Tuesday, July 7, 2026 7:16 pm

मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को लेकर फारूक अब्दुल्ला का सरकार पर वार,नफरत को बताई हिंसा की वजह

जम्मू कश्मीर जम्मू से नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को लेकर केंद्र सरकार और प्रशासन पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि जान-बूझकर हिंदू और मुसलमानों के बीच नफरत पैदा की जा रही है, जिसकी वजह से यह नफरत अब हिंसा में बदल रही है। फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "मुर्शिदाबाद में जो हुआ वो सिर्फ नफरत का नतीजा है। वहां बुलडोजर चलाए गए। मस्जिदें गिरा दी गईं। स्कूल तबाह कर दिए गए। मुसलमानों के घर ढहा दिए गए।" उन्होंने सवाल किया कि इन लोगों का गुनाह क्या था? क्या कोई आरोप साबित हुआ? उन्होंने खुद ही जवाब दिया इन मामलों में कुछ भी साबित नहीं हुआ। नफरत का नदीजा है बंगाल हिंसा: फारूक अब्दुल्ला पूर्व मुख्यमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा, "कोर्ट ने साफ तौर पर बुलडोजर पर रोक लगाई है, लेकिन इसके बावजूद कार्रवाई की गई। क्या कानून सिर्फ हमारे लिए अलग है और उनके लिए अलग?" बंगाल हिंसा पर खूब हो रही सियासत गौरतलब है कि बंगाल हिंसा को लेकर सियासत काफी चरम पर है। एक तरफ केंद्र सरकार में काबिज भाजपा लगातार ममता सरकार पर हिंस्सा को आरोप लगा रही है। वहीं ममता सरकार भी हिंसा के पीछे बीजेपी की साजिश बता रही है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने राज्य में दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार शुरू किया है। ममता ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक समुदायों को एक-दूसरे का ख्याल रखना चाहिए। बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि ये ताकतें उकसावे पर हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना की पृष्ठभूमि का इस्तेमाल विभाजनकारी राजनीति करने के लिए कर रही हैं। ममता ने लिखा खुला खत उन्होंने एक खुले पत्र में आरोप लगाया, ‘‘पश्चिम बंगाल में भाजपा और उसके सहयोगी अचानक बहुत आक्रामक हो गए हैं। इन सहयोगियों में संघ भी शामिल है। मैंने पहले संघ का नाम नहीं लिया था, लेकिन अब मुझे उसका नाम बताने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इन सभी ने मिलकर राज्य में दुष्प्रचार अभियान शुरू किया है।’’ recent visitors 29

जल ही जीवन है-जल सेवा से बड़ा पुण्य का और कोई दूसरा काम नहीं हो सकता: गोपालसिंह इंजीनियर विधायक

