Tuesday, July 7, 2026 6:13 pm

बांग्लादेश दक्षिण त्रिपुरा में मुहुरी नदी के पास एक और तटबंध बना रहा है, अब भारत के खिलाफ नई साजिश रच रहा

नई दिल्ली सत्ता परिवर्तन के बाद से ही बांग्लादेश और भारत के बीच संबंध खराब होते जा रहे हैं। अब बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ एक और साजिश रची है। वह दक्षिण त्रिपुरा में मुहुरी नदी के पास एक और तटबंध बना रहा है। इसकी वजह से सीमा से सटे शहरों में बाढ़ की आशंकाएं बढ़ गई हैं। बेलोनिया के सीपीएम विधायक दीपांकर सेन ने इस मुद्दे को उठाते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय से तुरंत इसमें हस्तक्षेप करने की मांग क है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नदी पर बन रहा यह तटबंध डेढ़ किलोमीटर लंबा और 20 फीट ऊंचा है। सेन ने कहा कि इंदिरा-मुजीब समझौते के अनुसार, किसी भी देश को बॉर्डर के 150 गज के अंदर किसी भी तरह का निर्माण करने की अनुमति नहीं है। इस समझौते के बाद भी बॉर्डर से 50 गज की दूरी और कुछ जगह 10 गज की दूरी पर इस तटबंध का निर्माण किया जा रहा है। इसी समझौते के चलते दक्षिणी त्रिपुरा के इलाकों में बांग्लादेश की आपत्ति के बाद कई प्रोजेक्ट्स भी रोक दिए गए। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों का कहना है कि वे इस मामले में रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, एसपी साउथ त्रिपुरा ने कहा, ''हमारे नोटिस में मामला सामने आया है और हम इसकी जांच कर रहे हैं। फिलहाल अभी कोई दिक्कत वाली बात नहीं है।'' भारत-बांग्लादेश बॉर्डर के पास मुहुरी नदी के नजदीक स्थित शहरों में रहने वाले कम से कम 500 परिवारों को इस तटबंध के निर्माण की वजह से मॉनसून में बाढ़ आने का डर है। बता दें कि तटबंध नदी के पानी के बहाव को रोकता है और इसकी वजह से ही बेलोनिया में बाढ़ आने की आशंका बढ़ गई है। भारत के खिलाफ साजिश रच रहा बांग्लादेश शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से ही भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्ते खराब हो गए। मोहम्मद यूनुस के कार्यकाल में बांग्लादेश में हिंदू सुरक्षित नहीं हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में बांग्लादेश के दिनाजपुर जिले के बिराल उपजिला में भाबेश चंद्र रॉय नामक शख्स को पहले अगवा किया गया और फिर उसे पीट-पीटकर मार डाला गया। इससे दोनों देशों में टेंशन बढ़ गई। भारत ने बांग्लादेश को मुंहतोड़ जवाब दिया। रॉय शतग्राम संघ के अंतर्गत बसुदेबपुर गांव के निवासी थे और बांग्लादेश पूजा उद्जापन परिषद की बिराल इकाई के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। स्थानीय हिंदू समुदाय में उनका काफी सम्मान था। recent visitors 20

