Tuesday, July 7, 2026 10:44 am

रेलवे के रायपुर मंडल में अवैध वेंडिंग और टिकट चेकिंग को लेकर व्यापक अभियान चलाया, 11 अनाधिकृत वेंडरों को पकड़ा

रायपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में अवैध वेंडिंग और टिकट चेकिंग को लेकर व्यापक अभियान चलाया गया. मंडल रेल प्रबंधक दयानंद के नेतृत्व में मंडल वाणिज्य प्रबंधक राकेश सिंह, पांच वाणिज्य निरीक्षकों, पांच वाणिज्य कार्यालय स्टाफ, और पांच टीटीई की टीम ने रायपुर, दुर्ग, भाटापारा स्टेशनों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, साउथ बिहार एक्सप्रेस, अमरकंटक एक्सप्रेस, हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, इंटरसिटी, और पैसेंजर ट्रेनों में औचक जांच की. इस अभियान के दौरान 11 अनाधिकृत वेंडरों को पकड़ा गया, जिन्हें रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को सौंपा गया. इनके खिलाफ रेलवे नियमों के तहत जुर्माना लगाया जाएगा. सभी केटरिंग संचालकों को बिना प्लेटफॉर्म परमिट के खाद्य सामग्री बेचने पर सख्त पाबंदी की हिदायत दी गई. रेल प्रशासन ने अनाधिकृत वेंडिंग को पूरी तरह रोकने की प्रतिबद्धता जताई है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी. टिकट चेकिंग में 16,720 रुपये का जुर्माना वसूला इसी अभियान के तहत टिकट चेकिंग भी की गई, जिसमें बिना टिकट के 33 मामले (ए श्रेणी) और अनियमित टिकट के 13 मामले (बी श्रेणी) पकड़े गए. इनसे कुल 16,720 रुपये का राजस्व जुर्माने के रूप में प्राप्त हुआ.   recent visitors 24

हनुमान जयंती के अवसर पर समारोह पर पथराव की घटना हुई थी अब इस मामले में गुना एसपी को हटाया

भोपाल गुना में हनुमान जयंती के अवसर पर 12 अप्रैल को निकले जुलूस में पथराव की घटना के एक सप्ताह बाद पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह पुलिस उपायुक्त (आसूचना एवं सुरक्षा) नगरीय पुलिस इंदौर अंकित सोनी को गुना का नया एसपी बनाया गया है।     उल्लेखनीय है कि हनुमान जन्‍मोत्‍सव पर रात में मस्जिद के सामने से चल समारोह निकल रहा था।     इस दौरान समारोह पर पथराव की घटना हुई, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी थी।     पुलिस ने एक वर्ग के युवाओं को गिरफ्तार किया तो महिलाओं ने विरोध में थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया था।     यह भी सामने आया था कि वहां से चल समारोह निकालने की प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी।     इसके बाद भी निकाला गया। इसे पुलिस की विफलता के तौर पर देखा जा रहा है।   recent visitors 18

सानौधा से हिंदू लड़की और मुस्लिम समाज का लड़का भागा था, गांव में फैल गया था तनाव, ग्वालियर स्टेशन पर पकड़ाया

सागर सानौधा से भागे युवक- युवती को ग्वालियर पुलिस ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया है। बीते रोज हिंदू लड़की और मुस्लिम समाज का लड़का भागा था। लड़की की एक दिन बाद बारात आने वाली थी, इसी बीच मुस्लिम समाज के लड़के के साथ भागने से गांव में तनाव का माहौल था। इसको लेकर तोड़फोड़ व आगजनी की घटनाएं भी हुईं। इसके बाद यहां पुलिस बल तैनात है। जानकारी के मुताबिक सागर एसपी विकास शाहवाल को लड़का-लड़की के ग्वालियर भागने की सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने ग्वालियर एसएसपी से मदद मांगी थी, जिसके बाद पुलिस अलर्ट थी।   जैसे ही ट्रेन से उतरे, पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया दोनों शनिवार रात जैसे ही ट्रेन से उतरे पड़ाव थाना पुलिस ने उनको पकड़ लिया है। प्रेमी जोड़ा पकड़े जाने की सूचना सागर पुलिस को दे दी है। पड़ाव थाना प्रभारी आलोम परिहार ने बताया कि पुलिस कप्तान को सूचना मिली थी कि सागर से भागे युवक-युवती भोपाल के रास्ते ट्रेन से ग्वालियर आने वाले हैं। इसका पता चलते ही पुलिस की एक टीम स्टेशन पर तैनात कर दी गई। जैसे ही युवक-युवती यहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें निगरानी में ले लिया। पुलिस ने दोनों की जानकारी सागर पुलिस को दी है। सागर पुलिस ग्वालियर के लिए रवाना हो गई है। वहीं सानौधा गांव में अब शांति का माहौल है, लेकिन लोग लड़की को भगाने वाले आरोपित अनश पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि लड़की की एक दिन बाद बरात आना था। आरोपित ने लव जिहाद के तहत लड़की को फंसाया।गांववालों के मुताबिक इस तरह की उनके गांव में यह पांचवीं घटना है। आरेापित प्राचीन किले की जमीन पर अतिक्रमण किए हैं। परिवार के लोग अपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं। उन पर कार्रवाई होना चाहिए। recent visitors 20