भीषण गर्मी में आम नागरिकों एवं यात्रियों को 24 घंटे मिलेगा ठंडा शीतल जल किराना व्यापारी संघ ने नवीन बस स्टैंड पर लगाया आरओ वाटर कूलर विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने किया लोकार्पण आष्टा किराना व्यापारी संघ आष्टा ने आज नगर के नागरिकों, आम जनता एवं बस स्टैंड पर आने जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए जो यह ठंडा शुद्ध शीतल पेयजल की व्यवस्था आरओ वाटर कूलर लगा कर की है,निश्चित रूप से यह जल सेवा किसी पूण्य कार्य से काम नहीं है । हमारी भारतीय संस्कृति में भी कहा गया है प्यासे को पानी पिलाने से बड़ा पुण्य लाभ अर्जित होता है । जल ही जीवन,जल के बिना सब सुना है, इसे आज वाटर कूलर लगा कर किराना व्यापारी संघ ने चरितार्थ किया है,इस पुण्य कार्य के लिये में आष्टा के किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों को बधाई देता हूं, उक्त उदगार आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने किराना व्यापारी संघ द्वारा नवीन बस स्टैंड यातायात पुलिस चौकी परिसर में लगाए गए आरओ वाटर कूलर के लोकार्पण अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कहे ।  विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि आज पूरे देश ही नहीं विश्व में जल संरक्षण को लेकर,पानी को बचाने,उसके अपव्यय को रोकने,वृक्षारोपण को लेकर, जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न स्थितियों से निपटने के लिए जल संरक्षण को लेकर जन अभियान, पेड़ पौधे लगाने एवं बहते पानी को रोकने तथा पानी के व्यर्थ अपव्यय को रोकने के लिए पूरे देश में राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाए जा रहे हैं । इसी के तहत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा भी मध्य प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान के तहत ग्रामो में शहरों,कस्बो में जहां पर भी पुराने कुएं, बावड़ी,तलाई या तालाब है उनकी साफ सफाई, एवं जनभागीदारी से उनके गहरीकरण तथा उनमें किस तरह से पानी का संग्रहण अधिक से अधिक हो को लेकर गांव गांव,शहर शहर अभियान चलाया जा रहा है । नगर के नागरिकों से भी विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने अपील कि है की वे भी बारिश में अपने घरों की छतों का जो पानी बह कर जाता है उस पानी को किस तरह से जमीन के अंदर पहुंचाया जाए इसके लिए ठोस प्रयास किए जाएं तथा जो नवीन भवन बने उनमें भी इस तरह का सिस्टम लगाया जाए की पानी बह कर ना जाए और वह पूरा बारिश का पानी जमीन में जाए ताकि गिरते  जमीनी जल स्तर का वाटर स्तर बड़े और जो समस्याएं हम सभी के सामने गर्मी में आती है उस समस्या का निदान हो सके । इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रायसिंह मेवाडा ने फुटकर किराना व्यापारी संघ द्वारा लगाए गए आरो वाटर कूलर की व्यवस्था के प्रति किराना व्यापारी संघ का आभार व्यक्त किया तथा इस अवसर पर रायसिंह मेवाड़ा ने नगर के नागरिकों से अपील की कि वह बहते पानी को रोकने एवं  बारिश का उक्त पानी को जमीन में पहुचाये उसके लिए घरो पर व्यवस्था सुनिश्चित करे । ऐसी व्यवस्था होने से बारिश का पानी जब जमीन में पहुचेगा तब निश्चित जमीनी जल स्तर भी बढ़ेगा । नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि भीषण गमी में मूक पशुओं के लिए भी स्थान स्थान पर संस्थाओ,संगठनों को आगे आ कर जिन घरों में भी पानी की उपलब्धता है वह अपने घरों के बाहर ऐसे कुंडे पानी के रखें जिससे मूक पशुओं को, जानवरों को पीने का पानी भीषण गर्मी में सहजता से उपलब्ध हो सके । वही घरो पर पेड़ो पर पानी के सकोरे भी लगाये जाए ताकि पक्षियों को भी पीने का पानी मिल सके । नपा इस कार्य मे जो भी सहयोग होगा करेगी । कार्यक्रम को किराना व्यापारी संघ के संरक्षक सुशील संचेती,पूर्व नपा अध्यक्ष डॉ मीना सिंगी,व्यापार महासंघ के अध्यक्ष रूपेश राठौर,प्रवचनकार कुमेरसिंह मिठ्ठूपुरा सरकार आदि ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर पधारे मुख्य अतिथि गोपालसिंह इंजीनियर विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुंवर मेवाड़ा,अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाडा,नगर भाजपा अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया एसडीओपी आकाश अमलकर, नगर निरीक्षक गिरीश दुबे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ मीना सिंगी, समाजसेवी विनीत सिंगी, व्यापार महासंघ के अध्यक्ष रूपेश राठौर का, किराना व्यापारी संघ के संरक्षक सुशील संचेती, अध्यक्ष शैलेन्द्र शैलू मेहता, महामंत्री लोकेंद्र धारवा,हुंदल मोटवानी, सहित सभी वरिष्ठ व्यापारियों ने रामनामी अंग वस्त्र पहनकर एवं गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत और सम्मान किया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन रूपेश राठौर द्वारा किया गया एवं  अंत में आभार महामंत्री लोकेन्द्र धारवा द्वारा व्यक्त किया गया । कार्यक्रम में किराना व्यापारी संघ के सुशील संचेती,संजय सिंघवी ,शैलेन्द्र मेहता,लोकेन्द्र धारवा,हरीश मोटवानी, कुमेंर सिंह  मिट्ठूपुरा ,मुफद्दल भाई ,राजेंद्र राठौर, नारायण बत्रा, मेहरबान सिंह  विश्वकर्मा, पंकज  राठी,संजय रांका,सुमित मेहता,अक्षित झंवर, गौरव कोठारी, मनीष जैन, संजय जैन, अशोक यादव, जिम्मी राठौर, गौरव बोहरा, लड्डू यादव, कुलदीप चौरसिया, अथर्व मेहता, दिनेश रैकवार, प्रवीण मेवाड़ा, दीपक मेवाडा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी,जवान, यातायात पुलिस का स्टॉफ आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे । recent visitors 30

