Sunday, July 5, 2026 6:20 pm

पहलगाम आतंकी हमले पर राजनाथ सिंह की दो टूक, भारत को डराया नहीं जा सकता, करारा जवाब देंगे

नई दिल्ली रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर दो टूक कहा कि भारत को डराया नहीं जा सकता है और जिम्मेदार लोगों को करारा जवाब मिलेगा। उन्होंने साफ किया कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस की नीति है। इसके अलावा, जिन्होंने पर्दे के पीछे बैठकर भारत के खिलाफ साजिश रची है, उन तक भी पहुंचा जाएगा। एक कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा, ''आप जानते हैं कि कल पहलगाम में धर्म को निशाना बनाते हुए आतंकवादियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले में हमारे देश ने अनेक निर्दोष नागरिकों को खोया है। इस घोर अमानवीय कृत्य से हम सभी गहरे शोक में हैं। सबसे पहले उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपनों को खोया है। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए परमात्मा से प्रार्थना करता हूं। यहां मैं भारत के दृढ़ संकल्प को दोहराना चाहूंगा, आतंक के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है।'' रक्षा मंत्री ने आगे कहा, ''भारत का एक-एक नागरिक इस कायरतापूर्ण हरकत के खिलाफ एकजुट है। मैं इस मंच से देशवासियों को आश्वस्त करता हूं कि घटना के मद्देनजर भारत सरकार वह हर कदम उठाएगी जो जरूरी होगा। हम सिर्फ उन लोगों तक नहीं पहुंचेंगे जिन्होंने घटना को अंजाम दिया है, हम उन तक भी पहुंचेंगे जिन्होंने पर्दे के पीछे बैठकर भारत के खिलाफ नापाक साजिश रची है। भारत पुरानी सभ्यता और इतना बड़ा देश है, जिसको ऐसी किसी भी आतंकी गतिविधियों से डराया नहीं जा सकता है। ऐसी हरकतों का जिम्मेदार और इसके जिम्मेदार लोगों को आने वाले समय में जोरदार तरीके से नजर आएगा। मैं देशवासियों को आश्वस्त करता हूं।'' जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बेसरन घाटी में बीते दिन आतंकियों ने गोलीबारी करके 26 पर्यटकों की हत्या कर दी। इसके अलावा 17 अन्य घायल हुए हैं। हमले के बाद सामने आया कि आतंकियों ने लोगों के धर्म पूछकर उनकी जान ली। लोगों से कलमा पढ़ने को कहा गया और जिन्होंने पढ़ लिया, उन्हें छोड़ दिया गया, जबकि अन्य को सिर के नजदीक से गोली मार दी गई। recent visitors 28

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

नई दिल्ली सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 41वां मुकाबला बुधवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। खराब फॉर्म से जूझ रही सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हर हाल में जीत जरुरी हो गई है। क्योंकि कई टीमें आधा सीजन खत्म हो जाने के बाद 12 अंकों के साथ प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के करीब पहुंच गई हैं। वहीं दूसरी तरफ सीजन की खराब शुरुआत करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम जीत की पटरी पर लौट आई है। मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। recent visitors 41

कायरतापूर्ण हरकत पर और अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए सरकार हर कीमत पर कार्रवाई करने को तैयार :विधायक रामेश्वर शर्मा

भोपाल/इंदौर  मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने बयान देते हुए कहा कि देश के गृहमंत्री तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे हैं। भारत के प्रधानमंत्री जी  विदेश दौरा रद्द करके तत्काल भारत वापस लौटे हैं। हमारी भारत सरकार सचेत और सजग एक्शन के मूड में है। इस कायरतापूर्ण हरकत पर और अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए सरकार हर कीमत पर कार्रवाई करने को तैयार है। बीजेपी विधायक ने कहा कि हम अपने नागरिकों का बदला लेंगे। आतंकवादी कान खोलकर सुन ले, शांति में अगर आग लगाई है तो आंच  तुम्हारे घरों तक जरूर जाएगी। यह शांति का टापू है मेरा कश्मीर, केसर की क्यारी है मेरा कश्मीर और हिंदुस्तान की धरती का स्वर्ग है मेरा कश्मीर। ध्यान रखना तुम्हें मगर मुगालता होगा तो वह दूर कर लेना, भारत रात को 12 बजे भी बदला लेना जानता है।   आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता वहीं पूर्व मंत्री और वर्तमान बीजेपी विधायक उषा ठाकुर ने भी कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले  की निंदा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय भक्ति शीर्ष नेतृत्व की सरकार इस पर कड़ा एक्शन लेगी। देश की अखंडता और एकता को 75 वर्षों से जो प्रयास कर रहे हैं इन्हें कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा।  सरकार इस आतंकी हमले को लेकर कठोर कदम उठा रही है।   पूर्व मंत्री ने कहा कि देश की अखंडता और एकता को तोड़ने वाली शक्तियों को खत्म किया जाएगा। सेकुलरिज्म और धर्मनिरपेक्षता की बात करने वालों को अपनी आत्मा के अंदर झांक कर विश्लेषण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों का केवल आतंक फैलाना ही काम है और इन्हें सबक सिखाने का काम केंद्र नेतृत्व का है और उन्हें अच्छे से आता है। देश के स्वर्ग में धर्म पूछ पूछ कर मारना और मानवता को शर्मसार करने वाले लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा उन्हें सबक सिखाया जाएगा। कलमा पढ़ने की बात को लेकर उनका कहना था कि जिस धर्म ग्रंथ की वह बात करते हैं उन्होंने उस धर्म को न पड़ा है ना समझा है। अगर पढ़ा और समझा होता तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं करते। recent visitors 34

पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक्शन में भारतीय सेना और सरकार, गृह मंत्री शाह की दो टूक- कायराना आतंकी हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

 पहलगाम  जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरा देश आहत है। जिस तरह से आतंकियों ने कायराना हरकत को अंजाम दिया और पर्यटकों को अपना निशाना बनाया, उसने पूरे देश को झकझोर के रख दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस टेरर अटैक पर रिएक्ट किया है। उन्होंने दो टूक कहा कि इस कायराना आतंकी हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बुधवार को पहलगाम में बैसरन का दौरा किया। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अमित शाह ने क्या कहा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'भारी मन से पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भारत आतंक के आगे नहीं झुकेगा। इस नृशंस आतंकी हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।' पहलगाम टेरर अटैक के बाद पहली बार अमित शाह ने प्रतिक्रिया दी है। आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को शाह ने दी श्रद्धांजलि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पहलगाम में बैसरन का दौरा किया। जम्मू कश्मीर में ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर इस पर्यटन स्थल में मंगलवार को आतंकवादियों के नृशंस हमले में 28 पर्यटक मारे गए थे। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए पुलिस नियंत्रण कक्ष में आयोजित शोक समारोह में पुष्पचक्र अर्पित करने के बाद अमित शाह हेलिकॉप्टर से यहां से करीब 110 किलोमीटर दूर बैसरन के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया कि शाह को सुरक्षा अधिकारियों ने घटना के बारे में जानकारी दी। पहलगाम अटैक में 28 पर्यटकों ने गंवाई जान आतंकवादियों ने मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में एक प्रमुख पर्यटक स्थल पर हमला किया, जिसमें 28 लोग मारे गए और 16 लोग घायल हो गए। इनमें ज्यादातर पर्यटक थे तो पहलगाम घूमने के लिए आए थे। अमित शाह हमले के कुछ घंटों के भीतर मंगलवार रात को यहां पहुंचे और उन्हें पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने स्थिति के बारे में जानकारी दी। गृह मंत्री ने एक सुरक्षा समीक्षा बैठक की भी अध्यक्षता की, जिसमें उपराज्यपाल भी शामिल हुए। recent visitors 30

पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कहा-टी20 विश्व कप 2024 के बाद मुझे लगा कि PCB ने मुझे नजरअंदाज कर दिया है

कराची पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कहा कि टी20 विश्व कप 2024 के बाद उन्हें ‘पाकिस्तान क्रिकेट ढांचे' द्वारा दरकिनार और नजरअंदाज कर दिया गया। उन्होंने पिछले साल के अंत में अपने संन्यास के पीछे का कारण संवाद की कमी बताया। आमिर और इमाद वसीम ने पिछले साल के टी20 विश्व कप में खेलने के लिए संन्यास से वापसी की थी लेकिन पाकिस्तान का प्रदर्शन काफी खराब रहा और 2009 का चैंपियन सुपर आठ चरण में जगह बनाने में भी विफल रहा। इन दोनों खिलाड़ियों ने पिछले साल दिसंबर में लगातार दिनों में संन्यास की घोषणा की। आमिर ने एक टीवी चैनल पर कहा, ‘टी20 विश्व कप के बाद मुझे लगा कि पाकिस्तान क्रिकेट ढांचे ने मुझे दरकिनार और नजरअंदाज कर दिया है। टी20 विश्व कप समाप्त होने के बाद किसी ने मेरे से बात तक नहीं की। किसी ने मुझे नहीं बताया कि मैं भविष्य की योजनाओं का हिस्सा हूं या नहीं। एक समझदार व्यक्ति संकेतों को समझता है- यदि आप योजनाओं में नहीं हैं तो आपको अपने बारे में सोचना होगा। मैंने ठीक यही किया। मैंने अब अपना मन बना लिया है- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बहुत-बहुत धन्यवाद।' बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने इससे पहले दिसंबर 2020 में 28 साल की उम्र में कोच मिस्बाह उल हक और वकार यूनिस के साथ मुद्दों का हवाला देते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। आमिर ने कहा कि जब PCB ने उन्हें अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले विश्व कप में खेलने के लिए कहा तो उन्होंने काउंटी क्रिकेट खेलने के अनुबंध को स्वीकार करने से भी इनकार कर दिया। आमिर ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मैंने जितना कमाया उससे ज्यादा पैसा खर्च कर दिया। मैं अपने ट्रेनर के साथ यात्रा करता था और वो सारा खर्च मेरी जेब से होता था। लेकिन वो अलग मामला है।' recent visitors 34