तमन्ना भाटिया के गाने पर ईशा मालवीय ने किया तड़कता-भड़कता डांस

मुंबई बिग बॉस फेम ईशा मालवीय ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नई रील शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस रील में ईशा अपने स्टाइलिश अंदाज और ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं, जिसने उनके फैंस का ध्यान खींचा है। रील में उनकी एनर्जी और कॉन्फिडेंस को देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। ईशा मालवीय की यह रील उनके फैशन सेंस और ट्रेंडी स्टाइल का बेहतरीन उदाहरण है। ईशा इसमें तमन्ना भाटिया के गाने 'नशा' पर डांस करती दिख रही हैं। वीडियो में वह एक बढ़िया आउटफिट में नजर आ रही हैं, जो युवाओं के बीच ट्रेंड सेट करने के लिए काफी है। बैकग्राउंड म्यूजिक और उनके डांस मूव्स ने रील को और भी मनोरंजक बना दिया है। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स इस रील को बार-बार देख रहे हैं और कमेंट सेक्शन में अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। कई यूजर्स ने उनके लुक और स्टाइल को 'आइकॉनिक' बताया है। ईशा मालवीय का डांस इस गाने के वायरल होने का एक कारण यह भी है कि ईशा मालवीय अपने फैंस के साथ लगातार इंटरैक्ट करती रहती हैं। बिग बॉस 17 में अपनी शानदार प्रेजेंस के बाद से ही वह सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी यह रील उनके करियर के एक और मील का पत्थर साबित हो सकती है, क्योंकि यह न केवल मनोरंजन करती है, बल्कि उनके ब्रांड वैल्यू को भी बढ़ाती है। फैंस का कहना है कि ईशा की हर रील में कुछ नया और खास होता है, जो उन्हें औरों से अलग बनाता है। लाखों में मिले लाइक्स और व्यूज ईशा मालवीय की इस रील को अब तक लाखों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं, जो उनकी सोशल मीडिया पर मजबूत मौजूदगी को दिखाता है। उनके फॉलोअर्स का मानना है कि वह न केवल एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, बल्कि एक ट्रेंडसेटर भी हैं। इस रील के बाद उनके फैंस अब उनकी अगली पोस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ईशा की यह रील एक बार फिर साबित करती है कि वह अपने टैलेंट और मेहनत से लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। recent visitors 35

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- मंदसौर और नीमच जिले के हर खेत को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंदसौर और नीमच जिले के हर खेत को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदेश को दी गई दो बड़ी राष्ट्रीय नदी जोड़ों परियोजना से पूरा मालवा क्षेत्र भी लाभान्वित होगा। किसानों को सोलर पम्प देकर उन्हें बिजली बिल से मुक्ति दिलाई जायेगी। किसान अब खुद सोलर प्लांट से बिजली उत्पादन करेंगे। अधिक बिजली उत्पादन होने की स्थिति में किसानों से सरकार बिजली भी खरीदेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को नीमच जिले के जावद में महर्षि सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण कर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 785 करोड़ रूपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जावद में बने महर्षि सांदीपनि विद्यालय का भवन बहुत ही अद्भुत और सर्व सुविधा युक्त हैं। सांदीपनि विद्यालय परियोजना मध्यप्रदेश शासन की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जो गरीब वर्ग के विद्यार्थियों को भी विश्व-स्तरीय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के प्रधानमंत्री श्री मोदी के विज़न के साथ प्रारंभ की गई है। सांदीपनि विद्यालयों में सर्व संसाधन युक्त अधोसंरचना विकसित की गई है। इस विद्यालय में 1 कि.मी. से 15 कि.मी. दूरी से आने वाले बच्चों के लिए परिवहन सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। विद्यार्थियों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विषयवार शिक्षकों के साथ-साथ संगीत शिक्षक, नृत्य शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक, खेल शिक्षक, मनोवैज्ञानिक, कॅरियर काउंसलर आदि भी नियुक्त किये गये है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया सुविधि रेयॉन्स प्राइवेट लिमिटेड यूनिट मोरवन, का भूमि-पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुविधि रेयॉन्स प्राइवेट लिमिटेड का भूमि-पूजन किया। इस परियोजना से नीमच को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर टेक्सटाइल हब के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। यह परियोजना 31 हेक्टेयर क्षेत्र में 350 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित की जाएगी, जिससे लगभग 2000 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे। यह इकाई “फार्म टू फैशन” की अवधारणा को रूप देगी, जिसमें कच्चे माल की खरीद किसानों से लेकर फिनिश्ड फैब्रिक तक की संपूर्ण प्रक्रिया स्थानीय स्तर पर संपन्न होगी। यह एक पूर्णतः एकीकृत टेक्सटाइल पार्क होगा, जिसमें 168 आधुनिक लूम्स, 30,000 स्पिंडल्स और तीन प्रोसेसिंग हाउस स्थापित किए जाएंगे। नीमच अब टेक्सटाइल क्षेत्र में नया इतिहास लिखने को तैयार है, जो मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर भारत के सपने की ओर अग्रसर करेगा।” मुख्यमंत्री ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि सुखानंद तीर्थ स्थल को धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनाया जाएगा। थड़ोद स्थित हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन किया जाएगा। सिंगोली स्थित स्वास्थ्य केंद्र का परीक्षण कर उन्नयन की कार्यवाही होगी। जावद में स्थित स्वास्थ्य केंद्र को 100 बिस्तरीय कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एशिया में चीते प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई है। मध्यप्रदेश ने इस प्रोजेक्ट में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। प्राणियों के लिए भी सरकार ने चिंता की है। चीते की मध्यप्रदेश में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। गांधीसागर में वन्य प्राणियों से लोगों को रोजगार मिलेगा। पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इको सिस्टम अच्छा बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान किए। सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने कहा कि मध्यप्रदेश नई दिशा की तरफ आगे बढ़ रहा है। प्रत्येक सप्ताह कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है। आज नागरिकों के लिए बहुत ही खुशियों का अवसर है। शिक्षा के क्षेत्र में भारी बदलाव हुए हैं। सनातन संस्कृति, कृषि, उद्योग, शिक्षा के लिए सरकार ने काम किया है। साइबर तहसील के माध्यम से सारे काम ऑनलाइन हो रहे हैं। मध्यप्रदेश में रीजनल कॉन्क्लेव आयोजित किये गये। इसके साथ ही चीता आने से गांधी सागर अभयारण्य में पर्यटन की संभावना को नए पंख लगे हैं। पर्यटन का खजुराहो एक मार्ग था, अब दूसरा मार्ग नीमच से शुरू हुआ है। जवाद विधायक श्री ओमप्रकाश ने कहा कि जावद की विकास परंपरा हमेशा आगे बढ़ने की रही है। आज जीवन में सबसे बड़ी खुशी का अवसर है। नीमच में उद्योग के निवेश से रोजगार की अपार संभावनाएं बढ़ेगी। और यह सब सरकार की प्रयासों संभव हुआ है। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सत्यनारायण जटिया, विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। recent visitors 22

