प्रेजेंटेशन सेरमनी में रमीज राजा ने पीएसएल को आईपीएल कह दिया, फैंस बोले- बुड्ढा सठिया गया है

नई दिल्ली भारत में इस समय इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का आयोजन हो रहा है और पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल खेला जा रहा है। ऐस में पाकिस्तान के कमेंटेटर अक्सर आईपीएल की बात करते हैं। हालांकि, भारतीय कमेंटेटर पीएसएल का जिक्र तक नहीं करते। यही कारण है कि पाकिस्तान सुपर लीग में एक मैच के दौरान प्रेंटेशन सेरेमनी में दिग्गज कमेंटेटर और पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा एक अवॉर्ड की घोषणा करते समय पीएसएल की जगह आईपीएल का जिक्र कर बैठे और इसके लिए उनको ट्रोल किया जा रहा है। रमीज राजा के पीएसएल को आईपीएल कहने वाली वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आई तो फैंस ने उनके मजे लेने शुरू कर दिए। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि बुड्ढा सठिया गया है। तमाम यूजर ये भी लिख रहे हैं कि ये आईपीएल की पावर है। मुल्तान सुल्तांस ने मंगलवार (22 अप्रैल) को पीएसएल के मैच में लाहौर कलंदर्स को 33 रनों से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। इसी मैच के बाद रमीज राजा की जुबां फिसल गई। हालांकि, जल्द ही उन्होंने करेक्शन भी किया, लेकिन फैंस को तब तक मसाला मिल चुका था। मैच का सबसे बेहतरीन कैच लेने के लिए जोशुआ लिटिल को इनाम देने की घोषणा करते समय रमीज राजा ने गलती से PSL के बजाय "HBL IPL" कह दिया और इस घटना को सोशल मीडिया पर वायरल होने में ज्यादा समय नहीं लगा। कुछ लोग इसे गलती बता रहे हैं तो कुछ ने सीधे उनको बर्खास्त करने की मांग कर दी थी। वहीं, भारतीय समर्थक इसे आईपीएल की जीत बता रहे हैं, क्योंकि आईपीएल और पीएसएल का कोई मुकाबला इस समय नहीं है। आईपीएल में जो खिलाड़ी बिके नहीं हैं, उनको पीएसएल में खरीदा गया है। बता दें कि पीएसएल के एक ओनर को भी ट्रोल किया गया था, जिसने मैच जीतने के बाद खिलाड़ी को हेयर ड्रायर गिफ्ट किया था। recent visitors 32

SRH vs MI के खिलाडी पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति शोक जताने आज काली पट्टी बांधकर खेलेंगे

नई दिल्ली सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच आज आईपीएल 2025 का 41वां लीग मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ी पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति शोक जताने के लिए मैच के दौरान काली पट्टी बांधकर खेलेंगे, जबकि इस मुकाबले में चीयरलीडर्स नहीं होंगी और आतिशबाजी भी नहीं की जाएगी। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा डीजे पर गाने भी आपको सुनाई नहीं देंगे। टीमें इस घटना से प्रभावित लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन भी रखेंगी। इस घटना की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा की गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘दोनों टीम के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर खेलेंगे और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में अपनी जान गंवाने वालों की याद में एक मिनट का मौन रखेंगे। मुंबई इंडियंस और हैदराबाद के बीच होने वाले मैच के दौरान चीयरलीडर्स नहीं होंगी। कोई पटाखे नहीं फोड़े जाएंगे।’’ डीजे भी शायद सिर्फ स्कोरिंग के लिए यूज हो सकता है। दक्षिण कश्मीर के इस लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम के बैसरन में मंगलवार को आतंकवादियों ने लोगों पर गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) आतंकी समूह का हिस्सा ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। इस हमले की दुनिया भर में कड़ी निंदा की गई है। वर्ष 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध तोड़ दिए और हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए देश का दौरा करने से इनकार कर दिया जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को दुबई में तटस्थ स्थल का प्रावधान करना पड़ा। आने वाले समय में बीसीसीआई कुछ और कड़े फैसले ले सकती है। recent visitors 40

विजयवर्गीय ने कहा एक गांधी देश के गरीबों के लिए अपने कपड़े उतार कर जीते थे, ये गांधी तो थाईलैंड जाकर छुट्टी मनाते

