अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समाज से मांगी माफी, बोले- मैं अपनी मर्यादा भूल गया

मुंबई अनुराग कश्यप उस समय विवादों में घिर गए जब ब्राह्मण समुदाय के लोगों ने उनकी फिल्म 'फुले' में उनके चित्रण पर आपत्ति जताई। मामला तब और बढ़ गया जब उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपना रिएक्शन शेयर किया, जिसकी व्यापक आलोचना हुई। अनुराग कश्यप जज्बातों में आकर काफी ज्यादा बोल गए जिसके बाद उन्हें हर तरफ से नफरत मिलने लगी। अनुराग ने अब अपने कमेंट के लिए माफी मांगी है। अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मैं गुस्से में किसी को एक जवाब देने में अपनी मर्यादा भूल गया। और पूरे ब्राह्मण समाज को बुरा बोल डाला। वो समाज जिसके सारे लोग मेरी जिंदगी में रह रहे हैं, आज भी हैं और बहुत योगदान देते हैं। आज वो सब मुझसे आहत हैं। मेरा परिवार मुझसे आहत है। बहुत सारे बुद्धिजीवी, जिनकी मैं इज्जत करता हूं, मेरे बोलने के तरीके से आहत हैं जिनको मैं नहीं कहना चाह रहा था, लेकिन आवेश में किसी की घटिया टिपन्नी का जवाब देते हुए लिख दिया।' अनुराग कश्यप ने दूसरी बार मांगी माफी उन्होंने आगे कहा, 'मैं माफ़ी मांगता हूं अपने उन तमाम सहयोगियों दोस्तों से, अपने परिवार से और हमारे समाज से, अपने बोलने के तरीके के लिए, अभद्र भाषा के लिए। अब आगे से ऐसा न हो, मैं उस पर काम करूंगा। अपने गुस्से पर काम करूंगा। और मुद्दे की बात अगर करनी हो तो सही शब्दों का इस्तमाल करूंगा। आशा है आप मुझे माफ़ कर देंगे।' अनुराग कश्यप ने कहा था ये अनुराग कश्यप ने एक यूजर को जवाब दिया था जिसने कमेंट किया था, 'ब्राह्मण तुम्हारे बाप हैं…' जिस पर उन्होंने जवाब दिया, 'ब्राह्मण पर मैं मूतूंगा… कोई दिक्कत?' यह पोस्ट वायरल हो गई, जिससे कई ब्राह्मण संगठनों में नाराजगी फैल गई। बाद में ब्राह्मण समुदाय को निशाना बनाने वाले अपने उसी कमेंट पर तीव्र प्रतिक्रिया के बाद अनुराग ने सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 26

सीधे OTT पर रिलीज होगी माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की कॉमेडी फिल्म ‘मां बहन’