कल इन राशियों को धन योग से होगा बड़ा फायदा

कल यानी 21 अप्रैल को अष्टमी तिथि का संयोग बना है और दिन है सोमवार है। ऐसे में कल का दिन सोम यानी चंद्रदेव के प्रभाव में रहेगा और कल के देवता भगवान शिव रहेंगे। और इस कल के दिन चंद्रमा का गोचर मकर राशि में होगा जिससे चंद्रमा और गुरु का नवम पंचम शुभ योग बनेगा जबकि चंद्रमा और मंगल की समसप्तक दृष्टि से कल धन योग भी बन रहा है। इस पर कल साध्य योग और श्रवण नक्षत्र का सुंदर संयोग बना है जो वृषभ, कर्क, तुला, मकर और मीन राशि के जातकों के लिए बड़ा सुंदर लाभ का संयोग बना रहा है। ऐसे में कल का दिन इन राशियों को किन-किन मामलों में लाभ दिलाएगा। साथ ही जानें कल सोमवार के उपाय भी। ​​वृषभ राशि के लिए कल 21 अप्रैल का दिन कैसा रहेगा वृषभ राशि के जातकों के लिए कल सोमवार का दिन भोलेनाथ की कृपा से शुभ रहने वाला है। आपको कारोबार में अनुकूल माहौल रहेगा। किसी कार्य को लंबे समय से पूरा करने का प्रयास कर रहे थे उसमें सफलता प्राप्त होगी। हालांकि कल आपके विरोधी और आपसे ईर्ष्या करने वाले लोग सक्रिय होंगे, लेकिन आप अपनी बुद्धिमत्ता के दम पर उन्हें परास्त करने में सक्षम होंगे। आप अपने दम पर धन कमाने में सक्षम होंगे। हालांकि किसी अन्य की जरूरत नहीं पड़ेगी, लेकिन साथ में काम करने से आप भरोसा जीत पाएंगे। जो आपको भविष्य में लाभ दिलाएगा। फैशन, ब्यूटी आदि से जुड़े काम करने वालों को विशेष रूप से लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग को खुशखबरी मिल सकती है। मेहनत काम आएगी। परिवार के सदस्यों के बीच मेलजोल रहेगा। भाइयों के सहयोग से आपके प्रभाव में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े जातकों को कहीं लोगों को संबोधित करने का मौका मिल सकता है। इससे आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। वृषभ राशि के लिए कल सोमवार के उपाय : कल शिवलिंग को दूध, घी, दही, शहद और गंगाजल से स्नान कराएं। इसके बाद 108 बार ऊं नमः शिवाय मंत्र का जप करें। ​कल 21 अप्रैल का दिन ​कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा कर्क राशि के जातक कल सोमवार को शिवजी के आशीर्वाद से हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल करेंगे। कल आपकी पद-प्रतिष्ठा में इजाफा हो सकता है। मानसिक शांति होगी। इस वजह से आप सही फैसले करने में सक्षम होंगे। कारोबार में आपको अच्छा मुनाफा होने का योग बन रहा है। कमाई के साधनों में बढ़ोतरी होगी। खास बात यह है कि आप धन संचय करने में सफल होंगे। दीर्घकालिक निवेश करना आपके लिए लाभदायक होगा। संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। जल से जुड़े कार्य करने वालों के लिए दिन विशेष रूप से फायदेमंद रहने वाला है। विदेश से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आयात-निर्यात से जुड़े कार्य आपको लाभ दिलाएगा। अगर नौकरी में परिवर्तन की कोशिश कर रहे थे तो आपको खुशखबरी मिल सकती है। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपको लाभ हो सकता है। ससुराल से लाभ होने के आसार हैं। कर्क राशि के लिए कल सोमवार के उपाय : महामृत्युंजय मंत्र का जप करते हुए शिवलिंग पर अक्षत मिलाकर जल चढ़ाएं। इसके बाद शनि चालीसा का पाठ करें। ​तुला राशि वालों के लिए कल 21 अप्रैल का दिन कैसा रहने वाला है तुला राशि के जातकों के लिए कल सोमवार का दिन अच्छा रहने वाला है। कल आपको कारोबार में फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। व्यापार में विस्तार की योजना फलीभूत हो सकती है। सरकारी कार्यों से जुड़े जातकों को अतिरिक्त लाभ हो सकता है। उच्च अधिकारी आपकी कार्यकुशलता से प्रसन्न होंगे। करियर में नई ऊंचाइयां छू सकते हैं। कारोबार में थोड़ी चतुराई और वाक्पटुता काम आएगी। इसकी मदद से आप अच्छा मुनाफा कमाने में सफल होंगे। आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली नजर आएगा। छोटी-मोटी परेशानियों को आप यूं ही नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ेंगे। शोध, लेखन, काउंसलिंग, पब्लिक रिलेशन आदि क्षेत्रों में काम करने वाले विशेष रूप से कल लाभदायी रहने वाले हैं। वे अपनी प्रतिभा के दम पर नाम कमाएंगे। धन सुगमता से प्राप्त होगा। परिवार में भी हालात अनुकूल रहेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। जीवनसाथी से तोहफा मिल सकता है। बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। तुला राशि के लिए कल सोमवार के उपाय : सफेद कपड़े पहनकर शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं। इसके बाद शिवलिंग पर सफेद फूल अर्पित करें। फिर 108 बार शिव गायत्री मंत्र 'ऊं तत्पुरुषाय विदमहे, महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्र: प्रचोदयात्' का जप करें। ​कल 21 अप्रैल का दिन मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मकर राशि वालों के लिए कल सोमवार का दिन शिव-पार्वती की कृपा से शानदार रहने वाला है। कल कारोबार में लंबे समय से चली आ रही किसी परेशानी का समाधान होगा। अगर पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो पार्टनर की मदद से आपको भी लाभ होगा। पूर्व में किया गया निवेश कल आपको फायदा दिला सकता है। आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी। सुख-सुविधाओं की वस्तुएं खरीद सकते हैं। कल कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। संपत्ति आदि को लेकर चले आ रहे विवाद में समाधान की तरफ बढ़ सकते हैं। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। चमड़े, लोहे से जुड़ा काम और किराने की दुकान चलाने वालों को विशेष रूप से लाभ प्राप्त हो सकता है। दीर्घकालिक निवेश करना आपके लिए फायदे का सौदा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। लव पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। लव लाइफ में तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मकर राशि के लिए कल सोमवार के उपाय : कल शिवलिंग पर काले तिल मिलाकर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। इसके बाद रुद्राष्टकम् और शिव चालीसा का पाठ करें।   ​मीन राशि वालों के लिए कल 21 अप्रैल का दिन कैसा मीन राशि के जातकों के लिए कल सोमवार का दिन शुभ रहने वाला है। कल स्कूल-कॉलेज, कोचिंग, स्टेशनरी आदि के काम से जुड़े लोगों को विशेष रूप से लाभ मिल सकता है। कल आपके शत्रु आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। शिवजी की कृपा से आपके कार्य संपन्न होंगे। मेहनत और ईमानदारी के दम पर आप मुनाफा कमाएंगे। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। अगर कारोबार के … Read more

