Friday, July 10, 2026 6:51 am

सूदखोरी के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्यवाही, जरूरतमंदो को कर्ज के जाल में फंसाकर लाखों ब्याज वसूलने वाले आरोपी गिरफ्तार

अनुपपुर पुलिस अधीक्षक अनुपपुर मोती उर रहमान जी को अनूपपुर में कई जरूरतमंदो को कर्ज के जाल में फंसाकर सूदखोरी कर ब्याज वसूलकर शोषण किये जाने की शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें शिकायतकर्ता शिवदास राठौर पिता तुलसीदास राठौर उम्र करीब 28 साल निवासी वार्ड न. 01 सामतपुर जिला अनूपपुर के द्वारा पुलिस अधीक्षक अनूपपुर से मिलकर शिकायत की गई कि आर्थिक तंगी के चलते हुए मजबूरीवश चेतना नगर, अनूपपुर में आरसीएम दुकान के संचालक सुरेश सिहं पंवार से अक्टूबर 2022 में पचास हजार रूपये का कर्ज लिया जो उसके बदले सुरेश सिंह पंवार ने बैंक एकाउण्ट के कोरे चेकों पर हस्ताक्षर कराकर ले लिये थे जो अब तक 95000 रूपये देने के बाद भी सुरेश सिहं पंवार द्वारा मूलधन 50000 रूपये बकाया होना कहकर डराया धमकाया जाता है और साथ में बैंक चेक को न्यायालय में लगाकर कोर्ट से नोटिस भी करा दिया है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा टी. आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया जाकर सूदखोरी के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया जो शिकायतकर्ता शिवदास राठौर निवासी सामतपुर की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 198/25 धारा 420 भादवि. 3,4 म.प्र. ऋणियो का संरक्षण अधिनियम दर्ज किया जाकर सूदखोर सुरेश सिहं पंवार पिता जयकरण सिहं पंवार उम्र 52 साल निवासी वार्ड न. 14 चेतना नगर अनूपपुर की आर.सी.एम. दुकान एवं बंगले पर रेड कार्यवाही की गई। पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही में 37 पीड़ित कर्जदारों के आरोपी द्वारा अपने पास जमा कराये गये विभिन्न बैंको के कोरे चेक तथा कर्ज लिये जाने के संबंध में कर्जदारों से लिखवाये गये कई शपथ पत्र जप्त किये गये है, साथ ही आरोपी के घर से कर्जदारो की खड़ी कराई गई 07 वाहन 1. मोटर सायकल हीरो होण्डा स्पेलण्डर एम.पी. 65 एम डी 6404, 2. मोटर सायकल बजाज डिस्कवर एम.पी. 18 एम. डी 8284, 3. मोटर सायकल बजाज प्लेटिना एम.पी. 54 एम 3027, 4. मोटर सायकल हीरो साईन एम.पी. 65 एम ई 8382, 5. मोटर सायकल होण्डा सी जी 31 डी 3401, 6. मोपेड होंडा एमपी 65 S 7299 7. मारूती सुजुकी जेन कार एम.पी. 18 सी 1965 को जप्त किया गया है। आरोपी के कब्जे से सूदखोरी का हिसाब किताब रखने में प्रयुक्त स्कूली कापियां भी जप्त की गई है जिसकी जांच कोतवाली पुलिस द्वारा की जा रही है कि अब तक आरोपी सूदखोर सुरेश सिहं पंवार द्वारा कितने जरूरतमंदो को कर्ज के जाल में फंसाकर ब्याज वसूला जाकर शिकार बनाया गया है। कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी सुरेश सिहं पंवार का माननीय न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ जारी है।  