जालियों की आड़ में सरकारी जमीन पर बना ली थी मजारें, जालियों को हटाया गया तो मजार सभी को दिखाई दी

भोपाल भोपाल शहर के 1250 शासकीय आवासीय परिसर में स्थित मजारों को जालियों की आड़ में बनाया गया था। जब इन जालियों को हटाया गया तो मजार सभी को दिखाई देने लगी। इसकी शिकायत पहले भी टीटी नगर एसडीएम से हो चुकी थी, लेकिन प्रशासन ने इसकी जांच तक नहीं कराई। यह क्षेत्र वार्ड 31 में आता है। यहां की भाजपा पार्षद बृजुला संचान जब भ्रमण करने आई थी तो उनकी नजर मजारों पर गई थी। रहवासियों से पूछताछ करने के बाद उन्होंने भी एसडीएम अर्चना रावत शर्मा को इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। भाजपा पार्षद बृजुला संचान ने बताया कि वह पिछले दिनों बांघबरी मंदिर क्षेत्र में प्रशासन के एक अभियान के तहत भ्रमण करने पहुंची थी।   जालियां लगी हुईं थी, जिन्हें हटाया गया तब मंदिर से पहले एक शासकीय आवासीय परिसर के पीछे खाली जगह पर मजारें दिखाईं दीं। इस पर उन्होंने आवास में रहने वाले परिवार से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे कुछ दिन पहले ही रहने आए हैं। इससे पहले दूसरा परिवार यहां निवास करता था, तब जालियां लगी हुईं थी, जिन्हें हटा दिया गया है। पार्षद ने एसडीएम से की मामले की शिकायत इतना ही नहीं रहने वाले परिवार के लोगों ने कहा कि शासकीय भूमि पर बनीं मजारों को लेकर प्रशासन जो भी निर्णय लेगा, इससे उनको किसी तरह की कोई आपत्ति नहीं है। इसके बाद पार्षद ने एसडीएम से मामले की शिकायत की थी। एसडीएम अर्चना रावत शर्मा ने बताया कि पार्षद की शिकायत पर ही जांच शुरू कराई थी। इसी बीच मंच ने भी शिकायत दर्ज करवा दी, लेकिन बाद में वह क्षेत्र कोलार तहसील का होना पता चला तो अब जांच वहीं से कराई जा रही है। शासकीय अवकाश होने से अटक गई मामले की जांच शासकीय परिसर में बनीं मजारों का मामला सामने आने के बाद कोलार एसडीएम रविशंकर राय ने जांच शुरू करवा दी है। इसको लेकर संपदा और पीडब्ल्यूडी दोनों से जवाब मांगा है। वहीं शनिवार और रविवार दो दिन शासकीय अवकाश होने से जांच अटक गई है। संपदा और पीडब्ल्यूडी से जवाब नहीं मिल पाया है कि आखिर शासकीय भूमि पर मजारें कब से बनी हैं और किसने बनाई हैं। recent visitors 16

देश के 26 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश के साथ होगी ओलावृष्टि, कहीं ऑरेंज तो कहीं यलो अलर्ट जारी

