Sunday, July 5, 2026 7:41 pm

हाईकोर्ट ने कहा कि वाहन को राजसात करने का अधिकार अब जिले के कलेक्टर को नहीं

जबलपुर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की फुल बेंच ने वाहन को राजसात करने के कलेक्टर के अधिकार वाले आदेश को असंवैधानिक (Unconstitutional) घोषित कर दिया है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा हैं कि वाहन को राजसात करने का अधिकार अब जिले के कलेक्टर (Collector) को नहीं बल्कि संबंधित ट्रायल कोर्ट (Trial Court) को होगा। दो याचिकाओं पर दिया फैसला सागर के राजेश विश्वकर्मा और तेंदूखेड़ा के रामलाल झारिया के द्वारा हाईकोर्ट (High Court) में याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट की फुल बेंच के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत, जस्टिस सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी और जस्टिस विवेक जैन ने सुनवाई करते हुए यह फैसला दिया है। याचिकाकर्ता (Petitioner) की ओर से एडवोकेट विवेक रंजन पांडे, जयंत नीखरा, संजीव नीखरा ने कोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखा। कलेक्टर को थे वाहन राजसात के अधिकार सुनवाई के दौरान अधिवक्ता विवेक रंजन पांडे (Advocate Vivek Ranjan Pandey) ने कोर्ट को बताया कि आबकारी (Excise) अधिनियम 1915 की धारा 47(ए) के तहत वाहन को राजसात करने का अधिकार कलेक्टर को है। इसी तरह गोवंश अधिनियम (Cattle Act) 2004 में दिए इस प्रावधान को भी चुनौती दी थी। इसमें भी अपराध में शामिल वाहन को राजसात का अधिकार कलेक्टर (Collector) को था। अलग-अलग बेंच में लगे इन मामलों को कई बार उठाया गया, जिसके बाद फुल बेंच को यह केस रेफर किया गया। recent visitors 32

प्रदेश में स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से नागरिकों की स्वास्थ्य समस्याओं का निराकरण किया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

