Sunday, July 5, 2026 4:58 pm

प्रदेशभर में नई कलेक्टर गाइड लाइन को लेकर पंजीयन कार्यालयों में 2 घंटे रजिस्ट्री की प्रक्रिया बंद

रायपुर  छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में नई कलेक्टर गाइड लाइन तैयार करने के लिए सर्वे का काम चल रहा है. इस सर्वे में पटवारी, तहसीलदारों से लेकर पंजीयन विभाग के उप पंजीयक भी जुटे हुए हैं, जिसके कारण रायपुर सहित प्रदेशभर के तमाम पंजीयन कार्यालयों में बीते एक सप्ताह से सुबह 10 से 12 बजे तक रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी तरह से बंद है. पंजीयन के समय में की गई तब्दीली के कारण लोग रजिस्ट्री कराने के लिए पंजीयन कार्यालय खुलने के दो घंटे बाद का ही ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले पा रहे हैं. मरता क्या न करता पर अमल करते हुए लोग भरी दोपहर में तमाम परेशानी उठाते हुए रजिस्ट्री के लिए पंजीयन कार्यालय में पहुंच रहे हैं. सुबह घटा पर शाम का बढ़ा नहीं समय सर्वे में व्यस्त उपपंजीयकों के कारण सुबह के दो घंटे का समय पंजीयन कार्यालय में रजिस्ट्री के लिए बंद कर दिया गया है. इसके कारण लोगों को दिनभर में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक कुल 5 घंटे का ही समय मिल पा रहा है. इधर सुबह का समय कम किया गया है, लेकिन शाम को समय बढ़ाया नहीं गया है, जिसके कारण कई लोगों को अपॉइंटमेंट भी नहीं मिल पा रहा है. दो घंटे में 100 से ज्यादा रजिस्ट्री आकड़ों के अनुसार, रायपुर पंजीयन कार्यालय में 5 उप पंजीयक है. इस तरह एक घंटे के दौरान रायपुर में 50 से अधिक रजिस्ट्रियां होती हैं. इस तरह दो घंटे में सौ से ज्यादा रजिस्ट्री होती है. दो घंटे तक अपॉइंटमेंट नहीं मिलने के कारण सामान्य दिनों की अपेक्षा रजिस्ट्री भी कम हो रही है. 30 तक यही स्थिति रहने की संभावना नई कलेक्टर गाइड लाइन के लिए 30 अप्रैल तक सर्वे की रिपोर्ट मंगाई गई है. सूत्रों के अनुसार रायपुर जिले में सर्वे का काफी धीमी गति से किया जा रहा है, जिससे सर्वे की रिपोर्ट भी माहांत तक आने/ की संभावना है. जब तक सर्वे का काम पूर्ण नहीं हो जाता, तब तक सुबह के दो घंटे तक रजिस्ट्री के लिए अपॉइंटमेंट भी बंद रहेगा. इसके कारण माहांत तक पंजीयन, कार्यालय में ऐसी स्थिति ही बनी रहेगी. सुबह 10 से 12 बजे तक अपॉइंटमेंट बंद रायपुर के मुख्य पंजीयक विनोज कोचे ने बताया कि नई कलेक्टर गाइड लाइन के लिए सर्वे का काम चल रहा है. उप पंजीयकों को इस कार्य में लगाया गया है. शासन के निर्देश के अनुसार सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक रजिस्ट्री के लिए अपॉइंटमेंट बंद है. recent visitors 32

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा- मैं बहुत दुखी महसूस कर रहा हूं और इस आतंकी हमले में मारे गए लोगों के लिए मेरी गहरी संवेदनाएं