ग्वालियर-इटावा हाइवे की पुलिया के पास दर्दनाक हादसे में बाइक सवार पिता और पांच साल के बेटे की सड़क हादसे में मौत

मालनपुर मालनपुर से होकर निकले ग्वालियर-इटावा हाइवे क्रमांक 719 जोगी नगर की पुलिया के पास रविवार की सुबह हुए दर्दनाक हादसे में बाइक सवार पिता और पांच साल के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक सवार मालनपुर से भिंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय रोहित पुत्र हीरालाल आदिवासी निवासी मेहगांव और उनका पांच साल का बेटा आर्यन उर्फ चुन्ना रविवार की सुबह मालनपुर से मेहगांव की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान मालनपुर में मांडलेज कंपनी जाेगी नहर के पास सुबह करीब 10.45 बजे सामने से आ रहे कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी।   बाप-बेटे की मौके पर मौत टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस हादसे में बाप-बेटे की मौत हो गई। गोहद अस्पताल में मृतकों का पीएम किया गया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम मामले की जांच शुरू कर दी है। recent visitors 40

दुर्ग शहर के कंदरका गांव में स्थित इस तालाब को ‘बड़ा तालाब’ के नाम से लोग जानते हैं, कभी नहीं सूखता पानी

दुर्ग छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एक गांव में स्थित एक तालाब की बड़ी चर्चा है। यह तालाब आज से 150 साल पहले बनवाया गया था और तब से लेकर आज तक यह कभी नहीं सूखा। भीषण गर्मी के मौसम में यह गांववालों के लिए किसी लाइफलाइन से कम नहीं है। दुर्ग शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर कंदरका गांव में स्थित इस तालाब को 'बड़ा तालाब'के नाम से लोग जानते हैं। यह तालाब वर्षों से लोगों के रोजाना पानी की जरूरतों और सिंचाई में मदद करता है। जब क्षेत्र के अन्य तालाब और संसाधन गर्मी के मौसम में सूख जाते हैं, तब यह आसपास के छह गांवों के लिए पानी का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। क्या है इस तालाब की कहानी? दुर्ग लोकसभा सदस्य विजय बघेल ने भी कहा कि तालाब कभी नहीं सूखा और इसके संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए एक योजना तैयार की जाएगी। स्थानीय निवासी जीवन लाल ने पीटीआई को बताया कि उनके नाना के परदादा गुरमिन गौटिया,जो उस समय एक जमींदार थे,ने अपनी पत्नी के लिए यह तालाब बनवाया था। उन्होंने कहा कि 150 साल पहले कंदरका में पानी की कमी थी और स्थानीय लोगों को अपनी पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए पास के गांवों में जाना पड़ता था। गौटिया की पत्नी को नहाने के लिए 2 किलोमीटर दूर दूसरे गांव पैदल जाना पड़ता था। लाल ने कहा कि एक दिन,जब वह नहा रही थी,तो कुछ ग्रामीणों ने उस पर हंसते हुए