Friday, July 10, 2026 5:48 am

राजस्थान किसानों को ब्याज राहत योजना, ऋणी किसानों को ब्याज में 100 प्रतिशत छूट

जयपुर राजस्थान के किसानों के लिये बड़ी खबर है। अप्रैल 2025 में सीएम ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुये कहा है कि बैंक द्वारा नीलाम हुई जमीन को सरकार उन्हें वापस दिलायेगी। इस खबर के बाद राज्य में हर्ष का माहौल है। राजस्थान के किसानों के लिये बड़ी खबर है। अप्रैल 2025 में सीएम ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुये कहा है कि बैंक द्वारा नीलाम हुई जमीन को सरकार उन्हें वापस दिलायेगी। इस खबर के बाद राज्य में हर्ष का माहौल है। बता दें राज्य के जिन किसानों की जमीन बैंकों ने नीलाम कर अपने नाम कर ली थी, वे जमीनें अब राज्य सरकार वापस किसानों को सौंपेगी। मृतक ऋणियों के वारिसों को भी इस योजना का फायदा मिलेगा । इस योजना से न केवल किसानों और बल्कि छोटे उद्यमियों को राहत मिलेगी बल्कि बैंकों की वसूली और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इन किसानों को मिलेगा योजना लाभ राज्स्थान में मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत योजना सरकार ने लागू की है। इससे राज्य के कई हजार किसानों के लिए एक बड़ी राहत मिलेगी। अब वे किसान जिनकी जमीनें ऋण न चुका पाने के कारण नीलामी में बैंकों के नाम हो चुकी थीं, अब उन्हें अपनी जमीनें वापस पाने का अवसर मिलेगा। बता दें कि सरकार ने यह योजना राज्य में तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। ब्याज में 100 प्रतिशत की छूट इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि किसानों को जमीन मिले और वे उन पर खेती उन किसानों को राहत प्रदान करना है जो सहकारी भूमि विकास बैंकों से लिए गए ऋण को समय पर चुकता नहीं कर पाए और जिनकी जमीनें नीलामी के माध्यम से बैंकों के नाम हो गई थीं। अब ऐसे किसान, यदि वे मूलधन और बीमा प्रीमियम की संपूर्ण राशि जमा कराते हैं, तो उन्हें ब्याज में 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी और उनकी जमीनें वापस की जाएंगी। योजना की पात्रता वे सभी ऋणदाता जिनके ऋण 1 जुलाई, 2024 तक अवधिपार हो चुके हैं, इस योजना के तहत पात्र होंगे।मृतक ऋणियों के उत्तराधिकारी भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं, बशर्ते वे आवश्यक राशि का भुगतान करें। जिन किसानों की जमीनें पहले ही नीलामी में बैंकों के नाम हो चुकी हैं, उन्हें भी यह योजना राहत प्रदान करेगी। ब्याज राहत योजना 2025-26 को लागू राजस्थान की सरकार ने मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत योजना 2025-26 को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। इस योजना की जानकारी सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने दी। मंत्री दक ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य डिफॉल्टर ऋणी सदस्यों को आर्थिक रूप से पुनः मुख्यधारा में लाकर उन्हें सशक्त बनाना है। इसके लिए राज्य सरकार ने 200 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा पात्र लाभार्थियों को योजना का सीधा फायदा मिल सके ।  वहीं सहकारी ऋण व्यवस्था को भी मजबूती दी जा सके। यह योजना प्रदेश में सहकारी भूमि विकास बैंकों के तहत काम कर रहे किसानों और अन्य ऋणी सदस्यों के लिए एक महत्वपूर्ण राहत मानी जा रही है। योजना का लाभ उठाने की अपील सीएम ने कहा है कि जो भी किसान इस योजना का पात्र है और वे योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो वे ब्याज के अलावा मूलधन जमा करें और अपनी जमीन वापस लें।  बता दें कि इस योजना को वित्त विभाग से मंजूरी मिल चुकी है और अब यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि अधिकतम पात्र लाभार्थियों तक इसका लाभ पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार विभिन्न माध्यमों से किया जाए, ताकि इसकी जानकारी हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और वे इसका लाभ उठा सकें। रणनीति बनाकर कार्य किया जाएं  योजना के तहत शत-प्रतिशत वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया जाए। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि जिन जिलों में सहकारी भूमि विकास बैंकों के ऋण बकाया की राशि अधिक है, वहां अलग से रणनीति बनाकर कार्य किया जाए, ताकि अपेक्षित परिणाम हासिल किए जा सकें। इसके अलावा, योजना को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए तैयार किए जा रहे ऑनलाइन पोर्टल को पारदर्शी और उपयोगकर्ता अनुकूल बनाए जाने पर भी बल दिया गया। सरकार की पहल सहकारिता मंत्री की मानें तो यह योजना किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे वे अपनी जमीनें पुनः प्राप्त कर सकेंगे और आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगे। सरकार का उद्देश्य किसानों को वित्तीय संकट से उबारना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के माध्यम से राजस्थान सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जिससे वे अपनी जमीनें पुनः प्राप्त कर सकेंगे और आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगे।   recent visitors 30