नई दिल्ली कांग्रेस की टॉप लीडर सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने पहलगाम आतंकी हमले पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने इस हमले के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी को संदेश दिया है। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि मैं बहुत दुखी महसूस कर रहा हूं और इस आतंकी हमले में मारे गए लोगों के लिए मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। हमारे देश में हम देखते हैं कि यह सरकार हिंदुत्व की बात करती है, और अल्पसंख्यक असहज और परेशान महसूस करते हैं। अगर आप इस आतंकी हमले का विश्लेषण करें तो समझ आएगा कि अगर वे (आतंकी) लोगों की पहचान देख रहे हैं, तो वे ऐसा क्यों कर रहे हैं? ऐसा इसलिए क्योंकि हमारे देश में हिंदू और मुस्लिम के बीच एक विभाजन रेखा खिंच गई है।' रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि कुछ संगठनों को लगता है कि हिंदू सभी मुसलमानों के लिए समस्याएं खड़ी कर रहे हैं। पहचान देखकर मारना पीएम नरेंद्र मोदी को एक संदेश है। ऐसा इसलिए क्योंकि मुसलमान खुद को कमजोर महसूस कर रहे हैं। अल्पसंख्यक खुद को कमजोर महसूस कर रहा है। शीर्ष नेतृत्व से ऐसा संदेश आना चाहिए कि हम सभी देश में सुरक्षित महसूस करें और सेकुलरिज्म की भावना रहे। ऐसा हो जाए तो फिर हम इस तरह की घटनाएं नहीं देखेंगे। सोशल मीडिया पर रॉबर्ट वाड्रा के बयान पर कई लोगों ने सवाल उठाए हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि आखिर मीडिया इनकी राय ही क्यों लेता है? इस बीच कांग्रेस के सीनियर नेता और जम्मू-कश्मीर के आखिरी महाराज हरि सिंह के बेटे कर्ण सिंह का भी बयान आया है। कर्म सिंह ने कहा कि यह घटना तो यकीन से भी परे है। उन्होंने कहा कि इस तरह पर्यटकों पर कभी भी कश्मीर में हमला नहीं हुआ। मुझे लगता है कि सीमा पार से यह अलग ही रणनीति बनाई गई है कि आम नागरिकों को टारगेट किया जाए। यह रातोंरात नहीं हुआ होगा। इसकी पहले से प्लानिंग हुई होगी और हमलावर पहले से घाटी में रहे होंगे। इसलिए यह बहुत ही चिंताजनक चीज है। कश्मीर के लोग तो टूरिज्म पर ही निर्भर रहते हैं। यह हमला बेहद बर्बर और दिल तोड़ने वाला है। हमारे पास बहुत सारी एजेंसियां, गंभीरत से घटना की जांच हो: कर्ण सिंह उन्होंने कहा कि इस पूरी घटना की विस्तार से जांच होना चाहिए। हमारे पास बहुत सी एजेंसियां हैं। हमें जांच करानी होगी कि आखिर क्या हो रहा है। यह बेहद गंभीर मामला है। इस घटना के राजनीतिक और सामाजिक तौर पर गंभीर परिणाम होंगे। भारत सरकार को तय करना होगा कि आखिर कौन से ऐक्शन लेने होंगे। ऐसे कई ऐक्शन हो सकते हैं, जिन्हें लिया जाए तो इस तरह की घटनाएं शायद दोहराई न जाएं। recent visitors 37

कायरतापूर्ण हमले को भारत का मुस्लिम समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा : सनवर पटेल

भोपाल, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल के नेतृत्व में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में बुधवार को भोपाल स्थित मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड परिसर में पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला दहन किया गया। सनवर पटेल के नेतृत्व में मुस्लिम समाज का एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर आतंकवाद के खात्मे के लिए देश की राष्ट्रपति के नाम भोपाल कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष एम एजाज खान, मोर्चे के जिला अध्यक्ष शहरयार अहमद, जिला वक्फ कमेटी अध्यक्ष इरशाद अंसारी, असलम इलयास, रमीज कुरैशी सहित समाज के लोग उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में हिंदू भाइयों के आस्था के केंद्र धार्मिक स्थल हैं। कश्मीर का मुसलमान भी इन हिंदू धार्मिक स्थलों की यात्रा में सदैव हिंदू भाइयों का सहयोगी रहा है। मंगलवार को कश्मीर के पहलगाम से कुछ दूरी पर स्थित बैसरन घाटी में हिंदुओं पर किए गए कायराना आतंकवादी हमले की मध्यप्रदेश का मुस्लिम समाज सहित मैं भर्त्सना करता हूं। इस्लाम निर्दोषों की हत्या की शिक्षा नहीं देता भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने कहा कि पहलगाम के पास जिस तरीके से आतंकवादियों ने निर्दोष हिंदुओं का कत्लेआम किया है, उससे संपूर्ण  भारत का मुस्लिम समुदाय बहुत आहत है, क्योंकि इस्लाम कभी भी निर्दोषों की हत्या की शिक्षा नहीं देता। आज भोपाल सहित प्रदेश के सभी जिलों में मुस्लिम समाज आतंकवाद और आतंकवादियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान का पुतला जलाया है और राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए हमले से सारा देश दहल गया है। हर भारतीय को गहरा दुख और पीड़ा पहुंची है। इस तरह के घिनौने कृत्य की हम सभी कड़ी निंदा करते हैं। हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने कहा कि कश्मीर में कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले को मध्यप्रदेश का मुस्लिम समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। हमारे हिंदू भाई-बहनों के लिए अमरनाथ यात्रा का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों पर हमला अमानवीय और घिनौना कृत्य के साथ मानवता के खिलाफ है। हमले की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और उसका समर्थन करने वाले पाकिस्तान की हम घोर निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद शांति, सद्भावना और विकास का दुश्मन है। हम दोषियों पर शीघ्र सख्त सजा की मांग और इन आतंकवादियों के पनाहगार पाकिस्तान प़र भी कड़ी कार्यवाही की मांग करते हैं। इस दुख की घड़ी में हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं और आतंकवाद के खिलाफ एक जुट होकर लड़ने का संकल्प लेते हैं।   recent visitors 19

