मध्य प्रदेश परिवहन विभाग ने वाहनों की जांच के लिए नए दिशा-निर्देश जारी, जांच प्रक्रिया में निजी व्यक्तियों की उपस्थिति भी प्रतिबंधित

इंदौर  मध्य प्रदेश में परिवहन जांच चौकियों को बंद किए जाने के बावजूद वाहनों से अवैध वसूली की शिकायतें लगातार परिवहन विभाग के पास पहुंच रही थीं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा ने जांच प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें परिवहन चेक प्वाइंट और संभागीय परिवहन सुरक्षा स्क्वाड(MP transport squads) को 15 मिनट में वाहन की जांच पूरी करना होगी। बगैर वाजिब कारण के वाहन को इससे अधिक समय तक नहीं रोका जा सकेगा। अधिक समय तक रोके जाने पर इसका कारण बताना होगा। एक वाहन की जांच पूरी होने के बाद ही दूसरे वाहन को उड़नदस्ते रोक सकेंगे। जांच के दौरान बॉडी वार्न कैमरे भी अनिवार्य किए गए हैं। वर्दी पर नाम की प्लेट भी अनिवार्य परिवहन आयुक्त के नए आदेश के अनुसार(New Vehicle Inspection Rule) अब जांच केवल अधिकृत वर्दीधारी अधिकारियों की उपस्थिति में ही की जा सकेगी। जांच के दौरान कम से कम एक सहायक परिवहन उप निरीक्षक का मौजूद होना अनिवार्य होगा। कर्मचारियों को वर्दी में रहना होगा और वर्दी पर नाम की प्लेट भी अनिवार्य होगी। निर्देशों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई जांच प्रक्रिया के दौरान किसी भी निजी व्यक्ति की उपस्थिति को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। रात में जांच करने के दौरान ऐसे स्थान का चयन अनिवार्य होगा, जहां पर पर्याप्त रोशनी हो। स्टाफ को एलईडी बैटन और रिफ्लेक्टिव जैकेट उपलब्ध कराए जाएंगे। परिवहन आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। पीओएस मशीन से ही बनेंगे चालान नए निर्देशानुसार जांच के दौरान परिवहन चेक प्वाइंट और संभागीय परिवहन सुरक्षा स्क्वाड के पास प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन की उपलब्धता अनिवार्य की गई है। इन मशीनों के माध्यम से ही वाहनों के चालान बनाने होंगे। नकद का लेन-देन पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। जहां मशीन उपलब्ध नहीं है, वहां प्राथमिकता से मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। दो बॉडी वार्न कैमरे चालू रखने होंगे परिवहन विभाग के परिवहन चेक प्वाइंट और संभागीय उड़नदस्तों द्वारा की जाने वाली जांच की पूरी रिकार्डिंग की जाएगी। जांच दल को बॉडी वार्न कैमरे लगाने होंगे। जांच के दौरान दो कमरे चालू रहेंगे। इनमें से एक लाइव मोड में होगा। अन्य कैमरे स्टैंड बाय मोड में रहेंगे। कैमरों की निगरानी और रिकार्डिंग की जिम्मेदारी संबंधित यूनिट प्रभारी पर होगी। जांच की रिकॉर्डिंग संभालकर रखना होगी और कैमरों को पूरी तरह से चार्ज रखना होगा। 45 चेक प्वाइंट कर रहे जांच करीब एक साल पहले मध्य प्रदेश में गुजरात माडल को लागू करते हुए परिवहन चौकियों को बंद कर दिया गया था। इसके स्थान पर अंतरराज्यीय सीमा पर 45 चेक प्वाइंट बनाए गए हैं, लेकिन यहां पर ट्रकों और वाहनों से अवैध वसूली की शिकायतें आने लगी थीं। शिकायतों को देखते हुए परिवहन आयुक्त ने जांच में पारदर्शिता के लिए नए निर्देश जारी किए गए। जांच में पारदर्शिता आएगी     कुछ समय से वाहनों को रोककर वसूली की जाने लगी थी। इसे लेकर परिवहन आयुक्त को शिकायत भी की गई थी। इस मामले में नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इससे जांच में पारदर्शिता आएगी और वाहन मालिक को बेवजह की वसूली से मुक्ति मिलेगी। वसूली की शिकायत के बाद विगत दिनों चेक प्वाइंट सागर-1 के प्रभारी परिवहन उप निरीक्षक को हटाया भी जा चुका है। – सीएल मुकाती, अध्यक्ष, इंदौर ट्रक आपरेटर्स एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन   recent visitors 27

