गुजरात उपचुनाव: कांग्रेस ने AAP से गठबंधन से किया इनकार, अकेले लड़ेगी इलेक्शन

 विसावदर गुजरात की राजनीति में उपचुनावों के मद्देनजर हलचल तेज है. एक ओर देशभर में INDIA गठबंधन की बात हो रही है, वहीं गुजरात में कांग्रेस ने अलग राह चुन ली है. अब न कोई गठबंधन, न साझा रणनीति — कांग्रेस ने तय कर लिया है कि वह विसावदर (Visavadar) और कड़ी (Kadi) विधानसभा उपचुनावों में अकेले ही मैदान में उतरेगी. गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल (Shaktisinh Gohil) ने शुक्रवार (18 अप्रैल) को यह ऐलान किया. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार उन्होंने बात करते हुए साफ किया कि यह निर्णय पार्टी ने सर्वसम्मति से लिया है. उन्होंने कहा, "गुजरात की जनता ने कभी तीसरे मोर्चे को समर्थन नहीं दिया. यहां लड़ाई हमेशा कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही रही है." AAP के साथ चुनाव लड़ने से नुकसान- गोहिल गोहिल ने आप पर निशाना साधते हुए कहा, "पिछले चुनावों में आम आदमी पार्टी ने पूरी ताकत लगाई, बड़े नेता प्रचार में आए, लेकिन उन्हें महज 10 से 11 प्रतिशत वोट ही मिले. इससे कांग्रेस को नुकसान पहुंचा, और बीजेपी को फायदा हुआ." उन्होंने आगे कहा, "अगर बीजेपी को हराना है तो कांग्रेस ही मुख्य विपक्ष है. हम AAP से अपील करते हैं कि वे विसावदर और कड़ी सीटों पर अपने उम्मीदवार वापस लें. कांग्रेस इन दोनों सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी." राज्य स्तर पर अगल, लेकिन राष्ट्र स्तर पर एक है INDIA- गोहिल हालांकि, गोहिल ने यह भी कहा कि यह निर्णय केवल राज्य स्तर तक सीमित है. "राष्ट्रीय स्तर पर हम INDIA गठबंधन का हिस्सा हैं और एकजुट हैं," उन्होंने कहा. गुजरात की ये दोनों सीटें- विसावदर (जिला जूनागढ़) और कड़ी (जिला मेहसाणा, अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित)- विभिन्न कारणों से रिक्त हुई हैं. विसावदर सीट दिसंबर 2023 में आम आदमी पार्टी के विधायक भूपेंद्र भयानी के इस्तीफे और बीजेपी में शामिल होने के कारण खाली हुई, जबकि कड़ी सीट फरवरी 2024 में बीजेपी विधायक कर्सन सोलंकी के निधन से खाली हो गई थी. उपचुनाव की तिथियों की घोषणा अभी चुनाव आयोग ने नहीं की है, लेकिन कांग्रेस ने पहले ही अपने इरादे साफ कर दिए हैं. यह घटनाक्रम 8-9 अप्रैल को गुजरात में हुए कांग्रेस के AICC सत्र के बाद सामने आया है, जहां पार्टी ने आगामी चुनावों में जीत का संकल्प लिया था और सरदार पटेल व महात्मा गांधी की विरासत पर अपनी दावेदारी दोहराई थी. recent visitors 48

सिस्टम बना बीमार, मरीजों के हाल बेहाल, स्वास्थ्य केंद्रों पर स्पेशलिस्ट की तैनाती हुई प्रभावित

