आज शाम आमने सामने होगी चेन्नई और हैदराबाद, होगी प्लेऑफ की उम्मीदें जीवंत रखने की जंग

चेन्नई चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शुक्रवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में अपनी उम्मीद जीवंत रखने की रोचक जंग देखने को मिलेगी। इन दोनों टीमों का वर्तमान सत्र में अभी तक प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। इन दोनों टीमों के आठ मैच में चार अंक हैं और अगर उन्हें प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी धुंधली उम्मीद को बनाए रखना है तो उन्हें अपने सभी मैच जीतने होंगे। चेन्नई की टीम को घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने के लिए जाना जाता है लेकिन इस बार उसे यहां मुंह की खानी पड़ रही है। उसकी टीम अभी तक यहां के विकेट का सही अनुमान लगाने में नाकाम रही है। चेन्नई ने स्पिनर नूर अहमद की शानदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस को हराकर अपने अभियान की अच्छी शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद उसकी लय गड़बड़ा गई और उसे अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा। यही नहीं उसकी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ नौ विकेट पर 103 रन ही बना पाई जो उसका अपने घरेलू मैदान पर न्यूनतम स्कोर भी है। चेन्नई के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग यहां की पिच को लेकर खुलेआम अपनी नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं। यहां का विकेट स्पिनरों के लिए मददगार माना जाता है लेकिन इस बार यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही है। चेन्नई का अपने मैदान से इतर और अन्य स्थानों पर भी अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है तथा उसने दूसरे मैदानों पर खेले गए चार मैच में से केवल एक मैच जीता है। इस बार उसके बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं तथा नियमित कप्तान रुतुराज गायकवाड के चोटिल होने के कारण बाहर हो जाने से उसकी समस्याएं बढ़ी हैं। महेंद्र सिंह धोनी की पूर्णकालिक कप्तान के रूप में वापसी हुई है और घुटने की परेशानी के बावजूद कप्तान के रूप में उनके फैसले काफी मायने रखते हैं। डेथ ओवरों की उनकी बल्लेबाजी तथा मैच के महत्वपूर्ण मोड़ पर लिए जाने वाले फैसले टीम को वापसी दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। चेन्नई के लिए 17 वर्षीय आयुष म्हात्रे का टीम से जुड़ना अच्छा संकेत है। इस युवा बल्लेबाज ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने पदार्पण मैच में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया था। चेन्नई ने अपने बल्लेबाजी विभाग को मजबूत करने के लिए दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को भी अपनी टीम से जोड़ा है। सनराइजर्स की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। उसकी टीम ने भी शानदार शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद उसे अपनी अति आक्रामकता भारी पड़ने लगी। पिछले सत्र में उसकी सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की विस्फोटक सलामी जोड़ी इस बार नहीं चल पा रही है जिससे टीम के मध्य क्रम की कलई भी खुल गई है। उसे पिछले मैच में मुंबई इंडियंस से सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। सनराइजर्स के मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने भी स्वीकार किया है कि उनके बल्लेबाज साझेदारी निभाने में नाकाम रहे हैं। विटोरी ने कहा, ‘जब हेड और अभिषेक सफल नहीं होते हैं, तो यह अन्य बल्लेबाजों की जिम्मेदारी है। इस सत्र में हम ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। हमें अच्छी साझेदारियां निभाने की जरूरत है।' टीमें : सनराइजर्स हैदराबाद : पैट कमिंस (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अथर्व तायदे, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, स्मरण रविचंद्रन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, वियान मुल्डर, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा। चेन्नई सुपर किंग्स : एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, शेख रशीद, वंश बेदी, आंद्रे सिद्धार्थ, आयुष म्हात्रे, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, विजय शंकर, सैम कुरेन, अंशुल कंबोज, दीपक हुडा, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस। श्रेयस गोपाल, मथीशा पथिराना। समय : शाम 7:30 बजे। recent visitors 33

सतना जिले में आगामी बरसात में 25 लाख पौधों का रोपण किया जायेगा : मंत्री विजयवर्गीय

