Sunday, July 5, 2026 3:16 am

खेल मंत्री सारंग ने म.प्र.राज्य खेल अकादमी के सेलिंग खिलाड़ियों को कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई

भोपाल ओपन थाईलैण्ड राष्ट्रीय चैम्पियनशिप-2025 14 से 18 अप्रैल 2025 तक आयोजन नेशनल सेलिंग क्लब सटटहिप थाईलैण्ड में किया गया। थाईलैण्ड में आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में 10 देशों की टीमों के लगभग 239 खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता की, जिसमें भारत, मलेशिया, थाईलेण्ड, हांगकांग, चीन, म्यांमार, रूस, न्यूजीलैण्ड, जापान और ताईपे देश शामिल थे। चैम्पियनशिप में सेलिंग के 06 इवेन्ट 1. 470 क्लॉस, 2. 420 क्लॉस, 3. एलसीए 4, 6, 7,  4. 29ईआर, 5. ऑप्टिमिस्ट, और 6. होबई-16 इवेन्ट में प्रतिभागिता आयोजित की गई। चैम्पियनशिप में खेल अकादमी के सेलिंग खिलाड़ियों एकलव्य बाथम और अक्षत कुमार दोहरे ने इंटरनेशनल 420 क्लास इवेन्ट में खेल का बेहतर प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता। यह पहला अवसर है कि चैम्पियनशिप खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने सराहनीय खेल प्रदर्शन कर पदक जीता। खेल मंत्री श्री सारंग ने दी खिलाड़ियों को बधाई खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने थाईलैण्ड में आयोजित इंटरनेशनल चैम्पियनशिप के दोनो पदक विजेता खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुये बधाई दी। खेल संचालक श्री राकेश गुप्ता ने भी दोनो पदक विजेता खिलाड़ी एकलव्य बाथम और अक्षत कुमार दोहरे को बधाई दी है, अक्षत और एकलव्य की टीम ने पहली बार 420 क्लास इवेन्ट में पदक अर्जित किया है। म.प्र. राज्य सेलिंग वाटर स्पोर्ट्स अकादमी बडी झील भोपाल में संचालित है। दोनो पदक विजेता खिलाड़ी खेल अकादमी के सेलिंग प्रशिक्षक श्री नरेन्द्र राजपूत के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत हैं।   recent visitors 39

पाकिस्तान आए लोगों को सरकार के आदेश से सहमे हुए है, ये पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहते, भारत में मरना मंजूर है

नई दिल्ली पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तान से भारत आए लोगों को वापसी का आदेश दिया है। इस आदेश से सबसे ज्यादा सहमे हुए वह लोग हैं जो पाकिस्तान छोड़ भारत में आकर बस गए हैं। ये सभी पाकिस्तानी अल्पसंख्यक हिन्दू हैं जो वहां के खराब हालातों से परेशान हो कर भारत आए थे। अब सरकार के आदेश के यह सभी लोग सहमे हुए है। ये पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहते। दरअसर 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने एक कायराना हमले को अंजाम दिया था जिसमें 26 निर्दोष लोगों की मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने लोगों ने धर्म पूछकर उनको निशाना बनाया और कई लोगों को कलमा पढ़ने के लिए भी कहा। इस भयावह हमले की चपेट में आए लोगों की चीख अभी कानों में गूंज रही है। पूरा देश आतंकियों के खिलाफ सख्त ऐक्शन की मांग कर रहा है। इसी दौरान सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तान से आए लोगों का विजा कैंसिल कर दिया और अब रविवार को पाकिस्तान वापस जाना होगा। इस फैसले के बाद अब पाकिस्तान से आए हिन्दुओं को अपनी जान का डर सता रहा है। उन्हें लग रहा है कि उनका वापस जाना उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान के जैसलमेर में एक शरणार्थी कॉलोनी में पाकिस्तान से आए एक हजार से ज्यादा शरणार्थी हिन्दू रहते हैं जो शॉर्ट टर्म वीजा पर भारत आए हैं। 'पाकिस्तान जैसे नर्क में नहीं जाना' ये सभी लोग वाघा-अटारी बॉर्डर से भारत में दाखिल हुए थे। इन्हीं में से एक शख्स ने बताया कि वह पाकिस्तान के सिंध में रहते थे और वहां उत्पीड़न के चलते भारत आ गए थे। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच अब वापसी का ख्याल उन्हें परेशान कर रहा है। उन्होंने कहा, उन्हें भारत में मरना मंजूर है लेकिन पाकिस्तान जैसे नर्क में जाना नहीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है कि उन्हें वापस ना भेजा जाए। उन्होंने कहा, हम पाकिस्तान से सब बेचकर यहां आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एक न्य शख्स ने कहा, मेरा परिवार पाकिस्तान नहीं जाना चाहता। उससे अच्छी मौत है। उन्होंने कहा, हमारे पास जो भी था हमने छोड़ दिया है, हमें वापस मत भेजिए। recent visitors 42