मुंबई माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी ने अनीस बज्मी की फिल्म 'भूल भुलैया 3' में स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। कार्तिक आर्यन और विद्या बालन की इस फिल्म में रूह बाबा मंजुलिका के भूत से निपटता है, लेकिन दो औरतें मल्लिका (विद्या बालन) और मंदिरा (माधुरी दीक्षित) से जुड़े एक गहरे रहस्य का पता चलता है, जो मंजुलिका होने का दावा करती हैं। अब, भूल भुलैया 3 के बाद तृप्ति और माधुरी सुरेश त्रिवेणी के डायरेक्शन में बनी एक कॉमेडी ड्रामा में फिर से साथ आने के लिए तैयार हैं। फिल्म का नाम 'मां बहन' रखा गया है। पेपिंग मून की रिपोर्ट के अनुसार, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी विक्रम मल्होत्रा के प्रोडक्शन बैनर अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट के लिए एक कॉमेडी ड्रामा में स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी, जिसका नाम फिलहाल 'मां बहन' बताया जा रहा है। पोर्टल ने यह भी बताया कि यह एक नेटफ्लिक्स ओरिजिनल है और अगले महीने मुंबई में फ्लोर पर जाएगी। माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की फिल्म इस फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी कर रहे हैं, जिन्हें तुम्हारी सुलु और जलसा जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है। यह फिल्म एक कॉमेडी-ड्रामा है, जो तीन कैरेक्टर्स पर बेस्ड है, जिसमें माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी कहानी में मां-बेटी बनी हुई हैं। कलाकारों में कथित तौर पर रवि किशन और धारणा दुर्गा भी शामिल हैं। माधुरी दीक्षित ने दिया था हिंट इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू के दौरान, माधुरी दीक्षित ने खुलासा किया कि उनका अगला प्रोजेक्ट उनके दर्शकों को चौंका देगा और कहा, 'मैं इस साल खुद को चुनौती देने जा रही हूं। मैं जल्द ही अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू करने जा रही हूं। यह कुछ बहुत ही अलग और चुनौतीपूर्ण है, कुछ ऐसा जो मैंने पहले नहीं किया है।' शाहिद कपूर के साथ दिखेंगी तृप्ति डिमरी इस बीच, तृप्ति डिमरी विशाल भारद्वाज की फिल्म अर्जुन उस्तारा में शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी। खबर है कि फिल्म फ्लोर पर है। मिड-डे को दिए गए एक इंटरव्यू में विशाल ने शाहिद के साथ फिर से काम करने के बारे में बात की और कहा, 'हम दोनों एक साथ वापस आने के लिए एक्साइडेट हैं। शूटिंग शानदार रही है।' Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 35

6 साल की उम्र में कजिन को दिखाई डर्टी मैगजीन्स: कान्ये वेस्ट

लॉस एंजिल्स किम कार्दशियन के एक्स हसबैंड कान्ये वेस्ट ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि उनका अपने एक कजिन भाई के साथ फिजिकल रिलेशन था। अपने अजीबोगरीब ट्वीट्स से हैरान करने वाले 47 साल के कान्ये ने एक्स यानी ट्विटर पर मंडे को लिखा कि उन्होंने अपने कजिन भाई के साथ शारीरिक संबंध बनाए जो अब जेल में है। उन्होंने अपने नए ट्रैक 'कजिन्स' के लिए म्यूजिक वीडियो की क्लिप जारी करते हुए यह किस्सा सुनाया है। हैरान करने वाले पोस्ट में, 24 बार ग्रैमी जीतने वाले वेस्ट ने अपनी दिवंगत मां, डोंडा की 'डर्टी मैगजीन्स' को टीनेज में देखा था। वेस्ट ने कहा किया कि उन्होंने तब अपने उस कजिन को भी वो मैगजीन्स दिखाई और फिर उन्होंने वो सब एक्ट किया जो उस मौगजीन में उन्होंने देखा था। ' अपने भाई से कहा था कि हम अब साथ में डर्टी मैगजीन नहीं देखेंगे' वेस्ट ने अपने पोस्ट में लिखा, 'ये गाना कजिन्स मेरे कजिन भाई के बारे में है, जो एक प्रेग्ननेंट महिला की हत्या के लिए आजीवन जेल की सजा काट रहा है।' कान्ये वेस्ट ने बताया कि कुछ साल पहले उन्होंने अपने भाई से कहा था कि हम अब साथ में डर्टी मैगजीन नहीं देखेंगे। 'उसे 6 साल की उम्र में वे डर्टी मैगजीन दिखाई' गोल्ड डिगर रैपर ने आगे कहा, 'शायद मेरी आत्मा ने महसूस किया और मुझे लगा कि ये मेरी गलती थी कि मैंने उसे 6 साल की उम्र में वे डर्टी मैगजीन दिखाई और फिर हमने जो देखा, वो सब किया भी।' बताया कि 14 साल की उम्र तक भाई के साथ क्या किया उन्होंने अपना कहानी आगे बताते हुए कहा, 'मेरे पिताजी के पास प्लेबॉय मैगजीन्स थीं, लेकिन मेरी मां की अलमारी के ऊपर जो मैगजीन्स मुझे मिलीं, वे अलग थीं।' उन्होंने अपने ट्वीट में साफ-साफ लिखा है कि उन्होंने 14 साल की उम्र तक अपने चचेरे भाई के साथ क्या क्या किया। 'हमने वह सब कुछ फिर से करना शुरू कर दिया जो हमने देखा था' वेस्ट ने नए ट्रैक को लेकर अपने विचित्र बचपन के अनुभवों की कुछ बातें शेयर की। उन्होंने कहा, 'अपने चचेरे भाई के साथ डर्टी मैगजीन पढ़ते हुए घूमना। हमने कुछ n***as को किस करते देखा, और हमें नहीं पता था कि इसका क्या मतलब है। फिर हमने वह सब कुछ फिर से करना शुरू कर दिया जो हमने देखा था।' Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 31