रायपुर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रायपुर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी को लेकर कहा कि एक गांधी देश के गरीबों के लिए अपने कपड़े उतार कर जीते थे। बकरी का दूध पिया करते थे। यह गांधी तो थाईलैंड जाकर छुट्टी मनाते हैं। वो गांधी गाय की पूजा करते थे। कैलाश विजयवर्गीय ने पीसीसी चीफ दीपक बैज के 'गांधी की आंधी है' वाले बयान पर जवाब दिया है।विजयवर्गीय ने कहा कि यह कौन से गांधी की बात कर रहे हैं। वह गांधी जो देश के लिए जिया करते थे या वह गांधी जो हिंदी में ठीक से गांधी भी नहीं लिख सकते। यह गांधी देश के लिए नकारात्मक- विजयवर्गीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, उन गांधी को तो हम भी मानते हैं, उनका पूरा सम्मान करते हैं। यह गांधी देश के लिए कहीं ना कहीं नकारात्मक है। जिस तरह से विदेशों में जाकर राहुल गांधी भारत के खिलाफ बयानबाजी करते हैं, यह दुर्भाग्यजनक है। आपातकाल में कांग्रेस ने क्या किया है। देश के लोगों के साथ यह हम सभी जानते हैं। वक्फ बोर्ड की सच्चाई अब पूरा देश समझ चुका कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, वक्फ बोर्ड की सच्चाई अब पूरा देश समझ चुका है। वक्फ बोर्ड के नाम पर कुछ लोग जमीन की खरीद फरोख्त का काम किया करते थे। अब ये नहीं चलेगा। मुस्लिम लोग भी इस बात को समझ चुके हैं। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसक घटनाओं पर कैलाश विजयवर्गीय ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा। विजयवर्गीय ने कहा कि, ममता बनर्जी को हिंदुओं की तनिक भी चिंता नहीं है। ममता बनर्जी को बस चिंता है तो अपनी कुर्सी की। अंबेडकर जयंती पर देशभर में 10 दिवसीय कार्यक्रम बता दें कि बीजेपी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देशभर में 10 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। राजनांदगांव में भी एक ऐसा ही कार्यक्रम है। राजनांदगांव के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कैलाश विजयवर्गीय छत्तीसगढ़ पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर उनका बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।   recent visitors 45

मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी, लू चलने का अलर्ट जारी, 44 डिग्री से ज्यादा हुआ तापमान

