केएल राहुल सबसे तेज 200 आईपीएल छक्कों का रिकॉर्ड अपने नाम किया, संजू सैमसन का यह रिकॉर्ड टूटा

अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में केएल राहुल सबसे तेज 200 आईपीएल छक्कों का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी की थी। दूसरे ओवर में अभिषेक पोरेल (18) का विकेट निकल जाने के बाद केएल राहुल क्रीज पर आए थे। उन्होंने ताबड़तोड़ शॉट लगाए और करुण नायर के साथ मिलकर स्कोर आगे बढ़ाया। राहुल 5वें ओवर में आऊट हो गए लेकिन इससे पहले उन्होंने 14 गेंदों पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 28 रनों का योगदान दिया। अपनी पारी में लगाए एक छक्के के कारण राहुल के अब आईपीएल में 200 छक्के हो गए हैं। आईपीएल में अपना 139वां मैच खेल रहे राहुल के नाम अब 200 छक्के हो गए हैं। वह 200 छक्के लगाने वाले सिर्फ 11वें क्रिकेटर हैं। वह कैश-स्टडेड लीग में 200 छक्के तक पहुंचने वाले छठे भारतीय भी हैं। इसके अलावा राहुल आईपीएल में सबसे तेज 200 छक्के लगाने वाले भारतीय हैं। उन्होंने संजू सैमसन को पीछे छोड़ दिया, जिनके पास लंबे समय तक यह रिकॉर्ड था। क्रिस गेल अभी भी नंबर वन हैं। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा 357 छक्के लगा चुके हैं। रोहित शर्मा के 286 छक्के हो चुके हैं। वह इस सीजन में 300 छक्कों का रिकॉर्ड बना सकते हैं। आईपीएल 2025 में केएल राहुल का प्रदर्शन 15 बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 77 बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 93* बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 15 बनाम मुंबई इंडियंस 38 बनाम राजस्थान रॉयल्स 28 बनाम गुजरात टाइटंस ऐसी रही दिल्ली की पारी गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। दिल्ली ने 8 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 203 रन बनाए। इस दौरान आशुतोष शर्मा ने 19 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 37 रन बनाए और दिल्ली को 203 रन तक पहुंचा दिया। गुजरात की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदबाजी शानदार रही जिन्होंने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए। दिल्ली की ओर से अक्षर पटेल ने भी 39, ट्रिस्टन ने 31 और करुण नायर ने 31 रन बनाए। recent visitors 41

राज्यपाल बोले- 16 संस्कारों में सबसे महत्वपूर्ण है विवाह संस्कार

बड़वानी  भारतीय संस्कृति में विवाह एक श्रेष्ठ और पवित्र संस्कार है यह 16 संस्कारों में सबसे महत्वपूर्ण है जिसे ‘‘ पाणिग्रहण संस्कार ‘‘ भी कहा जाता है। हमारे समाज में बेटी के माता-पिता को उनके बड़े होने पर सबसे अधिक चिंता उनके विवाह की होती है। सरकार की इस योजना के माध्यम से उन सभी गरीब अभिभावकों की इस चिंता को खत्म किया है। जिससे वे बेटियों की शादी को बोझ नहीं वरदान समझे। अब उन्हे विश्वास है कि उनकी बेटी का विवाह मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में हो जायेगा। योजनान्तर्गत मिलने वाली 49 हजार रुपये की राशि से बेटियां अपनी मर्जी अनुसार गृहस्थी बसा सकती है।     कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचन्द्र गेहलोत एवं प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री तथा बड़वानी जिले के प्रभारी मंत्री श्री इन्दरसिंह परमार ने उक्त बाते शनिवार को कृषि उपज मण्डी प्रांगण बड़वानी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत हुए सामूहिक विवाह समारोह के दौरान कन्याओं को आर्शीवाद देते हुए कही। इस दौरान पूर्व केबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंत पटेल, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अजय यादव, कलेक्टर श्रीमती गुंचा सनोबर, पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कु चौहान ने कन्याओं को 49 हजार रुपये की राशि का चेक का वितरण कर सुखी दाम्पत्य जीवन का आर्शीवाद भी दिया। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत दिलवाई शपथ मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत ने उपस्थितों को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के आसपास साफ-सफाई एवं संवर्धन की शपथ भी दिलवाई।     कार्यक्रम में पूर्व केबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंतसिंह पटेल, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अजय यादव, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कु चौहान, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री सुभाष भावसार, श्री भगवती प्रसाद शिन्दे, भागीरथ कुशवाह, समस्त पार्षदगण, सहित वर-वधु के परिजन उपस्थित थे। recent visitors 26