कहा कि एक जमींदार भी अपने गांव में अपनी पत्नी के लिए पानी का इंतजाम नहीं कर सकता। वह तुरंत अपने गांव लौट आई और उसके सिर पर मिट्टी लगी हुई थी। पत्नी का वचन और पानी की खोज अपनी पत्नी को ऐसी हालत में देखकर,जमींदार ने कारण पूछा। उसने घटना सुनाई और अपने पति को बताया कि इसलिए वह अधूरा स्नान करके लौट आई। जमींदार की पत्नी इस घटना से इतनी आहत हुई कि उसने अपने गांव में तालाब बनने तक स्नान न करने का फैसला कर लिया। जीवन लाल ने बताया कि अपनी पत्नी की इच्छा पूरी करने के लिए,जमींदार ने एक तालाब बनाने की योजना बनाई,लेकिन समस्या यह थी कि इसे कहां खोदा जाए क्योंकि गांव में कोई भूमिगत जल स्रोत नहीं था। कहा जाता है कि भगवान उनकी मदद करते हैं जो अपनी मदद करते हैं। कुछ दिनों के संघर्ष के बाद,जमींदार ने गांव में दो-तीन दिनों से लापता कुछ मवेशियों पर मिट्टी और घास देखी। उसने सोचा कि जब गांव में पानी का कोई स्रोत नहीं है,तो मवेशियों के शरीर पर मिट्टी और घास कैसे लग गई। अगले दिन,जब गौटिया और अन्य ग्रामीणों ने कुछ मवेशियों का पीछा किया,तो वे एक ऐसी जगह पर पहुंचे जहां घास और मिट्टी थी। बाद में,उसी जगह को खोदा गया और उन्हें पानी का एक छोटा स्रोत मिल गया। कभी नहीं सूखता तालाब जीवन लाल ने आगे बताया कि तालाब खोदने का काम शुरू करने से पहले,जमींदार ने अपनी पत्नी को पूरे जलाशय के खुद जाने तक उसी छोटे से जल स्रोत का उपयोग नहाने के लिए करने के लिए राजी किया। लाल ने बताया कि कुल्हाड़ियों और फावड़ों से तालाब खोदने के लिए बाहर से करीब 100 मजदूर बुलाए गए थे और यह काम पांच महीने तक चला। तभी से,यह तालाब इलाके के लगभग आधा दर्जन गांवों के लिए पानी का एक निरंतर स्रोत बना हुआ है क्योंकि यह कभी नहीं सूखता। एक अन्य स्थानीय निवासी नरोत्तम पाल ने भी कहा कि तालाब कभी नहीं सूखा और यह कंदरका और आसपास के गांवों में खेतों की सिंचाई में मदद करता है,खासकर गर्मी के मौसम में जब अन्य जल स्रोत सूख जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीण कई सालों से इस तालाब का संरक्षण कर रहे हैं और उन्होंने इसके आसपास अतिक्रमण नहीं होने दिया है। जब दुर्ग लोकसभा सदस्य विजय बघेल से संपर्क किया गया,तो उन्होंने पीटीआई को बताया कि यह तालाब,जिसके बारे में माना जाता है कि यह एक सदी से भी ज़्यादा पुराना है,कभी नहीं सूखा है और भविष्य में इसके संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए एक योजना तैयार की जाएगी। बघेल ने आगे कहा कि जैव विविधता बनाए रखने और भूजल स्तर को रिचार्ज करने के लिए तालाबों का संरक्षण आवश्यक है। recent visitors 29

सनी देओल की एक्शन फिल्म ‘जाट’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा, ‘जाट 2 इससे भी अच्छी होगी’, जल्द होगी रिलीज