 सतना सतना जिले में आगामी बरसात में 25 लाख पौधों का रोपण किया जायेगा। सतना मेडिकल कॉलेज का नामकरण भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किये जाने का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा जायेगा। उक्त निर्णय सर्व-सम्मति से गुरुवार को सतना में नगरीय विकास एवं आवास और सतना जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिये गये। प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय ने जिले में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों को जन-प्रतिनिधियों और आमजन की सहभागिता लेकर जन-आंदोलन का रूप देने की बात कही। सतना नगर निगम की सड़कें गड्ढे मुक्त हों प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय ने नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से कहा कि वे नगर निगम क्षेत्र की सड़कें और अन्य सड़कों के रेस्टोरेशन का कार्य जून माह तक कर लें। जल गंगा संवर्धन अभियान में जिले में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी गयी। बैठक में बताया गया कि 695 खेत-तालाब बनाये जा रहे हैं। दो हजार डगवेल, 15 अमृत सरोवर और एक नदी के पुनर्जीवन का कार्य किया जा रहा है। बैठक में बताया गया कि जिले में इस वर्ष 18 लाख बाँस के पौधे रोपने का कार्यक्रम है। सघन पौध-रोपण प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि औद्योगिक परिवेश के कारण सतना को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिये सघन पौध-रोपण की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पौध-रोपण में 5 से 6 फीट बड़े पौधे लगाये जायें, जिससे उनका सर्वाइवल रेट अधिक रहे। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने जानकारी दी कि चित्रकूट-मझगवां-सतना खण्ड का प्रस्तावित 4-लेन चौड़ीकरण प्रोजेक्ट करीब 78 किलोमीटर लम्बाई का है। इस पर 2480 करोड़ रुपये की लागत आयेगी। बैठक में बताया गया कि सतना मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के लिये राज्य सरकार द्वारा 383 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गयी है। बैठक में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार, विक्रम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कौल एवं स्थानीय जन-प्रतिनिधि मौजूद थे। बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय ने सेमरिया चौक में स्थापित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। उन्होंने सार्वजनिक प्याऊ की शुरूआत की।   recent visitors 29

राज्यपाल रमेन डेका ने आतंकी हमले मे जान गंवाने वाले मिरानिया को दी श्रद्धांजलि

रायपुर राज्यपाल रमेन डेका ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया को श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल डेका आज सुबह मिरानिया के घर पहंचें और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया तथा उनकी सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त कर उन्हें ढ़ाढ़स बंधाया। recent visitors 35

Pahalgam Attack में शामिल आतंकियों पर कार्रवाई, एक का घर बम से उड़ाया, दूसरे के मकान पर चला बुलडोजर