किसान के 2 एकड़ में आग लगने की वजह से किसान की सारी फसल जलकर राख, मदद के लिए आगे आए गुरु रंधावा

मुंबई 'नाच मेरी रानी', 'हाई रेटड' और 'पटोला' जैसे हिट गाने गा चुके मशहूर सिंगर गुरु रंधावा अक्सर चर्चा में रहते हैं। वे हमेशा अपनी गायकी से लोगों का दिल जीत लेते हैं। हाल ही में इस सिंगर ने पंजाब के किसानों (जिनकी फसल भीषण आग से नष्ट हो गई) की मदद के लिए आगे आए है और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने का फैसला लिया है। दरअसल, हाल ही में एक किसान का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके पास सिर्फ 2 एकड़ जमीन है और 2 एकड़ में आग लगने की वजह से किसान की सारी फसल जलकर राख हो गई है। इस बीच, किसान की बेटी रोते हुए अपने पिता को सांत्वना देती है। जब यह वीडियो गुरु रंधावा तक पहुंचा तो उनका दिल दहल गया। गुरु ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "यह देखकर बहुत दुख हुआ।" क्या आप मुझे परिवार का संपर्क नंबर दे सकते हैं? मैं एक किसान के रूप में अपने परिवार की मदद करना चाहता हूं। मैं उनका दर्द समझ सकता हूं। अगर किसी को पता हो तो कृपया नंबर कमेंट करें। धन्यवाद, जय जवान, जय किसान। यह भी बताया जा रहा है कि उक्त किसान गांव माड़ी मुस्तफा, तहसील बाघापुराना, जिला मोगा का निवासी है, जिसके निवासी भी सिंगर के इस फैसले की प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं अगर गुरु रंधावा के वर्क फ्रंट की बात करें तो गायक और एक्टर गुरु रंधावा इन दिनों अपनी नई पंजाबी फिल्म 'शौंकी सरदार' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जिनकी यह बहुचर्चित फिल्म जल्द ही दुनियाभर में रिलीज होने वाली है। recent visitors 12

चावल बनाने को लेकर हुआ विवाद, बीजेपी नेता की पत्नी ने खुद को गोली से उड़ाया

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीजेपी नेता अतुल सिंह चौहान की पत्नी गुंजन ने खुद को गोली मार ली। खाने में चावल बनाने को लेकर महिला का अपने पति और सास के साथ विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि गुंजन गुस्से में अपने कमरे के अंदर चली गई और दो मिनट बाद खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही अतुल सिंह कमरे की ओर दौड़े। उनकी पत्नी खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थी। यह पूरा मामला जिले के नवी कोट नंदा नई बस्ती इलाके का है। जहां, प्रॉपर्टी डीलर अतुल सिंह चौहान, पत्नी गुंजन और पूरे परिवार के साथ रहते हैं। अतुल भाजपा के नेता भी है, उन्होंने पार्टी कि टिकट से पार्षद चुनाव भी लड़ा था। घटना के दिन अतुल काम पर गया हुआ था। दोपहर डेढ़ बजे उसकी पत्नी गुंजन सिंह (28) ने WhatsApp पर मैसेज भेज कर उसके खाने के लिए घर बुलाया। मैसेज मिलने के कुछ ही देर बाद अतुल घर पहुंच गया। जिसके बाद गुंजन ने अपनी सांस को खाना परोसा। शुगर की मरीज थी सांस पुलिस ने बताया कि गुंजन की सास शुगर की मरीज है। उन्होंने खाने में परोसे गए चावल को लेकर बहू को टोका। इस बात को लेकर सास और बहू के बीच कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों एक दूसरे पर बुरी तरह भड़क गए। इस दौरान अतुल ने अपनी मां का साथ दिया। जिससे पत्नी बर्दाश्त नहीं कर पाई और गुस्से में कमरे की ओर चली गई। थोड़ी देर बाद कमरे से गोली की आवाज सुनाई दी। अतुल दौड़ते हुए मौके पर पहुंचा और देखा कि उसकी पत्नी खून से लथपथ फर्श में पड़ी हुई थी। जांच में जुटी पुलिस अतुल सिंह ने परिजनों की मदद से पत्नी गुंजन को आनन फानन में राम सागर मिश्र अस्पताल लाया। महिला की स्थिति को देखते हुए उसे डॉक्टरों ने केजीएमयू ट्रामा सेंटर ले जाने को कहा। परिजन उसे तुरंत ट्रॉमा सेंटर लेकर गए। जहां, प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला ने पेट में सटा कर 32 बोर पिस्टल से गोली मारी थी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। recent visitors 28