इंदौर सनी देओल की एक्शन फिल्म ‘जाट’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। 10 अप्रैल 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में 69.4 करोड़ रुपये की कमाई की। रणदीप हुड्डा के साथ सनी की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा, जिसके बाद निर्माताओं ने ‘जाट 2’ की घोषणा कर दी। इस खबर ने फैंस में उत्साह की लहर दौड़ा दी है। सनी ने वादा किया है कि ‘जाट 2’ पहली फिल्म से भी बेहतर होगी। उन्होंने ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग जल्द शुरू करने की जानकारी साझा की, जिसमें वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी नजर आएंगे। सनी का फैंस के लिए खास संदेश     सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे हरी-भरी नेचर के करीब किसी जगह पर टहलते हुए फैंस से जुड़े। उन्होंने कहा कि आपने मेरे ‘जाट’ को ढेर सारा प्यार दिया। मैं वादा करता हूं कि ‘जाट 2’ इससे भी शानदार होगी।     सनी को प्रकृति प्रेमी हैं। उन्होंने कई दफा इसकी जिक्र किया है। उन्होंने लिखा कि आपका प्यार ही मेरी ताकत है। ‘जाट’ की सफलता में आपका जोश और उत्साह शामिल है। अपने वीडियो शेयर करते रहें। ‘जाट’ और ‘जाट 2’ की खास बातें     ‘जाट’ का निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी ने किया है, जिसमें सनी देओल, रणदीप हुड्डा, रेजिना कैसेंड्रा, सायमी खेर, जगपति बाबू, राम्या कृष्णन और अन्य कलाकार हैं। उर्वशी रौतेला ने ‘टच किया’ गाने में खास भूमिका निभाई, जबकि मुरली शर्मा ने कैमियो किया।     ‘जाट 2’ का निर्देशन भी गोपीचंद मालिनेनी करेंगे। इसे टीजी विश्व प्रसाद, नवीन येर्नेनी और वाई. रवि शंकर प्रोड्यूस करेंगे। हालांकि, ‘जाट 2’ की कास्ट और अन्य डिटेल्स की जानकारी सामने नहीं आई है। सनी की ‘बॉर्डर 2’ की तैयारियां भी फैंस के लिए बड़ी खबर है।   recent visitors 65

पाकिस्तान में हिंदू राज्य मंत्री पर प्रदर्शनकारियों ने किया हमला, हिंदू मंत्री भी सुरक्षित नहीं, पीएम शहबाज ने की हमले की निंदा