पहलगाम पहलगाम हमले में शामिल स्थानीय आतंकी आदिल हुसैन थोकर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा के गोरी इलाके में स्थित घर को सुरक्षा बलों ने बम से उड़ा दिया. आदिल थोकर उर्फ ​​आदिल गुरी के रूप में पहचाने जाने वाले इस आतंकी पर पहलगाम की ​बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुए हमले की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में पाकिस्तानी आतंकवादियों की मदद करने का आरोप है. वहीं, इस हमले में शामिल दूसरे स्थानीय आतंकी आसिफ शेख के त्राल स्थित घर को जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बुलडोजर से गिरा दिया. सैन्य सूत्रों ने बताया कि स्टील टिप वाली गोलियों, एके-47 राइफलों और बॉडी कैमरा पहने हुए लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के चार आतंकवादियों के एक समूह ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों के बीच हिंदुओं को निशाना बनाया और उन पर गोलियों की बौछार कर दी. इस आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिनमें से अधिकांश पर्यटक थे और भारत के अलग-अलग राज्यों से जम्मू-कश्मीर घूमने पहुंचे थे. आतंकवादियों में दो स्थानीय भी शामिल थे. सूत्रों ने बताया कि दोनों स्थानीय आतंकियों की पहचान बिजबेहरा निवासी आदिल हुसैन थोकर और त्राल निवासी आसिफ शेख के रूप में हुई है. सैन्य सूत्रों के मुताबिक आदिल ने 2018 में अटारी-वाघा बॉर्डर के जरिए वैध तरीके से पाकिस्तान की यात्रा की थी. अपने पाकिस्तान प्रवास के दौरान उसने टेरर कैम्प में ट्रेनिंग पली थी और पिछले साल जम्मू-कश्मीर लौटा था. पहलगाम हमले के कुछ चश्मदीदों ने बताया​ कि कुछ आतंकी आपस में पश्तून भाषा में बातचीत कर रहे थे. सूत्रों ने इस बात पर जोर दिया कि हमले में शामिल सभी आतंकवादी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हैं. हालांकि द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने भी इस हमले की जिम्मेदारी ली है. उन्होंने कहा कि टीआरएफ लश्कर-ए-तैयबा का एक मुखौटा आतंकी संगठन है, जिसका इस्तेमाल हमले को एक स्वदेशी समूह के काम के रूप में दिखाने के लिए किया गया. आतंकवादी काफी पहले घुसपैठ कर चुके थे यह भी माना जा रहा है कि आतंकवादी काफी पहले ही घुसपैठ करके जम्मू-कश्मीर में आ गए थे और उनकी योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 19 अप्रैल की कटरा यात्रा के दौरान हमला करने की थी, जिसे बाद में किसी कारण से उन्होंने रद्द कर दिया था. सूत्रों ने इस बात से भी इनकार किया कि यह हमला किसी खुफिया एजेंसी के अधिकारियों के समूह को निशाना बनाने के लिए किया गया था. उन्होंने कहा कि इंटेलिजेंस ब्यूरो का एक कर्मचारी (बिहार निवासी मनीष रंजन, जो हैदराबाद में तैनात थे) परिवार के साथ छुट्टी मनाने आया था और मारे गए लोगों में वह भी शामिल था. आतंकवादियों ने हिंदुओं को निशाना बनाया बताया जा रहा है कि आतंकवादी बैसरन घाटी के घास के मैदान में आए थे, जिसे मैगी पॉइंट या मिनी स्विटजरलैंड के नाम से जाना जाता है. वे बॉडी कैमरा और एके-47 राइफलों से लैस थे. आतंकवादियों ने पर्यटकों से नाम पूछे और हिंदुओं को निशाना बनाया. हमले वाली जगह से बरामद किए गए कारतूसों में बख्तरबंद भेदी गोलियां भी मिली हैं, जिन्हें स्टील बुलेट भी कहा जाता है. सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने करीब 15 मिनट तक फायरिंग की और निर्दोष लोगों का कत्लेआम किया. सैन्य सूत्रों की मानें तो आतंकी समूह ऐसे हमलों को आमतौर पर छह सदस्यों के साथ अंजाम देते हैं, और यह संभव है कि पहलगाम हलमे में एक या दो और आतंकी शामिल हों, जो निगरानी के लिए तैनात हों. सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है. विशेष बलों को भी तैनात किया गया है. पर्यटकों पर आतंकी हमला, 26 की नृशंस हत्या जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर हिंदू हो कहकर गोली मार दी। 26 मृतकों में ज्यादातर पर्यटक हैं, जबकि दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक शामिल हैं। टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी हमले में करीब 14 लोग घायल हुए हैं। तीन जुलाई से शुरू होने जा रही श्रीअमरनाथ यात्रा से पहले इस कायराना हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े गुट द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है। फरवरी, 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में यह सबसे बड़ा आतंकी हमला है। उस हमले में सीआरपीएफ के 47 जवान मारे गए थे।    recent visitors 43

