्द समाधान की दिशा में नहीं बढ़ते हैं, तो अमेरिका पीछे हट जाएगा. जेलेंस्की बोले- किसी भी हाल में रूस को नहीं देंगे जमीन यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की ने किसी भी तरह से रूस को यूक्रेनी जमीन सौंपने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. उन्होंने बार-बार कहा है कि क्रीमिया समेत किसी भी क्षेत्र को रूस का हिस्सा मानना अस्वीकार्य है. गुरुवार को कीव में बोलते हुए उन्होंने अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ पर रूस समर्थक रुख अपनाने का आरोप लगाते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी. जेलेंस्की ने कहा, 'हम कभी भी यूक्रेनी जमीन को रूसी नहीं मान सकते. जब तक सीजफायर नहीं होता, हमारी जमीन पर कोई बातचीत नहीं हो सकती.'   recent visitors 37

घाटी में मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए, लोग दफ्तरों से बाहर निकल आए और खुले मैदान में जाकर खड़े हो गए

श्रीनगर कश्मीर में शनिवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. जिसके बाद लोग डर गए और अपने दफ्तर-घर छोड़कर बाहर निकल आए. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घाटी में मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए हैं. लोग दफ्तरों से बाहर निकल आए और खुले मैदान में जाकर खड़े हो गए.अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में भूकंप का केंद्र रहा. भूकंप की गहराई धरती से 86 किलोमीटर पर थी. एक दिन पहले उत्तरी चिली में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया था. 15 अप्रैल को अमेरिका में कैलिफोर्निया के सैन डिएगो काउंटी में भूकंप आया था. इसकी तीव्रता 5.2 रही थी. भूकंप के कारण होने वाले कंपन को कैमरा में कैद किया गया था. दक्षिणी कैलिफोर्निया में भूकंप से किसी के घायल होने या कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ था. 13 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूकंप आया था. इसकी धरती से 5 किमी गहराई थी. इसकी तीव्रता 3.4 रही थी. 12 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिले के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. भूकंप की तीव्रता 5.8 रही थी. इसकी धरती से गहराई 10 किमी थी. भूकंप का केंद्र पाकिस्तान रहा था. recent visitors 58

रजत पाटीदार अब इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू यानी आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का एक आईपीएल रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रजत पाटीदार अब इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे आगे लिस्ट में सिर्फ साई सुदर्शन हैं, जिन्होंने रजत पाटीदार से भी पांच पारियां कम खेलीं और 1000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। रजत पाटीदार ने आरसीबी वर्सेस पीबीकेएस मैच के दौरान ये उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 30 पारियों में 1000 आईपीएल रन पूरे किए, जबकि साई सुदर्शन ने महज 25 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी। वे भारत के लिए सबसे तेज 1000 आईपीएल रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। लिस्ट में तीसरा नाम सचिन तेंदुलकर का है, जिन्होंने 31 पारियों में 1000 रन आईपीएल में बनाए थे। इतनी ही पारियों में ऋतुराज गायकवाड़ ने भी आईपीएल 1000 रन पूरे किए थे। तिलक वर्मा ने 33 पारियों में आईपीएल में 1000 रन बनाए हैं। आईपीएल में सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज 25 पारियां – साई सुदर्शन 31 पारियां – सचिन तेंदुलकर 31 पारियां – रुतुराज गायकवाड़ अगर गेंदों के हिसाब से देखा जाए तो वीरेंद्र सहवाग भारत के लिए सबसे कम गेंदों में 1000 रन पूरे करने में सफल हुए थे। इस लिस्ट में रजतत पाटीदार तीसरे नंबर पर हैं। सहवाग ने 604 गेंदों में 1000 आईपीएल रन बनाए थे और युसूफ पठान ने 617 गेंदों में 1000 रनों का करिश्माई आंकड़ा पार किया था। 626 गेंदों में रजत पाटीदार भी उस आंकड़े तक पहुंच गए हैं। 630 गेंदें ऋषभ पंत ने 1000 रनों तक पहुंचने के लिए ली थीं और हार्दिक पांड्या ने 651 गेंदों में 1000 रन आईपीएल में पूरे किए थे। recent visitors 36

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बड़ा ऐलान- प्रदेश के हर जिले में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज, दो इसी साल

दतिया डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला अल्प प्रवास पर दतिया पहुंचे. उन्होंने पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां बगलामुखी के दर्शन किए. साथ ही पीठ परिसर में स्थित वनखंडेश्वर महादेव का अभिषेक किया. मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम ने नेशनल हेराल्ड मामले में कहा, जब कोई गड़बड़ी घोटाला करता है और पकड़ा जाता है, तो वह ये स्वीकार नहीं करता कि उसने गलत किया है. कांग्रेस के नेता भी ऐसा कर रहे हैं. डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि जिला अस्पताल में आगजनी और अन्य घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी रखी जाएगी. दमोह अस्पताल जैसा मामला सामने आने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि कोई गलत काम करने का दुस्साहस न कर सके. सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने की प्रकिया चल रही है. इस साल दो जगह मेडिकल कॉलेज शुरू हो जाएंगे. प्रदेश के लिए 12 जगह टेंडर हो चुके हैं, शेष बचे जिलों में भी भविष्य में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे. अस्पतालों में मरीजों को टेली मेडिसिन सुविधा मिले, इसके लिए भी शासन प्रयास कर रहा है. प्रदेश के सभी जिलों में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज- शुक्ल मीडिया से बातचीत में शुक्ल ने कहा कि जिला अस्पतालों में आगजनी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी। दमोह जैसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना है। इस वर्ष दो नए मेडिकल कॉलेज शुरू होंगे। 12 स्थानों पर टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मरीजों को टेलीमेडिसिन की सुविधा देने के लिए सरकार प्रयासरत है। राजेंद्र शुक्ल महाकौशल एक्सप्रेस से सुबह लगभग साढ़े 4 बजे दतिया पहुंचे। सुबह 6 बजे पीतांबरा पीठ में दर्शन के बाद वे ग्वालियर के लिए रवाना हो गए। ग्वालियर में उनके स्थानीय कार्यक्रम और मेडिकल कॉलेज में जिला प्रशासन के साथ बैठक का कार्यक्रम है। ‘प्रसाद योजना’ से संवरेगी मां पीतांबरा की नगरी गौरतलब है कि पीतांबरा पीठ अब आध्यात्मिक पर्यटन के नए केंद्र के रूप में उभरने जा रहा है. क्योंकि केंद्र सरकार ने इस दिशा में ‘प्रसाद योजना’ के तहत 44.24 करोड़ रुपये की धनराशि प्रदान की है. इस योजना से धार्मिक स्थलों का कायाकल्प होगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण होगा. योजना का उद्देश्य भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और पर्यटकों के लिए सुविधाजनक बनाना है. recent visitors 33

