स्कूल की छात्रा को हुआ टीचर से प्यार, गुपचुप तरीके से कर ली शादी

अशोकनगर  देश में जहां गुरु को भगवान की संज्ञा दी जाती है और सम्मान के नजर से देखा जाता है ऐसे में अशोकनगर जिले में इस संबंध को बदनामी का मुंह देखना पड़ा। शहर के एक 35 वर्षीय शिक्षक ने अपने से लगभग आधी उम्र की छात्रा को स्कूल से भगा कर कोर्ट मैरिज कर ली। बाद में जब छात्रा के परिजन थाने पहुंचे तो मामला सामने आया। मामला शहर के वर्धमान स्कूल का है। यहां 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को उसी स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक से प्रेम हो गया। दोनों ने मन ही मन शादी का भी प्लान कर लिया। जिसके बाद जैसे ही छात्रा 18 वर्ष की उम्र पार की तो स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक विनीत जैन ने उस भगा कर कोर्ट मैरिज कर ली। मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा स्कूल से घर नहीं पहुंची। परेशान परिजन थाने पहुंचे तो वहां उन्हें मैरिड सर्टिफिकेट बता दिया गया कि दोनों शादी कर चुके हैं। परिजनों का कहना मामले पर छात्रा की मां बोली जब स्कूल के शिक्षक ही छात्राओं के साथ ऐसा करेंगे तो गरीब अपनी बेटियों को कैसे पढ़ाएंगे। इस मामले के शहर में फैलने के बाद सोशल मीडिया पर छात्र के माता और पिता का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें छात्रा के परिजन कहते दिख रहे हैं शिक्षक विनीत जैन लंबे समय से उनकी बच्ची के पीछे पड़ा था। उन लोगों ने उसे समझाया भी था लेकिन जैसे ही लड़की 18 वर्ष की आयु पार हुई तो उसने लड़की से भागकर शादी कर ली। ऐसे में यदि स्कूलों में शिक्षक ही बेटियों के साथ ऐसा करेंगे तो फिर गरीब अपनी बेटियों को किसके भरोसे स्कूल भेजेंगे। छात्रा के माता-पिता ने शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की है। recent visitors 55

बिलासपुर में आंधी-तूफान का कहर, सीपत तूफान ने किया आयोजन का गणित फेल, आज से थी कथा

बिलासपुर  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शुक्रवार को आए तेज आंधी-तूफान ने एक बड़े हादसे को टाल दिया, जब अनिरुद्धाचार्य महाराज की कथा से एक दिन पहले ही सीपत क्षेत्र के दर्राभाठा गांव में बना भव्य पंडाल पूरी तरह से धराशायी हो गया। आंधी और मूसलधार बारिश ने टेंट, साउंड सिस्टम, कूलर समेत तमाम इंतजामों को तहस-नहस कर दिया। आयोजन स्थल की हालत इस कदर बिगड़ी कि पूरा मैदान कीचड़ में तब्दील हो गया और श्रद्धा का समंदर बहने से पहले ही सूख गया। गौरतलब है कि कथा का शुभारंभ शनिवार 19 अप्रैल से होना था, और शुक्र है कि हादसा इससे पूर्व घटित हुआ। आज सैकड़ों श्रद्धालु जो वहां एकत्र होने वाले थे, उनकी जान को गंभीर खतरा हो सकता था। इस घटना के बाद आयोजकों को प्रशासन की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बताया गया है कि पुलिस व प्रशासन ने पहले ही आयोजन समिति को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि सुरक्षा संबंधी सभी मानकों का पालन किया जाए। सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी और एएसपी अर्चना झा द्वारा बुधवार को आयोजकों को नोटिस देकर चेताया गया था कि यदि किसी भी प्रकार की दुर्घटना होती है तो आयोजक ही जिम्मेदार माने जाएंगे। बावजूद इसके पार्किंग की अपर्याप्त व्यवस्था, गैर-वॉटरप्रूफ मंच और अन्य सुरक्षा कमियों को नजरअंदाज कर दिया गया। मालूम हो कि पिछले वर्षों में देशभर में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं। मथुरा (उत्तर प्रदेश) में 2016 में धार्मिक सभा के दौरान हिंसा में कई लोग मारे गए थे, वहीं 2022 में हरिद्वार में एक संत सम्मेलन के दौरान आग लगने की घटना हुई थी, जिसमें दर्जनों लोग घायल हुए। एक भीषण हादसा 2013 में मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के रतनगढ़ में घटित हुआ था, जब एक धार्मिक मेले के दौरान भगदड़ में दर्जनों लोगों की जान चली गई थी। बिलासपुर में आंधी-तूफान का कहर बिलासपुर में अचानक आई तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई। मुख्य चौराहे, पटेल चौक और अहरो तिराहा समेत कई जगहों पर टीनशैड और फ्लैक्स बोर्ड हवा में उड़ गए। हाईवे और शहर की बस्तियों में तूफान की वजह से हाईटेंशन और लोकल लाइनों के खंभे उखड़कर सड़कों पर गिर गए। हाईवे पर कई विशालकाय पेड़ों के गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। बिजली की लाइनों पर पेड़ गिरने से पूरी रात विद्युत आपूर्ति ठप रही। गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।विद्युत विभाग की टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची और बहाली कार्य में जुट गई। मनिहारखेड़ा गांव में दिलबाग सिंह के मकान की दीवार गिर गई और छत के टीनशैड उड़ गए। हालांकि, परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मुहल्ला भट्टी टोला में साप्ताहिक पैठ वाली पुलिया के पास खड़ी विहिप महामंत्री प्रदीप गंगवार की बुलेरो नहर में गिर गई। क्रेन की मदद से वाहन को बाहर निकाला गया।   recent visitors 27