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने चोट के कारण 2 सीजन नहीं खेल पाए, अब पर्पल कैप पर ठोकी दावेदारी

नई दिल्ली गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने आईपीएल करियर की शुरूआत साल 2018 में केकेआर से की थी। वह चार साल कोलकाता के साथ रहे और इस दौरान चोटों से दो चार होते रहे। 2022 में वह राजस्थान रॉयल्स में आए और उन्होंने एक सीजन में 19 विकेट लेकर सबको चौका दिया। लेकिन इसके बाद अगले 2 सीजन वह चोट के कारण आईपीएल नहीं खेल पाए। इस बार उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए धमाकेदार वापसी की है। सीजन में महज 7 मैच खेलकर प्रसिद्ध कृष्णा 14 विकेट ले चुके हैं और पर्पल कैप की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। आईपीएल 2025 : पर्पल कैप की स्थिति 14 विकेट : प्रसिद्ध कृष्णा 12 विकेट : नूर अहमद 12 विकेट : जोश हेजलवुड 11 विकेट : कुलदीप यादव 11 विकेट : साई किशोर   प्रसिद्ध कृष्णा का सीजन में प्रदर्शन 4/41 बनाम दिल्ली 2/26 बनाम लखनऊ 3/24 बनाम राजस्थान 2/25 बनाम हैदराबाद 1/26 बनाम बेंगलुरु 2/18 बनाम मुंबई   0/41 बनाम पंजाब ऐसी रही दिल्ली की पारी गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। दिल्ली ने 8 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 203 रन बनाए। इस दौरान आशुतोष शर्मा ने 19 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 37 रन बनाए और दिल्ली को 203 रन तक पहुंचा दिया। गुजरात की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदबाजी शानदार रही जिन्होंने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए। दिल्ली की ओर से अक्षर पटेल ने भी 39, ट्रिस्टन ने 31 और करुण नायर ने 31 रन बनाए। प्रसिद्ध के पिता भी हैं क्रिकेटर प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने वनडे डेब्यू और घरेलू क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड बनाए। हालांकि, टी20आई में उनका एक शर्मनाक रिकॉर्ड और चोटों ने उनके करियर को प्रभावित किया। 2025 आईपीएल में उनकी वापसी और प्रदर्शन पर सभी की नजरें हैं, क्योंकि वह गुजरात टाइटंस के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। कम लोगों को पता है कि प्रसिद्ध का पूरा नाम मुरलीकृष्ण प्रसिद्ध कृष्णा है। उनके पिता मुरली कृश्णा क्रिकेटर हैं। जबकि मां कलावती कृष्णा वॉलीबॉल खिलाड़ी रही है। एक बहन है जिसका नाम प्रकृति कृष्णा है। प्रसिद्ध ने 8 जून 2023 को रचना कृष्णा से शादी की। वह बेंगलुरु कार्मेल स्कूल के बाद महावीर जैन कॉलेज बीकॉम पास है। उन्होंने श्रीनिवास मूर्ति से कोचिंग ली है। recent visitors 38