प्ले ऑफ की रेस अब भी केकेआर के लिए खुली हुई है लेकिन खतरा भी जरूर बढ़ा है, कहीं रेस से हो न जाए बाहर?

नई दिल्ली आईपीएल के पिछले सीजन की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स सोमवार को अपने होमग्राउंड ईडन गार्डन में हार गई। गुजरात टाइटंस ने उसे 39 रन से हराया। इस सीजन में केकेआर की अब तक 8 मैचों में ये पांचवीं हार है। इससे अब उसकी चुनौती बढ़ गई है। पॉइंट टेबल में टीम सातवें स्थान पर है। प्ले ऑफ की रेस अब भी केकेआर के लिए खुली हुई है लेकिन खतरा भी जरूर बढ़ा है। आइए जानते हैं कि केकेआर कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है। आईपीएल पॉइंट टेबल आगे बढ़ने से पहले आईपीएल पॉइंट टेबल पर नजर डालना जरूरी है। कोलकाता नाइट राइडर्स 8 मैच के बाद 6 अंकों के साथ सातवें नंबर पर है। उससे नीचे सिर्फ तीन टीमें राजस्थान, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स हैं और उन तीनों के 4-4 अंक है। 12 अंकों के साथ गुजरात टाइटंस टॉप पर और 10 अंकों के साथ दिल्ली कैपिटल्स दूसरे नंबर पर है। आरसीबी, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जॉइंट्स के भी 10-10 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट के आधार पर ये टीमें क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर हैं। मुंबई इंडियंस 8 अंकों के साथ छठे पायदान पर है। केकेआर कैसे पहुंच सकती है प्लेऑफ में? कोलकाता नाइट राइडर्स को अभी 6 मैच खेलने हैं। उनका अगला मुकाबला 26 अप्रैल को पंजाब किंग्स से हैं। उसके बाद उन्हें दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के साथ खेलना है। अगर केकेआर सभी 6 मैच जीत लेती है तो उसे 12 अंक और मिलेंगे। इस तरह 18 अंकों के साथ वह प्लेऑफ में आसानी से पहुंच जाएगी। अगर वे बाकी बचे 6 में से 5 मैच भी जीतते हैं तो 16 अंक के साथ प्लेऑफ में पहुंच सकते हैं। इस तरह उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी बचे 6 मैचों में कम से कम 5 जीत की जरूरत होगी। दिक्कत तब होगी जब केकेआर बाकी बचे मैचों में दो में हार जाए। तब उसके 14 अंक होंगे और उसके लिए प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। पिछली बार 14 अंक के साथ भी टीमें प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब हो गई थीं लेकिन इस बार ये मुश्किल लग रहा है। वजह ये है कि गुजरात टाइटंस अभी 12 अंक लेकर बैठी है जबकि उसके 6 मैच बाकी हैं। दिल्ली, आरसीबी, पंजाब और लखनऊ की टीमों के पास अभी 10-10 अंक हैं। इनमें से दिल्ली के तो अभी 7 मैच बाकी हैं। अगर वे बाकी बचे मैचों में सिर्फ 3 जीत जाते हैं तो उनके 16 अंक रहेंगे, लिहाजा 14 पर तो मुश्किल है बॉस।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 27