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आपसी रजामंदी से तलाक के बाद भी पत्नी को मिलेगा भरण-पोषण

बिलासपुर  पति पत्नी आपसी सहमति से तलाक ले रहे है तो भी पति को पत्नी का भरण पोषण देना होगा। ये फैसला छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल ने तलाक और भरण पोषण के मामले में सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि जब तक तलाकशुदा पत्नी की दूसरी शादी नहीं हो जाती, वह भरण-पोषण की हकदार होती है। यह पति की नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है कि वह अपनी पूर्व पत्नी को सम्मानजनक जीवन जीने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करे। इस आदेश के साथ ही कोर्ट ने कहा कि आपसी सहमति के बाद भी पति को भरण-पोषण के लिए भत्ता देना होगा। हाईकोर्ट ने इस मामले में फैमिली कोर्ट के आदेश को सही ठहराते हुए पति की याचिका को खारिज कर दी है। पीड़िता ने लगाई थी याचिका दरअसल, मुंगेली जिले के एक युवक और युवती की शादी 12 जून 2020 को हुई थी। कुछ ही समय बाद उनके बीच विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद महिला ने आरोप लगाया कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है और घर से निकाल दिया गया है। 27 जून 2023 को महिला ने मुंगेली के फैमिली कोर्ट में 15,000 प्रतिमाह भरण-पोषण की मांग करते हुए परिवाद दायर की। उसने बताया कि उसका पति ट्रक ड्राइवर है और खेती से भी सालाना दो लाख रुपए की कमाई होती है। प्रतिमाह 3000 गुजारा भत्ता देने फैमिली कोर्ट का आदेश युवक ने कोर्ट में दावा किया कि पत्नी बिना कारण ससुराल छोड़ चुकी है। जिसके बाद दोनों का आपसी सहमति से तलाक 20 फरवरी 2023 को हो चुका है। इसलिए वह किसी भी तरह से भत्ता देने का हकदार नहीं है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैमिली कोर्ट ने अक्टूबर 2023 में महिला को प्रतिमाह 3,000 रुपए भरण-पोषण देने का आदेश दिया। फैमिली कोर्ट के आदेश को दी चुनौती, याचिका खारिज युवक ने फैमिली कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में पुनरीक्षण याचिका दायर की। याचिका में यह भी आरोप लगाया गया कि महिला ने दूसरी शादी कर ली है और अब भत्ते की हकदार नहीं है। इसके समर्थन में प्रकाश ने एक कथित पंचनामा और कवरिंग लेटर दाखिल किया, लेकिन हाईकोर्ट ने उसे कानूनी रूप से अप्रासंगिक बताया, क्योंकि वह अभिप्रमाणित नहीं है। जस्टिस अग्रवाल ने कहा कि, तलाकशुदा पत्नी, जब तक वह पुनर्विवाहित नहीं हो जाती, वह भरण-पोषण की हकदार होती है। recent visitors 36