पत्रकारों के लिए वरिष्ठ पत्रकार माथुर की स्मृति में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया की श्रेणी में पुरस्कारों का ऐलान

जयपुर वरिष्ठ पत्रकार रहे  मनोज माथुर की स्मृति में पत्रकारिता पुरस्कार का ऐलान किया गया है। मनोज माथुर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाएंगे। प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल मीडिया की श्रेणी में वर्ष 2024–25 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। राजस्थान में काम करने वाले पत्रकारों के लिए यह पुरस्कार होगा। इसमें 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 की अवधि के बीच छपी/प्रसारित हुई खबरों को शामिल किया जा सकेगा। इच्छुक पत्रकार अपनी खबर की कटिंग, लिंक या वीडियो क्लिप भेजकर manojmathurjournalismawards@gmail.com पर 25 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। पत्रकारिता जगत में मनोज माथुर का लंबा अनुभव रहा है और राजस्थान के कई संस्थानों से जुड़कर उन्होंने अपनी पत्रकारिता की। राजस्थान के एक बेहतरीन पॉलिटिकल एनालिस्ट के तौर पर भी उनकी पहचान रही। पत्रकारिता जगत के कई नामचीन पुरस्कार भी मनोज माथुर को मिले। इसमें जयपुर के पूर्व राजपरिवार की ओर से उन्हें सवाई जयपुर अवार्ड भी दिया गया था। करीब दो वर्ष पहले साइलेंट अटैक के कारण उनकी मृत्यु हो गई थी। recent visitors 37

पटना में जदयू नेत्री को मारी गोली, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

पटना पटना में बाइक सवार अपराधियों ने जदयू नेत्री सोनी देवी को गोली मार दी। उनके हाथ और सीने में गोली लगी है। गंभीर हालत में उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के उत्तरी मंदिरी में हुई। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात बाइक सवार तीन अपराधियों ने महिला को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला बेहोश होकर गिर गईं। आननफानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इधर, घटना सूचना मिलते ही बुद्धा कॉलोनी थाना अध्यक्ष सदानंद साह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में भी जुटी है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ चल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं कि शराब माफियाओं द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे। recent visitors 38

सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, गुना एसपी संजीव कुमार सिन्हा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया

 गुना  हनुमान जयंती के मौके पर गुना जिले के कर्नलगंज क्षेत्र में हुए सांप्रदायिक तनाव और पत्थरबाजी के विवाद के बाद सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. इसके तहत गुना एसपी संजीव कुमार सिन्हा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है. उनकी जगह 2017 बैच के तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी अंकित सोनी को गुना का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है. मोहन यादव सरकार ने जारी किया आदेश यह फैसला देर रात राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के तहत लिया गया. एसपी संजीव कुमार सिन्हा को पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) भोपाल में पदस्थ किया गया है. वहीं, नए एसपी अंकित सोनी इससे पहले इंदौर नगरीय पुलिस में उपायुक्त (आसूचना एवं सुरक्षा) के पद पर कार्यरत थे. उनकी छवि एक सख्त लेकिन संवेदनशील और संतुलित प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मानी जाती है. क्या है पूरा मामला? घटना 12 अप्रैल की है, जब हनुमान जयंती पर कर्नलगंज क्षेत्र में निकाले जा रहे जुलूस के दौरान एक मस्जिद के सामने दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पत्थरबाजी की भी खबरें सामने आईं. हालांकि, तत्कालीन एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने मीडिया से बातचीत में दावा किया था कि “सीसीटीवी फुटेज में पत्थरबाजी की पुष्टि नहीं हुई है.”   बयान से भड़के संगठन एसपी के इस बयान पर कई हिंदू संगठनों ने तीखी आपत्ति जताई और सोशल मीडिया से लेकर प्रशासन तक विरोध दर्ज कराया. साथ ही प्रशासन द्वारा हनुमान जयंती की शोभायात्रा की अनुमति को लेकर भी सवाल खड़े किए गए. इसके बाद से ही प्रशासनिक हलकों में बदलाव की चर्चा शुरू हो गई थी, जिसे अब शासन ने आधिकारिक रूप दे दिया है. जिले में कानून व्यवस्था को लेकर सख्ती की तैयारी नए एसपी अंकित सोनी के सामने अब गुना जिले में शांति, सद्भाव और कानून-व्यवस्था को पुनः स्थापित करना सबसे बड़ी चुनौती होगी. साथ ही, विभिन्न समुदायों के बीच विश्वास बहाल कर एक निष्पक्ष और प्रभावी पुलिसिंग की आवश्यकता भी है. recent visitors 22