जिन लोगों को लगता है कि औरंगजेब एक नायक था उन्हें नेहरू की किताब पढ़ना चाहिए: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नई दिल्ली केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी महाराज को राष्ट्रीय नायक बताया। औरंगजेब को अपना आदर्श मानने वालों को नसीहत देते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि जिन लोगों को लगता है कि औरंगजेब एक नायक था उन्हें भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की किताब पढ़ना चाहिए, जिन्होंने अपनी किताब में लिखा है कि मुगल बादशाह औरंगजेब एक क्रूर और कट्टरपंथी शासक था। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में मेवाड़ शासक महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे रक्षा मंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप अतुल्यनीय साहस और देश भक्ति के प्रतीक थे। उन्होंने अपने स्वाभिमान और अपनी धरती की रक्षा के लिए मुगल सम्राट अकबर को सीधी चुनौती दी थी। वरिष्ठ भाजपा नेता ने दावा किया कि स्वतंत्रता के बाद वामपंती इतिहासकारों ने महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी दोनों को ही उचित श्रेय नहीं दिया, बल्कि औरंगजेब जैसे क्रूर शासकों का महिमामंडन किया। ऐसा क्रूर और कट्टरपंथी व्यक्ति नायक नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि औरंगजेब का भाई दारा शिकोह एक धार्मिक व्यक्ति था। उसने उपनिषदों का अनुवाद किया था और औरंगजेब ने सत्ता के लिए उनकी हत्या कर दी। महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में बात करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा, "अपनी वीरता के अलावा महाराणा प्रताप ने समाज के सभी वर्गों को एकजुट किया था। उनकी सेना में आदिवासी और मुसलमान सभी शामिल थे। हकीम खान सूरी ने हल्दीघाटी में मुगलों से राणा प्रताप के लिए लड़ते हुए अपने जीवन की आहूति दी थी, वहीं एक मुस्लिम युवक छत्रपति शिवाजी महाराज का अंगरक्षक था।" भाजपा नेता ने कहा कि राणा प्रताप और शिवाजी महाराज दोनों ही मुस्लिम विरोधी नहीं थे। न ही वह किसी धर्म को लेकर कट्ट्रर थे। वह सभी का सम्मान करते थे। रक्षा मंत्री ने कहा, "आज हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हम देश के युवाओं को बताएं कि महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी केवल इतिहास की किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रेरणा के जीवित स्त्रोत हैं।" उन्होंने कहा कि बाबर, तैमूर, औरंगजेब, गौरी, गजनवी का महिमामंडन करने से किसी को भी मुस्लिम वोट नहीं मिलेगा। जो लोग इन लोगों की प्रशंसा करते हैं, वे भारतीय मुसलमानों का अपमान करते हैं। भाजपा के लिए सभी भारतीय समान हैं और वह किसी के साथ भेदभाव नहीं करती। उन्होंने कहा, ‘‘हमने यह अपने पूर्वजों से सीखा है।’’ recent visitors 42

बस ऑपरेटर एसोसिएशन का अधिवेशन, कैबिनेट मंत्री ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन

अजमेर तीर्थ नगरी पुष्कर में शनिवार को आयोजित बस ऑपरेटर एसोसिएशन राजस्थान के तृतीय अधिवेशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन पारीक आश्रम में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण साहू सहित बड़ी संख्या में बस संचालकों ने गर्मजोशी से रावत का स्वागत किया। मंत्री सुरेश सिंह रावत ने अधिवेशन के दौरान बस ऑपरेटरों की समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य की परिवहन व्यवस्था को सुचारु, सुलभ और सुरक्षित बनाने में बस ऑपरेटरों की अहम भूमिका है। एसोसिएशन द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लिया जाएगा और सरकार हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री रावत ने मीडिया से बातचीत में यह भी स्पष्ट किया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए सरकार ने जल आपूर्ति के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। उन्होंने बताया कि बीसलपुर डैम उनके अधीन है और इसे लेकर पीएचईडी विभाग को विशेष निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में कॉल सेंटर की सुविधा शुरू की गई है, जिससे आमजन को पानी की समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी को भी पीने के पानी की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसके साथ ही मंत्री रावत त्रिवेणी चित्रकूट धाम में आयोजित मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर प्रांगण में भगवान शिव की प्रतिमा पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण एवं संवर्धन सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने पुष्कर के धार्मिक, सामाजिक और पर्यटन महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि पुष्कर को एक आदर्श तीर्थनगरी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। recent visitors 39

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा-अगर कानून बनाना सुप्रीम कोर्ट का ही काम है, तो फिर संसद भवन को बंद कर देना चाहिए