SF जवान नेऑन ड्यूटी खुद को मारी गोली, गर्दन पर राइफल रख दबाया ट्रिगर, 11 दिन पहले हुई थी पोस्टिंग

खरगोन  मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के गोगांवा में शुक्रवार के दिन दुखद घटना हुई है। इंदौर निवासी एसएफ के जवान ने ड्यूटी के दौरान खौफनाक कदम उठा लिया। उसने सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के चलते क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एसपी धर्मराज मीणा सूचना मिलने पर तत्काल खरगोन से करीब 16 किलोमीटर दूर गोगांवा पहुंचे। उन्होंने बताया कि 38 वर्षीय एसएफ फर्स्ट बटालियन सी कंपनी के जवान राज कुमार शर्मा ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह मूल रूप से भिंड क्षेत्र के थे। लेकिन उनका परिवार फिलहाल अंबिका नगर इंदौर में निवासरत है। शीतला माता मंदिर में लगी थी ड्यूटी एसपी ने बताया कि शीतला माता मंदिर के सामने चौकी पर 24 घंटे की गार्ड ड्यूटी होती है। सीसीटीवी फुटेज में आये समय के मुताबिक 4:56 बजे राजकुमार शर्मा ने अपनी ठोड़ी पर बंदूक रखकर गोली चला ली। गोली उनके सर से आरपार हो गई। साथ ही सात फीट ऊपर चद्दर के पार हो गई। इससे मौके पर ही जवान की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद गार्ड ड्यूटी भी बदलने वाली थी। घटना के पहले मृतक जवान बिना राइफल के चौकी के गेट पर खड़ा होकर आने जाने वालों पर नजर रख रहा था। अचानक वह अंदर गया और कुछ सेकंड के बाद उसने गोली मार ली। घटना के वक्त एक पुलिस जवान करीब 15 फीट की दूरी पर मौजूद था। गोली की आवाज सुनकर उसने तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना दी। किसी परेशानी का नहीं किया जिक्र पुलिस अधीक्षक ने एसएएफ अधिकारियों के हवाले से बताया कि राजकुमार शर्मा ने कोई शिकायत या आवेदन अथवा किसी प्रकार की परेशानी का जिक्र नहीं किया था। उन्होंने 7 अप्रैल को ही ड्यूटी ज्वाइन की थी। एफएसएल के अधिकारियों ने घटना क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद आत्महत्या किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की विवेचना आरंभ कर दी गई है। recent visitors 28

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न डॉ. पांडुरंग वामन काणे की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न एवं संस्कृत के विद्वान डॉ. पांडुरंग वामन काणे जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा है कि संस्कृत के विद्वान, कई ग्रंथों के रचयिता भारत रत्न डॉ. पांडुरंग वामन काणे जी की अमूल्य एवं प्रेरणादायी रचनाएं सदैव साहित्य जगत को आलोकित और भावी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी। भारत रत्न डॉ. पांडुरंग वामन काणे की विश्वप्रसिद्ध कृति ‘धर्मशास्त्र का इतिहास’ पांच खंडों में प्रकाशित हुई थी, जो भारतीय विधि, परम्पराओं और सामाजिक व्यवस्था की गहरी समझ प्रदान करती है। recent visitors 20

गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, खजुराहो का पारा 44° पार, अगले 5 दिन के लिए बड़ा अलर्ट