उदयपुर पहुंचे राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा, बोले – मुख्यमंत्री ने अपने स्वागत को बना दिया सरकारी कार्यक्रम

 उदयपुर राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा रविवार को उदयपुर पहुंचे, जहां डबोक एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अपने व्यक्तिगत स्वागत समारोहों को सरकारी कार्यक्रम का रूप दे रहे हैं। “70 साल में पहली बार देखा कि सीएमओ खुद मुख्यमंत्री के स्वागत का विवरण जारी कर रहा है, जबकि यह कार्य भाजपा कार्यकर्ताओं का होना चाहिए था,” डोटासरा ने कहा। “जनता जानती है, स्वागत नहीं समाधान चाहिए” डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश की गंभीर समस्याओं जैसे गर्मी, पानी और बिजली के संकट की बजाय अपने स्वागत और देव दर्शन यात्राओं में व्यस्त हैं। “शेखावाटी में जो इंदिरा गांधी नहर परियोजना है, उसकी वित्तीय स्वीकृति कांग्रेस सरकार में हो चुकी थी। लेकिन अभी तक न टेंडर हुआ, न वर्क ऑर्डर,” उन्होंने आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि भजनलाल शर्मा के दिल्ली दौरों से यह आभास होता है कि “कुछ राजनीतिक अस्थिरता की आशंका” मुख्यमंत्री को सता रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सीएम के कार्यक्रमों में आमजन की भागीदारी नगण्य रही है। ईडी कार्रवाई पर सवाल, भाजपा नेताओं को बताया ‘अछूता’ डोटासरा ने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में केवल कांग्रेस नेताओं पर ईडी की कार्रवाइयां हुई हैं, जबकि एक भी भाजपा नेता के खिलाफ ऐसा कोई कदम नहीं उठाया गया। “बंद हो चुके मामलों में भी राहुल गांधी और सोनिया गांधी को परेशान किया जा रहा है,” डोटासरा ने कहा। वक्फ कानून और न्यायपालिका पर टिप्पणी वक्फ कानून को लेकर हो रही चर्चाओं पर डोटासरा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। “उप राष्ट्रपति से लेकर भाजपा के नेता तक कोर्ट की आलोचना कर रहे हैं, जो लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है,” उन्होंने कहा। “भाजपा को न संविधान में भरोसा, न लोकतंत्र में” डोटासरा ने भाजपा पर लोकतंत्र और संविधान से विश्वास हटाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी आंतरिक कलह से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं 75 वर्ष के हो गए हैं, और पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर असमंजस बना हुआ है। “भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष तक नहीं तय कर पा रही। आरएसएस और पार्टी के बीच भी मतभेद हैं. recent visitors 31