आरोपी सूदखोर के विरुद्ध दूसरा अपराध भी दर्ज पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के दौरान श्यामसुन्दर मिश्रा पिता स्व. शिवप्रसाद मिश्रा उम्र 48 वर्ष निवासी वार्ड न. 09 बाबा कालोनी अनूपपुर द्वारा थाना कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कोरोना महामारी के समय आर्थिक तंगी के चलते वर्ष 2021 में आरसीएम दुकान के संचालक सुरेश सिहं पंवार से 500000 रूपये का कर्जा लेकर अपने बैंक के कोरे चेक रख दिये थे जो अब तक 750000 रूपये व्याज करने के बाद भी सुरेश सिहं पंवार द्वारा मूलधन 500000 रूपये बकाया होना बताकर परेशान किया जा रहा है जो उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्र. 201/25 धारा 318(4) बी.एन.एस. एवं 3.4 म.प्र. ऋणियों का संरक्षण अधिनियम 1937 में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।  पुलिस अधीक्षक अनूपपुर की आम जनता से अपील पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान जी के द्वारा गुरुवार की रात्रि थाना कोतवाली अनूपपुर पहुंचकर गिरफ्तार आरोपी सुरेश सिहं पंवार से स्वयं पूछताछ की गई।  आरोपी सूदखोर ने कोरोना महामारी की आपदा को अवसर बनाया जाकर अपना सूदखोरी का काम किया गया । पुलिस को जांच में उजागर हुआ कि  आरोपी द्वारा कोराना महामारी के समय कई लोगो का व्यापार एवं काम ठप हो जाने पर उनकी मजबूरी एवं परेशानियां का लाभ उठाकर ऊंची ब्याज दर पर लोगों को कर्जा दिया जिसके बदले में उनकी मोटर सायकल, कार एवं सोना  – चांदी के जेवर गिरवी रखवाया जाकर ब्याज वसूला जाने लगा, जो अब तक जप्त रिकार्ड के अनुसार करीब 57,48,000 की राशि ब्याज में आरोपी सूदखोर के द्वारा की जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि जो भी नागरिक इस तरह के कर्ज एवं ब्याज के जाल में फंसकर सूदखोरों से परेशान चल रहे हो अपनी परेशानी को छुपायें नहीं बल्कि कानूनी कार्यवाही हेतु पुलिस की मदद लें। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान जी के द्वारा सूदखोरी के विरुद्ध उक्त बड़ी कार्यवाही में टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के साथ उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार साहू, सहायक उपनिरीक्षक संतोष वर्मा, प्रधान आरक्षक शिवशंकर प्रजापति, शेख रसीद, महेन्द्र सिहं राठौर, चालक प्रधान आरक्षक खेमराज सिहं, आरक्षक प्रकाश तिवारी, अब्दुल कलीम, दीपक बुन्देला, महिला आरक्षक जानकी की टीम को पुरुष्कृत किये जाने की घोषणा के साथ जिले में अन्य सूदखोरी के शिकार नागरिकों  की मदद किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। recent visitors 19

