बोर्ड ऑफिस चौराहा पर खड़ी मोटरसाइकिल में अचानक लगी आग, जलकर हुई खाक – पुलिस और दमकल नहीं पहुंचे समय पर

A motorcycle parked at Board Office crossing suddenly caught fire and was burnt to ashes – police and fire brigade did not reach on time भोपाल (सुशील दामले)। शहर के व्यस्ततम बोर्ड ऑफिस चौराहा पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक आग की लपटों में घिर गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मोटरसाइकिल में अचानक धुआं निकलने लगा और फिर आग भड़क गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन अफसोसजनक बात यह रही कि दोनों ही समय पर मौके पर नहीं पहुंच सके। जब तक दमकल या पुलिस पहुंचती, तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने काफी प्रयास किए लेकिन आग इतनी तेज थी कि कोई कुछ नहीं कर सका। सौभाग्य से इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन स्थानीय लोगों में प्रशासन की लापरवाही को लेकर नाराजगी देखी गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि घटना तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण हुई हो सकती है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 99

दिल्ली मेयर चुनाव नहीं लड़ेगी आम आदमी पार्टी , आतिशी बोली- बीजेपी को मुबारक हो तोड़फोड़ की राजनीति

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी  ने मेयर चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है. पार्टी ने स्पष्ट किया है कि इस बार वह मेयर का चुनाव नहीं लड़ेगी. दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि BJP उन स्थानों पर चुनाव हारने के बाद साम, दाम, दण्ड और भेद की नीति अपनाकर सरकारें बनाती है. बीजेपी अन्य पार्टियों को तोड़कर अपनी सरकार बनाती है. एमसीडी चुनाव को गुजरात चुनाव के साथ आयोजित किया गया, लेकिन उनकी कोई रणनीति सफल नहीं हुई. पिछले ढाई वर्षों में आम आदमी पार्टी के पार्षदों को बीजेपी ने तोड़कर अपने पक्ष में किया है. हम किसी विधायक या पार्षद को खरीदने या बेचने में विश्वास नहीं रखते. पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि वर्तमान में MCD में बीजेपी का बहुमत है, जो तोड़फोड़ के परिणामस्वरूप प्राप्त हुआ है. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी तोड़फोड़ की राजनीति में शामिल नहीं है, इसलिए वे इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं. बीजेपी को अपनी ट्रिपल इंजन सरकार का संचालन करना चाहिए और दिल्ली के कानून तथा सफाई की जिम्मेदारियों को निभाना चाहिए. आतिशी ने यह भी कहा कि बीजेपी ने निगम में अपने संख्याबल को बढ़ाने के लिए तोड़फोड़ की है, और यदि उन्हें चुनाव जीतना है, तो उन्हें भी ऐसा करना पड़ेगा, जो कि उनकी पार्टी के सिद्धांतों के खिलाफ है. आम आदमी पार्टी के मेयर चुनाव में भाग न लेने के निर्णय के बाद, बीजेपी ने इस पर तीखे हमले शुरू कर दिए हैं. बीजेपी के दिल्ली प्रवक्ता, प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि आम आदमी पार्टी को यह भली-भांति समझ में आ गया है कि वह दिल्ली नगर निगम में न केवल बहुमत खो चुकी है, बल्कि पिछले ढाई वर्षों में नगर निगम के प्रशासनिक और रखरखाव कार्य भी ठप हो गए हैं. इस स्थिति के कारण आम आदमी पार्टी अब त्याग का दिखावा कर रही है. बीजेपी के प्रवक्ता ने आम आदमी पार्टी के मेयर चुनाव से पीछे हटने पर उसे आलोचना का निशाना बनाया है. इसके साथ ही, उन्होंने कांग्रेस और आप के संभावित गठबंधन का भी जिक्र किया. उनका कहना है कि भविष्य में “आप” और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि, यह ध्यान देने योग्य है कि पिछले दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने एक-दूसरे से अलग होकर चुनाव लड़ा था. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 33

फर्जी डॉक्टर यादव और अपोलो प्रबंधन की बढ़ी मुश्किलें, 19 साल बाद FIR दर्ज, जानें कैसे मिली थी ज्वॉइनिंग