राज्यमंत्री जायसवाल ने दी अंतर्राष्ट्रीय मूर्तिकला दिवस की शुभकामनाएं

भोपाल कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने प्रदेशवासियों और मूर्तिकारों को अंतर्राष्ट्रीय मूर्तिकला दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मूर्तिकला दिवस हर साल अप्रैल के आखिरी शनिवार को मनाया जाता है। इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय मूर्तिकला केंद्र द्वारा स्थापित किया गया था और इसका उद्देश्य दुनियाभर में मूर्तिकला के प्रति जागरूकता, प्रशंसा और आनंद बढ़ाना है। राज्यमंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग मूर्तिकला में महत्वपूर्ण योगदान देता है। यह विभाग ग्रामीण कारीगरों को आर्थिक सहायता और कौशल विकास प्रदान कर उन्हें मूर्तिकला जैसे पारंपरिक हस्तशिल्पों को विकसित करने में मदद करता है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, रोजगार के अवसर पैदा करने और पारंपरिक कला को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।   recent visitors 34

आज से यूपी समेत कई राज्यों में मौसम बदल जाएगा और बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट जारी, इन जिलों में बारिश की चेतावनी

लखनऊ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में गर्मी कहर बरपा रही है। बीते दिन दिल्ली में सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, आज से यूपी समेत कई राज्यों में मौसम बदल जाएगा और बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी के अयोध्या जिले में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे, जबकि एक मई को हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही, आंधी का भी अलर्ट है। आजमगढ़ में 27 अप्रैल को बारिश और तेज हवाओं के चलने का अनुमान है, जबकि 29 और 30 अप्रैल को भी बारिश होगी। बांदा की बात करें तो एक और दो मई को बारिश होगी। इसके अलावा, 26 अप्रैल को हल्की बारिश हो सकती है। लखनऊ से सटे बाराबंकी में 27 अप्रैल को बारिश, आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, 30 अप्रैल को बारिश व आंधी तूफान का अलर्ट है। वहीं, एक मई और दो मई को भी हल्की बारिश हो सकती है। बरेली में 29 अप्रैल को बारिश हो सकती है। 30 से दो मई के बीच भी बारिश का अलर्ट है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में 30 अप्रैल से दो मई के बीच बारिश होने वाली है। लखनऊ की बात करें तो 28 से 30 अप्रैल तक तेज हवाएं चलेंगी और फिर एक व दो मई को बारिश, आंधी का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में भी 27 अप्रैल तक भारी से बहुत भारी बरसात होगी। वहीं, पूर्वी, मध्य में 26 से 29 अप्रैल तक बारिश, आंधी तूफान व ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, उत्तर पश्चिम भारत में 30 अप्रैल तक कुछ राज्यों में हीटवेव चलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में अगले सात दिनों तक बारिश, आंधी तूफान का दौर जारी रहने वाला है। इसके अलावा, 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। असम, मेघालय में 26 से 28 अप्रैल तक भारी बारिश होगी। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में 26, 27 और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 27 और 28 अप्रैल को भारी बरसात का अलर्ट है। वहीं, पूर्वी भारत, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच बारिश, आंधी, बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने का अनुमान है। अन्य राज्यों की बात करें तो विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 27 और 28 अप्रैल, बिहार में 26-28 अप्रैल, ओडिशा में 27-29 अप्रैल, झारखंड में 28-29 अप्रैल तक बारिश, आंधी का अलर्ट है। दक्षिण भारत की बात करें तो कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश में अगले सात दिनों तक बारिश होगी। उत्तरी कर्नाटक में 26, 27 अप्रैल और साउथ इंटीरियर कर्नाटक में 26 अप्रैल को ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। recent visitors 38

