Sunday, July 5, 2026 9:46 pm

07077/07078 चर्लपल्ली (सिकन्दरबाद)-देहरादून-चर्लपल्ली (सिकन्दरबाद) के मध्य समर स्पेशल ट्रेन

07077/07078 चर्लपल्ली (सिकन्दरबाद)-देहरादून-चर्लपल्ली (सिकन्दरबाद) के मध्य समर स्पेशल ट्रेन भोपाल मंडल के बीना, रानी कमलापति एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरेगी  भोपाल रेल प्रशासन द्वारा समर के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने और उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से चर्लपल्ली (सिकन्दरबाद)-देहरादून-चर्लपल्ली (सिकन्दरबाद) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर 06-06 ट्रिप चलाने का निर्णय लिया गया है। इस गाड़ी में वातानुकूलित श्रेणी एवं शयनयान श्रेणी के कोच रहेंगे। यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, रानी कमलापति एवं बीना स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी। चर्लपल्ली (सिकन्दरबाद)-देहरादून-चर्लपल्ली (सिकन्दरबाद) समर स्पेशल ट्रेन (12 ट्रिप)  गाड़ी संख्या 07077 चर्लपल्ली-देहरादून स्पेशल ट्रेन दिनांक 22 अप्रैल से 27 मई 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को चर्लपल्ली (सिकन्दरबाद) स्टेशन से सुबह 05:00 बजे प्रस्थान कर,  इटारसी रात 20:05 बजे, रानी कमलापति 22:00 बजे पहुँचकर, अगले दिन बीना 01:40 बजे पहुँचकर,अन्य स्टेशनों से होते हुए बुधवार रात 19:20 बजे देहरादून स्टेशन पहुंचेगी। (06 ट्रिप)  गाड़ी संख्या 07078 देहरादून-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन दिनांक 24 अप्रैल से 29 मई 2025 तक प्रत्येक गुरुवार को देहरादून स्टेशन से सुबह 07:00 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन बीना मध्यरात्रि 01:20 बजे, रानी कमलापति 03:50 बजे, इटारसी 05:55 बजे पहुँचकर, अन्य स्टेशनों से होते हुए शुक्रवार रात्रि 22:30 बजे चर्लपल्ली (सिकन्दरबाद) स्टेशन पहुंचेगी। (06 ट्रिप) ठहराव:- काज़ीपेट जंक्शन, रामागुंडम, मंचेरियल, बेल्लमपल्ली, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, नागपुर जंक्शन, इटारसी जंक्शन, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन एवं हज़रत निजामुद्दीन। रेल यात्रियों से अनुरोध है कि समर स्पेशल ट्रेन की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। recent visitors 15

मंडीदीप के GAIL प्लांट से मीथेन गैस का रिसाव हो गया, पूरे इलाके में मच गई अफरा-तफरी