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के नवनियुक्त अध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने श्रम विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

जगदलपुर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के नवनियुक्त अध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने पदभार ग्रहण के बाद गुरुवार को बस्तर जिले के प्रथम प्रवास के दौरान श्रम विभाग के विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों के साथ सर्किट हाउस के सभाकक्ष में परिचय एवं समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर उन्होंने जिले में पदस्थ श्रम निरीक्षकों एवं श्रम संसाधन केन्द्र में पदस्थ कर्मचारियों से मण्डल अंतर्गत पंजीयन एवं संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन कर पात्र सभी व्यक्तियों को योजनाओं लाभान्वित किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से सेचुरेशन करने के लिए नियमित तौर पर मॉनिटरिंग किए जाने कहा। बैठक में अध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने विकासखण्डवार तथा ग्रामवार श्रमिकों के शत् प्रतिशत पंजीयन किये जाने हेतु तथा मंडल अंतर्गत संचालित योजनाओं में अधिक से अधिक श्रमिकों को लाभान्वित कराये जाने हेतु जिला स्तर पर कार्ययोजना तैयार कर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।         इस दौरान श्रम पदाधिकारी भूपेन्द्र नायक एवं श्रम संसाधन केन्द्र के कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों के संबंध में अवगत कराते हुए स्थानीय स्तर पर श्रमिकों की ओर से आ रही मांगों एवं समस्याओं की जानकारी प्रस्तुत की गई। उक्त बैठक में अध्यक्ष के निज सचिव टीआर सोनटके, श्रम पदाधिकारी जगदलपुर भूपेन्द्र नायक, श्रम कल्याण अधिकारी श्रीमती रीतु सिंह खुड़श्याम सहित श्रम विभाग और मण्डल के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। recent visitors 28

मोहला : 30 जून तक नलकूप खनन पर प्रतिबंध

मोहला : 30 जून तक नलकूप खनन पर प्रतिबंध कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने जारी किया आदेश मोहला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती तुलिका प्रजापति ने छत्तीसगढ़ पेय जल परिरक्षण अधिनियम द्वारा प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 30 जून तक जिले में नलकूप खनन पर प्रतिबंधित आदेश जारी किया है। इस अवधि में जिले में सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना कोई भी व्यक्ति नलकूप खनन नहीं कर सकेगा   l इसके अंतर्गत  पेयजल अथवा   अन्य प्रयोजन के लिए नलकूप खनन नहीं किया जा सकेगा। किंतु शासकीय विभाग जैसे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जिले में नया नलकूप खनन कर सकेगा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग को नलकूप खनन हेतु अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी। किंतु किए गए नलकूप खनन की जानकारी प्राधिकृत अधिकारी को दिया जाएगा।  जन सुविधा को ध्यान में रखते हुए नलकूप खनन के अनुमति देने हेतु प्राधिकृत अधिकारी  नियुक्त किया गया है। राजस्व अनुविभाग मोहला के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मोहला को एवं राजस्व अनुविभाग मानपुर के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मानपुर को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है। recent visitors 31

अब तक 5 अर्धशतकों के साथ वह ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर पहुंचे विराट, सिक्स लगाने में रोहित के और करीब पहुंचे