एयर एम्बुलेंस सुविधा का होगा विस्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव अस्पताल से घर तक पार्थिव देह ले जाने के लिए जिलों में उपलब्ध होंगे शव वाहन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव  प्रदेश में स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से नागरिकों की स्वास्थ्य समस्याओं का निराकरण किया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रालय में हुई स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से नागरिकों की स्वास्थ्य समस्याओं का निराकरण किया जाए। कैंसर जैसे रोगों से ग्रस्त नागरिकों को आवश्यक उपचार सुविधाएं प्राथमिकता से दिलवाई जाएं। प्रदेश में अंगदान को प्रोत्साहित किया जाए। पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज प्रारंभ किए जा रहे हैं जो प्रदेश के नागरिकों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार द्वारा अस्पतालों से घर तक पार्थिक देह ले जाने के लिए शव वाहन उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया है। यह व्यवस्था जिलों से प्रारंभ होगी जिसका बाद में विकास खण्ड और तहसील स्तर तक विस्तार होगा। प्रदेश में एयर एम्बुलेंस सेवा को अधिक प्रभावी बनाते हुए गंभीर रोगियों के साथ ही दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल नागरिकों को भी सेवाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संदीप यादव तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। जिला स्तर पर उपलब्ध होंगे शव वाहन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार ने अस्पताल से पोस्ट मॉर्टम एवं मत्यु के अन्य मामलों में पार्थिव देह घर तक ले जाने के लिए शव वाहन उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था प्रारंभ में जिला स्तर पर रहेगी। बाद में इस व्यवस्था को विकास खण्ड और तहसील तक विस्तार किया जाएगा। एयर एम्बुलेंस सेवा बनाएंगे प्रभावी मुख्यमत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का प्रथम राज्य है जहां मरीजों के लिए एयर एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध है। इस सुविधा का विस्तार इस तरह किया जाएगा कि किसी भी दुर्घटना स्थल पर भी एयर एम्बुलेंस को पहुंचाया जा सके। दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को चिकित्सक और कलेक्टर द्वारा निर्णय लेकर चिकित्सा संस्थानों तक भेजने की व्यवस्था की जाएगी। वर्तमान में एयर एम्बुलेंस सेवा में एक हेलीकाप्टर और एक एरोप्लेन उपलब्ध है। गरीब से गरीब नागरिक को इस सुविधा का लाभ देने का प्रयास है। भविष्य की आवश्यकताओं के दृष्टिगत राज्य के विभिन्न जोन निर्धारित कर इस सेवा की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। पीपीपी मोड पर नए मेडिकल कॉलेज मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य में पीपीपी मॉडल पर नए मेडिकल कॉलेज प्रारंभ किए जा रहे हैं। गत वर्ष नीमच, मंदसौर और सिवनी में कॉलेज प्रारंभ किए गए। इस तरह के अन्य मेडिकल कॉलेज भी प्रारंभ होंगे। इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया चल रही है। गंभीर रोगों की आसानी से जांच और उपचार हो इसके लिए यह व्यवस्थाएं की जा रही हैं। प्रदेश में नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। अंगदान और देहदान को प्रोत्साहन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले में अंगदान की घोषणा करने वालों और देहदान का संकल्प लेने वालों को प्रोत्साहित किया जाए। अंगदान से एक से अधिक रोगियों को लाभ मिलता है। देहदान से चिकित्सा विद्यार्थियों के लिये शल्य क्रिया की दृष्टि से पार्थिव देह की उपलब्धता संभव होती है। अंगदान और देहदान का संकल्प लेने वाले नागरिकों एवं उनके परिजन को महत्वपूर्ण अवसरों पर सम्मानित किया जाए। सेवानिवृत्त चिकित्सा विशेषज्ञों की सेवाएं लेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि विभिन्न सेवानिवृत्त चिकित्सा विशेषज्ञों की सेवाएं विभिन्न चिकित्सा महाविद्यालयों में नागरिकों के उपचार में प्राप्त की जाएं। ‍नए मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के पदों को भरने की प्रक्रिया भी संचालित है। अनेक स्वास्थ्य योजनाओं की हुई समीक्षा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में स्वास्थ्य संस्थाओं में मानव संसाधन और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था, मातृ शिशु संजीवनी कार्यक्रम, अनमोल 2.0 के माध्यम से माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य की शत प्रतिशत ट्रेकिंग और मानीटरिंग और आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन, स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश प्रोत्साहन नीति 2025 के क्रियान्वयन, अस्पतालों के निरीक्षण, स्वास्थ्य संस्थाओं के भवनों के निर्माण, नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने, महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ कुपोषण समाप्ति के लिए संयुक्त प्रयास, स्वास्थ्य के क्षेत्र में नवाचार और आम जन को बेस्ट प्रैक्टिसेस से अवगत करवाने, टीकाकरण पल्स पोलियो अभियान, डे-केयर सेंटर के संचालन, मोबाइल मेडिकल यूनिट और नर्सिंग महाविद्यालयों के निर्माण से संबंधित चर्चा एवं समीक्षा की।   recent visitors 20

ताजमहल के दीदार आगरा पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, सीएम योगी ने किया स्वागत

आगरा  अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस परिवार सहित आगरा पहुंचे. जेडी वेंस के आगरा पहुंचने पर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया. उपराष्ट्रपति के साथ उनका परिवार आज आगरा में है और वो ताजमहल के दीदार को पहुंचे हैं. अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी पत्नी उषा वेंस और बच्चों के साथ आज सुबह आगरा पहुंचे. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया. वहीं, पहलगाम हमले के मद्देनजर सांस्कृतिक कार्यक्रम रद कर दिए गए हैं. उपराष्ट्रपति वेंस का यह दौरा भारत-अमेरिका संबंधों को नई ऊंचाई देने वाला माना जा रहा है. सुरक्षा के मद्देनज़र ताजमहल को दोपहर तक के लिए आम पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है. अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस यानी जेडी वेंस 32 कारों के काफिले के साथ आगरा पहुंच चुके हैं. थोड़ी देर में वह ताजमहल का दीदार करेंगे. अमेरिकी कमांडो और भारतीय सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से सुरक्षा संभाली है. एयरपोर्ट से शिल्पग्राम तक 12 किलोमीटर लंबे रूट पर 5000 से अधिक स्कूली बच्चों और मयूर नृत्य मंडलियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गई हैं. यह दौरा भारत-अमेरिका के बीच मजबूत होते सांस्कृतिक और कूटनीतिक संबंधों का प्रतीक है. recent visitors 28