 मंडीदीप भोपाल से करीब 35 किलोमीटर दूर रायसेन के मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र में गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) के प्लांट से मीथेन गैस का रिसाव हो गया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. गनीमत रही कि समय रहते गैस रिसाव को काबू में ले लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई. अधिकारियों ने बताया कि सतर्कता के तहत आसपास के औद्योगिक इकाइयों का उत्पादन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया और सड़क यातायात भी रोक दिया गया. एजेंसी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 2 बजे की है, जब GAIL के प्लांट में मीथेन गैस का रिसाव हुआ. गैस लीक की सूचना मिलते ही फायर सेफ्टी टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद बुधवार सुबह करीब 10 बजे रिसाव को रोका जा सकामीथेन एक अत्यधिक ज्वलनशील, रंगहीन और गंधहीन गैस होती है, जो आग लगने पर गंभीर खतरा पैदा कर सकती है. सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) चंद्रशेखर श्रीवास्तव ने बताया कि जैसे ही रिसाव की सूचना मिली, प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्लांट के 200 मीटर के दायरे में आने वाली सभी इकाइयों का संचालन बंद करा दिया और सड़क मार्ग को भी बंद कर दिया गया. प्रोजेक्ट मैनेजर बोले- स्थिति नियंत्रण में गेल के प्रोजेक्ट मैनेजर डी डोंगरे ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है। उन्होंने कहा- रिसाव को नियंत्रित कर लिया गया है। किसी तरह के नुकसान की आशंका नहीं है। स्कूलों की छुट्टी या आसपास के क्षेत्र को खाली कराने जैसी कोई आवश्यकता नहीं है। कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा, एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव, एसडीपीओ शीला सुरणा और नायब तहसीलदार नीलेश सरवटे ने प्लांट का जायजा लिया है। कलेक्टर बोले- सेफ्टी ऑडिट करा रहे कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने कहा- प्लांट में मिड नाइट से गैस रिसाव हो रहा था। हमें इसकी जानकारी सुबह करीब पांच बजे मिली। अब रिसाव रोक दिया गया है। पूरे एरिया को सैनिटाइज कराया गया है। हालत गंभीर नहीं हैं। हम प्लांट का सेफ्टी ऑडिट करा रहे हैं। भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए सेफ्टी एसओपी तैयार करेंगे। एसपी पंकज पांडे ने कहा- प्लांट की सेफ्टी जांच की जा रही है। इसके बाद गैस लीक के कारणों का पता लगाया जाएगा। घरों और उद्योगों का पीएनजी सप्लाई होती है मंडीदीप में गेल का प्लांट शासकीय सिविल अस्पताल के पास है। यहां एलएनजी को पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) में कन्वर्ट करके पाइपलाइन से घरों और इंडस्ट्रीज में सप्लाई किया जाता है। यहां से कंपनी डोमेस्टिक, कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल गैस की सप्लाई करती है। प्लांट में घरेलू गैस 750 एससीएम, कॉमर्शियल 1600 एससीएम और इंडस्ट्रियल 7500 एससीएम की स्टोर कैपेसिटी है। उन्होंने बताया कि गैस हवा में फैल गई और किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है. फिलहाल प्लांट से उत्पादन कार्य रोका गया है और सुरक्षा उपायों की समीक्षा की जा रही है. रातभर से प्रशासनिक अधिकारी और विशेषज्ञ मौके पर तैनात हैं और प्लांट की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं. मंडीदीप इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि यह लेवल-3 गैस रिसाव की घटना थी, जो कि गंभीर मानी जाती है. हालांकि राहत की बात यह है कि कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ. उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों ने रिसाव की वजह बने उपकरण की मरम्मत कर ली है और स्थिति अब नियंत्रण में है. स्थानीय प्रशासन की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया. दो साल पहले भी लीक हुई थी गैस करीब दो साल पहले भी गेल प्लांट से गैस का रिसाव हुआ था। प्लांट में सीएनजी गैस में मरकैप्टन लिक्विड मिलाया जा रहा था। इसी दौरान 6 इंच पाइप में बचे हुए लिक्विड की 10 से 12 बूंदें नीचे गिर गईं। इस केमिकल की गंध इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में करीब आधा किलोमीटर दूर सतलापुर में पहुंच गई थी। लोगों को आंखों में जलन, जी मचलाना, उल्टी और चक्कर की समस्या हुई थी।   recent visitors 25

इश्क में पड़ गई 2 महिलाएं, हरियाणा से शिवपुरी आई सहेली, शादी की जिद पर जमकर हंगामा

शिवपुरी  शिवपुरी में इंस्टाग्राम की दोस्ती इस कदर परवान चढ़ी कि हरियाणा की एक महिला के साथ रहने को शिवपुरी की महिला तलाक देने पर आमादा है. आपको बता दें कि हरियाणा सिरसा की एक महिला की शिवपुरी की महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हो गई. करीब 4 साल पहले यह दोस्ती हुई, जो अब प्यार में बदल गई. हरियाणा के सिरसा की रहने वाली इस महिला और शिवपुरी की महिला ने एक-दूसरे के हाथ पर अपना नाम भी गुदवा लिया है. हरियाणा के सिरसा खलालू की सिम्मी ने बताया कि मेरा नाम सिम है, मैं हरियाणा के खलालू की रहने वाली हूं. मेरी दोस्ती ज्योति से 4 साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी. शुरुआत में हम मैसेज पर बात करने लगे. फिर बाद में ज्योति मेरे घर भी आई. मैंने भी एक-दो बार उनके घर पर जाकर मुलाकात की, लेकिन ज्योति के परिवार को हमारा रिश्ते पसंद नहीं है. सिम्मी ने आगे कहा कि ज्योति मुझे समझाती थी. वह मेरे साथ रहना चाहती है. अपने परिवार के विरोध के बावजूद वह हमारे रिश्ते को बनाए रखना चाहती थी. आज मैं यहां उनके रिश्ते में समझौता कराने के लिए आई थी, लेकिन ज्योति के परिवार ने मेरे साथ बुरा व्यवहार किया और मारपीट की. कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी सिम्मी का कहना है कि हमारी बातचीत इंस्टाग्राम पर शुरू हुई थी. ज्योति वीडियो बनाती थी और मैं उन पर कमेंट करती थी. धीरे-धीरे हमने एक-दूसरे के प्रति अपने भावनाओं को समझा और साझा किया. हालांकि ज्योति का पति है, लेकिन वह मुझे अपने प्यार के लिए छोड़ने को तैयार नहीं है. वह कई बार मेरे पास आ चुकी है. अभी मैंने उसकी टिकट भी बुक करवाई थी, लेकिन उसने कहा कि वह अपने पति के साथ डिवोर्स के लिए साइन करने आई थी. हाल ही में एक मेले में उसने कहा कि वह मेरे साथ हमेशा प्रेम करेगी और शादी करने के लिए भी तैयार है. पति पर मारपीट का आरोप शिवपुरी की रहने वाली ज्योति ने बताया कि उसका पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता है. इसी बात से परेशान होकर उसकी दोस्ती हरियाणा के सिरसा की सिम्मी से हो गई. इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे की रील्स को लाइक और कमेंट करते-करते एक-दूसरे से प्यार हो गया. इसके बाद ज्योति हरियाणा पहुंच गई. कई महीने तक सिम्मी के साथ समय बिताया और पति से डिवोर्स के लिए शिवपुरी कोर्ट आई थी. इसी बीच कोर्ट के बाहर पति के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की. इसका वीडियो भी सामने आया है. महिला ने बताया कि अब वह सिम्मी के साथ ही अपना जीवन बिताना चाहती है. उन्होंने एक-दूसरे के हाथ पर अपना नाम भी लिखवा लिया है. जब उनसे पूछा गया कि आप दोनों महिलाएं हैं तो एक साथ कैसे रहोगे, तो उन्होंने बताया कि हम अभी भी तो जीवन जी रहे है.   recent visitors 17