जयपुर राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले सरकारी डॉक्टर्स खुद सिस्टम की सर्जरी के मोहताज हो चुके हैं। राज्य में ग्रुप-2 श्रेणी के 1200 से ज्यादा डॉक्टर्स का प्रमोशन पिछले एक साल से लटका हुआ है। सचिवालय में फाइलें धूल खा रही हैं और डॉक्टर्स अपने हक की सीनियरिटी के लिए सरकारी सिस्टम की ‘दवा’ का इंतजार कर रहे हैं। प्रमोशन प्रक्रिया में हो रही देरी की वजह से जिला अस्पतालों, उप-जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सीनियर और जूनियर स्पेशलिस्ट की तैनाती प्रभावित हुई है। नतीजतन मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज नहीं मिल पा रहा और स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई हैं। प्रस्तावित प्रमोशन में डॉक्टर्स को मेडिकल ऑफिसर से सीनियर मेडिकल ऑफिसर, सीनियर मेडिकल ऑफिसर से चीफ मेडिकल एंड हेल्थ ऑफिसर (CMHO) और एमडी डिग्रीधारी MO को जूनियर स्पेशलिस्ट (JS) से सीनियर स्पेशलिस्ट (SS) के पद पर पदोन्नत किया जाना था। अप्रैल 2024 में डीपीसी होनी थी, लेकिन प्रक्रिया अब तक अधूरी पड़ी है। सूत्रों के मुताबिक प्रमोशन के लिए जरूरी डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी की फाइल पिछले छह महीनों से सचिवालय में पेंडिंग है। डॉक्टर्स का आरोप है कि प्रशासनिक स्तर पर जान-बूझकर फाइल मूवमेंट में देरी की जा रही है, जिससे सैकड़ों डॉक्टर्स का करियर अधर में है। स्वास्थ्य विभाग की मुख्य सचिव गायत्री ए. राठौड़ ने बताया कि प्रमोशन प्रक्रिया में देरी की बड़ी वजह एनुअल कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट का अधूरा रह जाना है। कई डॉक्टर्स ने अब तक अपनी ACR रिपोर्ट विभाग को नहीं भेजी है। विभाग की ओर से इन्हें अंतिम नोटिस जारी कर दिया गया है। रिपोर्ट न भेजने वाले डॉक्टर्स को प्रमोशन प्रक्रिया से बाहर कर शेष को पदोन्नति दी जाएगी। इस समय 200 से ज्यादा डॉक्टर्स APO की स्थिति में हैं। ये डॉक्टर्स केवल 10-15 दिन में मुख्यालय आकर हाजिरी लगाते हैं, लेकिन सेवा में सक्रिय नहीं हैं। इसके बावजूद हर महीने सरकार को इन पर बिना किसी सेवा लाभ के करोड़ों रुपये वेतन के रूप में खर्च करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के नियमों के अनुसार ग्रुप-2 के डॉक्टर्स को हर 6 साल में पदोन्नति मिलनी चाहिए लेकिन यह समय सीमा अब कागजों तक सिमटकर रह गई है। पहले यह देरी 6 से 10 महीनों की होती थी, लेकिन इस बार मामला 1 साल से भी ज्यादा लंबित है। recent visitors 32

अरशद वारसी आज मना रहे अपना 56वां जन्मदिन

मुंबई बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. अपने करियर में उन्होंने अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में अभिनय किया है, लेकिन उन्हें ज्यादा पॉपुलैरिटी कॉमिक रोल में मिली है. फिल्मों में उन्होंने ऐसे किरदार निभाए जो वक्त के साथ खूब मशहूर हुए हैं. बता दें कि संजय दत्त की फिल्म ‘मुन्ना भाई’ में अरशद वारसी ने सर्किट का रोल निभाया था. इस किरदार में उनका अंदाज और कॉमेडी दर्शकों को खूब पसंद आई थी. इसके अलावा रोहित शेट्टी निर्देशित ‘गोलमाल’ सीरीज की फिल्मों में अरशद वारसी  ने माधव नाम का कैरेक्टर फैंस को अच्छा लगा था. इसके अलावा ‘जॉली एलएलबी’ में उन्हें वकील के रुप में देखा गया था. अब वह जल्द ही ‘जॉली एलएलबी 3’ का हिस्सा भी बनने जा रहे हैं. अरशद वारसी को असुर के लिए मिली तारीफ कॉमिक रोल के अलावा अरशद वारसी ने सीरियस रोल में भी बेहतरीन एक्टिंग किया है. वेव सीरीज ‘असुर’ में अरशद वारसी ने धनंजय राजपूत का किरदार से काफी तारीफ बटोरी थी. इस थ्रिलर सीरीज को दर्शकों ने खूब सराहा था. अरशद ने ‘वैसा भी होता है’, ‘सेहर’, ‘जिला गाजियाबाद’, ‘बंदा सिंह चौधरी’, ‘तेरे मेरे सपने’, ‘होगी प्यार की जीत’ जैसी फिल्मों में सीरियस, रोमांटिक और विलेन तक के किरदार निभाया हैं. recent visitors 35