बिलासपुर फर्जी हार्ट सर्जन नरेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद लगातार हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं। नरेंद्र यादव ने 19 साल पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा स्पीकर राजेंद्र प्रसाद शुक्ला की सर्जरी की थी और सर्जरी के बाद उनकी मौत हो गई थी। अब आरोपी डॉक्टर के खिलाफ बिलासपुर में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि 'फर्जी' हृदय रोग विशेषज्ञ नरेंद्र यादव उर्फ ​​नरेंद्र जॉन कैम और बिलासपुर के एक निजी अस्पताल पर शनिवार को 19 साल पहले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ला की मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार यादव और निजी अस्पताल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या (धारा 304), धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह ने बताया कि यादव को मध्य प्रदेश के दमोह स्थित एक अस्पताल में गलत सर्जरी के बाद सात मरीजों की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने यहां निजी अस्पताल में शुक्ला का ऑपरेशन किया था, जिसके बाद पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की मौत हो गई थी। 2006 में हुई थी मौत कोटा विधानसभा क्षेत्र से तत्कालीन कांग्रेस विधायक शुक्ला का 2006 में बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वे 2000 से 2003 तक छत्तीसगढ़ विधानसभा के पहले अध्यक्ष रहे थे। पूर्व स्पीकर के बेटे प्रदीप शुक्ला ने हाल ही में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि जब उनके पिता इस निजी अस्पताल में भर्ती थे, तब यादव उस अस्पताल में काम करते थे। शिकायत में कहा गया है, "यादव ने मेरे पिता की हार्ट सर्जरी की थी और उन्हें 18 दिनों तक वेंटिलेटर पर रखा गया था। इसके बाद 20 अगस्त 2006 को उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। अस्पताल प्रबंधन ने मेरे पिता के इलाज के लिए राज्य सरकार से 20 लाख रुपये लिए थे।" प्रदीप शुक्ला ने लगाए गंभीर आरोप प्रदीप शुक्ला ने कहा कि उन्हें हाल ही में मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से यादव और दमोह अस्पताल में हुई मौतों के बारे में पता चला। एसएसपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने पाया है कि यादव की डिग्री फर्जी है तथा भारतीय चिकित्सा परिषद/छत्तीसगढ़ चिकित्सा परिषद में उसके पंजीकरण का दस्तावेज अभी तक नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन ने बिना उचित जांच के यादव को हृदय रोग विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त करके पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शुक्ला के साथ-साथ कई अन्य हृदय रोगियों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया। दमोह में 7 मौतों के बाद हुई गिरफ्तारी यादव को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) द्वारा शिकायत मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया था, जिसमें दावा किया गया था कि मिशन अस्पताल, दमोह में सात लोगों की मौत हो गई थी, जहां उन्होंने हृदय रोगों के इलाज के नाम पर मरीजों का ऑपरेशन किया था। इंदौर स्थित एक रोजगार परामर्श फर्म के निदेशक ने पिछले सप्ताह कहा था कि यादव ने 2020 से 2024 के बीच नौकरी के लिए तीन बार अपना बायोडाटा भेजा था और दावा किया था कि उन्होंने हजारों मरीजों का ऑपरेशन किया है। नरेंद्र यादव बोले- मेरी सारी डिग्रियां असली 2024 में अपनी फर्म को भेजे गए 9 पन्नों के बायोडाटा में यादव ने खुद को वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ बताया था और अपना स्थायी पता ब्रिटेन में बर्मिंघम बताया था। बायोडाटा में उसने यह भी बताया था कि वह हजारों हृदय रोगियों के ऑपरेशन में शामिल रहा है, जिसमें 18,740 "कोरोनरी एंजियोग्राफी" और 14,236 "कोरोनरी एंजियोप्लास्टी" शामिल हैं, निदेशक ने कहा। आरोपी नरेंद्र यादव ने खुद को एक "बड़ी साजिश" का शिकार बताया है और दावा किया है कि उनकी डिग्रियां असली हैं। अस्पताल की गंभीर लापरवाही सामने आई आरोप है कि आरोपी डॉक्टर ने फर्जी डिग्री के आधार पर इलाज किया और लापरवाही से मौत का कारण बना. स्व. राजेन्द्र शुक्ल के बेटे डॉक्टर प्रदीप शुक्ला की शिकायत के बाद IPC की धारा 420, 465, 466, 468, 471, 304, 34 के तहत 19 अप्रैल को मामला दर्ज किया गया. FIR में अपोलो प्रबंधन को भी आरोपी बनाया गया. आरोप है कि बिना दस्तावेज सत्यापन के अस्पताल प्रबंधन ने फर्जी डॉक्टर को भर्ती कर इलाज का मौका दिया. अस्पताल प्रबंधन के पास ना ही कोई डॉक्टर से संबंधित उपयोगिता और विशेषज्ञ का दस्तावेज है केवल बायोडाटा लेकर ही आरोपी डॉक्टर की पदस्थापना कर दी गई। इसी से गंभीर लापरवाही हुई और मरीज की जान चली गई.  CMHO कार्यालय को अब तक नहीं दी जानकारी 19 साल बाद दिवंगत राजेंद्र शुक्ल के बेटे प्रदीप का बयान सामने आने के बाद CMHO डॉ. प्रमोद तिवारी ने गंभीरता से लिया था. उन्होंने अपोलो अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया कि किस आधार पर डॉक्टर की नियुक्ति की गई थी..? वहीं प्रबंधन ने अब तक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए. जिसके कारण  विभागीय जांच में देरी हो रही है। उसकी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज पेश करने को कहा गया था. साथ ही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष समेत कई लोगों की मौत के मामले में डॉक्टर के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई थी. इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की भी जांच जारी है. ढाई महीने में 15 ऑपरेशन, 7 की मौत दमोह के मिशन अस्पताल में लंदन के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एन जोन केम के नाम पर फर्जी डॉक्टर ने ढाई महीने में 15 हार्ट ऑपरेशन कर डाले. आरोप है कि दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच हुए इन ऑपरेशन में 7 मरीजों की मौत हो गई. इसका खुलासा तब हुआ जब एक मरीज के परिजन ने संदेह होने पर डॉक्टर की शिकायत की. इसके बाद मामला मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया. मामला 4 अप्रैल को सुर्खियों में आया, जब राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की. इसमें मिशन अस्पताल में 7 हार्ट पेशेंट्स की मौत और फर्जी डॉक्टर का जिक्र किया. 7 मरीजों की मौत के बाद जांच हुई तो आरोपी डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव का बिलासपुर कनेक्शन सामने आया. बिलासपुर में भी ये कई लोगों की जान ले चुका है. इनमें सबसे बड़ा नाम छत्तीसगढ़ विधानसभा … Read more