सम्पूर्ण पश्चिम मध्य रेलवे में चल रहा संरक्षा अभियान

पहले साप्ताह में पैसेंजर लूप लाईन के उन्नयन से सम्बंधित जागरूकता अभियान   भोपाल  रेलवे बोर्ड द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत चार सप्ताह में रेलवे में संरक्षा से सम्बंधित चार जागरूकता अभियान चलाने की पहल की जा रही है। इस  अभियान में चरणबद्ध तरीके से पैसेंजर लूप लाईन चैकिंग अभियान, यूएसएफडी क्या है, मशीन कैसे काम करती है से संबंधित जांच अभियान, कितनी खामियां डिटेक्ट की गईं और इनके परिणामस्वरूप सघन मानिटरिंग के चलते संरक्षा में निरंतर सुधार हो रहा है एवं यार्ड में चल रहे संरक्षा सुधार के कामकाज, गेज एलाइनमेंट, इंटरलॉकिंग, फोर्स ले आउट जैसे उन्नयन कार्य की समीक्षा कर जागरूकता अभियानों के तहत संरक्षा पहल शामिल है। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेलवे संरक्षा अभियान के तहत पहले साप्ताह के पहले दिन भोपाल एवं कोटा मण्डलों में पैसेंजर लूप लाईन के उन्नयन से सम्बंधित जागरूकता अभियान चलाया गया। दूसरे दिन जबलपुर मण्डल में भी पैसेंजर लूप लाईन के उन्नयन से संरक्षा से सम्बंधित जागरूकता अभियान चलाया गया।     गौरतलब है कि पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय के मार्गदर्शन में बुनियादी ढांचे को यात्री सुविधा एवं संरक्षा बढ़ाने के दृष्टिकोण के अनुरूप संरक्षा, सुरक्षा, परिचालन दक्षता को मजबूत करने और यात्री यात्रा के समय को कम करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इस पहल का लक्ष्य यात्री रनिंग लूप लाइनों के उन्नयन पर है, जो विशेष रूप से उच्च घनत्व वाले यातायात मार्गों में निर्बाध ट्रेन संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी कड़ी में सम्पूर्ण पश्चिम मध्य रेलवे में संरक्षा अभियान पहल की जा रही है।     इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य आधुनिक संरक्षा, सुरक्षा और गति मानकों को पूरा करने के लिए यात्री लूप लाइनों की गुणवत्ता और प्रदर्शन में सुधार करना है। ये लूप लाइनें ट्रेनों की  क्रॉसिंग, ओवरटेकिंग और ट्रेन यातायात को विनियमित करने के साथ  समयबद्धता, सुरक्षा और समग्र यात्री संतुष्टि को प्रभावित करती है। रेलवे यार्ड्स में टर्नआउट्स विभिन्न रेल लाइनों को आपस में जोड़ने का कार्य करते हैं, जिससे ट्रेनों को एक लाइन से दूसरी लाइन में सुरक्षित रूप से लाया जा सकता है। भोपाल मण्डल :- भोपाल मंडल के यार्ड्स में सुधारात्मक कार्रवाई करते हुए प्रत्येक यार्ड में टर्नआउट को निर्धारित मानकों के अनुरूप उन्नत किया जा रहा है। इसके आलावा एलसी गेट्स के स्थान पर अंडर पास (एलएचएस) और रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण किया जा रहा है, जिससे ट्रेनों की समयपालनता के साथ-साथ सड़क यातायात की सुविधा में सुधार हो सके। वित्तीय वर्ष 2024-25 में मंडल के इटारसी-खंडवा खंड में सात एलसी गेट्स के स्थान पर अंडर पास बनाया गया है, वहीं भोपाल-बीना  खंड में तीन, इटारसी-भोपाल खंड में एक और बीना-कटनी खंड में एक गेट को आरओबी बनाया गया है। वर्तमान में 12 स्थानों पर अंडर पास निर्माण कार्य और 15 स्थानों पर आरओबी निर्माण कार्य प्रगति पर हैं।   