सागर में लड़का ले भाग लड़की को, दुकानों में आगजनी और तोड़फोड़, पुलिस ने किया बल प्रयोग

 सागर सागर जिले के सानौधा गांव में शनिवार को दो पक्षों में विवाद के बाद उग्र हुई भीड़ ने एक दुकान में आग लगा दी। उपद्रवियों ने आसपास की दुकानों में तोड़फोड़ भी कर दी। उपद्रव की सूचना मिलते ही सानौधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को समझाइश देकर मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन भीड़ नहीं मानी। मौके पर लगातार बढ़ती भीड़ और हालात बिगड़ते देख यहां आसपास के थानों का पुलिस बल भी बुलाया गया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और हलका बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ा गया। विवाद की सूचना मिलते ही मौके पर जिला प्रशासन से एसपी कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए। वहीं सूचना लगने पर गांव में नरयाबली विधायक प्रदीप लारिया भी पहुंच गए। ये है मामला मामले में सानोधा पहुंचे नरयावली विधायक प्रदीप लारिया का कहना है कि गांव की एक युवती को वर्ग विशेष का युवक अपने साथ ले गया, जिसको लेकर विवाद गरमाया हुआ है। आरोपी युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है। उन्होंने कहा कि इस तरह का यह पांचवां मामला है। उन्होंने अधिकारियों से शीघ्र आरोपी को खोजने की मांग की है। पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। फिलहाल गांव में हालात तनावपूर्ण पर नियंत्रण में हैं। सागर एसपी विकास शाहवाल, एएसपी लोकेश सिन्हा, एसडीओपी प्रकाश मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौके पर हैं। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। स्थिति पर मुस्तैदी से नजर रखी जा रही है। आस-पास के थानों से बुलाई पुलिस लड़की को भगा ले जाने वाले लड़के की गांव में स्थित दुकान को आग लगा दी गई है। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को हवाई फायर भी करना पड़ा है। सूचना के बाद मौके पर सागर पुलिस अधीक्षक सहित आस-पास के थाना बल को बुलाया गया है। मौके पर फायर ब्रिगेड भी पहुंची है, जिसने लड़के की जल रही दुकान को बुझाने का प्रयास किया है। गांव में तनाव की स्थिति है। फिलहाल गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। आक्रोशित भूल को खरीदने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया है। विधायक भी पहुंचे मौके पर मौके पर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया भी पहुंचे हैं, जहां उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाइए देकर शांत कराया है। विधायक ने कहा कि आरोपित अपराधी किस्म का युवक है, जो जो विभिन्न अपराधी गतिविधियों में संलिप्त है। विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि आरोपित ने पुरातत्व विभाग की भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है, जिसे तत्काल हटाया जाना चाहिए। साथ ही आरोपित के मकान सहित उसके समाज के अन्य मकानों की भी तलाशी ली जानी चाहिए, जहां अवैध हथियारों का जखीरा भी मिल सकता है। आज बाने वाली थी बारात बताया जा रहा है कि जिस लड़की को युवक भगाकर ले गया है, उसकी शनिवार को बरात आने वाली थी, लेकिन शादी के पहले ही लड़की को आरोपित बहला फुसला कर भगा ले जाया गया है। लड़की के स्वजन ने थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ मामला कायम करने की मांग भी की थी, लेकिन पुलिस ने केवल गुमशुदगी का मामला दर्ज किया। इस वजह से भी लड़की के घर और समाज के लोग आक्रोशित थे। recent visitors 18

JEE मेन्स का रिजल्ट जारी, 100 प्रतिशत पाने वालों में प्रदेश से कोई नहीं, देशभर से ऐसे 24 टॉपर्स