 नई दिल्ली राजस्थान और मध्य प्रदेश को छोड़कर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत पश्चिम हिमालयी क्षेत्र समेत देशभर में अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई और ओले गिरे। उत्तर पश्चिम भारत के पहाड़ी राज्यों में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हुई। मौसम के मिजाज में आए इस बदलाव से यातायात संबंधी कुछ दुश्वारियां तो बढ़ीं, लेकिन ठंडी हवाओं ने भीषण और उमसभरी गर्मी से बड़ी राहत दिलाई। मौसम विभाग ने रविवार को भी उत्तराखंड समेत 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अंधड़, गरज, बिजली गिरने और कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को रेड अलर्ट की बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मूसलाधार बारिश हुई। कुछ जगह हिमपात भी हुआ। कश्मीर घाटी के गुरेज में भारी बर्फबारी के चलते 8वीं तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गंगा के तटवर्ती इलाकों में ऑरेंज अलर्ट के बीच तेज हवाएं चलीं और अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि और गरज के साथ भारी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा, कोंकण और गोवा और महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र को छोड़कर देश के छत्तीसगढ़ से लेकर कर्नाटक और केरल एवं पूर्वोत्तर के सभी सातों राज्यों में बारिश रिकॉर्ड की गई। पश्चिमी विक्षोभ से बिगड़ेगा मौसम उत्तर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर-पश्चिम झारखंड एवं उत्तर बांग्लादेश और आसपास के इलाकों पर ऊपरी और निचले क्षोभमंडल स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। दक्षिण हरियाणा और आसपास के क्षेत्र से उत्तर बांग्लादेश तक एक ट्रफ रेखा भी बनी हुई है। मौसम संबंधी इन प्रणालियों के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर से लेकर केरल और पूर्वोत्तर के सभी सातों राज्यों के साथ 20 राज्यों में रविवार को आंधी-तूफान, भारी बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और झारखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कश्मीर घाटी में बर्फबारी, कई रास्ते बंद कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। सिंथन टॉप में बर्फबारी के कारण अनंतनाग-किश्तवाड़ मार्ग दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। राजदान पास में भी ताजा बर्फबारी के कारण बांदीपोरा-गुरेज मार्ग और गांदरबल जिले के जोजिला पास पर भी यातायात रोक दिया गया है। अफरवट, मच्छिल, पहलगाम के पहाड़ी क्षेत्र, पीर पंजाल की पहाड़ियों और अमरनाथ गुफा के आसपास के इलाके में भी बर्फबारी हुई है। पंजाब में आंधी-बारिश से सैंकड़ों पेड़ गिरे पंजाब के कैथल समेत विभिन्न जिलों में शुक्रवार की रात आंधी और बारिश के चलते सैकड़ों पेड़ गिर गए, लगभग 130 बिजली के खंभे उखड़ गए और गेहूं की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। कैथल से पाटियाला, सिरटा रोड, करनाल रोड व सौंगल से हरसौला ग्रामीण रुट पर कई स्थानों पर पेड़ भी गिरे, जिससे आवागमन बाधित हुआ। दो डिग्री तापमान बढ़ा तो 52 फीसदी खेतों में घटेगी फसलों की विविधता जलवायु परिवर्तन अब हमारी दैनिक जिंदगी से लेकर वैश्विक खाद्य प्रणाली तक को गहराई से प्रभावित कर रहा है। इसका सीधा असर खेती-किसानी पर पड़ रहा है। एक अंतरराष्ट्रीय शोध में यह चेतावनी दी गई है कि यदि वैश्विक तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होती है, तो दुनिया की 52 फीसदी कृषि योग्य भूमि पर फसलों की विविधता में भारी गिरावट आएगी। यह शोध नेचर फूड नामक प्रतिष्ठित जर्नल में प्रकाशित हुआ है। फिनलैंड की आल्टो यूनिवर्सिटी, जर्मनी की गोएटिंगन यूनिवर्सिटी और स्विट्जरलैंड की ज्यूरिख यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने मिलकर इस शोध को अंजाम दिया है। इसमें वैश्विक तापमान में 1.5 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी के चार परिदृश्यों को ध्यान में रखते हुए 30 प्रमुख फसलों का विश्लेषण किया गया है। अध्ययन में यह बात सामने आई है कि यदि तापमान 3 डिग्री तक बढ़ता है तो कृषि भूमि का 56 फीसदी हिस्सा फसलों की विविधता खो सकता है। यह गिरावट मुख्यतः भूमध्यरेखा के आसपास स्थित क्षेत्रों में देखने को मिलेगी। विशेष रूप से उप-सहारा अफ्रीका और दक्षिण एशिया में, जहां वर्तमान कृषि भूमि का 70 फीसदी से अधिक हिस्सा प्रभावित हो सकता है।  recent visitors 23