WhatsApp आया दमदार प्राइवेसी फीचर, अब किसी और के हाथ नहीं लगेंगी आप की चैट

नई दिल्ली भारत में हर वो शख्स WhatsApp यूजर है, जिसके पास एक स्मार्टफोन है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यूजर्स की प्राइवेसी को सुरक्षित रखने के लिए WhatsApp एक दमदार प्राइवेसी फीचर लेकर आया है। अगर आप इस प्राइवेसी फीचर को ऑन कर लेते हैं, तो आपको अपनी WhatsApp चैट्स लीक होने का कोई खतरा नहीं रहेगा। दरअसल WhatsApp के ताजा अपडेट में “advanced chat privacy” फीचर को पेश किया गया है। इस फीचर की मदद से आपकी बातचीत की प्राइवेसी और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगी। बता दें कि WhatsApp पहले ही यूजर की प्राइवेसी के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का फीचर देता है। ऐसे में “advanced chat privacy” फीचर उस एक लूप होल को भी खत्म कर देगा जिससे किसी यूजर की चैट लीक हो सकती थी। क्या था प्राइवेसी में लूप होल? जैसा कि हमने बताया WhatsApp अपने यूजर्स को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का फीचर देता है। इसका मतलब है कि आप जिस किसी से WhatsApp पर बात करते हैं, आपकी बातचीत आपके और उस शख्स के बीच ही रहती है। ऐसा WhatsApp आपकी चैट को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के जरिए एन्क्रिप्ट करके कर पाता है। हालांकि इस सिस्टम में भी एक लूप होल था। दरअसल जब आप किसी ग्रुप में बात करते हैं, तो बातचीत में कई लोग शामिल होते हैं। ऐसे में कोई भी शख्स उस ग्रुप में हुई चैट को एक्सपोर्ट करके आपकी चैट्स को लीक कर सकता था। हालांकि WhatsApp ने अपने इस नए फीचर की मदद से इस समस्या को दूर कर दिया है। ऐसे काम करेगा फीचर अगर आप इस फीचर को शुरू कर देते हैं, तो कोई भी आपकी चैट्स को एक्सपोर्ट नहीं कर पाएगा। इससे आपकी चैट्स WhatsApp में पूरी तरह से सुरक्षित हो जाएगी। इस फीचर को शुरू करने के बाद आप चाहे किसी एक शख्स से बातचीत करें या फिर किसी ग्रुप में चर्चा का हिस्सा बनें आपकी बातचीत कोई भी एक्सपोर्ट नहीं कर पाएगा। इस फीचर को WhatsApp अपने End to End Encryption के ऊपर प्राइवेसी की एक अतिरिक्त लेयर के तौर पर लाया है। बता दें कि हाल ही में WhatsApp ने यूजर की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए कई फीचर्स लॉन्च किए हैं। ऐसे करें शुरू     अगर आप इस फीचर को ऑन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले WhatsApp को Google Play Store या Apple App Store पर जाकर अपडेट कर लें।     इसके बाद उस चैट को खोलें जिसमें आप “advanced chat privacy” को ऑन करना चाहते हैं।     चैट में जाने के बाद उस शख्स के नाम पर टैप करें।     इसके बाद “advanced chat privacy” फीचर को ऑन कर दें।बता दें कि WhatsApp की ओर से इस फीचर को रोल आउट करना शुरू कर दिया गया है। ऐसे में जल्द से जल्द इस फीचर को पाने के लिए अपने WhatsApp को अपडेट रखें। ध्यान देने वाली बात बता दें कि “advanced chat privacy” फीचर किसी भी यूजर को चैट के स्क्रीनशॉट लेने से नहीं रोकता है। जानकारों का कहना है कि स्क्रीनशॉट को रोकने वाला फीचर भी WhatsApp जल्द ला सकता है। हाल ही में WhatsApp ने अपने मैसेज को पूरी तरह से डिलीट करने का ऑप्शन भी उपलब्ध कराया था। इससे यूजर्स किसी के द्वारा मेंशन किए जाने पर दिखने वाले मैसेज के छोटे से हिस्से को भी डिलीट कर सकते हैं। इस तरह WhatsApp लगातार अपने यूजर्स के लिए ऐप को इस्तेमाल करने का अनुभव बेहतर बना रहा है। recent visitors 49

