पहलगाम आतंकी हमले के बाद टूरिस्ट के लौटने में बढ़ोतरी हुई, 6 घंटे में 3337 तो सिर्फ फ्लाइट से लौटे

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बड़े आतंकी हमले टूरिस्ट का लौटना शुरू हो गया है। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर हवाई अड्‌डे से एक दिन पहले 10 हजार लोगों ने आवाजाही की थी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद टूरिस्ट के लौटने में बढ़ोतरी हुई है। नागर विमान मंत्री राममोहन नायडू के अनुसार सिर्फ छह घंटे में 3,337 यात्री श्रीनगर हवाई अड्‌डे से अपने गंतव्यों को रवाना हुए हैं। पहलगाम आतंकी हमले में कुल 28 टूरिस्ट की मौत हुई है। इसमें सर्वाधिक पांच लोग महराष्ट्र के हैं। दूरिस्ट के जम्मू-कश्मीर से लौटने पर राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रतिक्रिया दी है। घाटी से मेहमानों को जाता देखना दुखद है। पर्यटकों को इस तरह वापस जाते देख मेरा दिल टूट रहा लेकिन हम यह भी अच्छी तरह समझते हैं कि लोग क्यों जाना चाहते हैं। हम डीजीसीए और नागरिक उड्डयन मंत्रालय अतिरिक्त उड़ानों की व्यवस्था करने के लिए काम कर रहे हैं। टूरिज्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका पहलगाम आतंकी हमले के बाद होटल इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है। इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के नासिर शाह ने बताया कि मंगलवार रात से ही टूरिस्ट होटलों की एडवांस बुकिंग कैंसल करा रहे हैं। होटलों और टूर ऑपरेटरों के पास कैंसल कराने वाले फोन कॉल का तांता लगा है। उन्होंने कहा कि समर सीजन में ऐसे हालात को काफी नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि गुलमर्ग के खैबर में एक रात का किराया 70,000 रुपये और श्रीनगर की फाइव स्टार प्रॉपर्टी में वन नाइट स्टे की कीमत 30,000 रुपये से 50,000 रुपये के बीच है। कैंसल होने से होटल संचालकों का सीधा नुकसान हो रहा है। टूरिस्टों के अचानक लौटने से भी होटल इंडस्ट्री की टेंशन बढ़ गई है। लगातार रद्द हो रही हैं बुकिंग श्रीनगर के एक ट्रैवल ऑपरेटर ऐजाज अली ने कहा कि हम जानते हैं कि कश्मीर में पर्यटक सुरक्षित हैं, लेकिन यहां ऐसी घटना होने के बाद, उनसे यहीं रहने की उम्मीद नहीं की जा सकती। लगातार बुकिंग रद्द की जा रही है, करीब 80 प्रतिशत बुकिंग रद्द हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अगले एक महीने तक के पैकेज रद्द किये जा रहे हैं। अली ने कहा कि बरसों की मेहनत पर पानी फिर गया। पर्यटकों को कश्मीर फिर से लाने के लिए बहुत कुछ करना होगा। recent visitors 32

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से जर्मनी के इनएविया एविएशन के मैनेजिंग पार्टनर माइकल हॉवेल ने मंत्रालय में सौजन्य भेंट की

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से जर्मनी के इनएविया एविएशन के मैनेजिंग पार्टनर श्री माइकल हॉवेल ने मंत्रालय में सौजन्य भेंट की। उन्होंने प्रदेश में विमानन क्षेत्र में अत्याधुनिक एमआरओ (मेंटेनेंस रिपेयर एंड ऑपरेशंस) सुविधा की शुरुआत करने संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा की। इनएविया एविएशन समूह, सेवा मुक्त विमानों को रिसाइकल करके उन्हें इच्छुक एयरलाइंस को प्रदान करने के क्षेत्र में गतिविधियां संचालित करने के लिए प्रदेश में आरंभिक रूप से 500 करोड रुपए के निवेश का इच्छुक है। चरणबद्ध रूप से 2000 करोड़ रुपए तक का निवेश किया जाएगा। एमआरओ के अंतर्गत कंपोनेंट निर्माण, सीएनडी चैक और इंजन मरम्मत भी शामिल होंगे।   recent visitors 48

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा- सैनिक कल्याण कार्यों में सेवा और सम्मान का भाव रहना चाहिए

भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सैनिक कल्याण कार्यों में सेवा और सम्मान का भाव रहना चाहिए। इसी के अनुरूप सैनिक कल्याण कार्यों का विस्तार और स्वरूप निर्धारित किया जाना चाहिए। कार्य संचालन में सैनिकों के प्रति सम्मान और सेवा के भाव और भावनाएं आदर्श रूप में प्रतिध्वनित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सैनिकों के लिए किए जाने वाले निर्माण कार्य की डिजाइनिंग, आकार और सुविधाएं पूर्व सैनिकों की अपेक्षाओं और आवश्यकताओं के अनुरूप बनाई जाए। कार्य की समय सीमा और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। राज्यपाल श्री पटेल राजभवन में समामेलित विशेष निधि प्रबंध समिति की 24वीं बैठक की अध्यक्षता कर संबोधित कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव गृह श्री जे. एन कंसोटिया राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव श्री के.सी. गुप्ता, जनरल आफिसर कमांडिंग मध्य भारत एरिया लेफ्टिनेंट जनरल पी.एस. शेखावत और जनरल ऑफिसर कमांडिंग पश्चिम मध्यप्रदेश सब एरिया मेजर जनरल सुमित कबथियाल उपस्थित थे। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा है कि सैनिक कल्याण संबंधी भवनों और निर्माण कार्यों की डिजाइनिंग में उपयोगकर्ता और आगंतुकों की जरूरतों के साथ सामंजस्य पर विशेष बल दिया जाए। उन्होंने कहा कि सैनिक कल्याण विश्राम गृह भोपाल के नवीनीकरण का प्रस्ताव शीघ्र तैयार किया जाए। प्रस्ताव केन्द्र सरकार को समय सीमा में भेजना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर के सैनिक विश्राम गृहों के नवीनीकरण की रूपरेखा पर अपर मुख्य सचिव गृह, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव और सचिव वित्त की समिति द्वारा प्रस्ताव का परीक्षण करने के निर्देश दिए है। बैठक में बताया गया कि राज्य सरकार ने शहीदों के माता-पिता को दी जाने वाली अनुदान राशि में वृद्धि की है। अब शहीद के माता-पिता को अनुदान की राशि 10 हजार रुपए दी जाएगी। मध्यप्रदेश के निवासी ऐसे माता-पिता, जिनकी पुत्री सशस्त्र सेना में है, उनकी सम्मान निधि 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 20 हजार रुपए प्रतिवर्ष की गई है। बैठक में पैराप्लेजिक रिहैबिलिटेशन सेंटर खड़की पुणे को प्रदेश के मूल निवासी दो सैनिक को दवाई और देख-रेख के लिए प्रति पूर्व सैनिक एक लाख रुपए की राशि को बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपए करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। वीर नारी पुत्री के विवाह के लिए अनुदान राशि को 45 हजार से बढ़ाकर 1 लाख करने का निर्णय किया गया है। इस अवसर पर समामेलित विशेष निधि प्रबंध समिति सदस्य मेजर जनरल सेवानिवृत्त निश्चय राउत, मेजर जनरल सेवानिवृत्त पी.के. त्रिपाठी, संयुक्त संचालक केंद्रीय सैनिक कल्याण बोर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल श्री प्रशांत मिश्रा एवं संचालक राज्य सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर सेवानिवृत्त श्री अरुण नायर सहित प्रशासन और सेना के अधिकारी मौजूद थे। recent visitors 34

आतंकवादियों को ऑन द स्पॉट मार दिया जाना चाहिए, चाहे उनका धर्म या जाति कुछ भी हो, जान गंवाने वालों के परिजनों की मांग