नई दिल्ली IPL में विराट कोहली रंग में दिख रहे हैं। अब तक 5 अर्धशतकों के साथ वह ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उधर, रोहित शर्मा भी फॉर्म में आ चुके हैं। दोनों दिग्गजों के बीच एक दिलचस्प रेस चल रही है। रेस है सिक्स लगाने की। कौन हैं IPL इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले शीर्ष 5 भारतीय। 1. रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में हिट मैन रोहित शर्मा पहले नंबर पर हैं। उन्होंने 265 मैचों में 295 छक्के जड़े हैं। इस सीजन में वह अब तक 15 सिक्स जड़ चुके हैं। ओवरऑल की बात करें तो रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल 357 छक्कों के साथ शीर्ष पर हैं। 2. विराट कोहली विराट कोहली लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 42 गेंदों में 70 रन की शानदार पारी खेली। उस दौरान उन्होंने 2 छक्के जड़े और सिक्स के मामले में रोहित शर्मा के और करीब पहुंच गए हैं। कोहली ने आईपीएल में अब तक 261 मैच में 285 सिक्स जड़े हैं यानी वह हिट मैन से सिर्फ 10 सिक्स ही पीछे हैं। इस सीजन में उन्होंने अब तक 13 छक्के जड़े हैं। ओवरऑल की बात करें तो वह क्रिस गेल और रोहित शर्मा के बाद तीसरे नंबर पर हैं। 3. महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीयों की लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स के महेंद्र सिंह धोनी तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक 272 मैच में 260 छक्के जड़े हैं। 4. संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल में 175 मैच में 216 सिक्स लगाए हैं। इस सीजन में वह चोट की समस्या से जूझ रहे हैं। 5. केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल रहे केएल राहुल आईपीएल के इस सीजन में जबरदस्त लय में दिख रहे हैं। उन्होंने 2025 में अब तक 7 मैच खेले हैं और 16 छक्के जड़े हैं। उनके नाम आईपीएल में अब तक 139 मैच में 203 छक्के हैं। सुरेश रैना ने भी 203 छक्के लगाए हैं लेकिन 2021 के बाद वह आईपीएल में नहीं खेलते हैं। recent visitors 33

इंदौर में अस्पताल में कपिल की पिटाई के समय मौजूद थे चिंटू चौकसे, नए वीडियो से हुआ खुलासा