गर्मी में ही नहीं हर मौसम में लगाएं सनस्क्रीन

हम में से कई लोग सोचते हैं कि Sunscreen सिर्फ गर्मियों में या तभी लगानी चाहिए जब तेज धूप हो, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सूरज की किरणें सिर्फ गर्मियों में ही नहीं, बल्कि साल भर हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं? यही कारण है कि Dermatologists रोजाना सनस्क्रीन लगाने की सलाह देते हैं, फिर चाहे आप घर पर हों, बाहर हों या आसमान में काले बादल छाए हों। आइए विस्तार से जानें इसके बारे में। हमें यह समझना होगा कि सूरज सिर्फ गर्मी ही नहीं, बल्कि कुछ ऐसी किरणें भी छोड़ता है जो हमारी त्वचा के लिए हानिकारक हो सकती हैं। इनमें सबसे प्रमुख हैं UVA और UVB किरणें। UVB किरणें मुख्य रूप से त्वचा की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचाती हैं और सनबर्न का कारण बनती हैं। वहीं, UVA किरणें त्वचा की गहरी परतों तक पहुंच सकती हैं और समय से पहले बुढ़ापा , झुर्रियां और यहां तक कि Skin Cancer का भी खतरा बढ़ा सकती हैं। अब सवाल यह है कि जब धूप नहीं होती, या बादल छाए रहते हैं, तो क्या इन किरणों का खतरा टल जाता है? जवाब है, नहीं! UVA किरणें बादलों को भी आसानी से पार कर सकती हैं। इसका मतलब है कि भले ही आपको सीधी धूप महसूस न हो, आपकी त्वचा लगातार इन हानिकारक किरणों के संपर्क में रहती है। एक्सपर्ट्स क्यों देते हैं हर दिन सनस्क्रीन लगाने की सलाह? Dermatologists का कहना है कि हमें अपनी त्वचा को UVA और UVB दोनों तरह की किरणों से बचाना चाहिए और इसके लिए हर दिन सनस्क्रीन लगाना जरूरी है, चाहे मौसम कैसा भी हो।     बुढ़ापे के लक्षणों से बचाव: UVA किरणें त्वचा के कोलेजन और इलास्टिन को नुकसान पहुंचाती हैं, जो त्वचा को जवां और लचीला बनाए रखते हैं। हर दिन सनस्क्रीन लगाने से इन किरणों के प्रभाव को कम किया जा सकता है और झुर्रियों, महीन रेखाओं और त्वचा के ढीलेपन को रोका जा सकता है।     स्किन कैंसर का खतरा कम: सूरज की हानिकारक किरणें त्वचा कैंसर का एक प्रमुख कारण हैं। नियमित रूप से सनस्क्रीन लगाने से इस गंभीर बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।     सनबर्न से बचाव: भले ही बादल छाए हों, UVB किरणें अभी भी मौजूद रहती हैं और सनबर्न का कारण बन सकती हैं, खासकर सेंसिटिव स्किन वाले लोगों के लिए।     त्वचा की रंगत में सुधार: सूरज की किरणें त्वचा पर काले धब्बे और असमान रंगत पैदा कर सकती हैं। सनस्क्रीन लगाने से इन समस्याओं से बचाव होता है और त्वचा की रंगत एक समान बनी रहती है। कौन-सी सनस्क्रीन है सही? अब जब यह समझ आ गया है कि हर दिन सनस्क्रीन लगाना जरूरी है, तो यह जानना भी महत्वपूर्ण है कि कौन सा सनस्क्रीन आपके लिए सही है। एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि ऐसे सनस्क्रीन का चुनाव करें जिसमें कम से कम SPF 30 हो और जो UVA और UVB दोनों तरह की किरणों से सुरक्षा प्रदान करे (ब्रॉड-स्पेक्ट्रम)। अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार सनस्क्रीन का चुनाव करना भी जरूरी है। सनस्क्रीन को बनाएं रूटीन का हिस्सा हर दिन सनस्क्रीन लगाना आपके डेली रूटीन का एक जरूरी हिस्सा होना चाहिए। जैसे आप हर सुबह ब्रश करते हैं, वैसे ही सनस्क्रीन लगाना भी अपनी आदत में शामिल करें। इसे अपने चेहरे, गर्दन और हाथों पर, यानी उन सभी हिस्सों पर लगाएं जो धूप के संपर्क में आते हैं। कब और कैसे लगाएं सनस्क्रीन?     Sunscreen को घर से निकलने के 15-20 मिनट पहले लगाना चाहिए।     इसे चेहरे के अलावा गर्दन, कान, हाथ और जहां भी त्वचा खुली हो, वहां लगाएं।     हर 2-3 घंटे बाद दोबारा लगाना जरूरी है, खासकर अगर आप बाहर हैं या बहुत पसीना आता है। सनस्क्रीन से जुड़ी आम गलतफहमियां “मैं तो डार्क स्किन वाला हूं, मुझे इसकी जरूरत नहीं।” – सच ये है कि हर स्किन टोन को UV Rays से खतरा होता है। “मैं ऑफिस में ही रहता हूं, बाहर नहीं जाता।” – ऑफिस की खिड़कियों से आने वाली धूप और स्क्रीन से निकलने वाली Blue Light भी नुकसान पहुंचा सकती है। “Sunscreen सिर्फ महिलाओं के लिए होती है।” – यह पूरी तरह गलत है। यह स्किन के सेहत से जुड़ा मामला है, जो हर किसी के लिए जरूरी है – चाहे महिला हों या पुरुष। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 39

भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 09 जून को इंदौर से दक्षिण दर्शन यात्रा के लिए रवाना होगी

दक्षिण दर्शन यात्रा के लिए रानी कमलापति व इटारसी से यात्रियों को मिलेगा विशेष लाभ आईआरसीटीसी की भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 9 जून को होगी रवाना भोपाल भोपाल मंडल रेल यात्रियों को नई-नई पर्यटक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में निरंतर अग्रसर है। इसी क्रम में, भारतीय रेलवे कैटरिंग एवं टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा संचालित भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 09 जून 2025 को इंदौर से “दक्षिण दर्शन यात्रा” के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन रानी कमलापति एवं इटारसी स्टेशन से भी गुजरेगी, जिससे भोपाल मंडल के यात्रियों को यात्रा का सीधा लाभ प्राप्त होगा। यह ट्रेन मध्यप्रदेश के इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, बैतूल एवं नागपुर स्टेशनों से होते हुए गंतव्य को जाएगी, जहाँ से यात्री इस ट्रेन पर सवार हो सकेंगे। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि इस ट्रेन के माध्यम से तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी एवं त्रिवेन्द्रम जैसे दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ और पर्यटन स्थलों का भव्य दर्शन कराया जाएगा। यात्रा कुल 09 रातों/10 दिनों की होगी। इस सुविधा से जुड़ने के लिए रानी कमलापति या इटारसी स्टेशन से यात्री ट्रेन में सवार हो सकते हैं। यात्रा के लिए किराया निम्नानुसार निर्धारित किया गया है: •    ₹18,000 प्रति व्यक्ति (स्लीपर – इकॉनॉमी श्रेणी) •    ₹29,500 प्रति व्यक्ति (3AC – स्टैण्डर्ड श्रेणी) •    ₹38,500 प्रति व्यक्ति (2AC – कम्फर्ट श्रेणी) इस सर्वसमावेशी पैकेज में आरामदायक एलएचबी रेक वाली रेल यात्रा, ऑनबोर्ड एवं ऑफबोर्ड शाकाहारी भोजन, वातानुकूलित बसों द्वारा स्थानीय दर्शन, होटल में ठहराव, टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑनबोर्ड हाउसकीपिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था शामिल है। इच्छुक यात्री इस टूर की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन या अधिकृत एजेंट्स के माध्यम से कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए भोपाल, इटारसी या जबलपुर स्टेशन स्थित आईआरसीटीसी कार्यालयों में संपर्क किया जा सकता है। भोपाल मंडल के यात्रियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है कि वे बिना लंबी दूरी तय किए ही अपने नजदीकी स्टेशन से इस ऐतिहासिक धार्मिक यात्रा का हिस्सा बन सकें। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 31