नीमच में डिवाइडर तोड़ते हुए कंटेनर में जा घुसी कार, 4 की दर्दनाक मौत 3 गंभीर

नीमच- मध्य प्रदेश के नीमच-नसीराबाद हाईवे (Neemuch Highway) पर एमपी और राजस्थान (Rajasthan) सीमा पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया. रविवार की रात करीब 10 बजे  चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेडा कोतवाली थाना क्षेत्र के बांगेड़ा गांव मामादेव के पास एक तेज रफ्तार स्कार्पियो कार की कंटेनर से जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा जिले की सीमा से कुछ मीटर दूरी पर राजस्थान के इलाके में हुआ. जानकारी के अनुसार, सभी सात लोग सांवरिया सेठ (Sawariya Seth) के दर्शन करने जा रहे थे. सांवरिया जी मंदिर के जा रहे थे दर्शन करने स्कॉर्पियो कार सवार सभी युवक उज्जैन जिले के हिंगोरिया गांव से राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल सांवरिया जी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे. तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क के डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में सामने से आ रहे कंटेनर में जा घुसी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परख्च्चे उड़ गए. हादसे में स्कॉर्पियो में सवार गौरव कुमार पवार, अनिल भांबी, राजा और संजू भांबी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, दीपक, योगेश और सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का निंबाहेड़ा में इलाज चल रहा है. पुलिस ने परिजनों को दी सूचना सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस उप अधीक्षक बद्रीलाल राव ने घटनास्थल का जायजा लिया. मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं. पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. घटना स्कॉर्पियो गाड़ी और कंटेनर की आमने-सामने की टक्कर थी, इसलिए इसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 39

एमसीडी चुनाव : बीजेपी ने मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की