पहलगाम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके अलावा, 17 लोग हमले में घायल हो गए। दहशतगर्दों ने पहलगाम घूमने आए पर्यटकों को धर्म पूछकर गोली बरसाई। इस हमले से देशभर में गुस्सा है और जल्द बदला चाहता है। पीड़ितों के परिजनों ने भी इस नृशंस कृत्य के दोषियों के लिए कठोर सजा की मांग की है। हमले में मारे गए नीरज उधवानी के चाचा भगवान दास ने कहा कि आतंकवादियों को ऑन द स्पॉट मार दिया जाना चाहिए, चाहे उनका धर्म या जाति कुछ भी हो। मीडिया से कहा, "आतंकवादी हमले में उनकी मृत्यु हो गई। उनकी पत्नी भी वहां थीं, वह सुरक्षित हैं। वे वहां छुट्टियां मनाने गए थे। हम सरकार से मांग करते हैं कि दोषियों को मार दिया जाए… मैं कहता हूं कि आतंकवादी को, चाहे उसका धर्म या जाति कुछ भी हो, मौके पर ही मार दिया जाना चाहिए।" पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ित अतुल मोने की भाभी राजश्री अकुल ने भी मांग की कि सरकार बिना देरी किए आतंकवादियों को कड़ी सजा दे। आतंकवादियों ने सुशील नथानियल (58) की भी गोली मारकर हत्या कर दी, जो ईस्टर मनाने के लिए अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ जम्मू-कश्मीर गए थे। उनके चचेरे भाई संजय कुमरावत ने 'पीटीआई' को बताया, ''हमने सुशील नथानिएल की पत्नी और बेटे से फोन पर बात की है। उन्होंने हमें बताया कि आतंकवादियों ने सुशील का नाम पूछा और उसे घुटने टेकने के लिए मजबूर किया, फिर उन्होंने उससे कलमा पढ़ने के लिए कहा। जब सुशील ने कहा कि वह कलमा नहीं पढ़ सकते, तो आतंकवादियों ने उसे गोली मार दी।'' उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कुमरावत ने कहा, "कश्मीर में कायराना हमला कर 26 निर्दोष लोगों की हत्या करने वाले आतंकवादियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि यह पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल बने।" राजनाथ सिंह ने उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद बुधवार को जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। सूत्रों ने बताया कि करीब ढाई घंटे चली बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. के. सिंह शामिल थे। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और सैन्य अभियान महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई भी बैठक में शामिल हुए। recent visitors 34

प्रदेश महासचिव सुनील कुकरेजा ने पहलगाम में हत्याकाण्ड की कड़ी निंदा की, इससे दुखद और कुछ नहीं हो सकता

रायपुर पुलवामा हमले के बाद भारत भूमि को फिर से रक्तरंजित करने के कुत्सित प्रयास की कड़ी में पाकिस्तान के पाले गये आतंकियों ने फिर से एक कायराना हमला पहलगाम में किया और निर्दोष भारतीयों की हत्या की। यह एक प्रकार का जनसंहार/सामूहिक हत्याकाण्ड है जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकेगा। शिवसेना (यूबीटी) के प्रदेश महासचिव सुनील कुकरेजा ने इस हत्याकाण्ड की कड़ी निंदा करते हुए कहा है इससे दुखद और कुछ नहीं हो सकता कि निर्दोष और निहत्थे भारतीयों को धर्म पूछकर गोली मारी गई। जम्मू-कश्मीर में सब कुछ बदल रहा का जो नेरेटिव गढ़ने का प्रयास था ये काण्ड उसकी धज्जियाँ उड़ा रहा है। इतना बड़ा काण्ड बगैर स्थानीय सहयोग के हो ही नहीं सकता अर्थात् सेना को स्थानीय स्तर पर भी आतंकियों की पहचान कर उन्हें 72 हूरों के पास भेजने का काम शुरू कर देना चाहिए। यह एक सर्वभौमिक सत्य है कि पाकिस्तान ही इस काण्ड में शामिल है अतः भारत के प्रधानमंत्री / राष्ट्रपति से हमारी मांग है कि तत्काल इस हमले का मुँहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए और अगर युद्ध जरूरी है तो युद्ध ही सही ताकि विश्वपटल से आतंकिस्तान (पाकिस्तान) का वजूद तक मिटा दिया जावे यही वो स्वर्णिम अवसर है जब हमारी सेना का उबलता लहू पाकिस्तानी आतंकी और उनके आकाओं का सर्वनाश करने में पूर्णतः सक्षम है। इस काण्ड की घोर निन्दा करते हुए शिवसेना (यूबीटी) के सुनील कुकरेजा, संजय नाग, एच. एन. सिंह, सन्नी देशमुख, संतोष मार्कण्डेय, शिव लिमजे, समीर पाल, सांई प्रजापति, मुकेश सिन्हा, संजय हलदर, लक्ष्मी कश्यप, विजेन्द्र कुंमलकर ने मातकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए भारतीय सेना से अनुरोध किया है कि इस हमले का मुँहतोड़ जवाब दें।   recent visitors 30