कलेक्टर रोशन कुमार ने जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं, बैठते ही बोले – सामने चेयर लगवाइए

उज्जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने जनसुनवाई में आते ही कहा समस्याएं लेकर आने वाले लोगों के लिए सामने चेयर लगाइए। कलेक्टर ने जनसुनवाई में आए सभी लोगों की बातें ध्यान से सुनी और उनकी समस्याओं का निराकरण किया । एक विकलांग व्यक्ति ने नौकरी करने की इच्छा जाहिर करने पर उसे संबंधित विभाग को उसकी पात्रता अनुसार नौकरी देने के लिए कहा अभी तक देखा गया था कि हर मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में व्यक्ति खड़े रहकर ही अपनी बात करता था। कलेक्टर रोशन कुमार ने सभी लोगों से एक-एक कर चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस जनसुनवाई में नागरिकों ने बुनियादी सुविधाओं, भूमि विवाद, बिजली-पानी की उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाओं, और सरकारी योजनाओं से संबंधित मुद्दों को उठाया।​ recent visitors 22

बड़वानी के रहने वाले अमर बघेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 592वीं रैंक हासिल की है

बड़वानी/धार संघ लोक सेवा आयोग  की सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट (Final Result) मंगलवार यानी 22 अप्रैल की दोपहर में घोषित कर दिया गया। इसी बीच मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में धार के यतीश अग्रवाल ने अपने सपने को साकार करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। वहीं बड़वानी के रहने वाले अमर बघेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 592वीं रैंक हासिल की है।  बड़वानी के रहने वाले अमर बघेल ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 592वीं रैंक हासिल की है। यह अमर का पांचवां प्रयास था, जिसमें उन्होंने सफलता प्राप्त की। अमर बघेल ने बताया कि वे वर्ष 2020 से यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। 2023 में उनका चयन ईपीएफओ (EPFO) विभाग में अकाउंटेंट पद के लिए हुआ था। इस दौरान वे नौकरी के साथ-साथ यूपीएससी की तैयारी भी करते रहे। वहीं अब उन्हें उम्मीद है कि उनका चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) या आयकर विभाग (IRS) में हो सकता है। अमर की सफलता की खबर सुनते ही उनके परिवार और पूरे शहर में खुशी की लहर दौड़ गई। बता दें कि, अमर की पढ़ाई बड़वानी में हुई है। उन्होंने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई बड़वानी से पूरी कर आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की। इसके बाद आईएएस बनने के लिए उन्होंने आठ महीने दिल्ली में कोचिंग की, जिसके बाद इंदौर में रहकर तैयारी जारी रखी। अमर बघेल के पिता रुमाल सिंह बघेल सिंचाई विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। उनके बड़े भाई दीपक बघेल ने भी वन विभाग की परीक्षा दी। जिसमें उनका चयन रेंजर के लिए हुआ। यतीश ने की 761वीं रैंक हासिल इधर धार जिले के धामनोद नगर के निवासी यतीश अग्रवाल ने देश की सबसे कठिन परीक्षा UPSC में सफलता हासिल की है। मंगलवार को घोषित हुए UPSC के फाइनल परिणामों में यतीश ने 761वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इस सफलता के बाद उनके घर में जश्न का माहौल है। परिजनों, मित्रों और नगरवासियों ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाइयां दीं। यतीश ने इस सफलता का पूरा श्रेय अपनी दादी को दिया है। उन्होंने बताया कि बचपन से ही उनकी दादी ने उन्हें संस्कृत भाषा से जोड़ा, जिससे इस विषय के प्रति उनकी गहरी रुचि बनी। यतीश ने पिछले ढाई वर्षों से UPSC की तैयारी की, जिसमें उन्होंने स्व-अध्ययन के साथ-साथ ऑनलाइन कोचिंग का सहारा लिया। कठिन परिश्रम, निरंतर अभ्यास से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। recent visitors 27