भोपाल मध्य प्रदेश में अप्रैल माह में ही भीषण गर्मी का तांडव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कुछ इलाकों का तापमान 44 डिग्री के पार जा पहुंचा है। छतरपुर के खजुराहो और रतलाम जिले का तापमान सबसे अधिक दर्ज हुआ है। वहीं, नर्मदापुरम जिले में स्थित हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान 40 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के कई जिलों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना जताते हुए लोगों से अपील की है कि, बहुत जरूरी न हो तो घरों से न निकलें। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आज भी खजुराहो, पन्ना, सीधी जिलों में तापमान 45 डिग्री तक जाने के आसार है, क्योंकि कल इन जिलों में 43 से 44 डिग्री के बीच तापमान पहुंच गया था, जिससे यहां लोग भीषण गर्मी की वजह से परेशान नजर आए थे. मध्यप्रदेश में अप्रैल के आखिरी दिनों में पड़ रही गर्मी से आने वाले दिनों में तापमान के और बढ़ने की पूरी संभावना जताई जा रही है. मध्य प्रदेश के इन जिलों में लू का अलर्ट मौसम विभाग का कहना है कि बड़वानी, अलीराजपुर, दतिया, शिवपुरी, भिंड, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, सतना, सीधी, ग्वालियर, मुरैना समेत कई जिलों में आज लू चल सकती है, जबकि प्रदेश के दूसरे शहरों में भी तापमान में बढ़ोत्तरी होने से तेज गर्मी रहेगी. बीते 24 घंटे के दौरान भी प्रदेश में तेज गर्मी का असर दिखा, जहां खजुराहो में पारा 44.4 डिग्री के पास पहुंच गया था. वहीं सीधी में 43, मंडला में 43, नौगांव में 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था. तेज गर्मी की वजह से इंदौर के कई चौराहों पर टेंट लगा दिए गए हैं। ताकि, राहगीरों को राहत मिल सके। वहीं, उज्जैन स्थित श्री महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के पैरों को जलने से बचाने के लिए मेटिंग बिछाई गई है। इधर, बुधवार को प्रदेश के 6 जिलों में लू का अलर्ट है। इनमें निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, सीधी और सिंगरौली जिले शामिल हैं। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर समेत अन्य शहरों में भी तेज गर्मी रहेगी। खजुराहो में पारा 44.4 डिग्री पहुंचा, रतलाम भी गर्म रहा प्रदेश में मंगलवार को तेज गर्मी का असर देखा गया। छतरपुर के खजुराहो में पारा 44.4 डिग्री रहा, जबकि रतलाम में 44 डिग्री दर्ज किया गया। सीधी में 43.4 डिग्री, मंडला में 43 डिग्री और नौगांव में 43 डिग्री रहा। प्रदेश के 5 बड़े शहरों में भी पारा 2 डिग्री तक बढ़ गया। जबलपुर सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 42 डिग्री रहा। भोपाल में 41.2 डिग्री, इंदौरमें 40.9 डिग्री, ग्वालियर में 41.5 डिग्री और उज्जैन में 41.5 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 40 डिग्री के नीचे रहा। बाकी जिलों में इससे अधिक ही दर्ज किया गया। इनमें नर्मदापुरम, दमोह-मलाजखंड में 42.6 डिग्री, टीकमगढ़ में 42.4 डिग्री, खरगोन, सागर-नरसिंहपुर में 42.2 डिग्री, उमरिया-धार में 42.1 डिग्री, सिवनी, गुना-शिवपुरी में 42 डिग्री, सतना में 41.8 डिग्री, शाजापुर में 41.7 डिग्री, रीवा में 41.6 डिग्री, छिंदवाड़ा में 41.4 डिग्री, रायसेन-बैतूल में 41.2 डिग्री और खंडवा में 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा। भोपाल में भी तापमान 41.2 डिग्री तक पहुंच गया था, इंदौर में 40.9, ग्वालियर में 41.5, उज्जैन में 41.5 और सबसे ज्यादा गर्म जबलपुर रहा, जहां तापमान 42 डिग्री को पार कर गया था. उज्जैन में तो बाबा महाकाल मंदिर में जाने के लिए मेटिंग बिछाई गई है, ताकि मंदिर तक जाने के लिए श्रद्धालुओं के पैरों को जलने से बचाया जा सके. वहीं प्रदेश में लगातार बढ़ रहे तापमान से दोपहर के वक्त सभी जगह सन्नाटा पसरा दिखता है. भीषण गर्मी के दौर में मौमस विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और गर्मी से बचाव की अपील की है. 6 से 7 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में मौसम साफ हैं, कही कोई लाइन मौजूद नहीं है, जिससे गर्मी का असर बढ़ रहा है, ऐसे में आने वाले 5 से 6 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा और तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी से भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा. भीषण गर्मी से बचाव के लिए जरूरत ना पड़ने पर घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी गई है, फिलहाल भीषण गर्मी क वजह से पूरा प्रदेश तप रहा है.   इन जिलों में दिखा गर्मी का तांडव बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिला। इनमें छतरपुर जिले के खजुराहो का तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया गया, रतलाम का तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया, सीधी का 43.4 डिग्री, मंडला का 43 डिग्री और नौगांव का 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, नर्मदापुरम, दमोह-मलाजखंड में 42.6 डिग्री, टीकमगढ़ में 42.4 डिग्री, खरगोन, सागर-नरसिंहपुर में 42.2 डिग्री, उमरिया-धार में 42.1 डिग्री, सिवनी, गुना-शिवपुरी में 42 डिग्री दर्ज किया गया। यहां भी औसत से अधिक रहा तापमान वहीं, जबलपुर का तापमान 42 डिग्री, भोपाल में 41.2 डिग्री, इंदौर 40.9 डिग्री, ग्वालियर में 41.5 डिग्री और उज्जैन में 41.5 डिग्री दर्ज किया गया। सतना में 41.8 डिग्री, शाजापुर में 41.7 डिग्री, रीवा में 41.6 डिग्री, छिंदवाड़ा में 41.4 डिग्री, रायसेन-बैतूल में 41.2 डिग्री, खंडवा में 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा। एमपी के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 40 डिग्री के नीचे रहा। recent visitors 34

मांडू के जहाज महल के लिए हेरिटेज स्ट्रीट का निर्माण लगभग पूर, पर्यटकों के लिए आकर्षक सुविधाएं और सुरक्षा के इंतजाम