नई दिल्ली वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार को तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर कानून बनाना सुप्रीम कोर्ट का ही काम है, तो फिर संसद भवन को बंद कर देना चाहिए। दुबे का यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में वक्फ एक्ट में हुए संशोधनों को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं पर सुनवाई शुरू की है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि इस संशोधित कानून के तहत 'वक्फ बाय यूजर' जैसी धाराएं और गैर-मुस्लिमों को वक्फ बोर्डों में शामिल करने का प्रावधान संविधान के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार से स्पष्ट आश्वासन मांगा। सरकार ने अदालत को भरोसा दिलाया कि अगली सुनवाई तक वक्फ बोर्ड या परिषद में किसी गैर-मुस्लिम की नियुक्ति नहीं होगी और पहले से नोटिफाइड वक्फ संपत्तियों को डिनोटिफाई नहीं किया जाएगा। साथ ही जिलाधिकारियों को भी आदेश दिया गया है कि वे इन संपत्तियों की स्थिति में कोई बदलाव न करें। इस पर कोर्ट ने सरकार से एक सप्ताह के भीतर प्रारंभिक जवाब और संबंधित दस्तावेज दाखिल करने को कहा है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 5 मई को होगी। गौरतलब है कि यह सुनवाई चीफ जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच कर रही है। बुधवार और गुरुवार को लगातार दो दिन चली सुनवाई में शीर्ष अदालत ने वक्फ एक्ट की कुछ धाराओं पर गहरी चिंता जताई। अदालत ने यह भी संकेत दिया है कि वह संशोधित कानून की कुछ धाराओं पर अंतरिम रोक लगाने पर विचार कर सकती है। recent visitors 30

सुशासन तिहारः जनता से सरोकार, बहने लगी खुशियों की बयार

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में प्रदेश में सुशासन तिहार की शुरुआत की गई है, जो सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं की व्यापक सफलता का प्रतीक बन चुका है। इस तिहार का उद्देश्य आम जनता तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाना और उन्हें सशक्त बनाना है। वास्तव में, समस्याओं के त्वरित निराकरण से जनता के दिलों में खुशियों की बयार बहने लगी है। जनता से सरोकार और संवाद करने वाली सरकार नागरिकों के द्वारा प्रस्तुत आवेदनों का गंभीरता से निराकरण कर रही है, जिसका सकारात्मक असर पूरे प्रदेश में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। पतेरापाली की युगेश्वरी को मिला नया आशियाना महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड की ग्राम पंचायत अमलीडीह के आश्रित ग्राम पतेरापाली निवासी श्रीमती युगेश्वरी ध्रुव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्के मकान हेतु सुशासन तिहार के दौरान आवेदन प्रस्तुत किया। उनकी इस आवश्यक मांग को प्रशासन ने प्राथमिकता से संज्ञान में लिया। “मोर द्वार साय सरकार” अभियान के तहत जिले की टीम तत्क्षण उनके घर पहुँची। त्वरित सर्वेक्षण के पश्चात यह स्पष्ट हुआ कि वे योजना की पात्र हैं। उनका नाम आवास प्लस सर्वे 2.0 में दर्ज कर लिया गया है। अब शीघ्र ही उनके घर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। वर्षों से एक पक्के घर का सपना संजोए बैठी श्रीमती ध्रुव की आँखों में अब उम्मीद की चमक है। जो सपना कभी दूर और धुंधला लगता था, वह अब सरकार की पहल से एक नई सुबह की तरह उनके जीवन में उजाला भरने को तैयार है। अब वह दिन दूर नहीं जब उनका आशियाना केवल एक कल्पना नहीं, बल्कि जीती-जागती सच्चाई होगी। दीपा को मिलेगा मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना का लाभ इसी दौरान सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आयोजित एक शिविर में महासमुंद के वार्ड क्रमांक 25 कुम्हारपारा निवासी कु. दीपा साहू ने मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के अंतर्गत आवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें पात्रता की जांच करने पर वे योजना से लाभान्वित होने हेतु पात्र पाई गईं। जिले के श्रम पदाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित इस विशेष योजना के अंतर्गत दीपा को ₹20,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जो  डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में जमा की जाएगी। इस सहायता से अब दीपा अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख पाएंगी। उनका सपना है कि वे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें और भविष्य में एक प्रेरणादायक शिक्षिका बनें, ताकि अन्य बेटियों को भी शिक्षा के महत्व से जोड़ सकें। गौरतलब है कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में आम जनता की समस्याओं के समाधान हेतु प्रशासन पूरी सजगता और तत्परता के साथ कार्य कर रहा है। recent visitors 23