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का प्रोग्राम हुआ रद्द, आगरा से लौटकर सीधे होटल पहुंचे

जयपुर राजधानी जयपुर के तीन दिवसीय दौरे पर आए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के कार्यक्रम में कुछ बदलाव हो गया है। जानकारी के अनुसार वेंस का सिटी पैलेस जाने का कार्यक्रम रद्द हो गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है लेकिन बताया जा रहा है कि उनके बच्चे यहां की गर्मी से काफी परेशान हैं इसलिए सिटी पैलेस जाने का कार्यक्रम रद्द किया जा रहा है। वेंस आगरा घूमकर सीधे जयपुर स्थित रामबाग होटल पहुंचे हैं, जहां वे ठहरे हुए हैं। उनका आज दोपहर ढाई बजे सिटी पैलेस घूमने का कार्यक्रम था। सिटी पैलेस जयपुर के पूर्व राजपरिवार का निवास स्थान भी है। यहां म्यूजियम भी है, जिसे देखने के लिए देश-दुनिया से काफी पर्यटक आते हैं। डिप्टी सीएम दीया कुमारी भी सिटी पैलेस में ही रहती हैं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वेंस को आगरा विजिट के बाद आज दोपहर ढाई बजे परिवार के साथ सिटी पैलेस पहुंचना था, यहां उनके स्वागत में भोज का इंतजाम भी किया गया था। recent visitors 32

उज्जैन में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की अवैध शराब को रौंदा, 7 थानों की पुलिस रही खड़ी

उज्जैन  महाकाल की नगरी उज्जैन में शराबबंदी है। उज्जैन नगर निगम क्षेत्र में शराब की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित है। शराबबंदी के बाद पहली बार उज्जैन में 50 लाख रुपए की शराब को नष्ट किया गया है। इस पर बुलडोजर दौड़ाया गया है। उज्जैन जिले के सात थाना क्षेत्रों में यह शराब जब्त की गई थी। कोर्ट के आदेश के बाद इसे नष्ट किया गया है। नष्टीकरण के दौरान सात थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही है। ट्रेंचिंग ग्राउंड में हुई कार्रवाई अवैध शराब नष्ट करने को लेकर धर्म नगरी उज्जैन में एक बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां एम आर 5 रोड स्थित नगर पालिक निगम के ट्रेंचिंग ग्राउंड में यह कार्रवाई हुई। इस कार्रवाई के दौरान खुद एसपी प्रदीप शर्मा, एएसपी गुरु प्रसाद पारासर सहित सीएसपी और 7 थानों के थाना प्रभारी मौजूद रहे। यहां सबसे पहले शराब बोतलों को फर्श पर जमाया गया। उसके बाद पोकलेन मशीन को शराब बोतलों के ऊपर चलाया गया । शराब नष्टीकरण की यह कार्रवाई करीब एक घंटा चली। यहां फर्श पर पानी की तरह शराब बहती हुई दिखाई दे रही थी। अलग-अलग थानों में हुई कार्रवाई मामले की जानकारी देते हुए एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि यहां कई वर्षों से अलग-अलग थानों में जब्त शराब रखी हुई थी। न्यायालय से 107 प्रकरणों में आदेश करवाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। यहां 7 थानों द्वारा जब्त 24000 लीटर शराब को नष्ट किया गया है। नष्ट की गई शराब की कीमत करीब 50 लाख रुपए है। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य पुराने जब्त माल को नष्ट करना। इसके साथ ही शराबबंदी के बाद अवैध शराब बेचने और परिवहन करने वालो को सख्त संदेश देना है। एसपी ने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी चरणबद्ध तरीकों से प्रत्येक 15 दिन में की जाएगी। यहां नष्ट की गई शराब में देसी के अलावा अंग्रेजी और हाई क्वालिटी की शराब भी शामिल है। recent visitors 35