मांडू  मांडू आने वाले देशी-विदेशी सैलानियों के भ्रमण को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए महत्वपूर्ण आकर्षक जुड़ रहा है। मानसून से शुरू होने वाले नवीन पर्यटन सत्र में पर्यटकों को ‘जहाज महल हेरिटेज स्ट्रीट’ (Jahaz Mahal Heritage Street) की सुविधा मिलने जा रही है। इस सड़क का कार्य 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है। अब अपने वाहन एक किलोमीटर दूर खड़े कर पर्यटक इस स्ट्रीट पर चलकर जहाज महल पहुंचेंगे। मांडू विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल(Mandu Tourist Place) है और यहां का जहाज महल देश के आदर्श स्मारकों में शुमार है। आसपास जल संरचनाओं से घिरे दसवीं शताब्दी में निर्मित इस महल की आकृति ऐसी है जैसे समुद्र में कोई जहाज लंगर डाले खड़ा हो, इसलिए इसे शिप पैलेस भी कहा जाता है। इस महल के महत्व को देखते हुए मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा यह हेरिटेज स्ट्रीट तैयार किया गया है। दो साल से चल रहा, हेरिटेज स्ट्रीट का निर्माण दरअसल, दो वर्ष से हेरिटेज स्ट्रीट के निर्माण का कार्य चल रहा है। स्वीकृति के बाद विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और विधायक कालू सिंह ठाकुर इस योजना को लेकर सक्रिय दिखे। इसके चलते यह सुविधा पर्यटन नगरी को मिली है। पूरे क्षेत्र को पर्यटन(Madhya Pradesh Tourism) के दृष्टिकोण से सुविधायुक्त बनाने के प्रयास किए गए हैं। जहाज महल परिसर के बाहर पार्किंग स्थान के साथ चार महत्वपूर्ण स्थान पर हेरिटेज लुक में सर्वसुविधायुक्त सुविधाघर भी बनकर तैयार हो चुके हैं। 700 मीटर पहले होगी वाहन पार्किंग जहाज महल जाने वाले पर्यटकों को अब अपने वाहन लगभग एक किलोमीटर पहले ही पार्क करने होंगे। इसके बाद इस खूबसूरत मार्ग पर पैदल चलकर जाना होगा। पर्यटन को ऐतिहासिक और यादगार अनुभव देने के उद्देश्य से इस मार्ग को आकर्षक रूप दिया गया है। आसपास क्षेत्र में लाल पत्थर से निर्माण कार्य किया गया है, जिससे इसकी सुंदरता और बढ़ गई है। ऐसे पर्यटक जो पैदल चलने में असमर्थ होंगे, उनके लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे न सिर्फ पर्यटकों को सुविधा मिलेगी, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। आकर्षक रोशनी से सजेगा स्ट्रीट, लाल पत्थर और ग्रेनाइट बनेंगे आकर्षण के केंद्र     स्ट्रीट शुरू होने से पहले 45 हजार स्क्वेयर मीटर में बनकर तैयार हुआ विशाल पार्किंग जोन।     लगभग 700 मीटर लंबा और 7.20 मीटर चौड़ाई वाला होगा जहाज महल हेरिटेज स्ट्रीट।     हेरिटेज लुक देने के लिए लाल पत्थरों और अन्य सामग्री का किया गया सुंदर तरीके से इस्तेमाल।     700 मीटर के दायरे में लगभग 24 ग्रेनाइट के गेट किए गए तैयार।     पूरे मार्ग पर पर्यटकों के बैठने के लिए लगाई जा रही कुर्सियां, रोड किनारे बगीचा तैयार करने की भी योजना।     पूरे क्षेत्र में की जा रही आकर्षक रोशनी, कार्य प्रगति पर।     जहाज महल के बाहर बनाया गया विशाल द्वार, एलईडी लाइट से जा रहा सजाया। 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण     जहाज महल हेरिटेज स्ट्रीट का कार्य मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा किया जा रहा है, जो 95 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। पर्यटकों की सुविधाओं को देखते हुए विशाल पार्किंग क्षेत्र के साथ सर्वसुविधा युक्त सुविधाघर भी बनकर तैयार है। जहाज महल आने वाले लाखों पर्यटकों को एक नया अनुभव मिलने वाला है। – डीके परिहार, ईई, प्रदेश पर्यटन विकास निगम   recent visitors 29