Flipkart की घर वापसी की योजना, IPO से पहले उठा रहा कदम

मुंबई वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट भारत में घर वापसी की तैयारी कर रही है। देश की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक फ्लिपकार्ट कई सालों तक सिंगापुर में परिचालन करने के बाद अब अपना मुख्यालय सिंगापुर से वापस भारत ला रही है क्योंकि वह अगले साल भारतीय शेयर बाजार में आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। फ्लिपकार्ट ने मंगलवार को बयान जारी कर दी जानकारी इस संबंध में फ्लिपकार्ट ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि वह अपना मुख्यालय सिंगापुर से भारत में स्थापित करेगी। इस कदम को देश में संभावित सार्वजनिक सूचीबद्धता की दिशा में एक कदम के रूप में देखा जा सकता है। इसकी मूल कंपनी वॉलमार्ट 17 साल पुरानी कंपनी को सार्वजनिक करने का लक्ष्य बना रही है। वर्तमान में फ्लिपकार्ट का मुख्यालय सिंगापुर में स्थित है। कंपनी ने कहा कि भारत में जन्मी और विकास करने वाली कंपनी के रूप में यह बदलाव हमारे ग्राहकों, विक्रेताओं, भागीदारों और समुदायों की सेवा करने में हमारे ध्यान और तत्परता को और बढ़ाएगा, ताकि देश की बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था और उद्यमिता में योगदान जारी रखा जा सके। अब भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है और घरेलू तकनीकी फॉर्म में निवेशकों के दिलचस्पी बढ़ रही है, जिसके कारण फ्लिपकार्ट ने भारत वापस लौटने का फैसला किया है। फ्लिपकार्ट की भारत में हुई थी शुरुआत बताना चाहेंगे कि फ्लिपकार्ट की शुरुआत साल 2007 में बेंगलुरु में हुई थी लेकिन साल 2011 में विदेशी पूंजी को आकर्षित करने, टैक्स लाभों का फायदा लेने जैसे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं के कारण कंपनी ने अपना हेड ऑफिस सिंगापुर स्थानांतरित कर दिया था। सचिन बंसल और बिनी बंसल ने मिलकर एक ऑनलाइन बुक स्टोर के रूप में फ्लिपकार्ट की शुरुआत की थी, जो आज भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक है। ये कंपनी ई-कॉमर्स क्षेत्र के अन्य बड़े खिलाड़ी जैसे अमेजॉन आदि को प्रतिस्पर्धा दे रही हैं। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी रिटेल दिग्गज वॉलमार्ट ने 2018 में फ्लिपकार्ट की 81 फीसदी हिस्सेदारी हासिल कर ली थी। इसके बदले उन्होंने 16 अरब डॉलर का भुगतान किया। अभी वॉलमार्ट के पास फ्लिपकार्ट की 85 फीसदी हिस्सेदारी है।   recent visitors 36