प्रयागराज की बिटिया शक्ति दूबे बनीं UPSC टॉपर, IAS बनकर करेंगी देश की सेवा

 नईदिल्ली संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज, 22 अप्रैल को बहुप्रतीक्षित सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम UPSC की आधिकारिक वेबसाइट [upsc.gov.in] पर देख सकते हैं. इस बार सीएसई परीक्षा में पहला स्थान प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने हासिल किया है. वहीं, दूसरे स्थान पर हर्षिता गोयल रही हैं. तीसरे स्थान पर Donre Archit Parag, चौथे स्थान पर Shah Margi Chirag रहे हैं. पांचवें स्थान पर आकाश गर्ग, छठे स्थान पर कोमल पूनिया, सातवां स्थान आयूषी बंसल का है. आप नीचे देख सकते हैं कि इस बार कौन-कौन टॉपर्स रहे हैं… UPSC ने यह फाइनल रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है, जिसमें उन उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं, जिन्हें विभिन्न प्रतिष्ठित सेवाओं में नियुक्ति के लिए चुना गया है. यह सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है. कुल 1009 कैंडिडेट्स ने पास किया UPSC संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 में कुल 1,009 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए चुना गया है. इन उम्मीदवारों की नियुक्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप A और B) के पदों पर की जाएगी. चयनित उम्मीदवारों में विभिन्न वर्गों के अभ्यर्थी शामिल हैं, जिनमें 335 सामान्य वर्ग, 109 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), 318 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 160 अनुसूचित जाति (SC) और 87 अनुसूचित जनजाति (ST) से हैं. दिव्यांग श्रेणी से 45 उम्मीदवारों का चयन इस बार दिव्यांग श्रेणी (PwBD) के तहत भी कुल 45 उम्मीदवारों का चयन हुआ है, जिनमें 12 PwBD-1 (दृष्टिबाधित), 8 PwBD-2 (श्रवण बाधित), 16 PwBD-3 (चलने-फिरने में असमर्थता) और 9 PwBD-5 (अन्य दिव्यांगता) के अंतर्गत आते हैं. UPSC की सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक माना जाता है. हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेते हैं, लेकिन चयन कुछ हजारों का ही होता है.   यह परीक्षा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय राजस्व सेवा (IRS) और अन्य ग्रुप A और B सेवाओं में चयन के लिए आयोजित की जाती है.    प्रयागराज की बिटिया शक्ति दुबे की UPSC टॉपर बनने की कहानी प्रयागराज की रहने वालीं शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया टॉप किया है। दूसरे नंबर पर हर्षिता गोयल हैं। तीसरा स्‍थान डोंगरे अर्चित पराग का है। यूपीएससी की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में हर साल देश भर से लाखों अभ्‍यर्थी हिस्‍सा लेते हैं। मुख्‍य परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2845 उम्‍मीदवारों को इंटरव्‍यू के लिए बुलाया गया था। शक्ति दुबे ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से बायोकैमेस्‍ट्री में एमएससी की है। 2018 में पोस्‍ट ग्रेजुएट होने के बाद शक्ति दुबे ने सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी। सात सालों की 'तपस्‍या' के बाद उन्‍होंने यूपीएससी परीक्षा पास कर ली है। उनकी सफलता पर घरवालों की खुशी का ठिकाना नहीं है। शक्ति दुबे ने अपनी सफलता का श्रेय घरवालों को दिया है। शक्ति दुबे ने वैकल्पिक विषय के रूप में राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध के साथ परीक्षा पास की है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री में बीएससी किया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 39