भारत, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका कल से शुरू होने वाली ट्राई सीरीज में खेलने के लिए तैयार

नई दिल्ली भारत, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका रविवार, 27 अप्रैल से शुरू होने वाली ट्राई सीरीज में खेलने के लिए तैयार हैं। श्रीलंका इस सीरीज की मेजबानी कर रहा है। कोलंबो का आर प्रेमदासा स्टेडियम टूर्नामेंट के सभी सात मैचों की मेजबानी करेगा। रविवार, 11 मई को टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाएगा, इससे पहले सभी टीमों को एक दूसरे के खिलाफ 4-4 मैच खेलने का मौका मिलेगा। पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 पर रहने वाली टीमों के बीच खिताबी जंग होगी। यह ट्राई सीरीज वनडे फॉर्मेट में खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए भारत ने पहले अपनी टीम का ऐलान कर चुका है, जिसमें बाएं हाथ की स्पिनर शुचि उपाध्याय और श्री चरणी व तेज गेंदबाज ऑलराउंडर काशवी गौतम को पहली बार इंटरनेशनल टीम में शामिल किया गया है। यास्तिका भाटिया और स्नेह राणा को भी टीम में वापसी हुई है। श्रीलंका की टीम की कमान अनुभवी ऑलराउंडर चमारी अथापथु के हाथों में होगी और टीम में अनकैप्ड स्पिनर माल्की मदारा के अलावा पिउमी वत्सला और डेवमी विहंगा को भी शामिल किया गया है। साउथ अफ्रीकी टीम में विकेटकीपर कराबो मेसो, स्पिनर सेशनी नायडू और ऑलराउंडर मियान स्मिट को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है। मारिजान कैप को टीम में शामिल नहीं किया गया है क्योंकि वह "आगामी दौरों और भारत में होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए अपनी कंडीशनिंग ब्लॉक जारी रखे हुए हैं।" IND vs SL vs SA वुमेंस ट्राई सीरीज कब शुरू होगी? IND vs SL vs SA वुमेंस ट्राई सीरीज का आगाज, रविवार 27 अप्रैल से होने जा रहा है। IND vs SL vs SA वुमेंस ट्राई सीरीज कहां खेली जाएगी? IND vs SL vs SA वुमेंस ट्राई सीरीज की मेजबानी श्रीलंका कर रहा है। सभी मैच कोलंबो का आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे। IND vs SL vs SA वुमेंस ट्राई सीरीज के मैच कितने बजे शुरू होंगे? IND vs SL vs SA वुमेंस ट्राई सीरीज के मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होंगे। IND vs SL vs SA वुमेंस ट्राई सीरीज का शेड्यूल किस प्रकार है? पहला वनडे: श्रीलंका बनाम भारत, रविवार, 27 अप्रैल दूसरा वनडे: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, मंगलवार, 29 अप्रैल तीसरा वनडे: श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका, शुक्रवार, 02 मई चौथा वनडे: श्रीलंका बनाम भारत, रविवार, 04 मई पांचवां वनडे: दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, बुधवार, 07 मई छठा वनडे: श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका, शुक्रवार, 09 मई फाइनल: टी.बी.डी., रविवार, 11 मई IND vs SL vs SA वुमेंस ट्राई सीरीज कैसे देखें लाइव? IND vs SL vs SA वुमेंस ट्राई सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग Fancode ऐप पर उपलब्ध होगी। टीवी पर इन मैचों का लाइव प्रसारण नहीं होगा। IND vs SL vs SA वुमेंस ट्राई सीरीज स्क्वॉड किस प्रकार है? भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, काशवी गौतम, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, तेजल हसब्निस, श्री चरणी, शुचि उपाध्याय साउथ अफ्रीका टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसन, लारा गुडॉल, सिनालो जाफ्ता, अयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लास, सुन लुस, कराबो मेसो, नॉनकुलुलेको म्लाबा, सेशनी नायडू, नोंदुमिसो शंगासे, मियां स्मिट, क्लो ट्रायॉन श्रीलंका टीम: चमारी अथापथु (कप्तान), विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षी सिल्वा, कविशा दिलहारी, अनुष्का संजीवनी, हासिनी परेरा, पिउमी वाथसाला, मनुदी नानायक्कारा, डेवमी विहंगा, इनोका राणावीरा, इनोशी फर्नांडो, हंसिमा करुणारत्ने, रश्मिका सेववंडी, मल्की मदारा, सुगंधिका कुमारी, अचिनी कुलसुरिया recent visitors 31