इंदौर में किन्नरों के बीच बड़ा विवाद, एक किन्नर गुट ने दूसरे गुट पर लगाया एचआईवी के इंजेक्शन लगाने का आरोप

इंदौर पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में किन्नरों के एक गुट ने किन्नरों के दूसरे गुट पर एचआईवी से संबंधित संक्रमित इंजेक्शन लगाने के आरोप लगाए हैं. गुरुवार को किन्नर गुट ने इस मामले की शिकायत इंदौर के पंढरीनाथ थाने पर की है. पुलिस आवेदन लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. वहीं किन्नर गुट ने कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है. किन्नरों ने लगाए गंभीर आरोप इंदौर के नंदलाल पूरा में रहने वाला किन्नर समाज पंढरीनाथ थाने पहुंचा. उनकी बात सुन पुलिस भी हैरान रह गई. किन्नर गुट की गुरु ने आरोप लगाते हुए कहा कि ''किन्नरों का एक गुट उनके चेलों को परेशान कर रहा है. यहां तक कि हमें हमारी धार्मिक आस्था भी बचाने में समस्या आ रही है. घर में घुसकर हमें जान से मारने की धमकी देते हैं. नॉनवेज खाने का दवाब डालते हैं. हमसे कहते हैं कि हमारा कहना मानो या फिर इंदौर छोड़कर चले जाओ. उनकी बात नहीं माने पर हमारे चेलों को एचआईवी (Human Immunodeficiency Virus) से संबंधित संक्रमित इंजेक्शन लगा रहे हैं. जिससे कुछ किन्नरों को HIV भी हो गया.'' सुनवाई नहीं हुई तो जाएंगे पीएम-सीएम के पास किन्नर गुरु का कहना है कि, ''पुलिस आवेदन ले लिया है लेकिन केस दर्ज नहीं किया. पुलिस ने दो दिन का समय मांगा है जांच के लिए, उसके बाद केस दर्ज करने की बात कही है. गुरु का कहना है कि अगर हमारी सुनवाई नहीं हुई और हमें न्याय नहीं मिला तो हम इंदौर में चक्काजाम करेंगे. भोपाल में सीएम मोहन यादव और पीएम नरेंद्र मोदी तक अपनी बात पहुंचाएंगे. किन्नरों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है. एसीपी हेमंत चौहान ने बताया कि, ''कुछ किन्नर समाज से जुड़े लोग आए थे, उनके द्वारा एक आवेदन दिया गया है. उन्होंने वहीं रहने वाले कुछ अन्य किन्नरों पर उन्हें परेशान करने के आरोप लगाए हैं. आवेदन के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है. जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.'' एसीपी हेमंत चौहान ने आगे बताया, ''गुरुवार को ही इनकी मल्टी से एक किन्नर को विजयनगर थाना पुलिस ने 307 आईपीसी की धारा के प्रकरण में गिरफ्तार किया है. किन्नर के खिलाफ 2023 में केस दर्ज हुआ था. उसकी गिरफ्तारी के बाद ही किन्नर थाने आए और ज्ञापन सौंपा.'' recent visitors 16

तापमान में वृद्धि होने के कारण हीट स्ट्रोक की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचाव के दिए सुझाव

उत्तर बस्तर कांकेर जिले में ग्रीष्म ऋतु के  शुरू होते ही तापमान में वृद्धि होने के कारण (हीट स्ट्रोक) की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचाव व उसके प्रबंधन संबंधी जागरूकता फैलाने हेतु कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार आवश्यक समसामयिक सलाह जारी की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश सांडिया ने जिलावासियों को लू से बचने एवं लू लगने पर सावधानी बरतने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी है। कि सिर में भारीपन और दर्द होना, तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना, चक्कर और उल्टी आना, कमजोरी के साथ शरीर में दर्द होना, शरीर का तापमान अधिक हो जाने के बाद भी पसीने का न आना, अधिक प्यास और पेशाब कम आना, भूख कम लगना और बेहोश होना आदि लू लगने के प्रमुख लक्षण हैं। लू से बचाव के उपाय- उन्होंने बताया कि लू लगने का प्रमुख कारण तेज धूप और गर्मी में ज्यादा देर तक रहने का मुख्यतया शरीर में नमक की कमी होना है। अतः इससे बचाव के लिए निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए- बहुत अनिवार्य न हो तो घर से बाहर ना जाएं, धूप में निकलने से पहले सिर व कानों को कपड़े से अच्छी तरह से बांध लें, पानी अधिक मात्रा में पिएं, अधिक समय तक धूप में न रहें, गर्मी के दौरान नरम मुलायम सूती कपड़े पहनने चाहिए ताकि हवा और पसीने को सोखते रहे। अधिक पसीना आने की स्थिति में ओ.आर.एस. घोल पिएं, चक्कर आने, उल्टी आने पर छायादार स्थान पर विश्राम करें तथा शीतल पेय तथा जल अथवा उपलब्ध हो तो फल का रस, लस्सी, मठा आदि का सेवन करें। प्रारंभिक सलाह के लिए 104 आरोग्य सेवा केन्द्र से निःशुल्क परामर्श लिया जावे तथा  उल्टी, सिर दर्द, तेज बुखार की दशा में निकट के अस्पताल अथवा स्वास्थ्य केन्द्र से जरूरी सलाह  ली जाए। लू लगने पर किये जाने वाला प्रारंभिक उपचार- बुखार पीड़ित व्यक्ति के सर पर ठण्डे पानी की पट्टी लगायें, अधिक पानी व पेय पदार्थ पिलायें जैसे कच्चे आम का पना, जलजीरा आदि। पीड़ित व्यक्ति को पंखे के नीचे हवा में लिटा दें, शरीर पर ठण्डे पानी का छिड़काव करते रहें, पीड़ित व्यक्ति को यथाशीघ्र किसी नजदीकी चिकित्सा केन्द्र में उपचार हेतु ले जावें। मितानिन, ए.एन.एम. से ओ.आर.एस. के पैकेट हेतु संपर्क करें। संबंधित किसी भी प्रकार के सूचना व जानकारी हेतु जिला सर्वेंलेंस इकाई एवं टोल नं-104 पर संपर्क करें। recent visitors 29