इंदौर इंदौर में विधायक रमेश मेंदोला के विधायक प्रतिनिधि कपिल पाठक से मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में अब कांग्रेसी पार्षद और नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे की मुश्किलें बढ़ गई हैं। असल में गुरूवार को भंडारी अस्पताल का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें चिंटू चौकसे अपने समर्थकोंं के साथ अस्पताल के गेट पर ही खड़े दिखाई दे रहे हैं। वे यहां अपने समर्थकों से कुछ बात कर रहे हैं और उसके कुछ देर बाद ही जब कपिल परिजनों के साथ अस्पताल के गेट पर पहुंचते हैं तो चिंटू के समर्थक उसके साथ मारपीट करने लगते हैं। इसके पूर्व टैंकर वाले घटनाक्रम में चिंटू मौके पर नहीं मिले थे। उस मामले में कांग्रेस ने दावा किया था कि जिस समय मारपीट का घटनाक्रम हुआ उस समय चिंटू चौकसे एक भंडारे में जाते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन इस नए वीडियो के सामने आने के बाद चिंटू की मुश्किलें अब बढ़ती नजर आ रही हैं। कांग्रेस ने दावा किया था कि चिंटू अस्पताल में नहीं थे इंदौर में कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे से जुड़ा एक नया सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे मामले में नया मोड़ ला दिया है। भंडारी हॉस्पिटल में कपिल पाठक से उपचार के दौरान हुई मारपीट की घटना के दौरान चिंटू चौकसे मौके पर मौजूद थे और अपने समर्थकों को मारपीट के लिए उकसाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कपिल पाठक की पत्नी लगातार चिंटू चौकसे से अपने पति को छोड़ने की गुहार लगा रही हैं, लेकिन चौकसे की मौजूदगी में ही हमला जारी रहता है। कॉरिडोर में लगे कैमरे ने उगला सच असल में अभी तक कांग्रेस और बीजेपी नेताओं की तरफ से मारपीट का जो वीडियो जारी किए गए थे। उसमें भंडारी अस्पताल के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग दी गई थी। यह कैमरा ठीक गेट पर ही लगा हुआ था। इसमें केवल गेट के बाहर का ही घटनाक्रम रिकॉर्ड हुआ था। वहीं, जो नया वीडियो आया है वह गेट के अंदर कॉरिडोर में लगा हुआ है। इस वीडियो में चिंटू साफ तौर पर अपने समर्थकों के साथ गेट के पास खड़े नजर आ रहे हैं। जब उनके समर्थक हमला करने लगते हैं तो वे अस्पताल के अंदर भागते नजर आ रहे हैं। इन दोनों ही वीडियो में जो समय आ रहा है वह रात 10.48 का ही आ रहा है। इससे यह भी स्पष्ट हो रहा है कि दोनों वीडियो उसी समय के हैं। इस वीडियो से जांच को मिलेगी नई दिशा नए वीडियो में चिंटू चौकसे खुद अपने समर्थकों को हिंसा के लिए उकसाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने अब मामले की जांच को तेज कर दिया है और वीडियो फुटेज को भी जांच का अहम हिस्सा बनाया गया है। फिलहाल चिंटू चौकसे जेल में बंद हैं और अब इस नए वीडियो के सामने आने के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई और भी सख्त हो सकती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज की पुष्टि की जा रही है और इसे सबूत के तौर पर कोर्ट में पेश किया जाएगा। अभी तक एक ही वीडियो के आधार पर हो रही थी जांच अभी तक बीजेपी नेताओं ने भंडारी अस्पताल का एक वीडियो विजयनगर पुलिस और डीसीपी को दिया था, जिसमें भी कपिल के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। इस वीडियो के आधार पर कपिल के परिजन व बीजेपी नेता चिंटू चौकसे व दो अन्य आरोपियों पर एक और एफआईआर दर्ज करवाना चाहते हैं। लेकिन विजयनगर पुलिस ने उन्हें स्पष्ट कर दिया था कि पहले वीडियो की फॉरेंसिक जांच होगी उसके बाद ही इसमें कोई कार्रवाई हो पाएगी। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस भी चिंटू की तरफ से क्रॉस एफआईआर कराने की बात कर रही है, लेकिन पुलिस ने उन्हें भी पहले जांच होने की बात कही है। चिंटू चौकसे की मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल पुलिस को सौंपेगी कांग्रेस कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार और बुधवार दोनों दिन पुलिस से संपर्क कर अपनी बात रखी कि दोनाें ही घटनास्थलों पर चिंटू चौकसे मौजूद नहीं थे। इसके लिए पुलिस चिंटू की मोबाइल लोकेशन ट्रेस करवा सकती है। अगर पुलिस यह नहीं कर पा रही है तो फिर कांग्रेस स्वयं चिंटू के मोबाइल की लोकेशन व कॉल डिटेल निकालकर पुलिस को सौंपेगी। पहले क्रॉस FIR, फिर जमानत अर्जी लगाएंगे     चौकसे समर्थक कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे इस पूरे घटनाक्रम में पहले चिंटू की तरफ से क्रॉस एफआईआर कराना चाहते हैं। इसको लेकर वे पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से भी मिल चुके हैं, लेकिन उनका भी कहना यही है कि पहले सभी तथ्यों की जांच होगी उसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई होगी। वहीं, जमानत को लेकर कांग्रेसियों का कहना है कि वे क्रॉस एफआईआर कराने के बाद ही सेशन कोर्ट में जमानत अर्जी लगाएंगे। वहां से मदद नहीं मिली तो वे हाईकोर्ट जाएंगे। क्या है नए वीडियो में और यह लगे आरोप बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने यह वीडियो जारी किया है। यह भंडारी अस्पताल के नीचे का वीडियो है, यह वही अस्पताल है जहां घटना के बाद पाठक भर्ती हुए और यहीं पर चौकसे का भतीजा रोहन चौकसे भी भर्ती है। यह वीडियो रात 10.48 बजे का है, इसमें दिख रहा है कि कुछ लोग भागते हुए वहां आए और उन्होंने पाठक परिवार को पीटना शुरू कर दिया। मिश्रा ने आरोप लगाए हैं कि यह चौकसे परिवार है और इनके साथ चिंटू भी था और उन्होंने यहां भी कपिल पाठक और उनके परिवार पर जानलेवा हमला किया है। इस मामल में नगराध्यक्ष मिश्रा ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर इसकी जांच की भी मांग की है। इसके पहले यह आए थे वीडियो 1- इस घटना में सबसे पहले घायल कपिल पाठक का वीडियो आया जिसमे वह लहू लुहान है 2- फिर दूसरा वीडियो आया हथियार लेकर चौकसे परिवार के लोगों को पाठक के घर के बाहर घूमने का और कार तो तोड़ते हुए 3- इसके बाद रोहन चौकसे का वीडियो कांग्रेस ने जारी किया, पूर्व सीएम दिग्वजिय सिंह ने और कहा कि रोहन का ज्यादा चोट आई, फिर रोहन की फरियाद पर पाठक परिवार पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज … Read more

यूपी बोर्ड के परिणाम घोषित, 10वीं में यश प्रताप सिंह ने और 12वीं में महक जायसवाल ने किया टॉप