मुख्यमंत्री निवास घेरने पीसीसी चीफ बैज ने वरिष्ठ नेताओं और ब्लॉक अध्यक्षों के साथ की बैठक

रायपुर  छत्तीसगढ़ में लचर कानून व्यवस्था को लेकर 21 अप्रैल को कांग्रेस मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी. इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में वरिष्ठ नेताओं, ब्लाक अध्यक्षों तथा रायपुर के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की. इस दौरान मुख्यमंत्री निवास के घेराव को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई. पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जवाबदेही सौंपी गई है. कानून व्यवस्था और महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री निवास घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सभी को पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया. इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा, प्रभारी महामंत्री मलकित सिंह गैदू, एआईसीसी पूर्व सचिव विकास उपाध्याय, पंकज शर्मा, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, पूर्व अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष महेन्द्र सिंह छाबड़ा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद चौबे, मदन तालेड़ा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, कन्हैया अग्रवाल, शहर जिला अध्यक्ष गिरिश दुबे, पूर्व महापौर ऐजाज ढेबर, महामंत्री दीपक मिश्रा, सकलेन कमादार, शिव सिंह ठाकुर,कुमार मेमन, सीमा वर्मा, शारिक रईस खान, अजय अग्रवाल, मो. सिद्दीक, प्रशांत ठेंगड़ी, नवीन चंद्राकर, उपस्थित थे. recent visitors 25

सपा को भी कांग्रस और भाजपा की तरह, सपा से रहें सावधान : मायावती

लखनऊ मायावती ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है. उन्हेंने सपा पर संकीर्ण राजनीति करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सपा को भी कांग्रस और भाजपा की तरह बताया है. वहीं लोगों से सपा से सावधान रहने की अपील की है. मायावती का ये रूख साफ कर रहा है कि वे अब किसी भी पार्टी के साथ चुनाव मैदान में नहीं उतरना चाहतीं. अकेले अपने दम पर प्रदेश में फिर से पैठ बनाना चाहती हैं. साप को लेकर उन्होंने X पर पोस्ट साझा किया है. मायावती ने लिखा है कि ‘कांग्रेस, भाजपा आदि की तरह सपा भी बहुजनों में से ख़ासकर दलितों को इनका संवैधानिक हक देकर इनका वास्तविक हित, कल्याण व उत्थान करना तो दूर, इनकी गरीबी, जातिवादी शोषण व अन्याय-अत्याचार आदि खत्म करने के प्रति कोई सहानुभूति/इच्छाशक्ति नहीं, जिस कारण वे लोग मुख्यधारा से कोसों दूर हैं. सपा द्वारा बीएसपी से विश्वासघात, उसके नेतृत्व पर 2 जून को जानलेवा हमला, प्रमोशन में आरक्षण का बिल संसद में फाड़ना, इनके संतों, गुरुओं व महापुरुषों के सम्मान में बनाए गए नये जिले, पार्क, शिक्षण व मेडिकल कालेजों का नाम बदलना आदि ऐसे घोर जातिवादी कृत्य हैं जिसको माफ करना असंभव है.’ सपा कभी दलितों और बहुजनों की हितैषी नहीं हो सकती- मायावती मायावती आगे लिखती हैं कि ‘जबकि बीएसपी अपने अनवरत प्रयासों से यहां जातिवादी व्यवस्था को खत्म करके समतामूलक समाज अर्थात् सर्वसमाज में भाईचारा बनाने के अपने मिशन में काफी हद तक सफल रही है, उसको सपा अपने संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए बिगाड़ने में हर प्रकार से लगी हुई है. लोग जरूर सावधान रहें. स्पष्ट है कि कांग्रेस व भाजपा आदि की तरह ही सपा भी अपनी नीयित व नीति में खोट/द्वेष के कारण कभी भी दलितों-बहुजनों की सच्ची हितैषी नहीं हो सकती है, किन्तु इनके वोटों के स्वार्थ की खातिर लगातार छलावा करती रहेगी, जबकि बीएसपी ’बहुजन समाज’ को शासक वर्ग बनाने को समर्पित व संघर्षरत है.’ recent visitors 30