रिलायंस और टीसीएस के बाद HDF Bank ने हासिल की ये खास उपलब्धि

नई दिल्ली  प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी जा रही है। लेकिन एक दिन पहले ही बैंक ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। मंगलवार को कंपनी के शेयरों में करीब दो प्रतिशत की तेजी आई और इसके साथ ही इसका मार्केट कैप 15 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया। एचडीएफसी बैंक से पहले केवल दो कंपनियों को ही यह उपलब्धि हासिल हुई है। एचडीएफसी बैंक का शेयर मंगलवार को बीएसई पर 1.78 प्रतिशत चढ़कर 1,961.90 रुपये पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 2.23 प्रतिशत उछलकर 1,970.65 रुपये पर पहुंच गया था, जो इसका रिकॉर्ड उच्च स्तर है। एनएसई पर शेयर 1.70 प्रतिशत बढ़कर 1,960 रुपये पर पहुंच गया। बैंक के शेयर में नौ अप्रैल से 11.12 प्रतिशत की तेजी आई है। इस दौरान बैंक के बाजार पूंजीकरण में 1,50,289.64 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई और यह 15,01,289.37 करोड़ रुपये हो गया। अभी तक केवल रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने ही 15 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण को पार किया है। टाटा ग्रुप की कंपनी टीसीएस के शेयरों में हाल में काफी गिरावट आई है। बुधवार को कंपनी का शेयर करीब दो फीसदी तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है और इसका मार्केट कैप 12,23,619.11 करोड़ रुपये है। रिलायंस का मार्केट कैप मंगलवार को बंद भाव पर रिलायंस का मार्केट कैप 17.47 लाख करोड़ रुपये था। मार्केट कैप के हिसाब से भारती एयरटेल (10.45 लाख करोड़ रुपये) चौथे और आईसीआईसीआई बैंक (10.09 लाख करोड़ रुपये) पांचवें नंबर पर है। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट आई है। सुबह 9.35 बजे यह बीएसई पर 0.45% गिरावट के साथ 1953.15 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसके साथ ही मार्केट कैप 14,94,593.68 करोड़ रुपये रह गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखें तो रिलायंस 60वें नंबर पर है जबकि एचडीएफसी बैंक 67वें और टीसीएस 100वें नंबर पर है। इस लिस्ट में अमेरिकी कंपनियों का दबदबा है। टॉप 10 में से 8 कंपनियां अमेरिका की हैं। आईफोन बनाने वाले कंपनी ऐपल 3 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। इसके बाद माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया, अल्फाबेट, ऐमजॉन, सऊदी अरामको, मेटा प्लेटफॉर्म्स, बर्कशायर हैथवे, ब्रॉडकॉम और टीएसएमसी का नंबर है। recent visitors 37

Air India का बड़ा फैसला पहलगाम में फंसे पर्यटकों के लिए , इस चीज के नहीं लेगा पैसे

  श्रीनगर पहलगाम में मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए, एयर इंडिया एक्सप्रेस श्रीनगर से और श्रीनगर के लिए यात्रा करने वाले अपने यात्रियों को पूरा सपोर्ट कर रहा है। दूसरी ओर एयर एशिया ने भी ऐलान किया है कि एयरलाइन 30 अप्रैल 2025 तक श्रीनगर से और श्रीनगर के लिए उड़ानों के कैंसिलेशन चार्ज को माफ करेगी। 30 अप्रैल 2025 तक एयर इंडिया एक्सप्रेस की श्रीनगर से या श्रीनगर के लिए उड़ानों पर बुकिंग कराने वाले यत्रियों को अपनी यात्रा को रिशेड्यूल करने की सुविधा पूर्ण शुल्क माफी और फेयर डिफरेंस के साथ प्रदान की जा रही है। एयर लाइन ने कहा है कि गेस्ट चाहें तो अपनी बुकिंग कैंसिल करके मूल भुगतान मोड में फुल रिफंड भी प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी ने कहा है कि https://www.airindiaexpress.com/manage-booking पर या हमारे AI-पावर्ड चैट असिस्टेंट, टिया को #SrinagarSupport टाइप करके अपनी बुकिंग आसानी से मैनेज कर सकते हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस श्रीनगर को सीधे पांच जगहों बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद, जम्मू और कोलकाता से जोड़ता है, जहां लगभग 80 साप्ताहिक उड़ानें संचालित की जाती हैं। एयरलाइन अपने घरेलू नेटवर्क में अगरतला, अयोध्या, चेन्नई, गोवा, कोच्चि, मुंबई, पटना, तिरुवनंतपुरम और वाराणसी सहित 26 गंतव्यों के लिए वन-स्टॉप कनेक्टिविटी भी प्रदान करती है। श्रीनगर से दिल्ली की दो अतिरिक्त उड़ानें एयर इंडिया ने बुधवार को घोषणा की कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बीच मौजूदा स्थिति के मद्देनजर वह 23 अप्रैल को श्रीनगर से दो अतिरिक्त उड़ानें संचालित करेगा। ये उड़ानें श्रीनगर से दिल्ली और मुंबई के लिए संचालित की जाएंगी। श्रीनगर से दिल्ली की दो अतिरिक्त उड़ानों की डिटेल श्रीनगर से मुंबई – दोपहर 12:00 बजे कपंनी ने कहा, "इन उड़ानों के लिए बुकिंग अब खुली है। श्रीनगर से आने-जाने वाली हमारी अन्य सभी उड़ानें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलती रहेंगी। एयर इंडिया ने कहा, "अधिक सहायता के लिए, कृपया 011 69329333, 011 69329999 पर हमारे संपर्क केंद्र से संपर्क करें। इस बीच, अकासा एयरलाइन ने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में दुखद घटनाओं से गहरा दुख व्यक्त करता है। "हमारी हार्दिक संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है, और जिनके जीवन पर प्रभाव पड़ा है। इंडिगो ने भी एक्स पोस्ट के जरिए सूचित किया है कि श्रीनगर में वर्तमान स्थिति को देखते हुए, हमने रिशेड्यूल/कैंसिलेशन करने पर छूट को बढ़ा दिया है। साथ ही, हम 23 अप्रैल को दो विशेष उड़ानें भी संचालित कर रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए कृपया https://goindigo.in पर जाएं या +91 124 4973838 – +91 124 6173838 पर संपर्क करें। बता दें मंगलवार को, आतंकवादियों द्वारा एक प्रसिद्ध चरागाह में की गई गोलीबारी में दो विदेशियों और दो स्थानीय लोगों सहित कम से कम 26 लोग मारे गए, जो 2019 में पुलवामा हमले के बाद से घाटी में सबसे घातक हमला है। recent visitors 34