 नई दिल्ली दिल्ली नगर निगम के मेयर चुनाव को लेकर बीजेपी ने मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने ऐलान करते हुए बताया कि सरदार राजा इकबाल सिंह एमडीसी मेयर और जय भगवान यादव डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवार होंगे. राजा इकबाल सिंह और जय भगवान यादव आज नामांकन दाखिल करेंगे. आम आदमी पार्टी के एमसीडी मेयर चुनाव लड़ने से इनकार के बाद अब इनका चुना जाना औपचारिकता भर है. राजा इकबाल सिंह दुबारा संयुक्त एमसीडी होने के बाद बीजेपी के पहले मेयर होंगे. इकबाल सिंह फिलहाल सदन में नेता विपक्ष हैं. ये पहले ही उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर रह चुके हैं. बता दें कि हर वित्तीय वर्ष की पहली बैठक में मेयर का चुनाव होता है, जो आमतौर पर अप्रैल में आयोजित की जाती है. चुनाव होने तक मौजूदा मेयर पद पर बने रहते हैं. वर्तमान में 'आप' के महेश खींची इस पद पर काबिज हैं और चुनाव तक वही कार्यरत रहेंगे. 11 अप्रैल को जारी आदेश में एमसीडी सचिव शिव प्रसाद ने कहा था, “एमसीडी की अप्रैल की सामान्य बैठक 25 अप्रैल, 2025 को दोपहर 2 बजे अरुणा आसफ अली सभागार, सिविक सेंटर में आयोजित की जाएगी, जिसमें मेयर और उपमेयर का चुनाव भी कराया जाएगा.” दिल्ली में निगम चुनाव हर पांच साल में होते हैं, जबकि मेयर का चुनाव हर साल होता है. पिछला मेयर चुनाव नवंबर 2024 में हुआ था, क्योंकि अप्रैल 2024 में उस समय के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के कारण समय पर मंजूरी नहीं मिल पाई थी. इस साल मेयर पद सभी पार्षदों के लिए खुला है, क्योंकि पहले कार्यकाल में महिलाओं और तीसरे कार्यकाल में अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षण लागू होता है. इस बार कोई आरक्षण लागू नहीं है. फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद 'आप' के कई पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए, जिससे बीजेपी को मेयर चुनाव में बढ़त मिल गई. मेयर चुनाव के लिए निर्वाचन मंडल में 250 पार्षद, सात लोकसभा सांसद, तीन राज्यसभा सांसद और दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष द्वारा नामित 14 विधायक शामिल होते हैं. 10 नामित पार्षद (एल्डरमेन) भी प्रक्रिया में भाग लेते हैं, लेकिन उन्हें मतदान का अधिकार नहीं होता. एमसीडी चुनाव में आप को मिली थी 134 सीटों पर जीत दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने 22 मार्च को एमसीडी के लिए 14 विधायकों को नामित किया, जिनमें 11 बीजेपी और 3 आप के विधायक हैं. 2022 के निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 134 सीटें जीतकर बीजेपी (104 सीटें) को हराया था. 14 नवंबर, 2024 को हुए मेयर चुनाव में ‘आप’ उम्मीदवार को केवल तीन वोटों के अंतर से जीत मिली थी, जिसमें क्रॉस वोटिंग की भूमिका रही. वर्तमान में 274 सदस्यीय निर्वाचन मंडल में बीजेपी के पास 135 और आप के पास 119 सदस्यों का समर्थन है. 12 सीटें खाली हैं, क्योंकि 11 पार्षद विधायक और एक सांसद चुने जा चुके हैं.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 33

CG में 41 IAS अफसरों का ट्रांसफर,11 जिलों के कलेक्टर बदले, इनमें बिलासपुर, गरियाबंद, दंतेवाड़ा जैसे जिले शामिल