कोटा मण्डल :- रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशन में कोटा मंडल को कुल 90 यार्ड को अपग्रेड करने का लक्ष्य दिया गया है। इस कार्य में रेलवे बोर्ड भारतीय रेल पथ नियमावली के अनुसार ट्रैक रखरखाव के मानकों के अनुरूप यात्री लूप लाइनों की अधिक सुरक्षा एवं स्थायित्व सुनिश्चित होंगे। कोटा डिवीजन इन निर्देशों की सफल अनुपालना में 42 यार्ड की यात्री लूप लाइनों को अप्रैल 2025 तक सफलतापूर्वक अपग्रेड किया कर चुका है, शेष 48 यार्ड की  लूप लाइनों को निर्धारित लक्ष्य से पहले दिसंबर 2025 तक पूरा करने का काम चल रहा है। जबलपुर मण्डल :- पिछले वर्षों के दौरान कुल 50 किलोमीटर पैसेंजर रनिंग लूप्स और यार्ड लाइनों को मजबूत करने हेतु रेल प्रतिस्थापन (द्वितीयक) और 45 किलोमीटर स्लीपर प्रतिस्थापन (द्वितीयक) कार्य निष्पादित किया गया है। जबलपुर स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या 2 के क्षतिग्रस्त वॉशेबल एप्रन की पूरी तरह से मरम्मत कर दी गई है। इसके आलावा ड्रेनेज, बैलस्ट रेजिलियन्स और ट्रैक की राइडिंग क्वालिटी में सुधार के लिए कुल 498 टर्नआउट की डीप स्क्रीनिंग पूरी की गई है। सभी पैसेंजर लूप लाइनों और यार्ड लाइनों के ट्रैक पैरामीटर की रिकॉर्डिंग नियमित आधार पर की जा रही है और ट्रैक की सुरक्षा को और बढ़ाने के लिए, जहां भी आवश्यक हो, सुधारात्मक कार्रवाई की जा रही है।         पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा किए जा रहे ये प्रयास न केवल यात्रियों की संरक्षा एवं सुरक्षा को मजबूती प्रदान करते हैं, बल्कि ट्रेनों की समयबद्धता और परिचालन की गुणवत्ता को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। पश्चिम मध्य रेलवे यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध कराने हेतु सतत प्रयासरत है। पमरे साथ ही उच्च मानकों और तेज़ निष्पादन समयसीमा को अपनाकर, यात्री अनुभव को बदलने और आधुनिक, संरक्षित, सुरक्षित और कुशल दृष्टिकोण में योगदान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। recent visitors 26

नवा रायपुर में मल्टिस्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना में शाल्वी ग्रुप की रुचि, मुंबई में मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

मुंबई, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मुंबई में शाल्वी हॉस्पिटल्स के निदेशक श्री शनाए विक्रम शाह ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने नवा रायपुर में एक अत्याधुनिक मल्टिस्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना को लेकर रुचि जताई। शाल्वी हॉस्पिटल्स की शुरुआत एक 6 बिस्तरों वाले अस्पताल से हुई थी, जो आज 8 राज्यों के 13 शहरों में फैले 16 अस्पतालों के एक विश्वसनीय हेल्थकेयर नेटवर्क में तब्दील हो चुका है। श्री शाह ने बताया कि उनका समूह छत्तीसगढ़ में विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे निवेश और अधोसंरचना विकास की जानकारी साझा की और शाल्वी ग्रुप की पहल का स्वागत किया। recent visitors 22

पहलगाम में 26 पर्यटकों के कत्ल पर पूरे देश में उबाल, पूरा कश्मीर गुस्से में बंद, आतंकियों के खिलाफ बोल रहे इमाम: आजाद