उज्जैन के खाचरौद में शीतला माता मंदिर में नमाज अदा करने का वीडियो वायरल होने के बाद माहौल गरमा गया

उज्जैन  मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा तहसील के खाचरौद कस्बे में एक धार्मिक स्थल पर नमाज़ अदा करने का वीडियो सामने आने के बाद माहौल गरमा गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो के बाद स्थानीय हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई है और थाने में शिकायत दर्ज कराई है. घटना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास स्थित शीतला माता मंदिर की बताई जा रही है. वीडियो में एक मुस्लिम बुज़ुर्ग मंदिर परिसर में बैठकर नमाज अदा करते हुए नजर आ रहे है. यह वीडियो सोमवार शाम करीब 6 बजे का बताया गया है. वहीं एक महिला मंदिर में पूजा के लिए जाती दिखाई दे रही है. वहीं एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर खड़ा हो कर मुस्लिम को देख रहा है. इसके बाद मुस्लिम नवाज अदा करने के बाद मंदिर से जाता दिखाई दिया है. इस घटना का सीसीटीवी सामने आया है. पुलिस कर रही मामले की जांच उज्जैन के खाचरोद का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की. एडिशनल एसपी मयूर खंडेलवाल ने बताया कि धार्मिक भावनाएं आहत होने की शिकायत मिलने पर 59 साल के यूसुफ नामक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.   recent visitors 27

रिपोर्ट: BCCI ने अभिषेक नायर की बर्खास्तगी से पहले कप्तान रोहित शर्मा को नहीं होने दी थी कानों कान खबर

नई दिल्ली भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को पता ही नहीं चला कि बीसीसीआई ने असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर को ही उनके पद से हटा दिया। गौतम गंभीर जब टीम इंडिया के हेड कोच बने थे तो उन्होंने ही असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर को अपने साथ रखने की जिद पकड़ी थी। वहीं, जब बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में भारतीय टीम 3-1 से हारी तो उन पर गाज गिर गई और उनको कोचिंग स्टाफ से बर्खास्त कर दिया गया। कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल में बिजी रह गए और बोर्ड ने इतना बड़ा फैसला ले लिया। रोहित शर्मा आईपीएल 2025 में खराब दौर से गुजर रहे थे। अभिषेक नायर ने निजी तौर पर रोहित शर्मा को कोचिंग दी और वे खराब दौर से बाहर निकले। उन्होंने सीएसके के खिलाफ 45 गेंदों में नाबाद 76 रनों की पारी खेली। इसके बाद उन्होंने अभिषेक नायर को इंस्टा पोस्ट पर धन्यवाद भी कहा। हालांकि, 8 महीने तक भारतीय टीम के साथ रहे अभिषेक नायर को बीसीसीआई ने फट से कोचिंग स्टाफ से निकाल दिया। इसकी जानकारी रोहित शर्मा के साथ भी बोर्ड ने शेयर नहीं की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक नायर को हटाने से पहले बीसीसीआई ने रोहित शर्मा को विश्वास में नहीं लिया। यहां गौर करने वाली बात यह है कि जब अभिषेक नायर की नियुक्ति हुई थी तो भारतीय कप्तान से सलाह ली गई थी। रिपोर्ट में आगे दावा किया गया कि रोहित की पोस्ट से साफ पता चलता है कि नायर को हटाने के मामले में भारतीय टीम प्रबंधन के सभी सदस्य एकमत नहीं हैं। रिपोर्ट में कहा गया, "भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ में अभिषेक की एंट्री रोहित की सहमति से हुई थी, लेकिन उन्हें हटाने से पहले रोहित से सलाह नहीं ली गई।" रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत की 1-3 से हार के बाद समीक्षा बैठक हुई थी। हालांकि, उस समय कोचिंग स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी नजदीक थी। चूंकि भारतीय टीम फिलहाल आईपीएल के कारण कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल रही है, इसलिए बीसीसीआई ने पिछले हफ्ते कोचिंग स्टाफ पर ऐक्शन लिया। अभिषेक नायर के अलावा फील्डिंग कोच टी दिलीप और ट्रेनर सोहम देशाई को भी बाहर किया गया, जिनका तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। अभिषेक नायर आईपीएल 2025 के बीच केकेआर से जुड़ गए हैं। recent visitors 44