भोपाल प्रदेश में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. शुक्रवार को कई जिलों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. खजुराहो, गुना और नौगांव सबसे ज्यादा गर्म रहा. मौसम विभाग की मानें तो अगले दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार से अगले तीन दिन प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा. करीब 2 से 3 डिग्री तक पारा बढ़ने के आसार हैं. मौसम विभाग ने मई तक 15 से 20 दिन हीट वेव चलने का अनुमान जताया है. अप्रैल-मई में 30 से 35 दिन तक गर्म हवा चल सकती है. अगले तीन ऐसे रहेगा मौसम का हाल 19 अप्रैल से दिन के पारे में बढ़ोतरी जारी रहेगी. भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर में भी गर्मी का अहसास रहेगा. 20 अप्रैल को भोपाल, इंदौर, उज्जैन-ग्वालियर में दिन का तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक रह सकता है. रात में पारा 25 डिग्री के आसपास रहेगा. अन्य शहरों में भी गर्मी का असर देखने को मिल सकता है. 21 अप्रैल को दिन में गर्म हवाएं चल सकती है. जिसका असर राजस्थान से जुड़े जिलों में देखने को मिलेगा. भोपाल, इंदौर-उज्जैन में भी पारा बढ़ा हुआ रहेगा. 22 अप्रैल को तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. ठंडी हवा आने से पारे में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है. जानें शुक्रवार को कहां कितना डिग्री रहा तापमान शुक्रवार को छतरपुर के खजुराहो और नौगांव में पारा 44.6 डिग्री और 44 डिग्री दर्ज रहा. जबकि गुना में 44.3, रतलाम, सागर-सीधी में 43.8, दमोह में 43.6, सतना-शाजापुर में 43.1, नर्मदापुरम-रीवा में 42.6, टीकमगढ़ में 42.3 डिग्री, शिवपुरी-रायसेन में 42, मंडला में 42, धार में 41.9, उमरिया में 41.7, खरगोन में 41.4, सिवनी में 40.4, बैतूल में 40.2, खंडवा में 40.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. जानें अपने जिलों का तापमान राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां शुक्रवार दिन का तापमान बीते दिन के मुकाबले 42.2 डिग्री के करीब दर्ज किया गया. गुरुवार के मुकाबले इसमें 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई. वहीं, रात के तापमान में 3.8 डिग्री की गिरावट के साथ पारा 27.2 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और सागर संभाग के जिलों में पारा सामान्य से 1.6-3 डिग्री अधिक रहा. साथ ही भोपाल और उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई. हालांकि, अशोकनगर जिले के आंवरी में रात का न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा 28.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. खजुराहो में पारा सबसे ज्यादा पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक तापमान खजुराहो (छतरपुर) में 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. इसके अलावा गुना में 44.3 डिग्री, नौगांव (छतरपुर) में 44 डिग्री, रतलाम/सागर/सीधी जिले में 43.8 डिग्री और दमोह में 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में पारा सबसे कम 20.2 डिग्री, कल्याणपुर (शहडोल)/नरसिंहपुर में 22.2 डिग्री, देवरा (सिंगरौली) में 22.3 डिग्री, छिंदवाड़ा में 22.6 डिग्री और मंडला में 22.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ. 5 बड़े शहरों का हाल प्रदेश के पांच बड़े शहरों के अधिकतम तापमान की बात करें तो बुधवार को ग्वालियर का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया. यहां पारा 43 डिग्री दर्ज हुआ. इसके अलावा उज्जैन का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री, भोपाल में 42.2 डिग्री, जबलपुर में 42.1 डिग्री और इंदौर में 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. प्रदेश में सबसे गर्म रहा छतरपुर शुक्रवार को छतरपुर जिला सबसे गर्म रहा। यहां के दो शहर खजुराहो और नौगांव में पारा क्रमश: 44.6 डिग्री और 44 डिग्री दर्ज किया गया। गुना में 44.3 डिग्री रहा। इसी तरह रतलाम, सागर-सीधी में 43.8 डिग्री, दमोह में 43.6 डिग्री, सतना-शाजापुर में 43.1 डिग्री, नर्मदापुरम-रीवा में 42.6 डिग्री, टीकमगढ़ में 42.3 डिग्री, शिवपुरी-रायसेन में 42 डिग्री, मंडला में 42 डिग्री, धार में 41.9 डिग्री, उमरिया में 41.7 डिग्री, खरगोन में 41.4 डिग्री, मलाजखंड में 41 डिग्री, सिवनी में 40.4 डिग्री, बैतूल में 40.2 डिग्री, खंडवा में 40.1 डिग्री और छिंदवाड़ा में पारा 40 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर भी सीजन के सबसे गर्म रहे। ग्वालियर में सबसे ज्यादा 43 डिग्री, उज्जैन में 42.8 डिग्री, भोपाल में 42.2 डिग्री, जबलपुर में 42.1 डिग्री और इंदौर में तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 28 शहरों में पारा 40 डिग्री या इससे अधिक रहा। ऐसा सीजन में पहली बार हुआ, जब इतने अधिक शहरों में भीषण गर्मी पड़ी हो। 3 दिन बाद पारे में गिरावट मौसम वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि तीन दिन के बाद पारे में हल्की गिरावट हो सकती है, लेकिन इससे पहले भीषण गर्मी रहेगी। recent visitors 38