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 पर्यटकों के कत्ल पर पूरे देश में उबाल है। यूपी, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक समेत कई राज्यों के लोगों को आतंकियों ने मजहब पूछकर मार डाला। आतंकियों ने हर उस शख्स को मौत के घाट उतार दिया, जो कलमा नहीं पढ़ पाए और अपना धर्म इस्लाम से अलग बताया। कश्मीर में लंबे समय बाद ऐसा हुआ, जब पर्यटकों पर आतंकवादियों ने इस तरह हमला कर दिया। इससे कश्मीर में टूरिजम इंडस्ट्री पर बुरा असर पड़ने की आशंका है। इसके अलावा सरकार की ओऱ से बीते एक दशक में जो भरोसा कायम करने की कोशिश हुई है, उसे भी बौखलाए आतंकियों ने कमजोर करने की कोशिश की है। इस बीच पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद ने हमले की निंदा की है तो वहीं यह भी कहा कि कश्मीर अब काफी बदल चुका है। उन्होंने कहा कि अब कश्मीर में लोगों को आतंकवादियों का कोई डर नहीं है। सब लोग खुलकर उनकी निंदा करते हैं। गुलाम नबी आजाद ने कहा, 'पहले कश्मीर में ऐसी घटनाओं की निंदा किया जाना दुर्लभ बात थी। ऐसा शायद इसलिए होता था क्योंकि कश्मीर के लोगों को उग्रवादियों का डर होता था कि यदि उनके खिलाफ बोले तो जान खतरे में आ जाएगी। लेकिन ऐसा पहली बार मैं देख रहा हूं कि आतंकी हमले से पूरे कश्मीर में लोग सदमे और शोक में है। हर गांव, जिला और शहर में बंद का आयोजन किया गया है। सन्नाटा पसरा है।' गुलाम नबी आजाद ने कहा कि एक समय तो ऐसा था कि जम्मू-कश्मीर की कुछ मस्जिदों से उग्रवादियों के समर्थन में भाषण दिए जाते थे। उन्हें सहयोग करने की माइक पर अपील की जाती थी। लेकिन पहली बार देख रहा हूं कि मस्जिदों से इमाम आतंकियों के खिलाफ बोल रहे हैं। वे आतंकियों की खुलकर निंदा कर रहे हैं। बता दें कि हमले को लेकर गुलाम नबी आजाद ने दुख जताया है। उन्होंने मंगलवार को ही कहा था कि नरेंद्र मोदी सरकार के दौर में आतंकी घटनाओं पर लगाम कसने में मदद मिली है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के हालात भी काफी बदले हैं। उनका कहना था कि यह हमला देश और जम्मू-कश्मीर के बीच कायम हुए भरोसे को तोड़ने वाला है। recent visitors 32

मुख्यमंत्री साय से सौजन्य मुंबई में श्रीलंका के प्रमुख औद्योगिक समूह ललन ग्रुप के प्रतिनिधि दिलीप पारिक ने की सौजन्य मुलाक़ात

रायपुर / मुंबई मुंबई में आज श्रीलंका के प्रमुख औद्योगिक समूह ललन ग्रुप के प्रतिनिधि दिलीप पारिक ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाक़ात की। पारिक ने बताया कि ललन ग्रुप, जो श्रीलंका के सबसे बड़े विविधीकृत औद्योगिक समूहों में शामिल है, बागान, रबर उत्पाद, निर्माण, लॉजिस्टिक्स, पैकेजिंग इंजीनियरिंग और आतिथ्य सेवाओं के क्षेत्रों में सक्रिय है। समूह की विशेषज्ञता और बहु-क्षेत्रीय क्षमताएं छत्तीसगढ़ के संसाधन-समृद्ध वातावरण और उद्योग-प्रोत्साहक नीतियों से मेल खाती हैं। मुलाक़ात के दौरान पारिक ने छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति की सराहना करते हुए राज्य में धागा और कपड़ा निर्माण इकाई स्थापित करने में रुचि दिखाई। उन्होंने बताया कि राज्य द्वारा श्रमिकों के लिए 24 घंटे की पाली व्यवस्था, ऑनलाइन क्लियरेंस, और समयबद्ध सेवाओं जैसी सुविधाएं निवेशकों को आकर्षित कर रही हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने समूह की पहल का स्वागत किया और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया, जिससे छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल सेक्टर को नई ऊर्जा मिलेगी। recent visitors 16