आरसीबी ने राजस्थान को दी 11 रन से मात, कोहली बोले- हमने जीत का तरीका ढूंढ लिया

बेंगलुरु IPL जैसे हाई-वोल्टेज टूर्नामेंट में एक ओवर भी मैच की किस्मत बदल सकता है, यह बात जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) ने एक बार फिर साबित कर दी. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 24 अप्रैल को हुए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के इस तेज गेंदबाज ने ऐसा खेला किया कि राजस्थान के सारे मंसूबे धरे के धरे रह गए. जोश ने इस मुकाबले में 33 रन देकर 4 विकेट झटके और वो अपने इस प्रदर्शन के ल‍िए प्लेयर ऑफ द मैच रहे. वहीं उनके द्वारा फेंका गया 19वां ओवर न‍िर्णायक रहा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) ने पहले खेलते हुए इस मुकाबले में 205/5 का स्कोर बनाया. विराट कोहली ने 70 तो देवदत्त पड‍िक्कल ने 50 रनों की शानदार पारी खेली. जवाब में खेलने उतरी राजस्थान की टीम एक समय बेहद मजबूत लग रही थी, लेकिन वो 194/9 रन ही बना पाई. इस तरह RCB को 11 रनों से जीत मिली. जोश हेजलवुड का वो ओवर जहां पलटा मैच RCB के भुवनेश्वर कुमार ने पारी का 18वां ओवर फेंका. जहां भुवनेश्वर कुमार की RR के शुभम दुबे और ध्रुव जुरेल ने धुनाई कर दी. इस ओवर में 22 रन आए. इसके बाद राजस्थान को जीत के ल‍िए 12 गेंदों पर 18 रन चाहिए थे. इसके बाद RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने 19वें ओवर में गेंद जोश हेजलवुड को थमा दी. पहली गेंद जोश ने दुबे को फेंकी जहां एक रन आया. इसके बाद दूसरी गेंद पर स्ट्राइक पर जुरेल थे, यह गेंद खाली गई. तीसरी गेंद पर जुरेल (34 बॉल 47 रन) जोश की गेंद पर विकेटकीपर ज‍ितेश शर्मा को कैच दे बैठे. जुरेल के आउट होने के बाद राजस्थान को छठा झटका लगा. इसके बाद जोफ्रा आर्चर आए जो पहली ही गेंद पर RCB के कप्तान रजत पाटीदार को कैच दे बैठे. इस तरह जोश ने 4 गेंदों में खेला कर दिया. 19वें ओवर की पांचवीं और छठी गेंद वान‍िदु हसरंगा ने खेली, ये दोनों गेंद खाली गईं. इस तरह जोश के इस ओवर में कुल 6 गेंद हुईं, महज 1 रन आया और 2 श‍िकार हुए. कुल मिलाकर इसी ओवर से RCB की सांस में सांस आई. मुकाबले का आखिरी ओवर यश दयाल ने फेंका, जिसमें राजस्थान रॉयल्स को 17 रनों की आवश्यकता थी. उस ओवर की पहली ही गेंद पर दयाल ने शुभम दुबे (12) को आउट किया. शुभम के आउट होने के साथ ही राजस्थान की जीत की उम्मीदें धूमिल हो गईं. बाकी की पांच गेंदों पर कुल मिलाकर 5 रन बना और राजस्थान का एक बल्लेबाज रन आउट भी हुआ. रजत ने क्या कहा? रजत ने कहा, 'यह जीत हमारे लिए बहुत जरूरी थी। पिच वैसी नहीं थी जिसकी उम्मीद की थी। पर जीत का पूरा श्रेय गेंदबाजों को जाता है। उन्होंने 10वें ओवर के बाद जिस तरह से गेंदबाजी की वो काबिले तारीफ थी। उन्होंने जो जज्बा दिखाया, वो शानदार था। हम विकेट की तलाश में थे। जब आप विकेट हासिल करते हो तो ही आप रन रोक सकते हो। मैं हमेशा अपनी प्रवृत्ति का पहले समर्थन करता हूं, लेकिन हमारे पास कई लीडर्स हैं और उनके इनपुट बहुत मदद करते हैं।'  कोहली ने कही यह बात वहीं विराट कोहली भी घर पर जीत से खुश दिखे। उन्होंने कहा, 'बहुत खुश हूं। हमने बल्लेबाजी इकाई के रूप में कुछ चीजों पर चर्चा की थी और बोर्ड पर अच्छा स्कोर हासिल करने के लिए प्लान को अच्छी तरह से लागू किया। दूसरी पारी में ओस ने काफी मदद की और आरआर के बल्लेबाजों ने अच्छे शॉट खेले, लेकिन हमने वापसी की और उन दो अंकों को हासिल करना वास्तव में महत्वपूर्ण था। यहां पहली चुनौती टॉस जीतना है और दूसरे हाफ में चेज थोड़ा आसान हो जाता है। हम पहले कुछ मैचों में अच्छा स्कोर बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे, लेकिन इस मैच में हमारे पास पूरा लाइसेंस था।' 'चिन्नास्वामी से यादें जुड़ीं' कोहली ने कहा, 'पहले तीन-चार ओवरों में गति और उछाल रहती है और मुझे लगता है कि हमने पिछले तीन मैचों में शुरुआती ओवरों में ही बहुत सारे शॉट लगाने की कोशिश की। हालांकि, आरआर के खिलाफ हमने गेंद को आने दिया और खुद को उस परिस्थिति में समायोजित किया और हम इसका फायदा उठाने में सक्षम थे। हमने अभी बल्लेबाजी करने का तरीका ढूंढ लिया है और अगले कुछ घरेलू मैचों में हमें 15-20 रन अतिरिक्त बनाने के लिए बेहतर स्थिति में होंगे। यह आईपीएल में क्रिकेट खेलने के लिए सबसे अच्छी जगह है। प्रशंसकों ने अच्छे और बुरे समय के दौरान हमारा समर्थन किया। यह एक खास जगह है और इससे कई खास यादें जुड़ी हैं।' recent visitors 39