वार्डवासी सक्रिय रूप से कर रहें प्रशासन का सहयोग, अतिक्रमण हटाने दिखा रहे ं सहभागिता

कवर्धा : सामूहिक प्रयास से हो रहा शहर का विकास, कलेक्टर और नगर पालिका अध्यक्ष ने सड़क चौड़ीकरण के लिए वार्डवासियों से अतिक्रमण हटाने अपील की कलेक्टर गोपाल वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष ने घर-घर पहुंचकर सड़क निर्माण कार्य में सहयोग करने आग्रह किया वार्डवासी सक्रिय रूप से कर रहें प्रशासन का सहयोग, अतिक्रमण हटाने दिखा रहे ं सहभागिता कवर्धा कलेक्टर गोपाल वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने आज ठाकुर देव चौक से पैदल चलकर सड़क निर्माण कार्य में खुद को भागीदार बनाया। प्रशासन, वार्डवासी, वरिष्ठ नागरिक और पाषर्दों ने मिलकर अतिक्रमण हटाने का आह्वान किया, जिसमें वार्डवासियों ने सक्रिय रूप से सहयोग किया। इस अवसर पर शहर के ठाकुर देव चौक, घोठिया और नए बस स्टैंड मार्ग पर हो रहे सड़कों के निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया गया। मुख्यमंत्री साय सरकार के प्रयासों के तहत “समृद्ध कवर्धा-सुव्यवस्थित कवर्धा“ मॉडल पर शहर का समग्र विकास किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण पहल के तहत प्रशासन और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों से कवर्धा शहर में परिवर्तन के संकेत स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने नागरिकों से अपील की कि वे इस विकास कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं और शहर को एक नई दिशा देने में मदद करें। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने भी वार्डवासियों को विश्वास दिलाया कि यह सड़क निर्माण कार्य शहर की व्यवस्था और विकास के लिए आवश्यक है, जिससे शहरवासियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। इस दौरान अपर कलेक्टर व कवर्धा एसडीएम मुकेश रावटे, तहसीलदार परमेश्वर मंडावी, सीएमओं रोहित साहू, पार्षद रिंकेश वैष्णव, अजय ठाकुर, सुनील साहू, डोनेश ठाकुर, हरीश साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक सहित जनप्रतिनिधि, वार्डवासी उपस्थित थे। सड़क निर्माण कार्य के दौरान कलेक्टर गोपाल वर्मा ने वार्डवासियों से सड़क चौड़करण के लिए अतिक्रमण हटाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों ने इस प्रयास में सक्रिय रूप से सहयोग किया है और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया में सहभागिता दिखाई है। कलेक्टर ने बताया कि यह कदम सड़क को चौड़ा करने और शहर के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि नई सड़क के निर्माण से कवर्धा शहर को सुसज्जित और आधुनिक रूप मिलेगा, जिससे क्षेत्र का विकास होगा। कलेक्टर ने यह स्पष्ट किया कि अतिक्रमित स्थान को ही हटाया जाएगा, ताकि सड़क का विस्तार हो सके। इसके परिणामस्वरूप, व्यापार, व्यवसाय और आवागमन में सुधार होगा, और कवर्धा के नये हाईटेक बस स्टैंड की उपयोगिता भी बढ़ेगी, जिससे जिले के नागरिकों और बाहरी यात्रियों को भी अधिक सुविधाएं प्राप्त होंगी। इस पहल से न केवल कवर्धा शहर में बुनियादी ढांचे में सुधार होगा, बल्कि यह शहरवासियों के लिए एक नई राह भी खोलेगा, जिससे समग्र रूप से शहर की छवि और व्यवस्था में बेहतरी आएगी। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य में सभी का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि नागरिकों के समर्थन से सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा और इसके बाद कवर्धा नगर “समृद्ध कवर्धा-सुव्यवस्थित कवर्धा“ के मॉडल पर विकसित होगा। उन्होंने बताया कि यह विकास कार्य विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। ठाकुर देव चौक से हाईटेक बस स्टैंड तक बनाई जा रही नवीन चौड़ी और पक्की सड़क कवर्धा शहर के लिए अत्यधिक उपयोगी साबित होगी। यह मार्ग शहरवासियों के लिए आवागमन में सुगमता और सुविधा प्रदान करेगा। चौड़ी सड़क बनने से व्यस्त समय में ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान होगा और यात्रियों को राहत मिलेगी। साथ ही, यह मार्ग शहर के अन्य हिस्सों को हाईटेक बस स्टैंड से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा, जिससे यात्रियों और दैनिक यात्रियों के लिए यह मार्ग सुरक्षित और तेज होगा। कलेक्टर गोपाल वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने सड़क निर्माण कार्य का किया अवलोकन, दिए निर्देश शहर के बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सतर्क हो गया है। कलेक्टर और नगर पालिका अध्यक्ष ने बुधवार को ठाकुरदेव चौक से जुनवानी हाईटेक बस स्टैंड तक 11 करोड़ रुपए की लागत से बन रही सड़क का स्थल अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर और अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को तय समय सीमा में हर हाल में पूर्ण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण कार्य पूरी तरह गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो। निर्माण सामग्री से लेकर लेवलिंग, ड्रेनेज और डामरीकरण तक हर स्तर पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य की नियमित निगरानी, मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि निर्माण कार्य के दौरान नागरिकों को कम से कम असुविधा हो। नगर सौंदर्यीकरण और सुव्यवस्थित विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है कवर्धा कबीरधाम जिले का प्रमुख नगर कवर्धा, “समृद्ध कवर्धा – सुव्यवस्थित कवर्धा“ के मॉडल शहर के रूप मे कवर्धा को विकसित किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से नगर को सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू की गई हैं। 11 करोड़ रूपए की लागत से 4.20 किलोमीटर ठाकुर देव चौक से हाईटेक बस स्टैंड तक की चौड़ी और पक्की सड़क इस योजना का एक अहम हिस्सा है, जिससे आवागमन सुगम होगा और यातायात दबाव कम होगा। इस मार्ग के उन्नयन से शहरवासियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी और हाईटेक बस स्टैंड का बेहतर कनेक्टिविटी से लाभ मिलेगा। सड़क निर्माण कार्य से कवर्धा शहर के बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती सड़क के निर्माण से क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव को भी नियंत्रित किया जाएगा, और यह कवर्धा शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा। नए सड़क मार्ग से हाईटेक बस स्टैंड तक पहुंचना और भी आसान होगा, जिससे स्कूली छात्रों, व्यापारियों, यात्रियों और अन्य वर्गों को बड़ी सुविधा मिलेगी। यह सड़क कवर्धा के यातायात तंत्र का मजबूत हिस्सा बनेगी, जिससे दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों और अन्य शहरों से जुड़ने वाले मार्ग और भी प्रभावी होंगे। बेहतर कनेक्टिविटी से व्यापारिक गतिविधियां भी तेज होंगी, स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, और समय की बचत होगी। recent visitors 27