कृषि उपज मंडी गोदाम से धुआं निकलता देख लोग मौके पर पहुंचे, लगी भीषण आग, 100 क्विंटल सोयाबीन व 8 बाइक खाक

राजगढ़ नगर के कृषि उपज मंडी प्रांगण स्थित टीन शेड से बने अनाज गोदाम में बुधवार को अचानक आग लग गई। गोदाम से धुआं निकलता देख लोग मौके पर पहुंचे। वह आग बुझाने में लग गए। आग तेजी से फैली, जिससे हम्मालों की आठ बाइक, करीब सौ क्विंटल सोयाबीन, साढ़े तीन हजार बारदान समेत अन्य सामान खाक हो गया। इससे लाखों रुपये की नुकसानी का आकलन लगाया गया है। आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चला है।   टीन शेड से धुआं उठता देख घबरा गए थे लोग जानकारी मुताबिक सुबह करीब 11 बजे राजेंद्र करनावद के मंडी प्रांगण स्थित टिन शेड के गोदाम में अचानक आग लग गई। इस दौरान मंडी में गेहूं की नीलामी प्रारंभ हो गई थी, लेकिन टीन शेड से धुआं उठते देख व्यापारी और किसान टीन शेड की ओर भागे। उसके बाद ताबड़तोड़ आग बुझाने में लग गए। सूचना के बाद नगर परिषद से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई थी।    गोदाम होने के कारण आग के साथ धुआं काफी ज्यादा हो रहा था। इस वजह से मशीन के माध्यम से टिन शेड तोड़ा गया। जले बारदानों को बाहर किया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने के लिए मौके पहुंचे अधिकारी आग बुझाने में तीन फायर ब्रिगेड, तीन निजी टैंकर एवं नगर परिषद के पानी के टैंकरों का उपयोग किया गया। आग लगने की सूचना मिलते ही नप उपाध्यक्ष दीपक जैन टीम के साथ मौके पर पहुंचे व आग बुझाने में जुट गए थे। इस दौरान एसडीएम आशा परमार, थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश जायसवाल भी मौके पर पहुंच गए थे। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, क्योंकि मंडी प्रांगण में प्रतिदिन खरीदी के चलते हजारों क्विंटल गेहूं टिन शेड समेत अन्य स्थानों पर खुले में पड़ा है।   recent visitors 26

प्रदेश के 44 जिलों में लक्ष्य से अधिक राशि का समामेलित निधि में संग्रहण हर्ष और गर्व की बात: राज्यपाल पटेल

भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि तेरा "वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहे न रहें," इस भावना के साथ सीमाओं की रक्षा के लिए त्याग और बलिदान देने वाले सैनिकों के कल्याण प्रयासों में सहयोग राष्ट्र सेवा का संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 55 जिलों में से 44 जिलों में लक्ष्य से अधिक राशि का समामेलित निधि में संग्रहण हर्ष और गर्व की बात है। यह उपलब्धि, आम नागरिकों के सेना के प्रति परस्पर प्रेम और समादर का प्रतीक है। राज्यपाल श्री पटेल समामेलित विशेष निधि में एक लाख रुपए से अधिक राशि का दान देने वाले नागरिकों, संस्थाओं और लक्ष्य से अधिक राशि संकलित करने वाले संभागीय और जिला अधिकारियों के अभिनंदन कार्यक्रम को राजभवन में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री पटेल ने कार्यक्रम में संभाग आयुक्त नर्मदापुरम श्री कृष्ण गोपाल तिवारी, कलेक्टर नीमच श्री हिमांशु चन्द्रा, कलेक्टर अलीराजपुर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर, कलेक्टर हरदा श्री सिद्धार्थ जैन, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी दमोह, सतना, सिंगरौली और 26 व्यक्तिगत एवं संस्थागत दान दाताओं को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि सैनिकों की राष्ट्र भक्ति बलिदान का मान और परिजनों के सम्मान के लिए आगे आए सभी दान दाताओं के प्रति राष्ट्र और समाज आभारी है। सैनिक कल्याण निधि में योगदान सबके साथ, विश्वास और प्रयासों से विकास की दिशा में मज़बूत पहल है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की है कि आगामी वर्ष में हर जिला निधि के लिए लक्ष्य से अधिक राशि का संग्रहण करेगा। राज्यपाल श्री पटेल ने अभिनंदन कार्यक्रम में उपस्थितों वीरमाता श्रीमती निर्माण शर्मा सहयोग राशि 3 लाख एक रुपए, जनरल मैनेजर स्थानीय मुख्य कार्यालय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भोपाल श्री शरत चन्द्र पाण्डा सहयोग राशि 2 लाख 32 हजार रुपए, मध्यप्रदेश विक्रय कर तृतीय वर्ग (कार्यकारी) गृह निर्माण सहकारी संस्था इंदौर के सचिव श्री आर. बी. शर्मा एवं श्री जगदीप नारायण चौबे सहयोग राशि 2 लाख रुपए, पटेल मोटर्स प्रायवेट लिमिटेड इंदौर के श्री वल्लभ भाई पटेल एवं श्री मनीष सिंह मंगरोलिया सहयोग राशि 1 लाख 51 हजार रुपए, प्रिज्म जोनसन लिमिटेड सतना के श्री मनीष कुमार सिन्हा एवं श्री देवेन्द्र मिश्रा सहयोग राशि 1 लाख 11 हजार रुपए, मुख्य प्रबंध निदेशक सार्थक हास्पिटल सतना डॉ. सुनील अग्रवाल एवं डॉ. श्रीमती रश्मि अग्रवाल सहयोग राशि 1 लाख 11 हजार रुपए, क्षेत्रीय प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक सागर श्री सुनील कुमार सिंह सहयोग राशि 1 लाख 6 हजार 100 रुपए, इंदौर की श्रीमती रीता मित्रा एवं श्रीमती सुतप्पा मुकर्जी सहयोग राशि 1 लाख 5 हजार रुपए, मैहर के श्री सूर्यप्रकाश चौरसिया सहयोग राशि 1 लाख 5 हजार रुपए, ऑनरेरी सब लेफ्टीनेन्ट सेवा निवृत अनीस मोहम्मद एवं श्री बलराम मिश्रा टीकमगढ सहयोग राशि 1 लाख 521 रुपए, टेक्नो डेवलपर्स, नीमच के श्री विनोद कुमार त्रिपाठी एवं श्री आमोद कुमार त्रिपाठी सहयोग राशि एक लाख रुपए, ग्रीनको प्रा. लि. सिद्धार्थ ग्रुप नीमच के श्री अमित कुमार सोनी सहयोग राशि एक लाख रुपए, अध्यक्ष एवं यूनिट हेड जेपी थर्मल पॉवर प्लान्ट बीना जिला सागर के मेजर जनरल एस. के. पाणिग्रहि सेवा निवृत सहयोग राशि एक लाख रुपए, जनरल मैनेजर एच.आर. भारत पैट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड बीना रिफाइनरी जिला सागर श्री शिरीष चन्द्रकर एवं श्री फाईन चर्टजी सहयोग राशि एक लाख रुपए, उज्जैन की श्रीमती सुनीता जैन एवं श्रीमती रेणु मेहता सहयोग राशि एक लाख रुपए, अध्यक्ष मध्यप्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति, भोपाल सहयोग राशि एक करोड़ रुपए, इंदौर की श्रीमती निर्मला विद्या प्रसाद वर्मा की ओर से श्री विवेक प्रकाश वर्मा एवं श्रीमती अंजली वर्मा सहयोग राशि एक लाख रुपए, नीमच की श्रीमती प्रेमलता चोपड़ा की ओर से श्री नवरत्न चोपडा एवं श्री आयुष कोठारी सहयोग राशि एक लाख रुपए, को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किए। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह श्री जे.एन. कंसोटिया, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव श्री के.सी. गुप्ता, जनरल आफिसर कमांडिंग मध्य भारत एरिया लेफ्टिनेंट जनरल पी. एस. शेखावत और जनरल आफिसर कमांडिंग पश्चिम मध्यप्रदेश सब एरिया मेजर जनरल सुमित कबथियाल भी मौजूद थे। स्वागत और धन्यवाद उद्बोधन संचालक राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड ब्रिगेडियर सेवा निवृत श्री अरूण नायर ने किया। संयुक्त संचालक केन्द्रीय सैनिक कल्याण बोर्ड श्री प्रशांत मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया।   recent visitors 29