इंदौर में अरिजीत सिंह का लाइव कंसर्ट, यातायात व्यवस्था बदली गई, दस्तूर चौराहे से देवास नाका तक बंद रहेगा मार्ग

इंदौर  सिंगर अरिजीत सिंह के लाइव कंसर्ट शो के चलते शनिवार दोपहर 12 बजे से पटेल नगर क्रासिंग हाईवे से दस्तूर चौराहा, स्टार चौराहा, रेडिसन चौराहा होते हुए देवास नाका तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। सी-21 एस्टेट ग्राउंड में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर यातायात पुलिस ने यातायात डायवर्सन और पार्किंग तक की व्यवस्था का प्लान तैयार किया है। कनाड़िया की ओर से आने वाले वाहनों का प्रवेश पटेल नगर कट से होते हुए हाईवे से बेस्ट प्राइज और वेलवेट गार्डन, लाभगंगा, आरई 2 रोड से होगा। वहीं पटेल नगर कट से बाएं मुड़कर खजराना मार्ग से पॉकीजा कॉलोनी के समीप से दाहिने मुड़कर आरई 2 रोड से होते हुए कार्यक्रम स्थल पार्किंग में पहुंचेंगे। रेडिसन चौराहे की ओर से आने वाले वाहन साईं कृपा कट, स्टार चौराहा, लाभगंगा होते हुए आरई 2 रोड से निर्धारित पार्किंग में आ सकेंगे। देवास की ओर जाने वाले वाहनों के लिए ये रूट देवास की ओर से आने वाले वाहन चालक डीपीएस अंडरब्रिज से टीसीएल से दाहिने मुड़कर वेलवेट गार्डन तिराहा, लाभगंगा होते हुए आरई 2 मार्ग से प्रवेश कर पार्किंग में पहुंच सकेंगे। यह रूट होगा डायवर्ट रेडिसन की ओर से आने वाली बसें स्टार चौराहे से लेफ्ट लेकर एडवांस एकेडमी होते हुए बेस्ट प्राइज से बायपास पर जा सकेंगी। इंटरस्टेट बसों को मूसाखेड़ी चौराहा व तीन इमली से पालदा रोड होते हुए हाईवे पर भेजा जाएगा। व्हाइट चर्च की ओर से पिपल्याहाना होकर चलने वाली बसों का भी रूट डायवर्ट किया गया है। ये बसें स्कीम नं. 140, अग्रवाल स्कूल चौराहा, बिचौली अंडरब्रिज होकर हाईवे पर आ-जा सकेंगी। इसके अलावा लवकुश चौराहा, बापट, स्कीम नंबर-136 से आने वाले भारी वाहन देवास नाका से मांगलिया, सेंट्रल पाइंट होकर बायपास पर प्रवेश कर खंडवा-मुंबई की ओर जा सकेंगे। खंडवा-देवगुराड़िया की ओर से आने वाले भारी वाहन सीधे बायपास से होकर सेंट्रल पाइंट मांगलिया से देवास नाका होते हुए बापट एवं लवकुश चौराहे से उज्जैन-धार की ओर जा सकेंगे। शो से पहले जमा किया टैक्स लाइव कंसर्ट से पहले आयोजकों ने मनोरंजन कर के रूप में 30 लाख रुपये का टैक्स एडवांस जमा करवा दिया है। शुक्रवार को आयोजकों ने नगर निगम में टैक्स की राशि का चेक सौंप दिया। निगम ने करीब 50 लाख रुपये के टैक्स का अनुमान लगाया है। शेष टैक्स की गणना आयोजन के बाद कर जमा करवाने पर सहमति बनी है। recent visitors 26