5 दिवसीय ऑनलाइन अल्प-विराम प्रशिक्षण 28 अप्रैल से

भोपाल राज्य आनंद संस्थान द्वारा 28 अप्रैल से 2 मई 2025 तक 5 दिवसीय ऑनलाइन अल्प-विराम प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। इसके बाद 5 से 9 मई, 12 से 16 मई एवं 19 से 23 मई, 2025 तक ऑनलाइन अल्प-विराम प्रशिक्षण का आयोजन किया जायेगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य आनंद संस्थान श्री आशीष कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण में शासकीय एवं अशासकीय व्यक्ति पंजीयन कराकर भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी राज्य आनंद संस्थान की वेबसाइट www.anandsansthanmp.in से प्राप्त की जा सकती है।   recent visitors 46

इंपीरियल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का आरबीआई ने किया लाइसेंस रद्द

नई दिल्ली भारतीय रिजर्व बैंक ने पंजाब के जालंधर स्थित इंपीरियल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है. इसके पीछे कारण यह है कि बैंक के पास पर्याप्त पूंजी नहीं है. आरबीआई का कहना है कि भविष्य में भी बैंकिंग संचालन के लिए बैंक की कमाई की कोई संभावना नहीं है. केंद्रीय बैंक के इस फैसले के बाद इंपीरियल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के ग्राहकों में तनाव का माहौल है. 24 अप्रैल 2025 को कारोबार बंद होने के बाद से बैंक कोई भी बैंकिंग गतिविधियां नहीं कर सकेगा. आरबीआई ने बैंक के पास पर्याप्त पूंजी नहीं होने के कारण उसका लाइसेंस रद्द किया है. अब ग्राहक यह जानना चाहते हैं कि बैंक में जमा उनके पैसे का क्या होगा. ग्राहकों को डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन के तहत 5 लाख रुपये तक की जमा राशि वापस मिल सकेगी. आरबीआई ने पंजाब के सरकारी समितियों के रजिस्ट्रार को बैंक को बंद करने के लिए उचित कार्यवाही के तहत एक परिसमापक नियुक्त करने का आदेश भी दिया है. कितने ग्राहकों को मिलेगी पूरी राशि? इंपीरियल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के आंकड़ों के अनुसार, लगभग 97.79 प्रतिशत ग्राहकों को उनकी पूरी जमा राशि मिल जाएगी. केंद्रीय बैंक ने इंपीरियल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है. DICGC ने पहले ही बीमित जमाराशियों के तहत 5.41 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है. आरबीआई का कहना है कि बैंक को आगे संचालन की अनुमति देना ग्राहकों के हितों के खिलाफ होगा. इसका मतलब है कि अब बैंक न तो कोई जमा स्वीकार कर सकेगा और न ही जमा राशि का भुगतान कर सकेगा. आपको बता दें कि बैंकों के संचालन की निगरानी आरबीआई करता है. इससे पहले केंद्रीय बैंक ने विजयवाड़ा के दुर्गा को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक का भी लाइसेंस पर्याप्त पूंजी न होने के कारण रद्द कर दिया था. recent visitors 56