द्रविड़ और सैमसन के बीच सब कुछ ठीक नहीं, राहुल द्रविड़ ने संजू सैमसन के साथ अनबन पर चुप्पी तोड़ी

नई दिल्ली राजस्थान रॉयल्स (RR) के कोच राहुल द्रविड़ ने संजू सैमसन के साथ अनबन पर चुप्पी तोड़ी है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सुपर ओवर से पहले जब राहुल द्रविड़ टीम के खिलाड़ियों को कुछ समझा रहे थे, तब सैमसन टीम सर्कल से बाहर दिखाई दे रहे थे। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि द्रविड़ और सैमसन के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। हालांकि लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मुकाबले से पहले द्रविड़ ने इन सभी रिपोर्ट्स को खारिज किया है। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में द्रविड़ ने कहा, "मुझे नहीं पता कि ये रिपोर्ट कहां से आ रही हैं। संजू और मैं एक ही राय रखते हैं।" उन्होंने कहा, "वह हमारी टीम का एक बहुत ही अभिन्न अंग है। वह हर निर्णय और चर्चा में शामिल होता है। कभी-कभी, जब आप खेल हार जाते हैं और चीजें सही नहीं होती हैं, तो आपको आलोचना का सामना करना पड़ता है और हम इसे अपने प्रदर्शन के आधार पर ले सकते हैं, लेकिन हम इस आधारहीन बात के बारे में कुछ नहीं कर सकते। टीम की भावना वास्तव में अच्छी है, मैं इन लोगों की मेहनत से प्रभावित हूं। एक बात जो लोग नहीं समझते हैं, वह यह है कि जब खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो उन्हें कितना दुख होता है।" दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में संजू सैमसन पसलियों में चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए और उनका आज लखनऊ के खिलाफ खेलना भी संदिग्ध है। द्रविड़ ने पुष्टि की कि सैमसन का स्कैन किया गया है, उन्होंने कहा कि चोट के बारे में अधिक स्पष्टता मिलने के बाद ही वे उन्हें खेलने के बारे में फैसला करेंगे। अगर आज सैमसन चोट के चलते बाहर होते हैं तो रियान पराग एक बार फिर टीम को लीड करते हुए नजर आ सकते हैं। recent visitors 30

गुजरात टाइटंस वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स का 35वां मैच आज, GT की नजरें टेबल टॉपर बनने पर

नई दिल्ली गुजरात टाइटंस वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 का 35वां मैच आज यानी शनिवार, 19 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। GT बनाम DC मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -शुभमन गिल और अक्षर पटेल- आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। IPL 2025 पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर मौजूद दिल्ली की टीम इस मैच को जीतकर प्लेऑफ की ओर एक और कदम बढ़ाना चाहेगी। वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस जो पॉइंट्स टेबल में फिलहाल तीसरे पायदान पर है, उनकी नजरे आज के मैच को जीतकर टेबल टॉपर बनने पर होगी। गुजरात टाइटंस संभावित XI साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, प्रिसिध कृष्णा, मोहम्मद सिराज। गुजरात बनाम दिल्ली का कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अभी तक 5 मैच खेले गए हैं जिसमें दोनों के बीच कांटे की टक्कर रही है। जीटी ने इस दौरान 2 तो डीसी ने 3 मैच जीते हैं। क्या फाफ डु प्लेसी खेलेंगे आज का मैच? फाफ डु प्लेसिस की रिकवरी सही दिशा में है और उनके इस मैच में खेलने की पूरी संभावना है। कुलदीप यादव पर भी चोट का खतरा मंडरा रहा है, हालांकि इसके गंभीर होने की उम्मीद नहीं है। राशिद खान वर्सेस केएल राहुल राशिद खान जीटी के लिए केएल राहुल के खिलाफ एक महत्वपूर्ण मैचअप साबित हो सकते हैं, लेग स्पिनर ने 47 गेंदों में तीन बार बल्लेबाज को आउट किया है। कगिसो रबाडा कब लौटेंगे? जैसे जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे गुजरात टाइटंस को तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की कमी और खल रही है। दरअसल, साउथ अफ्रीका का यह तेज गेंदबाज इमरजेंसी के कारण बीच सीजन में ही घर लौट गया है। रबाडा टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुए हैं, मगर उनकी वापसी को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है। क्या है मौजूदा पॉइंट्स टेबल का हाल शुक्रवार को पंजाब किंग्स की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में दिल्ली, पंजाब, गुजरात और बेंगलुरु की टीमें हैं। अगर आज GT जीतता है तो वह टेबल टॉपर बन जाएगा। वहीं डीसी जीत के साथ प्लेऑफ की ओर एक और कदम बढ़ाएगी। recent visitors 30