चीनी एप ने दिखाया भारत का गलत नक्शा, सरकार ने गूगल को प्ले स्टोर से हटाने का दिया निर्देश

 नई दिल्ली  इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने गूगल को प्ले स्टोर से चीनी चैट एप एबलो को हटाने का निर्देश दिया है। इस पर दिखाया गया भारत का नक्शा सही नहीं है। सरकार ने नोटिस में कहा है कि चीनी वीडियो चैट प्लेटफार्म ने केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू और कश्मीर और लद्दाख को गलत तरीके से प्रस्तुत किया है और अपने मानचित्र से लक्षद्वीप को पूरी तरह से हटा दिया है। गूगल प्ले स्टोर से इसे दस हजार से अधिक लोगों ने किया डाउनलोड प्ले स्टोर पर इसे 10000 से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। ऐसा प्रतीत होता है कि गूगल ने आदेश का अनुपालन कर लिया है, क्योंकि एप के प्ले स्टोर पेज पर अब यह संदेश दिखाई दे रहा है कि हमें खेद है, अनुरोधित यूआरएल इस सर्वर पर नहीं मिला। यह एप अब भारतीय यूजर्स के लिए एपल के एप स्टोर पर भी उपलब्ध नहीं है। केंद्र सरकार ने गूगल को जारी किया नोटिस गूगल को भेजे नोटिस में कहा गया है कि यह स्पष्ट है कि प्ले स्टोर पर उपलब्ध एबलो एप में दर्शाए गए नक्शे में भारत की बाहरी सीमा को गलत तरीके से दर्शाया गया है। यह भारत की संप्रभुता और अखंडता को खतरे में डालता है। आईटी नियम 2021 का पालन न करने पर लगाई फटकार इसी तरह 2021 में ट्विटर (अब एक्स) को सरकार ने आईटी नियम 2021 का पालन न करने पर फटकार लगाई थी। तत्कालीन ट्विटर इंडिया के प्रमुख मनीष माहेश्वरी पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने भारत के नक्शे को गलत तरीके से दर्शाने के आरोप में मामला दर्ज किया था। क्या है Ablo एप? Ablo एक सोशल वीडियो चैट एप था, जिसे बेल्जियम की कंपनी MassiveMedia ने तैयार किया था। बाद में इस कंपनी को Match Group ने खरीद लिया, जो Tinder और OkCupid जैसे लोकप्रिय डेटिंग एप्स का भी मालिक है। यह एप दुनियाभर के लोगों से वीडियो कॉल और इंस्टेंट मैसेजिंग के जरिए जुड़ने का मौका देता था। इस एप की खासियत इसका इन-बिल्ट अनुवाद फीचर था। यह चैट और वॉइस बातचीत को रियल-टाइम में अनुवाद करता था, जिससे अलग-अलग देशों के लोग अपनी-अपनी भाषाओं में सहज रूप से संवाद कर सकते थे। यह खासतौर पर युवाओं के बीच लोकप्रिय था, जो दुनिया भर के नए-नए लोगों से दोस्ती करने और अलग-अलग संस्कृतियों को जानने में रुचि रखते थे।     recent visitors 20