 रायपुर  सुशासन तिहार के बीच प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से अफसरशाही में फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने 41 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए उन्हें नई पदस्थापना दी है। 11 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, जिनमें से कई अफसरों को पहली बार कलेक्टर बनने का मौका मिला है। सूची के अनुसार कुणाल दुदावत को दंतेवाड़ा का नया कलेक्टर बनाया गया है। मयंक चतुर्वेदी को रायगढ़ जिले की जिम्मेदारी दी गई है। संजय कन्नौजे को सारंगढ़-बिलाईगढ़ का कलेक्टर बनाया है। नूपुर राशि पन्ना को कोंडागांव का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। संजय अग्रवाल बिलासपुर कलेक्टर बनाए गए कुंदन कुमार को मुंगेली का कलेक्टर बनाया गया है। इंद्रजीत चंद्रावल को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का जिम्मा सौंपा है। संजय अग्रवाल बिलासपुर के नए कलेक्टर बनाए गए हैं। दिव्या उमेश मिश्रा को बालोद का कलेक्टर बनाया है। जन्मेजय महोबे जांजगीर-चांपा जिले की जिम्मेदारी संभालेंगे। सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे को राजनांदगांव का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। सर्वेश्वर भुरे को राजनांदगांव जिले का कलेक्टर बनाया गया वहीं इंद्रजीत चंद्रवाल को खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले का कलेक्टर बनाया गया है। संजय अग्रवाल को बिलासपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। दिव्या उमेश मिश्रा को बालोद जिले का कलेक्टर बनाया गया है। जन्मेजय महोबे को जांजगीर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। सर्वेश्वर भुरे को राजनांदगांव जिले का कलेक्टर बनाया गया है। बिलासपुर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण को कलेक्टर पद से हटाकर गृह निर्माण मंडल का आयुक्त बनाया गया है। रायगढ़ जिले के कलेक्टर कार्तिकेय गोयल को हटाकर खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग का संचालक बनाया गया है। वहीं सारंगढ़ जिले के कलेक्टर धर्मेश साहू को हटाकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। इसके अलावा गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का नियंत्रक बनाया गया है। बड़े अधिकारियों को नई जिम्मेदारी कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को नई प्रशासनिक भूमिकाएं सौंपी गई हैं। इनमें पूर्व बिलासपुर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण को गृह निर्माण मंडल का आयुक्त बनाया गया है। रायगढ़ के पूर्व कलेक्टर कार्तिकेय गोयल को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का संचालक नियुक्त किया गया है। धर्मेश साहू, पूर्व सारंगढ़ कलेक्टर अब पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में विशेष सचिव होंगे। गरियाबंद के पूर्व कलेक्टर दीपक अग्रवाल को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का नियंत्रक बनाया गया है। इसके अतिरिक्त 2005 बैच के आईएएस अधिकारी टोपेश्वर वर्मा को राजस्व मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि 2011 बैच के जितेंद्र कुमार शुक्ला को केंद्र सरकार की प्रमुख योजना जल जीवन मिशन का मिशन संचालक नियुक्त किया गया है। सरकार के इस प्रशासनिक कदम को सुशासन तिहार के दौरान प्रभावी शासन व्यवस्था की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना     टोपेश्वर वर्मा – अध्यक्ष, राजस्व मंडल बिलासपुर     जनक प्रसाद पाठक – विशेष सचिव, वन विभाग     शिखा राजपूत तिवारी – आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा व आयुष का अतिरिक्त प्रभार     डॉ. प्रियंका शुक्ला – संचालक, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन     किरण कौशल – प्रबंध संचालक, मार्कफेड व नागरिक आपूर्ति निगम     अवनीश कुमार शरण – आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश व गृह निर्माण मंडल     सुनील कुमार जैन – आयुक्त, बिलासपुर संभाग     केडी कुंजाम – सदस्य, राजस्व मंडल, बिलासपुर     कार्तिकेय गोयल – संचालक, खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम व उपभोक्ता संरक्षण वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन     सारांश मित्तर – आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग     पदुम सिंह एल्मा – संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग     रमेश कुमार शर्मा – विशेष सचिव, गृह विभाग     धर्मेश कुमार साहू – विशेष सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग     जीतेंद्र कुमार शुक्ला – मिशन संचालक, जल जीवन मिशन     रिमिजियुस एक्का – संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास     रजत बंसल – संचालक, भौमिकी एवं खनिकर्म विभाग, संचालक, राज्य खनिज विकास निगम और विशेष सचिव, सुशासन एवं अभिसरण विभाग     तारण प्रकाश सिन्हा – आयुक्त मनरेगा व संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण     इफ्फत आरा – अपर संभागीय आयुक्त, रायपुर व दुर्ग संभाग     जगदीश सोनकर – प्रबंध संचालक, अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम व संचालक, आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान     डॉ. संतोष कुमार देवांगन – आयुक्त, उच्च शिक्षा व प्रबंध संचालक रूसा     ऋतुराज रघुवंशी – संचालक, लोक शिक्षण, एससीईआरटी व राज्य साक्षरता मिशन     विजय दयाराम के. – संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण, सीईओ, राज्य कौशल विकास अभिकरण     राहुल देव – संचालक, कृषि एवं संयुक्त सचिव, कृषि विभाग     दीपक कुमार अग्रवाल – नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग     अरविंद कुमार एक्का – संयुक्त सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, संचालक, मुद्रण एवं लेखन सामग्री     संतन देवी जांगड़े – संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग     सुखनाथ अहिरवार – सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग व संयुक्त सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग     आकाश छिकारा – उप सचिव, पर्यावरण एवं आवास विभाग, सीईओ, आरडीए     चंद्रकांत वर्मा – संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं व सीईओ, राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी     अजय कुमार अग्रवाल – प्रबंध संचालक, राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार जानिए क्यों हटाए गए ये कलेक्टर ? जांजगीर से हटाए गए कलेक्टर आकाश छिकारा को आवास पर्यावरण विभाग का उप सचिव बनाया गया है। जांजगीर के कुछ स्थानीय नेता छिकारा के करीबियों को ठेका देने का मामला लंबे समय से उठा रहे थे। शिकायत मिलने के बाद इन्हें हटाया गया है। मुंगेली के कलेक्टर राहुल देव को भी हटाया गया है। डिप्टी CM अरुण साव का इस जिले से सीधा ताल्लुक है। जिले में विकास कार्यों की धीमी गति देव को हटाए जाने की वजह हो सकती है। हालांकि ये साफ नहीं हो पाया कि क्यों देव को कलेक्टर से हटाकर कृषि विभाग का संयुक्त सचिव बना दिया गया। जनक प्रसाद पाठक बनाए गए विशेष सचिव चर्चा में रहने वाले अधिकारी जनक प्रसाद पाठक अब वन विभाग के विशेष सचिव बनाए गए हैं। डॉ प्रियंका शुक्ला राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की प्रबंध संचालक बनी हैं। किरण कौशल को मार्कफेड और नान में प्रबंध संचालक बनाया गया है। रायगढ़ के कलेक्टर कार्तिकेय गोयल को खाद्य नागरिक आपूर्ति का संचालक बनाया गया है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो … Read more