आज रात जयपुर पहुंचेंगे अमेरिकी उपराष्ट्रपति

 जयपुर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज रात जयपुर पहुंच जाएंगे। वेंस आज सुबह भारत पहुंचेंगे। उनका विशेष विमान सुबह 10 बजे दिल्ली के पालमपुर हवाई अड्डे पर लैंड करेगा। इसके बाद वे दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर जाएंगे। शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व एनएसए अजीत डोभाल से उनकी मुलाकात होगी। इसके बाद रात 9 बजे वे जयपुर के लिए रवाना होंगे, लगभग 9:30 बजे उनका विमान जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेगा। यहां राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित तमाम बड़ी हस्तियां उनका स्वागत करेंगी। एयरपोर्ट से वेंस सीधे रामबाग पैलेस होटल पहुंचेंगे, जहां उनके ठहरने का इंतजाम हुआ है। इसके बाद वे यहां होटल में एक शादी समारोह में शामिल होंगे।   22 अप्रैल को जयपुर भ्रमण 22 अप्रैल को वेंस जयपुर भ्रमण पर निकलेंगे। सुबह 9 बजे वे आमेर का किला देखने जाएंगे। सुरक्षा इंतजामों के चलते आमेर का किला आम लोगों के लिए फिलहाल बंद कर दिया गया है। दोपहर 3 बजे वे राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में बिजनेस समिट को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम को राज्यपाल हरिभाऊ वागड़े और सीएम भजनलाल शर्मा से उनकी मुलाकात होगी।   23 अप्रैल को आगरा विजिट अमेरिकी उपराष्ट्रपति 23 अप्रैल की सुबह जयपुर से आगरा के लिए रवाना होंगे। यहां वे ताजमहल देखेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे वे फिर से जयपुर पहुंगे। यहां रात्रि विश्राम के बाद 24 अप्रैल को सुबह 6:30 बजे वे अमेरिका के लिए रवाना होंगे।   वेंस के साथ उनकी भारतीय मूल की पत्नी उषा और उनके तीन बच्चे इवान, विवेक और मीराबेल भी होंगे। मौजूदा एनडीए सरकार में यह पहली बार है, जब किसी अमेरिकी उपराष्ट्रपति का दौरा हो रहा है, इसलिए इसे काफी अहम माना जा रहा है। पीएम से भी कड़ी होगी वेंस की सुरक्षा  वेंस की सुरक्षा तीन घेरों में की जा रही है। सबसे इनर रिंग में अमेरिकी सुरक्षा टीम रहेगी। इसके बाद आउटर रिंग में भारतीय सुरक्षा एजेंसियां रहेंगी। उनकी सुरक्षा में 7 आईपीएस, 20 एडिशनल डीसीपी, 40 एसीपी, 300 एसआई और 21 हजार कांस्टेबलों को फील्ड में तैनात किया गया है। recent visitors 43

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, ईशान-श्रेयस को मिला इनाम, अभिषेक-वरुण की भी एंट्री