फीडर प्रबंधकों व फीडर प्रभारियों द्वारा उपभोक्‍ताओं की समस्‍याओं को सुनकर उनका निराकरण किया जाएगा

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्य क्षेत्र में उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्‍वरित निराकरण करने के लिए फीडर प्रबंधक एवं फीडर प्रभारी की नियुक्ति की गई है। प्रबंध संचालक श्री सिंघल ने बताया कि प्रत्येक 11 के.व्ही. फीडर/फीडर समूह के लिए फीडर प्रबंधक एवं फीडर प्रभारी की नियुक्ति करने से एक ओर जहां उपभोक्‍ताओं की समस्‍याओं का आसानी से निराकरण होगा वहीं दूसरी ओर कंपनी को अधिक राजस्‍व वसूली में सफलता मिलेगी। उन्‍होंने बताया कि साप्‍ताहिक बाजार के दिनों में भी फीडर प्रबंधकों व फीडर प्रभारियों द्वारा उपभोक्‍ताओं की समस्‍याओं को सुनकर उनका निराकरण किया जाएगा, साथ ही राजस्‍व वसूली भी की जा सकेगी। इससे उपभोक्‍ता सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। फीडर प्रबंधकों व फीडर प्रभारियों द्वारा जिन उपभोक्‍ता सेवाओं का क्रियान्‍वयन किया जाना है उनमें निर्धारित समय पर उपभोक्ताओं के मीटर की सही रीडिंग दर्ज करवाना, विद्युत बिल का वितरण सुनिश्चित करना तथा बिल की राशि निर्धारित समयावधि में जमा करवाना शामिल है। इसके अलावा अमीटरीकृत कनेक्शनों पर मीटर लगाना, बन्द /खराब/जले मीटरों को निर्धारित समयावधि में बदलना, नवीन कनेक्शन देना एवं अवैध कनेक्शनों को वैध कराना आदि शामिल हैं। प्रबंध संचालक ने बताया कि फीडर प्रबंधकों व फीडर प्रभारियों की नियुक्ति का मुख्‍य उदेश्य उपभोक्‍ताओं को गुणवत्‍तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराना है, ताकि किसी तरह का कोई व्‍यवधान नहीं आए। तय समय में फीडर से संबंधित उपभोक्ताओं की सर्विस लाईन का संधारण एवं विद्युत संबंधित शिकायतों का निराकरण करना मुख्‍य जिम्‍मेदारी होगी। इसके लिए वितरण केंद्र/जोन में पदस्थ लाईन कर्मचारियों को भी 11 के. व्ही. फीडर/फीडर समूह की जिम्मेदारी दी गई है।   recent visitors 25