भोपाल देश में इंजीनियरिंग के सबसे प्रतिष्ठित एंट्रेंस एग्जाम JEE Main 2025 का रिजल्ट जारी हो गया है। इस बार 100 पर्सेंटाइल स्कोर करने वाले 24 अभ्यर्थियों ने ऑल इंडिया टॉप किया है, हालांकि इस सूची में मध्यप्रदेश का एक भी छात्र शामिल नहीं है। जबकि इसमें 7 राजस्थान, 3-3 महाराष्ट्र, तेलंगाना और यूपी, 2-2 प. बंगाल, गुजरात और दिल्ली के हैं। इसके साथ ही एक-एक कर्नाटक और आंध्रप्रदेश से हैं। इन राज्यों के छात्रों ने इस बार भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार रात 12:30 बजे JEE Main 2025 सेशन 2 का रिजल्ट जारी किया। इसके साथ ही एग्जाम की फाइनल आंसर की और JEE Advanced के लिए कट-ऑफ भी जारी किए गए हैं। 100 पर्सेंटाइल पाने वालों में सामान्य वर्ग के 21 अभ्यर्थी हैं। वहीं EWS, OBC (नॉन-क्रीमीलेयर), SC वर्ग के एक-एक अभ्यर्थी को 100 पर्सेंटाइल मिला है। पहले सेशन में 14 स्टूडेंट्स को 100 पर्सेंटाइल मिला था। JEE Advanced के लिए कैटेगरी वाइस कट-ऑफ जारी NTA ने टॉप 2.5 लाख कैंडिडेट्स को JEE Advanced के लिए क्‍वालिफाई किया है। जनरल, OBC और EWS के छात्रों के लिए कटऑफ में पिछले साल की तुलना में मामूली गिरावट आई है जबकि SC व ST श्रेणी के छात्रों के लिए कटऑफ पिछले साल से करीब एक-एक फीसदी से ज्यादा है। कैटेगरी वाइस कट-ऑॅफ इस तरह है- ओमप्रकाश बेहरा ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक-1 रिजल्ट में कोटा कोचिंग के क्लासरूम स्टूडेंट ओमप्रकाश बेहरा ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है।इस उपलब्धि के बाद ओमप्रकाश ने कहा कि कोटा में कंटेंट और कॉम्पिटिशन दोनों बेस्ट हैं।ओमप्रकाश ने जनवरी सेशन में भी परफेक्ट स्कोर 300 में से 300 अंक हासिल किए थे। recent visitors 30

इंडिया टीम में चैन होने पर अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति मंडला ने दी बधाई

मंडला सूची उपाध्याय का टीम इंडिया में चयन होने पर अधिमान पत्रकार नेतृत्व समिति के अध्यक्ष प्रीतम वर्मन एवं जिला कार्यवाहक अध्यक्ष अनवर खान एवं उनके पदाधिकारी वअन्य सदस्यों ने भेंट कर बधाई दी. recent visitors 21

निर्मला जोगी को मिला राशन कार्ड, सुशासन तिहार के तहत समयबद्ध निराकरण

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार सुशासन को ज़मीनी स्तर पर लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में “सुशासन तिहार” की शुरुआत की गई है, जो स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सुशासन तिहार से समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार का यह प्रयास सराहनीय माना जा रहा है। इसी क्रम में जिला- मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के विकासखण्ड भरतपुर के  कर्री की निवासी निर्मला जोगी ने भी नया राशन कार्ड बनवाने के लिए 11 अप्रैल 2025 को सुशासन तिहार के अंर्तगत अपना आवेदन जनपद पंचायत में जमा की थी जिसका निराकरण तत्काल करते हुए 15 अप्रैल 2025 को राशन कार्ड जारी कर दिया गया प् समस्या का त्वरित समाधान मिलने से निर्मला ने सुशासन तिहार की साराहना करते हुए कहा कि ये मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा चलाई गई बहुत अच्छी पहल है मुख्यमंत्री का यह प्रयास ग्रामीण जनता से सीधे संवाद स्थापित करता है। और इसके लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन को धन्यवाद दि। यह पहल ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने में मददगार साबित हो रही है। कुल मिलाकर, यह पहल न केवल शासन को पारदर्शी बना रही है, बल्कि जन-आवेदन की प्रक्रिया को भी सरल बना रही है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि सुशासन तिहार से समाधान अब एक व्यावहारिक हकीकत बनती जा रही है। सुशासन तिहार-2025 का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना है। यह तीन चरणों में सम्पन्न होगा जिसका प्रथम चरण 08 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आवेदन प्राप्त करना, जो अब समाप्त हो चुका है। द्वितीय चरण 1 माह आवेदनों का निराकरण, जो वर्तमान में चल रहा है। तृतीय चरण 05 मई  से 31 मई 2025 तक समाधान शिविरों का आयोजन, जहां आम जनता, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा।इस तिहार का उद्देश्य विकास कार्यों में गति लाना और आम जनता की समस्याओं का समाधान करना है। recent visitors 22