मुंबई भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने पुरुष टीम के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है. बीसीसीआई ने इस बार 34 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट थमाया है. ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में वापसी हुई है. बता दें कि श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को पिछले साल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया गया था क्योंकि दोनों खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट के प्रति ढुलमुल रवैया अपनाया था. श्रेयस अय्यर को ग्रेड-बी और ईशान किशन को ग्रेड-सी में शामिल किया गया है. अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती और नीतीश रेड्डी को भी इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला है. शार्दुल ठाकुर, जितेश शर्मा, केएस भरत, आवेश खान और रिटायर हो चुके रविचंद्रन अश्विन की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से छुट्टी हो गई है. ये कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट 1 अक्टूबर, 2024 से 30 सितंबर, 2025 के लिए है. बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट (2024-25) ग्रेड ए+ (4 खिलाड़ी) रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा. ग्रेड ए (6 खिलाड़ी) मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत. ग्रेड बी (5 खिलाड़ी) सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल. ग्रेड सी (19 खिलाड़ी) रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, सरफराज खान, आकाश दीप, नीतीश रेड्डी, ध्रुव जुरेल, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा. बता दें कि BCCI कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में 4 कैटेगरी होती हैं. ए प्लस (A+) कैटेगरी में 7 करोड़, A में 5, B में 3 और सबसे नीचे C कैटेगरी में 1 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं. बता दें कि पिछले साल 30 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला था. बाद में सरफराज खान और ध्रुव जुरेल को भी इस लिस्ट में शामिल कर लिया गया था. इसके अलावा बीसीसीआई ने तेज गेंदबाजों आकाश दीप, यश दयाल, उमरान मलिक, विजयकुमार वैशाक और विद्वथ कावेरप्पा को फास्ट बॉलिंग कॉन्ट्रैक्ट दिया था. सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट प्लेयर्स को इस तरह मिलते हैं रुपये ग्रेड A+- 7 करोड़ रुपये सालाना ग्रेड A- 5 करोड़ रुपये सालाना ग्रेड B- 3 करोड़ रुपये सालाना ग्रेड C- 1 करोड़ रुपये सालाना बीसीसीआई के नियमानुसार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट उन खिलाड़ियों को दिया जाता है, जिन्होंने एक सत्र में 3 टेस्ट मैच या 8 वनडे या 10 टी20 मैच खेले हों. लेकिन बोर्ड ने इस बार इसमें रियायत दी. उदाहरण के लिए हर्षित राणा. हर्षित राणा ने भारत के लिए दो टेस्ट, पांच वनडे और एक टी20 मैच खेले हैं.   recent visitors 39

छतरपुर में 3 बच्चों की मां अपने भतीजे के साथ फरार हो गई, अपने साथ 50 हजार कैश और 2 लाख के जेवरात भी लेकर गई

छतरपुर  रिश्तों के मायने और उसकी दुनिया आजकल तेजी से बदल रही है. प्यार, मोहब्बत और इश्क के नाम पर लोग कुछ ऐसा करने लगे हैं, जिसे जानकर सच में हैरानी होती है. उनके किस्से सुनकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि ये क्या हो रहा है. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से हालही में सास और दामाद की लव स्टोरी सामने आई थी. फिर बदायूं से समधी और समधन के प्यार के किस्से ने खूब सुर्खियां बटोरी. अब कुछ ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर से सामने आया है. ये किस्सा जिसने भी सुना वो दंग रह गया. पूरा मामला नौगांव इलाके के एक गांव का है. यहां 3 बच्चों की मां और रिश्ते में बुआ लगने वाली महिला अपने ही भतीजे के साथ फरार हो गई. जाते-जाते वो अपने घर से 50 हजार कैश और 2 लाख के जेवरात भी लेकर भागी. अब मासूम बच्चों को बेसहारा छोड़कर भागी पत्नी की तलाश में पति दर-दर भटक रहा है. पति ने की कार्रवाई की मांग पत्नी का घर से गायब होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. अब बेबस पिता अपने तीन बच्चों को लेकर पुलिस से पत्नी और भतीजे के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है. बताया जा रहा है कि गांव के लोग महिला को ‘चाची जी’ कहते थे. महिला अपने भतीजे के प्यार में इस कदर चूर हो गई कि उसने घर छोड़कर अपने भतीजे के साथ भागने का फैसला कर दिया. सुबह बच्चे स्कूल जाने की तैयारी कर रहे थे. तब घर पर उनकी मां नजर नहीं आई. मां के अचानक गायब होने से घर वालों के साथ आस-पास के लोग भी हैरान रह गए. पति का कहना है कि मेरी 25 साल की पत्नी राजकुमारी मेरे भतीजे के साथ शुक्रवार की सुबह घर से 50 हजार रुपये और 2 लाख के जेवरात लेकर भाग गई. जब मेरी नींद खुली तो देखा पत्नी घर में नहीं थी. उसकी सभी जगह तलाश की गई, लेकिन पत्नी का कोई पता नहीं चला. जब घर में देखा तो रुपये और गहने गायब थे और भतीजा भी नहीं था. भतीजे पर मुझे काफी दिनों से शक था, लेकिन यह नहीं पता था कि एक दिन वो ऐसा करेगा. फिलहाल पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत दर्ज करते हुए पत्नी की तलाश शुरू कर दी है. इस पूरे मामले को लेकर SDOP अमित मेशराम ने कहा कि 16 अप्रैल को महिला नहीं मिली. फिर रिश्तेदारों से पूछा गया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. पति ने शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस महिला की तलाश कर रही है. recent visitors 30