इस्लामाबाद पाकिस्तान में हिंदुओं के खिलाफ बर्बरता की खबरें लगातार आती रहती हैं। अब तो हिंदू मंत्री भी पाकिस्तान में सुरक्षित नहीं हैं। पाकिस्तान के सिंध में हिंदू राज्य मंत्री पर प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया। हमलावर सरकार की विवादास्पद सिंचाई नहर परियोजनाओं का विरोध कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इससे दक्षिणी प्रांत में सिंचाई के लिए महत्वपूर्ण नदियों का बहाव कम हो जाएगा। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अगुवाई वाली सरकार में धार्मिक मामलों के राज्य मंत्री खील दास कोहिस्तानी शनिवार को प्रांत के थट्टा जिले से गुजर रहे थे, तभी उनके काफिले पर टमाटर और आलू फेंके गए। अधिकारियों ने बताया कि हमले में खील दास को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। प्रधानमंत्री शहबाज ने हमले की कड़ी निंदा की और उन्हें घटना की गहन जांच का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, "जनप्रतिनिधियों पर हमला अस्वीकार्य है। घटना में शामिल लोगों को कड़ी सजा दी जाएगी।" कोहिस्तानी सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के सदस्य हैं और प्रदर्शनकारियों ने पार्टी की संघीय सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए। संघीय सूचना मंत्री अत्ता तरार ने भी घटना का संज्ञान लिया और इसे हमला घोषित किया। उन्होंने सिंध के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) गुलाम नबी मेमन से घटना का ब्योरा मांगा और संघीय आंतरिक सचिव से रिपोर्ट मांगी। सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने भी इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की। अपने बयान में उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। उन्होंने हैदराबाद क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक को हमले में शामिल बदमाशों को तुरंत गिरफ्तार करने और रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। नेशनल असेंबली की वेबसाइट पर उपलब्ध व्यक्तिगत विवरण के अनुसार, कोहिस्तानी सिंध के जामशोरो जिले से हैं और वह पहली बार 2018 में पीएमएल-एन के टिकट पर संसद सदस्य चुने गए थे। पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद, उन्हें 2024 में फिर से चुना गया और उन्हें राज्य का मंत्री बनाया गया। सरकार ने घोषणा की है कि ग्रीन पाकिस्तान पहल के तहत चोलिस्तान क्षेत्र में भूमि की सिंचाई के लिए पंजाब प्रांत में छह नहरों के निर्माण का प्रस्ताव है। यह एक ऐसी परियोजना है जिसे शक्तिशाली सेना, संघीय सरकार और पंजाब प्रांतीय प्रशासन का समर्थन प्राप्त है। हालांकि, सिंध में विभिन्न दल और राष्ट्रवादी समूह इस परियोजना का विरोध कर रहे हैं और दलील दे रहे हैं कि नहरों के कारण पानी का बहाव कम हो जाएगा और प्रांत में सिंचाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। हमलावर प्रस्तावित नहरों का विरोध कर रहे थे। recent visitors 30

बड़ा भाई पानी में डूब रहा था, तो उसे बचाने के लिए छोटा भाई गया, इसी दौरान दोनों पानी में डूब गए, हुई मौत

शिवपुरी खनियाधाना थाना क्षेत्र के ग्राम चमरौआ में रविवार की दोपहर अपने दोस्तों के साथ तालाब पर नहाने गए चचेरे भाईयों की पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बड़ा भाई पानी में डूब रहा था, तो उसे बचाने के लिए छोटा भाई गया। इसी दौरान दोनों पानी में डूब गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम चमरौआ निवासी करण पुत्र रघुवर केवट (उम्र 18 साल) व उसका चचेरा भाई अभिषेक पुत्र विक्रम केवट (उम्र 13 साल) के खेतों से सटा हुआ पंचायत का तालाब है। दोपहर में वह दोनों खेत पर थे, तभी गर्मी अधिक होने के चलते दोनों अपने दोस्तों के साथ तालाब पर नहाने के लिए चले गए। बताया जा रहा है कि करण को तैरना नहीं आता था, जबकि अभिषेक तैरना जानता था। सभी दोस्त तालाब में नहा रहे थे। उसी दौरान करण अचानक से गहरे पानी में चला गया। वह डूबने लगा। अभिषेक ने अपने भाई को पानी में डूबता हुआ देखा, तो वह उसे बचाने के लिए गहरे पानी में चला गया। ग्रामीणों ने दोनों के शवों को बाहर निकाला     इसी दौरान करण ने अभिषेक के हाथ-पैर पकड़ लिए। दोनों भाई पानी में डूब गए। उनके दोस्तों ने दौड़कर पूरा घटनाक्रम खेतों पर मौजूद लोगों को बताया, तो सभी लोग तालाब पर पहुंचे।     पानी के अंदर जाकर दोनों को तलाशने का प्रयास किया गया। दोनों को पानी से बाहर निकाला, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। इधर गांव में एक और चर्चा हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के बीच गांव में एक और चर्चा भी है कि गांव के तालाब में मछलियां हैं। गांव के लड़के अक्सर घर पर मछली बनाने के लिए तालाब में से मछली पकड़ कर लाते रहते हैं। इसी क्रम में आज भी गांव के लड़के मछली पकड़ने के लिए तालाब में गए हुए थे। इसी दौरान दोनों बच्चे पानी में डूब गए। recent visitors 24