लखनऊ यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यूपी बोर्ड रिजल्ट upmsp.edu.in व upresults.nic.in के साथ-साथ हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी रोल नंबर डालकर ( UP Board 10th Result , UP Board 12th Result ) चेक किया जा सकता है। यूपी बोर्ड 10वीं में 90.11 फीसदी और यूपी बोर्ड इंटर में 81.15 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। यूपी बोर्ड 10वीं में यश प्रताप सिंह ने 97.83 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। यश प्रताप सिंह रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज, उमरी (जालौन) के विद्यार्थी हैं। दूसरे स्थान पर अंशी तिवारी इटावा 97.67 प्रतिशत और अभिषेक कुमार यादव बाराबंकी के रहने वाले 97.67 प्रतिशत तीसरे स्थान पर रहे हैं। मुरादाबाद के मृदुल गर्ग 97.50 अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं। यूपी बोर्ड 12वीं में 97.20% अंकों के साथ महक जायसवाल ने टॉप किया है। महक जायसवाल, बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज, भुलाई की छात्रा हैं। यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा 25,98,560 स्टूडेंट्स ने दी थी। इसमें से कुल 21,08,774 छात्र पास हुए हैं। ओवरऑल पास प्रतिशत 81.15 फीसदी रहा। इसमें से लड़कों की संख्या 13,87,263, पास हुए छात्रों की संख्या 10,62,616 और पास प्रतिशत 76.60 फीसदी रहा है। इसके अलावा लड़कियों की कुल संख्या 12,11,297 थी इसमें से 10,46,158 छात्राएं पास हुई हैं और पास प्रतिशत 86.37 फीसदी रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 9.77 फीसदी अधिक रहा है। मार्कशीट डाउनलोड करने की प्रक्रिया यूपी बोर्ड की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट्स या डिजिलॉकर का उपयोग करना होगा। नीचे दिए गए चरणों का पालन करें: 1. आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से मार्कशीट डाउनलोड करें यूपी बोर्ड के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट्स upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर उपलब्ध हैं। मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरण फॉलो करें: चरण 1: यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं। चरण 2: होमपेज पर "परीक्षा फल" (Exam Result) या "UP Board Result 2025" सेक्शन पर क्लिक करें। चरण 3: अपनी कक्षा चुनें, यानी "UP Board 10th Result 2025" या "UP Board 12th Result 2025"। चरण 4: आवश्यक विवरण दर्ज करें, जैसे: कैप्चा कोड (यदि दिखाई दे) चरण 5: "रिजल्ट देखें" या "Get Result" बटन पर क्लिक करें। चरण 6: आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। मार्कशीट में नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक, और पास/फेल स्थिति जैसी जानकारी होगी। चरण 7: "Download" या "Print" विकल्प का उपयोग करके मार्कशीट को PDF के रूप में डाउनलोड करें या प्रिंटआउट लें। नोट: यह ऑनलाइन डाउनलोड की गई मार्कशीट प्रोविजनल (अस्थायी) होती है। मूल मार्कशीट और प्रमाणपत्र बाद में संबंधित स्कूलों से प्राप्त किए जा सकते हैं। 2. डिजिलॉकर के माध्यम से मार्कशीट डाउनलोड करें इस साल पहली बार यूपी बोर्ड ने मार्कशीट को डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया है, जो सुरक्षित और सुविधाजनक है। डिजिलॉकर से मार्कशीट डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस प्रकार है: चरण 1: डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करें। चरण 2: यदि आपके पास पहले से डिजिलॉकर अकाउंट नहीं है, तो अपने आधार नंबर और मोबाइल नंबर का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करें। चरण 3: लॉगिन करने के बाद, "Education" या "UP Board" सेक्शन पर जाएं। चरण 4: "Class X Marksheet 2025" या "Class XII Marksheet 2025" लिंक पर क्लिक करें। चरण 5: अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें। चरण 6: मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें। लाभ: डिजिलॉकर पर उपलब्ध मार्कशीट डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित होती है और इसमें बारकोड होता है, जो इसे आधिकारिक और सुरक्षित बनाता है। यह उच्च शिक्षा संस्थानों या नौकरी आवेदनों के लिए मान्य है। 3. अन्य वैकल्पिक वेबसाइट्स यदि आधिकारिक वेबसाइट्स पर ट्रैफिक के कारण परेशानी हो, तो आप निम्नलिखित वैकल्पिक वेबसाइट्स का उपयोग कर सकते हैं: वेबसाइट्स पर भी रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करके परिणाम और मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है। 4. SMS के माध्यम से परिणाम चेक करें (मार्कशीट डाउनलोड नहीं) यदि इंटरनेट सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो छात्र SMS के माध्यम से परिणाम चेक कर सकते हैं, हालांकि यह मार्कशीट डाउनलोड करने का विकल्प नहीं है। प्रक्रिया इस प्रकार है: 10वीं के लिए: अपने फोन से UP10रोल नंबर टाइप करें और इसे 56263 पर भेजें। 12वीं के लिए: UP12रोल नंबर टाइप करें और 56263 पर भेजें। जवाब में आपको परिणाम की जानकारी प्राप्त होगी। recent visitors 35