दरगाह में सुंदरकांड का पाठ और प्रसाद वितरण, शहीदों को श्रद्धांजलि

 इंदौर  मध्य प्रदेश के इंदौर के कुलकर्णी नगर भट्टा की एक दरगाह इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। जहां पहले कव्वाली की महफिलें सजा करती थीं, अब वहां सुंदरकांड का पाठ हो रहा है। लेकिन इस बदलाव के पीछे जो कहानी है, वह दिल को छू लेने वाली है। दरअसल, इसी दरगाह में कभी शहाबुद्दीन नाम का एक व्यक्ति कव्वाली का आयोजन करवाता था। लेकिन अब वही व्यक्ति, जिसने पहले हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाया था, एक बार फिर हिंदू धर्म में लौट आया है। अब वह शहाबुद्दीन नहीं, बल्कि श्यामू के नाम से पहचाने जा रहे हैं और अब वहीं श्यामू इसी दरगाह में सुंदरकांड का आयोजन करवा रहे हैं। श्यामू को अंदर तक झकझोर दिया जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले ने श्यामू को अंदर तक झकझोर दिया। खबर आई कि आतंकियों ने धर्म पूछकर लोगों को गोली मारी। यह सुनकर श्यामू ने न सिर्फ कव्वालियां बंद करवाईं, बल्कि खुद को फिर से हिंदू धर्म में स्थापित करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि अब इस दरगाह में सिर्फ रामायण, सुंदरकांड और हनुमान चालीसा की गूंज होगी। सुंदरकांड का पाठ और प्रसाद वितरण, शहीदों को श्रद्धांजलि अब इसी दरगाह में भजन-कीर्तन, सुंदरकांड का पाठ और प्रसाद वितरण हो रहा है। विशेष आयोजन के तहत जम्मू-कश्मीर हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर देश के वीरों को नमन किया। माहौल पूरी तरह से भक्ति और देशभक्ति से सराबोर नजर आया। मुस्लिम समाज ने दिया सम्मान, बढ़ाया सौहार्द इस आयोजन में मुस्लिम समाज के लोग भी शामिल हुए और सुंदरकांड पाठ करने वाले लोगों को फूलों और अंगवस्त्र से सम्मानित किया। यह दृश्य सभी के लिए प्रेरणादायक था, जहां धर्म के नाम पर बंटवारा नहीं, बल्कि मेल-मिलाप का संदेश दिया गया। इंदौर की धरती पर भाईचारे का जो अनोखा नज़ारा सामने आया, उसने साबित कर दिया कि जब दिलों में भक्ति और देशभक्ति हो, तो धर्म की दीवारें मायने नहीं रखतीं। हिंदू-मुस्लिम एकता की यह मिसाल इंदौर के लिए गर्व का विषय बन चुकी है। दरगाह का बदला स्वरूप बना चर्चा का विषय जहां कभी कव्वाली गूंजती थी, वहां अब रामभक्ति का माहौल है। दरअसल, यह बदलाव क्षेत्र के पार्षद जीतू यादव ने किया। पार्षद जीतू यादव ने छोटी सी बदलती हुई दरगाह को एक बड़े स्वरूप में देखा और इसके बाद उसका विरोध किया। विरोध के बाद जब शहाबुद्दीन को समझाईश दी, उनको बताया गया कि किस तरह से आतंकियों ने नाम पूछकर गोली मारी थी। इसके बाद शहाबुद्दीन ने फैसला लिया कि वह अब से श्यामू कहलाएगा। पार्षद की इस पहल से कहीं ना कहीं एक अलग माहौल सुंदरकांड में देखने को मिला। recent visitors 14