आश्रम के सचिव से 2.52 करोड़ रुपये की डिजिटल ठगी मामले में, 6 गिरफ्तार

ग्वालियर  पुलिस ने डिजिटल ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने उज्जैन और नागदा में छापे मारकर छह आरोपियों को पकड़ा है। पकड़े गए लोगों में बंधन बैंक की असिस्टेंट मैनेजर और कैशियर भी शामिल हैं। इन लोगों पर आरोप है कि इन्होंने मिलकर करीब 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। 26 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रहे मिशन सचिव यह धोखाधड़ी एक बड़े डिजिटल फ्रॉड का हिस्सा है। इस फ्रॉड में रामकृष्ण मिशन के सचिव को 26 दिनों तक 'डिजिटल अरेस्ट' में रखा गया था और उनसे 2 करोड़ 52 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए गए थे। ग्वालियर पुलिस की एसआईटी (विशेष जांच टीम) ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि उज्जैन और नागदा में कुछ लोग भी इस डिजिटल ठगी में शामिल हैं। इसके बाद पुलिस ने वहां छापे मारे और छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ करना चाहती है पुलिस पुलिस सभी आरोपियों को उज्जैन से ग्वालियर क्राइम ब्रांच ऑफिस ले आई। वहां उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। फिर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने कोर्ट से आरोपियों की रिमांड मांगी है। पुलिस चाहती है कि आरोपियों से और पूछताछ की जाए ताकि इस गिरोह के बाकी सदस्यों और इस ठगी से जुड़े अन्य पहलुओं का भी पता चल सके। बैंक अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका पुलिस के अनुसार, इस ठगी में उज्जैन स्थित बंधन बैंक के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत है। बैंक कर्मचारियों ने मिलकर करीब 10 लाख रुपये धोखाधड़ी से चेक के माध्यम से निकाल लिए। इस फ्रॉड में रामकृष्ण मिशन के सचिव को 26 दिनों तक 'डिजिटल अरेस्ट' में रखा गया था। इस दौरान आरोपियों ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया और उनसे देश के अलग-अलग बैंकों में करीब 2 करोड़ 52 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। विदेशों तक जुड़े हैं इस ठगी के तार रामकृष्ण मिशन के सचिव ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि यह ठगी बहुत ही योजनाबद्ध तरीके से की गई थी। इसके तार विदेशों तक जुड़े हुए हैं। पुलिस अब इस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भी पता लगाने में जुटी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अन्य आरोपियों तक भी पुलिस की पहुंच होगी और इस घोटाले की पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जाएगा। पुलिस को बैंक अधिकारियों पर शक पुलिस का मानना है कि बैंक अधिकारियों की मिलीभगत के बिना इतनी बड़ी रकम की निकासी संभव नहीं थी। इस मामले को मध्य प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी 'डिजिटल अरेस्ट' ठगी माना जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें लगातार काम कर रही हैं। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और भी खुलासे होंगे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 15