रुबीना दिलैक को आसिम रियाज के फैन ने दी जान से मारने की धमकी

मुंबई आसिम रियाज एक बार फिर से अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण सुर्खियां बटो रहे हैं और उनके फैंस अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहे रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड' में आसिम रियाज की अभिषेक मल्हान और रुबीना दिलैक से भयंकर बहस हुई थी। अब एक शख्स ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से होने का दावा किया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करके एक्ट्रेस के परिवार को धमकाया है। दरअसल, अभिनव शुक्ला ने रुबीना दिलैक के बारे में गलत बातें कहने पर आसिम रियाज को लताड़ा था क्योंकि 'बिग बॉस 13' रनर अप ने एक्ट्रेस को कहा था कि ये बैटलग्राउंड है। ये एक फिटनेस का शो है, जिसके लिए वह फिट नहीं हैं। यहां उनकी कोई जगह नहीं। इसी पर एक्टर ने जो कुछ कहा, उस पर धमकियां मिलने लगी। उन्होंने उसका स्क्रीनशॉट शेयर कर रिएक्ट किया है। आसिम रियाज के फैन ने दी रुबीना दिलैक को धमकी आसिम रियाज के फैंन से मिले धमकीभरे मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया और एक्ट्रेस ने लिखा, 'मेरी खामोशी मेरी कमजोरी नहीं। मेरे धैर्य की परक्षी मत लो।' वहीं, अभिनव ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'मेरे परिवार को धमकियां मिल रही हैं।' अंकुश गुप्ता नाम का शख्स ने मैसेज में लिखा, 'लॉरेंस बिश्नोई का बंदा हूं। तेरा पता पता है मेरे को, आ जाऊ क्या सलमान खान एक घर पे गोली मारा था वैसे तेरे भी घर आ कर गोली मारूंगा एके47 से।' अभिनव शुक्ला ने पंजाब पुलिस से मांगी मदद अभिनव शुक्ला ने एक्स हैंडल पर उन स्क्रीनशॉट्स को शेयर कर पंजाब पुलिस के अधिकारियों को टैग किया है और कार्रवाई करने की मांग की है। उस शख्स ने मैसेज में ये भी लिखा, 'आखिरी चेतावनी दे रहा हूं, असीम को गलत बोलने के पहले तेरा नाम पर आ जाएगा ठीक है। लॉरेंस बिश्नोई जिंदाबाद, लॉरेंस बिश्नोई भाई असीम के साथ हैं।' बता दें कि अभिषेक मल्हान और रुबीना के साथ नई लड़ाई के बाद आसिम को कथित तौर पर बैटलग्राउंड से बाहर कर दिया गया है। recent visitors 43

बाइक से गांजा तस्करी करने वाला गिरफ्तार, 34 किलो गांजा जप्त

बलौदाबाजार-भाटापारा छत्तीसगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन विश्वास” नशे के खिलाफ कारगर साबित हो रहा है. अभियान के तहत असामाजिक तत्वों, अवैध महुआ शराब बनाने वाले, जुआ सट्टा और गांजा तस्करी करने वालों की धरपकड़ कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में पुलिस को बाइक से गांजा तस्करी करने वाले को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. आरोपी के कब्जे से 4,75,000 का गांजा बरामद किया गया है. दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि जिला मुख्यालय में गांजा खपाने की तैयारी है और मोटरसाइकिल से बड़ी मात्रा में गांजा लेकर व्यक्ति आ रहा है. जिसपर कोतवाली पुलिस टीम ने एक मोटर साइकिल की जांच की. इस दौरान बाइक पर रखी बोरी के अंदर गांजा मिला, जिसे बलौदाबाजार में खपाने की तैयारी थी. पुलिस की जांच में सामने आया कि बरामद किए गए 34 किलो गांजे कि कीमत 4,75,000 रूपये आंकी गई है. बता दें कि उडीसा से बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के रास्ते पर बड़ी मात्रा में गांजा की अवैध तस्करी लगातार होती है. गांजा तस्कर इस क्षेत्र को सुरक्षित मानते हैं और यह अधिकतर गिधौरी से शिवरीनारायण के रास्ते और लगन से जोंधरा बिलासपुर मस्तुरी मार्ग के रास्ते मध्यप्रदेश सहित छत्तीसगढ़ में खपाया जाता है. recent visitors 30