पहलगाम का बदला शुरू, बंदीपोरा में सेना को बड़ी सफलता लगी हाथ, मार गिराया लश्कर का बड़ा कमांडर

बंदीपोरा पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार के अलावा सेना भी ऐक्शन में है। खबर है कि शुक्रवार को बंदीपोरा में सेना को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सेना ने LeT यानी लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर अल्ताफ लल्ली को मुठभेड़ में मार गिराया है। खास बात है कि पहलगाम अटैक की जिम्मेदारी भी लश्कर से जुड़े द रेजिस्टेंस फोर्स ने ली थी। बुधवार को आतंकवादियों ने 26 मासूम पर्यटकों को गोलियों से भून दिया था। 22 अप्रैल को हुए नरसंहार के बाद से ही घाटी में भारतीय सेना ने अभियान तेज कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना सेना को मिली थी। इसके बाद जम्मू और कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर साझा तलाशी अभियान चलाया गया। लोकेशन का पता लगने के बाद आतंकियों के साथ लंबी मुठभेड़ भी हुई। मुठभेड़ में सुरक्षा बल के दो जवान घायल इससे पहले खबर आई कि जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में आतंकवादियों का एक सहयोगी (ओवरग्राउंड वर्कर) मारा गया. अभियान में सुरक्षा बल के दो जवान घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बांदीपोरा जिले के कुलनार बाजीपोरा इलाके में घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया. वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोली चला दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. आतंकियों पर शुरू हुई कार्रवाई इस बीच, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी श्रीनगर पहुंचे. यहां उन्हें बांदीपुरा में चल रहे ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी गई. वह स्थिति की व्यापक सुरक्षा समीक्षा करेंगे. पहलगाम आतंकी हमले के पीछे संदिग्ध लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों का पता लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन के बारे में वे जानकारी लेंगे. एक अन्य घटनाक्रम में, शुक्रवार को सुरक्षा बलों और जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पहलगाम हमले में शामिल माने जा रहे दो आतंकवादियों के घरों को नष्ट कर दिया. बिजबेहरा में लश्कर आतंकवादी आदिल हुसैन थोकर के घर को आईईडी से उड़ा दिया गया, जबकि त्राल में आसिफ शेख के घर को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया.   recent visitors 21

बांदीपुरा में आतंकवादियों के साथ गोलीबारी के दौरान दो सुरक्षाकर्मी घायल, इलाके को चारों तरफ से घेरा

श्रीनगर  जम्मू कश्मीर में बांदीपोरा के कुलनार बाजीपोरा इलाके में आज शुक्रवार तड़के सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. सेना के अधिकारियों ने जानकारी दी कि जैसे ही आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिली वैसे ही सेना के जवानों ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया. उन्होंने आगे बताया कि आतंकियों ने सेना पर फायरिंग शुरू कर दी. उसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी गोलीबारी की. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बांदीपुरा में आतंकवादियों के साथ गोलीबारी के दौरान दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं. बता दें, पहलगाम आतंकी हमले के बाद से अब तक का यह चौथा एनकाउंटर है. सुरक्षाबल किसी भी तरह आतंकियों को उनके मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे. इससे पहले उधमपुर के डूडू बसंतगढ़ इलाके में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया था. सेना हर समय गश्त लगा रही है और किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार है. सीमा पर सेना के जवान हर हरकत पर नजर रखे हुए हैं. सेना और पुलिस के जवान एलओसी पर पाक सेना को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. इससे पहले सेना ने कुछ संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है. उनसे जानकारियां जुटाई जा रही हैं. बता दें, मंगलवार को पहलगाम में आतंकी संगठन टीआरएफ ने निहत्थे सैलानियों पर फायरिंग की, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे को लेकर पूरे देश में रोष व्याप्त है. recent visitors 45